कांग्रेस की अगस्त क्रांति पदयात्रा पहुंची देवास

देवास। मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशानुसार मप्र में बढ़ते महिला अपराध, महंगाई, लचर कानून व्यवस्था एवं भाजपा कुशासन सहित अन्य मुद्दों पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक सुश्री नूरी खान अगस्त क्रांति पदयात्रा करते हुए सोमवार को देवास पहुँची। उज्जैन के नरवर से होकर देवास के नागुखेड़ी बाईपास पर देवास जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने पदयात्रा की अगवानी की। शहर के विभिन्न मार्गों पर पदयात्रा का भव्य स्वागत हुआ। पदयात्रा का समापन सेन समाज की धर्मशाला पर हुआ।

जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने सर्वप्रथम बहन नूरी खान का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि यह अगस्त क्रांति पदयात्रा महिलाओं के सम्मान में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरोध में बहन नूरी खान के नेतृत्व में निकाली जा रही है, उनका संघर्ष हम सबको प्रेरणा देता है। आज मुश्किल समय में कांग्रेस के लिए संघर्ष करने वाला कार्यकर्ता ही मेरा सच्चा कांग्रेसी है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शौकत हुसैन, अजीत भल्ला, नरेंद्र यादव एवं प्रदीप चौधरी ने भी अपना संबोधन दिया। सुश्री नूरी खान ने कहा कि मैं आज माँ चामुंडा के दर पर पहुंची हूँ। उनके चरणों में नमन करते हुए अपनी बात प्रारंभ करती हूँ, इस पद यात्रा का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं उत्पीड़न के खिलाफ एक जन आंदोलन खड़ा करना और लोकतंत्र के खिलाफ जिन गद्दारों ने कमलनाथ जी के सुशासन को गिराया है। उन गद्दारों को 2023 में जनता जरूर सबक सिखाएंगी। जो खुद अपने ड्राइवर से चुनाव हार गए वह सिंधिया गद्दार थे, हैं और रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन अनिल गोस्वामी ने किया और आभार एजाज शेख नीलम ने माना। उक्त जानकारी उपभोक्ता कांग्रेस अध्यक्ष अकरम शेख तृप्ति ने दी।

इस अवसर पर जितेंद्र सिंह मोंटू, पोपसिह परिहार, जाकिर उल्लाह शेख, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, इम्तियाज सिद्दीकी, दीपेश कानूनगो, रोहित शर्मा, जितेंद्र सिंह गौड़, दिग्विजय सिंह झाला, ईशान राणा, शाहिद मोदी, प्रमोद सुमन, चिंटू घारू, अंकित जैन, निलेश वर्मा, साधना प्रजापति, सलीम पठान, शेरखान, राकेश शर्मा, शकील शेख, दुष्यंत पांचाल, राजेंद्र बेदी, रोहन वाघमारे, शकील लक्की, परवेज हारून शेख, कुद्दूस शेख, जॉनी भाई, डैनी पहलवान, शाहिद ठेकेदार, वसीम हुसैन, शाहिद खान कदिर बैग मिर्जा जलील कुरैशी, लक्ष्मण दादा, कालू बोस हुसैन, रोहन वाघमारे, संतोष सिंह बैस आदि कॉंग्रेस जन उपस्थित थे।

ट्रेनिंग पूरी कर भौरासा लौटे फौजी का नगर वासियों ने पलक पावडे बिछा किया स्वागत

भौरासा (अभय नागर)। भौरासा नगर से भारतीय सेना में कई सैनिक अपनी मेहनत के बलबूते पर जा चुके हैं उन्हीं से प्रेरणा लेकर कई नौजवान रोजाना सेना में जाने के लिए दौड़ लगाना व अन्य कई चीजों में भाग लेने जैसे कार्यक्रमों में शामिल होते हैं इसी के अंतर्गत कुछ दिनों पूर्व हुई भर्ती में भोरासा के लकी मालवीय का चयन हुआ था जिसके बाद वो ट्रेनिंग पर चले गया था देश भक्ति का पर्व भारत की आजादी के दिन स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जब यह सैनिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पहली बार अपनी जन्म भुमि नगर भौरासा पहुंचा तो नगरवाशीयो ने पलक पावडे बिछा कर इसका स्वागत किया फाटा से ढोल ढमाकों के साथ सैनिक को नगर में प्रवेश करवाया गया बस स्टैंड से लेकर वार्ड क्रमांक 11अपने निवास स्थान तक इसके स्वागत में लोगों ने फूल बरसाए पुष्प माला पहनाई तिलक लगाये व शाल श्रीफल देकर इसका सम्मान किया नगर अपने गुरु जन माता पिता के साथ ही महिलाओं ने भी इसे अपना से आशीर्वाद दिया ।

सावन सोमवार के अंतिम दीन लगी विजेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ दूर-दूर से आए श्रद्धालु जन दर्शन करने

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। सावन सोमवार के अंतिम दिन प्राचीन विजेश्वर महादेव मंदिर बिजवाड मे आज अल सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने हेतु दूर-दूर से श्रद्धालु जन आए वही दिन भर पंडित गजेंद्र व्यास, दिनेश व्यास, लकी व्यास, के द्वारा पूजा-अर्चना कराई गई शाम के समय विजेश्वर महादेव भगवान नगर भ्रमण पर निकले हर्ष उल्लास आतिशबाजी के साथ भगवान विजेश्वर महादेव को भक्तों द्वारा नगर भ्रमण कराया गया वही मंदिर प्रांगण में 2400 केले का वितरण वेलकम सिंह बावरा कालापाठा के द्वारा 200 केले शैलेंद्र जयसवाल हतनोरी के द्वारा दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को वितरण किया गया सुबह से शाम तक दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली

केंद्रीय मंत्री श्रीमंत सिंधिया जी की यात्रा देवास में

जगह जगह लगेंगे स्वागत मंच, यात्रा प्रभारी ने किया तैयारियों का अवलोकन

देवास। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में किए गए मंत्रिमंडल पुनर्गठन में ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की झलक दिखाई देती है। इस पुनर्गठन के अंतर्गत प्रदेश के दो नए मंत्रियों के रूप में डॉ. वीरेंद्र खटीक एवं श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल किया गया है। विपक्ष ने अपनी हठधर्मिता के चलते इन मंत्रियों का सदन में परिचय नहीं होने दिया था। इसलिए अब ये मंत्रीगण आशीर्वाद यात्राओं के माध्यम से जनता का आशीर्वाद लेंगे।इस कड़ी में केंद्रीय नागरिक एवं उड्यन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया 17 अगस्त को क्षिप्रा से अपनी आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे जो नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुऐ शाजापुर पहुंचेगी

भाजपा जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य अपनी आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत देवास से 17 अगस्त को करेंगे। इसी दिन यात्रा शाजापुर पहुंच जायेगी ओर 18 अगस्त को यात्रा खरगोन जिले के बाद 19 को इंदौर पहुंचेगी। श्री सिंधिया इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा प्रातः 11ः00 बजे क्षिप्रा से देवास जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे व 11ः30 पर इंडस्ट्रीयल स्पोर्टस पार्क का अवलोकन करेंगे तत्पश्चात् 11ः45 पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त साहित्यकार श्री राजकुमार चंदन जी से उनके निवास पर भेंट करेंगे, 12ः15 पर नव श्रंगारित जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे, 12ः30 पर भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे, तत्पश्चात् दोपहर 1ः00 बजे भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के माध्यम से पत्रकार साथियों से चर्चा करेंगे। उसके बाद दोपहर 2ः00 बजे माता टेकरी पर दर्शन, 2ः30 पर शास्त्रीय संगीत गायिका सुश्री कपालिनी कोमकली जी के निवास पर उनसे भेंट करेंगे एवं 3ः00 बजे आनंद भुवन पैलेस पर भोजन कर 3ः30 पर शाजापुर के लिये प्रस्थान करेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अनेक सामाजिक संस्थाओं, खेल एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा जगह जगह मंच लगाकर स्वागत किया जायेगा।


यात्रा के प्रभारी ने किया अवलोकन
यात्रा के जिला प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि आशीर्वाद यात्रा के लिये प्रदेश संगठन से नियुक्त प्रभारी श्री आलोक शर्मा, सह प्रभारी संतोष पारिक के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, विधायक मनोज चोधरी, पुर्व महापोर सुभाष शर्मा ने क्षिप्रा से लेकर ग्राम आलरी तक लगने वाले स्वागत मंचो के स्थान का चयन कर सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया साथ ही यात्रा कार्यक्रम ऐतिहासिक हो इसकी तैयारियों को लेकर देवास विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार से भी विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने सभी सामाजिक, धार्मिक खेल एवं व्यापारिक संगठनो के साथ आम जनता से आशीर्वाद यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सहभागिता कर यात्रा को सफल बनाने की अपील की।

अमलतास हॉस्पिटल में माननीय विधायक मनोज चौधरी ने किया ध्वजारोहण।

कोरोना काल मे निरंतर मरीजो की सेवा करने वाले अमलतास हॉस्पिटल के कार्यो की माननीय विधायक मनोज चौधरी ने सराहना की व संस्थापक सुरेश सिंह भदौरिया, चैयरमेन मयंकराज सिंह भदौरिया को सेवा के इस कार्य के लिए बधाई दी गई।


अमलतास हॉस्पिटल में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर कोरोना योध्दाओ का सम्मान ।
देश आजादी के 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमलतास हॉस्पिटल में भी आजादी का पर्व मनाया गया। हॉस्पीटल प्रबंधक विजय जाट ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमलतास हॉस्पिटल में मुख्य अतिथि हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। साथ ही बांगर के शहीद रामचन्द्र ऐरवाल के माता-पिता का सम्मान भी किया गया। वहीं कोरोना काल में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा किये गए कार्यों के लिए कोरोना योध्दाओं का सम्मान भी किया गया। संस्थापक सुरेशसिंह भदौरिया तथा चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने समस्त देशवासियों को 15 अगस्त की बधाई दी ।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि कोरोना में कई लोगों ने अपने परिवारजनों को खोया है। ऐसी स्थिति में अमलतास हॉस्पिटल के स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टरों ने भगवान का रुप लेकर कई लोगों की जान बचाई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन समस्त कोरोनायोध्दाओं को नमन करता हूं जिन्होने इस भयानक काल में कार्य करते हुए अपने प्राणों की चिंता नहीं की। साथ ही देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रध्दांजली भी देता हूं।इस अवसर पर संस्था के डीन डॉ.शरद चंद्र वानखेड़े, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.प्रशांत सर,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगत रावत,मुख्य प्रबंधक डॉ. मनीष शर्मा उपस्थित थे।

बालोदिया भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष बने

देवास। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार आजाद की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार दिवाकर की अनुशंसा एवं राष्ट्रीय संरक्षक रामप्रसाद बौद्ध व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप भीमराव बौद्ध बौद्धाचार्य की सहमति पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजवंशी सिंहानिया ने देवास के प्रेम बालोदिया को भीम आर्मी प्रदेशाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। बालोदिया शीघ्र ही प्रदेश का दौरा कर प्रदेश कार्यकारणी गठन का गठन करेंगे। बालोदिया के मनोनयन पर प्रदेश प्रभारी आशीष कुमार कोरी, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार आजाद, प्रेम फुलेरी, अमजद अली, रोहित गांधी, मुकेश प्रजापति, अजय पवार, सुखराम सोलंकी, गोविंद बालोदिया, बनेसिंह, बब्लू खान, मोहम्मद खान, जाकीर खान, दीपिका ठाकुर, अनिता ठाकुर, पूजा मालवी, संगीता बेलदार, रंजीत दरबार, पप्पू वर्मा, चेतन व्यास, सुरेश राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं ईष्टमित्रों ने बधाई दी।

18 अगस्त मंगलवार को उदय नगर और 25 अगस्त को कमलापुर में शिकायत निवारण शिविर

देवास /बागली (सुनील योगी) – जिला पंचायत सीईओ प्रकाश चौहान एवं कलेक्टर चंद्रमोली शुक्ला के निर्देश पर बागली अनुभाग के उदय नगर ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं कमलापुर पंचायत मुख्यालय पर, 18 अगस्त मंगलवार एवं 25 अगस्त बुधवार को जन शिकायत शिविर आयोजित किए जायेगें ! उक्त शिविर में बागली अनुभाग से जुड़े सभी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे ,शिविर का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर एवं क्षेत्रीय स्तर पर जनता की शिकायत का निराकरण करना है! यहां पर उचित तरीके समस्या से अवगत करवाया जा सकता है उक्त शिविर में स्थानीय प्रशासन से जुड़े एवं अनुभाग से जुड़े प्रशासनिक अमले के अधिकारी शिकायतों का निराकरण मौके पर ही करने का प्रयास करेंगे !उक्त जानकारी बागली जनपद सीईओ अमित व्यास ने देते हुए बताया कि ऐसे शिविर का लाभ आम जनता को लेना चाहिए जो भी शिकायत हो उस पर विस्तृत चर्चा शिविर के दौरान हो जाती है!
इनका कहना है कि उदय नगर एवं कमलापुर में जन शिकायत समस्या निवारण शिविर जन शिकायतों के निराकरण उद्देश्य पूर्ति के लिए आयोजित किए जाते हैं इनका लाभ लेना चाहिए- प्रकाश चौहान जिला पंचायत सीईओ देवास

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ बागली प्रेस क्लब पर संस्थापक संयोजक ने किया ध्वजारोहण

बागली (सुनील योगी) – 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पावन पर्व पर नगर में कई स्थानों पर झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ इसी श्रंखला में बागली प्रेस क्लब द्वारा नवीन कार्यालय परिसर में झंडा वंदन किया झंडा वंदन करते समय प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य एवं संयोजक मुकेश गोस्वामी, जुगल किशोर भाटी ,सुनील योगी ,संदीप जयसवाल, शंकर राठौर, चंपालाल पाटीदार, गौरी शंकर जोधा, मोहन खराडिया ,विजय सोलंकी डालूराम भाटी कुमारी अक्षिता योगी सहित प्रेस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे संयोजक मुकेश गोस्वामी ने प्रेस क्लब कार्यालय पर झंडा वंदन किया

विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई नेमावर से कन्नौद तक विशाल तिरंगा यात्रा

सुन्द्रेल बिजवाड(दीपक शर्मा)। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मणिगिरी पर्वत पर पूर्व सैनिको का स्वागत सम्मान किया गया कन्नौद खातेगांव के क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में विशाल बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा निकलते ही आशीष शर्मा का नेमावर की नारी शक्तिओ के द्वारा स्वागत किया गया एवं मिठाई खिलाई गई हजारो की संख्या देश प्रेमी एवं युवाओं का जन सैलाब उमड़ा जगह-जगह विधायक आशीष शर्मा की तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया यात्रा नेमावर के मणिगिरी पर्वत से प्रारंभ होकर कन्नौद में भारत माता की आरती के साथ समापन हुआ हजारो की संख्या में जोश उत्सा के साथ भारत माता की जय के नारे के साथ यात्रा निकाली गई विधायक आशीष शर्मा ने सार्वजनिक मंच से देश भक्ति का राष्ट्रीयगीत गाकर सुनाया जब शर्मा यह गीत सुना रहे थे तब उनकी आँखें नम हो गई थी ओर कहा तेरा वैभव अमर रहे है मां हम दिन चार रहे ना रहे भारत हमको जान से प्यार है सबसे ज्यादा तिरंगा हमारा प्यार हैं विशाल तिरंगा यात्रा में समस्त आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

E-FIR । ई- FIR करने वाला प्रदेश का दुसरा जिला बना देवास

थाना कोतवाली पर दर्ज हुई जिले की पहली व प्रदेश की दुसरी ई एफआईआर, वाहन चौरी की ई एफआईआर दर्ज

देवास- पुलिस महानिदेशक भोपाल द्वारा दिनांक 12 अगस्त 2021 को म.प्र. सिटीजन पोर्टल पर प्रारंभ की गई पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक ,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवास द्वारा पुलिस महानिदेशक के आदेश के पालन में सीसीटीएनएस में ई-एफआईआर की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी को त्वरीत कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था उक्त आदेश के पालन में दिनांक 14.08.21 को फरियादी महेन्द्र साहू पिता नन्हेभाई साहू निवासी 97 सज्जनसिंह कॉलोनी बावडिया देवास द्वारा अपने मोबाईल के माध्यम से म.प्र. सिटीजन पोर्टल पर अपनी मो.सा के एमपी-41-एनसी-5673 की जवाहर नगर देवास से चौरी होने की ई-एफआईआर दर्ज की गई थी जो आज दिनांक को सीसीटीएनएस केस एप्लीकेशन पर थाना प्रभारी की सीसीटीएनएस आईडी पर ऑनलाइन प्राप्त हुई। रिपोर्ट पर थाना प्रभारी निरीक्षक उमरावसिंह द्वारा उनि राकेश नरवरिया एवं सीसीटीएनएस प्रभारी सउनि महेन्द्र सिंह को असल अपराध दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। ई-एफआईआर योजना के अंतर्गत प्रदेश की दुसरी एवं जिले की प्रथम ई एफआईआर थाना सिटी कोतवाली देवास पर दर्ज की गई।

ई-एफआईआर निम्न मामलों में की जा सकेगी

  1. वाहन चोरी ( 15 लाख रू से कम कीमत की हो)
  2. सामान्य चोरी ( 1 लाख रू से कम कीमत की हो)
  3. आरोपी अज्ञात हो
  4. घटना में चोट / बल का प्रयोग न हुआ हो।

ई-एफआईआर करने की प्रक्रिया

म.प्र. पुलिस के नागरिक सेवा पोर्टल

https://citizen.mppolice.gov.in/

https://mppolice.gov.in/en

सराहनीय कार्य:- निरीक्षक उमराव सिंह थाना प्रभारी कोवताली देवास, उनि राकेश नरवरिया, सउनि महेन्द्रसिंह (सीसीटीएनएस प्रभारी आर. 174 अभिषेक भैरवे, आर.653 अंतरसिंह, आर. 708 विवेक पाल, म आर 795 प्रतीक्षा राठौर का सराहनीय योगदान रहा।