Dewas सरदाना पब्लिक स्कूल का रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

देवास जिले की पहली और दूसरी रैंक सरदाना के विद्यार्थियों के नाम..!

देवास। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर नगर की अग्रणी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरदाना पब्लिक स्कूल का हाई एवं हायर सेकंडरी के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी उत्कृष्ट और श्रेष्ठ रहा। ज्ञात रहे की आज मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। सरदाना पब्लिक स्कूल देवास के विद्यार्थियों ने इस बार भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर देवास का नाम गौरवान्वित किया।

सरदाना स्कूल के संचालक ललित सरदाना ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी परीक्षा परिणामों में सरदाना का नाम पूरे जिले में गूंज रहा है। सरदाना पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। विज्ञान (साइंस) संकाय में हमारे स्कूल के विद्यार्थी रोहित यादव ने जिले में प्रथम रैंक हासिल की है।वाणिज्य (Commerce) संकाय में जिले की दूसरी रैंक हमारे विद्यार्थी निलेश गुर्जर ने हासिल की है। इसके अतिरिक्त कक्षा 12वी में 89% विद्यार्थीयो ने फर्स्ट डिवीजन के साथ सफलता प्राप्त की है। वहीं कक्षा 10वी में 93 % विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन के साथ पास होकर सफलता प्राप्त की है।

सरदाना पब्लिक स्कूल का यह परिणाम बच्चों की मेहनत, अभिभावकों का विश्वास, और हमारे समर्पित व अनुभवी शिक्षकों के अथक प्रयास का सजीव प्रमाण है।

ललित सरदाना बताते है कि सरदाना पब्लिक स्कूल एक ऐसा संस्थान है जहाँ विद्यार्थियों को सिर्फ पढ़ाया नहीं जाता, बल्कि उनके भविष्य को संवारने के लिए संकल्प के साथ कार्य किया जाता है। यहा पढ़ाई के साथ बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए पाठयक्रम के अतिरिक्त गतिविधियां भी कराते है जिससे हमें बच्चों के अंदर जो भी प्रतिभा नजर आने लगती हैं और जिसमें उनकी रूचि है उसको विकसित करके उनके लिए मार्गदर्शन शिक्षा काल में ही हो सकता है।स्कूल के टाइम में ही अतिरिक्त गतिविधियां सिखाई जाती है। जिससे छात्र अपनी क्षमता अनुसार अपनी योग्यता को विकसित करने का अवसर प्राप्त करता है।

विद्यालय के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संचालक ललित सरदाना, प्राचार्य, संस्था के वरिष्ठ अध्यापक एवं सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं विद्यालय परिवार को भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।

Dewas पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, मोटरसाइकिल चोरी कर फिरौती की करते थे मांग, दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

देवास। पुलिस ने बढ़ी सफलता प्राप्त करते हुए मोटरसाइकिल चोरी कर मालिक से उसके एवज में फिरौती मांगने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है।

दरअसल फरियादी रोहित निवासी पीपलरवां हाल निवासी बावड़िया देवास ने थाना औद्योगिक क्षेत्र में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सहपरिवार मीना बाजार विकास नगर देवास में मेला देखने गए थे। शाम अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस को बाहर खड़ा कर अंदर गए थे। जब वह वापस आया तो देखा कि वाहन चोरी हो गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आस-पास के सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये गये।

फरियादी द्वारा पुलिस को सूचित किया गया कि चोर द्वारा चोरी की गई मोटरसाइकिल फिरौती के रूप में 12 हज़ार रुपए लेकर लौटाई गई है। जिस पर से तकनीकी एवं मुखबिर साक्ष्य के आधार पर आरोपी सुमित सिसौदिया उम्र 23 वर्ष निवासी कंजर डेरा पीपलरवां को पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रारंभिक पुछताछ करने पर उसने अपने साथी हेमन्त झांझा उम्र 23 वर्ष निवासी कुमारिया बनवीर थाना पीपलरवां के साथ चोरी की वारदात कर फिरौती लेकर मोटरसाइकिल को वापस लौटाना स्वीकार किया। दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर उनसे पुछताछ करने पर अन्य चोरी की वारदात करना भी स्वीकार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक ओर चोरी की मोटरसाइकिल होंडा शाइन वाहन बरामद किया गया है । माननीय न्यायालय से आरोपियो को पुलिस रिमांड लेकर अग्रिम कार्यवाह की जा रही है ।

सरस्वती ज्ञान पीठ के छात्र-छात्राओं ने हाई स्कूल एवं हायर सेंकण्डरी परीक्षा में मारी बाज़ी

देवास। हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा परिणाम में सरस्वती ज्ञान पीठ उ.मा.विद्यालय देवास हाई स्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 74.28 प्रतिशत रहा जिसमें 16 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में. 10 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में रहे। इसी प्रकार हायर सेकण्डरी का कुल परीक्षा परिणाम 62.5 रहा जिसमें 40 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 20 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। हाई स्कूल में प्रथम श्रेणी में निशि मिश्रा 92 प्रतिशत, वंशिका पांचाल 91.8 प्रतिशत, प्रिया कश्यप 86.6 प्रतिशत, कुशाग्र नवले 84.6 प्रतिशत, सोफिया अली 82.6 प्रतिशत, हायर सेंकण्डरी में प्रथम श्रेणी में शाश्वत सावॅलिया 91.4 प्रतिशत, मुस्कान कुमारी 82.4 प्रतिशत, रोहित सोलकी 79.2 प्रतिशत, द्विव्यांशी चौहान 78 प्रतिशत, प्राची रजवानी ने 77.8 प्रतिशत हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थी को विद्यालय संचालक प्रेमनाथ तिवारी, प्राचार्य सुषमा निगम एवं उपप्राचार्य कमल पवार और राजन तिवारी सभी शिक्षकों की ओर से एवं सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं व अभिभावक को विद्यालय परिवार की ओर से बहुत बधाई एवं शुभकामनाए दी।

इंग्लैण्डियन इंग्लिश मिडियम हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में मारी बाजी

देवास। हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में इग्लैण्डियन इंग्लिश मिडियम हाई स्कूल देवास हाई स्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 70.50 प्रतिशत रहा जिसमें 18 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में 6 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। हाई स्कूल में प्रथम श्रेणी में स्नेहा बामनिया 92.2 प्रतिशत ,कोल्हे चिराग निलेश 88.2 प्रतिशत, आयुषी राठौर 87.8 प्रतिशत , प्रियंका परमार 85.2 प्रतिशत पूजा सिंह ने 84.2 प्रतिशत हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थी को विद्यालय संचालक प्रेमनाथ तिवारी, सभी शिक्षकों की ओर से एवं सफल हुए सभी छात्र-छात्राओ व अभिभावक को विद्यालय परिवार की ओर से बहुत बधाई एवं शुभकामनाए दी।

द गार्जियन स्कूल के कक्षा 10वी परीक्षा के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परिणाम

देवास । द गार्जियन स्कूल के कक्षा 10 वी के विद्यार्थियो ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रियांशी चौहान ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। दक्ष वाकडे ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुलकित शर्मा ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं अदिति मालवीय ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अधिकांश छात्रो ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, वही कुछ छात्रों ने 92.6 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए जो उनकी मेहनत और गुणवत्ता को दर्शाता है। विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टॉफ ने बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की।

समर कैंप जैसे आयोजनों से बच्चों को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणा मिलती है : रायसिंह सेंधव

सतपुड़ा एकेडमी में किया जा रहा है समर कैम्प का आयोजन

देवास । संस्था द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान समर कैंप का आयोजन कर बच्चों को विविध कलाओं व खेलों का प्रशिक्षण दिया जाना एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है। इस प्रकार के शिविर बच्चों को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं वैभव विहार शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव ने कही। वे मक्सी रोड स्थित तुलजा विहार कॉलोनी में संचालित सतपुड़ा एकेडमी द्वारा आयोजित समर कैंप के अवलोकन अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री सेंधव ने समर कैंप में भाग ले रहे प्रतिभागियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया और उनके प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षकों से भी चर्चा की। सतपुड़ा एकेडमी में चल रहे इस समर कैंप में खो-खो, फुटबॉल, थ्रो बॉल, टेबल टेनिस, क्रिकेट, स्केटिंग, कराते, संगीत, नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, सिलाई-कढ़ाई, चित्रकला, ज्वेलरी मेकिंग, मेंहदी, लेखन आदि विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। श्री सेंधव ने कहा कि ऐसे शिविर न केवल छात्रों की रुचियों को पहचानने में सहायक होते हैं, बल्कि उन्हें अनुशासन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और आने वाली पीढ़ी को मजबूत आधार प्रदान करती है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी ।

सतपुड़ा एकेडमी में किया जा रहा है समर कैम्प का आयोजन

देवास । संस्था द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान समर कैंप का आयोजन कर बच्चों को विविध कलाओं व खेलों का प्रशिक्षण दिया जाना एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है। इस प्रकार के शिविर बच्चों को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं वैभव विहार शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव ने कही। वे मक्सी रोड स्थित तुलजा विहार कॉलोनी में संचालित सतपुड़ा एकेडमी द्वारा आयोजित समर कैंप के अवलोकन अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री सेंधव ने समर कैंप में भाग ले रहे प्रतिभागियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया और उनके प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षकों से भी चर्चा की। सतपुड़ा एकेडमी में चल रहे इस समर कैंप में खो-खो, फुटबॉल, थ्रो बॉल, टेबल टेनिस, क्रिकेट, स्केटिंग, कराते, संगीत, नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, सिलाई-कढ़ाई, चित्रकला, ज्वेलरी मेकिंग, मेंहदी, लेखन आदि विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। श्री सेंधव ने कहा कि ऐसे शिविर न केवल छात्रों की रुचियों को पहचानने में सहायक होते हैं, बल्कि उन्हें अनुशासन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और आने वाली पीढ़ी को मजबूत आधार प्रदान करती है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी ।

Dewas जिले में सिंहस्‍थ की तैयारियों को लेकर कलेक्टर और एसपी ने किया अनेक क्षेत्रों का निरीक्षण

कलेक्टर ने दिए निर्देश: रेलवे स्टेशन के सामने वाले रोड एवं उज्जैन रोड के ब्रिज के निचे सर्वे कर अतिक्रमण हटाये और रोड चौड़ीकरण करें

• उज्‍जैन रोड से नागुखेडी तक स्‍वीकृत फोर लेन रोड का कार्य शीघ्र शुरू होगा: कलेक्टर

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने सिंहस्‍थ की तैयारियों को लेकर रेलवे स्‍टेशन, सिंहस्‍थ के लिए बनाये जाने वाले होल्डिंग एरिया और ईटावा बस स्‍टैण्‍ड का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम, ट्राफिक पुलिस और पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह ने रेलवे स्‍टेशन के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि रेलवे स्टेशन के सामने वाले रोड का सर्वे कर अतिक्रमण हटाए और रोड का चौडीकरण करें। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ट्रैफिक मूवमेंट के संबंध में रेलवे से समन्‍वय कर कार्य करें। जिससे शहर में ट्रैफिक नहीं हो। रेलवे स्टेशन पर भीड़ न हो इस संबंध में तैयारी करें। ज्यादा भीड़ हो तो किस प्रकार मैनेज करोगे इस प्रकार का प्लान बनाएं।

कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह ने कहा कि प्‍लेट फार्म नम्‍बर एक से प्‍लेट फार्म नम्‍बर 06 तक एक ओवर ब्रिज बनाये। जिससे यात्री आसानी से एक तरफ से दूसरी तरफ जा सके। जिस पर रेलवे स्‍टेशन मैनेजर ने बताया कि रेलवे स्‍टेशन पर एक फुट ओवर ब्रिज बन रहा है। जिससे दोनों ओर जाने में आसानी होगी। रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशन पर किर्लोस्कर कम्‍पनी की तरफ रोड बनाया जा रहा है, जो उज्जैन रोड से जुड़ जाएगा। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि फुट ओवर ब्रिज से सभी प्‍लेट फामर्स को जोडे।
कलेक्‍टर सिंह ने गजरा गियर्स चौराहे पर बन रहे भगतसिंह उद्यान का निरीक्षण भी किया। उन्‍होंने इंजिनीयर और ठेकेदार से विस्‍तृत जानकारी ली और आवश्‍यक दिशा-निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि भगतसिंह उद्यान पर लेफ्ट टर्न पर चौड़ीकरण का कार्य करें। भगतसिंह उद्यान के आसपास से पोल शिफ्ट कर चोडीकरण का कार्य करें। बिजली के पोल का शिफ्ट करें। सार्वजनिक शौचालय को शिफ्ट कर अन्‍य जगह पर अच्छे से बनाएं। कलेक्‍टर सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्टेशन रोड और एबी रोड जहां मिल रहा है वहाँ पर एक फुटओवर ब्रिज बनाने का प्‍लान बनायें।
रेलवे स्‍टेशन के पीछे से किस प्रकार भीड़ को मैनेज किया जा सकता है इसका निरीक्षण भी कलेक्‍टर सिंह ने उज्जैन रोड के ब्रिज के निचे जाकर किया। निरीक्षण के दौरान ब्रिज के नीचे से तथा दोनो ओर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि उज्‍जैन रोड से नागुखेडी तक स्‍वीकृत फोर लेन रोड का कार्य शीघ्र शुरू होगा। सभी संबंधित विभाग समन्‍वय कर अच्‍छे से कार्य को पूर्ण करें। कलेक्‍टर सिंह ने सिंहस्‍थ की तैयारियों को लेकर ईटावा बस स्‍टैण्‍ड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां बने दीनदयाल रसोई केंद्र का निरीक्षण किया और खाने की क्वालिटी भी चेक की। कलेक्‍टर सिंह ने ईटावा बस स्‍टैण्‍ड पर बने रेन बसेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर अनुपस्थित पाए जाने पर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शोकाज नोटिस जारी करें। उन्‍होंने रजिस्‍टर चेक किया और रेन बसेरा में रूकने वालों की जानकारी भी ली। कलेक्‍टर श्री सिंह और एसपी श्री गेहलोद ने सिंहस्‍थ को लेकर नागुखेडी और उज्जैन बायपास पर प्रस्‍तावित होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया और आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये।

Dewas मंदिर से जुडकर संचालित हो रहा शराब का ठेका…


• जिम्मेदार अधिकारी ने मंदिर के अस्तित्व का नकारा, नशेड़ी कर रहे मंदिर पर लघुशंका…सांसद, कलेक्टर से शिवसेना ने की शिकायत

(शेखर कौशल) देवास। वैसे तो देवास का आबकारी महकमा किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहता है, लेकिन आज का विषय बडा ही गंभीर और नियमों के साथ कैसे खिलवाड़ किया जाता है इसे लेकर है।
बाबा महाकाल की पावन नगरी से आने वाले प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने आबकारी नीति के तहत किसी भी धार्मिक स्थल से 100 मीटर की हवाई परिधी से बाहर ही शराब की दुकान संचालित किये जाने के सख्त आदेश दिये हुए है। यह नियम केवल धार्मिक स्थलों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी लागू होता है।
ठीक इसके विपरीत देवास आबकारी विभाग ने भवानी सागर क्षेत्र में आवंटित शराब की दुकान को शराब व्यापारी कहने पर एबी रोड के बिहारीगंज मोहल्ला में शुरू करवाई है। यहां तक तो ठीक था लेकिन ‘आंख के अंधे नाम नयन सुख’ वाली कहावत को साकार करते हुए इस शराब दुकान को हिंदू धार्मिक मंदिर की दीवार से सटाकर संचालित करवाया जा रहा है। इस दुकान का पहले दिन से ही स्थानीय रहवासीयो महिला पुरुषों और हिंदू समाज के लोगों द्वारा विरोध किया जाता रहा है। लोगों द्वारा कई बार लिखित शिकायत की गई। देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को भी रहवासियों ने मिलकर शिकायत कर समस्या से अवगत कराया था। लेकिन जिला कलेक्टर और आबकारी विभाग के जिम्मेदारों ने इस पर कोई ध्यान नही दिया। जिसके चलते मंदिर पर पूजा करने वाले स्थानीय रहवासी को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शराबी दुकान से शराब पीकर मंदिर पर गंदगी कर रहे हैं।

शिवसेना जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा और शहर अध्यक्ष ठाकुर श्रवण सिंह ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपर कलेक्टर बिहारी सिंह से मुलाकात कर उन्हें एक शिकायत देते हुए बताया कि रविवार की रात को एबी रोड पर माता टेकरी के नीचे भवानी सागर शराब दुकान से शराब पीने के बाद शराबियों द्वारा भेरव महाराज मंदिर पर पेशाब करने की गंदी हरकत की गई। जिससे स्थानीय लोगों से उनका विवाद भी हुआ। जिसकी सूचना आग की तरह सोशल मीडिया पर भी फैली थी। यह तो गनीमत रही कि यह विवाद किसी जनहानि में तब्दील नहीं हुआ। यह घटनाएं आगामी समय में और बढ़ेगी, जिससे कोई बड़ी घटना कारीत हो सकती है। इसलिए उक्त शराब दुकान को इस स्थान से हटा कर इसके निर्धारित स्थान भवानी सागर पर स्थापित किया जाए।

सांसद श्री सोलंकी से मिले शिवसेना पदाधिकारी
शिवसेना जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा ने साथियों के साथ देवास शाजापुर लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी से मुलाकात कर रविवार की रात्रि में शराबियों द्वारा भेरू महाराज के मंदिर की पवित्रता को भंग करने का घिनौना कृत किये जाने से अवगत कराया और कहा कि देवास जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा शासन के आदेश को ताख में रखकर हिंदू धर्म के मान बिंदु मंदिरो से खिलवाड़ किया जाकर शासन के आदेशों का माखोल उडाया जा रहा है। कृपया शासन के आदेशों का पालन करवाया जाए।
इस विषय पर जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह को फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने फोन अटेंड नहीं किया। एडीएम बिहारी सिंह से चर्चा हुई तो उन्होंने कह दिया मामला आबकारी विभाग से जुड़ा है। हमने शिकायत उन तक पहुंचा दी है। आगे उन्हें कार्यवाही करना है। देवास आबकारी विभाग की मुखिया सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित से चर्चा की गई तो उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि वह “शराब की दुकान नियम अनुसार जिस स्थान पर आवंटित की गई है, उसी स्थान पर संचालित हो रही है। किसी भी मंदिर के पास शराब दुकान नहीं है।”
उनके बयान से तो ऐसा लगता है कि कार्यालय जाये बगैर अपने घर से ऐसी में बैठ कर विभाग को संचालित करने वाली महिला अधिकारी का इस प्रकार से सरासर झूठ बोल देना साफ़ इशारा करता है कि प्रदेश में सुशासन नहीं अपितु अफसर शाही हावी है। इन्हें आमजन की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं। अपने विभाग के ठेकेदार को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए केसे धार्मिक स्थल को भी कागजों में गायब कर देते हैं।

Dewas अक्षय तृतीया पर इस बार पितृ दोष निवारण का दुर्लभ योग


देवास । इस बार अक्षय तृतीया पर पितृ दोष निवारण हेतु विशेष दुर्लभ योग बन रहे है। इस संबंध में पं. कमलेश शास्त्री बडऩगर ने बताया कि ‘वशाखे शुक्ल पक्षेत् तृतीया रोहिणीयुता दुर्लभा बुधवारेणÓ नारद पुराण के अनुसार वैशाख शुक्ल तृतीया रोहिणी नक्षत्र और बुधवार से युक्त हो, ऐसा योग मिलना अत्यंत दुर्लभ है। अबकी बार यह योग अक्षय तृतीया 30 अप्रैल पर बन रहा है, जो बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन किए गए दान पुण्य का विशेष फल मिलता है। देवी पुराण में कहा है ‘तृतियायां तु वैशाखे रोहिण्यक्षे प्रपुज्यतु उदक्कुम्भ प्रदाने न शिवलोके महियतेÓ अर्थात वैशाख तृतीया रोहिणी नक्षत्र में जल के घड़े की पूजन कर दान करने से शिव लोक में सत्कार पाता है। पं. शास्त्री ने बताया कि इस दिन विशेष रूप से स्वर्ण, अन्न, जउ, गेहूं, चने, सत्तु, खरबुजा और जल का घड़ा एवं युग धर्म के अनुसार गर्मी से राहत देने वाली वस्तुएं पंखा, कुलर, छतरी आदि जो भी हो, उसका दान पितृों के निमित्त करें। दान किसी श्रेष्ठ ब्राह्मïण के घर जाकर देवें, क्योंकि शास्त्रों में लिखा है ब्राह्मïण को घर बुलाकर दिया गया दान अधम और ब्राह्मïण के घर जाकर दिया गया दान श्रेष्ठ होता है। इस प्रकार किए गए दान से कई पीडि़तों तक के पितृ तृप्त होते है। पितृ दोष से मुक्ति मिलती है एवं स्वयं भी सुखों का भोग कर मरणोपरांत स्वर्ग को प्राप्त करता है।

पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर आतंकी हमले के विरोध में देवास में निकली मौन रैली

सर्व समाज के आह्वान पर मौन रैली में शामिल हुए हजारों लोग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

देवास। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया है। इस भीषण और अमानवीय हमले में 26 हिंदू तीर्थयात्रियों की हत्या कर दी गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। यह हमला न केवल मानवता के खिलाफ अपराध है, बल्कि देश के करोड़ों हिंदुओं की सुरक्षा पर सीधा हमला है। हमला इतने सुनियोजित ढंग से हुआ कि आतंकियों ने टूरिस्टों की पहचान कर गोलियां बरसाईं। बताया जा रहा है कि यह हमला अमेरिका के उपराष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि बिगाड़ने की एक साजिश के तहत अंजाम दिया गया, जिसके पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकियों का हाथ है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2025/04/1000470519.mp4

इस नृशंस हमले के विरोध में देवास में सर्व समाज के आह्वान पर गुरुवार को मौन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जवाहर चौक पहुंची। रैली के समापन पर हमले में मारे गए निर्दोष हिंदू यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई कि जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रही असुरक्षा और आतंकी घटनाओं के मद्देनज़र वहां तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। साथ ही, मारे गए यात्रियों के परिजनों को समुचित मुआवज़ा और सुरक्षा प्रदान की जाए, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें कठोरतम सजा दी जाए और आगामी अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए हिंदू तीर्थयात्रियों की सुरक्षा हेतु विशेष बलों की स्थायी तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही केंद्र सरकार से यह भी अपेक्षा की जा रही है कि वह देशभर में योजनाबद्ध ढंग से हो रहे हिंदुओं पर हमलों को रोकने के लिए कठोरतम कदम उठाए।
ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया कि इस्लामिक आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के प्रति नरम रवैया अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकारें यदि इस विषय में निष्क्रिय रहती हैं तो केंद्र को कड़ा हस्तक्षेप करना होगा। यह हमला केवल पहलगाम तक सीमित नहीं है, यह हमारे पूरे राष्ट्र, हमारी सांस्कृतिक पहचान और हमारी अस्मिता पर हमला है।
देवास के नागरिकों ने बड़ी संख्या में इस रैली में सम्मिलित होकर आतंकवाद के इस कृत्य के विरोध में अपनी एकजुटता और संवेदनशीलता प्रदर्शित किया। यह रैली न केवल शोक और आक्रोश की अभिव्यक्ति थी, बल्कि राष्ट्र के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का भी परिचायक बनी। उक्त जानकारी विजेन्द्र उपाध्याय ने दी।