केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के नगर आगमन पर रायसिंह सेंधव ने किया स्वागत

देवास। केन्द्रीय राज्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति प्रहलाद पटेल के देवास नगर आगमन पर मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रायसिंह सेंधव ने माता रानी की चुनरी ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल को श्री सेंधव ने देवास जिले में संगठन की योजना अनुसार चलाए जा रहे आजीवन सहयोग निधि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। साथ ही अवगत कराया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को अधिक से अधिक मिले इस हेतु जन-जन तक विभिन्न माध्यमों से जानकारियां पहुंचाई जा रही है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, पार्षद एवं सत्तापक्ष नेता मनीष सेन, पार्षद संजय दायमा, पार्षद राजेश यादव पहलवान, सुदेश सांगते, जुगनू गोस्वामी, दिनेश सांखला,  राजेन्द्र सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा सरकार की जनहितैषी योजनाओं का चलाया जा रहा है जनजागरण अभियान

देवास। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा देशभर में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ एवं युवा संवाद कार्यक्रम को गति देने हेतु भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष एवं समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा ज़िले भर में विभिन्न मण्डलों के प्रभारी को जनजागरण अभियान के अंतर्गत दिनांक 11/02/2022 से दिनांक 17/02/2022 तक प्रत्येक मण्डल के समस्त मतदान केन्द्र पर अभियान के अंतर्गत सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य दिया गया था।

देवास जूनियर मंडल प्रभारी केशव जोशी द्वारा अपने वार्डो के प्रत्येक क्षेत्र, घर व जन जन को सरकार की जनहितैषी योजनाओं को पहुँचाया गया। जोशी द्वारा दिनांक 11 से ही सरकार की योजनाएं घर घर पहुचाकर योजना के बारे में बताया जा रहा है।

जूनियर मंडल की तहत केशव जोशी को कुल 15 वार्डो की जिम्मेदारी दी गयी थी जिसके अंतर्गत इनके द्वारा अभी तक 12 वार्डो के जन जन तक इस योजना को पहुँचाया जा चुका है।

ABVP ने सयाजी द्वार पर तमिलनाडु सरकार के विरोध में जमकर किया विरोध प्रदर्शन

देवास : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज स्थानीय सयाजी द्वार पर लावण्या आत्महत्या मामला व राष्ट्रीय महामंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में तमिलनाडु सरकार का पुतला दहन कर धरना प्रदर्शन दिया।

नगर मंत्री राजेश्वर यादव द्वारा बताया गया कि दआज सयाजी द्वार पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लावण्या नामक छात्रा पर धर्म परिवर्तन का दवाव बनाया जा रहा था जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना को तमिलनाडु सरकार द्वारा दबाया जा रहा था परन्तु सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर यह मामला सामने आया और लावण्या को न्याय दिलाने के लिए जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी द्वारा सीएम हाऊस के धरना दिया तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया लिया जिसके खिलाफ ABVP द्वारा आज सयाजी द्वार तक रैली निकालकर तमिलनाडु सरकार का पुतला फूंका व रिहाई की मांग की।

उज्जैन के बहुचर्चित दवा चोरीकांड में देवास का एक मेडिकल संचालक गिरफ्तार, भेजा जेल

देवास। उज्जैन के बहुचर्चित दवा चोरी कांड में देवास के एक मेडिकल संचालक को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया था जहाँ से मेडिकल संचालक को भैरवगढ़ के सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
दरअसल उज्जैन के माधव रोड स्थित दवा बाजार में करीब 50 लाख की दवाओं के पैकेट चोरी होने का मामला सामने आया था जिसमे जाँच के दौरान नीलगंगा थाना पुलिस ने यहीं दुकानों पर काम करने वाले तीन युवकों गिरफ्तार किया था जिन्होंने चोरी की दवा विभिन्न मेडिकल स्टोर्स पर बेचना कबूला था। उस समय पुलिस ने दो खरीददार व्यापारियों को पकड़कर 10 लाख रुपये दवा बरामद करने के साथ उनके खिलाफ चोरी का माल खरीदने का केस भी दर्ज किया था। इसी कड़ी में पुलिस ने रविवार को देवास के कविता मेडिकल के संचालक आशीष जाखेटिया भी गिरफ्तार किया था जिसके बाद सोमवार को आशीष को कोर्ट में पेश किया था जहाँ से मेडिकल संचालक को भैरवगढ़ के सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार आशीष बड़ी संख्या में चोरी की दवा खरीदता था।

Dewas : पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

देवास/बरोठा(नितेश नागर) : पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की चतुर्थ पुण्यतिथि पर नगर बरोठा में शहीद जागेश्वर धाकड़ के गड़ी चौक स्थित स्मारक पर , स्थानीय नगरवाशी और आसपास क्षेत्र के सभी युवा साथियो ने श्रद्धांजलि अर्पित की । इस दौरान उपस्थित तेसिंग नागर, अमरदीप नागर, दिलीप पाटीदार , अनोप जागीरदार , संतोष नागर , राहुल नागर, धर्मेंद्र वर्मा , जीवन टकरावदीया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Dewas : श्रीमंत महाराज विक्रम सिंह पंवार का भौंरासा में हुआ भव्य स्वागत

भौरासा(अभय नागर)- देवास से झरेंश्वर महादेव मंदिर जाते समय भौरासा नगर से निकलते हुए देवास रियासत के महाराज श्री मंत विक्रमसिंह पवार का सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्रसिह मोडरिया के नेतृत्व में महाँकाल आर ओ पानी प्लांट पर भव्य स्वागत किया इनके साथ मुख्य रूप से करनी सेना के जिला अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह गोड़ भी मौजूद थे ।

श्रीमंत महाराज धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने अतिप्राचीन प्रसिद्धि मंदिर झरनेश्वर महादेव मंदिर जा रहे थे जिस पर भौरासा नगर से निकलते समय स्वागत हुआ व श्रीमंत ने सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस अवसर पर भाजपा सोनकच्छ मंडल उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, जिला कार्यकारणी अनिल चावड़ा,नरेंद्र माली, प्रमोद पालीवाल,नवीन यादव,सचिन यादव,राहुल मूंदड़ा,रमेशगिरी गोस्वामी,धर्मेन्द्र ठाकुर,हिम्मतसिंह ठाकुर,मौसम माली,विनायक माली,मानस पाठक,व आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी प्रेमचंद अग्रवाल ने दी ।

ABVP का 54वे प्रांत अधिवेशन की देवास में हुई शुरुआत

केंद्रीय मंत्री सहित विभिन्न राजनेता व पदाधिकारी की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् मालवा प्रांत का 54 वाँ प्रांत अधिवेशन देवास में हो रहा हे, अधिवेशन के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र, प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं प्रस्तावित सत्र सम्पन्न हुआ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का 54 वें प्रांत अधिवेशन का उद्घाटन देवास में हुआ । उद्घाटन सत्र मे केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, कार्यक्रम में अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष जी चौहान की विशेष उपस्थित रही, उद्घाटन सत्र का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंदजी के समकक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई, कार्यक्रम में मालवा प्रांत अध्यक्ष श्री योगेश रघुवंशी, प्रांत मंत्री श्री घनश्याम सिंह चौहान, अधिवेशन की स्वागत समिति अध्यक्ष श्री राधेश्याम जी सोनी , स्वागत समिति सचिव श्री विजय जी गेहलोद, देवास अभाविप नगर अध्यक्ष डॉ राजदीप सोलंकी एवं देवास नगर मंत्री श्री राजेश्वर यादव सहित मालवा प्रांत के विभिन्न जिलों से उपस्थित कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का 54 वां प्रांत अधिवेशन के प्रथम दिवस पर आज प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में देवास की लोकप्रिय विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पंवार उपस्थित हुई इनके साथ ही प्रांत उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र तालरेजा , देवास नगर अध्यक्ष डॉक्टर राजदीप जी सोलंकी एवं देवास नगर मंत्री श्री राजेश्वर यादव विशेष रूप से उपस्थित हुए ।
प्रदर्शनी के सभागार का नाम अमर बलिदानी रामचंद्र जी एरवाल के नाम पर रखा गया जो कि भारतीय सेना में पदस्थ थे एवं देवास जिले के बांगर ग्राम के निवासी थे प्रदर्शनी में मुख्य रूप से पुलवामा में शहीद हुए शहीदों के चित्र एवं उनके जीवन परिचय को भी प्रदर्शित किया गया इसके साथ ही मालवा प्रांत के कुल 17 जिलों के द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रमुख आयामों जैसे एस एफ एस, एस एफ डी, राष्ट्रीय कला मंच , जनजाति कार्य आदि के माध्यम से हुए कार्यों आदि को प्रदर्शित किया गया मालवा की संस्कृति से संबंधित चित्र आदि प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मालवा प्रांत का एक लघु स्वरूप इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया

मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री पहलाद जी पटेल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा संगठन है जो देश के युवा तरुणाई को दिशा देने का कार्य कर रहा है छात्र जीवन की चुनौतियों एवं समस्याओं के हल ढूंढने का कार्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया जा रहा है वर्तमान समय में देश के समक्ष बड़ी चुनौति हैं की ऊर्जावान युवा पीढ़ी अपनी उर्जा को भारतीय संस्कृति के वैभव और राष्ट्र निर्माण में लगाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़े ।
साथ ही केंद्रीय मंत्री श्री पहलाद ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ईश्वर की नियति से बनाया गया एक ऐसा संगठन है जो कि जो कि मानवीय मूल्यों का सृजन करते हुए युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य कर रहा है

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष जी चौहान ने अपने उद्बोधन की शुरुआत में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में अपितु मातृशक्ति के सम्मान में भी सदैव तत्पर हैं उन्होंने अपने उद्बोधन में तमिलनाडु में घटित अवैध धर्मांतरण की घटना जिसमें की छात्रा लावण्या को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लावण्या को न्याय दिलाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद किसी भी स्तर तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत देश पर कई विदेशी आक्रांता ओं ने अपना आधिपत्य स्थापित करने के लिए आक्रमण किए परंतु यह भारत की युवा शक्ति के राष्ट्र के प्रति समर्पणभाव का ही परिणाम है कि प्रत्येक आक्रमण के पश्चात भी भारत देश पुनः अपने उसी वैभवशाली गौरव के साथ उठ खड़ा हुआ।
विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अनुशासन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में किसी भी प्रकार का ड्रेस कोड यदि लागू किया जाता है तो विद्यार्थियों को उसी ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए एवं यदि किसी संस्था में किसी भी प्रकार का ड्रेस कोड लागू नहीं किया जाता है तो वहां पढ़ने वाले विद्यार्थीयो को अपने मत मतांतर के अनुसार वेशभूषा जो कि सभ्य समाज में पहनी जा सकती है पहन कर आने की स्वतंत्रता हो सकती है ।

प्रस्तावित सत्र के दौरान प्रांत अध्यक्ष श्री योगेश रघुवंशी एवं प्रान्त मन्त्री श्री घनश्याम सिंह चौहान, मालवा प्रांत संगठन मंत्री श्री निलेशजी सोलंकी एवं निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्री विश्वास जी व्यास उपस्थित हुए । इस सत्र के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष एवं मन्त्री द्वारा अपना मनोनय रखें । साथ ही पिछले सत्र में अभाविप द्वारा किये गए कार्यों का मंत्री प्रतिवेदन रखा ।

प्राचीन विजेश्वरसर महादेव मंदिर बिजवाड़ मे मनाया गया मातृ पितृ पूजन दिवस

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। बच्चों में अपने माता पिता के प्रति आदर भाव के उत्तम संस्कारों माता-पिता का अनुभव व आशीर्वाद लेकर उन्नत जीवन की ओर अग्रसर करने हेतु तथा 14 फरवरी को सच्चा प्रेम दिवस मनाने के लिए श्री योग वेदांत सेवा समिति बिजवाड़ द्वारा मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन विजेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण बिजवाड मे किया गया 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया गया।

श्री योग वेदांत सेवा समिति के प्रवक्ता श्री राजेश भाई द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन वैदिक मंत्रोचार गणेश वंदना व गुरु प्रार्थना से हुई फिर शुरू हुआ मातृ पितृ और गुरुजनों का पूजन बच्चों ने अपने माता-पिता को आसन पर बिठा के तिलक किया फूल मालाएं पहनाई और परिक्रमा कर पूजा अर्चना की यह देख माता-पिता की आंखें छलक उठी और उन्होंने बच्चों को गले लगाकर शुभ आशीष दिया अभिभावकों के साथ बच्चे भी भाव विभोर हो गए कार्यक्रम की पूर्णाहुति आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुई उपस्थित लोगो ने भी इस कार्यक्रम की प्रशंसा की परंपरा को पुनः जागृत कर बच्चों को अपने माता-पिता का तिरस्कार ना करके उनका आदर सम्मान करने के संस्कारों से युक्त बनाने हेतु 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर रूपेश जी शर्मा, मुकुल जायसवाल, जिला अध्यक्ष खुशीलाल जी राठौर लोकेंद्र जी दरबार, पत्रकार दीपक शर्मा, धमेंद्र जायसवाल,चंदन दाँगी, समरथ सिंह देवडा, चिंटू दरबार,कल्लुसिह दरबार, दिनेश सिंह राजपूत अखिलेश सिसोदिया, दिनेश आशापुरे जगदीश सुलानिया शेखर तिवारी दीनेश पंचोली, चंम्पालाल चौहान कैलाश खिचरवाल सचिन शर्मा आदि उपस्थित थे।

निष्पक्ष जांचोपरांत मिथ्या पाए जानें पर मामले खारिज तथा फर्जी कार्यवाही करने व करवाने वालो के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग

गढ़ाकोटा(सागर): सोमवार को खुरई विधानसभा क्षेत्र के सेल्फी प्वाइंट में की गई तोड़फोड़ को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता पर बनाये गए झूठे प्रकरण को वापिस लिए जाने की मांग को लेकर विधिवत प्रशासन से उक्त सम्बंध में ज्ञापन  जाने दिए गए समय पर ज्ञापन सौपने पहुंचे कांग्रेसीजन के कार्यक्रम में व्यवधान पैदा करने तथा प्रशासन द्वारा किये गए लाठी चार्ज से  घायल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं तथा  उनको आई चोटों को कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओ द्वारा पहुँचाये जाने की भाजपा के इशारे पर कांग्रेस नेता अरुणोदय चौबे सहित अंकुर दुबे,रवि नायक रवीन्द्र चौरसिया पर बनाये गए प्राणघातक हमले के मिथ्या प्रकरण बनाने के बाद फिर शासन-प्रशासन पर भाजपा नेता के इशारे पर दूसरा फर्जी मामला अरुणोदय चौबे सहित 47 कांग्रेसीजनों पर बनाया गया है ऐसी जानकारी पता चली है जो सरासर अन्यायपूर्ण कार्यवाही है जिसकी हम रहली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसीजन निष्पक्ष जांच की महामहिम राज्यपाल महोदय से मांग करते हैं साथ ही यह भी मांग करते कि जांचोपरांत शासन-प्रशासन के जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाते उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्यवाही की जावे साथ ही कांग्रेसीजन के निर्दोष साबित होने पर उन पर कायम मामले निरस्त करने के आदेश करने की महामहिम कृपा करें ।
उक्त ज्ञापन  सौपनें के पूर्व कांग्रेसीजनों भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा नुक्कड़ सभा को डॉ राजेन्द्र चौबे, कमलेश साहू तथा महेन्द्र सगोंनया ने सम्बोधित किया।
गढ़ाकोटा  तहसीलदार कुलदीप परासर को सौपनें के पहले कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने ज्ञापन वाचन किया तदोपरांत उपस्थित सभी कांग्रेसीजनों ने संयुक्त रूप से तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन सौपनें वालो में जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल ग्रामीण डॉ राजेन्द्र  चौबे,ब्लॉक अध्यक्ष मजीद खान,गढ़ाकोटा मण्डल अध्यक्ष सेठ आदेश जैन,विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे कमलेश साहू,सेवादल ग्रामीण जिलाकोषाध्यक्ष पंकज पाटकर,दयाराम पटेल, ए आई सी डब्लू प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद उर्फ मयूर खान अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा लक्ष्मी कोरी,नगर उपाध्यक्ष अली खान,महेन्द्र सगोंनया,मुबारिक खान,युवक कांग्रेस के पदाधिकारी योगेश पटेल,विक्रम यादव सहित कई कांग्रेसीजनों ने हिस्सा लिया ।

शासकीय अधिवक्ता एवं अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता ने किया पदभार ग्रहण

बड़वानी: मध्यप्रदेश विधि एवं विधायी कार्य विभाग भोपाल के आदेश के अनुसार अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक पवन जाट, अधिवक्ता बड़वानी के पद पर पदभार ग्रहण किया है। बड़वानी में जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना वर्ष 2005 में की गई थी तब से वर्ष 2022 तक जिला बड़वानी को शासकीय अधिवक्ता लोक अभियोजक का पद रिक्त था हेमेंद्र कुमरावत अधिवक्ता ने जिले में प्रथम शासकीय अधिवक्ता लोक अभियोजक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर अभिभाषक संघ बड़वानी के सदस्य एवं पदाधिकारी गण के द्वारा हर्ष व्यक्त कर दोनों अधिवक्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।