बागली (सुनील योगी) – ग्राम पंचायत मुख्यालय कमलापुर मैं बुधवार को वन विभाग चौकी पर अचानक लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और नारे लगाते हुए वन विभाग के खिलाफ माहौल बनाने लगे !
घटना यह है, जिनवानी वन विभाग रेंज अंतर्गत धनतलाब बीट से संबंधित डिप्टी रेंजर दीक्षित द्वारा क्षेत्र में अवैध तरीके से बनाए जा रहे खिड़की दरवाजे को लेकर दिलीप घोष आरिया धन तलाव एवं रमेश को वन अपराध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया तथा जैव विविधता धारा सहित अन्य मामलों में केस दर्ज किया मामले की जानकारी क्षेत्रीय आदिवासी संगठनों को लगी उन्होंने इस मामले को लेकर कमलापुर वन विभाग चौकी पर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की इन
आदिवासी संगठन से जुड़े लोगों द्वारा कमलापुर रेंज में सैकड़ों की तादाद में महिला एवं पुरुषों को एकत्रित करके नारेबाजी शुरू कर दी बात अधिक बढ़ जाने यहां पदस्थ रेंजर सिकरवार ने उप वन मंडल अधिकारी अमित सोलंकी को अवगत कराया एवं आसपास के सभी फॉरेस्ट अधिकारियों कर्मचारी को भी कमलापुर बुलवाया गया इसी बीच बागली पुलिस थाना प्रभारी सुनीता कटारा भी मौके पर पहुंची मौके पर कमलापुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र दंडोतिया ने पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन आदिवासी संगठन नहीं माने और मुजरिमों को छोड़ने पर अड़े रहे और नारेबाजी करते रहे वन विभाग द्वारा परिजनों के सामने ही गिरफ्तार युवकों का मेडिकल करवाया एवं जांच के बाद कार्रवाई की बात करते हुए संबंधित लोगों को परिजनों के सुपुर्द किया इस बीच आदिवासी संगठन द्वारा मांग रखी गई थी यहां पदस्थ रेंजर पीएल सिकरवार एवं डिप्टी रेंजर दीक्षित द्वारा संबंधित युवकों के साथ गंभीर मारपीट की जबकि वह इंदिरा आवास से मिले मकान को बनाने के लिए अपने पुराने मकान की ही लकड़ी के खिड़की दरवाजे बना रहे थे ! वन विभाग द्वारा बेवजह ही निर्दोष युवकों के साथ मारपीट की और पैसे की मांग की गई नहीं देने पर इन लोगों पर वन अपराध अधिनिय के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया यह प्रकरण तत्काल हटाया जाए
मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है यदि संबंधित व्यक्ति निर्दोष पाए गए तो उन पर कोई कार्यवाही नहीं होगी इस मामले में जवाबदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी – बागली थाना प्रभारी सुनीता कटारे
Category: मध्य प्रदेश
सेंधव के नेतृत्व में केबिनेट मंत्री सिंधिया का भव्य स्वागत
देवास। मां चामुण्डा की नगरी देवास में नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन पर मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रायसिंह सेंधव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्थानीय नगर निगम गेट के समीप एबी रोड पर पर बनाए गए विशाल मंच से कार्यकर्ताओं ने श्रीमंत सिंधिया का जोरदार पुष्पवर्षा कर तथा पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान केबिनेट मंत्री श्रीमंत सिंधिया का रायसिंह सेंधव ने स्वागत कर चर्चा भी की।
इस अवसर पर भूपेन्द्रसिंह सिसोदिया, अजबसिंह ठाकुर, गजराजसिंह सेंधव, बहादुरसिंह पिलवानी, कृपाल चांसिया, कल्याणसिंह सेंधव, भीमसिंह निर्मल, विजेन्द्र सेंधव, हरिसिंह सेंधव, महिपालसिंह सेंधव, वासुदेव परमार, कुणाल जोशी, केशव जोशी, अरस्तु भाई, ओंकार ठेकेदार, सुरेन्द्र सेंधव, संजय सेंधव, कृष्णपाल, अजय सेंधव, वेनीराम धाकड़, अनोप जागीरदार, महेंद्रपालसिंह सेंधव, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।
फसल का अफलन व बांझ होने पर किसानों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
मांग की किसानों के हित में खेत का सर्वे करवाकर उचित फसल बीमा लाभ दिलाया जाए
टोंकखुर्द (विकेश जैन की रिपोर्ट)। बुधवार को तहसील परिसर पर किसानों ने फसल खराब होने से राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किसान नगर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ पटेल राजेश धाकड़ ने बताया की सोयाबीन की फसल अफलन बांझ होने के कारण किसान बहुत परेशान हैं। पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। महामहिम इस सोई हुई सरकार को जगाने के लिए। आदेशित करें एवं किसानों के हित में खेत का सर्वे करवाकर उचित फसल बीमा लाभ दिलाया जाए। किसानों द्वारा सोयाबीन की फसल में अपनी संपूर्ण लागत लगा दी है। सोयाबीन की फसल नष्ट होने के कारण फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। किसान के पास अब लगाने के लिए कुछ नहीं बचा है। राजस्व की लगान भी नहीं चुका पाएगा। तथा अगली फसल लगाने के लिए भी किसान के पास कोई लागत राशि नहीं बची हुई है। इस अवसर पर किसान जगदीश सिंह गालोदिया गोविंद पटेल विष्णु सुनानिया फुल सिंह जितेंद्र जागीरदार अशोक शर्मा राहुल पोलाया जीतू गालोदिया रविंद्र गोर सुमेर सिंह यादव किसान एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शाही सवारी निकली, पुष्पों से सुसज्जित पालकी में सवार होकर भगवान भोलेनाथ निकले नगर भ्रमण पर।
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। प्रतिवर्ष की परंपरानुसार श्रीराम मंदिर पानीगांव से बाबा भोलेनाथ की भव्य शाही सवारी निकाली गई। जानकारी देते हुए बाबा भोलेनाथ सेवा समिति के संयोजक महेंद्र एस जाट ने बताया कि पुष्पों से सुसज्जित पालकी में सवार होकर भगवान नगर भ्रमण पर निकले। युवा श्रद्धालुओं ने ढोलक की थाप पर जमकर नृत्य किया तथा भोलेशम्भू भोलेनाथ, हर हर, बम बम के जयघोष लगाते हुए भगवान की आराधना की। भगवान की पालकी नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, महिलाओं-पुरुषों ने घर घर पूजन किया। पुनः श्रीराम मंदिर पहुँचकर महाआरती हुई तथा महाप्रसाद वितरण किया गया।
निगम का अभियान: एक कदम सिंगज यूज प्लास्टिक से आजादी की ओर…
रहवासियों के दिए गए प्लास्टिक के कचरे के मूल्य के बदले मिलेगा रिवार्ड
देवास। स्वच्छता के लिए नगर निगम की नई पहल आयुक्त विशालसिंह चौहान के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव पर ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंंधन के क्षेत्र में कार्य करने वाली नगर पालिक निगम देवास की मटेरियल रिकवरी फेसेलिटी सेंटर एमआरएफसी को संचालित करने वाली संस्था मृत्युंजय जीवनधारा हेल्थ केयर एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट ओर सहयोगी संस्था मृत्युंंजय वेस्ट मेनेजमेंट एण्ड सर्विसेज द्वारा एक कदम आत्मनिर्भरता की ओर बढते हुए एक वेब साइट प्लेटफार्म www.dwaste.in प्रारंभ किया है ओर इस वेबसाइट के माध्यम से देवास शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से आजादी के लिए दृढ़ संकल्पित होकर शहर के घरों से निकलने वाले सूखे कचरे में से प्लास्टिक के कचरे को अलग से वजन करके प्राप्त करने के लिए प्रदूषण रहित वाहन प्रारंभ किया है।
संस्था के द्वारा यह वाहन एक दिन छोडकर वार्ड के रहवासियों से प्लास्टिक का कचरा वजन करके प्राप्त करेगा और माह के अंत में रहवासी के कुल देय कचरे के बदले में उन्हें संस्था द्वारा रिवार्ड के रूप में कॉटन का बेग या अन्य स्वच्छता सामग्री भेंट स्वरूप दी जावेगी। संस्था द्वारा पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में वार्ड क्र. 3 आवास नगर से इस अभियान की शुरूआत की जा रही है। धीरे धीरे शहर के सभी वार्डो में इसे प्रारंभ किया जावेगा। आजादी के पावन पर्व पर आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस वाहन को रवाना किया गया ।
शहर में कल 18 अगस्त को 9 सत्रों पर टिकाकरण के लिए बुकिंग शुरू
02 सत्रों पर को-वैक्सीन व 7 सत्रों पर कोविशिल्ड का प्रथम व दूसरा डोज लगाया जावेगा
देवास जिले में कोविड-19 टीकाकरण सत्र कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला जी के निर्देशन में आयोजित किए जा रहे हैं। प्रभारी मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश कल्याणी ने ने बताया कि देवास शहरी क्षेत्र मे 18 2021,को कोविड-19 टीकाकरण, के 09 सत्र आयोजित होंगे। शहरी क्षेत्र देवास में 02 सत्र मल्हार स्मृति मंदिर ओर आईटीआई कॉलेज देवास मे को-वैक्सीन के दोनो डोज लगाये जावेंगे। शहरी क्षेत्र देवास के 07 सत्र मे कोविशील्ड-वैक्सीन का पहला और दुसरा डोज लगाया जावेगा।
जिला मुख्यालय ,नगर निगम क्षेत्र देवास में सत्र स्थल का नाम मल्हार स्मृति मंदिर देवास ,आईटीआई कॉलेज, विकास नगर चोरहा, गीता भवन देवास, भंडारी अस्पताल देवास ,संजीवनी क्लिनिक बालगढ़, संजीवनी क्लिनिक नागदा ,संजीवनी क्लिनिक मेंडकी ,यूपीएचसी बावड़िया, यूपीएचसी इटावा हेतु कोविड-19 टीकाकरण सत्रों का आयोजन, कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग और आनसाइड बुकिंग के माध्यम से किया जाएगा। इन सत्रो हेतु कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन बुकिंग हेतु दिनांक 17 अगस्त 2021 को शाम 4.30 बजे से पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट ओपन किये गयें है।
कोविशील्ड के प्रथम डोज के 84 दिन केेे पश्चात दूसरा डोज अवश्य लगवाएं एवं को-वैक्सीन के प्रथम डोज के 28 दिन पश्चात दुसरा डोज अवश्य लगवाये । कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। पात्र व्यक्ति आगामी टीकाकरण सत्र में अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड-19 टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।
सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, मनमोहक हुआ श्रृंगार, ठाट बाट से निकले बाबा भँवरनाथ
ओम्कारेश्वर से नर्मदा का जल ला कर कांवड़ यात्रियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर शाही सवारी निकाली गई।
भौरासा (अभय नागर)। श्रावण महिने का वैसे तो हर दिन भोलेनाथ के भक्तों के लिए अहम होता है। लेकिन सोमवार को भगवान भोलेनाथ की भक्ति में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह दुगुना हो जाता है। आदि काल से ही श्रावन माह के सोमवार को भगवान शंकर पर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक का प्रचलन चलता आ रहा है। सावन
के चोथे सोमवार के अवसर पर सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा भगवान के दर्शन के लिए बोल बम बोल बम के साथ। बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंजयमान रहे। बाबा भँवरनाथ के मंदिर में दूध,बेल-पत्र,धतूरा लिए दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही भक्तो के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका था। सावन माह में आराधना में लीन होकर भोलेनाथ को भक्त तरह-तरह से प्रसन्न करने मे लगे । अभिषेक करने वालों मे होड़ सी लगी हुई थी।
भगवान भौलेनाथ के मंदिर में पुजारी चंद्र शेखर शर्मा एवं नगर परशाई मनोज जोशी ने बताया कि सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचने लगे थे। खासकर महिलाओ व युवतियों में भगवान शंकर के प्रति पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा आस्था दिखाई दी।
ऐसे में सुबह से चालू हुआ जल चढ़ाने का सिलसिला दोपहर के बाद शाम तक चलता रहा। कई भक्तों ने पूजा-अर्चना के साथ भगवान शिव को बीलपत्र,भांग, धतूरा, पुष्प,अक्षत चढ़ा कर स्मरण किया। संध्या काल के समय ओकारेश्वर से मां नर्मदा का जल लेकर के भौंरासा के कावड़ यात्री पहुंचे और बाबा का जलाभिषेक किया। भगवान महादेव का विशेष श्रंगार कर उन्हें पालकी मे सवार करवाकर नगर भ्रमण पर ले जाया गया। उनके दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पढ़ा शाम भूतभावन भँवरनाथ महाराज की शाही सवारी ठाट बाट से पालकी से नगर वासियों को दर्शन देने निकले अपनी भूत मंडली के साथ ही अखाड़े, बैंड बाजे चल रहे थे। नगर वासियों ने भी भगवान भोलेनाथ का जगह – जगह आरती पूजन कर आशीर्वाद लिया और कामना की वे उन्हें हर संकट से हर दुख दर्द से भगवान नगर वासियों और भारतवासियों सहित विश्व का कल्याण करे। बाबा भंवनाथ की शाही सवारी का स्वागत बाबा भोलेनाथ को दुपट्टा उड़ा कर कावड़ियों का भी भगवा दुपट्टे से स्वागत किया गया अजब सिंह नागर काकड़दा के द्वारा।
रानी अवंती बाई लोधी का आजादी के इतिहास ,1857 की क्रांति में मुख्य योगदान रहा।
देवास नेवरी (नरेंद्र चौहान) – इतिहास के पन्नों में कहीं गुम हो गई रानी अवंती बाई देश को गुलामी की जंजीरों से आज़ादी दिलाने के लिए हजारों लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी। रानी लक्ष्मी बाई, तात्या टोपे, नाना साहब पेशवा, शिवाजी राव जैसे कई महान राजाओं ने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था। इनमें से ही एक नाम ऐसा भी है जो देश के बलिदान के लिए आज भी जाना जाता है। हम बात कर रहे है रामगढ़ की रानी अवंती बाई लोधी की।1857 की क्रांति की प्रणेताओं में अग्रणीं थीं लेकिन इतिहास में समुचित स्थान नहीं पा सकीं।
रानी अवंतीबाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 में हुआ था। रानी अवंतीबाई के पिता ?राव जुझार सिंह? सिवनी जिले के मनकेहड़ी के जागीरदार थे। रानी अवंतीबाई का विवाह कम उम्र में ही रामगढ़ के राजा विक्रमाजीत के साथ कर दिया गया था। विक्रमाजीत बहुत ही योग्य और कुशल शासक थे किन्तु अत्यधिक धार्मिक प्रवृत्ति के होने के कारण वह राजकाज में कम सत्संग एवं धार्मिक कार्यों में अधिक समय देते थे। इनके दो पुत्र हुए शेर सिंह और अमान सिंह।
कम उम्र में ही इनके सर से पिता का साया उठ गया। राज्य का कार्यभार रानी अवंती बाई के कंधों पर आ गया। अवंती बाई द्वारा राजकाज करने का समाचार पाकर गोरी सरकार ने 13 सितंबर 1851 को रामगढ़ राज्य को कोर्ट ऑफ वाइस के अधीन कर राज्य प्रबंध के लिए एक तहसीलदार नियुक्त कर दिया।
1857 की क्रांति में ब्रिटिशो के खिलाफ साहस भरे अंदाज़ से लड़ने और ब्रिटिशो की नाक में दम कर देने के लिए उन्हें याद किया जाता है। कहा जाता है की वीरांगना अवंतीबाई लोधी 1857 के स्वाधीनता संग्राम के नेताओं में अत्यधिक योग्य थीं कहा जाए तो वीरांगना अवंतीबाई लोधी का योगदान भी उतना ही है जितना 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई का था।
महारानी अवंतीबाई लोधी ने सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रेंजो से खुलकर लोहा लिया था और अंत में भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी थी। 20 मार्च 1858 को इस वीरांगना ने रानी दुर्गावती का अनुकरण करते हुए युध्द लडते हुए अपने आप को चारो तरफ से घिरता देख स्वयं तलवार भोंक कर देश के लिए बलिदान दे दिया।: रानी अवंतिका बाई लोधी की जयंती पर उन के पवित्र चरणों में कोटि कोटि नमन ओर सभी देश वासियों को शुभकामनाएं
33 केवी लाईट का सुधार कार्य करने के दौरान लेवर हेल्पर को लगा करंट , हॉस्पिटल किया गया रेफर
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। 33 केवी लाईट बंद होने के कारण सुधार कार्य के लिए लाईट का फाल्ट क्लियर करने के लिए लेवर हेल्पर राजेश वर्मा सुकराश पोल पर चढ़े इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लगा जिस कारण से वहां पोल पर से नीचे जमीन पर गिर गया करंट लग लगने के कारण वह गंभीर घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु कन्नौद हॉस्पिटल ले गए जहां से देवास रेफर कर दिया गया जेई नरेंद्र वेले ने बताया कि लेवर हेल्पर 33kv लाइट का फाल्ट किलियर करने पोल पर चढ़ा था जिन्हें करंट लगा जिस कारण से वह गंभीर घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु कन्नौद हॉस्पिटल लाये है जहां से उन्हें देवास के लिए रेफर कर दिया।
भौरासा स्वतंत्रता दिवस समारोह पर माया मंडलोई ने किया नगर परिषद मे राष्ट्रीय ध्वजारोहण
भौरासा (अभय नागर)। 75 वें स्वतंत्रता दिवस गणतंत्र समारोह का मुख्य कार्यक्रम आज भौरासा नगर परिषद मे आयोजित किया गया सुबह ठीक 9 बजे मुख्य नगर परिषद अधिकारी श्रीमती माया मंडलोई द्वारा झंडा फहराया गया एवं ध्वजारोहण क्या इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया संदेश में जनकल्याण के लिए केंद्रित योजनाओं उपलब्धियों और मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास का जिक्र किया गया मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के बाद कोरोना काल की गाईड लाईन का भी ध्यान रखा गया स्वतंत्रता दिवस के अवसर उनके साथ अकाउंटेंट श्री हरि ओम कचोले इंजीनियर शिवांगी सलाउद्दीन मामू . जमील दरोगा अग्रवाल अनिल नामदेव मुबारिक खान कमल सिंह गौड़ अंतिम बोढ़ाना जयेश भाटिया निलेश जितेंद्र ठाकुर चौधरी तबस्सुम बानो कमरुद्दीन देवनारायण लोधी रमेश राठौड़.इरफान. कमल नागोटिया.भगत जी सहित समारोह में आमंत्रित गणमान्य नागरिक अतिथि एवं सभी कर्मचारी थे
