दुरस्त वन ग्राम निवासियों को वैक्सिंन सेंटर तक वन विभाग की गाड़ियों से लाया गया

बागली (सुनिल योगी) – जिस प्रकार मतदान के समय राजनीतिक पार्टियां अपने अपने वोटर लाती है! उसी प्रकार कोवीड बचाव वैक्सीन लगाने के लिए वन विभाग के जवाबदार अधिकारी वनो मे बसे ग्रामीणों को वैक्सीन सेंटर तक लेकर आए ! वन विभाग से जुड़े लोगों का सेवा भाव भी इस बार देखने को आया वन मंडल अधिकारी पी एन मिश्रा के निर्देश पर गठित दल द्वारा राष्ट्रहित का यह कार्य संपन्न करवाया मामला 25 अगस्त को महा वैक्सीन अभियान के तहत सभी को वैक्सीन लगाने का था! मंगलवार को वैक्सीन लगाने के लिए दूरस्थ अंचलों में रह रहे वन ग्राम क्षेत्र के परिवारों को वैक्सीन के प्रति प्रेरित करते हुए इसे लगवाने के लिये तैयार किया इस बीच और कई लोगों को वन विभाग के निजी वाहन सेवा दी गई ! महा अभियान के पूर्व
वन मंडल अधिकारी पी.एन मिश्रा के निर्देशन पर यह परोपकार कार्य किया गया इस अभियान में क्षेत्रीय उप वन मंडल अधिकारी अमित सोलंकी के मार्गदर्शन में बागली क्षेत्र से जुड़ी जिनवानी रेंज के रेंजर बी.एस सिकरवार तथा डिप्टी रेंजर श्रीकांत दीक्षित द्वारा दूरस्थ अंचलों में रह रहे आदीवासी परिवारों को वैक्सीन सेंटर तक लाने की व्यवस्था करते हुए उन्हे वेक्सीन लगवाया ओर बचे हुए लोगों को वैक्सीन के लिए प्रेरित भी किया! कामकाज का समय होने की वजह से कई लोग मजदूरी हेतु अन्य स्थान पर चले गए हैं! लेकिन जो बचे हुए लोग थे! उन्हें वेक्सीन सेंटर पर ले जाकर वैक्सीन लगवाया गया वन विभाग से जुड़े जवाबदार लोगों ने निर्धारित वैक्सीन केंद्रों का निरीक्षण भी किया! विशेषकर मजदूर परिवार से जुड़े लोगों को घर तक पहुंचाया गौरतलब है! कि वन ग्राम मैं नामांकित कई परिवार दूरस्थ जंगल में रहते हैं !उन्हें सूचना देना और लाना जवाबदारी का कार्य था! जो वन विभाग के सुपुर्द किया था, जिसे निभाने के लिए 2 दिन पूर्व से विभाग के कर्मचारी घर-घर पहुंचे नतीजा यह हुआ कि 70% वैक्सीनेशन कार्य पूर्ण हो गया है!

बुजुर्ग महिला का मर्डर और अधेड़ महिला का गंभीर हालत में मिलना बना हाटपिपलिया और बागली पुलिस के लिए बना चैलेंज!

सुनील योगी। बागली रक्षाबंधन पर्व के आसपास एक महिला गंभीर अवस्था में घायल दूसरी मृत दोनों की गुत्थी नही सुलझ सकी है। 10 अगस्त और 22 अगस्त का है ! 10 अगस्त को चापड़ा में 65 वर्ष की महिला की लाश उसी के पशु बाड़े में मिली जिसकी जानकारी बागली थाना प्रभारी सुनीता कटारे को लगी मई दल बल के मौके पर पहुंची टीआई सुनिता कटारे ने अपनी मुखबिरी के साथ साथ कुछ लोगों को राउंडअप भी किया किंतु वास्तविक स्थिति का पता नहीं लग पाया मामला तब उलझ गया जब सी एफ एल टीम द्वारा महिला के शरीर पर लगे घाव को देखकर इस घटना को हत्या की घटना करार दिया, तभी से बागली पुलिस इस मामले में परत दर परत खोज कर रही लेकिन सफलता नहीं मिल पाई दूसरी घटना 22 अगस्त को हाटपिपलिया थाना अंतर्गत ग्राम घुसट के पास धुराडा जंगल( घाटी) के पास अत्यंत घायल अवस्था में अधेड़ उम्र की महिला मिलने के बाद हाटपिपलिया पुलिस की परेशानी और बढ़ गई आसपास जानकारी लेने के बाद घटना के 5 दिन बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा दोनों घटनाओं में देवास पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह द्वारा चापड़ा मर्डर वाली घटना में ₹10 हजार इनाम की घोषणा करते हुए बताया कि इस संबंध में जानकारी देने वाले को यह राशि नगद दी जाएगी दूसरी हाटपिपलिया वाली घटना में जानकारी देने वाले को या इस संबंध में कोई भी लिंक बताने पर 30 हजार इनाम की राशि देने की घोषणा की गई है! इस पूरे मामले में दोनों थाने के टी आई के अलावा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रधान आरक्षक आरक्षक की टीम मामले को सुलझाने में लगी हुई है बागली पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि दोनों घटनाओं में पुलिस तंत्र पूरी तरह लगा हुआ है ! कई पहलू पर जांच की जा रही है किंतु सफलता नहीं मिल पाई इसलिए जानकारी देने वालों के लिए प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है !हाटपिपलिया जंगलों में मिली घायल महिला अभी तक बोलने की अवस्था में नहीं आ पाई है! ईसी घटना के संबंध में हाटपिपलिया पुलिस आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटा रही है! बागली सबडिवीजन में पहली बार एक ही पखवाड़े में वह भी रक्षाबंधन पर्व के आसपास दो महिला संबंधी घटनाओं मैं मदद करने वालों के लिए प्रथक प्रथक इनाम की घोषणा होना क्षेत्र के अपराधियों के हौसले की बुलंदी बताती है! विश्वस्त सूत्रों की माने तो पुराने गुंडे मवालीयो पूछताछ करने पर कुछ सफलता मिल सकती है घटना की शिनाख्त जितनी देरी से हो रही मामला उतना उलझ रहा है!

27 अगस्त को भोरासा में होगा संस्था मां शारदा द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन…

• असहाय महिलाओं के लिए पांच निशुल्क सिलाई केंद्रों का भी होगा उद्घाटन

भौरासा (अभय नागर)। नगर भोरासा में संस्था मां शारदा इंदौर के द्वारा कुछ न कुछ नया कार्य समाजसेवा को देखते हुए किया जा रहा है इसी कड़ी में 27 अगस्त शुक्रवार को भोरासा नगर में औदुंबर समाज धर्मशाला में सुबह 11:00 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा की उपस्थिति में नगर की महिलाओं के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया जाएगा जिसमें सभी बहने सज्जन भैया को रक्षा सूत्र बांधेगी वही राखी बनवाने के बाद उन्हें रक्षाबंधन का तोहफा भी संस्था द्वारा दिया जाएगा साथ ही नगर में गरीब बेसहारा महिलाओं को रोजगार हेतु अभी तक जो 21 सिलाई मशीने प्रदान की गई है उसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए नगर में गरीब असहाय महिलाओ व अन्य जो बच्चे व महिलाएं सिलाई सीखना चाहती हैं उनके लिए पांच स्थानों पर निशुल्क सिलाई केंद्र भी इसी दिन खोले जाना है जिसका शुभारंभ भी माननीय विधायक जी के द्वारा किया जाना है संस्था मां शारदा के अथक प्रयासों से अभी तक नगर में कई महिलाओं को सौगाते मिल चुकी हैं आगे भी संस्था के द्वारा समाज हित के लिए कई कार्य किए जाने हैं जिसकी रूपरेखा भी तैयार है कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के संचालक प्रमोद कुमार द्विवेदी एडवोकेट ने बताया कि हम धीरे-धीरे भोरासा की इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाह रहे हैं जो कि आज आर्थिक तौर पर काफी परेशान हैं हम चाहते हैं कि वे किसी के आगे हाथ ना फैलाएं सक्षम बने अपना व अपने बच्चों का जीवन जीने के लिए आर्थिक तंगी ना उठाएं हम से जो भी प्रयास किये जा रहे हैं हम करने की कोशिश कर रहे हैं आगे और भी अच्छा प्रयास करते हुए जितने ज्यादा लोगों की मदद हो सकेगी उतनी ज्यादा करेंगे वही सामूहिक रक्षाबंधन पर उन्होंने बताया कि नगर की महिलाएं अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को रक्षा सूत्र बांधकर उनसे क्षेत्र के लिए हक से सब कुछ मान सकती है क्योंकि जब एक बहन अपने भाई से कुछ मांगती है तो वह जरूर देता है सज्जन वर्मा इस क्षेत्र के विधायक हैं प्रदेश के बड़े नेता हैं तो हमने इस कार्यक्रम में उन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है अब नगर की महिलाएं सज्जन भैया को भाई के रूप में राखी बांधेगी की और वह भी उन्हें उसी समय तोहफे देंगे और साथ ही उन बहनों की अन्य कई समस्याएं होंगी उन्हें भी सुनेंगे कार्यक्रम हमने काफी सुनियोजित तरीके से बनाया है जिससे कि हर बहन को पूरा समय मिल सके अपनी बात रखने का व भैया से मिलने का क्योंकि महिलाये कभी भी अपने विधायक से मिल नहीं पाती है जब भी जनप्रतिनिधि क्षेत्र में होते हैं तो आम इंसान अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तक नहीं पहुंच पाता इन कार्यक्रमों की मदद से सभी बहने सिधे संवाद कर सकेंगे कार्यक्रम किसी भी प्रकार का राजनीती कार्यक्रम नही हे सभी महिलाए जनप्रतिनिधि सिधे जनता से जड़ेंगे ।

धर्म की आड़ में राष्ट्र का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा

बागली (सुनील योगी) – विगत दिनों उज्जैन की घटना ने शांत मालवा क्षेत्र को बदनाम किया है चंद मुट्ठी भर उठाई गिरे लोग फिजा में जहर घोल ते हैं जिसके कारण पूरे क्षेत्र में तनाव आ जाता है बागली नगर में हिंदू संगठनो ने मंगलवार को नगर के प्रमुख मार्गो में जुलूस निकालकर यह चेतावनी दी है कि भारत( राष्ट्र) विरोधी किसी भी गतिविधि या नारेबाजी तथा जुमलेबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस मामले में प्रशासन सख्त कार्रवाई तो करेगी ही लेकिन राष्ट्रभक्त लोगों ने भी इस बीच इलाज वाली कार्यवाही कर दी तो इसकी जिम्मेदारी दोषियों की स्वयं की रहेगी इसलिए नई पीढ़ी को उनके परिजन शुद्ध रूप से समझा दे उनका जन्म भारतवर्ष में हुआ है और भारत देश ही उनका अपना देश है अन्य देश की तारीफ करना या भारत विरोधी मुहिम का समर्थन करना उनके लिए नुकसानदायक है माता पिता अपने बच्चों को राष्ट्र भक्ति की तालीम दे गद्दारी कि नहीं इसी उद्देश्य को लेकर बागली में भी पाकिस्तान मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाकर वहां की सरकार को भी चेतावनी दी है संगठनों द्वारा भारत माता की जय नारों के साथ ऐसी हरकत करने वाले किसी भी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित किया

कोविड वैक्सीन महा अभियान के तहत बागली को 20000 वैक्सीन का लक्ष्य

बागली (सुनील योगी) – पूरे प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के तहत देवास जिले में भी 25 अगस्त को 65000 वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया है! जिसमें बागली को 20,000 वैक्सीन लक्ष्य है !18 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों को भी वैक्सीन लगेगा कोरोना बीमारी से बचाव के लिए यह महा अभियान प्रदेश भर में जारी है! बागली अनुविभागीय अधिकारी श्री सोलंकी ने बताया कि इस बार लक्ष्य पूर्ति के लिए सब प्रयास किए जा रहे हैं! मंदिर मैं आरती के बाद अनुरोध अपील पंडितों द्वारा की गई वही अजान के बाद सदर द्वारा यह अपील की गई मुस्लिम समाज के वरिष्ठ कासम अली एवं सदर फिरोज भाई ने बताया कि अलाउंस के अलावा घर-घर सूचना भी पहुंचाई जा रही है! वहीं छत्रपति सरकार हनुमान मंदिर के पुजारी दीपक शर्मा, ने बताया कि आरती के दौरान सूचना दे दी गई है! तथा यहां दर्शन करने आने वाले सभी भक्तों को भी वैक्सीन के संबंध में जागरूक किया जा रहा है! भोमिया जी मंदिर पुजारी नरेंद्र वैष्णव ने बताया वह लगातार श्रद्धालुओं को जागरुक कर रहे हैं!

Dewas, एक ही समुदाय के दो पक्षो में हुआ विवाद,

• एक दूसरे पर बरसाए लाठी डंडे, गाय-मवेशी पर भी किया हमला

देवास। ग्राम लौहारी में सोमवार करीब शाम पाँच बजे एक ही समुदाय के दो पक्षो में विवाद हुआ। विवाद में दोनों पक्षो के लोगो को चोट भी आई है। विवाद के दौरान एक दूसरे पक्ष के लोगो के साथ साथ गाय-मवेशियों पर भी हमला किया गया है। विवाद के दौरान जमकर पत्थरबाजी भी की गयी। मामले में दोनों पक्षो द्वारा सिविल लाइन थाने में जाकर एक-दूसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया गया।
दरसल सोमवार को दोनों पक्षो में विवाद होने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एक पक्ष जिसमे फरियादी कादर पिता रफ़ीक शेख जाती मुस्लमान उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम लौहरी ने आरोपी वसीम पिता जमील खा, टीपू पिता जमील खा, जमील पिता कालू खा, जाकिर पिता कालू खा निवासी ग्राम लौहारी पर यह कहकर प्रकरण दर्ज कराया की
आरोपीयो ने फरियादी के साथ पुराने विवाद को लेकर मां बहन कि नंगी-नंगी गालीया दी व कुल्हाडी, डंडे से मारा जिससे फरियादी को सिर मे तथा अनैको जगह चोंट आई है। आरोपीगणो ने फरियादी को बोला कि आईंदा अगर तु हमारे बिच मे आया तो तुझे जान से खत्म कर देंगे। जिसपर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। वही दूसरे पक्ष के फरियादी टीपू शेख पिता जमील शेख द्वारा जाती मुसलमान निवासी ग्राम लौहारी द्वारा आरोपी कादर पिता रफीक, अजीज पिता मजीद, यास्मीन पिता अजीज, रफीक पिता मजीद, अजहर पिता अजीज, सदाम पिता मन्नान, इरफान पिता चांद खां, व अन्य लोग निवासीगण ग्राम लौहारी देवास पर यह कहकर प्रकरण दर्ज कराया की आरोपीयो ने फरियादी व पीडितो के साथ पुराने विवाद को लेकर एकमत होकर मां-बहन कि नंगी-नंगी गालीया दी व तलवार व सलीया व लाठी डंडो के मारपीट कि जिससे फरियादी व पीडितो को चोंटे आई है। आरोपीगणो ने फरियादी के वाहन व घर पर तोडफोट कि व डंडो से फरियादी की गाय-ढोरो मे चोंट पहुचाई है। जिसपर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

29 अगस्त को माह के अंतिम रविवार को शाहगढ़ के मुख्य बाजार में किया जावेगा जिला सेवादल ग्रामीण जिला सागर का झंडावंदन

गढ़ाकोटा (सागर)। कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिला महासचिव अधिवक्ता विजय पटेरिया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे के निर्देशन में जिला कांग्रेस सेवादल के ग्रामीण कार्यालय गढाकोटा में सेवादल की कोर कमेटी की बैठक की गई कि जिसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि अगस्त माह का अंतिम रविवार जो 29 तारीख को है तो उक्त तारीख में शाहगढ़ में दोपहर 1बजे शाहगढ़ के मुख्य बाज़ार में कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला सागर का झंडावंदन कार्यक्रम होना तय हुआ है…
विज्ञप्ति के अंत मे अधिवक्ता पटेरिया ने लेख किया है कि शाहगढ़ में  झंडावंदन के कार्यक्रम के सम्बंध में सेवादल ग्रामीण के जिला महासचिव श्याम दुबे करबरिया,सेवादल ग्रामीण के जिला सचिव द्वय राहुल जैन,राघवेन्द्र सिह डिलाखेड़ी तथा कांग्रेस सेवादल के शाहगढ़ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सुंदर कटारे व नगराध्यक्ष डॉ मनोहर अठया से तैयारियों को लेकर चर्चा हो चुकी है,तथा इसी दिन शाहगढ़ के ब्लॉक में सेवादल के ब्लॉक व जिला  पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र बंडा-शाहगढ़ के विधायक तरवर सिह पूर्व विधायक नारायण प्रजापति सहित बंडा-शाहगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसिजनो कि उपस्थिति तथा उनके मुख्य व विशिष्ट आतिथ्य व कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे की अध्यक्षता में सौपे जानें के साथ साथ अबार माता क्षेत्र में दाल बाटी का भी कार्यक्रम है  सभी सेवादल ग्रामीण के जिला पदाधिकारियों को भी सूचित किया जाता है कि सभी साथी सेवादल की यूनिफॉर्म में 29 अगस्त में दोपहर 1बजे शाहगढ़ में आयोजित हो रहे झंडावंदन कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

गरीब बस्ती में पहुंचकर मनाया रक्षा बंधन पर्व

कांटाफोड़ (बालकृष्ण शर्मा) – युवक कांग्रेस नेता शैलेष तिवारी ने आज नगर कांटाफोड़ में युवक कांग्रेस के साथियों के साथ गरीब
बस्ती में पहुंचकर छोटी – छोटी बहनों के साथ मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया व रक्षा सूत्र बंधवाकर रक्षा का संकल्प लिया इस अवसर पर राजेश कर्मा , इंदर कर्मा, लक्की रत्नापारखी, अर्पित बिंजवा जावेद शाह उपस्थित थे।

अंचल में भुजरिया पर्व परंपरागत तरीके से मनाया

बागली (सुनील योगी)- बागली सबडिवीजन मालवा एवं निर्माण की संस्कृति से मिलाजुला क्षेत्र है यहां पर अधिकतर बड़े गांव और पंचायत आदिवासी बाहुल्य तथा मजदूर वर्ग बस्ती वाली है !यहां पर आज भी परंपरागत पर्व जो संस्कृति से जुड़े हुए हैं! उन्हें इमानदारी से मनाया जाता है ! इस क्षेत्र में रक्षाबंधन के एक दिन बाद ही भुजरिया पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया, इस पर्व में कई परिवार मान मन्नत करते हुए अपने घरों पर 7 से 12 दिन पूर्व से विशेष टोकरी (बांस की टोकरी) मे नदी किनारे से मिट्टी लाकर गेहूं के बीज डालकर उगाते हैं! जिसे स्थानीय भाषा में ज्वारा कहते हैं! निश्चित दिनों की अवधि में यह हरे भरे हो कर गमले नुमा आकर्षक हो जाते हैं! विधि विधान से इन्हें घर में पूजा घर स्थान पर रखकर पूजा पाठ की जाती है! तथा गुड एवं घी की धूप दी जाती है ! बाद में कुंवारी लड़कियां एवं महिलाएं इसे सिर पर रखकर गांव की प्रमुख गलियों में निकलती है! साथ में परिवार के कई सदस्य और ग्रामीण समाज के लोग भी रहते हैं !इसे बीच स्थान में रखकर इसके आसपास गीत गाकर ईश्वर से क्षेत्र में धन-धान्य परिपूर्ण रहे और आसमानी आफत से सुरक्षा बनी रहे ,इस प्रकार की कामना करते हुए लोक संस्कृति गीत गाए जाते हैं! बाद में समीप में बह रही नदिया पारंपरिक जल स्त्रोत पर जाकर इसे ठंडा कर दिया जाता है ! ईस दिन प्रत्येक घर में मिठाई के रूप में कुछ न कुछ पकवान बनाए जाते हैं ! वर्षों पुरानी यह परंपरा समाज को एक दूसरे से जोड़ती है विशेषकर आदिवासी समुदाय में भुजरिया पर्व का उत्साह बहुत रहता है!
विधायक ने दी सभी को बधाई
भुजरिया पर्व पर बागली के विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे ने सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि लोक संस्कृति से जुड़ी यह परंपरा आज भी समाज को जोड़ने का काम करती है परिवार के सदस्य बाहर काम करने गए हो तो भी इस दिन परिवार के बीच में आ जाते हैं

बागली मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग कभी भी हो सकता है अवरुद्ध

बागली(सुनील योगी )- बागली तहसील मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर ग्राम गुनेरा स्थित नाले पर बनने वाला पुल, नवीन निर्माण प्रगति पर है! लेकिन वर्तमान मे यातायात उपयोग आने वाला पुराना पुल क्षतिग्रस्त होकर जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच चुका है! विगत 2 दिन पूर्व हुई तेज बारिश से पुल की हालत और खराब कर दी है! हनुमान तरह प्रतिदिन छोटे बड़े 1000 से अधिक वाहन इस पुल से गुजरते हैं! बड़े वाहन जब भी इस पुल से गुजरते हैं !तो पूरा पुल टूटने जैसी स्थिति में आ जाता है! यदि एक या दो बार तेज बारिश और हो गई तो यहां स्थिति गंभीर हो जाएगी! बागली विकासखंड मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य लिंक मार्ग है! चापड़ा से बागली के मध्य आने वाला यह स्थान वर्षा ऋतु में हमेशा अवरुद्ध हो जाता है! यहां के रहवासी राजेंद्र सिंह सेंधव ने बताया कि यह पुल अंग्रेज शासनकाल का होकर ऐरन से निर्मित बहुत पुराना है! कई बार इंजीनियर रिपोर्ट पहुंचा दी गई है जिसमें इसकी अवधि समाप्त बता दी गई है! क्षतिग्रस्त होने की अवस्था में इसकी रिपेयरिंग कई बार हो चुकी है! वर्तमान में यहीं पर नवीन पुल का निर्माण गुणवत्ता वाला किया जा रहा है! लेकिन वर्तमान में उसे पूर्ण होने की कोई संभावना नहीं है! इसलिए पुराने पुल का ही उपयोग लगातार जारी है! साथ ही बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से तेज बारिश होते ही यहां पर यातायात पुलिस या स्थानीय पुलिस की ड्यूटी लगाना अनिवार्य है! वरना कभी भी बड़ी घटना घट सकती है! भारी वाहन आज भी डर के साए में निकलते हैं!