Dewas शांति सुरक्षा हेतु पुलिस एवं प्रशासन ने निकला संयुक्त फ्लैग मार्च, कलेक्टर एवं एसपी हुए शामिल

Dewas शांति सुरक्षा हेतु पुलिस एवं प्रशासन ने निकला संयुक्त फ्लैग मार्च, कलेक्टर एवं एसपी हुए शामिल, देखे वीडियो

देवास। पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद निर्देशानुसार आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला देवास में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु देवास पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। उक्त फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करना तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में पुलिस का भय उत्पन्न करना था। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें कानून व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, उपद्रव अथवा असामाजिक गतिविधि को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फ्लैग मार्च में जिला कलेक्टर देवास ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) जयवीर सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक देवास दीशेष अग्रवाल सहित समस्त थाना प्रभारीगण तथा पुलिस बल के जवान शामिल रहे। इस दौरान पुलिस ने मुख्य बाजार, सार्वजनिक स्थलों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

देवास पुलिस द्वारा होली पर्व के संबंध में जारी की गई एडवाइजरी का पालन करें एवं शांतिपूर्वक खुशी के साथ होली पर्व मनावें।

  • होलिका दहन के समय सभी होलिका दहन आयोजक होलिका दहन के स्थानों पर आग बुझाने की पर्याप्त व्यवस्था जैसे बाल्टी में पानी,रेत आदि की व्यवस्था करें एवं बडी होलिका दहन स्थानों पर फायर ब्रिगेड उपस्थित रखें ।
  • विवादित जगह,बिजली के तार के नीचे एवं जहाँ यातायात बाधित होता हो उस स्थान पर होलिका दहन ना किया जाये।
    ली के त्यौहार के दौरान यात्रियों/राहगीरों को रोककर जबरन रंग न लगाएँ।
    • सभी होटल, ढाबे आदि रात्रि 10:00 बजे तक बंद कर दिये जाए ।
    • होली के दौरान प्राकृतिक (हर्बल) रंगों का उपयोग करें, कैमिकलयुक्त रंगों का इस्तेमाल नहीं करें।
    • नाबालिग बच्चों को वाहन ना चलाने दें, नाबालिग बच्चो के द्वारा वाहन चलाते पाये जाने पर वाहन स्वामी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
    • दो पहिया वाहन में दो से अधिक व्यक्ति सवारी न करें एवं यातायात के नियमों का पालन करें ।
    • होलिका दहन में गोबर के उपलों का अधिक उपयोग करें,पेड़ पौधों को काटकर न जलायें।
    • व्यक्तिगत विवादों को व्यक्तिगत ही रहने दें,धार्मिक या सामाजिक रूप देने का प्रयत्न न करें।
    • सोशल मीडिया प्लेटफार्म में भड़काऊ,आपत्तिजनक या विवादित टिप्पणी ना करें ।
    • यदि किसी को भी अवैध रूप से मादक या नशीले पदार्थों की विक्री की सूचना प्राप्त होती है, तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम, संबंधित थाना प्रभारी या वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी प्रेषित करें। इस सूचना में आपका नाम गोपनीय रखा जायेगा।
    • नशे की हालत में वाहन चलाने पर अथवा यातायात के नियमों का पालन न करने पर वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन न्यायालय पेश किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है,इसे शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जावे एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए देवास पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049125083, आकस्मिक पुलिस सेवा Dial 100 या संबंधित थाने में सूचना दे सकते है। ताकि त्वरित कार्रवाही की जा सके।

Dewas मौत का खौफ दिखाकर अवैध वसूली करने वाले दो फरार बदमाश गिरफ्तार…

Dewas मौत का खौफ दिखाकर अवैध वसूली करने वाले दो फरार बदमाश गिरफ्तार…

देवास। औद्योगिक थाना पुलिस ने शराब के पैसों को लिए लोगो को परेशान कर डरा धमका कर अवैध वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल विगत 14 फरवरी को फरियादी राहुल पिता दिलीप प्रजापति उम्र 33 वर्ष निवासी 158 बी लक्ष्मण नगर देवास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह रोज़ाना की तरह इंदौर जाने के लिए कैलादेवी चौराहे पर वाइन शॉप के पास बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सोनू वर्मा एवं दीपक वहां पहुंचे। आरोपियों ने फरियादी से कहा कि यदि उसे बस में बैठना है, तो पहले उन्हें शराब पीने के लिए पैसे देने होंगे अन्यथा वे उसे बस में नहीं बैठने देंगे। फरियादी के द्वारा मना करने पर आरोपियों के द्वारा उसे डरा-धमकाकर अभद्र गालियां दी जाकर मारपीट की गई जिससे उसके घुटनों से खून निकल आया। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो उसे चाकू मारकर जान से खत्म कर देंगे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।

गिरफ्तार आरोपीः

1. सोनू उर्फ अंकुर हर्षवाल, उम्र 29 वर्ष निवासी 35 एलआईजी जवाहर नगर इंडसन बैंक के पीछे देवास ।
2. कल्ला उर्फ सुदेश पंवार, उम्र 26 वर्ष निवासी दुर्गा नगर खाटूश्याम मंदिर के पास देवास ।

Dewas युवाओं में बढ़ता चाय-सिगरेट पीने का हानिकारक शौक….

Dewas युवाओं में बढ़ता चाय-सिगरेट पीने का हानिकारक शौक….
देवास। युवाओं में चाय के साथ सिगरेट पीने का चलन बढ़ रहा है, यह उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। शहर में भी अनेक स्थानों पर बनी हुई चाय दुकानों एवं चाय गुमटियों पर चाय के साथ सिगरेट पीने वालों में कम उम्र के युवाओं की भारी संख्या देखी जा रही है। युवाओं अपने शौक एवं दिखावे के लिए चाय सिगरेट पी रहा है। युवा सोचता है कि यह करने से सामने देखने वाले और दोस्तो की नज़र में उसका कद बढ़ रहा है पर वह यह नहीं जानता कि यह शौक और दिखावा एक दिन उसके लिए बहुत महंगा भी पड़ सकता है। कही बार ऐसा सोचा जाता है कि सिगरेट पीने से तनाव को मुक्ति मिलती है, पर जब आप धूम्रपान करते हैं, तो निकोटीन तुरंत आपके मस्तिष्क तक पहुंच जाता है, जिससे आपको थोड़ी देर के लिए आनंद और शांति मिलती है।
हालांकि, यह भावना ज्यादा देर तक नहीं रहती और जैसे ही निकोटीन आपके शरीर से बाहर निकलता है, यह चिड़चिड़ापन और चिंता जैसे लक्षण उत्पन्न करता है। इससे आप बेहतर महसूस करने के लिए दोबारा धूम्रपान करने लगते हैं।
यह दुष्चक्र यह गलत धारणा पैदा करता है कि धूम्रपान आपके तनाव को कम करता है, जबकि वास्तव में यह समय के साथ शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अधिक नुकसान पहुंचाता है।

यह आदतें कई बार तनाव, दबाव, या सामाजिक प्रभावों के कारण विकसित होती हैं। लेकिन, यह महत्वपूर्ण है कि इन आदतों के स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभावों के बारे में युवाओं को जागरूकता होना पड़ेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार चाय और सिगरेट का संयोजन कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है, साथ ही हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है।

सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे

https://indiankanoon.org/doc/765674/

वर्ष 2016 में सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले में चिंता जाता चुकी है।
कोर्ट ने कहा था कि सिगरेट पैकेट पर वैधानिक चेतावनी होने के बावजूद युवा इसका सेवन कर रहे हैं।
कोर्ट ने कहा था कि ऐसा लगता है कि देश के युवा सिगरेट को एन्जॉय कर रहे हैं। उन्हें अपने स्वास्थ्य की फिक्र नहीं है। वो एक के बाद एक लगातार सिगरेट पी जाते हैं।

वर्तमान में युवा नशा, अवैध कारोबार में डूबता जा रहा है। पुलिस द्वारा अवैध नशा कारोबार पर सख्ती करते हुए कार्यवाही शुरू की है नशे के अवैध कारोबार में अधिकतर युवा सामने आ रहे है। देखा जा रहा है कि गांजा, एमडी ड्रग इत्यादि प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन युवा ही सबसे ज्यादा कर रहा है।

सिगरेट पीने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें फेफड़ों का कैंसर, हृदय रोग, और सांस संबंधी समस्याएं शामिल हैं। इसी तरह, अत्यधिक चाय पीने से भी स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं, जैसे कि अनिद्रा, चिंता, और कैफीन की अधिकता से संबंधित समस्याएं।

युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे स्वस्थ जीवनशैली का पालन करें और इन आदतों को नियंत्रित करने के लिए प्रयास करें। स्वस्थ विकल्पों का चयन करना, नियमित व्यायाम करना, और तनाव प्रबंधन तकनीकों का उपयोग करना इन आदतों को बदलने में मदद कर सकता है।

सिगरेट पीने से कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं, जिनमें शामिल हैं :

– मुंह और नाक की समस्याएं : सिगरेट का धुआं मुंह और नाक की बाहरी परत को नुकसान पहुंचा सकता है।
– गले की समस्याएं : सिगरेट का धुआं गले में मौजूद पतली झिल्ली को नुकसान पहुंचा सकता है।
– फेफड़ों की समस्याएं : सिगरेट का धुआं फेफड़ों में जमा होकर ब्लॉकेज पैदा कर सकता है।
– हार्ट अटैक का खतरा : सिगरेट पीने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।
– प्रजनन क्षमता में कमी: सिगरेट पीने से प्रजनन क्षमता में कमी आ सकती है। Continue reading Dewas युवाओं में बढ़ता चाय-सिगरेट पीने का हानिकारक शौक….

Dewas इंदौर रोड़ ब्रिज के लिए तकनीकी सलाह लेकर जनहित में ब्रिज पर आवागमन हो प्रारंभ…

देवास। वरिष्ठ कांग्रेेस नेता रितेष त्रिपाठी एवं पार्षद पं. दीपेश कानूनगो ने जनसुनवाई में जिलाधीश को आवेदन देकर बताया कि रामनगर से बावडिया तक निर्मित ब्रिज लगभग दो माह से बंद पड़ा है। ब्रिज के मध्य में डिवाइडर बनाया जा रहा है जो दुर्घटनाओं में और वृद्धि करेगा क्योंकि जो डिवाइडर बन रहा है वह बिना तकनीकी विशेषज्ञ एवं प्रशासकीय स्वीकृति के बनाया जा रहा है। उक्त ब्रिज लगभग 100 करोड की लागत से बना है परंतु केन्द्र सरकार द्वारा कराये गये यातायात सर्वे के अनुसार उचित स्थान पर नहीं बनाते हुए अन्य स्थान पर बगैर सक्षम अनुमति से बनाया गया है।

जब से इस ब्रिज पर आवागमन प्रारंभ किया गया है तब से लगातार दुर्घटनाएं हो रही है जो कि कई लोगों की मृत्यु का कारण बना है। कांग्रेेस नेताओं ने जिलाधीश से मांग की हैै कि उक्त ब्रिज के लिए तकनीकी सलाह लेकर जनहित में ब्रिज पर आवागमन प्रारंभ करवाने के लिए आदेश प्रदान करें।

Madhav National Park Madhya Pradesh : माधव नेशनल पार्क होगा मध्यप्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश वन्य जीव पर्यटन के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम उठाने वाला राज्य है। प्रदेश का चम्बल अंचल और निकटवर्ती क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा। इस अंचल में जहां एशिया का प्रथम चीता प्रोजेक्ट लागू कर चीतों के पुनर्वास का महत्वपूर्ण कार्य हुआ है और अब चीतों की दूसरी पीढ़ी ने भी जन्म ले लिया है। घड़ियाल प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन और अब Madhav National Park Madhya Pradesh : के 9वें टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित होने से यह क्षेत्र पर्यटकों के और अधिक आकर्षण का केन्द्र बनेगा।

मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय उद्यान के लिए जारी की सूचना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर परिसर में टी.वी. चैनल्स प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि माधव टाइगर रिजर्व के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। वर्ष 1956 में स्थापितMadhav National Park Madhya टाइगर रिजर्व घोषित होने से प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व होगा, जो प्रदेश के वाइल्ड लाइफ टूरिज्म को बढ़ावा देगा। दो वर्ष पूर्व माधव राष्ट्रीय उद्यान में दो मादा और एक नर बाघ छोड़े गए थे। मादा बाघ ने दो शावकों को जन्म दिया है अब 2 बाघ और भी छोड़े जाएंगे, जिससे यहां 7 बाघ हो जाएंगे और प्राकृतिक ब्रीडिंग से बाघों की संख्या में वृद्धि होगी। शिवपुरी शहर के पास होने से पर्यटकों की सुविधा की दृष्टि से आदर्श होगा। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता और माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघ होने से पर्यटको को दो बड़े वन्य जीव देखने का अवसर प्राप्त होगा। माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघ के साथ ही तेंदुआ, भेड़िया, सियार, साही, अजगर, चिंकारा आदि वन्य प्राणी भी पाए जाते हैं।

तीन माह में दूसरा टाइगर रिजर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तीन माह में प्रदेश में दूसरे टाइगर रिजर्व का प्रारंभ होना पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के नाम से रातापानी अभयारण्य 8वां टाइगर रिजर्व था। वर्ष 2025 शुरूआत से वन्य जीवन पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण और अनुकूल सिद्ध हो रहा है। प्रदेश में वन्य जीवों के साथ मनुष्यों के सह-जीवन का अद्भुत उदाहरण देखने को मिलता है। वर्तमान में जितने भी टाइगर रिजर्व हैं, वहां पर्यटन विभाग के होटलों सहित वाहनों की शत-प्रतिशत बुकिंग की स्थिति रहती है। प्रदेश में पर्यटक संख्या निरंतर बढ़ती रहेगी।

Dewas ड्रग तस्कर गिरफ्तार 36 लाख कीमत की MD ड्रग्स एवं अफीम जब्त…

देवास। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के सार्वजनिक रूप से ड्रग्स एवं नशे की सामग्री के माफिया/तस्कर पर कार्यवाही की बात करने के बाद पुलिस ने अवैध शराब एवं ड्रग तस्करो के खिलाफ मुहिम खोल दी है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध मिशन स्तर पर सख्ती से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

सभी थानों की पुलिस ने एक साथ जहां आबकारी एक्ट में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी करने वालों पर कार्यवाही थी। तो अब शुक्रवार को थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्‍त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की क्रेटा कार से गजरा गियर्स चौराहे से अंबेडकर नगर तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर से तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली अजय गुर्जर मय फोर्स के गजरा गियर्स चौराहे एवं अंबेडकर नगर के बीच जिकजेक लगाकर वाहन चैकिंग की जा रही थी एवं मुखबिर द्वारा बताई गई संदिग्ध गाड़ी को रोका गया एवं वाहन मे बैठे चालक से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम शाहरूख खान पिता साबिर खान उम्र 25 साल निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे भौसला कॉलोनी देवास होना बताया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 74 ग्राम MD ड्रग्स, 92 ग्राम अफीम को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 150/2025 धारा 8/22 NDPS Act का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी के नाम : शाहरूख खान पिता साबिर खान उम्र 25 साल निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे भौसला कालोनी देवास ।

जप्‍तशुदा सामग्री : अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स कीमत 35 लाख रूपये, अफीम कीमत 01 लाख रूपये, 1 सफेद रंग की क्रेटा कार कीमत 17 लाख रूपये, 2 मोबाईल फोन कीमत 80 हजार रूपये कुल 53,80,000/- रूपये का मश्रुका जप्त।

Dewas ड्रग तस्कर गिरफ्तार 36 लाख कीमत की MD ड्रग्स एवं अफीम जब्त…

देवास। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के सार्वजनिक रूप से ड्रग्स एवं नशे की सामग्री के माफिया/तस्कर पर कार्यवाही की बात करने के बाद पुलिस ने अवैध शराब एवं ड्रग तस्करो के खिलाफ मुहिम खोल दी है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध मिशन स्तर पर सख्ती से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। सभी थानों की पुलिस ने एक साथ जहां आबकारी एक्ट में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी करने वालों पर कार्यवाही थी।

शुक्रवार को थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्‍त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की क्रेटा कार से गजरा गियर्स चौराहे से अंबेडकर नगर तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर से तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली अजय गुर्जर मय फोर्स के गजरा गियर्स चौराहे एवं अंबेडकर नगर के बीच जिकजेक लगाकर वाहन चैकिंग की जा रही थी एवं मुखबिर द्वारा बताई गई संदिग्ध गाड़ी को रोका गया एवं वाहन मे बैठे चालक से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम शाहरूख खान पिता साबिर खान उम्र 25 साल निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे भौसला कॉलोनी देवास होना बताया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 74 ग्राम MD ड्रग्स, 92 ग्राम अफीम को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 150/2025 धारा 8/22 NDPS Act का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

जप्‍तशुदा सामग्री : अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स कीमत 35 लाख रूपये, अफीम कीमत 01 लाख रूपये, 1 सफेद रंग की क्रेटा कार कीमत 17 लाख रूपये, 2 मोबाईल फोन कीमत 80 हजार रूपये कुल 53,80,000/- रूपये का मश्रुका जप्त।

गिरफ्तार आरोपी के नाम : शाहरूख खान पिता साबिर खान उम्र 25 साल निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे भौसला कालोनी देवास ।

Dewas 40 लाख के वसूले 86 लाख और पैसों की कर रहे थे मांग, पीड़ित की संपत्ति पर कब्जा करने व जान से मारने की दे रहे थे धमकी…

  • पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से पीड़ित के रजिस्ट्री और चेक किए जप्त

देवास। शहर में सूदखोरी का बड़ा मामला सामने आया है जिसमें एक निजी स्कूल के संचालक और उनके पिता ने कुछ वर्ष पूर्व 2 व्यक्ति से 40 लाख रुपए ब्याज पर लिए थे। उसने वापिस राशि का भुगतान ब्याज सहित लौटा भी दिया परन्तु सूदखोर ओर राशि की मांग कर पीड़ित की संपत्ति पर कब्जा करने व जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

पीड़ित की माँ की फरियाद पर औद्योगिक थाना पुलिस ने सूदखोरों पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से पीड़ित के गिरवी रजिस्ट्री और चेक जप्त किए।

दरअसल आवेदिका सुगना शर्मा ने सूदखोरी, धमकी और प्रताड़ना से संबंधित शिकायत औद्योगिक पुलिस थाने पर दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उनके पुत्र आशीष शर्मा ने पंकज पाल निवासी देवास से कुछ साल पुर्व 20 लाख रुपये उधार लिए थे एवं आवेदिका के पति ने अजय खंडेलवाल से 20 लाख रुपये उधार लिए थे। उक्त राशि का समय पर भुगतान करने के बावजूद आरोपियों द्वारा अनावश्यक ब्याज और पेनल्टी जोड़कर अतिरिक्त पैसों की मांग कर मानसिक रुप से प्रताड़ित कर उनकी संपत्ति पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी दे रहे है। रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षेत्र मे विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे में रखी रजिस्ट्री एवं चैक जप्त किए गए।

  • टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी
  • 1.पंकज पाल पिता लक्ष्मीनारायण पाल उम्र 47 वर्ष निवासी 18 मुक्ती मार्ग देवास।
  • 2.अजय खंडेलवाल पिता रमेश खंडेलवाल उम्र 49 साल निवासी गायत्री विहार जवाहर नगर देवास।
  • 3.घनश्याम पिता नारायण चौधरी उम्र 44 साल निवासी शांतिपुरा देवास।

Dewas सरदाना स्कूल में आयोजित सर्व समाज क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन…

  • यादव समाज की टीम रही विजेता, बंगाली समाज टीम रही उप विजेता…

देवास। शहर में स्थित प्रतिष्ठित स्कूल सरदाना इंटरनेशनल स्कूल में विगत 16 फरवरी से सर्व समाज क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया था, टूर्नामेंट का आज 23 फरवरी को फाइनल मैच के साथ समापन हुआ।

अनेक समाज की टीम ने इस प्रतियोगिता में भागीदारी की। सरदाना स्कूल के डायरेक्टर ललित सरदाना ने बताया की हमने सोचा था कि सभी समाज की टीम एक स्थान पर खेले और यह टूर्नामेंट आयोजित किया। हमें उम्मीद थी कि तकरीबन 16 टीम इस टूर्नामेंट में भाग लेने पहुंचेगी पर हमारी उम्मीद से बढ़कर लगभग 22 टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। आज 23 फरवरी को हुए फाइनल मैच में यादव समाज की टीम विजेता रही एवं बंगाली समाज की टीम उपविजेता रही जिसमें विजेता टीम को 21000 रुपए की प्राइस मनी तथा उपविजेता टीम को 11000 की प्राइस मनी दी गई। आगे भी सरदाना इंटरनेशनल स्कूल में ऐसे टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे।

Dewas नेशनल हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश….

  • तीन अलग-अलग राज्यों में करीब 1500 कि.मी. तक आरोपियों का किया पीछा, 500 से ज्यादा कैमरे किए चेक, 4 आरोपी गिरफ्तार

देवास। पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए नेशनल हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर हुई चोरी का पर्दा फाश करते हुए 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2025/02/1000253392.mp4

दरअसल बीते 12 फरवरी 2025 की रात के करीब 8.30 बजे फरियादी सुमीत पटेल द्वारा थाना टोंकखुर्द को सूचना प्राप्त हुई कि कलमा स्थित जियो पेट्रोल पंप पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुंह पर मास्क लगाये पंप के कैबीन के अंदर घुसकर कट्टा दिखाकर एवं कर्मचारियों के साथ मारपीट कर नगदी रुपये लेकर मक्सी तरफ भाग गये है। जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी टोंकखुर्द आलोक सोनी अपने बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटनास्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण कर मक्सी तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर सघन नाकाबंदी की गई। उक्त अज्ञात आरोपी के विरूद्व थाना टोंकखुर्द में अपराध क्रमांक 51/2025 धारा 309 (6) बी एन एस का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी टोंकखुर्द के नेतृत्व में कुल 6 विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा तकनीकी, भौतिक एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जप्त सामग्रीः घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार कीगती करीबन 5 लाख रुपये…

गिरफ्तार आरोपी का नाम :

  1. राकेश बघेल पिता नौरंगी बघेल उम्र 34 वर्ष निवासी सिकतरा थाना एत्मादपुर जिला आगरा उ.प्र.
  2. जग्गा उर्फ जगदीश पिता रामनाथ निशाद उम्र 28 वर्ष नि. छोटा सुरैरा मुस्तकिल थाना एत्मादपुर जिला आगरा उ.प्र.।
  3. बागेश कुमार पिता श्यामसिंह बघेल उम्र 19 वर्ष निवासी नगला गंगाराम थाना एत्मादपुर जिला आगरा उ.प्र.।
  4. कान्हा उर्फ कन्हैया पिता संतोष कुमार यादव उम्र 21 वर्ष निवासी छिरवाई थाना एत्मादपुर जिला आगरा उ.प्र.।