देवास। शहर के बीएनपी थाना अंतर्गत देवास-विजयागंज मंडी रोड पर शनिवार को रात करीब 8 बजे मोटरसायकिल ने जीवन नामक 25 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी।
दरअसल विजयागंज मंडी रोड पर ग्राम अमलावती में दिलखुश ढाबे के पास शनिवार को एक बाइक सवार (MP-41-MM-8779) ने गाड़ी को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जीवन पिता देवकरण उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मोहम्मदपुर टूमनी विजयागंज मंडी को जोरदार टक्कर मार दी थी जिससे जीवन गंभीर घायल हो गया। वही इलाज के दौरान जीवन की मृत्यु हो गयी पुलिस ने बाइक सवार पर प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
धर्म संसद में महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले संत कालीचरण को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले उसे फरार बताया जा रहा था. अब मिली जानकारी के मुताबिक, संत कालीचरण को रायपुर पुलिस ने खजुराहो से गिरफ्तार किया है. उन्हें रायपुर पुलिस ने खजुराहो से गिरफ्तार किया है. आरोपी कालीचरण को अब रायपुर लाने की कार्यवाही की जा रही है.
महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर समेत देश के कई हिस्सों में केस दर्ज किया गया था. कल शाम ही कालीचरण महाराज रायपुर से फरार हो गए हैं. जिसके बाद रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में उनकी तलाश शुरू कर दी थी.
कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर में धारा 505 (2) और धारा 294 के तहत केस दर्ज किया गया था. रायपुर के पूर्व महापौर और मौजूदा सभापति प्रमोद दुबे ने उनके ऊपर FIR दर्ज करवाई थी.
कालीचरण महाराज ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्मसंसद के दौरान कहा था- 1947 में हमने अपनी आंखों से देखा कि कैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कब्जा किया गया। मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया।
भोरासा (अभय नागर)। लगभग 15 से 20 हजार की आबादी का नगर भोरासा जिसमें 15 वार्डों का कचरा एकत्रित करने के बाद उसे फेकने व खपाने के लिए व्यवस्थित जगह नहीं होने के कारण नगर परिषद को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भोरासा नगर परिषद के पास अपना खुद का सुव्यवस्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड नहीं है जिसकी वजह से अन्य जगह कचरा डाला जा रहा है और इन्हीं कारणों के चलते पिछले कई वर्षों से भौरासा स्वच्छता के पैमाने पर फिसलता जा रहा है आपको बता दें कि भोरासा का पुराना टीचिंग ग्राउंड वार्ड क्रमांक 15 में स्थित था जहां पर मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना अंतर्गत ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कर दिया गया है जिसके कारण भोरासा के ट्रेंचिंग ग्राउंड की जगह ट्रीटमेंट प्लांट को उपलब्ध हो गई है अब भोरासा के ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए नई जगह की जरूरत है जिस पर एमआरएफ सेंटर पी एस टी पी एवं सीएनडी वेस्ट कंपोस्टिंग प्लांट लगाना है जो कि किसी अन्य जगह पर लगाया जाना है जिसके लिए भूमि की सख्त आवश्यकता नगर परिषद को लग रही है अब नगर परिषद के पास खुद की जगह नहीं है जहां पर नया ट्रेंचिंग ग्राउंड बना सके सूत्रों के अनुसार ग्राम मिर्जापुर स्थित शासकीय भूमि को ट्रीटमेंट प्लांट की जगह टीचिंग ग्राउंड के लिए उपलब्ध कराई गई थी परंतु अभी तक नगर परिषद को यह भूमि हस्तांतरण नहीं हुई है जिसकी वजह से नगर को इस तरह की समस्या से जूझना पड़ रहा है कई बार यहां पर नगर परिषद के अधिकारियों ने नगरीय निकाय के बड़े अधिकारियों को इसके लिए अवगत करा दिया है वही कार्यपालन यंत्री महोदय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग उज्जैन संभाग का यहां पर भ्रमण करवाकर मौका भी दिखा दिया गया था उनके आदेश के बाद भी यह कार्य नहीं हो सका वही देवास जिलाधीश महोदय को भी कई बार पत्राचार के माध्यम से इस बात से अवगत करा दिया है अभी तक यहां पर इस ओर कोई कार्यवाही नहीं हुई है अब भोरासा की जनता चाहती है यहां भी बड़े शहरों की तरह एक सुव्यवस्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड हो जिसमें एमआरएफ सेंटर पीएसटीपी प्लांट सी और डी प्लांट का निर्माण किया जा सके जिससे कि नगर और ज्यादा स्वच्छ बन सके ।
आरक्षक को चप्पल मारने का अधिकार नहीं, जिम्मेदारों के विरुद्ध भी कार्यवाही हो
देवास । दिनांक 28 12 2021 को सयाजी द्वार पर वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस व नगर निगम अमले द्वारा मास्क ना पहनने पर जागृति माधवानी मिश्रा के साथ शासकीय दल द्वारा जो व्यवहार किया वह उचित नहीं है । मास्क ना पहनने पर व्यक्तियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार न किया जाए । इसी विषय को लेकर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रोशन रायकवार के नेतृत्व में काग्रेस जनों ने एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम दिया। जिसमें मांग की गई कि जनता के साथ समझाइश के साथ अभियान चलाए जावे ।
क्योंकि सत्ताधारी दल की जिले भर में 2 दिन पूर्व रैली हो रही थी उसमें किसी तरह की कार्यवाही नहीं हुई , वर्तमान में भी शहर में कई महोत्सव के आयोजन चल रहे हैं पर आम जनता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भेदभाव पूर्ण है इन्हीं कारणों से जनता में व प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है अगर आम महिला के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है तो आरक्षक महिला पर भी चप्पल मारने पर और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई होनी चाहिए । इस अवसर पर पंडित रितेश त्रिपाठी, शिवनारायण हाड़ा, दिग्विजय सिंह झाला, हिम्मत सिंह चावड़ा, दीपेश कानूनगो, नईम अहमद, शहंशाह मिजऱ्ा, संजय रैकवाल, विजय चौहान (मोनू), दीपेश हरोडे, रोहित अंधेरिया, अपूर्व मंडल उपस्थित थे।
देवास । वार्ड क्रमांक 12 चाणक्यपुरी कॉलोनी पानी की टंकी के पास स्थित पार्क हेतु आरक्षित भूमि पर विकसित किया जाकर साफ-सफाई कर बाउंड्री वाल का निर्माण किए जाने हेतु कई बार रहवासियों द्वारा नगर पालिका निगम देवास से निवेदन किया गया। करीब दो-तीन बार महापौर एवं स्थानीय विधायक द्वारा भी भूमि पूजन किया जा चुका था, तदोपरांत भी कोई कार्य नहीं हुआ।
तब जाकर न्यायालय की शरण लेकर एक परिवाद आयुक्त नगर पालिक निगम देवास के विरुद्ध न्यायालय श्रीमान अध्यक्ष महोदय जन लोक उपयोगी लोक अदालत देवास के समक्ष अभिभाषक राजेश जायसवाल ने दावा पेश किया। तब जाकर न्यायालय के आदेशानुसार कार्य प्रारंभ हुआ तथा बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। जिससे आसपास के सभी रहवासी काफी खुश है। अपने बच्चों को खेलने-कूदने और व्यायाम करने का लुफ्त उठा सकेंगे। रहवासियों द्वारा अच्छे कार्य की सराहना करते हुए अभिभाषक राजेश जायसवाल को धन्यवाद प्रेषित करते हुए सभी ने न्यायालय के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की तथा आभार व्यक्त किया।
ग्राम सादगी के कंजर डेरे के खेतों में जमीन पर खुले पड़े तार
टोंकखुर्द तहसील के सामगी के कंजर डेरे के आसपास के किसान विद्युत मंडल की लापरवाही के कारण पिछले कई महीनों से परेशानी का सामना कर रहे हैं जिसमें इनके खेत में पिछले 2 से 3 महीनों से विद्युत के पोल पर से तार टूटे हुए पड़े हैं जिससे कि इनके यहा विद्युत सप्लाई बाधित है
वही खेत में इन तारो के पड़े होने के कारण किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है कई दफा पास के अमोना विद्युत मंडल कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज कराई है परंतु कोई भी अधिकारी कर्मचारी इस ओर ध्यान देना नहीं चाह रहा है जिससे कि यहां के किसान काफी ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं सोमवार को किसानों के द्वारा विद्युत मंडल के अधिकारी से चर्चा की गई जिस पर उन्होंने फिर से उन्हें एक जनवरी के बाद इस कार्य को करवाने का आश्वासन दिया है।
खराब सड़के, ना पानी की व्यवस्था, ना शौचालय की व्यवस्था, बिजली बिल संबंधित समस्याओं से कराया आगाह
देवास- विगत पाँच सप्ताह से जनता की आवाज़ को उठाने के उद्देश्य से जिला शहर कॉंग्रेस कमेटी शहर के विभिन्न वार्डो में घूम कर बिजली बिल, महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ जन जागरण यात्रा निकाल रही है। उसी कड़ी में आज जन जागरण यात्रा वार्ड क्रमांक 5 प्रताप नगर, हरिओम नगर, महाँकाल कॉलोनी पहुँची।
रहवासियों द्वारा जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। नुक्कड़ सभा के दौरान शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने क्षेत्र की महिलाओं से आव्हान किया कि आप अपनी आवाज़ उठाएँ साथ ही कहा कि आज हमारा युवा बेरोजगार भटक रहा है, भाजपा सरकार ने युवाओ को छला है, अब युवाओ को भी आवाज़ उठानी होगी। उपस्थित सभी महिलाओं ने अपनी पीड़ा और वार्ड की बदहाली की कहानी सुनाई, हाथो में बिजली बिल लेकर कहा कि बिल भरने को लेकर आए दिन उन्हे अधिकारियो द्वारा डराया जाता है अब कॉंग्रेस ही उनकी मदद करे और हमारी की आवाज़ उठाएँ। कही खराब सड़के, ना कही शमशान ना कही शौचालय ऊपर से महंगाई की मार कैसे जीवन यापन करे आम जनता ये सवाल भाजपा के जनप्रतिनिधियो से करना लाज़्मी है।
जनता को जगाना ही इस जन जागरण यात्रा का मूल उद्देश्य है। देवास की जनता जाग रही है आवाज़ उठा रही है। ब्लॉक अध्यक्ष रोहित शर्मा, वार्ड प्रभारी निलेश वर्मा एवं शाज़ी हाशमी के मार्गदर्शन में यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का आभार नितिन सूर्यवंशी ने माना। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी शौकत हुसैन, अजीत भल्ला, विक्रम पटेल, राजेश राठौड़, रमेश व्यास, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, इम्तियाज शेख भल्लू, दिपेश कानूनगो, जितेंद्र सिंह गौड़, नंदकिशोर पोरवाल, शेषन कल्याणे, राजेश एरवाल, राहुल पंवार, इंद्रा बाई सेंधव, शक्ति टाँक, जयप्रकाश मालवीय, संजय रैकवाल, रितेश सान्गते, संदीप बैरागी, रिंकु, रोहन वाघमारे, रोहित बैरागी, सुनील शुक्ला, प्रह्लाद मिस्त्री आदि मौजूद रहे।
जगह जगह पर शौभा यात्रा का लोगों द्वारा स्वागत किया
भौरासा निप्र(अभय नागर) : नगर में आज सात दिवसीय भागवत कथा का समापन हुआ जिसकी शुरुआत शौभायात्रा के साथ की गई यह यात्रा कुमावत समाज श्री कृष्ण मंदिर से शुरू होकर बाजार के प्रमुख मार्गो से होते हुए कुमावत समाज मंदिर पहुंची यात्रा का जगह जगह लोगों के द्वारा श्री भागवत गीता का पूजन पाठ कर पुष्पमाला एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया यात्रा में छोटी छोटी बच्चियां राधा कृष्ण के रूप में आगे आगे चल रही थी एवं भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर नाचते गाते चल रही थी श्री भागवत को बच्चों के द्वारा भी अपने सिर पर रखा गया इसके पश्चात श्री कृष्ण मंदिर कुमावत पर यह यात्रा पहुंची इस शौभायात्रा में सभी समाज वर्ग के साथ कुमावत समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
जिसमें नन्ही मुन्नी बालिकाओं सहित सैकड़ों महिलाओं ने अपने सिर पर कलश उठा कर रखे थे कलश यात्रा के आगे आगे बैंड बाजे चल रहे थे वही बग्गी पर कथावाचक पंडित श्री भगवती प्रसाद शर्मा गिरोता वाले विराजमान थे तत्पश्चात यात्रा कुमावत समाज मंदिर पहुंची जहां पर कलश की पूजन करने के बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया तत्पश्चात भागवत कथा का समापन हुआ भागवत कथा सात दिवसीय श्री भगवती प्रसाद जी शर्मा के मुखारविंद से सुनाई जा रही थी वही चल समारोह में दिनेश कुमावत. शांतिलाल कुमावत. मुकेश कुमावत दया. आराम सिंह कुमावत. मनोहर कुमावत, प्रवीण कुमावत .अर्जुन कुमावत. मनीष शर्मा .प्रदीप कुमावत .आदित्य कुमावत. विजय कुमावत. अखिलेश वर्मा.सुभाष कुमावत. नंदू .दीपक कुमावत.चेतन कुमावत अमर सिंह कुमावत आदि नगर के समाज बंधु शामिल थे
सतवास : संसार एक सरोवर के समान है और हम सब जीव हैं। जब जीव भगवान के चरण कमल का आश्रय ले लेता है तो भगवान उसे इस संसार सागर से पार कर देते हैं। उसकी नैया डूबती नहीं है, उसे प्रभु उबार लेते हैं। गजेंद्र मोक्ष की कथा आपकी हमारी है। ग्राह ने गजेंद्र का पांव पकड़ा और जब उसे कोई नहीं बचा पाया तब उसने भगवान की स्तुति की। भगवान आए और सुदर्शन चक्र से ग्राह का मस्तक धड़ से अलग कर दिया। भगवान से पहले ग्राह का उद्धार किया।
यह विचार दिगंबर जैन मंदिर में वाघेला परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य मृदुलकृष्ण शास्त्री ने गजेंद्र मोक्ष की कथा सुनाते हुए व्यक्त किए। उन्होंने सागर मंथन की कथा सुनाते हुए कहा कि विपत्ति के समय धैर्यवान व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने शत्रु से भी मित्रता कर लें। देवताओं ने सागर मंथन का प्रस्ताव रखा, जिसे दैत्यों ने स्वीकार कर लिया। मंथन में सर्वप्रथम जहर निकला, जिसे भोलेनाथ ने अपने कंठ में धारण किया और नीलकंठ हो गए।
आचार्यश्री ने भक्ति की महिमा बताते हुए कहा कि भक्ति में ही शक्ति है जो परमात्मा को सेवक बना देती है। सनातन संस्कृति पर चर्चा करते हुए कहा कि सनातन धर्म में जैसा विंब होगा, वैसा ही प्रतिबिंब होगा। कथा में बुधवार को गिरिराज धरण की झांकी के साथ छप्पन भोग लगाया जाएगा।
मंगलवार को चतुर्थ दिवस कथा पंडाल में छोटे बालक एकांश राठौर को कृष्णरूपी वेशभूषा पहनाकर सुसज्जित कर कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हो! ब्रज में हे रही जय-जयकार… नंद के घर लाला आयो है…, गोविंद मेरो है गोपाल मेरो है… जैसे भजनों पर श्रद्धालु भजनों की धुनों पर थिरकते दिखाई दिए। कथा पंडाल में नृसिंह अवतार के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की झांकी का चित्रण किया गया। चतुर्थ दिवस खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, पूर्व विधायक गणपत पटेल ने आरती में सम्मिलित होकर व्यासपीठ का पूजन किया। सनातन संस्कृति का इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के लिए भागवत प्रवक्ता मृदुलकृष्ण शास्त्री ने व्यासपीठ पर दुपट्टा पहनाकर कलमकार लक्ष्मीकांत जोशी, राजेश जोशी, बंटी जोशी, पवन सोनी, हरिओम तिवारी, दीपिल व्यास, बाबूलाल यादव, योगेश शर्मा, बाबूलाल गुर्जर का सम्मान कर आशीर्वाद दिया।
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव निरस्त करने का फैसला लिया है, जिन कैंडिडेट ने नामांकन के साथ जमानत राशि जमा की थी, उसे वापस किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बीएस जामोद ने कहा है कि विधि विशेषज्ञों की राय के बाद यह फैसला लिया गया है। बैठक में आयोग के आयुक्त बसंत प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव एवं ग्रामीण विकास उमाकांत उमराव, सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बीएस जामोद सहित कई अधिकारी मौजूद थे। इस मामले में विधि विशेषज्ञों की राय ली गई थी। सोमवार को तीन बार बैठक हुई थी, लेकिन 2 वकीलों के फैसले के इंतजार में राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को ये फैसला लिया।