टोंकखुर्द (विकेश जैन)। बुधवार को भाजपा नगर मंडल टोंक खुर्द द्वारा नई आबादी में संत शिरोमणी गुरू रविदास की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाजपाइयों ने संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने कहा कि संत रविदास मानवीय मूल्यों के पक्ष धर थे। और उन्होंने जन- जन में भक्ति का संचार किया। मंडल उपाध्यक्ष सचिन सेंधव ने कहा की सामाजिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़े बिना ही सहज भक्ति की ओर अग्रसर हुए जिसमें पूरी मानवता के लिए खुले हृदय से आदर, प्रेम व सद्भावना का संदेश था। मंडल महामंत्री राकेश सिंधल ने कहा कि संत रविदास समाज में फैली जातिगत ऊंच-नीच के धुर विरोधी थे। और कहा करते थे सभी एक ईश्वर की संतान है। जन्म से कोई भी जात लेकर पैदा नहीं होता। इतना ही नहीं वह एक ऐसे समाज की कल्पना भी करते थे जहां किसी भी प्रकार का लोभ, लालच,दुख,दरिद्रता,भेदभाव नहीं हो। उन्होंने अपने दोहों व पदों के माध्यम से समाज में जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता पर बल दिया ।इस अवसर पर अरुण बैरागी गोपाल सेंधव ,भंवर सिंह झाला सोनू धाकड़ ,मनीष पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Category: मध्य प्रदेश
संत रविदास जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में निकली भव्य यात्रा ..
कन्नौद(चंचल भारतीय) : संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर म.प्र. अजाक्स संघ तहसील अध्यक्ष एवं जेबीएस संभागीय अध्यक्ष उज्जैन नंदलाल हरियाले के नेतृत्व में उपस्थित अजाक्स एवं सामाजिक संघटनों के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका, सुश्री सरिता मालवीय, रेवाराम हरियाले,मोहनलाल भास्कर,प्रभूदयाल कौशिक, सुरेश उईके, द्वारा रविदास जी महाराज एवं बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा व चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर माल्यर्पण किया गया उपस्थित एडवोकेट ओमप्रकाश बाकलीवाल, महेश बछानिया,नर्मदाप्रसाद बोहरे,सुनील कछवारे, दिनेश कोगरे, धारासिंह गिरवाल, भंवरसिंह घुनावत,डॉ पवन धुर्वे , रमेश मण्डावत सहित आदि वक्ताओं ने
संत शिरोमणि रविदास जी महाराज पर अपने विचार प्रकट किए। एवं संत शिरोमणि रविदास जी महाराज का भव्य जुलूस यात्रा में उपस्थित हजारों की संख्याओ में अतिथियों का बस स्टैंड चौराहे पर अजाक्स संघ तहसील कन्नौद के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पो की वर्षा कर स्वागत सम्मान किया गया। इसी प्रकार हरिजन बस्ती में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिलीप धावरी, परसराम धावरी के नेतृत्व में संत रविदास जी महाराज की भव्य शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
Dewas: माता-पिता की डाँट से गुस्साई 10 वर्षीय बालिका उज्जैन से पहुँची देवास
• देवास कंट्रोल रूम द्वारा बालिका को सुरक्षित माता-पिता के पास पहुँचाया
देवास। शहर में मंगलवार को अचानक एक 10 वर्षीय बालिका ट्रक में उज्जैन जिले के नरवर से देवास पहुँच गयी जिसे देवास पुलिस कंट्रोल रूम ने सुरक्षित उसके माता-पिता के पास पहुँचा दिया है।
नरवर थाना प्रभारी के के तिवारी से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को देवास रोड के सांवरियानगर में रहने वाली बालिका पलक पिता अजीतसिंह उम्र 10 वर्ष अपने माता-पिता की डांट से गुस्सा होकर घर भागकर उज्जैन से देवास पहुँच गयी। बालिका उज्जैन से देवास कैसे पहुँची इसका पता नही चल पाया है परंतु ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि बालिका ट्रक में लिफ्ट मांग बालिका देवास पहुंची है।
थाना प्रभारी तिवारी को बालिका ने बताया कि उसके माता पिता द्वारा उसे बात बात पर चिल्लाया व मारा जाता था। घर मे अगर कुछ भी सामना का नुकसान होता था तो भी उसको ही दोष दिया जाता था। बालिका को न तो मोबाइल और न ही टीवी का उपयोग करने दिया जाता था। पलक की माता PSC की परीक्षा कि तैयारी कर रही है व पलक इंदौर में अपने मामा-मामी के यहाँ पढ़ाई करती है। कल भी माता पिता द्वारा पलक को चिल्लाया गया जिससे नाराज़ होकर वह देवास आ गयी थी।
बालिका के घर से चले जाने के बाद बालिका के माता पिता उसे खोजते हुए नरवर थाने पहुंचे जहाँ उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पता चला कि बालिका देवास पुलिस कंट्रोल रूम पर सुरक्षित उपस्थित है। जिसे सुरक्षित परिजनों के पास पहुँचाया जा चुका है।
Dewas : शहर में विभिन्न स्थानों पर 17 फरवरी को प्रात: 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा
देवास : कार्यपालन यंत्री (शहर संभाग) मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमि देवास ने समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 17 फरवरी को रामनगर से इंदिरा गांधी प्रतिमा तक एवं सनसिटी फ्लायओवर की लाईन स्थानांरित करने का कार्य किये जाने से 17 फरवरी को प्रात: 07 बजे से प्रात: 10 बजे तक 11 के.व्ही. कालानी बाग, 11 के.व्ही. कोर्ट, 11 के.व्ही. कलेक्टर एवं प्रात: 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक 11 के.व्ही. विकास नगर फीडर का नियोजित शटडाउन रखा गया है। जिससे संबंधित क्षेत्र तारानी कॉलोनी, अग्रोहा नगर, न्यायालय, एम.जी. रोड, भगतसिंह मार्ग, लाठी वकील, एबी रोड, अग्रसेन नगर, रामनगर, कोर्ट, कालानीबाग, प्रेमनगर पार्ट 01, पार्ट 02, राधानगर, गायत्री विहार, विकास नगर, शिखरजी नगर, शंकर नगर, गंगा नगर, अग्रवाल नगर, बद्रीधाम नगर, यमुना, मिश्रीलाल नगर आदि क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार समय घटाया बढाया जा सकता है।
बरोठा : प्रोविडेंस एकेडमी द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
बरोठा(नितेश नागर) : प्रोविडेंस एकेडमी के प्रधानाध्यापक कमल सिंह चौहान ने बताया कि पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीदों की तीसरी बरसी पर संस्था प्रोविडेंस एकेडमी द्वारा शहीदों की शहादत को नमन करने के लिए ग्राम बरोठा के प्रोविडेंस एकैडमी स्कूल के अध्यापकों द्वारा बच्चों को रैली के रूप में नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए शहीद जागेश्वर धाकड़ के प्रतिमा स्थल गड़ी चौक पर जाकर मोन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की व पुलवामा हमले में शहीद हुए । शहीदों की शहादत को नमन किया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम धूलिया मैडम द्वारा किया गया व आभार शिक्षक श्री दिनेश मीणा द्वारा मना गया । इस दौरान प्रोविडेंस एकेडमी स्कूल के समस्त अध्यापक गण, ग्रामीण जन व समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
Dewas : फरियादी ने ही चोर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
देवास। शहर में रोज़ाना वाहन चोरी की घटना सामने आ रही थी। जिसको लेकर बीते दिनों देवास जिला पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब वाहन चोरी से ही जुड़ा एक ओर मामला सामने आया है जिसमें बीते वर्ष मई माह में चोरी हुई बाइक के चोर को फरियादी ने ही पकड़ कर बीएनपी थाने पुलिस के हवाले किया है।
दरअसल अनिल पिता सज्जनसिंह धनगर जाति गारी उम्र 28 साल निवासी गारी मोहल्ला, बरोठा जिला देवास की मोटरसाइकिल HF डीलक्स क्रमांक MP 41 MZ 5972 जिसकी कीमत करीब 55,000 है बीते वर्ष की 25 मई को देवास शहर के भोपाल रोड स्थित रोपवे के पास, भोपाल चौराहा से दिन दहाड़े चोरी हो गयी थी। जिसको लेकर दिनांक 15 फरवरी को अनिल को अपनी मोटरसाइकिल चलता हुआ एक आदमी दिखा जिसे अनिल ने अपने दोस्त की मदद से पकड़कर बीएनपी थाना पुलिस के हवाले किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पर प्रकरण दर्ज कर लिया है व अभी मामले वी विवेचना बीएनपी थाने में पदस्थ अजय साहनी द्वारा की जाए रही है।
आचार्य मुक्तिसागर के सानिध्य में 14 साल की रिदम ने सांसारिक मोह-माया छोड़ संयम की राह अपनाई
उज्जैन : महिदपुर के शत्रुंजय आदिनाथ जैन मंदिर में 14 वर्षीय बेटी रिदम की विदाई का पल था। रिदम कोचर ने सांसारिक जीवन को अलविदा कहकर संयम पथ कदम बढ़ाया। रिदम अब साध्वी दीपदर्शनाश्रीजी बन गई है। भव्य समारोह में लोगों ने जय कारों के के बीच नई साध्वी के संयम पथ पर चलने की अनुमोदना की। रिदम की दीक्षा के इस पल के हजारों लोग साक्षी बने।
सर्वप्रथम गुरु देव आचार्य मुक्तिसागरजी ने मुमुक्षु रिदम की दीक्षा की सभी क्रियाएं अचल मुक्तिसागरजी, साध्वी मुक्तिदर्शनाश्रीजी, मुक्तिप्रियाजी सम्पन्न करवाई। दीक्षा समारोह में अतिथि पूर्व मंत्री व उज्जैन विधायक पारस जैन व विधायक बहादुर सिंह चौहान थे। गुरु देव ने दीक्षा कार्यक्रम के बाद रिदम का सांसारिक नाम बदल कर नया नाम दीपदर्शनाश्रीजी दिया। नाम के जयघोष के साथ ही दीक्षा मण्डप में उत्साह था ।
रिदम कोचर की दीक्षा के बाद अब वो पैदल विहार,गोचरी, केश लोच, संथारे पर सोना, सांसारिक सुख का त्याग कर कठिन तप से अपने जीवन को सयंम की राह पर ले जाएगी। इस दौरान उनका साथ अपने माता पिता और परिवार से छूट गया।
रिदम ने 14 वर्ष की उम्र में 8वीं कक्षा पास की है। अब कम उम्र में सयंम की राह पर चलने जा रही है। इसे लेकर पिता विशाल कोचर और माता सोनाली कोचर काफी खुश हैं। विशाल कोचर ने बताया कि इतनी छोटी उम्र में बच्ची की विदाई की है। दुःख तो है, लेकिन धर्म की राह पर नये जीवन की शुरुआत करेगी। बेटी का बचपन से ही धर्म के प्रति झुकाव रहा। जल्द ही, सयंम के पथ की ओर अग्रसर होगी।
14 फरवरी को महिदपुर के श्री शत्रुंजय तीर्थ धाम में श्री मुक्ति सागर सूरी जी ने दीक्षा दी । दीक्षा से पहले कई मांगलिक कार्यक्रम हुए । 9 फरवरी से ही कार्यक्रम शुरू हो चुके थे। सबसे पहले हल्दी 10 फरवरी को मेहंदी, पूजा, 12 फरवरी को मुक्तिसागर जी महाराज का नगर प्रवेश हुआ।
हाटपीपल्या के शहीद भगत सिंह देवगढ़ चौराहे पर संस्था शिवाय ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
हाटपिपल्या (नरेंद्र चौहान)। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को सी आर पी एफ के 40 जवान शहीद हो गए थे जिन्हें केंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
संस्था अध्यक्ष राय सिह सेंधव ने बताया कि पुलवामा हमले में शहीद जवानों की तीसरी बरसी पर संस्था शिक्षण एवं सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा हाटपीपल्या के शहीद भगत सिंह देवगढ़ चौराहा पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर केंडल जलाकर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि सभा मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक पटेल भाजपा नगर अध्यक्ष नीलकण्ठ जोशी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बापूलाल धोसरिया वरिष्ठ अभिभाषक प्रवीण चौधरी बागली कपिल तंवर प्रवीण सक्सेना दीपक धोसरिया पत्रकार नौशाद पटेल संतोष वर्मा सहित अन्य लोगो ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी।
Dewas : संपत्तिकर बकाया होने और निगम द्वारा की गई कुर्की की कार्रवाई
देवास। निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा संपत्ति कर की वसूली के तहत बकाया करो की वसूली को लेकर शहर में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों को अंतिम शक्ति पत्र प्रस्तुत करने के पश्चात भी संपत्ति कर जमा नहीं किए जाने पर निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा कुर्की की कार्रवाई की जा रही है इस दौरान नगर निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक 1 में के.एन.पी. औद्योगिक इकाई पर 464000 बकाया संपत्ति कर के रूप में बकाया होने से कंपनी द्वारा जमा नहीं किए जाने के कारण निगम की टीम द्वारा उक्त कंपनी पर कुर्की की कार्रवाई की जा कर सील की गई कुर्की की कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक एवं सहयोगी टीम के साथ उक्त कार्रवाई की गई
प्रभारी सहायक आयुक्त तुराब खान ने बताया कि इस प्रकार के बड़े बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम की टीम द्वारा कुर्की की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी शहरी क्षेत्र में बड़े बकायेदारों पर कुर्की की कार्रवाई के दौरान भूमि भवन स्वामियों द्वारा करों का भुगतान किया जा रहा है इसी प्रकार वार्ड 29,30, 39, 40, 41 में निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा कैंपों के माध्यम से भी वसूली की जा रही है साथ ही कुर्की के प्रकरण भी तैयार किए जा कर कुर्की की जाने हेतु प्रकरण प्रस्तावित किए गए हैं
Dewas : मित्रता का भारतीय जीवन दर्शन में विशेष महत्व…
• भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा आयोजित हुआ मित्रता सम्मान समारोह
देवास। हमारे भारतवर्ष में परिवार भाव से सुदृढ़, सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र की संकल्पना की गयी हैं । इसी में मित्रता निहित हैं । श्री राम सुग्रीव, श्रीकृष्ण सुदामा, हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान यहां तक की महाराणा प्रताप और चेतक की मित्रता तक के उदाहरण सामने आते हैं । भारतीय जीवन दर्शन में मित्रता का विशेष महत्व हैं ।
14 फरवरी को भारत तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) द्वारा आयोजित मित्रता सम्मान समारोह में उपरोक्त विचार मंचासीन अतिथि विहिप के प्रांत अधिकारी अनिल आयाचित, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नरेन्द्र जैन ने व्यक्त किये । समारोह की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर ने की । समारोह में विगत 40-50 वर्षों से अनवरत प्रगाढ़ मित्रता निभाते आ रहे शहर के वरिष्ठ सभ्रांत जन सर्वश्री श्रीमती चित्रा जैन, श्रीमती चित्रकला रघुवंशी, भगवानसिंह चावड़ा, परमानंद द्विवेदी, मनोहरराव भाले, ओमप्रकाश पाराशर, नरेन्द्र जैन, दिनेश श्रीवास, अतुल शर्मा, तरुण मेहता, रामेश्वर नागेश, अशोक चौहान, मनोहर पमनानी, अरविंद महाजन, श्रीधर बागलीकर, प्रवीण रायगांवकर,प्रहलाद दास विजयवर्गीय, मांगीलाल विजयवर्गीय आदि का अतिथियों द्वारा शाल, श्रीफल एवम प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
सम्मान पत्र का वाचन संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर ने किया । अतिथि परिचय युवा शाखा के जिलाध्यक्ष पवन विजयवर्गीय ने कराया । संचालन संघ के जिला महामंत्री जगदीश सेन ने किया । आभार युवा शाखा के जिला महामंत्री जयदेव वर्मा ने व्यक्त किया ।
समारोह में संघ के विनोद जैन, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, शैलेष महाजन, नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चावड़ा, महामंत्री राजेश अहिरवार, अमित बागलीकर, धीरज सेन सहित अनेक कार्यकर्ता एवम गणमान्य जन उपस्थित थे । यह जानकारी जिला प्रचार प्रमुख शेखर कौशल ने दी ।
