देवास। शहर की कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार की तस्करी में हथियारों की डिलीवरी देने आया आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 3 देशी पिस्टल,1 देशी रिवाल्वर व 3 जिंदा कारतूस बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ने मुखबिर से सूचना मिली कि बालगढ़ रोड देवास स्थित नर्सरी के पास आरोपी अवैध हथियारों की डिलिवरी देने आया है जिस आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके बैग में 3 देशी पिस्टल, 1 देशी रिवाल्वर व 3 जिंदा कारतूस मिले, जिसके संबंध में लाइसेंस चाहने पर कोई लाइसेंस नहीं होना बताया, अवैध हथियार रखने पर शिवम उर्फ शिवा शर्मा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 371/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।
आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर जप्तशुदा हथियारों के संबंध में पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड लिया जावेगा।
Category: देवास
Dewas बढते लव जिहाद को लेकर होगा सचेत भारत विषय पर व्याख्यान
• संस्था जन चेतना द्वारा 28 मई को वीर सावरकर जयंती के अवसर पर होना है आयोजन
देवास। वीर सावरकर जी 300वीं जयंती के अवसर पर देशभर में विशेष बढते लव जिहाद को लेकर होना चाहिए सचेत भारत विषय पर व्याख्यान का आयोजन 28 मई को होना है। उक्त आयोजन को लेकर संस्था जन चेतना द्वारा प्रेसवार्ता आयोजन एबी रोड विकास नगर स्थित होटल रामाश्रय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। संस्था संयोजक अजय तोमर ने बताया कि हमारी संस्था वर्ष भर विभिन्न धार्मिक आयोजन करती रहती है। इसी कडी में देश में बड रहे लव जिहादियों से कैसे निपटा जाए एवं समाज को कैसे जागरूक करे को लेकर व्याख्यान होना है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित समाजसेवी श्रीमती मिथलेश सोनी, पार्षद श्रीमती ऋतु सवनेर, श्रीमती खुशबू वर्मा, श्रीमती उषा खत्री, श्रीमती श्रेया चौबे, सुश्री श्रेया डोगरा, श्रीमती अल्पना तोमर, ने पत्रकारों को बढ़ते लव जिहाद के विषय पर चर्चा कर अपने विचार साझा किए। उक्त आयोजन का मुख्य उद्देश्य सचेत भारत अभियान को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार करना, लोगों को लव जिहाद के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाना एवं लोगों को लव जिहाद के बारे में जागरूक कर इसके प्रभावों से बचाना है। प्रेसवार्ता में बताया कि लव जिहाद पर 28 मई को सायं 5 बजे रामाश्रय पैराडाइज, वीर सावरकर चौराहा, विकास नगर पर होने वाले व्याख्यान में श्रीमती काजल हिन्दुस्थानी, गुजरात का व्याख्यान होगा। डॉ. प्रदीप त्रिपाठी भोपाल द्वारा वीर सावरकर की जीवनी के बारे में बतायेंगे। श्रीमती राजश्री जोशी उज्जैन द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या के 300वीं जन्म शताब्दी वर्ष अवसर पर व्याख्यान दिया जाएगा। प्रेसवार्ता का संचालन साक्षी शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव सहित समस्त पार्षद एवं अन्य गणमान्य जन शामिल होंगे। संस्था ने नगर सहित जिलेभर के नागरिकों से अधिक से परिवार सहित अधिक संख्या में उपस्थित होकर लव जिहाद पर आयोजित व्याख्यान का श्रवण करने की अपील की है।
Dewas शहर के कुणाल भाटिया राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व..
देवास। देवास जिले के उभरते हुए पहलवान कुणाल भाटिया राज्य स्तरीय अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता में 92 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 16 से 18 मई तक इंदौर के कनाड़ा रोड स्थित स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।
कुणाल का चयन जिला स्तरीय ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। यदि वे राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें 25 से 27 मई तक दुधोला, पलवल (हरियाणा) में होने वाली राष्ट्रीय अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इससे पूर्व कुणाल भाटिया ने देवास में आयोजित जिला स्तरीय तथा संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में विजयी होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस संबंध में जानकारी उनके कोच कुलदीप यादव ने दी।
Dewas “पाखंड को खंड-खंड करने के लिए कलम आवश्यक है” : प. पु. श्रीपाद अवधूत स्वामी जी
“जनकल्याण के लिए हो सूचना का आदान प्रदान”: अजय शर्मा
महर्षि देवऋषि नारद जंयती पर पत्रकारों की परिचर्चा का आयोजन
देवास । महर्षि देवऋषि नारद जी की जयंती के अवसर पर विश्व संवाद केंद्र मालाव एवं प्रेस क्लब देवास के संयुक्त तत्वाधान में देवास जिले के पत्रकारों के लिए परिचर्चा का आयोजन विंध्याचल एकेडमी में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प.पु.श्री श्रीपाद अवधूत स्वामी जी श्री दत्त पीठ मंदिर बांगर पीठाधीश्वर, एवं मुख्य वक्ता विचारक श्री अजय शर्मा जी (उज्जैन) रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब देवास के अध्यक्ष श्री ललित जी शर्मा ने की।
परिचर्चा का शुभारंभ कार्यक्रम के शुभारंभ में माँ सरस्वती एवं देवऋषि नारद के चित्रों पर मालार्पण एवं द्वीप प्रज्वल्लन कर हुआ। मुख्य वक्ता श्री अजय शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार नारद जी तीनो लोको के कल्याण हेतु सूचनाओं का आदान प्रदान करते थे, उसी प्रकार हम पत्रकारों को भी सूचना का आदान-प्रदान जनकल्याण के लिए करना चाहिए।
मुख्य अतिथि प.पु.श्री श्रीपाद अवधूत स्वामी जी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा की पाखंड को खंड-खंड करने के लिए कलम की आवश्यक है। जिस प्रकार विश्वसनीयता की प्रतिमूर्ति नारद जी है, उसी प्रकार समाज भी पत्रकारों पर विश्वास करता है। श्री ललित शर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में पत्रकारों को कहा की अगर प्रसिद्ध चाहिए तो पत्रकारिता करते समय हम सभी को नारद जी के व्यक्तित्व को आत्मसात करना होगा। उन्होंने देव ऋषि नारद के लोक कल्याण हेतु किए गए कार्यों का विस्तार से वर्णन किया साथी कहा कि उन्होंने जो श्राप दिए और जो श्राप उन्हें मिले वह भी जन कल्याणकारी रहे हैं।
मंचासीन अतिथीयो का परिचय नितिन गुप्ता द्वारा दिया गया। कार्यक्रम की भूमिका प्रेस क्लब सचिव शेखर कौशल ने रखी, अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष खुमानसिंह बैस, राजेश पाठक, अतुल शर्मा जी द्वारा किया गया एवं आभार शकील कादरी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमित राव पवार ने किया। इस अवसर पर अनिल राज सिंह सिकरवार, जितेंद्र पुरोहित, सौरभ सचान, राजेश व्यास, उदय आरस, तनवीर शेख, चेतन राठौड़, अनिल सिंह ठाकुर, शैलेंद्र अडावदीया, विजेंद्र उपाध्याय, जितेन मारू, पं रघुनंदन समाधिया, मुर्तुजा सैफी, प्रिंस बैरागी, राजेश धनेचा, फरीद खान, धीरज सेन, जय प्रकाश भाटिया, अनिल राठौड़ पीपलरवां उपस्थित रहे।
Dewas उज्जैन का तस्कर कर रहा था MD ड्रग्स की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार 14 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स जब्त
देवास। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग की तस्करी करते हुए एक उज्जैन निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के पास से 14 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स जब्त की है।
दरअसल पुलिस अधीक्षक देवास के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध मिशन स्तर पर सख्ती से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में शहर अंतर्गत निरन्तर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियो की धड़पकड़ हेतु निरन्तर संदिग्ध स्थानो पर दबिश दी जा रही है। इसी तारतम्य में सोमवार को थाना नाहर दरवाजा पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति इन्दौर-भोपाल बायपास गुजरात ढाबे के पीछ कच्चे रास्ते तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर खडा है। मुखबिर की सूचना पर से तत्काल थाना प्रभारी नाहर दरवाजा मय फोर्स के मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान इन्दौर-भोपाल बायपास गुजरात ढाबे के पीछ कच्चे रास्ते पर पहुंची जहां उक्त हुलिये का व्यक्ति दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकडा। आरोपी ने अपना नाम अमन कुरैशी पिता शाकिर कुरैशी उम्र 22 साल निवासी लोहे पुल कोट मोहल्ला जिला उज्जैन बताया। आरोपी के पास से एम.डी.(मेफेड्रोन ड्रग) 14.7 ग्राम एवं एक काले लाल रंग की बजाज पल्सर मोटर सायकल जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध थाने पर धारा 8/22 NDPS Act का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी उज्जैन में आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।
Dewas फर्जी लिंक के माध्यम से भेजी अश्लील वीडियो, बाद में एफआईआर के नाम पर हजारों की ठगी का प्रयास…
- 3 अलग- अलग मामलों में कियोस्क संचालकों की सूझ-बूझ से टले साइबर फ्रॉड…
देवास। साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के बारे में जागरूकता अभियान ऑपरेशन साइबर चला रही है जिसकी सतर्कता देखने को भी मिल रही है। हाल ही में पुलिस के अभियान के कारण मिली जागरूकता से तीन अलग अलग प्रकरण में ठगी का शिकार होने से लोग बचे है।
तीन प्रकरण जीने ठगी का शिकार होने से बचे लोग
- फर्जी लिंक के माध्यम से अश्लील वीडियो और ठगी का प्रयास:
एक छात्र को मोबाइल पर एक फर्जी लिंक प्राप्त हुआ,जिस पर क्लिक करने पर अश्लील वीडियो प्रदर्शित हुआ बाद में उसे फोन आया कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो रही है और छात्र से 28,000 की मांग की गई। छात्र यह राशि जमा करने सतवास के जन्नत कियोस्क सेंटर पहुंचा। कियोस्क संचालक शाबिर खान ने छात्र को समझाइश देकर राशि जमा करने से रोका तथा फर्जी लिंक से सावधान रहने की सलाह दी, जिससे छात्र साइबर ठगी से बच गया। - ऑनलाइन भैंस खरीदी के नाम पर ठगी का प्रयास:
एक व्यक्ति से ऑनलाइन भैंस खरीदने के नाम पर 65,000 की सौदेबाज़ी की गई,जिसमें 10,000/- एडवांस मांगे गए। जब वह व्यक्ति यह राशि जमा करने कियोस्क पर पहुंचा, तो कियोस्क संचालक शाबिर खान ने पुनः सतर्कता बरतते हुए लिंक को फर्जी बताते हुए उसे ठगी से बचा लिया। - पुलिस बनकर ठगी का प्रयास:
म.प्र. ग्रामीण बैंक के कियोस्क संचालक अरविन्द गुर्जर के पास एक व्यक्ति आया और घबराहट में बताया कि उसका बेटा पुलिस की हिरासत में है और उसे छुड़ाने के लिए 28,000 ऑनलाइन भेजने को कहा गया है। गुर्जर ने तत्काल स्थिति की जांच करते हुए संबंधित युवक से संपर्क किया, जिसने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह सुरक्षित है। इस प्रकार, अरविन्द गुर्जर की सतर्कता से 28,000 की ठगी को रोका गया।
उक्त तीनों मामलों में कियोस्क संचालकों की सतर्कता और सूझ-बूझ ने आम नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचाया गया । उनके इस सराहनीय कार्य हेतु थाना प्रभारी सतवास बी.डी. बीरा द्वारा दोनों कियोस्क संचालकों को थाना परिसर में बुलाकर माला पहनाकर सम्मानित किया गया एवं उनके इस सराहनीय कार्य हेतु प्रशंसा की गई ।
दरअसल पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा नागरिकों को सायबर फ्रॉड से बचाने एवं फ्रॉड राशि फरियादी को पुनः वापस करवाने हुतु “ऑपरेशन सायबर” चलाया जा रहा है । जिस हेतु गृह मंत्रालय द्वारा सायबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 एवं सायबर सेल देवास द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 7587611376 जारी किया गया है । जिस पर आवेदक फ्रॉड होने या धमकी भरे कॉल आने की स्थिती में तत्काल सहायता प्राप्त कर सकता है जिससे की आम नागरिको को फ्रॉड होने से बचाया जा सके । इसी क्रम में निम्न लोगो को सायबर फ्रॉड होने से बचाया गया।
Dewas खेड़ापति मंदिर के सम्मुख पसरी गंदगी क्षेत्र के दरोगा, स्वच्छता निरीक्षक एवं सहा. स्वास्थ्य अधिकारी का 7-7 दिन का वेतन रोका
- वर्षाकाल के पूर्व बड़े नालों की सफाई की जावेगी, 50 कर्मचारियों का बनेगा विशेष दल : आयुक्त
- क्या इस वर्ष शहर की सुंदरता और छवि को खराब होने से रोक पाएगा निगम..?
देवास। नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा विधायक महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के साथ नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले की बैठक ली गई जिसमें खेड़ापति मंदिर के सम्मुख गंदगी पाई जाने जिससे कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होने पर क्षेत्र के दरोगा राजकुमार कल्याणे, स्वच्छता निरीक्षक विजय सांगते एवं सहा. स्वास्थ्य अधिकारी भूषण पवांर के 7-7 दिवस के वेतन को रोका गया तथा भविष्य में सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाई जाने पर विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित करने के सख्त चेतावनी भी दी गई।
वर्षाकाल के पूर्व बड़े नालों की सफाई की जावेगी: आयुक्त
बैठक में वर्षाकाल में बड़े नालों की की सफाई, जल जमाव वाले क्षेत्रों के चिन्हांकन करने साथ ही मुख्य मार्गों की व्यापक सफाई करने की कार्य योजना बनाने के निर्देश जारी किये गये। आयुक्त ने बैठक में निर्देश दिये कि बड़े नालों की सफाई व्यापक रूप से कर इससे निकलने वाले गाद को भी शीघ्र उठाया जावे। तथा शहर में तीन बत्ती क्षेत्र, बस स्टेण्ड, मुक्धिाम व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जल जमाव की स्थिति नहीं बनने पाये। बड़े नालों की सफाई में सुरक्षा उपकरणों के साथ ही संसाधनों में जेसीबी आदि लगायें। निगम द्वारा इस कार्य हेतु 50 कर्मचारियों का विशेष दल बनाया जायेगा। छोटे नालों एवं नालियों में जहां मरम्मत की आवश्यकता है वहां मरम्मत करें।
क्या वर्षाकाल पूर्व होगी बड़े नालों की व्यापक सफाई? देवास नगर निगम प्रतिवर्ष वर्षाकाल के पूर्व बड़े नालों की व्यापक सफाई की बाते करता है साथ ही सफाई के दावे भी करता है परन्तु प्रतिवर्ष बारिश के दौरान का नतीजा ओर नगर निगम के दावो की पोल खुल जाती है। और नालियों से उफनता गंदा पानी जब सड़कों पर बहता है तो वह शहर की सुंदरता के साथ शहर की छवि को भी खराब करता है। लेकिन अब देखना होगा इस वर्ष क्या नगर निगम पूर्व से ही तैयारी कर शहर की सुंदरता और छवि दोनों को बरकरार रखेगा या इस वर्ष भी वर्षा के दौरान प्रतिवर्ष अनुसार की स्थिति से ही जनता को सड़कों पर गंदे नाले के पानी का बहाव देखने को मिलेगा?
बैठक में निगम उपायुक्त वित्त दीपक पटेल, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसौदिया, सहा. यंत्री जगदीश वर्मा, उपयंत्री दिनेश चौहान एवं उपयंत्री, सहा.स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वच्छता निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।
Dewas होटल एवं लॉज में रूकने वाले लोगो की पुलिस ने की प्रभावी चैकिंग…
- 2 होटल में पाई गई अनियमितता, दोनों होटल के संचालकों पर प्रकरण दर्ज
देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा जिला देवास के समस्त थाना क्षेत्रों अन्तर्गत प्रभावी रूप से गश्त कर होटल/लॉज/धर्मशालाओं में रूकने वाले लोगो की चेकिंग कर शाम एवं रात्रि में गश्त/पेट्रोलिंग करते हुए अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर से पुलिस बल ने होटल, ढाबों, लॉज बाहर से आकर रूके लोगों एवं फेरी बालो को चेक किया गया। उनके द्वारा थाने में मुसाफिरी दर्ज कराई गई है या नही कितने लोग है कहां-कहां जाते है, क्या करते है इत्यादि बिन्दुओ की तस्दीक की गई ।
इसी क्रम में औद्योगिक थाना प्रभारी द्वारा अपने थाने की टीम के साथ मिलक थाना क्षेत्र के होटलों को चैक किया जा रहा था। इस दौरान होटल रींगस कैलादेवी रौड़, देवास तथा होटल गोल्डन विंग्स, सर्विस रोड़ विकासनगर चौराहा के पास देवास को चेक किया गया जिसमें होटल पर ठहरने वाले लोगो का रजिस्टर चेक करते रजिस्टर मे विधिवत एन्ट्री नही पाई गई न ही ठहरने वाले लोगो के आई.डी. प्रुफ का संधारण पाया गया, न ही ठहरने वाले लोगो कि होटल संचालक द्वारा थाने पर सूचना दी गई।
जो कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला देवास (म.प्र.) के आदेश का उल्लंघन था।
जिससे होटल रींगस कैलादेवी रौड़, देवास के संचालक अशोक सोलंकी उम्र 54 साल निवासी देवास एवं होटल गोल्डन विंग्स, सर्विस रोड़ विकासनगर चौराहा के पास देवास के संचालक विपिन दायमा उम्र 28 साल निवासी म.नं. 23/3 भवानीसागर देवास पर दोनो संचालको के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी के साथ पुलिस ने थाना/चौकी क्षेत्र में पैदल/मोबाइल वाहन से भ्रमण किया जाकर भ्रमण के दौरान होटल, ढाबों, धर्मशालाओं, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों आदि की औचक चैकिंग करते हुये अवैध रूप से जमाबड़ा कम करने एवं किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां न हो इसकी समझाईश दी गई इसके अतिरिक्त शराब दुकान के आस-पास बैठकर शराब पीने वालो को आवश्यक हिदायत देकर वहां से जाने को कहा गया।
Dewas प्रेस क्लब आयोजित करेगी पत्रकारों के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला, वरिष्ठों का सम्मान…
देवास। प्रेस क्लब देवास की हुई प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों पर सहमति बनाने हेतु वृहद कार्यकारिणी की एक बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, साथ ही कार्यक्रमों के लिए विभिन्न समितियां गठित की गई। प्रेस क्लब की इस बैठक में सर्वप्रथम प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की, वहीं प्रेस क्लब सचिव शेखर कौशल ने कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया।
बैठक में उपस्थित वृहद कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए विचार व्यक्त किए। बैठक में सर्वानुमति से निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही पत्रकारों के लिए कार्यशाला (वर्कशॉप) आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रेस क्लब में अपना अहम योगदान देने वाले पूर्व प्रेस क्लब वरिष्ठो का सम्मान किया जाएगा। इस आयोजन के लिए विभिन्न समितियां गठित की गई। साथ ही आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब के दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में वृहद पौधारोपण किये जाने का भी निर्णय लिया। कार्यक्रमों से पूर्व सभी सदस्यों के नवीन कार्ड बनाकर वितरित करने का निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा नवनिर्मित प्रेस क्लब वाटिका में अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी समिति गठित की गई।
बैठक में प्रेस क्लब उपाध्यक्ष खुमान सिंह बैस, शकील खान, सहसचिव अशोक पटेल, कार्यकारिणी सदस्य चेतन राठौड़, वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत उपाध्याय, तरुण मेहता, विनोद जैन, अतुल बागलीकर, खूबचंद मनवानी, राजेश पाठक, राजेंद्र चौरसिया, शैलेंद्र अड़ावदिया, जितेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
Dewas जिले के संपूर्ण क्षेत्र के लिए कलेक्टर ने जारी किये प्रतिबंधात्मक आदेश
• कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के हथियार, आग्नेय शस्त्र, हॉकी, डण्डा, रॉड लेकर नहीं चलेगा
• सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी स्थान पर सभा, धरना प्रदर्शन, जुलूस, रैली, सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा
• कोई भी किसी दल, धर्म, जाति, सम्प्रदाय, संस्था, व्यक्ति विरोधी आपत्तिजनक मैसेज/चित्र/कमेंट/ बैनर/पोस्टर आदि अपलोड नहीं करेगा।
देवास। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋतुराज सिंह ने जन सामान्य के हित/जानमाल की सुरक्षा तथा लोकशांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163(1)(2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए देवास जिले के संपूर्ण क्षेत्र के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये है।
- जारी आदेश अनुसार कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या अन्य पक्ष सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के धारदार या अन्य हथियार, आग्नेय शस्त्र, हॉकी, डण्डा, रॉड इत्यादि लेकर नहीं चलेगा अथवा दुरूपयोग नहीं करेगा और न ही प्रदर्शन करेगा।
- कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या अन्य पक्ष सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी स्थान पर सभा, धरना प्रदर्शन, जुलूस, रैली, सार्वजनिक कार्यक्रम आदि का आयोजन नहीं करेगा।
- कोई भी व्यक्ति संस्था, समूह या अन्य पक्ष सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना डी.जे./ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नहीं करेगा।
- कोई व्यक्ति संस्था, समूह या अन्य कोई भी धरना, जुलूस, प्रदर्शन, सभा या रैली आदि में एसिड, पेट्रोल, केरोसिन आदि ज्वलनशील पदार्थ अपने पास नहीं रखेगा या लेकर नहीं चलेगा या उपयोग नहीं करेगा।
- कोई भी व्यक्ति संस्था समूह या अन्य किसी भी स्थान पर किसी भी प्रयोजन हेतु सक्षम अधिकारी की अनुमति बिना टेंट, पांडाल आदि का स्थाई या अस्थाई निर्माण नहीं करेगा।
- कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या अन्य पक्ष किसी भी सड़क, रोड़, रास्ता हाईवे, आदि पर एकत्रित होकर यातायात में व्यवधान नहीं करेंगे या किसी अन्य प्रकार से कोई रुकावट उत्पन्न नही करेंगे या किसी व्यक्ति को आने जाने एवं उसके कार्य करने से नहीं रोकेंगे।
- कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या ग्रुप एडमिन या अन्य सोशल मीडिया/इलेक्ट्रॉनिक संसाधन जैसे मोबाइल, कम्प्यूटर, फेसबुक, ई-मेल, व्हाट्सएप्प एवं अन्य प्रकार के संचार साधनों पर किसी दल, धर्म, जाति, सम्प्रदाय, संस्था, व्यक्ति विरोधी एवं आमजन की भावना भड़काने वाले अथवा किसी को बुरा लगने या आहत करने वाले व कानून व्यवस्था की विपरीत स्थिति निर्मित करने वाले आपत्तिजनक मैसेज/चित्र/कमेंट/बैनर/पोस्टर आदि अपलोड नहीं करेगा/प्रदर्शित नहीं करेगा।
- जिले में शांति-कानून व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा व सुविधा में संलग्न और शासकीय कर्तव्य पर उपस्थित एवं ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों/पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के लिए यह निर्देश लागू नहीं होंगे। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु इन्हें आवश्यक वैधानिक छूट प्राप्त होगी। आवश्यक होने पर जिले में पदस्थ अनुविभागीय दण्डाधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र में संबंधित नगर पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) से परामर्श कर आवश्यक प्रतिबंध/शर्तों पर किसी कार्यक्रम की अनुमति प्रदान करने हेतु अधिकृत रहेंगे।
- यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा। उक्त आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है, अपने अनुभाग क्षेत्र में संबंधित एसडीएम/एसडीओ (पी) आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगे। यह आदेश 02 माह तक प्रभावशील रहेगा।
