चार दिन के टीकाकरण अवकाश के बाद आज वैक्सीन लगवाने के लिए जद्दोजहद

• कुछ सेंटरों पर दिखी वैक्सीन लगाने की व्यवस्था में कमी , टीकाकरण शुरू होने से पहले ही टीकाकरण स्थल पर अंदर पहुँचे 100 से 150 लोग

देवास। जिले में बीते चार दिन से टीकाकरण बन्द था आज बुधवार को जिले में वैक्सीनेशन हेतु 68 स्थान तय किये गए है। जहाँ पर कोविशील्ड वैक्सीन के प्रथम व द्वितीय डोज लगाए जा रहे है। वैक्सीन लगवाने हेतु सेंटरों पर भारी-भीड़ दिखाई दे रही है।
शहर में कुछ सेंटरों को छोड़कर बाकी सभी सेंटरों पर सुव्यवस्थित तरीके से टीकाकरण किया जा रहा है।
शहर के मध्य क्षेत्र शुक्रवारिया हाट स्थित इस्लामिया गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया है। परन्तु वहाँ टीकाकरण कराने आये नागरिको के लिए कोई भी व्यवस्था नही की गयी है। वहाँ पर टीकाकरण कराने आए नागरिको ने बताया कि हम सुबह 7 बजे से भी पहले से यहाँ लाइन लगाकर खड़े हुए है और तभी से टीकाकरण केंद्र का गेट बन्द है। परंतु टीकाकरण स्थल पर पहले से ही लगभग 100 से 150 व्यक्ति अंदर मौजूद थे। यह सभी नागरिक वहाँ मौजूद कर्मचारियों की मदद से पीछे के दरवाजे से अंदर पहुँचे और बाहर लाइन में खड़े नागरिक परेशान होते रहे। सवाल यह है कि तय समय से पहले लोगो को टीकाकरण स्थान में अंदर कैसे लिया गया। जबकि व्यवस्था कराने के लिए वहाँ पुलिस ही काफी देर से पहुँची। लाइन में मौजूद लोगो के अनुसार टीकाकरण स्थल पर उनके लिए कोई व्यवस्था उपलब्ध नही है। टीकाकरण कराने आये लोगो के बीच कई बार लाइन तोड़ने या लाइन में आगे लगने की बात को लेकर भी बहस-बाज़ी हुई। लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने से थककर कुछ क्षण आराम के लिए महिलाए रोड पर ही बैठ गयी।परंतु घंटो लाइन में खड़े रहने के बाद जब लोगो को टीका लगा तो लोग सारी परेशानियों को भूलकर उत्साहित दिखे और टीका लगवाने के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया।

यूनाइटेड प्रेस क्लब संभागीय सचिव ने अपने जन्मदिन पर लगाए छायादार पौधे

बागली (सुनील योगी)- 13 जुलाई मंगलवार को यूनाइटेड प्रेस क्लब संभागीय सचिव सुनील योगी ने अपने जन्मदिन को अनूठे अंदाज में मनाया क्षेत्र के केसरी नंदन आराधना स्थलों पर केसरिया फूल के गुलमोहर पौधे जन्म दिवस के अवसर पर लगाएं पत्रकार का जन्म दिवस था इसलिए क्षेत्र के सभी पत्रकार शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार विनय बोथरा हीरालाल गोस्वामी मोहन खराडिया गोलू राठौर संदीप जयसवाल गौरी शंकर जोधा सहित कई पत्रकार पदाधिकारी और अधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहे इस अवसर पर प्रेस क्लब के संभागीय सचिव सुनील योगी ने बताया कि वर्तमान में हरियाली के बगैर खुशहाली नहीं आ सकती इसलिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उन्हें गोद ले लगभग 5 वर्ष तक उन्हें जीवित करके स्वच्छ स्वस्थ करके अनुकरणीय पहल करें पौधे लगाना सरल है लेकिन उन्हें पर्यावरण में सदाबहार शामिल करना कठिन जरूर है लेकिन मुश्किल नहीं इसी अवसर पर भोमिया जी मंदिर परिसर में पत्रकारों ने आगामी गठन के विषय में चर्चा भी की शीघ्र ही बागली प्रेस क्लब का गठन भी होगा उक्त बातें महामंत्री संदीप जयसवाल ने बताते हुए कहा कि अगले माह बागली प्रेस क्लब की पुरानी कमेटी का कार्यकाल पूर्ण हो जाएगा तो नवीन गठन करना है

नशा मुक्ति केन्द्र पर किया टीकाकरण

देवास/ नगर निगम एवं स्वास्थ विभाग द्वारा आज दिनांक 13 जुलाई को कोविड महामारी से बचाव हेतु नशा मुक्ति केन्द्र पर विशेष शिविर आयोजित कर उपस्थित नागरिको मे 68 व्याक्तियो तथा वृद्धा आश्रम मे 10 व्यक्तियो को कोविशील्ड का प्रथम टीका लगाया गया।

DEWAS । कल 14 जुलाई को 68 केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन

देवास। लंबे समय से वैक्सीनेशन के अवकाश के बाद अब बुधवार 14 जुलाई को जिले में वैक्सीनेशन आयोजित हो रहा है। जिसमे जिलेभर में 68 स्थानों पर वैक्सीनेशन आयोजित होगा जिसमें सभी कोविड-19 टीकाकरण स्थानों पर कोविशिल्ड वैक्सीन का फर्स्ट एवं सेकंड डोज़ लगाया जाएगा।

• जाने ज़िले में किस स्थान पर आयोजित होंगे टीकाकरण सत्र??

Mp board 10th result 2021 : कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम कल 14 जुलाई को

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट (10वीं) परीक्षा और हाईस्कूल (अंध, मूक बधिर श्रेणी) के परीक्षा परिणाम 14 जुलाई को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। मंडल ने विद्यार्थी और अभिभावकों के लिए विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम जानने की सुविधा उपलब्ध करायी है।
विद्यार्थी और अभिभावक नीचे दिए गए पोर्टल/वेबसाइट पर जाकर परीक्षा परिणाम देख सकते है।

https://mpbse.mponline.gov.in

http://www.mpbse.nic.in/

http://www.mpresults.nic.in/

https://m.jagranjosh.com/

https://www.indiatoday.in/

https://www.aajtak.in/

https://www.livehindustan.com/

http://www.news18.com

इसके अलावा मोबाइल एप पर भी परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है। सभी विद्यार्थी MPBSE MOBILE ऐप या MP Mobile ऐप पर ‘Know Your Result’ का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक और आवेदन क्रमांक दर्ज कर परीक्षा परिणाम जान सकेंगे।

बीआरसी परिसर आष्टा में हुआ वृक्षारोपण

आष्टा (विक्रम ठाकुर). मध्य प्रदेश शासन के वृक्षा रोपण सप्ताह अंतर्गत बीआरसी परिसर आष्टा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन माननीय विधायक श्री रघुनाथ सिंह मालवीय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद प्रधान श्री धारासिंह पटेल विशेष अतिथि डीपीसी श्री अनिल श्रीवास्तव एसडीएम श्री विजय कुमार मण्डलोई जिला महामंत्री श्री गजराजसिंह पटेल पार्षद प्रतिनिधि श्री भगवतसिंह मेवाड़ा नगर महामंत्री धनरूपमल जैन द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के पूर्व पधारे हुए सम्मानीय जनों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन किया गया सभी अतिथियों का साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया गया उसके पश्चात वृक्षारोपण का कार्यक्रम शुरू किया गया
इस अवसर पर विधायक रघुनाथसिंह मालवीय द्वारा अपने उद्धबोधन में शासन की योजना व वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाकर उसका संक्षरण अवश्य करना चाहिए जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहें। डीपीसी श्री अनिल श्रीवास्तव द्वारा बीआरसी परिसर का सीमांकन वं बाउंड्रीवाल के लिए अवगत कराया गया। उन्होने शीघ्र ही उक्त कार्य हेतु आश्वस्त किया।
एस डी एम श्री विजय कुमार मण्डलोई द्वारा अपने उद्धबोधन में कहा की समस्त शालाओं में वृक्षारोपण कर वृक्षों की नियमित देखभाल सुरक्षा की जाय। तथा जिन शालाओं के परिसर मे किसी व्यक्ति के द्वारा अतिक्रमण कर रखा है उनकी सूचना अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में भेजी जाय अतिक्रमण करने वाले खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीएसी श्री मनोज विश्वकर्मा श्री मनोहर विश्वकर्मा श्री देवजी मेवाड़ा श्री हंसराज गांधी लेखापाल श्री हरेन्द्रसिंह ठाकुर शिक्षक श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव एमआरसी श्रीमती प्रतिमा भावक कम्प्यूटर आपरेटर राजेश कुमार सहायक लेखापाल बबीता मेवाडा एवं जनशिक्षक लखन सिंह ठाकुर रमेश परमार राकेश सूर्यवंशी रजनीकर माहेशवरी गजराजसिंह राजपूत मांगीलाल सिसोदिया विजयसिंह जायसवाल रवि मेवाड़ा उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के अंत में बीआरसीसी श्री अजबसिंह राजपूत द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया

DEWAS । कालापाठा पठार जंगल मे जुआ खेलते 8 व्यक्तियो को रंगे हाथ पकड़ा

कार्यवाही में कुल 76200 रुपये की मश्रुका जब्त

देवास/कांटाफोड़। कल सोमवार 12 जुलाई को पुलिस थाना कांटाफोड के ग्राम कालापाठा पठार जंगल में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय शिवदयाल सिंह के निर्देशन मे तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कांटाफोड निरीक्षक लीला सोंलकी एवं थाना प्रभारी उदयनगर निरीक्षक राजाराम वास्कले की टीम गठीत कर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर पृथक पृथक दो टीम बनाकर जंगल में तलाश कर रहे थे उसी दौरान उन्हें काला फाटा के जंगल में झाडियों में कुछ लोग जुआ खेलते दिखाई दिये। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 8 व्यक्तियों को रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपीगणो से कुल 13700 रुपये नगदी, 5 एंडराईड मोबाईल, 2 की-पेड मोबाईल फोन किमती 62500 रुपये कुल मश्रुका 76200 रुपये के जप्त किये गये आरोपीगणो द्वारा पुछताछ में बताया की । आरोपी सुनिल बावरा ने उन्हे जुआ खेलने के लिये कालापाठा बुलाया था व जंगल मे लेकर गया था।

  • पकड़े गये व्यक्तियों का नाम-पता
  • गिरिराज गुप्ता पिता मांगीलाला जाति बनिया उम्र 42 साल निवासी मालवीय नगर थाना खजराना जिला इंदौर
  • हरीश पिता चन्दुलाल नन्दवाल जाति कोस्टी उम्र 49 साल निवासी मकान नं. 64 न्यु देवास रोड़ मालवा मील एरिया थाता तुकोगंज
  • बिहारी पिता गोपाल चौहान जाति बंजारा उम्र 35 साल निवासी कृष्णाबाग कालोनी इंदौर
  • गजानंद पिता बिशन देशवाली उम्र 30 साल निवासी बेड़गांव थाना कांटाफोड़
  • महेश पिता मोतीलाल जोशी जाति ब्राह्मण उम्र 35 साल निवासी बेड़गांव थाना कांटाफोड़
  • जाबीर शाह पिता शकीर जाति फकीर उम्र 28 साल निवासी बुरुटखेड़ा थाना कन्नौद
  • रामप्रसाद पिता सोमा जी चौहान जाति बलाई उम्र 52 साल निवासी मालवीयनगर थाना खजराना जिला इंदौर
  • सुनील पिता जंगसिंह बावरा जाति सिकलीगर उम्र 42 साल निवासी थाना कांटाफोड़ जिला देवास।

नगर निगम द्वारा शहर में आवारा घुमने वाले गोवंशो को पकडकर गोशाला मे भेजा जा रहा

देवास। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे नगर निगम द्वारा शहर में आवारा घुमने वाले गोवंश को पकडने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत सोमवार को शहर के विभिन्न मार्गों से 25 गोवंशो को पकडकर गोशाला भेजा गया। निगम स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर ने बताया निगम स्वास्थ्य विभाग की गेंग द्वारा शहर मे आवारा घुमने वाले गोवंशो को पकडा जाकर गोशाला भेजा जा रहा है। गोपालकों से अपील है कि अपने गोवंशो अपनी हदो मे ही बांधकर रखें ताकि शहर के मार्गो पर किसी प्रकार की दुर्घटना का अंदेशा ना हो। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आवारा घुमने वाले गोवंशो को पकडने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आवारा घुमने वाले गोवंशो को पकडने पर होने वाली चालानी कार्यवाही से बचें।

प्राइवेट स्कूल संघ द्वारा 5 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया

कन्नौद: प्राइवेट स्कूल संघ द्वारा तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनीका को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। प्राइवेट स्कूलों द्वारा सोमवार से ऑनलाइन क्लासेस पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। एवम् 13 जुलाई से कन्नौद ब्लाक के सभी प्राइवेट स्कूल की तालाबंदी करके चाबी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी जाएगी जिसके जिम्मेदारी प्रशासन की होगी । ज्ञापन में 5 सूत्रीय मांगों का उल्लेख किया गया । जिसमें सत्र 2022-23 से 2024-25 तक की मान्यता का नवीकरण बिना किसी निरीक्षण परीक्षण के किया जाए। एवं मान्यता एवं संबद्धता शुल्क माफ किया जाए। छात्रवृत्ति की जांच के संबंध में अभी भी संस्थाओं को परेशान किया जा रहा है उसे बंद किया जाए, बिना टीसी के शासकीय स्कूलों में प्रवेश ना दिए जाएं क्योंकि पालक बिना शुल्क जमा किए ही अपने बच्चों का प्रवेश शासकीय स्कूलों में करा देते हैं, सत्र 2016 17 से 18-19 तक का आरटीई पोर्टल बंद कर दिया है। उसे पुनः चालू किया जाए, कोरोना का काल में स्कूलों को आर्थिक मदद दी जाए साथ ही टैक्स, बिजली बिल, बैंक की किस्तों को माफ किया जाए। उक्त मांगों को लेकर पूर्व में भी ज्ञापन सौंपा गया था। जिसे लेकर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया। पुनः अवगत कराते हुए अपनी मांगे पूरी करने को लेकर कलेक्टर से अनुरोध किया गया। ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राइवेट स्कूल संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा, अनोखी चौहान, दिनेश माहेश्वरी, दीपक यादव, रामकरण यादव , प्रकाश हरदोनिया, संतोष चौधरी, शैलेंद्र पांचाल, सुनील बैरागी, इंद्रेश चौहान, संजीव यादव आशीष विश्वकर्मा आदि संचालक गण उपस्थित रहे।

चंचल भारतीय✍️

सुचना: अज्ञात व्यक्ति कि एक्सीडेंट में मृत्यु, किसी व्यक्ति को मृतक की जानकारी हो तो बागली थाना या कमलापुर चौकी पर संपर्क करे

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)।उक्त अज्ञात व्यक्ति का दिनांक 12/07/2021 को करीब 01:30 बजे रात में हिंगलाज ढाबा मातमोर के पास थाना क्षेत्र बागली जिला देवास में एक्सीडेंट हुआ है जिससे उसकी मृत्यु हो गई है उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार होना पता लगा है जिस किसी भी व्यक्ति को अज्ञात मृतक के बारे में जानकारी प्राप्त हो कृपया कर थाना बागली ज़िला देवास वह कमलपुर चौकी पर संपर्क करें मो.न.88176 22686, 9926788994