अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती के उपलक्ष्य पर उनकी प्रतिमा पर दुद्धाभिषेक कर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया

जानकारी देते हुए नगर मंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी हमारे देश की अमूल्य धरोहर है उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया साथ ही उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजों को लोहे के चने चबाते हुए भारतीय युवाओं की ताकत दिखाएं वर्तमान समय में युवा शक्ति को उनके विचारों तथा उनके सिद्धांतों का अनुसरण कर समाज में तथा देश के लिए कार्य करने की भावना अपने मन में जगाना चाहिए आज आजाद जी आजाद जी की जयंती पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा आजाद जी को नमन कर उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलते हुए देश एवं समाज हित में कार्य करने के लिए सभी युवा संकल्पित हुए ।।

ठेले पर सब्जी बेच रही महिला ने फर्राटेदार अंग्रेजी में किया नगर निगम टीम की कार्रवाई का विरोध , 2011 में डीएवीवी से एमएससी में उत्तीर्ण है

ठेले पर सब्जी बेच रही महिला ने फर्राटेदार अंग्रेजी में किया नगर निगम टीम की कार्रवाई का विरोध

आज सुबह जब नगर निगम की रिमूवल टीम मालवा मिल चौराहे पर लगे सब्जियों के ठेले हटाने पहुंची तो उनका सब्जी बेच रही एक ऐसी महिला से सामना हो गया जो फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रही थी। उसकी यह फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर नगर निगम की टीम आवाक हो गई और वहां मौजूद मीडिया के लोग भी चकित रह गए। महिला ने बताया कि वह डीएवीवी से 2011 में एमएससी मैटेरियल साइंस में उत्तीर्ण है। कोई रोजगार नहीं होने के कारण वह ठेले पर सब्जियां बेचकर अपने परिवार का पेट पाल रही है।

आज आई 245 लोगों की रिपोर्ट में 4 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव


कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 23 जुलाई 2020

1 – आज लिये गये सैम्‍पल 147
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 245
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 4
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 241

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः.

1 – पता – ग्राम कोलारी खातेगांव, देवास पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
2 – पता – वार्ड.15 खातेगांव, देवास पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
3 – पता – अनुकुल नगर, देवास पुरूष ,उम्र 19 वर्ष
4 – पता – जयश्री नगर, देवास पुरूष ,उम्र 23 वर्ष

                                 (डॉ एम पी शर्मा )  
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ  अधिकारी  
                                जिला-देवास

मध्य प्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल पर आया संकट! पूर्व स्पीकर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस


मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल गठन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति  ने याचिका दायर करते हुए मंत्रिमंडल विस्तार को चुनौती दी है. याचिका में एनपी प्रजापति ने मंत्रिमंडल के विस्तार को नियमों के खिलाफ बताया है. उन्होने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में नियमों का उल्लंघन हुआ है।
पूर्व विधानसभा स्पीकर की इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है।
याचिकाकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल विवेक तनखा ने दलील दी कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार संविधान स्पष्ट उल्लंघन है आर्टिकल 32 के तहत दायर याचिका में मुद्दा उठाया गया है कि हाल ही में शिवराज सरकार ने 28 मंत्रियों की नियुक्ति की है, जबकि पूर्व में पहले से ही 6 मंत्री नियुक्त किए गए थे।इस लिहाज़ से मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल की कुल संख्या 34 हो गई है ।
कपिल सिब्बल विवेक तनखा ने कोर्ट में बताया कि अगर नियम की बात की जाए तो धारा 164-1ए के तहत विधानसभा की कुल सदस्यों के 15 प्रतिशत सदस्य ही मंत्री बनाए जा सकते हैं, जिसका मध्य प्रदेश में कुल आंकड़ा सिर्फ 30 मंत्रियों का होता है. बावजूद इसके चार मंत्री ज्यादा बना दिए गए हैं. याचिकाकर्ता की दलील को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नोटिस जारी कर दिए हैं।

24 जुलाई से पूरी राजधानी (भोपाल) में 10 दिन तक रहेगा लॉक डाउन, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की घोषणा, इस दौरान मेडिकल सेवा, सरकारी राशन की दुकान खुली रहेंगी।

भोपाल को 24 जुलाई को रात 8 बजे से अगले 10 दिन के लिए टोटल लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भोपाल में 24 जुलाई की रात 8 बजे से 10 दिन लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया गया है। मध्यप्रदेश की राजधानी में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

भोपाल में 10 दिन के लॉकडाउन के दौरान दवाईयां, दूध, सब्जी वाले यानि गलियों में जाने वाले ठेले। इंडस्ट्रीज और सरकारी राशन की दुकानें खुले रहेंगे। बाकी पूर्ण रूप से लॉकडाउन रहेगा। भोपाल आने और जाने को प्रतिबंधित किया जाएगा। भोपाल आने-जाने वालों के लिए पहले के लॉकडाउन की तरह ही ई पास पर ही अनुमति मिल सकेगी।

आज ही भोपाल में एक दिन के सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज मिलने का रिकॉर्ड टूट गया। यहां पर 196 कोरोना पॉजिटिव मिले।

निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा मीठा तालाब, मयूर पार्क, एरिना में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया गया।


देवास। निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मीठा तालाब की साफ सफाई के साथ गार्र्डन का विकास तथा प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया गया साथ ही मयूर पार्क में चल रहे विकास कार्य तथा एरिना में चल रहे विकास कार्यो का भी निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी को कार्य मेंं गति लाने के निर्देश दिए। श्री सिंह ने कहा कि एक पौधा हम भी लगाए अभियान के तहत शहर के नागरिकों द्वारा सहयोग किया जा रहा है, बहुत अधिक संख्या में आम नागरिक अपने घरों और पार्क में पौधा रोपण कर रहे है । शहर केे सभी पार्को को आम नागरिकों के लिए सर्व सुविधायुक्त करना निगम प्रशासन का दायित्व है। साथ ही रहवासियों का भी दायित्व है कि वे लगाए गए पौधों की देखभाल कर उन्हें पेड़ बनाएं। नगर निगम शहर के विकास के लिए हमेंशा तत्पर है। शहर में दोनों समय सफाई केे साथ मेन रोड पर झाडू लगवाई जा रही है, गाजर घास की कटिंग कर एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। जिससे कि मौसमी बीमारियों एवं संक्रमण से बचा जा सके। साथ ही अपील की है कि सभी लोग मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा बिना मास्क के भ्रमण न करें।


देवास में प्रत्येक सप्ताह लगने वाले पशु हाटबाजार तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित

देवास । कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने एवं आमजन के स्वास्थ्य, सुरक्षा और आशंकित संकट को दूर करने तथा क्षेत्र में शांति सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से दण्ड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सम्‍पूर्ण देवास जिले की राजस्‍व सीमाओं के लिए प्रतिबन्धात्मक आदेश जारी किये है।
उक्त आदेश के परिपालन में अनुविभागीय दण्‍डाधिकारी देवास श्री प्रदीप सोनी ने ग्राम नागुखेडी पटवारी हल्‍का नम्‍बर 33 एवं ग्राम नौसराबाद पटवारी हल्का नम्‍बर 42 तहसील देवास में प्रत्येक सप्ताह लगने वाले पशु हाटबाजार एवं अनुविभाग देवास में अन्यत्र लगने वाले पशु हाटबाजार को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 187, 188, 269, 270, 271 एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 तथा द एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1897 के अन्तर्गत उल्लघंनकर्ता के विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।

मध्य प्रदेश में हुई कुल 615862 जाँच में मिले 24095 कोरोना मरीज़ अब तक 16257 मरीज़ हुए स्वस्थ , 2 दिन में कोरोना से हुई 35 लोगों की मौत

कोरोना का कहर प्रदेशभर में लगातार बढ़ता जा रहा है। जिस तरह कोरोना के पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं, उसी तरह मरीजों की मौतों के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। पिछले 2 दिनों में कोरोना से 35 लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 18 कोरोना के मरीजों की मौत हुई, जबकि सोमवार को 17 मरीजों की जान कोरोना की वजह से गई। इस हिसाब से प्रदेश में अब तक कुल 756 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, मंगलवार को 785 पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर यह आंकड़ा अब तक कुल 24095 तक पहुंच गया है।

प्रदेश में अब तक की स्थिति

  • कुल पॉजिटिव – 24095
  • कुल मौते – 756
  • कुल स्वस्थ हुए – 16257
  • कुल एक्टिव केस – 7082
  • अब तक कुल जाँच – 615862

आज आई 410 लोगों की रिपोर्ट में 14 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 22 जुलाई 2020

1 – आज लिये गये सैम्‍पल 214
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 410
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 14
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 387

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः.

1- पता – अर्जुन नगर,राधागंज, देवास पुरूष ,उम्र 29 वर्ष
2- पता – अर्जुन नगर,राधागंज, देवास पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
3- पता – गोतम नगर, देवास पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
4- पता – राधागंज(रामरहीम), देवास पुरूष ,उम्र 63 वर्ष
5- पता – मुखर्जी नगर, देवास पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
6- पता – सन सीटी-2, देवास पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
7- पता – अमोना, देवास पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
8- पता – पांचुनकर काॅलोनी, देवास पुरूष ,उम्र 29 वर्ष
9- पता – फतेहपुर खेडा,टोंकखुर्द,देवास पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
10- पता -अमोना, देवास पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
11- पता – जयश्री नगर, देवास पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
12- पता – बावडिया, देवास पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
13- पता – वार्ड-3 काटाफोड,कन्नोद, देवास पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
14- पता -आर्दश नगर, देवास पुरूष ,उम्र 58 वर्ष

नोटः-इन्दौर जिला निवासी 01 पुरूष ,उम्र 38 वर्ष का सैम्पल देवास मे लिया गया था रिपोर्ट पाॅजिटीव आने पर इन्दौर जिले की सूची मे जोडा गया है।

                                 (डॉ एम पी शर्मा )  
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
                                जिला-देवास

BJP में पहली बार महिला बनेगी महामंत्री, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा जल्द टीम वीडी के लिए केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार

प्रदेश भाजपा की टीम की घोषणा जल्द ही होने वाली है। प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने टीम में शामिल होने वाले साथियों के नाम तय कर केंद्रीय नेतृत्व को अनुमोदन लिए भेजा है और केंद्र की हरी झंडी मिलते ही टीम वीडी की घोषणा हो जाएगी। इस बार जो टीम घोषित होने वाली है, उसमें महामंत्री का पद किसी महिला नेत्री को मिल सकता है। प्रदेश संगठन की टीम में किसी महिला को महामंत्री का पद मिला तो यह पहली बार होगा। संगठन में महत्वपूर्ण माने जाने वाले महामंत्री के चार पदों पर पार्टी इस बार ऐसे लोगों को मौका देने जा रही है जो संगठन के लिए दिन रात पूरी ताकत से जुटे रहने वालों में शामिल है शिवराज कैबिनेट के विस्तार के साथ ही प्रदेश संगठन ने जिन विधायकों को सरकार में मौका नहीं दिया है, उन्हें संगठन में महत्व देने की तैयारी कर ली थी। इसलिए प्रदेश भाजपा की टीम में मंत्री पद के दावेदार रहे सशक्त विधायकों को भी मौका मिलना तय माना जा रहा है। इसके अलावा संगठन ने संकेत दिए हैं कि पार्टी ऊर्जावान युवाओं को अधिक मौका मिलेगा। वरिष्ठ नेताओं को पार्टी संगठन के कामों से मुक्त कर सकती है। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि वरिष्ठ नेताओं के लिए किस रूप में पार्टी अपनी जिम्मेदारी तय करेगी। एक अन्य बात यह भी सामने आई है कि संगठन में मंडल और जिला अध्यक्षों की तरह उम्र का फार्मूला भी लागू हो सकता है। इस टीम में कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को भी संगठन पूरा तवज्जो देगा ताकि उपचुनाव और अन्य कार्यों में उनकी सेवाएं ली जा सकें।

दस उपाध्यक्ष और 9 प्रदेश मंत्री बनेंगे

संगठन में उपाध्यक्ष के दस पद हैं और प्रदेश मंत्री के 9 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इन सबमें एससी-एसटी, ओबीसी, महिला, सामान्य वर्ग के आधार पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जानी है। इसके साथ ही महामंत्री के चार पदों के मामले में भी यही नीति रहेगी। पूर्व अध्यक्ष नंदुकमार सिंह चौहान के कार्यकाल में घोषित पार्टी की कार्यकारिणी में महामंत्री के चार पदों में से एक पद पर खुद वीडी शर्मा थे। वे अब अध्यक्ष हो गए हैं, इसी तरह मौजूदा हालात में विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन से भी एक पद रिक्त है।