देवास। नगर पालिक निगम देवास द्वारा आयोजित खेल महोत्सव के अंतर्गत प्रथम जिला ओलंपिक खेल का आयोजन 24 से 28 दिसंबर तक श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्पोट्र्स पार्क इंडस्ट्रियल एरिया एबी रोड़ पर सम्पन्न हुआ। महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेलकूद की प्रतियोगिताएं हुई। जिले की सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से नेशनल खिलाड़ी स्टार सांगते ने स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। कु. सांगते की इस उपलब्धि विधायक गायत्रीराजे पवार, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के जनरल सेके्रटरी सुदेश सांगते, कोच गौरव कदम, आनंद सांगते, जय मीणा, आध्या तिवारी सहित ईष्टमित्रों, परिवारजनों एवं विद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की
Category: मध्य प्रदेश
मास्क की चालानी कार्यवाही के दौरान महिला और पुलिसकर्मी में हुई जमकर हाथापाई
• धक्का-मुक्की के दौरान महिला पुलिसकर्मी जमीन पर गिरी, दूसरी पुलिसकर्मी ने महिला पर चलाई चप्पल
देवास। शहर के सयाजी द्वार,एबी रोड पर मास्क को लेकर चेकिंग हो रही थी जिस दौरान एसडीएम प्रदीप सोनी सहित पूरा पुलिस अमला मौजूद था। नगर निगम की टीम एवं पुलिस की टीम बगैर मास्क वालों पर चलानी कार्यवाही कर रहे थे इसी दौरान एक महिला जागृति माधवानी बगैर मास्क लगाए जा रही थी। नगर निगम की टीम ने उसको रोका महिला ने मास्क तो पहन लिया लेकिन एसडीएम प्रदीप सोनी से चालान नहीं कटवाने को लेकर बहस करने लगी। बहस इतनी बढ़ गयी की हाथापाई की नौबत आ गयी गई देखें वीडियो👇
देवास एसडीएम प्रदीप सोनी ने पुलिस कर्मियों से कहा यह बहस कर रही है इसको थाने ले जाओ बंद कर दो इसको लेकर महिला बोली में पढ़ी लिखी हूं आप कैसे बंद कर देंगे। 2 साल से आप चलानी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं आज ही कार्यवाही क्यों इस बात को लेकर एसडीएम एवं महिला के बीच बहस हो गई एसडीएम ने आदेश दिया महिला पुलिस बुलाकर इस को अंदर करो महिला पढ़ी लिखी थी वह अंदर जाने को तैयार नहीं थी दो महिला पुलिस कर्मियों ने उसको पकड़ने की कोशिश की वह नहीं पकड़ाई उसने महिला पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी नीचे गिर गई जिसके बाद दूसरी महिला पुलिसकर्मी ने महिला को चप्पल से मारना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस महिला को थाने ले गई।
Fireing : अनिल श्री नगर में आपसी विवाद में चली गोली
देवास। शहर के औद्योगिक थाना पुलिस के अंतर्गत क्षेत्र में आने वाले स्कोर्ट स्कूल के पीछे अनिल श्री नगर में सोमवार रात करीब सवा 9 बजे दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमे आरोपी द्वारा हवाई फायर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पक्षों में विवाद के दौरान घटनास्थल पर हवाई फायर भी हुआ और जब मौके पर पुलिस पहुँची तो घटनास्थल से धारदार हथियार भी मिले है। मामले में फरियादी हिमांशु शर्मा उम्र 17 वर्ष ने निवासी ओम साई विहार ने औद्योगिक थाने में आरोपी चिंटू ठाकुर, गौतम ठाकुर दोनो निवासी पाचुनकर कॉलोनी व अर्पित मनन परिहार दोनो निवासी जयश्री नगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी हिमांशु का 1 वर्ष पूर्व किसी से विवाद हुआ था लेकिन तब राज़ीनामा हो गया था जिसके बाद सोमवार की रात फिर विवाद हुआ।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैक धाराओ में प्रकरण दर्ज कर लिया है व मामले में जांच औद्योगिक थाना में पदस्थ सहायक उपनिरिक्षक देवेंद्र चौहान कर रहे है।
Dewas : मेसर्स महाकाली फुड्स प्रायवेट लिमिटेड के तीनो उद्योगो की बिजली काटकर किया सील
उद्योगो में स्थापित दूषित जल उपचार व्यवस्था संचालित नही, जल प्रदूषण और वायू प्रदूषण की स्थिति हो रही थी निर्मित
देवास: कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशानसुार तहसीलदार श्रीमती पूनम तोमर ने देवास में मेसर्स महाकाली फुड्स प्रायवेट लिमिटेड की तीनो उद्योगो की बिजली काटकर सील किया है। तीनो उद्योगो एक ही परिसर में अलग-अलग प्लाट पर स्थापित है। यह तीनों उद्योग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सम्मति प्राप्त किए बगैर संचालित हो रहे थे। बोर्ड द्वारा पूर्व में स्थानीय स्तर से उद्योग को बंद करने का नोटिस भी जारी किया गया था।
मेसर्स महाकाली फुड्स प्रायवेट लिमिटेड की इन तीनों उद्योगो में स्थापित दूषित जल उपचार व्यवस्था संचालित नही थी। इन उद्योगों से जल प्रदूषण और वायू प्रदूषण की स्थिति निर्मित हो रही थी तथा उद्योगो के जल प्रदूषण के कारण क्षिप्रा नदी में जल प्रदूषण की सम्भावना बढ रही थी। दूषित जल उपचार व्यवस्था संचालित नही होने के कारण उद्योगो की बिजली काट कर सील किया गया।
Dewas : पुस्तकालय में पुस्तक ना होने पर प्राचार्य को एनएसयूआई ने दिया ज्ञापन
देवास:- भारतीय राष्ट्रीय संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में श्रीमन्ततुकोजीराव पवार शासकीय विज्ञान महाविद्यालय देवास के प्राचार्य एनके श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया जिसका वाचन छात्र नेता विरेंद्र पटेल ने किया। जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने बताया कि सरकार द्वारा नई शिक्षा प्रणाली को लागू कर दी गई है लेकिन सरकार ने यह नहीं सोचा कि छात्र छात्राएं कैसे पड़े हैं आज तक ना महाविद्यालय की लाइब्रेरी में नवीन शिक्षा प्रणाली की बुक उपलब्ध हुई है और ना ही मार्केट में नई शिक्षा प्रणाली की बुक उपलब्ध हो पाई है सरकार द्वारा बिना सोचे समझे बिना कोई रणनीति बनाएं नवीन शिक्षा प्रणाली विद्यार्थी को थोबी गई है।
उच्च शिक्षा विभाग जल्द से जल्द सभी महाविद्यालयो में छात्र छात्राओं के लिए बुक उपलब्ध करवाएं। 2 साल से एससी एसटी के विद्यार्थियों को महाविद्यालय से स्टेशनरी भी नहीं मिली है। महाविद्यालय में आज दिनांक तक प्रथम वर्ष से प्रारंभ हुई नवीन शिक्षा प्रणाली की बुक महाविद्यालय की लाइब्रेरी में अभी तक नही आई है । महाविद्यालय में संचालित विषय बायो टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, सीटटेक्नोलॉजी एवं कंप्यूटर साइंस की बुक महाविद्यालय की लाइब्रेरी में नहीं है ।
छात्र-छात्राएं बुक के लिए परेशान हो रहे हैं लेकिन इसकी किसी को चिंता नहीं है कुछ दिनों में महाविद्यालय का सत्र खत्म होने को आया है ब्रह्मा विद्यालय की परीक्षा भी आने वाली है लेकिन महाविद्यालय की लाइब्रेरी में बुक नहीं है तो छात्र छात्राओं ने पढ़ाई कैसे करें किसी को छात्र-छात्राओं के भविष्य की चिंता तक नहीं है। जल्द से जल्द महाविद्यालय की लाइब्रेरी में प्रथम वर्ष की बुक नहीं आई तो भारतीय राष्ट्रीय संगठन के द्वारा अनिश्चितकाल तक महाविद्यालय को बंद किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की रहेगी। इस अवसर पर हंसराज सिंह ठाकुर विशाल ठाकुर सूर्य मालवीय चेतन वर्मा अजय यादव कल्याण मालवीय प्रदीप सिंह सेंधव एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक पौष दशमी पर विशेष आयोजन
श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में होगा त्रिदिवसीय महोत्सव आयोजित
देवास। जैन जगत के 23 वें तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक पौष दशमी महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया जावेगा। इस अवसर पर श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर 28 से 30 दिसंबर तक त्रिदिवसीय महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव प्रतिवर्ष के स्थाई लाभार्थी परिवारों द्वारा आयोजित किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत अट्ठम तप तेले, एकासने , पूजन अनुष्ठान , कुमारपाल महाराजा की आरती एवं भक्ति भावना का आयोजन होगा ।
जिसमें तपस्वी तीन दिन तक लगातार गर्म जल आधारित उपवास करेंगे। पौष दशमी दिवस 29 दिसम्बर बुधवार को प्रात: 7.30 बजे प्रभु का जन्माभिषेक, 8.30 बजे श्री पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजन का संगीतमय अनुष्ठान पार्श्वनाथ म्यूजिकल ग्रुप एवं नवयुवक मंडल द्वारा संपन्न होगा । पूजन पश्चात सकल श्री संघ की साधर्मिक भक्ति का विशेष आयोजन होगा। इसी दिन रात्रि 7:30 बजे कुमारपाल महाराजा की महाआरती एवं सुंदर सजीले दीपक से हर भक्त द्वारा आरती का सुंदर प्रतिवेदन किया जावेगा l तत्पश्चात रंगारंग भक्ति भावना एवं नृत्य , गीत , संगीत का आयोजन होगा l तीन दिवसीय विभिन्न एकासने का आयोजन होगा जिसके अंतर्गत 28 दिसम्बर को मिश्री पानी एकासना, 29 दिसम्बर खीर एवं 30 दिसंबर संपूर्ण एकासना होगा ।
बड़ी संख्या में तपस्वी तपश्चर्या करेंगे । 31 दिसम्बर को प्रात: 8.15 बजे अठ्ठम तप तेले के तपस्वियों का पारणा एवं बहुमान का विशेष कार्यक्रम होगा। ट्रस्ट मंडल पदाधिकारी विलास चौधरी, अशोक जैन मामाजी ,शैलेन्द्र चौधरी , दीपक जैन, अतुल जैन, भरत चौधरी, राकेश तरवेचा, अनूप शेखावत , चंद्रशेखर जैन, गौरव जैन भोमियाजी, सुधीर जैन , अजय मूणत, वीरेंद्र जैन , मनोज कटारिया,संतोष सेठिया, राजेंद्र जैन गौतमपुरा, सुशील कुमार बम, अशोक जैन आदि ने सभी श्रद्धालुओं से प्रभु जन्मोत्सव के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आग्रह किया है
बिंजाना में कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ
देवास। कोरोना काल मे अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए लोगो की आत्मशांति के लिए श्रीजी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सेवा समिति द्वारा वार्ड 16, बिंजाना में श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। समिति सचिव घनश्याम मोदी ने बताया कि कलश नगर के प्रमुख मार्गों से ढोल-ढमाके के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर नगर के प्रमुख मार्गों पर होते हुए कथा स्थल श्री राम मंदिर पहुंची।यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन सम्मिलित हुए। कथावाचिका साध्वी मुरलिका दीदी ने विधि विधान पूर्वक भागवत पुराण की पूजा अर्चना कर कथा प्रारंभ कराई। कथा के प्रथम दिवस दीदी ने कहा कि एक पल का सत्संग भी मनुष्य के जीवन में बहुत परिवर्तन ला सकता है। यदि मनुष्य कुछ समय भगवान के नाम कर दे तो उसका जीवन सुखमय और आनंदित हो जाएगा। हम संकट के समय ही भगवान को याद करते है, बाकी जब हमें किसी प्रकार का संकट नही रहता तो हम भगवान को भूल जाते है। इसलिए हमें हर परिस्थिति मे भगवान का नाम लेते रहना चाहिए। पलक व्यास एवं शिवानी व्यास ने बताया कि कथा 1 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक चलेगी। साथ दिवसीय संगीतमय कथा में विभिन्न सचित्र प्रसंग होंगे।
Dewas : हनुमान अष्टमी पर खेड़ापति सरकार पहली बार निकले नगर भृमण पर
आकर्षक श्रृंगार के साथ 2100 लड्डुओं का लगा महाभोग, रात को होगी महाआरती
देवास : हनुमान अष्टमी के पावन पर्व पर आज एम जी रोड स्थित खेड़ापति मंदिर से श्री खेड़ापति रामायण मंडल व भक्तगण द्वारा बाबा खेड़ापति को बग्गी पर बिठाकर प्रभातफेरी निकाली गई
हनुमान अष्ठमी पर पहली बार खेड़ापति सरकार ने नगर भृमण किया। सर्वप्रथम प्रातः 5:30 बजे बाबा को रथ में बिठाकर नगर भृमण के लिए निकाला गया जहाँ गाजे बाजे व भजनों पर नृत्य करते हुए बाबा के प्रभातफेरी धूमधाम से निकाली
हनुमान अष्टमी के उपलक्ष्य पर खेड़ापति सरकार अति मनोहारी दिव्य श्रृंगार भी किया गया व साथ ही मंदिर को विद्युत सज्जा से सजाकर बाबा को 2100 बेसन के लड्डू का भोग भी लगाया गया व साथ ही राम भगवान व शबरी माता की रंगोली भी बनाई गई
मंदिर पुजारी उपाध्याय द्वारा बताया गया हनुमान अष्टमी के पावन पर्व पर प्रभातफेरी के रूप में पहली बार श्री खेड़ापति सरकार नगर भ्रमण किया बाबा को 2100 बेसन लड्डू का महाभोग भी लगाया गया व आज रात्रि को 8:30 बजे बाबा की महाआरती व प्रसाद वितरण भी किया जाएगा
Dewas : जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न
राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे समाजजन
देवास। जिन शासन की सेवा में समर्पित श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ मालवा,मेवाड़,वागड़ और हाड़ौती क्षेत्र के समस्त श्री संघो को एक सूत्र में बांधने के साथ सामाजिक संगठन को मजबूती एवं एकजुटता प्रदान करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य करता आ रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर महासंघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय महासम्मेलन 15 एवं 16 जनवरी को श्री नागेश्वर महातीर्थ में आयोजित किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए देवास जिले के जैन समाजजनों का सम्मेलन एवं मिलन समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलसुखराज कटारिया एवं राष्ट्रीय महासचिव अभय चौपड़ा उपस्थित थे। विशेष अतिथि नवरत्न परिवार उपाध्यक्ष सुनील पटवा एवं नवरत्न सलाहकार समिति के संजय धारीवाल एवं देवास के समस्त जैन मंदिरों के अध्यक्ष विलास चौधरी, महेन्द्र बागरेचा, नरेन्द्र जैन, अरूण वोहरा, भरत चौधरी, एच.एल. मेहता एवं राजेश बागरेचा, अभय जैन थे। अतिथियों का सम्मान महासंघ के प्रांतीय संगठन मंत्री मनीष जैन कायथावाला एवं जिला पदाधिकारी दीपक जैन, प्रमोद जैन, मनीष तरवेचा ने किया। स्वागत उद्बोधन मनीष जैन कायथावाला ने दिया । सम्मेलन को उद्बोधित करते हुए अतिथियों ने समाज को गच्छ एवं पंथ से उपर उठकर एकजुुट बनते हुए सशक्त संगठन कायम करने का आव्हान किया। साथ ही समाज में आई हुई विकृतियां एवं कुरीतियों को समाप्त करने की ओर कदम उठाने को कहा। इस अवसर पर अशोक जैन मामा, सुरेन्द्र तेजावत, प्रकाशचंद गोखरू, शैलेन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजय जैन ने किया तथा आभार मनीष तरवेचा ने माना।
पूर्व मंत्री वर्मा के आतिथ्य में भोरासा में हुआ सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान
नगर के एक अखाड़े को भी किया गया अखाड़े का सामान वितरण
भोरासा (अभय नागर) इंदौर के समाजसेवी संस्था मां शारदा के द्वारा नगर भोरासा में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था रविवार को नगर में हुए इस गरिमामई कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, व पेंशनर संघ भोरासा के अध्यक्ष रामनारायण जी खत्री के विशेष आतिथ्य में सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों व उनके परिवारजनों का स्वागत सम्मान किया गया संस्था के संरक्षक द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक समाज के लिए वह कड़ी होते हैं जो आने वाली पीढ़ी को भारत देश के निर्माण में होने वाले कार्यों को गढ़ते है और आज हम उन शिक्षकों का सम्मान कर रहे हैं जिन्होंने अपनी पूरी उम्र शिक्षा को दी है आज पढ़ाए हुए बच्चे कई बड़े पदों पर पहुंचे व देश के निर्माण में अपना सहयोग दे रहे आज हम आपका सम्मान करते हुए अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं वही सज्जन सिंह वर्मा ने अपने उद्बोधन में संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हैं सम्मान समारोह के बारे में अपने विचार सभी के सम्मुख रखें सभी शिक्षकों का शाल श्रीफल पुष्पा माला मोमेंटो के साथ सम्मान किया गया शिक्षकों ने भी संस्था व मुख्य अतिथि का धन्यवाद दिया सम्मान के लिए आभार माना व नगर के कुलाला रोड पर स्थित जय जय बजरंग अखाड़े को अखाड़े संबंधित सामग्री भी संस्था के द्वारा वितरित की गई जिसमें अखाड़े के उस्ताद धर्मेंद्र राठौर के साथ उनके अखाड़े के सदस्य भी मौजूद रहे सभी ने मुख्य अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने किया वह आभार संस्था मां शारदा के संयोजक प्रमोद कुमार द्विवेदी के द्वारा माना गया।
