विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

टोकखुर्द ( विकेश जैन) । स्थानीय शासकीय महाविद्यालय में खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार अंतगर्त नेहरू युवा केन्द्र ने देश भक्ति और राष्ट्र निर्माण पर भाषण प्रतियोगिता रखी ग ई , प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भाग लिया कालेज मे प्रथम संतोष यादव, द्वितीय राजपाल चावडा , तृतीय कमलेश सोनी ने स्थान प्राप्त किया प्रतियोगिता नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक अरविंद श्रीधर , लेखापाल अनिल जैन के मार्गदर्शन मे रखी गई,

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राजेंद्र कुमार भवेंदिया, डॉ प्रमिला शेरे, डॉ नरेंद्र सरिया , डॉ राधिकेश जोशी, सुश्री कौशल्या सूतार ,डॉ बबीता अग्रवाल , एन एस एस अधिकारी पूजा वर्मा , जितेंद्र वर्मा, यश दूबे, राज यादव आदि लोग मोजूद थे, ब्लाक स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तर की प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जायेगा।

Dewas, अमलतास हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद दो बच्चों को मिली बहरेपन से मुक्ति

देवास। अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया की जन्म से बहरेपन के शिकार बच्चो में दोबारा सुनने की क्षमता तैयार करने के लिए अमलतास हॉस्पिटल में कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी की शुरुआत हो गई है।

24 अक्टूबर को साहिबा 2 वर्ष व नागेश्वर 5 वर्ष की अमलतास में सफल सर्जरी की गई। अमलतास हॉस्पिटल में जिन दो बच्चों की कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी की गई उनके इम्प्लांट को शुरू किया गया। आज इन बच्चों को पहली बार आवाज का एहसास हुआ।इस प्रक्रिया को स्विच ऑन या सेंसटाइजेशन कहते हैं, जिससे बच्चे को आवाज का एहसास होता है इसके बाद बच्चे की स्पीच थेरेपी होती है जिससे बच्चा इस आवाज को शब्दों में समझने लगता है इसलिए स्पीच थेरेपी भी इस प्रोग्राम का अभिन्न अंग है।जन्म से ही सुनने में सक्षम न होना एक गंभीर समस्या है जिसका असर आजीवन रह सकता है,यदि बच्चों के परिजन इसको लेकर शुरुआती समय में सावधान रहे तो बच्चों को इस समस्या से बचाया जा सकता है मासूमों में सुनने की समस्या का सफल उपचार कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी से संभव है। कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ.सत्य प्रकाश दुबे ,डॉ अभय गुप्ता के अनुसार जन्म के बाद जब बच्चा सुनना शुरू करता है तो ही उसमें बोलने की क्षमता का विकास होता है आमतौर पर छह माह की आयु तक परिजनों को पता चल जाता है कि बच्चे को सुनने में कोई समस्या है या नहीं तो कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी सफल उपचार है जिससे सुनने की क्षमता विकसित हो जाती है।अमलतास हॉस्पिटल के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में डीन डॉ. शरद चंद्र वानखेड़े,मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रशांत वडग बालकर ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.जगत रावत उपस्थित रहे।

Dewas : शिखर सामाजिक कल्याण समिति ने झुग्गी के बच्चों के बीच जाकर मनाया बाल दिवस

देवास। हर साल 14 नवंबर बाल दिवस रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था, जिसे उनकी बर्थ एनिवर्सरी के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इसी तारतम्य में शिखर सामाजिक कल्याण समिति द्वारा रविवार को बाल दिवस मोती बंगला स्थित शिव शक्ति ग्राउण्ड में झुग्गी के बच्चों के बीच मनाया गया। समिति अध्यक्ष समर्थ विजयवर्गीय ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से चाइल्ड लाईन से जितेन्द्र सुनेतिया, सीमा यादव, सपना भाना, अग्रेय भाना थे। जिन्होंने वहा उपस्थित बच्चों सहित अन्य लोगों को चाइल्ड लाइन 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात पं. नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बच्चों को चाचा नेहरू का जन्मििदवस मनाते हुए चॉकलेट और बिस्किट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर सूर्य प्रताप सिंह तोमर, शिवम चतुर्वेदी, अभिषेक योगी सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे।

Dewas : NSUI ने नेहरू जी की जन्म जयंती बच्चों को पेंसिल बाट कर मनाई

देवास । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़ के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती पर पेंसिल बाट कर बाल दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि 14 नवंबर का दिन जवाहर लाल नेहरू को समर्पित किया गया है। दरअसल जवाहर लाल नेहरू को बच्चों के प्रति बेहद स्नेह था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। बच्चों के लिए बेशुमार प्यार, लगाव एवं देश को आजाद करवाने व स्वतंत्रता के बाद भारत को मजबूत बनाने में योगदान को लेकर जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर को हर वर्ष बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। चाचा नेहरू हमेशा कहते थे कि देश के स्वर्णिम विकास में बच्चे की अहम भागीदारी है। बच्चे ही देश का भविष्य हैं।
      भारत के आजाद होने के बाद बच्चों के विकास, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं। लेकिन आज भी बहुत से बच्चों को उनका अधिकार नहीं मिल पाता है। बाल दिवस का अर्थ पूर्ण रुप से तब तक सार्थक नहीं हो सकता, जब तक हमारे देश में हर बच्चे को उसके मौलिक बाल अधिकारों की प्राप्ति ना हो जाए। बाल शोषण और बाल मजदूरी का पूरी तरह से खात्मा होना चाहिए। आर्थिक कारणों से कोई बच्चा शिक्षा पाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। बाल कल्याण के लिए चल रही सभी योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुंचना चाहिए। बाल दिवस के अवसर पर हम सब को मिलकर बाल अधिकारों के प्रति जागरुकता फैलानी चाहिए। इसी के साथ नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालक छात्रावास में एनएसयूआई कार्यकर्ताओ के द्वारा छात्रों को पेंसिल बाटी गई और चाचा नेहरू के बताये गये मार्ग पर चल कर अपने देश का नाम रोशन करने की बात की गई।इस अवसर पर वीरेंद्र पटेल धर्मेंद्र चौहान यशवंत कुशवाहा अभिषेक चौहान केपी कप्तान आदि उपस्थित थे। जानकारी सोशल मीडिया जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने दी।

Dewas : मालीपुरा बस्ती इकाई द्वारा निकाला गया पथ संचलन, नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढक़र लिया हिस्सा

देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मालीपुरा बस्ती इकाई द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक निर्धारित समय प्रात: 10 बजे माली समाज धर्मशाला में एकत्रित हुए।

देखें वीडियो : https://youtube.com/shorts/W-aXGRZd3fg?feature=share

कार्यक्रम के प्रारम्भ में ध्वजारोपण, ध्वजप्रणाम, गीत एवं अम्रत वचन प्रश्चात अतिथि माननीय नगर संघ चालक हरीश जुनेजा एवं जिला कार्यवाह सतीश शर्मा द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। प्रार्थना पश्चात मालीपुरा से संचलन प्रारम्भ हुआ जो तोड़ी, राजबाड़ा, अखाड़ा रोड़, एमजी रोड़ होते हुए पुन: मालीपुरा पहुंचकर समाप्त हुआ। नगर में सामाजिक संगठनों एवं परिवारों द्वारा संचलन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संचलन में नन्हे मुन्हे स्वयंसेवक भी सम्मिलित हुए। संचलन में पहुँचे एक बाल स्वयंसेवक को देख सभी मोहित हुए। इस एक वर्ष के स्वयंसेवक ने प्रथम बार ध्वज प्रणाम किया।

नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढक़र लिया हिस्सा

Dewas: भीम आर्मी भारत एकता मिशन सामाजिक संगठन बैठक में विस्तार और मजबूती पर हुई चर्चा

देवास। भीम आर्मी भारत एकता मिशन सामाजिक संगठन की रविवार को जिले के ग्राम मेरखेड़ी में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेशाध्यक्ष प्रेम बालोदिया उपस्थित हुए। बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा की गई। श्री बालोदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को संगठन में तन-मन-धन के साथ एकजुट होकर कार्य करना होगा। तभी हमारा संगठन आगे बढ़ेगा और मजबूती मिलेगी। संगठन का प्रदेशभर में विस्तार चल रहा है। बैठके हो रही है। हमें जन-जन के पास जाकर संगठन की रीति-नीति से लोगों को अवगत कराना है। शीघ्र ही प्रदेशभर में शेष जगहों पर बचे जिलाध्यक्षों की घोषणा भी की जाएगी। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व झोन प्रभारी प्रेमचंद फूलेरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमजद अली, जिला उपाध्यक्ष शाहरुख शेख, जिला महासचिव सोहेल मेव और शहर अध्यक्ष आला पठान, देवास विधानसभा उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, देवास विधानसभा अध्यक्ष अशफाक शेख, भूरु गोयल, सुनील गोयल, रोहित वर्मा, श्रवण गहलोत, संतोष परिहार, सैफुद्दीन शेख, सिद्दीक शेख, जाहिद जगीदार, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

Dewas : ABVP द्वारा छात्राओं के लिए पांच दिवसीय तलवारबाजी एवं दंड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई जयंती (स्त्री शक्ति दिवस) के अवसर पर पांच दिवसीय (तलवारबाजी एवं दंड) प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ  सरस्वती शिशु मंदिर जवाहर चौक में किया गया। नगर मंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में छात्रा को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने हेतु श्री चेतन मुकाती ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। जिसमे पहले दिन 30 छात्राएं उपस्थित हुई। अभाविप का मुख्य उद्देश्य है कि छात्राओं को अपनी आत्म सुरक्षा हेतु स्वयं सक्षम बनाना है। जिसमे विद्यालय महाविद्यालय की और भी छात्राए अपेक्षित है।

Dewas, सतपुड़ा एकेडमी में पुलिस ने लगाई सुरक्षा की पाठशाला

• महिला पुलिस अधिकारी ने बच्चों को दी अपराध व उनसे बचाव की जानकारी

देवास। मक्सी रोड पर तुलजा विहार कॉलोनी में स्थित सतपुड़ा एकेडमी में शुक्रवार को छात्राओं को अपराध संबंधी जानकारी देने हेतु पुलिस ने पाठशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिला अपराध शाखा प्रभारी डीएसपी शाबेरा अंसारी एवं महिला आरक्षक शाहीन खान द्वारा छात्राओं को महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के बचावों के संबंध में जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को घर से लेकर स्कूल तक विभिन्न माहौल में अपने और अपने परिवार को सुरक्षित बनाए रखने के पहलुओं के बारे में समझाया और उन्हें महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। सुरक्षा की पाठशाला को लेकर छात्र छात्राएं भी काफी उत्सुक दिखाई दिए। समाज में छात्र छात्राओं को सुरक्षित रहने के और अपने अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए जानकारी दी, जिसमें उन्होंने साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, पुलिस कंट्रोल रूम, महिला सहायता केंद्र, अपराध को किस तरीके से बचाना है और अपराधियों पर किस तरीके से कार्रवाई करानी है, इसके बारे में पूरी तरह से जानकारी देकर अवगत कराया। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। साथ ही अपना उचित मार्गदर्शन भी दिया। वहीं अपराधों से बचाव के उपाय के संबंध में अवगत कराते हुए उनकी रोकथाम व कानूनी प्रक्रिया के तहत विधिक प्रावधान और विषम परिस्थितियों में सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों का स्वागत छात्रा राजनंदिनी सेंधव एवं तुलजा कुमावत ने मंगल तिलक कर, पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के प्रति संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सांखला ने किया।

Dewas, नाबालिग बालिका ने घर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

देवास। शहर के संत रविदास नगर में एक नाबालिग बालिका ने दिनांक 11 नवम्बर को 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में लगी लकड़ी की बल्ली में दुपट्टे का फंदा बनाकर उससे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी जब परिजन को लगी तो मृतिका के पिता ने घटना की सुचना बीएनपी थाना पुलिस को दी। जिसके बाद बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर के मामले को जांच में लिया है। सुचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे नाबालिग का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद मृतिका का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Dewas : प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम को एक सप्ताह के भीतर लगाने होंगे फायर सिस्टम

फायर सिस्टम लगा कर नगर निगम से लेनी होगी एनओसी

देवास। कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम की बैठक कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्‍त विशाल सिंह चौहान, सीएमएचओं डॉ. एमपी शर्मा सहित प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम संचालक उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये कि एक सप्‍ताह के अंदर देवास जिले के सभी प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम में फायर सिस्‍टम लगाये। जिससे किसी भी प्रकार की आगजनी घटना नहीं हो। प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम में फायर सिस्‍टम लगाकर नगर निगम से एनओसी प्राप्‍त करें।कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये कि प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम में आज से जब तक प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम में फायर सिस्‍टम नहीं लगा लेते तब तक कोई नया पेशेंट भर्ती न करें। उन्‍होंने नगर निगम को निर्देश दिये की नगर निगम टीम प्राईवेट हास्पिटल और निर्सिंग होम की बिल्डिंग को चेक करें, यदि कोई बिल्डिंग जर्जर हालत में है तो तत्‍काल कार्यवाही करें। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम भी हास्पिटल और निर्सिंग होम में जाकर निरीक्षण करें। वहा जाकर फायर सिस्‍टम के अलावा भी ऑक्‍सीजन एवं अन्‍य सुविधाओं को देखे और रिपोर्ट भेजे। उन्होंने कहा कि जिले के प्राइवेट नर्सिंग होम एवं अस्पतालों का सतत निरीक्षण किया जाएगा एवं अव्यवस्था पाए जाने पर अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी।