Dewas ड्रग तस्कर गिरफ्तार 36 लाख कीमत की MD ड्रग्स एवं अफीम जब्त…

देवास। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के सार्वजनिक रूप से ड्रग्स एवं नशे की सामग्री के माफिया/तस्कर पर कार्यवाही की बात करने के बाद पुलिस ने अवैध शराब एवं ड्रग तस्करो के खिलाफ मुहिम खोल दी है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध मिशन स्तर पर सख्ती से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

सभी थानों की पुलिस ने एक साथ जहां आबकारी एक्ट में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी करने वालों पर कार्यवाही थी। तो अब शुक्रवार को थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्‍त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की क्रेटा कार से गजरा गियर्स चौराहे से अंबेडकर नगर तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर से तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली अजय गुर्जर मय फोर्स के गजरा गियर्स चौराहे एवं अंबेडकर नगर के बीच जिकजेक लगाकर वाहन चैकिंग की जा रही थी एवं मुखबिर द्वारा बताई गई संदिग्ध गाड़ी को रोका गया एवं वाहन मे बैठे चालक से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम शाहरूख खान पिता साबिर खान उम्र 25 साल निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे भौसला कॉलोनी देवास होना बताया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 74 ग्राम MD ड्रग्स, 92 ग्राम अफीम को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 150/2025 धारा 8/22 NDPS Act का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी के नाम : शाहरूख खान पिता साबिर खान उम्र 25 साल निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे भौसला कालोनी देवास ।

जप्‍तशुदा सामग्री : अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स कीमत 35 लाख रूपये, अफीम कीमत 01 लाख रूपये, 1 सफेद रंग की क्रेटा कार कीमत 17 लाख रूपये, 2 मोबाईल फोन कीमत 80 हजार रूपये कुल 53,80,000/- रूपये का मश्रुका जप्त।

Dewas ड्रग तस्कर गिरफ्तार 36 लाख कीमत की MD ड्रग्स एवं अफीम जब्त…

देवास। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के सार्वजनिक रूप से ड्रग्स एवं नशे की सामग्री के माफिया/तस्कर पर कार्यवाही की बात करने के बाद पुलिस ने अवैध शराब एवं ड्रग तस्करो के खिलाफ मुहिम खोल दी है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध मिशन स्तर पर सख्ती से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। सभी थानों की पुलिस ने एक साथ जहां आबकारी एक्ट में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी करने वालों पर कार्यवाही थी।

शुक्रवार को थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्‍त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की क्रेटा कार से गजरा गियर्स चौराहे से अंबेडकर नगर तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर से तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली अजय गुर्जर मय फोर्स के गजरा गियर्स चौराहे एवं अंबेडकर नगर के बीच जिकजेक लगाकर वाहन चैकिंग की जा रही थी एवं मुखबिर द्वारा बताई गई संदिग्ध गाड़ी को रोका गया एवं वाहन मे बैठे चालक से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम शाहरूख खान पिता साबिर खान उम्र 25 साल निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे भौसला कॉलोनी देवास होना बताया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 74 ग्राम MD ड्रग्स, 92 ग्राम अफीम को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 150/2025 धारा 8/22 NDPS Act का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

जप्‍तशुदा सामग्री : अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स कीमत 35 लाख रूपये, अफीम कीमत 01 लाख रूपये, 1 सफेद रंग की क्रेटा कार कीमत 17 लाख रूपये, 2 मोबाईल फोन कीमत 80 हजार रूपये कुल 53,80,000/- रूपये का मश्रुका जप्त।

गिरफ्तार आरोपी के नाम : शाहरूख खान पिता साबिर खान उम्र 25 साल निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे भौसला कालोनी देवास ।

Dewas 40 लाख के वसूले 86 लाख और पैसों की कर रहे थे मांग, पीड़ित की संपत्ति पर कब्जा करने व जान से मारने की दे रहे थे धमकी…

  • पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से पीड़ित के रजिस्ट्री और चेक किए जप्त

देवास। शहर में सूदखोरी का बड़ा मामला सामने आया है जिसमें एक निजी स्कूल के संचालक और उनके पिता ने कुछ वर्ष पूर्व 2 व्यक्ति से 40 लाख रुपए ब्याज पर लिए थे। उसने वापिस राशि का भुगतान ब्याज सहित लौटा भी दिया परन्तु सूदखोर ओर राशि की मांग कर पीड़ित की संपत्ति पर कब्जा करने व जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

पीड़ित की माँ की फरियाद पर औद्योगिक थाना पुलिस ने सूदखोरों पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से पीड़ित के गिरवी रजिस्ट्री और चेक जप्त किए।

दरअसल आवेदिका सुगना शर्मा ने सूदखोरी, धमकी और प्रताड़ना से संबंधित शिकायत औद्योगिक पुलिस थाने पर दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उनके पुत्र आशीष शर्मा ने पंकज पाल निवासी देवास से कुछ साल पुर्व 20 लाख रुपये उधार लिए थे एवं आवेदिका के पति ने अजय खंडेलवाल से 20 लाख रुपये उधार लिए थे। उक्त राशि का समय पर भुगतान करने के बावजूद आरोपियों द्वारा अनावश्यक ब्याज और पेनल्टी जोड़कर अतिरिक्त पैसों की मांग कर मानसिक रुप से प्रताड़ित कर उनकी संपत्ति पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी दे रहे है। रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षेत्र मे विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे में रखी रजिस्ट्री एवं चैक जप्त किए गए।

  • टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी
  • 1.पंकज पाल पिता लक्ष्मीनारायण पाल उम्र 47 वर्ष निवासी 18 मुक्ती मार्ग देवास।
  • 2.अजय खंडेलवाल पिता रमेश खंडेलवाल उम्र 49 साल निवासी गायत्री विहार जवाहर नगर देवास।
  • 3.घनश्याम पिता नारायण चौधरी उम्र 44 साल निवासी शांतिपुरा देवास।

Dewas सरदाना स्कूल में आयोजित सर्व समाज क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन…

  • यादव समाज की टीम रही विजेता, बंगाली समाज टीम रही उप विजेता…

देवास। शहर में स्थित प्रतिष्ठित स्कूल सरदाना इंटरनेशनल स्कूल में विगत 16 फरवरी से सर्व समाज क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया था, टूर्नामेंट का आज 23 फरवरी को फाइनल मैच के साथ समापन हुआ।

अनेक समाज की टीम ने इस प्रतियोगिता में भागीदारी की। सरदाना स्कूल के डायरेक्टर ललित सरदाना ने बताया की हमने सोचा था कि सभी समाज की टीम एक स्थान पर खेले और यह टूर्नामेंट आयोजित किया। हमें उम्मीद थी कि तकरीबन 16 टीम इस टूर्नामेंट में भाग लेने पहुंचेगी पर हमारी उम्मीद से बढ़कर लगभग 22 टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। आज 23 फरवरी को हुए फाइनल मैच में यादव समाज की टीम विजेता रही एवं बंगाली समाज की टीम उपविजेता रही जिसमें विजेता टीम को 21000 रुपए की प्राइस मनी तथा उपविजेता टीम को 11000 की प्राइस मनी दी गई। आगे भी सरदाना इंटरनेशनल स्कूल में ऐसे टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे।

Dewas नेशनल हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश….

  • तीन अलग-अलग राज्यों में करीब 1500 कि.मी. तक आरोपियों का किया पीछा, 500 से ज्यादा कैमरे किए चेक, 4 आरोपी गिरफ्तार

देवास। पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए नेशनल हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर हुई चोरी का पर्दा फाश करते हुए 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2025/02/1000253392.mp4

दरअसल बीते 12 फरवरी 2025 की रात के करीब 8.30 बजे फरियादी सुमीत पटेल द्वारा थाना टोंकखुर्द को सूचना प्राप्त हुई कि कलमा स्थित जियो पेट्रोल पंप पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुंह पर मास्क लगाये पंप के कैबीन के अंदर घुसकर कट्टा दिखाकर एवं कर्मचारियों के साथ मारपीट कर नगदी रुपये लेकर मक्सी तरफ भाग गये है। जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी टोंकखुर्द आलोक सोनी अपने बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटनास्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण कर मक्सी तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर सघन नाकाबंदी की गई। उक्त अज्ञात आरोपी के विरूद्व थाना टोंकखुर्द में अपराध क्रमांक 51/2025 धारा 309 (6) बी एन एस का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी टोंकखुर्द के नेतृत्व में कुल 6 विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा तकनीकी, भौतिक एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जप्त सामग्रीः घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार कीगती करीबन 5 लाख रुपये…

गिरफ्तार आरोपी का नाम :

  1. राकेश बघेल पिता नौरंगी बघेल उम्र 34 वर्ष निवासी सिकतरा थाना एत्मादपुर जिला आगरा उ.प्र.
  2. जग्गा उर्फ जगदीश पिता रामनाथ निशाद उम्र 28 वर्ष नि. छोटा सुरैरा मुस्तकिल थाना एत्मादपुर जिला आगरा उ.प्र.।
  3. बागेश कुमार पिता श्यामसिंह बघेल उम्र 19 वर्ष निवासी नगला गंगाराम थाना एत्मादपुर जिला आगरा उ.प्र.।
  4. कान्हा उर्फ कन्हैया पिता संतोष कुमार यादव उम्र 21 वर्ष निवासी छिरवाई थाना एत्मादपुर जिला आगरा उ.प्र.।

Dewas बिना पीयूसी प्रमाण-पत्र के अगर चला रहे हो वाहन, देना पड़ सकता है हजारों का चालान….

देवास। जिला परिवहन अधिकारी देवास ने जिले के समस्त वाहन स्वामियों से अनुरोध किया है कि वे मान्यता प्राप्त ऑनलाइन पीयूसी जांच केन्द्र से पीयूसी प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के उपरान्त ही वाहन संचालित करें। जिले में परिवहन विभाग, यातायात विभाग एवं खाद्य द्वारा एक माह तक सतत् रूप से पीयूसी (वाहनों के प्रदूषण जांच) के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

जिला परिवहन अधिकारी देवास ने बताया कि एक माह जनजागरूकता अभियान उपरान्त जिले में प्रभावी चैकिंग अभियान चलाया जायेगा, जिसमें बिना पीयूसी के वाहन संचालित होते पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम की धारा के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही कर शमन शुल्क वसूला जायेगा। प्रथम बार बिना पीयूसी के वाहन संचालित होते पाए जाने पर समस्त प्रकार की गैर व्यावसायिक वाहनों पर 01 हजार रूपये जुर्माना तथा समस्त प्रकार की व्यवसायिक वाहनों पर 05 हजार रूपये जुर्माने का प्रावधान है। इस धारा में द्वितीय अथवा पश्चातवर्ती अपराध के लिये समस्त प्रकार की वाहनों के लिये यह जुर्माना राशि 10 हजार रूपये हो जायेगी।

Dewas बिजली विभाग द्वारा बड़े बकायादारों के विरुद्ध ड्यूज रिकवरी एक्ट के तहत की जा रही है कार्यवाही…

  • 1058 उपभोक्ताओं पर कार्यवाही, 700 ने किया लगभग 1 करोड़ का भुगतान

देवास। मध्‍य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड देवास द्वारा बकायादारों के खिलाफ कुर्की जब्ती व वसूली अभियान जारी है। जिसमें ऐसे उपभोक्ता जिनके द्वारा लंबित बिल का भुगतान नही किया जा रहा है, की “ड्यूज रिकवरी एक्ट” के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए बकायादारों के विद्युत कनेशन विच्छेदित कर चल/अचल संपत्ति की जब्ती कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। चलाये जा रहे अभियान के तहत सम्पूर्ण जिले में कुल 1058 उपभोक्ताओं पर बकाया राशि 1.99 करोड़ रूपये के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिसमे उनकी मोटरसाइकल, बाइक, ट्रैक्टर, आटा चक्की एवं अन्य सामग्रियों को जब्त करने के साथ-साथ दुकाने भी सील करते हुए बैंक खाते सीज किये जा रहे है। सघन चेकिंग एवं जब्ती कुर्की की कार्यवाही के दौरान कुल 700 उपभोक्ताओं द्वारा लगभग राशि 01 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया।

कार्यवाही को प्रभावशील किये जाने में संबंधित क्षेत्र के पदेन तहसीलदार द्वारा देवास शहर एवं ग्रामीण, सोनकच्छ, टोंकखुर्द, कन्नौद, खातेगांव, सतवास, हाटपिपलिया तथा बागली में दलों का गठन कर कार्यवाही की जा रही है। जब्ती कुर्की की कार्यवाही एवं सघन चेकिंग अभियान वित्तीय वर्ष के शेष माह फरवरी तथा मार्च में लगातार जारी रहेगी। बकायादार उपभोक्ताओं से अपील है कि कृपया समय पर बकाया बिलों का भुगतान करें एवं अप्रीय कार्यवाही से बचें।

Dewas शादी का झांसा देकर किया आठ माह तक दुष्कर्म, आरोपी फरार

देवास। सिविल लाइन थाना अंतर्गत क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
दरअसल उज्जैन निवासी युवक सुरेश सिंग देवास शहर में पुलिस विभाग में आरक्षक है जो राम नगर में किराए से रहता था। इस बीच उसकी मुलाकात देवास की एक युवती से हुई आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर युवती के साथ लगभग 8 माह तक (10 मार्च 2024 से 25 नवम्बर 2024 तक) बलात्कार किया। युवती को जान से मारने की धमकी भी दी।
युवती की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने 15 फरवरी शनिवार को शाम में आरोपी सुरेश पर धारा 64, 64(2)m, 69, 351 (3) BNS 2023 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की है। मामले की विवेचना सिविल लाइन थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक अरुण पिपल्दे कर रहे है।

ऐसे मामलों में जानकार एवं वरिष्ठ बताते है कि आजकल के समाज में युवतियों के लिए सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन गया है। प्रेम जाल में फंसाकर युवक यौन शोषण करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। यह एक गंभीर समस्या है जिस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
प्रेम जाल में फंसाकर युवक युवतियों को अपने जाल में फंसाते हैं और फिर उन्हें यौन शोषण का शिकार बनाते हैं। यह एक बहुत बड़ा अपराध है और इसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान होना चाहिए।
युवतियों को अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहना चाहिए। उन्हें अपने रिश्तों में सावधानी बरतनी चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, उन्हें अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए।

Dewas सेवा बस्ती के बच्चों को पाठ्य एवं खाद्य सामग्री वितरीत कर मनाई संत रविदास जी की जयंती

देवास। संत रविदास सेवक संघ द्वारा जिलाध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में संत रविदास जी की जयंती बुधवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। संघ प्रदेशाध्यक्ष संतोष पंचोली के मुख्य आतिथ्य में बावडिया स्थित सेवा बस्ती में हुए आयोजन अंतर्गत सर्वप्रथम संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात क्षेत्र के बच्चों को संत रविदास जी के जीवन पर विस्तृत जानकारी देते हुए सेवा बस्ती के बच्चों को पाठ्य एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।  इस दौरान बडी संख्या में बच्चे व बस्ती के लोग उपस्थित थे। प्रदेशाध्यक्ष श्री पंचोली ने बताया कि प्रदेश के 52 जिलों व ग्रामीण क्षेत्र में संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विकास पंचोली, रामचंद्र कुंभकार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश नेरनिया, अखिलेश सिसोदिया, बाबूलाल नरवरिया, भरत सूर्यवंशी, विनोद अहिरवार,  गोपाल, मिथुन मालवीय, शिवमंगल रायपुरिया, प्रियंका बाल्के, पुष्पा, लक्ष्मी, सावित्रीबाई, अर्जुन, पुष्पा बाई सहित बडी संख्या में बावडिया के लोग उपस्थित थे।

Dewas महिला के गले से सोने की चैन झपटी, पुलिस जांच में जुटी…

देवास। शहर के मिश्रीलाल नगर (राम नगर एक्सटेंशन) में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक्टिवा सवार अज्ञात युवक इंदिरा जैन नामक एक महिला के गले से सोने की चैन झपट कर ले गया। चैन झपटते समय महिला के बचाव के कारण बदमाश पूरी चैन नहीं ले जा सकता पर चैन का कुछ हिस्सा ले जाने में युवक कामयाब हो गया।

जानकारी अनुसार वारदात के समय महिला। मोहल्ले में टहल रही थी और सोने कि चैन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर जांच में जुटी। महिला के पति 69 वर्षीय हुकुमचंद जैन की शिकायत पर देर रात सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात युवक पर भारतीय न्याय संहिता की धारव 304(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। मामले की विवेचना सिविल लाइन थाने में पदस्थ उप निरक्षक यश नाइक कर रहे है।