प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ वितरण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

• मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्ट्रीट वेंडर योजना अन्तर्गत देवास के लाभान्वित हितग्राही श्री आशीष सोलंकी से वर्चुअल माध्यम से की चर्चा

देवास। मल्हार स्मृति मंदिर के समीप चौपाटी पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ वितरण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बालाघाट से मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से स्ट्रीट वेंडर योजना अन्तर्गत देवास के लाभान्वित हितग्राही श्री आशीष सोलंकी से चर्चा की। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं नागरिकगण उपस्थित थे। इस दौरान बालाघाट में आयोजित मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के पीएम स्वनिधि कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा व सुना गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने स्ट्रीट वेंडर योजना से लाभान्वित देवास के हितग्राही श्री आशीष सोलंकी से पूछा कि आप क्या व्यवसाय करते हैं। चर्चा के दौरान हितग्राही श्री सोलंकी ने बताया कि वह चायनीज फास्ट फूड का ठेला लगाते हैं। योजना अन्तर्गत 10 हजार रूपये का ऋण प्राप्त होने से उन्हें काफी सुविधा मिली। इससे वे अपना व्यवसाय बहुत अच्छी तरह से चला रहे हैं। उन्हें मिले 10 हजार रूपये के ऋण की अंतिम किश्त इस माह जमा हो जायेगी। इसके पश्चात योजना अन्तर्गत 20 हजार रूपये के ऋण के लिए आवेदन करूंगा। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट वेंडर योजना के अलावा संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना का भी लाभ मिला है। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है। श्री आशीष ने योजना का लाभ दिये जाने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।
चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री सोलंकी की बालिका कुमारी तनवी सोलंकी से भी बात की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बालिका से पूछा कि बड़ा होने पर क्या बनोगी। बालिका ने बताया कि वह बड़े होकर टीचर बनाना चाहती हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बालिका को मन लगाकर पढ़ने, बड़ा होकर टीचर बनने तथा खूब तरक्की करने का आशीर्वाद दिया।

होटल साई कृपा में पुलिस ने युवक-युवती को पकड़ा

• युवक ने युवती से की छेड़कानी, प्रकरण दर्ज

देवास। शहर में हिन्दू समाज के संगठन के कान जब खड़े हो गए जब सुचना मिली की शहर के ए बी रोड पर स्तिथ होटल साई कृपा में मुस्लिम युवक के साथ लड़की गयी है। जिस सुचना पर हिन्दू समाज के सभी कार्यकर्त्ता साई कृपा होटल पहुँच गए। देखते ही देखते होटल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गयी। वही सुचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँची और छापा मारकर युवक-युवती को पकड़ लिया। दोनों युवक-युवती को पुलिस कोतवाली थाना लाई जहाँ दोनों के परिजनों को भी बुलाया गया। पूछताछ के बाद लड़की को उसके परिजन को सौंप दिया गया। वही लड़के से लम्बी पूछताछ की गयी। प्राप्त जानकारी अनुसार युवक ने युवती से ऊनी असली पहचान छुपाकर रखी थी। जानकारी अनुसार होटल में दो रूम बुक कराये गये थे। युवक ने युवती को किसी अन्य दोस्त के जन्मदिन की पार्टी की योजना बनाने के बहाने से बुलाया था।
मामले में लड़की की फरियाद पर पुलिस ने आरोपी सन्नी उर्फ़ परवेज खान के खिलाफ पीड़िता के साथ छेड़कानी कर बुरी नियत से उसका हाथ पकडने के आरोप में कोतवाली थाने पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। वही मामले की विवेचना उपनिरक्षक महेंद्र सिंह कर रहे है।

भाजपा नेता ने मीडिया कार्यालय में घुसकर की मारपीट व अभद्रता

पुलिस ने उल्टे पत्रकार पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया

देवास। पिछले दिनों कैला देवी चौराहे पर स्थित शराब के अहाते में एक भाजपा नेता के झगड़े का वीडियो वायरल हुआ था। आरोप है की वीडियो वायरल होने के बाद उसी रात भाजपा नेता विजेंद्र राणा कैला देवी चौराहे पर राजा टावर के समीप स्थित एक मीडिया के कार्यालय में घुस गए और वहां पर वाद विवाद कर तोड़फोड़ की। इस दौरान कार्यालय में आईबीसी 24 चैनल के संवाददाता मोहनीश वर्मा भी मौजूद थे। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

पत्रकार मोहनीश ने शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र थाने में मारपीट का प्रकरण भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज करवाया, उसके डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने पत्रकार के खिलाफ ही मारपीट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत उल्टा मुकदमा दर्ज कर दिया। बताया जा रहा है कि मामले में एक विधायक और भाजपा नेताओं के कहने पर पुलिस ने यह प्रकरण पत्रकार पर दर्ज किया है। अब सवाल यह उठ रहे हैं कि जब स्वयं भाजपा नेता ही मीडिया कार्यालय में घुसे थे तो पत्रकार ने क्या अपराध कर दिया? पुलिस ने मामले की छानबीन किए बिना पत्रकार पर एट्रोसिटी एक्ट लगा दिया।

पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जाँच कर प्रकरणों को खात्मा करने की मांग की

पत्रकार मोहनीश वर्मा पर पत्रकार कार्यालय में तोड़फोड़ करने के बाद उलटे दर्ज कराए उलटे झूठे प्रकरण व देवास जिले के कांटाफोड़ में भी पत्रकार जितेंद्र आस्के पर दर्ज झूठे प्रकरण के विरोध में प्रेस क्लब देवास, युवा प्रेस क्लब देवास, यूनाइटेड प्रेस क्लब देवास व श्रमजीवी पत्र संघ आदि द्वारा घटना की निंदा करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा गया और निष्पक्ष जाँच कर प्रकरणों को खात्मा करने की मांग की।

दारू के आहते पर भाजपा नेता विजेंद्र राणा उनके साथियों के साथ मारपीट करते हुए

MP में 6वीं से 8वीं तक की क्लास 1 सितंबर से होगी शुरू

मध्यप्रदेश में वर्तमान में 9वी से 12वी की कक्षाएं संचालित की जा रही है। प्रदेश में आगामी 1 सितंबर से 6वीं से 8वीं तक की क्लास भी शुरू करने के आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए। क्लास में 50 % बच्चे उपस्थित रह सकेंगे व संचालन के दौरान पैरेंट्स की सहमति और कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन अनिवार्य है। बैठक में स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर अच्छे नियंत्रण के बाद भी निरंतर सावधानी की आवश्यकता है। कोविड प्रोटोकाल के सख्त पालन पर सभी को ध्यान देते हुए सजग रहना है। राज्य में वैक्सीनेशन महाअभियान-2 के सफल संपादन के बाद नागरिकों को सुरक्षा मिली है, लेकिन भविष्य में संक्रमण की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए सभी का जागरूक रहना आवश्यक है। कुछ जरूरी व्यवस्थाओं के साथ विद्यालय प्रारंभ हो रहे हैं। आवश्यक हुआ तो ऐसे शिक्षकों जिनके वैक्सीन के दोनों डोज पूरे नहीं हुए हैं, उनके लिए पृथक विशेष टीकाकरण-सत्र में वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज शाम निवास पर प्रदेश में शालाओं के संचालन के संबंध में बैठक को संबोधित कर रहे थे। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री इंदर सिंह परमार उपस्थित थे। बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार प्रदेश के समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में आगामी 1 सितंबर से कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएँ 50% विद्यार्थियों की उपस्थिति में प्रारंभ की जाएगी। इसमें अभिभावकों की सहमति और कोविड 19 की गाइडलाइन का सख्त पालन करना अनिवार्य किया गया है।

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समस्त विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि कोरोना अनुकूल व्यवहार सुनिश्चित करें और पूरी सावधानी के साथ शिक्षण कार्य की व्यवस्था में सहयोग करें।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 15 जून से अकादमिक सत्र 2021 प्रारंभ हो चुका है। नामांकन का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। गत वर्ष की तरह इस सत्र में भी ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन हुआ है। यही नहीं टेलीविजन, रेडियो और स्मार्ट फोन के माध्यम से शैक्षणिक सामग्री प्रसारित की गई है। शालाओं के संचालन के लिए जो अनिवार्य बिंदु निर्धारित किए गए हैं, उनमें शालाओं में कार्यरत समस्त स्टाफ को टीके का कम से कम  एक डोज लगा हो, यह आवश्यक है। स्कूलों में राज्य स्तर से जारी कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। शालाओं में कक्षावार नियत दिवस के अलावा अन्य दिवसों में ऑनलाइन कक्षाएँ पूर्व के अनुसार संचालित करने की व्यवस्था भी रहेगी।

Dewas, विधि विधान से किया वानर का अंतिम संस्कार 13 वीं पर होगा भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन

देवास। गौै सेवक मित्र मंडल के सचिन प्रजापति ने बताया कि बालगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना मल्टी के पास एक हाईटेंशन लाइन के खंबे पर एक बंदर चिपक कर मर गया। वन विभाग की मदद से बंदर को नीचे उतारा फिर विधि विधान से अंतिम संस्कार गौ सेवक मित्र मंडल द्वारा किया गया। हमारे हिंदू धर्म में बंदर हो हनुमान जी का रूप दिया जाता है। 27 अगस्त को वानर का तीसरा किया गया। प्रजापति ने बताया कि वानर की तेरहवीं पर 5 सितम्बर को राम मंदिर चाणक्यपुरी पर भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वानर के अंतिम संस्कार एवं तीसरे पर प्रजापति समाज के अध्यक्ष दुर्गालाल घोड़ेला ,छोटेलाल मांगरोला, रवि मालवीय, जितेन्द्र लवानिया, सौरभ शुक्ला, संजय अग्रवाल ,सावन परमार ,अर्जुन ,जय परासिया ,अजय परमार, चेतन कुमावत आदि उपस्थित थे।

बिजवाड़ में लगा पहली बार वैक्सीन सेंटर वैक्सीन लगवाने को लेकर दिखा लोगों मे उत्साह

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। बिजवाड़ विजेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पहली बार वैक्सीन सेंटर लगा वही वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया गुरुवार रात्रि 8 बजे से विजेश्वर महादेव मंदिर बिजवाड मे वैक्सीन लगना आरंभ हुई ब्लॉक मेडिकल अधिकारी लोकेश मीणा कन्नौद, जनपद पंचायत सीईओ प्रभांशु सिंह कन्नौद के द्वारा बिजवाड़ में वैक्सीन सेंटर आरंभ करवाया गया वही वैक्सीन के 200 डोज बिजवाड मे भेजे गये जानकारी देते हुए वेरिफायर प्रकाश पटाक सुन्द्रेल ने बताया के वैक्सीन के 200 डोज मे से 175 डोज कल रात्रि मे लग गये थे इस दौरान सीएचओ लीलीमुनी कुमारी ,वेक्सीनेटर रामेश्वर मीणा, कृष्णा चौहान,आशा सहयोगी विजया व्यास, माया राठौड़,पुर्णिमा आशापूरे ,पत्रकार दीपक शर्मा,अखिलेश सिसौदिया, संतोष धाकड़, जीवन परिहार,पुष्पेंद्र धाकड़ सचिव श्याम जोनवाल, विशाल जायसवाल, का विशेष सहयोग रहा वही वैक्सिंग लगवाने को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया वही बिजवाड चौकी प्रभारी राहुल रावत ने भी अपने स्टाफ सहित पहुंच कर मोर्चा संभाला।

इटावा में आमजन को मिट्टी के गणेश और गंगाजल वितरण का समापन

देवास। लगातार पिछले ढाई माह से आदित्य दुबे द्वारा इको फ्रेंडली मिट्टी गणेश की प्रतिमा तैयार की जा रही थी। प्रतिमा तैयार होने के पश्चात उनका वितरण कार्य प्रारंभ किया गया था। अभी तक लगभग इटावा नगर में 1900 प्रतिमा का वितरण कर 26 अगस्त को इटावा नगर में वितरण कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला महामंत्री राजेश यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष डांगी, मनोज ठाकुर, मनोज डोडिया, मधु अजय शर्मा, शशि कला ठाकुर, ऋतु संवनेर का ऋचा दुबे द्वारा केसरिया दुपट्टे से स्वागत किया गया। इटावा नगरवासियों ने अपने घर मे पधारे गणेश जी और गंगा मैय्या एवं अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर हल्दी कुमकुम से पूजन और आरती कर जोर शोर से स्वागत किया। पूरे सप्ताह चले इस वितरण कार्यक्रम में यशोदा गावंडे,सीमा शर्मा, गुड्डु भय्या मसाले वाले, मंगला भावसार, उषा योगी, हृदयेश शर्मा, रानी शुक्ला, रेखा शर्मा, भावना माते, कमलेश राठौर, पूजा मिश्रा, खुशी शर्मा, खुशबू परमार, कनक भावसार, सूरज चौहान, मानसी चौहान, आद्या दुबे, आर्यमन दुबे, विकास विश्वकर्मा, का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम समाप्ति पर आदित्य दुबे ने समस्त अतिथियों, सहयोगियों का आभार मानते हुए जानकारी दी कि अब जनजागरण हेतु जनप्रतिनिधियों प्रतिष्ठितजनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को मिट्टी की गणेश प्रतिमा एवं गंगाजल भेंट करने का कार्यक्रम प्रारम्भ किया जाएगा।

Dewas,नर्मदा सिंचाई योजना की मांग को लेकर स्थानीय साईं बाबा मंदिर पर कलश विराजित किया

• सिंचाई की उपयुक्त व्यवस्था होने से किसान साल में तीन फसल ले सकता है : झाला

देवास। युवा कांग्रेस दिग्विजय सिंह झाला ने बताया नर्मदा सिंचाई योजना की मांग को लेकर स्थानीय साईं बाबा मंदिर पर कलश विराजित किया गया। ज्ञातव्य है कि पिछले डेढ़ वर्षो से अधिक समय से नर्मदा सिंचाई योजना जल की मांग को लेकर पंडित रितेश त्रिपाठी मित्र मंडल द्वारा कई बड़े आंदोलन एवं मांग पत्र शासन प्रशासन को सौंपा गए हैं, जिसमें देवास विधानसभा एवं देवास तहसील के 463 गांव एवं सोनकच्छ विधानसभा के 65 गांव को सम्मिलित करने के लिए धरना प्रदर्शन आंदोलन सतत रूप से चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में देवास जिले के प्रमुख मंदिरों पर प्रशासन को सद्बुद्धि एवं भगवान से प्रार्थना की जा रही है कि जल्द ही इस योजना को मूर्त रूप देकर देवास जिले के एवं देवास विधानसभा के अन्नदाता को सिंचाई की सुविधा मिले एवं अन्यदाता कृषि को व्यवसाय के रूप में लाभ का धंधा बना सकें, अन्नदाता को अधिक से अधिक लाभ मिले। सिंचाई की उपयुक्त व्यवस्था होने पर किसान द्वारा साल में तीन फसल ली जा सकती है। परंतु देवास विधानसभा के ग्रामों में पानी ना होने के कारण किसान केवल दो ही फसल ले पाते हैं। उसमें भी प्राकृतिक आपदा से अन्नदाता को नुकसान होता है। इसी मांग को लेकर नर्मदा जल का कलश मंदिरों में रखा जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदीप चौधरी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, गोरधन देसाई, दिग्विजय सिंह झाला, विजय सिंह चौहान, मोनू , शुभम सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

विश्वास ही भक्ति का आधार है पंडित लालशंकर मेहता

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। ग्राम बोरानी के नवीन राम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन शाजापुर से पधारे पंडित लाल शंकर मेहता ने कहा
जिसमें ज्ञान हो उसमें भक्ति आ जाए यह आवश्यक नहीं है लेकिन जिस में भक्ति होगी उसमें ज्ञान स्वत आ जाएगाभगवान की प्राप्ति के लिए भक्ति का मार्ग सबसे सरल है कलयुग में दुखी जनों के दुख दूर करने का सर्वश्रेष्ठ साधन भागवत कथा ईश्वर के साथ प्रेम करने का साधन श्रीमद् भागवत कथा है मन की शुद्धि के लिए इससे बढ़कर कोई साधन नहीं है जन्म जन्मांतर के पुण्य उदय होने पर भागवत कथा कहने सुनने वह पढ़ने का अवसर मिलता है
भागवत पुराण वैष्णव का परम धन पुराणों का तिलक ज्ञानियों का चिंतन संतों का मनन भक्तों का वंदन भारत की धड़कन है
ज्ञान धन और प्रतिष्ठा कमाने के लिए नहीं है परमात्मा की प्राप्ति के लिए हे
सतयुग त्रेता द्वापर इन तीनों युगों में ज्ञान वैराग्य मुक्ति के साधन थे किंतु कलयुग में केवल भक्ति ही मोक्ष का मार्ग है भगवान की कथा श्रवण से अशुभ वह सुनाएं नष्ट होती है भगवान के प्रति प्रेम बढ़ता है
कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12 से 3:00 बजे तक रहेगा सुखद संयोग है 30 अगस्त सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा
श्रीमद् भागवत कथा समिति ने श्रोताओं से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कथा श्रवण करने का अनुरोध किया है

टीकाकरण केन्द्रो का निरीक्षण आयुक्त द्वारा

देवास/ कोविड के संक्रमण से बचाव हेतु चलाये जा रहे टीकाकरण महाअभियान मे टीकाकरण की व्यवस्थाओ को लेकर नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने टीकाकरण प्रभारी डॉ. पवन माहेश्वरी के साथ टीका केन्द्रो का निरीक्षण कर नागरिको को लगाये जा रहे टीके के दूसरे डोज की जानकारी ली गई। साथ ही अधिक संख्या मे वार्डो से नागरिको को टीके लगवाये जाने के लिये प्रेरित करने हेतु स्वास्थ्य व नगर निगम की टीम को निर्देशित किया। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान निगम झोनल अधिकारी जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, शाहीद अली एवं झोन स्वास्थ्य निरीक्षक एवं वार्ड दरोगा उपस्थित रहे। आयुक्त ने आम नागरिको से अपील कि है कि 26 अगस्त को भी टीकाकरण महाअभियान मे अधिक से अधिक टीके लगवाये तथा इस महाअभियान को सफल बनाने मे सहभागी बने।