मध्य प्रदेश सरकार ने जारी किया आगामी वर्षों के लिए तैयार प्रदेश के विकास का रोड-मैप

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Mohan yadav) डॉ. यादव ने कहा कि विकसित भारत के सपनों को पूरा करने, विकसित मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के लिए हमने समग्र विकास को आधार बनाकर रोड-मैप तैयार किया है। रोडमैप में प्रधानमंत्री श्री मोदी के 4 प्रमुख स्तंभों को शामिल कर हम अपनी कार्य योजना को अमल में लाएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी का विजन ही हमारे मिशन का मार्गदर्शक होगा।

  • प्रदेश में मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (महानगर) का गठन किया जाएगा। इंदौर-उज्जैन-देवास-धार को मिलाकर एक तथा भौपाल-सीहोर रायसेन विदिशा-ब्यावरा (राजगड) को मिलाकर दूसरा मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र बनाया जाएगा।
  • संभाग, जिला, तहसीलों और अनुविभागों का पुनर्गठन किया जायेगा।
  • प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना किया जायेगा।एक लाख 25 हजार अस्थाई विद्युत कनेक्शन लेने वाले कृषकों को सौर ऊर्जा के पम्प प्रदाय किये जाएंगे।
  • अगले 4 वर्ष में सौर ऊर्जा पम्प प्रदाय कर किसानों को विद्युत आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनाया जायेगा।
  • कृषि फसलों के विविधीकरण की पहल की जाएगी, जिससे किसानों की आय में बढ़ौत्तरी हो।
  • अधिक दाम प्रदान करने वाली फसलों की ओर किसानों को प्रोत्साहित किया जायेगा।
  • प्रदेश में वर्तमान में 50 लाख हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र है। अगले पाँच वर्षों में इसे दोगुना 1 करोड़ हेक्टेयर किया जायेगा।
  • वर्तमान में 17 शासकीय मेडिकल कॉलेज है तथा 13 प्रायवेट मेडिकल कॉलेज है। पीपीपी मोड पर 12 और 8 शासकीय मेडिकल कॉलेज चालू किये जायेंगे।
  • प्रदेश में दुग्ध समितियों का विस्तार किया जायेगा। वर्तमान में प्राथमिक दुग्ध समितियां 8,500 गाँवों में ही है। एक वर्ष में 15 हजार गांवों तथा 4 वर्षों में प्रदेश के समस्त गाँवों तक दुग्ध समितियां गठित की जायेंगी।
  • महिला स्व-सहायता समूह को जन आंदोलन बनाया जायेगा। वर्तमान में 25 लाख महिलाएं स्व-सहायता समूह से जुड़ी है। यह संख्या चार वर्ष में 50 लाख तक बढ़ाई जायेगी।
  • यात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश में बसों के लिये परिवहन कंपनी बनाकर संचालन किया जाएगा।
  • वर्ष-2025 को उद्योग एवं रोजगार-वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें युवाओं को शासकीय नौकरी के साथ स्व-रोजगार से जोड़ने का वृहद स्तर पर कार्य होगा। एक लाख सरकारी भर्तियां की जाएंगी।
  • भारत सरकार के विजन के अनुरूप राज्य के सभी संभाग मुख्यालयों जैसे ग्वालियर, सागर, रीवा, जबलपुर, नर्मदपुरम्, शहडोल आदि को भी क्षेत्रीय आर्थिक विकास केंद्र के रूप में विकसित करने की अवधारणा के साथ कार्य योजना बनाई जाएगी।
  • प्रदेश में संतुलित नगरीय विकास को गति देने तथा आर्थिक विकास के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए पुनर्घनत्वीकरण और पुनर्विकास नीति के अतिरिक्त एकीकृत टाउनशिप नीति तैयार की जाएगी। इसमें निजी भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Dewas गांजा तस्करी : गुजरात के तस्कर कर रहे शहर में गांजा सप्लाई…36 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

देवास। गांजा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर किया है।
दरअसल थाना सिविल लाईन पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डियाजर वाहन क्रमांक GJ06JM6276 से कुछ लोग अवैध रुप से गाँजे का परिवहन कर उज्जैन से भोपाल बायपास की ओर जा रहे है । सूचना पर से तत्काल पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा आरोपियो की धड़पकड़ हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री दीपक यादव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर ग्राम नागुखेड़ी बायपास पर जिग जेग पैटर्न में वाहन चैकिंग लगाई गई । मुखबिर द्वारा बताये अनुसार सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक GJ06JM6276 को रूकवाया गया । जिसमें 05 लोग सवार थे । वाहन की चैंकिंग करने पर उसकी डिग्गी में से 36 किलो 875 ग्राम गाँजा कीमत लगभग 04 लाख रूपये,एक स्विफ्ट कार कीमत लगभग 06 लाख रूपये,नगदी 01 लाख 50 हजार रूपये, 03 मोबाईल फोन कीमत 50,000 रुपये कुल मश्रुका 12 लाख रूपये जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध थाना सिविल में अपराध क्रमांक 770/2024 धारा 8/20 NDPS Act का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

  • गिरफ्तार आरोपीः
  • जवान सिंह गुर्जर उम्र 40 साल निवासी ग्राम आवाड़ा जिला डांग गुजरात
  • आनन्द सिंह राठौड़ उम्र 48 साल निवासी ग्राम आवाड़ा जिला डांग गुजरात
  • नासिर पठान उम्र 40 साल निवासी मोहसीनपुरा देवास
  • नीला राठौड़ उम्र 38 साल निवासी ग्राम आवाड़ा जिला डांग गुजरात
  • रोशनी राठौड़ उम्र 23 साल निवासी ग्राम आवाड़ा जिला डांग गुजरात

Dewas कलेक्टर ने 3 आरोपी को एक-एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर…

  • जिलाबदर एक आरोपी शहर में घूमता हुआ मिला, गिरफ्तार

देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋषव गुप्ता ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत 03 आरोपियों को लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर जिलाबदर किया है। वही बीते 15 दिसंबर को जिलाबदर हुआ एक आरोपी शहर में घूमता हुआ मिला है जिसपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • दरअसल पुलिस ने शुक्रवार को 3 आरोपी को जिलाबदर किया है जिसमें आरोपी अर्जुन चावरे उम्र 20 निवासी सांई कालोनी सतवास, थाना सतवास को मारपीट करना, गाली-गलौच, अवैध रूप से पिस्टल रखना आदि कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने तथा लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है।
  • आरोपी करण पिता राजेश चावरे उम्र 21 वर्ष निवासी सांई कालोनी सतवास, थाना सतवास को मारपीट करना, गाली-गलौच, अवैध रूप से पिस्टल रखना आदि कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने तथा लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है।
  • आरोपी महेश पिता अमर सिंह प्रजापत उम्र 40 साल निवासी ग्राम चंदवाना थाना खातेगांव को रास्ता रोककर मारपीट करना, गाली-गलौच करना, जान से मारने की धमकी, प्राण घातक चोंट पहुंचाना, राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम करना, अवैध रूप से शराब बेचना, शराब की तस्करी करना आदि कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने तथा लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि सभी आरोपी 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
इसी के साथ पुलिस ने जिलाबदर के आरोपी नदीमउल्ला काजी उम्र 27 साल निवासी स्वास्तिक नगर देवास को शहर में नई आबादी क्षेत्र में घूमते हुए मिला जिसे कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर की है।

Dewas मेट्रो के लिए रेल मंत्री और शासकीय मेडिकल कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र 

देवास। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. रितेश त्रिपाठी ने मेट्रो रेल के लिए रेल मंत्री तथा शासकीय मेडिकल कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। रेलमंत्री को लिखे पत्र में इन्दौर शहर से उज्जैन तक दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने मेट्रो ट्रेन की डी.पी.आर. बनाने तथा द्वितीय चरण में पीथमपुर को भी इस भावी योजना से जोड़ने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही बताया कि देवास जिसको हर जगह उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है। शहर सत्तर के दशक के बाद अच्छी प्रगति कर रहा था यहां पर बैंक नोट प्रेस जेसी राष्ट्रीय महत्व वाली इकाई कार्य कर रही थी साथ ही यहां पर प्रकाशचन्द्र सेठी और चन्द्रप्रभाष शेखर द्वारा बनाया गया औद्योगिक क्षेत्र भी प्रगति कर रहा था परन्तु पिछले कुछ समय से इस जिले के बुरे दिन प्रारंभ हो गये और धीरे धीरे यह पिछड़ता गया इसका ताजा उदाहरण इन्दौर मेट्रो परियोजना से देवास को बाहर रखना है। त्रिपाठी ने मांग की हैै कि देवास शहर को इस महत्वकांक्षी परियोजना में सम्मिलित कर हजारों विद्यार्थीयों और अन्य दैनिक कार्यों के लिये अपडाउन करने वालों को सुरक्षित तथा समय और पेसे की बचत करने वाली सोगात प्रदान करें। 

शासकीय मेडिकल कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर केन्द्र एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रत्येक जिले में कम से कम एक मेडिकल कालेज खोलने जा रही है जिसके लिये शासन को धन्यवाद दिया। आपने बताया कि देवास में भी एक मेडिकल कालेज खोलने की घोषणा की है परन्तु दुख का विषय है कि यह मेडिकल कालेज शासकीय मेडिकल कालेज न होकर पी.पी.पी. मोड पर खोला जा रहा है। पी.पी.पी. मोड पर मेडिकल कालेज खोलने से आम जनता को कोई लाभ नहीं होगा क्योंकि पी.पी.पी. मोड पर जिस संस्था को जिला अस्पताल का संचालन दिया जायेगा वह अपनी शर्तो पर कार्य करेगा जिससे शासन का जो जिला अस्पताल है वह भी निजी हाथों मे चला जायेगा और जो छोटा मोटा ईलाज अभी गरीब जनता का हो रहा है वह भी नही हो पायेगा।

अतः मुख्यमंत्री देवास को पी.पी.पी. मोड पर मेडिकल कालेज नहीं देते हुए शासकीय मेडिकल कालेज देने की कृपा करें साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी शासकीय मेडिकल कालेज ही खोले पी.पी.पी. मोड वाले मेडिकल कालेज नहीं खोले तो ठीक होगा। त्रिपाठी ने स्थानीय सांसद एवं विधायक को भी पत्र के माध्यम से शासकीय मेडिकल कॉलेज के लिए आग्रह किया। 

Dewas डम्पर की टक्कर से घायल बाइक चालक गवा बैठा अपना हाथ, दो बच्चे भी घायल

देवास। कन्नौद नगर परिषद के पास एक लापरवाह डम्फर चालक ने बाईक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाईक चालक अपना एक हाथ गंवा बैठा। वहीं युवक के साथ बैठे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनो की शिकायत पर कन्नौद थाना में प्रकरण दर्ज कर लिया है। घायल के परिजन सत्यनारायण वर्मा ने बताया कि दिनांक 22.12.2024 को मैं अपने घर पर था, तब मुझे सूचना मिली कि मेरे भतीजे दीपक पिता मोहनलाल उम्र 35 साल, गौरांश पिता मुकेश 14 वर्ष एवं मयंक पिता माखन 14 वर्ष सभी निवासी बागनखेडा का कन्नौद में नगर परिषद चौराहे पर एक्सीडेन्ट हो गया है। भतीजा दीपक, मंयक व गौरांश तीनो मोटर साईकिल से कन्नौद बाजार करने के लिये जा रहे थे। तभी शाम करीब 04.45 बजे कन्नौद में नगर परिषद चौराहे पर पीछे से डम्फर क्रमांक आरजे- 09-जीडी-8500 के चालक ने काफी तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साईकिल को टक्कर मार दी, जिससे वे तीनो मोटर साईकिल सहित गिर गये। वही डम्फर चालक मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर खडे लोग तीनों घायलों को कन्नौद शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को इंदौर रेफर कर दिया। जहां परिजनों ने दीपक को वर्मा अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल दीपक को हाथ के कंधे में काफी चोंट आई थी, डॉक्टरों को ऑपरेशन के दौरान उल्टे हाथ को कंधे से काटना पडा। वहीं मंयक व गौरांश का उपचार इंडेक्स अस्पताल में चल रहा है। गौरांश के पैर में राड डली है और मयंक के दोनो पैर फेक्चर है। घायल दीपक की तीन छोटी बालिकाएं है और वह पंचर की दुकान चलाता है। हाथ नही होने पर वो अपने परिवार का गुजारा कैसे चलाएगा। घायल के परिजनों ने मांग की है कि न्यायौचित कार्यवाही कर हमें मुआवजा राशि प्रदान की जाए। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर कन्नौद पुलिस ने डम्फर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर डम्फर जप्त कर लिया है।

Dewas अगर आप भी वाहन चलाते समय करते है लापरवाही तो उठाना पड़ सकती है “मैं हूं लापरवाह” की तख्ती…

देवास। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर बिगड़ती यातायात व्यवस्था अब सुधरती हुई दिखाई देने लगी है। पुलिस हर चौराहो पर तैनात होकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने हेतु प्रयासरत है।
दरअसल पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं । इसी कड़ी में, यातायात जागरूकता और नियमों के पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मैं हूं लापरवाह अभियान” की शुरुआत की गई है । अभियान के तहत देवास शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के फोटो लेकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है । उन्हें समझाया जा रहा है कि यातायात नियमों का पालन करना न केवल उनके लिए बल्कि पूरे शहर में सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात के लिए आवश्यक है । इससे वाहन दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होगी ।

  • आमजन से अपील:
  • वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।
  • दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें ।
  • चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग सुनिश्चित करें।
  • ट्रैफिक सिग्नल का पालन करे, रेड लाइट जम्प नहीं करें।
  • यातायात व्यवस्था हेतु लगे पुलिस कर्मियों की यातायात प्रबंधन में सहायता करें।

Dewas सोशल मीडिया पर हथियारों की स्टोरी पोस्ट करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

देवास। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट कर अशांति फैलाने वालें असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। सोशल मीडिया सेल के द्वारा लगातार आपत्तिजनक/ भड़काऊ/अशांति/दहशत फैलाने वाली पोस्ट/वीडियो पर निगरानी रखी जा रही है। इसी तारतम्य में थाना औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ स्टोरी एवं फोटो पोस्ट की थी। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस टीम के द्वारा संबंधित व्यक्ति की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई । जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी द्वारा उपयोग की गई हथियार की वीडियो उसने सोशल मीडिया पर देखी थी जिसे आरोपी द्वारा शौकिया अंदाज मे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की गई थी । उक्त आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट से उक्त वीडियो को डिलीट करवाकर आरोपी के विरूद्ध 170 BNS के तहत कार्यवाही कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Dewas शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म…

देवास। जिले के कन्नौद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसके पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

दरअसल जिले के कन्नौद में आरोपी नासिर पिता शब्बीर निवासी निमखेड़ा द्वारा एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका विश्वास जीतकर उसके साथ नजदीकिया बढ़ाई और बीते माह की 24 तारीख की रात को निमखेडा स्थित अपने खेत पर ले गया जहां फरियादी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। गुरूवार को कन्नौद थाने पर पुलिस को शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस ने आरोपी नासिर पिता शब्बीर निवासी निमखेड़ा पर किसी महिला को धोखे में रखकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और गंभीर चोट पहुंचाने की धारा BNS 69, 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना करना शुरू कर दी है। मामले की विवेचना कन्नौद थाने में पदस्थ उप निरक्षक कृष्णा सूर्यवंशी कर रहे है। पुलिस विवेचना के दौरान पता चला है कि आरोपी ने कुछ विषैला पदार्थ खा लिया है जिसके कारण उसका उपचार चल रहा है।

अभी मामले में विवेचना जारी है आरोपी ने कुछ खा लिया था जिस कारण वह अभी कन्नौद के बाहर किसी अस्पताल में भर्ती है जिस कारण उस तक नही पहुंच पाए है

कृष्णा सूर्यवंशी उप निरक्षक, कन्नौद थाना

चीन से कैलाश मानसरोवर सहित 40 हजार वर्ग किलोमीटर भूमि मुक्त कराए


• बीटीएसएस ने प्रधानमंत्री के नाम सांसद सोलंकी को सौंपा ज्ञापन

देवास। भारत तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी को एक ज्ञापन सौंपा गया। बी टी एस एस द्वारा ज्ञापन में भारत चीन युद्ध के उपरांत सन 1962 में भारतीय संसद में पारित संकल्प, प्रस्ताव का अवलोकन करते हुए चीनियों द्वारा कब्जा किए गए क्षेत्र को आखरी इंच तक वापस लेने की मांग करते कहा गया कि चीन के कब्जे से सनातन धर्म की आस्था के प्रमुख केंद्र कैलाश मान सरोवर को मुक्त कराने तथा चीन के चुंगल से भारत की लगभग 40 हजार वर्ग किलोमीटर की भूमि लेने के सारे प्रयास करे, ताकि हम अपनी भूमि वापस पा सके। सांसद श्री सोलंकी ने ज्ञापन को तुरंत प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रेषित करने को कहा।

साथ ही ज्ञापन सौंपते समय मौजूद तिब्बत के थुपटेंन डोरजी, लोबसांग गोम्पो ने तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा एवं अपनी संस्कृति के बारे में बताया सांसद सोलंकी ने कहा की हम हमारी संस्कृति के कारण ही अलग अलग होकर भी एक है। मैं तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को भारत रत्न दिए जाने के लिए पत्र लिखूंगा । ज्ञापन का वाचन बीटीएसएस के जिला महामंत्री जगदीश सेन ने किया। इस अवसर पर प्रांत महामंत्री निर्माण सोलंकी, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चावड़ा, विनोद जैन, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, शेखर कौशल, शैलेश महाजन जयदेव वर्मा, पवन विजयवर्गीय, राजू अहिरवार, केशवरे, दीपेश जैन, नितेश जैन, मनोज सेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Dewas मप्र साहित्य अकादमी भोपाल की प्रथम कृति अनुदान योजना में प्रदेश के 80 कवि लेखकों की पांडुलिपियों का चयन, देवास से तीन नाम शामिल

देवास। साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा वर्ष 2022 व 2023 के प्रथम कृति अनुदान योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 80 कवि लेखकों की पांडुलिपियों का चयन किया गया। जिसमें देवास के प्रसिद्ध कवि व मंच संचालक शशिकांत यादव की काव्य कृति छंद-कलश, सुरेन्द्र सिंह राजपूत हमसफर की लघु कहानियां कोहरे में कंदील एवं प्रीति चौधरी प्रीत की कृति अंतर्मन में कान्हा काव्य संग्रह का चयन किया गया है । इस योजना के अंतर्गत साहित्य अकादमी द्वारा बीस हजार रुपये का अनुदान प्रत्येक चयनित पांडुलिपि के प्रकाशन हेतु दिया जावेगा । शीघ्र ही ये कृतियां प्रकाशित होकर पाठकों के हाथों में होगी।