Dewas पार्टी का बोल पार्टी नहीं करने पर एक मजदूर ने की दूसरे मजदूर की हत्या…

Dewas पार्टी का बोल पार्टी नहीं करने पर एक मजदूर ने की दूसरे मजदूर की हत्या…

देवास। शहर के मुख्य रोड अब रोड पर भोपाल चौराहा स्थित नाकोड़ा स्टोर्स राधागंज के सामनेदो मजदूरों में पार्टी को लेकर कहासुनी होने पर एक मजदूर ने दूसरे मजदूर की दिनदहाड़े करीब 11.30 बजे चाकू घोंप कर हत्या कर दी।दरअसल आकाश चौहान निवासी काली बस्ती देवास और मिथुन मोंगिया निवासी जिला राजगढ़ हाल मुकाम आनंद नगर देवास साथ में मजदूरी करते थे। मंगलवार को भी साथ में मजदूरी करने मजदूर चौराहा पहुंचे जानकारी अनुसार आरोपित मिथुन ने आकाश को कहा कि आज तुझे मजदूरी भी दिलवा दूंगा और फिर पार्टी करेंगे। मजदूरी नही मिलने पर पार्टी का बोल पार्टी नहीं करने पर दोनो में कहा सुनी हुई जिसके बाद मिथुन ने आकाश के सीने में चाकू से हमला कर दिया जिसे आकाश घायल हो गया जिसमे बाद आकाश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहा से प्राथमिक उपचार के बाद आकाश को एमवाय अस्पताल इंदौर ले जाया गया जहा आकाश की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने फरियादी नितिन राठौर निवासी काली बस्ती की शिकायत पर आरोपी मिथुन मोंगिया पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Dewas जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर मंथन तेज, सुनील यादव का नाम भी चर्चा में…

देवास। कांग्रेस संगठन में जिला और शहर अध्यक्ष पद को लेकर मंथन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। इन पदों को लेकर कांग्रेस में तेज खींचतान जारी है और कई दिग्गज नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। इस बीच एक नया और युवा चेहरा भी चर्चा में है – सुनील यादव, जिनका नाम देवास जिला या शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गंभीरता से लिया जा रहा है। सुनील यादव वर्ष 2008 से कांग्रेस पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने संगठनात्मक स्तर पर कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। यादव पूर्व में सोनकच्छ विधानसभा अध्यक्ष, राजीव विकास केंद्र के जिलाध्यक्ष और हाटपीपल्या विधानसभा के प्रभारी रह चुके हैं। उनका अनुभव केवल संगठन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में भी अहम योगदान दिया है। इसके अलावा वे कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही वे अखिल भारतीय चंद्रवंशीय बागरी समाज के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं, जिससे उनकी सामाजिक पकड़ और कार्यक्षमता का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बार संगठन में युवा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दिए जाने की चर्चा जोरों पर है। ऐसे में सुनील यादव का नाम जिला या शहर अध्यक्ष के रूप में सामने आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यादव की संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकर्ताओं से जुड़ाव और जनसरोकारों में सक्रियता उनकी ताकत मानी जा रही है।अब देखना यह है कि कांग्रेस हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व किसे यह जिम्मेदारी सौंपता है। क्या संगठन सुनील यादव जैसे युवा और जमीनी नेता को अवसर देगा, या फिर यह पद किसी अनुभवी नेता के हिस्से में जाएगा – इसका फैसला आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

Dewas जमीन विवाद में चली गोली मामले में आरोपी जिलाबदर…

देवास। जिले के टोंक कला गांव में जमीन नपती और कब्जे के विवाद में गोली चलने की बात को लेकर पत्र में सनसनी फैल रही थी मामले में पुलिस ने 10 से 15 आरोपितो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।
बताया जा रहा है जिस जमीन की नपती और कब्जे के विवाद में गोली चली थी उसमें दो भाइयों का आपसी विवाद है ऐसी जमीन को नपती एवं सीमांकन करने पहुंची राजस्व की टीम और पटवारी के सामने विवाद हुआ।

मामले में लोकेंद्र सिंह खींची निवासी ग्राम टोंककला ने पुलिस में शिकायत की थी जिस पर पुलिस ने आरोपित राहुल पंवार निवासी ग्राम रालामंडल देवास के साथ अन्य 10 से 15 साथियों पर प्रकरण पंजीबद्ध किया था।
अब कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋतुराज सिंह ने अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपी राहुल पंवार पिता गजराजसिंह उम्र 26 साल निवासी रालामण्‍डल पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। कलेक्टर सिंह ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण लोक व्यवस्था के अनुरक्षण के प्रतिकूल किसी भी रीति से कार्य करने से रोकने के अभिप्राय से राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3 की उप धारा (2) में प्रदत्त शक्तियों अन्तर्गत आरोपी राहुल पंवार के विरुद्ध निरुद्ध आदेश जारी किया है।

आरोपी राहुल पंवार को तीन माह तक की अवधि के लिए निरुद्ध कर केन्द्रीय जेल भेरूगढ़ उज्जैन में रखा जाएगा। आरोपी राहुल पंवार पर आये दिन आम जनता के साथ अभद्र व्‍यवहार करना, हत्‍या, अवैध शस्‍त्र से हत्‍या का प्रयास करना, अवैध वसूली करना, शासकीय कर्मचारी का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करना, अपने साथ साथियों के साथ हथियार लेकर घुमना, गुंडागर्दी कर आम जनता में दहशत पैदा करने संबंधी गंभीर अपराध पुलिस थाने में पंजीबद्ध है।

Dewas सड़े फलों की बदबू से दमघोंटू हुआ माहौल, रहवासी परेशान, पार्षद दरोगा को सौंपा शिकायत पत्र

खुले प्लाटो एवं बैक लेन में फ्रूट विक्रेता व्यापारी फेंक रहे सड़े गले फल…

देवास। शहर में शुक्रवारिया हाट के नाम से प्रख्यात फल/सब्जी मार्केट के आस पास क्षेत्र में बड़ी संख्या में फ्रूट गोदाम खुल गए है।क्षेत्र के फ्रूट विक्रेता द्वारा खुले प्लाटो एवं बैक लेन में भारी मात्रा में सड़े गले फल फेंके जा रहे है जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फेल गई है। सड़े गले फलों से क्षेत्र में मच्छरों की संख्या में भी काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। जो स्वास्थ के लिए हानिकारक हो रहा है। प्लाटो में फेंके गए सड़े फलों की मात्रा को देखने से ही पता चलता है की यह फल कोई फूटकर फल विक्रेता द्वारा नही बल्कि फ्रूट का भारी मात्रा में व्यवसाय करने वाला अर्थात फ्रूट गोदाम संचालित करने वाले ही फेंक रहे है।

क्षेत्र में संचालित फ्रूट गोदाम वैध है या अवैध इसको लेकर भी बड़ी चर्चा है। कहा जा रहा है शहर के बीचोबीच संचालित फ्रूट गोदाम अवैध रूप से संचालित किए जा रहे है अगर ऐसा है तो प्रशासन इन पर कार्यवाही क्यों नही करता है।

फ्रूट गोदामों द्वारा सड़को पर जाम करना व अभद्र व्यवहार करने को शिकायत कई बार रहवासी पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन एवं कलेक्टर से भी कर चुके है परंतु आज दिनांक तक कोई उचित कार्यवाही नही हुई है। कार्यवाही न होने का कारण तो स्पष्ट नही है परंतु इसका स्पष्ट उत्तर तो सिर्फ कार्यवाही न करने वाला ही दे सकता है। जैन समाज के मंदिर की समिति एवं रहवासियों द्वारा जब महापौर को अवैध फ्रूट गोदाम हटाने के लिए आवेदन दिया था तब उन्होंने कहा था कि वो भी हमारे लोग है उनको कैसे हटाएं..

जैन मंदिर समिति एवं रहवासियों द्वारा महापौर, सभापति, निगम आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, पुलिस थाना कोतवाली को आवेदन देने के बाद भी कार्यवाही न होना प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े करता है, कहा जा रहा है की इन अवैध फ्रूट गोदाम को संचालित करने वालो पर महापौर, आयुक्त निगम प्रशासन की कृपा है

रहवासी ने शिकायत पत्र में पार्षद और दरोगा से मांग की है की सुतार बाखल में जैन मंदिर के सामने वाले प्लाट में से सड़े फलों को हटाकर प्लाट की एवं बैक लेन की सफाई कराई जावे क्षेत्र में संचालित फ्रूट गोदामों पर सख्त कार्यवाही की जाए जिसे वह पुनः क्षेत्र में गंदगी न फैलाए अगर उचित कार्यवाही नही होती है तो आगे सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने का सहारा लेना पड़ेगा।

Dewas राजा हत्याकांड में अब देवास के जितेंद्र रघुवंशी का नाम सामने आया…

देवास। इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में देवास के जितेंद्र रघुवंशी का नाम सामने आया है। राज कुशवाह के चार बैंक अकाउंट में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन मिला है, जो जितेंद्र रघुवंशी के नाम पर हैं । पुलिस अब जितेंद्र रघुवंशी को तलाश रही है और उससे पूछताछ कर सकती है। आशंका है कि सोनम ने राज कुशवाह के जरिए हवाला के जरिए रुपये भिजवाए हों । सोनम रघुवंशी का प्रेमी राज कुशवाह हवाला का काम भी करता था। उसके द्वारा चार बैंक अकाउंट में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन मिला है। यह चारों अकाउंट जितेंद्र रघुवंशी के नाम पर है।

सोनम के भाई की एक वीडियो भी सामने आई है जिसमे वह कह रहा है की जितेंद्र मेरी मौसी का लड़का है वह हमारे यहा काम भी करता है। हम हमारे कुछ छोटे मोटे लेनदेन उसके खाते से कर लेते है। हवाला जैसा कांड में उसका कोई लेना देना नही है।

पुलिस अब जितेंद्र रघुवंशी को तलाश रही है। राज कुशवाह ही सोनम रघुवंशी के बिजनेस से संबंधित हर काम देखता था। वो ही रुपयों का लेन-देन भी करता था। इसी को लेकर सोनम और राज के बीच लगातार बात होती रहती थी। आशंका है कि इसी में से 50 हजार रुपये राज कुशवाह ने अपने साथियों को दिए थे, जिसके बाद वो ट्रेन से शिलांग पहुंचे थे। इसमें सोनम के द्वारा रुपये दिलाने की भी आशंका जताई जा रही है।

अब जितेंद्र रघुवंशी से पूछताछ पर होगा खुलासा

पुलिस ने जितेंद्र रघुवंशी की तलाश शुरू कर दी है। देवास में पुलिस जल्द ही उसे ढूंढकर पूछताछ कर सकती है। वह यह बता सकता है कि उसका राज कुशवाह और सोनम के साथ क्या रिश्ता है। आशंका है कि सोनम ने ही राज कुशवाह के जरिए लाखों रुपये हवाला के जरिए कही और भिजवाए हो । राजा के भाई ने कहा- सोनम के परिवार के पास इतना धन कहां से आया । राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी से जब मीडिया ने हवाला और जितेंद्र रघुवंशी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हो सकता है कि सोनम और उसका परिवार हवाला कारोबार में लिप्त हो। आखिर सोनम के परिवार के पास इतना धन कहां से आया। इस बात की जांच होना चाहिए।
देवास के जितेंद्र रघुवंशी को लेकर जब मीडिया ने राजा रघुवंशी की मां से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सोनम का कोई रिश्तेदार देवास में रहता है। खुद की शादी से पहले वह देवास में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी। उसने राजा से भी साथ चलने के लिए कहा था। तब राजा ने वहां जाने से इन्कार कर दिया था कि जब हमें निमंत्रण नहीं मिला तो कैसे जाएं। हो सकता है कि वो जितेंद्र रघुवंशी ही हो ।

दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा प्रमाण पत्र और 25000 रुपए की प्रोत्साहन राशि

प्रदेश में राहवीर योजना शुरू, अगले साल मार्च तक चलेगी योजना…

देवास। मध्य प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की जान बचाने वालों के लिए राहवीर योजना शुरू की है। इस योजना के तहत जो व्यक्ति दुर्घटना में घायल लोगों को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाएगा, उसे 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि वर्तमान में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि तथा समय पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को उपचार नहीं मिलने के कारण दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर में उत्तरोत्तर वृद्धि देखने को मिल रही है। प्रायः यह देखने में आता है कि किसी भी मार्ग पर दुर्घटना होने पर दुर्घटना के उपरान्त उस मार्ग से निकलने वाले राहगीर कई बार रूककर मदद तो करते हैं किन्तु दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को खुद अस्पताल तक पहुंचाने में यह सोचकर संकोच करते हैं कि कहीं पुलिस केस में उनका नाम दर्ज होने पर उन्हें अनावश्यक पुलिस थाने अथवा न्यायालय के चक्कर लगाने पड़ेंगे। लेकिन अब भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा एक महत्वाकांक्षी योजना राहवीर योजना ” लागू की गई है। इस योजना के अन्तर्गत सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त पीड़ित किसी व्यक्ति को यदि कोई अस्पताल तक पहुंचाता है तो उसे पुलिस द्वारा अनावश्यक पुछताछ नहीं की जावेगी।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त गम्भीर दुर्घटना होने पर अस्पताल तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को प्रमाण पत्र के साथ-साथ पुरस्कार राशि भी प्रदाय की जावेगी।

उन्होंने बताया कि शासन की ” राहवीर ” योजना के अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति जिसने किसी मोटर वाहन से जुड़ी गम्भीर दुर्घटना के पीड़ित को तत्काल सहायता प्रदान करके दुर्घटना के स्वर्णिम समय (Golden hour) के भीतर चिकित्सा सहायता प्रदान करके तथा दुर्घटना के स्वर्णिम समय के भीतर उपचार प्रदान करने के लिये अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई हो वह इस योजना के लिये पात्र होगा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 2 (12 ए) के अनुसार ” गोल्डन ऑवर का अर्थ है किसी दर्दनाक चोट के बाद एक घंटे तक चलने वाली वह अवधि , जिसके दौरान तत्काल चिकित्सा देखभाल प्रदान करके मृत्यु को रोकने की सबसे अधिक संभावना होती है। मोटर वाहन से संबंधित कोई सड़क दुर्घटना जिसके कारण पीड़ित को उपचार के दौरान कोई भी स्थिति उत्पन्न हो और अस्पताल द्वारा मृत्यु / गंभीरता का प्रमाण पत्र दिया जाए। ऐसी दुर्घटना को गम्भीर दुर्घटना माना जावेगा। जिसमें पीड़ित की प्रमुख सर्जरी हो, पीड़ित कम से कम 3 दिवस तक अस्पताल में भर्ती हो। मस्तिष्क की गम्भीर चोट रीढ़ की हड्डी की चोंटे उपचार के दौरान पीड़ित की मृत्यु यदि एक राहवीर मोटर वाहन से जुड़ी एक गंभीर दुर्घटना के लिये एक या एक से अधिक पीड़ितों की जान बचाता है, तो ” राहवीर ” योजना के अन्तर्गत सरकार द्वारा पुरस्कार राशि 25000 रुपए प्रदाय की जावेगी । यह योजना दिनांक 31.03.2026 तक ही लागू है । यदि घटना की सूचना राहवीर द्वारा सबसे पहले पुलिस को दी जाती है , तो डॉक्टर से विवरण सत्यापित करने के बाद पुलिस ऐसे राहवीर को आधिकारित लेटर पैड पर एक पावती देगी। जिसमें राहवीर का नाम, उसका मोबाईल नम्बर और पता, घटना का स्थान, तारीख और समय को राहवीर ने पीड़ित की जान बचाने में किस तरह मदद की है आदि का उल्लेख होगा। पावती की प्रति संबंधित पुलिस स्टेशन द्वारा जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में जिला स्तर पर गठित मूल्यांकन समिति को भेजी जायेगी।

कमेटी द्वारा मूल्यांकन उपरान्त राहवीर योजनान्तर्गत प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान किये जाने की अनुशंसा की जावेगी । जिला स्तर पर मूल्यांकन समिति में जिले के जिला मजिस्ट्रेट, एसएसपी, सीएमएचओ आरटीओ शामिल रहेंगे। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर होने वाली दुर्घटना में पीड़ितों को तत्काल स्वर्णिम समय ( Golden hour ) में अस्पताल तक पहुंचाकर नेक व्यक्ति होने का परिचय देने के साथ ही शासन की राहवीर योजना के भागीदार भी बनें ।

अमलतास द्वारा बच्चों की सेवा देख मंत्रमुग्ध हुईं केंद्रीय राज्य मंत्री कहा ‘किलकारी अभियान’ बन रहा मिसाल

देवास। अमलतास विश्वविद्यालय, देवास में किलकारी पोषण अभियान एवं एक पेड़ माँ के नाम अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी का भव्य स्वागत किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में पहुँचने पर अमलतास अस्पताल के संस्थापक सुरेश सिंह भदौरिया जी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री महोदया का अभिनंदन किया।

अपने दौरे के दौरान मंत्री महोदया ने विश्वविद्यालय में संचालित “किलकारी अभियान” का निरीक्षण किया, जो बच्चों के पोषण, देखभाल और समग्र विकास हेतु एक अभिनव पहल है। केंद्र की व्यवस्था और बच्चों को दी जा रही सेवाओं को देखकर वे अत्यंत प्रसन्न हुईं। उन्होंने कहा, “मैंने सोचा था कि यह एक छोटा सा कार्यक्रम होगा, लेकिन यहाँ बच्चों की सेवा और केंद्र की कार्यप्रणाली को देखकर मैं दिल से बधाई देती हूँ। यह सच में समाजसेवा का एक सशक्त उदाहरण है। जो माननीय प्रधानमंत्री जी के वाक्य सबका साथ सबका विकास की अवधारणा को पूर्ण करता है |

मुख्य समारोह विश्वविद्यालय के मयंक हॉल में आयोजित किया गया, जहाँ देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, देवास कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा अध्यक्ष श्री राय सिंह सेंधव जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा, महिला बाल विकास निगम डॉ. सिध्कीय , बांगर सरपंच श्री दिलीप जाट सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।सभी अतिथियों ने अपने विचार साझा करते हुए शिक्षा, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। साथ ही माननीय मंत्री जी ने विश्वविद्यालय अधिकारियों और छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

अमलतास अस्पताल के चेयरमैन श्री मयंक राज सिंह भदौरिया जी ने मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “केंद्रीय मंत्री जी की उपस्थिति अमलतास विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। यह हमारे सामाजिक एवं शैक्षणिक दायित्वों को और भी मजबूती प्रदान करता है।”कार्यक्रम में कुलपति डॉ. शरद चंद्र वानखेड़े, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. ए.के. पीठवा, अस्पताल निदेशक डॉ. प्रशांत, सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, फैकल्टी और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Dewas नगरजनों को दर्शन देकर प्रतिष्ठित हुए वासुपूज्य स्वामीजीविशाल रथयात्रा में सम्मिलित हुए हजारों भक्त एवं सैकड़ों साधु साध्वी


प्रतिष्ठा तो बहाना है, प्रभुको हृदय में बसाना है- आचार्य नवचंद्रसागर सूरीजी  
जहां दंगल है वहां प्रभु मंगल करते है – आचार्यश्री  

देवास। शहर के पंचशील नगर स्थित चम्पापुरीधाम में जैन जगत केे 12 वें तीर्थंकर श्री वासुपूज्य स्वामीजी की जगकल्याणकारी बहुप्रतिक्षित प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। जिसमें भक्तों का उत्साह चरम पर था। दिव्य मंत्रोच्चार के साथ आचार्यश्री नवचंद्रसागर सूरीश्वरजी, ऋषभचंद्र सागरजी, अजीतचंद्र सागरजी आदि 100 साधु साध्वीजी भगवंत की निश्रा में यह प्रतिष्ठा संपन्न हुई। संपूर्ण आयोजन बागमल अमरचंद मनीष कुमार जैन कायथावाला परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री आदेश्वर मंदिर बड़ा बाजार से अनेक आकर्षणों से सुसज्जित भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। प्रभु ने एक चांदी की डोली पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करके नगरजनों का हाल जाना एवं अपने दिव्य दर्शन दिए।

श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड, श्री चंदाप्रभु मंदिर एमजी रोड होकर सयाजी द्वार से रथ यात्रा पंचशील नगर पहुंची। शोभा यात्रा में सबसे आगे उंट, हाथी और घोड़ों की सवारी चल रही थी। जिसके पीछे मधुर वाजंत्री के स्वरों पर भक्तजन झूमते, नाचते, गाते चल रहे थे। महाराष्ट्र से आया नवयुवक एवं युवतियों के कर्णप्रिय ढोल ने प्रशंसनीय प्रस्तुति दी। चांदी की डोली पर वासुपूज्य स्वामीजी एवं चांदी के रथ पर जिनेश्वर परमात्मा विराजमान होकर चल रहे थे। भक्तजनों ने अपने हाथों से डोली उठाई एवं रथ चलाया। इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित साधु साध्वीजी का दुर्लभ विशाल समूह आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। सुसज्जित बग्घी पर तपस्वी एवं भविक तीर्थयात्री चल रहे थे। संपूर्ण नगर के सभी महिला मंडल की महिलाएं अपनी एक समान वेशभूषा में सुशोभित हो रही थी।

प्रतिष्ठा के पश्चात विशाल धर्मसभा को उपदेशित करते हुए आचार्यश्री ने कहा कि मंदिर में प्रतिष्ठा तो मात्र बहाना है, सच में तो हमें प्रभु को हृदय में बसाना है। हमें पूर्ण श्रद्धा से यह प्रण लेना होगा कि परमात्मा की वाणी एवं आज्ञा ही सर्वोच्च सत्य है। हम प्रभु की आज्ञा का पालन कर सके तो यह जीवन का आनंद है और न कर सके तोे यह दर्द विषाद है। मानव भव पाकर हमें तोे आनंद ही प्राप्त करना है। वासुपूज्य स्वामीजी मंगल ग्रह के स्वामी है। जिनको भी मंगल ग्रह की तकलीफ है और शांति समाधान चाहिये तो उन्हें अवश्य की वासुपूज्य स्वामी जी की आराधना उपासना करना चाहिये। जहां दंगल हो वहां प्रभु मंगल कर देते है। प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि मार्ग में शोभा यात्रा का अनेक धार्मिक, राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया।  इस अवसर पर 

Dewas दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में हुआ पौधारोपण

• विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रेस क्लब देवास का आयोजन, दौ सौ से अधिक पौधे रोपे

देवास। प्रेस क्लब देवास द्वारा निरंतर सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के कार्य करता रहता हैं, साथ ही पर्यावरण और प्रकृति की ओर भी संस्था सदैव सजक रहती है। प्रकृति प्रेम को बढ़ावा देने की ओर अग्रसर होकर संस्था द्वारा वृद्ध स्तर पर पौधारोपण का आयोजन किया। प्रेस क्लब सह सचिव अशोक पटेल ने जानकारी देते हुए बतलाया कि देवास के दिवंगत पत्रकार साथियों की स्मृति में उन्हें याद करते हुए संस्था द्वारा एक दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया गया। जिसमें कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में संस्था मानस, कृष्ण ग्रीन्स कॉलोनी रहवासी संघ, जैन समाज सामाजिक संगठन, सरस्वती विद्या मंदिर सम्राट पुरी, इंडस्ट्रियल पार्क तथा अग्रोहा नगर स्थित प्रेस क्लब वाटिका पर संपन्न हुआ। जिसमें दौ सौ से अधिक पौधों का रोपण किया गया। 

तीसरी पीढ़ी भी साथ रही : दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में आयोजित किए गए इस पौधारोपण कार्यक्रम में दिवंगत पत्रकारों के परिवार की तीसरी पीढ़ी से अमित व्यास, मयूर व्यास, अविनाश कौशल, माही कौशल, निजिल मोदी, कार्तिक कौशल की भी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा, सचिव शेखर कौशल, उपाध्यक्ष खुमान सिंह बेस, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल राज सिंह सिकरवार, अतुल बागलीकर, विनोद जैन, अतुल शर्मा, हेमंत शर्मा, जितेंद्र मारू, दीपेश जैन, रघुनंदन समाधिया, अमित शर्मा, एडवोकेट भारत कौशल। संस्था मानस से राजेश पटेल, डा जुगल किशोर राठौड़, विष्णु अग्रवाल एडवोकेट जगदीश सिरोलिया, जगदीश परिहार। जैन समाज सामाजिक संगठन जिला देवास से संयोजक नरेंद्र जैन, अध्यक्ष महावीर जैन, सचिव दिलीप चौधरी, सहसंयोजक निलेश जैन, आरसी जैन, गिरीश संघवी, प्रमोद जैन। सरस्वती विद्या मंदिर सम्राट पूरी बालगढ़ से जितेंद्र राठौर, सुरेश पंवार, रणछोड़ पटेल, हेमेंद्र चौहान। कृष्णा ग्रीन रहवासी संघ से समीर सिंह राणा, आशीष यादव, अर्जुन चौधरी, डॉ गोविंद प्रसाद यादव, जितेंद्र शर्मा, सुनील कारपेंटर, अतुल, पवन सालासर, खोजाराम गुर्जर, अंकित जायसवाल, दीपेश जाट। इंडस्ट्रियल पार्क में आईडीबीआई बैंक के रोहित भदोरिया, श्याम प्रकाश व्यास, सुरेश बैरागी, राजेंद्र जांचपूरे, चूड़ामणि शर्मा, जानकी सिंह, लोकेंद्र घोडावत, अंबाराम, मांगीलाल सोलंकी, पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल, राकेश गुप्ता, दयाराम यादव उपस्थित थे।

Dewas Amaltas hospital कुपोषण के खिलाफ जंग में देवास की “किलकारी” बनी नई उम्मीद की किरण

• मां और बच्चों के मुस्कुराते चेहरे बन रहे हैं इस सकारात्मक बदलाव के गवाह

देवास। जिले में कुपोषण के खिलाफ एक प्रभावशाली पहल के रूप में “किलकारी” कुपोषण केंद्र ने नई उम्मीद की किरण जगाई है। जिला प्रशासन के सहयोग से अमलतास अस्पताल में स्थापित इस केंद्र के माध्यम से अब तक 168 से अधिक बच्चों को भर्ती किया जा चुका है।
इनमें से 76 गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की हार्ट, टीबी, छाती के X-ray और रक्त जांच जैसी जाँचें निशुल्क की गईं। जांच में 3 बच्चों में हृदय रोग, 3 बच्चो में रक्त अल्पता और 1 बच्चे में जन्मजात विकृति पाई गई, जिनका इलाज भी पूर्णतः निःशुल्क किया जा रहा है।

सिर्फ बच्चों ही नहीं, उनके माताओं की भी खून व पेशाब की जांच एवं उपचार केंद्र द्वारा निःशुल्क किया जा रहा है। केंद्र में बच्चों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में प्रतिदिन पोषण युक्त आहार हर 2 घंटो में दिया जा रहा है, जिसमे छठे दिन में 45 बच्चों के वजन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
इस अभियान के अंतर्गत निःशुल्क टीकाकरण भी किया जा रहा है, जिससे बच्चों को बीमारियों से सुरक्षित किया जा सके।
अमलतास अस्पताल के चेयरमैन श्री मयंक राज सिंह भदौरिया जी ने जिला प्रशासन देवास का इस नवाचार के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहनों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनकी सक्रिय सहभागिता ने इस प्रयास को सफल बनाया जा रहा है ।