Dewas : हनुमान अष्टमी के उपलक्ष्य में नगर भ्रमण पर निकलें खेड़ापति सरकार…

  • खेड़ापति मन्दिर से प्रारम्भ होकर प्रभात फेरी ने किया नगर भ्रमण, लगे देवास महापौर मुर्दाबाद के नारे

देवास। हनुमान अष्टमी के उपलक्ष्य में बाबा का मनमोहक आलौकिक श्रृंगार किया गया एवं श्री खेड़ापति सरकार की धार्मिक श्रद्धा भक्ति से भरी प्रभात फेरी आज 23 दिसंबर को स्थानीय खेड़ापति मंदिर से निकली। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में बच्चे महिला सहित श्रद्धालु उपस्तिथ हुए। प्रभात फेरी जन तीन बत्ती चौराहा पहुंची तो वहा सड़क पर नाले का गंदा पानी भारी मात्रा में जमा हुआ था। जिससे प्रभात देती में मौजूद श्रद्धालु और खेड़ापति सरकार के रथ को ने के पानी में से गुजरना पड़ा जिस दौरान वहा मौजूद लोगों ने देवास महापौर मुर्दाबाद, नगर निगम प्रशासन मुर्दाबाद जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज किया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2024/12/1000053184.mp4

प्रभात फेरी में भगवान खेड़ापति सरकार ने देवास नगर का नगर भ्रमण किया। अपने राजसी ठाठ के साथ बाबा श्री खेडापति सरकार ने नगर भ्रमण पर निकल कर अपनी प्रजा का हाल जाना। हनुमान अष्टमी के उपलक्ष में निकलने वाली इस प्रभात फेरी में भगवान श्री खेड़ापति सरकार के अंश के रूप में भगवान की मूर्ति का ट्राला, राम भक्त विशाल हनुमान, भजन का ट्राला, ढोल, बैंड बाजों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। अनेकों स्थानों पर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। अनेक स्थानों पर स्वल्पाहार का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी स्थानीय खेड़ापति मंदिर से शुरू होकर नोवेल्टी चौराहे से होते हुए अलंकर मार्केट से तीन बत्ती चौराहा से पुराना बस स्टैंड मनकामेश्वर मंदिर से जवाहर चौक से नयापुरा होते हुए जनता बैंक चौराहा, गांजा भांग चौराहा, सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा से औदुम्बर ब्राह्मण धर्मशाला, एकता क्लब चौराहा, मीरा बावड़ी से होते हुए तहसील चौराहे होते हुए नगर भ्रमण करते हुए तहसील चौराहे से पुनः खेड़ापति मंदिर पर समाप्त हुई।

रात्रि 8.30 पर महाआरती के साथ 11 हजार लड्डूओ का महाभोग लगाकर महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

Dewas संपत्तिकर की 14 लाख 65 हजार की राशि बकाया, की जावेगी कुर्की की कार्यवाही…

  • औद्योगिक ईकाईयों पर 9 करोड 50 लाख का संपत्तिकर बकाया क्या होगी कार्यवाही..??

देवास। नगर निगम द्वारा निगम सीमा क्षेत्र के बडे संपत्तिकर बकायादारों व औद्योगिक इकाइयों से गत 14 दिसम्बर शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत के पहले बिल जारी कर नेशनल लोक अदालत में अपने बकाया संपत्तिकर की राशि जमा कराये जाने एवं संपत्तिकर पर लगने वाले अधिभार (सरचार्ज) मे छूट दिये जाने की अपील की गई थी। गौरतलब है को नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 383 औद्योगिक इकाइयों पर 9 करोड़ से ज्यादा संपत्ति कर बकाया है।
अब नगर निगम ने वार्डो के कुछ बड़े संपत्तिकर बकायादारों के नाम की सूची जारी की है और आयुक्त द्वारा निगम राजस्व विभाग को कहा गया है की इन बकायादारों पर कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की जावे। नगर निगम की खस्ता माली हालत को देखते हुए उसे भारी भरकम संपत्ति कर की वसूली करना ही पड़ेगी और करना भी चाहिए परंतु सवाल यह है कि नगर निगम द्वारा कहे अनुसार जिन औद्योगिक ईकाईयों द्वारा संपत्तिकर जमा नही कराया जा रहा है। उनके विरूद्ध प्रकरण तैयार कर विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। उसपर क्या कार्यवाही निगम द्वारा को गई और क्या आगे की जावेगी जिस प्रकार वार्डो के बकायादारों की सूची जारी की गई है वैसे ही औद्योगिक इकाइयों के बड़े संपत्तिकर बकायादारो की सूची भी सार्वजनिक की जाकर उनपर भी कार्यवाही प्रसावित की जावेगी।

  • नगर निगम द्वारा जारी संपत्तिकर के बड़े बकायादारो की सूची
  • राजस्व विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक 22 मे सुरेश जोशी पर 35 हजार 5 सौ 81, अंजुम बी पति गुलाब खॉ पर 63 हजार 7 सौ 88, सलीम खान नवाब खान पर 86 हजार 9 सौ 95, राकेश शर्मा पिता दुर्गा प्रसाद पर 25 हजार 9 सौ 98, रूपसिह सिद्धनाथ नागर पर 30 हजार 18,
  • वार्ड 27 मे सादिक मंसूरी पर 98 हजार 3 सौ 93, इब्राहिम भाई पर 22 हजार 6 सौ 85, रमाशंकर रामलाल पर 20 हजार 6 सौ 22, बतुलबी मुबारिक पर 34 हजार 6 सौ 53, मुस्तकीम अ. करीम पर 22 हजार 3 सौ 68,
  • वार्ड 28 मे बाबुखॉ बशीर खॉ पर 68 हजार 4 सौ 42, मुलचन्द्र रतनलाल शर्मा पर 59 हजार 8 सौ 56, सलीम भाई बाबुभाई पर 65 हजार 3 सौ 87, इब्राहिम सरदार पर 46 हजार 6 सौ 29,
  • वार्ड 29 मे प्रितम कौर पिता हरवंशसिह टुटेजा पर 61 हजार 6 सौ 62, हुसैनाबी पति अकबर अली पर 87 हजार 7 सौ 89, राजेन्द्र पिता स्व. रामानंद सोनी पर 38 हजार 3 सौ 5,
  • वार्ड 40 मे मधुकांता पिता सुभाषचन्द्र सोनी पर 62 हजार 8 सौ 89, अजमेरी भाई पिता बजीर भाई पर 43 हजार 3 सौ 83, रतनबाई पति लक्ष्मीनारायण सोलंकी पर 56 हजार 2 सौ 3, दयाराम पिता बलवंतसिह चौधरी पर 35 हजार 7 सौ 93, केशरीमल पिता गजानंद मोदी पर 39 हजार 6 सौ 84, गफ्फार भाई पिता जब्बार भाई पर 1 लाख 23 हजार 9 सौ 36, कासमभाई पिता मन्नु भाई पर 72 हजार 3 सौ 56, बशीर भाई पिता चांद बजीर भाई पर 1 लाख 61 हजार 9 सौ 41, इन बकायादारों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।

Dewas विकास नगर चौराहा पर यात्रियों से बदतमीजी कर परेशान करने वाले आरोपियो को किया गिरफ्तार

देवास। पुलिस ने शहर के विकास नगर चौराहे पर स्थित बस स्टॉप पर यात्रियों के साथ गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार कर परेशान करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल पुलिस अधीक्षक ने शहर में अशांति फैलाने और लोगों को परेशान करने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र अन्तर्गत नियमित रूप से पैदल गश्त और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आज बुधवार 18 दिसंबर को विकास नगर चौराहे पर कुछ असामाजिक तत्व यात्रियों को गाली-गलौज और हंगामे से परेशान कर रहे थे। मौके पर गश्त कर रही पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही कर

  • शुभम चौधरी 28 वर्ष निवासी ढांचा भवन
  • विक्की पिता बलदेवसिंह मालवीय 23 वर्ष निवासी अमोना
  • शिवम सोलंकी 24 वर्ष निवासी चाणक्यपुरी देवास
  • अशोक मालवीय 35 वर्ष निवासी अमोना देवास के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Dewas ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाली गैंग का खुलासा…

  • पीथमपुर व धार निवासी आरोपी रात्रि में देते थे चोरी को अंजाम 1800 लीटर ऑयल व कार जब्त

देवास। ट्रांसफार्मर में से ऑयल चोरी करने वाले पीथमपुर व धार निवासी दो व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रांसफार्मरों में से ऑयल चोरी करने को योजना बनाकर स्थान की रेकी कर ऑयल चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1800 लीटर ऑयल भी जब्त किया है।

दरअसल दिनांक 2 दिसंबर 2024 को ग्राम ननासा स्थित एमपीईबी ग्रिड ऑपरेटर राहुल पिता मागीलाल गुर्जर द्वारा ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर कन्नौद थाना पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जिले में एमपीईबी के ट्रांसफार्मरों से ऑयल चोरी की लगातार सूचनाओं पर कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में विवेचना के लिए विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान शेरू पिता हरसिंह निवासी हाट बाजार पीथमपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में शेरू ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ पहले चोरी की योजना बनाकर रेकी करता था और फिर रात्रि के समय ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करता था। इस दौरान परिवहन के लिए क्रेटा कार का उपयोग किया जाता था। मामले में आगे कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने पीथमपुर से टेनी उर्फ शैफ अली निवासी गणेश नगर डेयरी सराय घाटा बिल्लोद थाना बगदूद जिला धार को गिरफ्तार किया । आरोपी के कब्जे से 1800 लीटर ऑयल और चोरी में प्रयुक्त क्रेटा कार जप्त की गई। आरोपीगण ने इंदौर और बुरहानपुर जिलों में भी ग्रिड से चोरी करना स्वीकार किया है ।

Dewas इंस्टाग्राम पर चाकू के साथ रील बनाना पड़ा भारी, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज भेजा जेल

देवास। आज कल युवा सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें 22 वर्षीय युवा धारदार चाकू से लोगो को धमकाते हुए इंस्टाग्राम पर रील बना रहा था जो उसे भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहा से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

दरअसल पुलिस अधीक्षक शपुनीत गेहलोद के द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट कर अशांति फैलाने वालें असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । सोशल मीडिया सेल के द्वारा लगातार आपत्तिजनक/भड़काऊ/अशांति/दहशत फैलाने वाली पोस्ट/वीडियो पर निगरानी रखी जा रही है। इसी तारतम्य में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को दिनांक 16 दिसंबर 2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लोहार पिपलिया ब्रिज के पास चाकू लेकर घूम रहा है और लोगों को डरा रहा है। साथ ही वह चाकू के साथ रील भी बनाता है। सूचना पर पुलिस तुरंत लोहार पिपलिया ब्रिज पहुंची, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा । पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा, जिसे तुरंत पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक लोहे का तेज धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राहुल रावत उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कुमारिया देवास के रूप में हुई । आरोपी ने पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए कहा कि उसने यह रील दूसरों को देखकर बनाई थी। आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 1315/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Dewas फर्जी डॉक्टर (अनाधिकृत)! करता रहा ईलाज, बच्चे की बिगड़ी तबीयत, इंदौर के निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत…

  • शासन की तरफ से पुलिस ने दर्ज कराई डॉक्टर पर प्राथमिकी

देवास। सोमवार शाम को औद्योगिक थाने पर शासन की तरफ से पुलिस ने 24 म.प्र. आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक बच्चे की ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने को लेकर पीड़ित परिवार के थानें पर आने के बाद यह प्रथिमिकी दर्ज कराई गई है।

मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम, 1987 के तहत, अधिकृत न होने के बावजूद चिकित्सा का व्यवसाय करना गंभीर अपराध है. इस अपराध में धारा 24 के तहत आरोप लगाया जा सकता है.

दरअसल एक परिवार अपने बालक का इलाज शहर के सनसिटी पार्ट 02 देवास के निवासी 58 वर्षीय डॉ कन्हैयालाल राठौर के यहां करा रहे थे। बालक का इलाज डॉ राठौड़ ने 23 नवंबर से 26 नवंबर तक किया। जिसके बाद बालक को इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहा इलाज के दौरान बालक को मृत्यु हो गई। जिसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा जहा उन्होंने आरोप लगाया की आरोपी फर्जी डाक्टर राठौड़ द्वारा अपने आप को डाक्टर बताते हुए मृतक बालक सही इलाज नही किया गया। जिससे बालक का स्वास्थ्य खराब होता गया व बोम्बे हॉस्पिटल इंदौर मे ईलाज के दौरान बालक की मृत्यु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सोमवार रात करीब पौने आठ बजे शासन की ओर से डॉक्टर पर 24 म.प्र. आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। मामले की विवेचना औद्योगिक थाने में पदस्थ अप निरक्षक गोविंद सिंह बडोलिया कर रहे है।

मामले को लेकर राठौड़ जी से बात करने को लेकर उन्हें कॉल लगाया गया पर कॉल उठाने के बाद जैसे ही उनसे कुछ पूछा तुरंत कॉल काट दिया गया।

Dewas घर में घुसकर मारपीट और धमकाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया…

• आरोपी महिला पड़ोसी की छत के रास्ते फरियादी के घर में घुसी
• पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को कमरे से बाहर निकाला, महिला गिरफ्तार

देवास। पुलिस ने रविवार को एक महिला को गिरफ्तार किया। महिला एक घर में पड़ोसी के छत के रास्ते अंदर घुस गई और हंगामा करने लगी पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को घर से बाहर निकाल कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल बीते 2 दिसंबर 2024 को गंगानगर देवास निवासी फरियादी महिला ने थाना औद्योगिक क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई कि उसके भाई प्रवीण अहिरवाल के खिलाफ शांतिनगर अमोना देवास निवासी एक महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। घटना के दिन शाम को आरोपी महिला फरियादी के घर के बाहर आई और गाली-गलौज करते हुए चिल्लाने लगी। उसने फरियादी से कमरे की चाबी मांगी। चाबी देने से मना करने पर उसने पत्थर उठाकर मारने का प्रयास किया । फरियादी ने खुद को बचाने के लिए घर के दरवाजे बंद कर लिए । इसके बाद हंगामा कर रही आरोपी महिला पड़ोसी के घर की छत से होते हुए फरियादी के घर में घुस गई। उसने दरवाजे को धक्का देकर फरियादी को नीचे गिरा दिया जिससे उसे चोटें आईं । घर में घुसकर फरियादी महिला ने सामान तोड़फोड़ किया और छत पर बने कमरे में जाकर रस्सी से फांसी लगाने की धमकी देने लगी। आरोपी ने धमकाते हुए कहा “तेरे भाई को तो मैंने जेल भिजवा दिया,अब पूरे परिवार को फंसाऊंगी”। फरियादी की मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी ।

तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र मय फोर्स के मौके पर पहुंचे एवं आरोपी पिंकी को समझाइश देकर कमरे से बाहर निकाला । रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। जिस पर पुलिस ने आरोपी महिला पिंकी सोलंकी निवासी शांतिनगर अमोना देवास को रविवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

Dewas राजीव नगर में रहना है तो 1000 रुपए प्रति हफ्ता देना होगा….!

  • 19, 20 – 22 वर्षीय आरोपी शराब पीने के लिए कर रहे थे हफ्ता वसुली, पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

देवास। शहर में पुलिस ने शराब पीने के लिए हफ्ता वसूली करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर वहा से जेल भेज दिया।

दरअसल बीते 8 दिसंबर 2024 को फरियादी अंकुश सिंधिया निवासी राजीव नगर अनवटपुरा देवास ने थाना औद्योगिक क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह होटल रामाश्रय में केटरिंग का काम कर रहा था। दोपहर करीब 3 बजे विनय और उसके साथी ने उसे बाहर बुलाकर धमकी दी कि यदि राजीव नगर में रहना है तो उन्हें 1000 रुपये प्रति हफ्ता देना होगा,जो वे शराब पीने के लिए मांग रहे थे। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और थप्पड़ व मुक्कों से मारपीट की। हाथ के कड़े से हमला कर सिर और उंगली में चोट पहुंचाई। होटल के ठेकेदार के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ, लेकिन जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षेत्र में आरोपीगणों के विरूद्ध विभन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हफ्ता वसूली के बदमाशों को 14 दिसंबर को आरोपी विनय चौहान चौहान उम्र 20 वर्ष, मोहन चौहान उम्र 19 वर्ष एवं मंगलेश उर्फ मंगेश सौराष्ट्रीय सौराष्ट्रीय उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।

Dewas मोहन सरकार का यह प्रथम वर्ष मध्यप्रदेश में सुशासन, विकास और विरासत के  के लिए समर्पित रहा है – राघवेंद्र शर्मा

देवास। भारतीय जनता पार्टी  भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि मध्य प्रदेश में 13 दिसंबर 2023 को डॉक्टर मोहन यादव जी के नेतृत्व में गठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सफल एवं सार्थक 1 वर्ष पूर्ण कर लिया है, 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के प्रचंड एवं ऐतिहासिक जन आशीर्वाद से भाजपा पार्टी की सरकार बनी,एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी का नारा चरित्रतार्थ हुआ था, आज मोहन सरकार की सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री राघवेंद्र शर्मा शामिल हुए। सर्वप्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार मोहन सरकार का यह प्रथम वर्ष मध्य प्रदेश में सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है।

राघवेंद्र  शर्मा ने कहा कि, हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ गौरवशाली संपन्न एवं विकसित मध्य प्रदेश की संकल्पना को साकार करने का ईमानदार प्रयास किया है।  मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी ने अपनी 1 वर्ष की कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिए किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिए सफलता के द्वार खोल दिए हैं, इससे अन्य वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शुरू किया गया है, जिसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा और जल समस्याओं का मौके पर शिविर लगाकर निराकरण किया जाएगा इसमें केंद्र और राज्य सरकार की शत प्रतिशत सैचुरेशन वाली चिन्हित 34 हितग्राही मूलक योजनाओ में और 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं के साथविभिन्न विभागों से संबंधित 63 सेवाओं का शिविर लगाकर आमजन को लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि….

  • मोहन सरकार भाजपा सरकार में इंदौर की हुकुमचंद मिल के 4 हजार 800  श्रमिक परिवारों की लंबित राशि 224 करोड रुपए का भुगतान किया गया,
  • संभल 2.0 के अंतर्गत एक करोड़ 73 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन हुआ,
  • 40 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 895 करोड रुपए से अधिक की अनुग्रह राशि का अंतरण हुआ।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 36 लाख से अधिक परिवारों और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 8 लाख से अधिक परिवारों का साकार हुआ है घर का सपना।
  • किसान कल्याण के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना होगी,
  • रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना में किसानों को 1 हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 3900 रुपए प्रति हेक्टेयर की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी,
  • किसानों को समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं पर प्रति क्विंटल 125 रुपए बोनस का भुगतान होगा।
  • प्रदेश के विश्वविद्यालयों की कुलपति अब कुलगुरु कहलाएंगे, राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के अवसर पर रिकॉर्ड 7 लाख युवाओं को 5 हजार का स्वरोजगार ऋण वितरण हुआ,
  • महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शासकीय सेवाओं में महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा,
  • प्रदेश की लगभग 26 लाख लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर की रीफिलिंग के लिए वर्ष 2024 में 715 करोड रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया गया।
  • 1 लाख से अधिक दीदीयां लखपति बनी है।
  • वर्ष 2025 को औद्योगिक वर्ष के रूप में घोषित किया गया है, अब तक संपन्न हुई 6 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव उज्जैन ,जबलपुर ,ग्वालियर, सागर ,रीवा और नर्मदा पुरम से रुपए 2.07 लाख करोड, मुंबई, बेंगलुरु ,कोयंबटूर ,कोलकाता में किए गए रोड शो कार्यक्रमों में रुपए 1 लाख करोड़ से अधिक की निवेश,
  • भोपाल में आयोजित खनन कॉन्क्लेव में रुपए 20 हजार करोड़ के निवेश और मुख्यमंत्री जी के यूके और जर्मनी यात्रा में 78 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
  • विक्रमोत्सव के अवसर पर विश्व की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का शुभारंभ कर भारतीय काल गणना परंपरा का  साक्षात्कार पूरी दुनिया से कराया गया,
  • 1450 किलोमीटर लंबी श्रीराम वन गमन पथ निर्माण का निर्णय लिया गया,
  • सुशासन बनाए रखने के लिए साइबर तहसील से नामांतरण और बटवारा जैसे राजस्व प्रकरणों का ऑनलाइन निराकरण प्रारंभ किया गया,
  • चिकित्सा शिक्षा विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का विलय सुशासन और कार्यदक्षता का उदाहरण बना।
  • दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के बीच एमओयू हुआ है,
  • मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश और राजस्थान को मिलाकर बनेगा देश का सबसे बड़ा चीता कॉरिडोर,
  • पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा निर्धारित प्रतिवर्ष 10 सब इंस्पेक्टर एवं 50 कांस्टेबल की नियुक्ति होगी।
  • 4 हजार 197 करोड़ की लागत से जावद- नीमच दाब युक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी गई है।
  • सिंहस्थ 2028 की तैयारी प्रारंभ, टास्क फोर्स का गठन हुआ,
  • संकल्प पत्र 2023 उज्जैन को ग्लोबल स्पिरिचुअल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ हुआ है ,इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, रीवा, सिंगरौली, उज्जैन एवं खजुराहो के मध्य संचालन शुरू हुआ।
  • ग्वालियर में देश में सबसे कम समय में बनकर तैयार हुए, मध्य प्रदेश की सबसे बड़े राजमाता विजयराजे सिंधिया एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ।
  • प्रदेश में वर्तमान 50 लाख हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र है अगले 5 वर्षों में इसे दुगना 1 करोड़ हेक्टेयर किया जाएगा।
  • खाली मिलों जैसे हुकुमचंद, श्री, विनोद मिल एवं अन्य शहरों में खाली पड़ी शासकीय भूमियों पर शहरी प्रोजेक्ट लॉन्च किए जाएंगे।
  • जल संवर्धन अभियान और जनकल्याण अभियान प्रतिवर्ष आयोजित किए जाएंगे।
  • प्रदेश में चार मिशन युवा, नारी, किसान और गरीब कल्याण 26 जनवरी से प्रारंभ किए जाएंगे।
  • प्रदेश में वर्तमान में कुल विद्युत उपलब्ध क्षमता 23 हजार 30 मेगावाट है, आगामी 5 वर्षों में कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 31 हजार मेगावाट करने का लक्ष्य है।
  • प्रदेश की उन्नति और प्रगति के साथ जनता को खुशहाल बनाने के लिए हमारी सरकार का जो संकल्प पत्र था, उस पर चरणबद्ध तरीके से तेजी से कार्य हो रहा है और डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने कम समय में ही अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री डाक्टर राघवेंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, देविप्रा के पुर्व अध्यक्ष राजेश यादव भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री पंकज वर्मा, कमल अहिरवार, सुनील धाकड़, मनोहर सिंह जाधव, राहुल गोस्वामी उपस्थित थे।

Dewas नाला निर्माण एवं सडकों के डामरीकरण कार्य को समयावधि मे पूर्ण नही करने पर आयुक्त ने 2 फर्मो पर किया 31 लाख 5 हजार का कटोत्रा…

• मनकामनेश्वर मंदिर से गोया फलमण्डी तक का नाला निर्माण एवं विभिन्न वार्डो में सडकों के डामरीकरण से नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य सही समय पर नही किया गया पूर्ण

देवास। शहर में 2 मेसर्स आर.के. कन्स्ट्रशन गुना एवं मेसर्स आर.आर.अग्रवाल इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड डेवलपर्स प्रा. लि. देवास को अपने कार्य समय पर नही करने के लिए नगर निगम ने कार्य राशि के 10 प्रतिशत (कुल 31 लाख 5 हजार 300) की राशि का जुर्माना लगा बिल राशि में से कटोत्रा किया है।

दरअसल नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा नाला निर्माण कम्पनी को समयावधि मे प्रारंभ नही करने तथा कायाकल्प अभियान-2 के अन्तर्गत सडकों के डामरीकरण कार्य से नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण नही करने की दशा मे मेसर्स आर.के. कन्स्ट्रशन गुना एवं मेसर्स आर.आर.अग्रवाल इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड डेवलपर्स प्रा. लि. देवास के 14 लाख 63 हजार 300 एवं 16 लाख 42 हजार कुल 31 लाख 5 हजार 300 की राशि का कटोत्रा इनके देयकों से किया जाकर इन्हें ब्लेक लिस्टेड करने का अंतिम सूचना पत्र जारी किया गया। एस.डी.एम.एफ. योजनान्तर्गत नाला निर्माण कार्य की स्वीकृत निविदा दर अनुसार मनकामनेश्वर मंदिर से गोया फलमण्डी तक कार्य हेतु कार्यादेश दिनांक 3 अक्टुबर 2023 अनुसार निर्धारित समयावधि 6 माह मे कार्य पूर्ण किया जाना था, परंतु आज दिनांक तक शेष कार्य पूर्ण नही किया गया है एवं तीन बत्ती चौराहा से कार्य प्रारंभ कर अधुरा, खुला छोड दिया गया है। जिसके कारण आमजन को अत्यधिक पेरशानी होकर दिनांक 11 नवम्बर 2024 को आम नागरिक को खुले नाले मे गिरने की अप्रिय घटना हुई। जिससे आम जनता, जनप्रतिनिधि मे आक्रोश व्याप्त है तथा सीएम हेल्पलाईन पर शिकायतें की जा रही थी। उक्त योजना की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक दिनांक 27 सितम्बर 2024 को इनके प्रतिनिधि द्वारा जल्द कार्य प्रारंभ कर पूर्ण करने का विश्वास दिलाया गया था। पश्चात इनको निर्देशित किया गया था कि योजना के शेष कार्य हेतु पृथक-पृथक टीम लगाकर नाले का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करावें। परन्तु कार्य वर्तमान तक अप्रारंभ है। कार्य समय पर पूर्ण नही करने की दशा मे निविदा की शर्तो का उल्लघंन किया गया। मनकामनेश्वर मंदिर से गोया फलमण्डी तक नाला निर्माण कार्य के प्राक्कलन राशि रूपये 146.33 लाख का 10 प्रतिशत राशि रूपये 14 लाख 63 हजार 300 पेनल्टी स्वरूप नियमानुसार बिल से कटोत्रा किया गया तथा ठेकेदार को योजनान्तर्गत शहर मे मनकामनेश्वर मंदिर से गोया फलमण्डी तक नाला निर्माण का शेष कार्य 3 दिवस मे प्रारंभ कर पूर्ण करना सुनिश्चित करने अन्यथा की स्थिती मे निविदा एवं अनुबंध की शर्तो के अनुसार निविदा निरस्त की जाकर जमा प्रतिभूति राशि राजसात करते हुए फर्म को ब्लेक लिस्टेड करने का नोटीस जारी किया गया।

इसी प्रकार मेसर्स आर.आर. अग्रवाल इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड डेवलपर्स देवास को कायाकल्प अभियान-2 के अन्तर्गत सडकों के डामरीकरण से नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य वार्ड वार्ड 8, 13, 18, 21, 22, 24, 25, 26, 28, 30, 33, 40, 43 मे कार्य प्रारभ नही करने की दशा मे निविदा की स्वीकृत राशि रूपये 164.22 लाख का 10 प्रतिशत 16 लाख 22 हजार 300 की पेनाल्टी स्वरूप बिल से कटोत्रा किया गया तथा 3 दिवस मे कार्य प्रारभ करने का अंितम सूचना पत्र जारी किया गया। कार्य प्रारंभ नही करने पर अनुबंध की शर्तो के अनुसार निविदा निरस्त कर जमा प्रतिभूति व सिक्युरिटी डिपाजिट राशि राजसात कर फर्म को ब्लेक लिस्टेड करने का कार्यवाही का नोटीस जारी किया गया।