Dewas | स्वच्छता अभियान के लिए ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त कर किया सम्मानित

देवास। आगामी दिनों में स्वच्छता अभियान को देखते हुए नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने सभा कक्ष में बैठक आहूत की थी। जिसमें शहर के लोगों को ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया साथ ही उनको सम्मानित भी किया गया है।
सभी समाज सेवियों के साथ इनका भी रहा सराहनीय योगदान, जिनमें सिख समाज के अध्यक्ष, दिलीप सिंह जुनेजा इनके द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान दिया जाता है, एक बहुत बड़ा कार्य इनके नेतृव में होता है, जब इनके द्वारा चल समारोह निकाला जाता है उस के साथ-साथ सफाई अभियान भी चलाया जाता है। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संजय शुक्ला इनका नागरिको से जुड़ाव अच्छा है, समाज की उन्नति के साथ-साथ शहर की उन्नति के बारे में भी ये सोचते रहते है और समय-समय पर कार्य भी करते रहते है। विष्णु वर्मा सर, ये एक शिक्षक है, और इनके द्वारा हमेशा सभी को प्रेरणा दी जाती है, सामाजिक कार्य में इनकी रुचि सराहनीय है। सर की एक खासियत है ये सीखने में भरोसा रखते है चाहे उनसे कोई छोटा ही क्यो न हो। श्री महेश सोनी, ये शासकीय स्कूल के प्रधान अध्यापक है, शासकीय स्कूल होने के बाद भी इनके द्वारा स्कूल में सफाई व्यवस्था को लेकर बहुत अच्छे कार्य किये गए है, इन्हें राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत किया गया है, और जागरूकता कार्यक्रम में इनका हमेशा योगदान रहता है। डॉ इंदरदीप सिंह अरोरा, ये नाक, कान, गले के विशेषज्ञ है। वर्तमान में सलूजा हॉस्पिटल में अपनी सेवाए प्रदान कर रहे है। सिंधी समाज के अध्यक्ष विष्णु तलरेजा इनकी विचारधारा हमेशा सकारात्मक रहती है इनके द्वारा जनभागीदारी में बड़-चड़ कर भाग लिया जाता है। भारत चौधरी, जैन समाज अध्यक्ष इनके द्वारा जनभागीदारी में बहुत सहयोग किया जाता है चाहे फिर क्षेत्र स्वच्छता का हो या कोरोना काल का, इनका सहयोग हमेशा बना रहता है। श्री हेमेन्द्र निगम ये देवास जिला वॉलीबॉल टीम के सचिव है। देवास जिला ओलंपिक के सह-सचिव है। खेल क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। वर्तमान समय में शासकीय नूतन स्कूल में वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल टीम के कोच है। जय मीना अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी उम्र 21 18 वें एशियाई खेलों 2018 (इंडोनेशिया) में भाग लिया 2 बार विश्व चैंपियनशिप, एशियाई चैंपियनशिप सहित 9 अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप खेली और जापान में 2 बार, इंडोनेशिया, जर्मनी, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, चीन, बैंकॉक में 2 बार भारत का प्रतिनिधित्व किया। 25 से अधिक राष्ट्रीय खेल खेले और 24 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक और 3 कांस्य पदक जीते और एमपी के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री द्वारा प्रतिष्ठित विक्रम पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। रवीना जागीरदार, किन्नर समुदाय नगर निगम अब इनके समुदाय को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ रहा है, ताकी इनके समुदाय को अधिक से अधिक योजनाओं से जोड़ा जा सके, हमारे समाज मे इनके समुदाय को सम्मान मिले।

राहतगढ़ में होगा सितम्बर माह के अंतिम रविवार का सेवादल ग्रामीण जिला सागर का झंडावंदन कार्यक्रम..

गढ़ाकोटा (सागर)। कांग्रेस सेवादल के जिलाउपाध्यक्ष प्रमोद नायक  ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे के निर्देशन में जिला कांग्रेस सेवादल के ग्रामीण कार्यालय गढाकोटा में  सेवादल की कोर कमेटी की बैठक की गई कि जिसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि सितंबर माह का अंतिम रविवार को जो 26 तारीख को राहतगढ़ के झिला गाँव मे दोपहर 12 बजे कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला सागर का झंडावंदन कार्यक्रम होना तय हुआ है…
विज्ञप्ति के अंत मे श्री नायक ने लेख किया है कि झिला में  झंडावंदन के कार्यक्रम के सम्बंध में सेवादल ग्रामीण के जिला सचिव दादा भैरो अठिया जिला महासचिव द्वय गुलाब कुशवाहा राजकुमार कुशवाहा,सेवादल ग्रामीण के जिला सचिव द्वय राजेन्द्र कुशवाहा,हेमराज कुशवाहा जिला सहसचिव सेवादल ग्रामीण नारायण चढ़ार तथा कांग्रेस सेवादल के राहतगढ के ब्लॉक अध्यक्ष कम्मोदी अहिरवार व नगराध्यक्ष असलम खान से तैयारियों को लेकर चर्चा के दौरान कांग्रेस के वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों सहित सभी वरिष्ठ जनों  व पदाधिकारियों सहित सेवादल की तीनों बिग सहित, किसान कांग्रेस,महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस,एन एस यू आई के सभी कांग्रेसिजनों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी सौपी गई है,तथा इसी दिन राहतगढ़  ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक व जिला  पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र राहतगढ के वरिष्ठ कांग्रेसिजनो कि उपस्थिति में तथा उनके मुख्य व विशिष्ट आतिथ्य व कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे की अध्यक्षता में सौपे जानें का भी कार्यक्रम है  सभी सेवादल ग्रामीण के जिला पदाधिकारियों को भी सूचित किया जाता है कि सभी साथी सेवादल की यूनिफॉर्म में 26 सितंबर में दोपहर 12 बजे राहतगढ़ के झिला गाँव में आयोजित हो रहे झंडावंदन कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें . ..

ग्राम पानीगांव कुए में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश पुलिस जुटी जांच में

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। काँटाफोड थाने व पुलिस चौकी बिजवाड़ के तहत आने वाले गांव पानीगांव में आज एक कुएं में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है किसी थाने में इस हुलिऐ के इंसान की गुमशुदगी दर्ज हो तो बताने का कष्ट करें काँटाफोड थाने पर यह बिजवाड़ पुलिस चौकी पर संपर्क करें पुलिस भी जांच में जुटी हुई है

Dewas | बंद एस. कुमार्स कंपनी के श्रमिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

शीघ्र मांगे नहीं मानी तो भूख हड़ताल करने की दी चेतावनी

देवास(धीरज सेन)। बंद एस. कुमार्स लिमिटेड के श्रमिकों व स्टॉफ सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर 23 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। श्रमिक दुर्गा शंकर शर्मा एवं रणछोड़ पटेल ने बताया कि 1 अप्रैल 2021 से कम्पनी को बंद कर दिया गया, जिससे श्रमिक व स्टॉफ सदस्य बेरोजगार हो गए और आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। बंद कम्पनी का कार्य ध्वनि टैरफेब्स प्राइवेट लिमिटेड में चल रहा है।

जिससे कंपनी के श्रमिकों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में श्रमिकों ने 16 सितंबर को ध्वनि टैरफेब्स प्राईवेट लिमिटेड के गेट के सामने प्रदर्शन करते हुए कारखाना प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा था और चेतावनी दी थी कि 22 सितंबर तक श्रमिकों के हित में उचित कदम नहीं उठाए गए तो एस. कुमार्स के श्रमिकों व स्टॉफ सदस्य 23 सितंबर से ध्वनि टैरफेब्स कंपनी में गेट के पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। प्रबंधक द्वारा श्रमिकों के हित में कोई उचित निर्णय नही लिया गया। श्रमिकों ने गुरुवार से ध्वनि टैरफेब्स प्राइवेट लिमिटेड के गेट के सामने प्रात: से नारेबाजी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।

कम्पनी द्वारा श्रमिकों को हटाने हेतु डराया व धमकाया गया, लेकिन श्रमिक डटे रहे। श्रमिकों ने कहा कि भले ही कम्पनी प्रबंधक हम पर बुलडोजर चला दे, हमारी जान चली जाए, लेकिन जब तक हमारी मांगे पूरी नही होती हम डटे रहेंगे। समय आने पर भूख हड़ताल पर भी जायेंगे।
कंपनी के श्रमिकों ने मांग की है कि इस कंपनी का पूरा कार्य एस.कुमार्स कंपनी चालू कर वहीं करवाया जावें। यदि कम्पनी चालू नहीं करना चाहते है तो श्रमिकों का पूरा पैसा देकर उनका हिसाब करे। सोसायटी का करीब 12,00,000/ – रूपये जमा नहीं करवाया वह भी अति शीघ्र जमा किए जाए। जो श्रमिक व स्टॉफ कार्य छोड़ चुके है उनकी ग्रेच्युटी करीब 62,00,000 / रूपये जो आपके द्वारा नहीं दिया गया उसे अति शीघ्र दिलाया जावें। स्टॉफ, परिवार का बोनस वर्ष 2019-20 का दिलाया जावें और यदि आपको कंपनी एस.कुमार्स नहीं चलानी है तो ग्रज्यूटी एवं छटनी मुआवजा तथा अन्य हित लाभ देकर श्रमिकों व स्टॉफ परिवार को सह सम्मान विदाई दी जावें। इस दौरान सुभाष चौधरी, पवन चौधरी, मानसिंह धाकड़, रामविलास वर्मा, मुंशी खान, जगदीश बोंदा जी सहित बड़ी संख्या में श्रमिक व स्टॉफ के सदस्य उपस्थित थे।

विद्युत मंडल की लापरवाही को लेकर बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

भोरासा निप्र(अभय नागर)। आज नगर के बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर के अधिकारि नायब तहसीलदार अभिषेक चौरसिया, भोरासा थाना प्रभारी डीएसपी आकांक्षा बेछोटे, नगर परिषद सीएमओ श्रीमती माया मंडलोई तथा एमपीईबी विद्युत मंडल के अधिकारी कैलाश चोपड़ा को एक ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में कहा गया कि नगर के अधिकांश बिजली के पोल खंबो में बारिश के कारण करंट आ रहा है विगत कई दिनों से यह घटनाएं बढ़ती जा रही है श्रावण मास के पहले सोमवार पर नगर के नंदी को करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी और हाल ही में अन्नपूर्णा चौक के समीप एक पोल से 3 फीट दूर तक जमीन में करंट आ रहा था इसी तरह कई प्रकार की घटनाएं हो रही है नगर के रहवासी इलाकों में जनहानि की आशंका बनी रहती है विद्युत मंडल को इस विषय में कई बार सूचना दी जा चुकी है लेकिन इसका कोई उचित निराकरण अभी तक नहीं हुआ है क्या विद्युत मंडल के अधिकारी किसी जन हानी का इंतजार कर रहे हैं इन सभी बातों को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराया गया और चेतावनी देते हुए कहा कि जल्दी से जल्दी इस समस्या के निराकरण के लिए उचित निर्णय नहीं लिया गया तो बजरंग दल जल्द ही उग्र आंदोलन के लिए बाध्य रहेगा जिस की जिम्मेदारी प्रशासन के अधिकारियों की रहेगी इस अवसर पर नगर के समस्त बजरंग दल कार्यकर्ता एवं नगर के युवा उपस्थित रहे उक्त जानकारी बजरंग दल के जिला संयोजक नारायण शर्मा के द्वारा दी गई ।

Dewas । निगम द्वारा नालियों की सफाई के साथ पार्क सड़क किनारे गाजर घास की सफाई

देवास। नगर निगम देवास द्वारा डेंगू के संक्रमण से बचाव के लिए नालियों में एंटी लारवा के छिड़काव के साथ-साथ सड़कों एवं पार्क ने लगी गाजर घास की भी कटाई की जा रही है साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी आर एस केलकर को आयुक्त विशाल सिंह चौहान के द्वारा सफाई व्यवस्था और सुव्यवस्थित किए जाने के निर्देश देते हुए वार्ड में भ्रमण के लिए कहा गया जहां-जहां प्लाटों पर कचरा पड़ा हुआ है वहां से कचरा उठाने तथा उन प्लाटों की जानकारी के साथ आसपास के रहवासियों से संपर्क कर कचरा ना डालने के सख्त हिदायत दी जावे आगामी दिनों में खुले प्लाटों पर या जिन घरों के आसपास कचरा पाया जाएगा वहा चलानी कार्यवाही की जावेगी

Dewas | डंपर और ट्रेवलर गाड़ी की हुई भिड़त, 11 लोग घायल

पचमढ़ी से ओंकारेश्वर जा रही ट्रैवल्स की NH59 खातेगांव के समीप हुई डंपर से भिड़त….

देवास(चंचल भारतीय) | खातेगाँव में आने वाले NH59 पर डंपर और ट्रेवलर गाड़ी की आपसी भिड़त होने से 10 व्यक्ति घायल हो गये है । 100 डायल, चिकित्सा वाहन और थाना मोबाइल द्वारा सभी घायलों को शासकीय अस्पताल खातेगाँव पहुँचाया। दुर्घटना में डंपर एवम् ट्रैवलर वाहन का आमने सामने भिड़ंत हो जाने सभी यात्रियों को चोटे आई है। बताया जा रहा है कि घायल लोग पचमढ़ी से ओंकारेश्वर जा रहे थे, सभी गुजरात निवासी है, स्थानीय रहवासियों ने दुर्घटना की शिकार सवारी को गाड़ी से निकाला है। खातेगांव थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार को सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए शासकीय चिकित्सालय भेजा है।

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/09/VID-20210923-WA0087.mp4

गौरतलब यह है कि रेत परिवहन कर रहे डंपरो ने कई परिवार का घर उजाड़ दिए। हर बार बड़ी दुर्घटना होने पर प्रशासन अपनी औपचारिक नाटक करने लगता है। रेत परिवहन करने वाले डंपर पर स्पीड नियंत्रण करने के लिए स्पीड गवर्नर की मांग लंबे अरसे से की जा रही है लेकिन प्रशासन ने आज तक इसपे सज्ञान नही लिया, जिसका खामियाजा जनता को दुर्घटना में शिकार होकर चुकाना पड़ रहा है। नेता या अधिकारी की दुर्घटना में मौत नहीं हो जाती तब तक सुधार नहीं आएगा। आम जनता को इसी प्रकार की दुर्घटनाओं में शिकार होकर खराब कानून व्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ की दुकान पर चोरों ने किया हाथ साफ

देवास। बीती रात शहर के मक्सी रोड पर स्थित युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ की टायर की दुकान पर चोरो ने शटर उचकाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के बताये अनुसार आज सुबह दुकान में चोरी की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता द्वारा बीएनपी थाने में सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर आस पास लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली। दुकान मालिक जितेंद्र सिंह गौड़ के अनुसाए चोरो द्वारा दुकान की शटर उचकाकर दुकान में रखे नकदी व टायर कुल कीमत लगभग साढ़े 6 लाख की चोरी की है, और चोर आयशर वाहन में चोरी का सामान भरकर ले गए है। पुलिस जाँच मे जुटी हुई है। गौड़ के अनुसार पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है, जो की पुलिस को बता रहा है कि वह दुकान के बाहर से कबाड़ भर के ले गया था।

Dewas। आज जिला चिकित्सालय देवास में आयुष्मान कार्ड धारियों के लिए नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ  एम. पी. शर्मा ने बताया कि आज 23 सितंबर 2021 को जिला चिकित्सालय देवास में आयुष्मान कार्ड धारियों के लिए नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में जिले के अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड धारी नागरिक लाभ लेवे।
उन्‍होंने बताया कि जिले में आयुष्‍मान कार्ड बनाये जा रहे है। जिले के सभी पात्र नागरिक आयुष्‍मान कार्ड बनवाए और योजना का लाभ उठाए। आयुष्मान भारत निरामय मध्य प्रदेश योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। सभी संबल कार्ड धारी, खाद्यान पर्ची धारी एवं ऐसे सभी लोग जिनका नाम एस.ई.सी. सूची में हैं। वे सभी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र है।
आयुष्मान भारत निरामयम योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ कमल मालवीय ने बताया कि योजना के 3 साल पूर्ण होने पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत निरामयम योजना को पखवाड़े के रूप में 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है। पात्र हितग्राही अपना आयुष्मान कार्ड जिला चिकित्‍सालय, सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र बागली, सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र कन्‍नौद, खातेगांव में नि:शुल्‍क रूप से बनवा सकते है। इसके अलावा अपने पास के लोक सेवा केन्द्र तथा कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर बनवा सकतें है। लोक सेवा केन्द्र तथा कॉमन सर्विस सेंटर में कार्ड बनवाने के लिए अपनी परिवार समग्र आई.डी. ,आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड इनमे से कोई भी दस्तावेज लेकर पहुचना है। ऐसे परिवार जिनमें मुखिया का आयुष्मान कार्ड बना है। वे अपने परिवार के अन्य सभी सदस्यों का कार्ड बनवाएं। यदि लाभार्थी कार्ड बनवाने में कोई समस्‍या आती है तो लोक सेवा केन्‍द्र के हेल्‍पडेस्‍क कर्मचारी से सहायता लें सकते है। आयुष्‍मान कार्ड संबंधि अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 1800 233 2085/14555 पर कॉल कर सकते हैं।वेबसाइट www.ayushmanbharat.mp.gov.in  पर लॉग इन करने के अलावा लोक सेवा केन्द्र या जन सेवा केन्द्र (CSC) में संपर्क कर सकते हैं।

Dewas| मेवाती मोहल्ले से चार जुआरी गिरफ्तार

कन्नौद(चंचल भारतीय✍️) | पुलिस थाने से मिली सूचना के अनुसार मेवाती मोहल्ले में जुआ खेल रहे जुआरी वसीर पिता बाबू खा मेवाती, रफीक पिता हसन खा मेवाती, मकबूल पिता अमित खा पिंडारा निवासी मेवाती मोहल्ला कन्नौद, अफसर पिता आसिफ खान निवासी रायपुरा चारों जुआरियों को जीत हार का दाव लगाते हुए ताश पत्ती एवं 11300 रुपयों नगद के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों पर 13 जुआ एक्ट एवं 151 धारा के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।थाना प्रभारी शिव मूरत यादव, एसआई विनय तिवारी, प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र कुमार, आरक्षक अर्पित जयसवाल, प्राण सिंह बघेल, हिमांशु तोमर, सौरभ , जितेंद्र, जुआ दबिश कार्यवाही में शामिल थे।