मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी रहे एक दिवसीय अवकाश पर निम्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा ने प्रशासन को सात दिवस की चेतावनी

कन्नौद (चंचल भारतीय✍️) :मध्यप्रदेश पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के जनपद सीईओ एवं उपयंत्री द्वारा अधिकारियों की प्रताड़ना से की गई आत्महत्या के विरोध में दोषी अधिकारियों पर पुलिस प्रकरण दर्ज करने एवं समस्त संयुक्त मोर्चा ने एक दिन का धरना देकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को पूरा करने की प्रशासन से अपील की है। जनपद पंचायत सचिव , रोजगार सहायक मनरेगा कर्मचारी संगठन और जनपद के कर्मचारियों ने एक ज्ञापन के माध्यम से शासन से अपील की कि उनकी मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो और उनके लिए भी आर्थिक सहायता,नियमितीकरण जैसी सुविधा मिले ताकि उन्हें भी शासन के दूसरे कर्मचारियों की तरह लाभ मिल सके। इस दौरान बड़ी संख्या में जनपद पंचायत सचिव , रोजगार सहायक,मनरेगा संगठन के कर्मचारी और पदाधिकारी मौजूद रहे सभी ने एक सुर में अपनी मांगों को उठाया और प्रशासन से अपील की कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए। मांग पूरी ना होने पर हमारे 12 संगठनों के साथ मध्य प्रदेश भर में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के पूर्व समस्त पंचायत कर्मियों के द्वारा दिवंगत सीईओ श्री बाहेती एवं उपयंत्री श्री पवार को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई ।कर्मचारियों द्वारा ज्ञापन में अपनी ज्वलंत समस्याओं एवं वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण हेतु शासन को सात दिवस का समय प्रदान किया गया है सात दिवस में लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है मांगो में मुख्य रूप से छठे वेतन की गणना संविदा हेतु 5 जून 2018 की नीति लागू कर नियमितीकरण की प्रक्रिया समक्ष पदों पर 90% के मान से वेतन निर्धारण सीईओ को सुरक्षा व्यवस्था उपयंत्रीयो एवं सहायक उपयंत्रीयों को भ्रमण हेतु वाहन की व्यवस्था आदि करने हेतु लेख किया गया है। ज्ञापन देते समय जनपद पंचायत के संजय श्रोत्रीय, ईश्वर चौहान, पवन प्रजापति, कुलदीप जाट, अनिल शर्मा, तुलसी राम चौधरी, यशवंत धाकड़ , प्रवीण अग्रवाल प्रदेश सचिव मनरेगा संविदा संगठन एवं समस्त सचिव ग्राम रोजगार सहायक उपयंत्री दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

देवास को नया औद्योगिक क्षेत्र की सौगात

• नया औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 8 हजार करोड रूपये निवेश होने की संभावना

• देवास में 755.95 हैक्‍टेयर का नया इण्‍डस्‍ट्रीयल एरिया होगा निर्मित, परियोजना की लागत 808.64 करोड रूपये सम्‍भावित

• योजना अन्‍तर्गत नया औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

• मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने देवास यात्रा के समय नया औद्योगिक क्षेत्र किया था स्वीकृत

• प्रस्‍तावित योजना में नया औद्योगिक क्षेत्र, ग्राम अमोना, बालगढ, बिंजाना, रसूलपुर, लोहारपिपलिया, पालनगर तथा अनवटपुरा है शामिल

• योजना में निजी भूमिधारकों को भागीदार बनाते हुए भूमि अधिग्रहण कर कृषि भूमि की कलेक्‍टर गाईड लाईन के अनुसार दी जायेगी दोगुना राशि

देवास। कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के मार्गदर्शन में देवास में नया औद्योगिक क्षेत्र लैण्‍ड पूलिंग योजना के अंतर्गत बनाया जा रहा है। इस योजना में लगभग 8 हजार करोड रूपये निवेश होने की संभावना है। देवास विकास योजना के तहत 755.95 हेक्टेयर के नए औ़द्योगिक क्षेत्र को मंजूरी दी। परियोजना की लागत 808.64 करोड रूपये सम्‍भावित है। वर्तमान में देवास का इण्‍डस्‍ट्रीयल एरिया सेक्‍टर वन में 306.736 हैक्‍टेयर, सेक्‍टर टू और थ्री में 296.93 हैक्‍टेयर में इण्‍डस्‍ट्रीयल एरिया है। देवास में नया औद्योगिक क्षेत्र बनने से 755.95 हैक्‍टेयर का नया इण्‍डस्‍ट्रीयल एरिया बनने से देवास में इण्‍डस्‍ट्रीयल एरिया बढकर कुल औद्योगिक क्षेत्र 1359.616 हैक्‍टेयर हो जायेगा। उल्‍लेख‍नीय है कि मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 27 जनवरी 2021 को देवास यात्रा के दौरान नया आद्योगिक क्षेत्र की सौगात मिली है।

प्रस्‍तावित योजना में ग्राम अमोना, बालगढ, बिंजाना, रसूलपुर, लोहारपिपलिया, पालनगर तथा अनवटपुरा और विद्यमान औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक 1, 2 और 3 शामिल है। लैण्‍ड पूलिंग नीति के अंतर्गत नये औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद इस योजना को लागू किया जायेगा।
निजी भूमिधारकों को योजना में भागीदार बनाते हुए भूमि अधिग्रहण कर कृषि भूमि की कलेक्‍टर गाईड लाईन के अनुसार दोगुना राशि दी जायेगी। योजना के तहत आने वाली शासकीय भूमि के हस्‍तांतरण की प्रक्रिया जारी हे एवं निजी भूमि के भू-स्‍वामियों द्वारा आपसी सहमति प्रदान की जा रही है। योजना के क्रियान्‍वयन से प्रदेश और जिले के 15 हजार युवाओं को प्रत्‍यक्ष रूप से और 30 हजार युवाओं को अप्रत्‍यक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजन होंगे। औद्योगिक गति‍विधियां बढने से जीएसटी के रूप में 120 करोड रूपये प्रति वर्ष राजस्‍व प्राप्ति होगी।
देवास में अब इण्‍डस्‍ट्रीज लगाने के लिए और अधिक जमीन उपलब्‍ध रहेगी। देवास के पश्चिम क्षेत्र में नया औद्योगिक क्षेत्र रोड बनाया जा रहा है। नया औद्योगिक क्षेत्र रोड़ उज्जैन रोड को टाटा एक्सपोर्ट इंदौर रोड तक जोड़ेगा यह 45 मीटर चौड़ा व 6 लेन का होगा। इसके दोनों ओर 150 मीटर क्षेत्र को विकसित करते हुए पूर्व दिशा में अतिरिक्त 150 मीटर चौड़ी आवासीय पट्टी विकसित की जाएगी।
नया आद्योगिक क्षेत्र से इन्‍दौर एयरपोर्ट की दूरी 38 किलोमीटर, देवास रेलवे स्‍टेशन की दूरी 06 किलोमीटर, इण्‍डस्‍ट्री एरिया पीथमपुर की दूर 62 किलोमीटर, भोपाल की दूरी 162 किलोमीटर तथा मुन्‍द्रा पोर्ट गुजरात की दूरी 625 किलोमीटर है। नया आद्योगिक क्षेत्र बनने से उज्‍जैन आने जाने वालों को आसानी होगी। इस नया आद्योगिक क्षेत्र की बनने से उज्‍जैन और इन्‍दौर की दूरी कम हो जायेगी। सुपर कोरिडोर से देवास का पश्चिमी क्षेत्र भी विकसित होगा। इस नये औद्योगिक क्षेत्र देवास जिले के साथ इन्‍दौर, उज्‍जैन, शाजापुर और आगर-मालवा जिले के युवाओं को रोजगार मिलेगा।
नया औद्योगिक क्षेत्र का कार्य मध्‍यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय लिमिटेड द्वारा मध्‍यप्रदेश निवेश क्षेत्र विकास एवं प्रबंध अधिनियम, 2013 एवं मध्‍यप्रदेश निवेश क्षेत्र विकास एवं प्रबंध नियम, 2016 के प्रावधानों के अन्‍तर्गत निवेश क्षेत्र विकास एवं प्रबंधन स्‍कीम देवास के तहत नया औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा रहा है।
प्रस्‍तावित निवेश क्षेत्र इण्‍डस्‍ट्रीयल एरिया में जल वितरण अधोसंरचना विकास के लिए आवश्‍यक सप्‍लाई मेन एवं डिस्‍ट्रीब्‍यूशन लाईन और आवश्‍यकतानुसार ओवरहेड वाटर टैंक कम्‍पनी द्वारा अनुबंध अनुसार किया जायेगा।

Dewas, बहु को दहेज़ के लिए किया मानसिक व शारीरिक प्रताड़ित

देवास। कल रविवार को रात करीब 10 बजे शहर के औद्योगिक थाने में ससुराल वालों द्वारा दहेज़ के लिए बहु को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रकरण दर्ज हुआ है।
प्राप्त जानकारी अनुसार विकास नगर निवासी पीड़िता का पति भूपेंद्र दिमनीकर सास तुलसीबाई दिमनीकर व राधाबाई दिमनीकर द्वारा पीड़िता को निवासी विकास नगर, जीतमल गार्डन के पीछे देवास, द्वारा फरियादी को दहेज़ के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे जिसकी शिकायत उसने औद्योगिक थाने में की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 498ए व 34 भादवी के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले को औद्योगिक थाने में पदस्थ उपनिरिक्षक जितेंद्र यादव ने विवेचना में लिया है।

पुलिस जवानों के जज्बे को सलाम

कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा)- थाना कांटा फोड़ की बिजवाड़ चोकी के अंतर्गत धनतालाव घाट पर एक टैंकर से डीजल रिसने के कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कत आ रही थी, जिससे अनेक वाहन स्लिप हो रहे थे और दुर्घटना कि संभावना बन रही थी उसी समय बिजवाड थाने पर पदस्थ आरक्षक बालकृष्ण छापे, आरक्षक भूपेंद्र, एनसीसी के जवान रोहित गुर्जर, विजय गुर्जर ने समस्या को देखते हुवे स्वयं ने रोड़ के साइड से मिट्टी खोदकर रोड़ पर डाली जिससे की सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही में सुगमता हुई इस कार्य की सभी ओर प्रसंशा हो रही है साथ ही पुलिस विभाग का ध्येय वाक्य देश भक्ति जन सेवा की भावना प्रगट हो रही है। थाना प्रभारी लीला सोलंकी ने उनके इस कार्य की सराहना करते हुवे चारों जवानों को पुरस्कार स्वरूप एक एक हजार रुपए नकद देने की घोषणा की।

गुप्त नवरात्र प्रारंभ: मंदिरों में शुरू हुई देवी की साधना-आराधना

देवास। भारत देश विविधताओं का देश है यहाँ वर्षभर अनैको त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाएं जाते है। इसी कड़ी में भारत देश में मनाए जाने वाली नवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, साल में चार बार नवरात्रि का आगमन होता है। नवरात्रि में देवी के नौ रुपों की पूजा की जाती है। चैत्र एवं अश्विन (क्ंवार) माह में प्रकट या प्रत्यक्ष नवरात्रि का आगमन होता है तो इसी तरह माघ एवं आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि आती है। शहर के विद्वत व माता टेकरी पर स्थित माँ चामुंडा मंदिर के पुजारी श्री सुरेश नाथ बताते है कि गुप्त नवरात्रि में माँ दुर्गा के दस महाविद्याओं की साधना की जाती है। गुप्त नवरात्रि के दौरान भक्त त्रिपुर भैरवी, मां ध्रूमावती, मां बंगलामुखी, मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, माता भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, माता मातंगी और कमला देवी की पूजा की जाती है। इस पूजा से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस वर्ष आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की शुरूआत 11 जुलाई से हो रही है। षष्टी तिथि का क्षय होने से इस वर्ष आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र 8 दिन के रहेंगे। इस नवरात्रि में विशेषकर शक्ति साधना तांत्रिक क्रियाएं मंत्रों को साधने जैसे कार्य किये जाते हैं। देवी भगवती के भक्त नियम के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। चामुण्डा माता टेकरी पर स्थित शीलनाथ धूनी वाले महंत बताते है कि गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस नवरात्रि में जो लोग साधना पर बैठते है। वे साधक अपनी साधना के बारे में किसी को जानकारी नहीं देते है। दस महासिद्धियों में से एक सिद्धि को चुनकर गुप्त तरीके से सिद्ध किया जाता है।

गुप्त नवरात्र के दौरान शहर की प्रसिद्ध माता टेकरी पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुँचेगे। पिछले कुछ समय में कोरोना संक्रमण के चलते लगाये गए लॉकडाउन के दौरान माता टेकरी के बंद होने से चेत्रिय नवरात्री में श्रद्धालु माता टेकरी के दर्शन के लिए नहीं पहुँच पाए थे, परंतु अब गुप्त नवरात्री के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता टेकरी पर दर्शन के लिए पहुँच रहे हे।

• नवरात्र प्रारम्भ के साथ पुष्य नक्षत्र का योग
गुप्त नवरात्र के प्रारंभ होने के साथ आज रवि पुष्य नक्षत्र व् सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बना है। पुष्य नक्षत्र में विवाह को छोड़कर अन्य सभी शुभ कार्य कर सकते है। यह इस वर्ष का पहला और आखरी रवि पुष्य योग होगा। जानकार अनुसाय रविवार को अगर पुष्य नक्षत्र हो तो यह रवि पुष्य नक्षत्र माना जाता है। यह आज सुबह से रात करीब सवा 2 बजे तक रहेगा।

13 जुलाई को प्राइवेट स्कूलों की चाभी प्रशासन को सौंप देंगे प्रदेश के प्राइवेट स्कूल संचालक

• कल अपनी मांगों को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सौंपेगा ज्ञापन

देवास। मध्यप्रदेश में संचालित निजी स्कूलों द्वारा सरकार के उनके प्रति रवैये से खुश ना होकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अजीत सिंह जी के नेतृत्व में शनिवार को प्रदेशभर में सांकेतिक रूप से आंदोलन किया गया। असहयोग आंदोलन के रूप में सभी विद्यालय में कोई भी सरकारी काम नहीं किया गया। जिलाध्यक्ष घनश्याम कटारिया ने बताया कि अगले चरण में 12 जुलाई को पूरे मध्यप्रदेश में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन की प्रति एक बार पुन: जिला प्रशासन की मदद से सरकार तक पहुंचाई जाएगी। प्राइवेट स्कूलों की मांगों को अगर सरकार ने नहीं मानी तो 13 जुलाई को प्राइवेट विद्यालय अपने विद्यालय की चाभी प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सौंप देंगे। फिर सरकार जैसे चाहे विद्यालय का संचालन स्वयं करें। विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों और कार्यरत शिक्षकों कर्मचारियों की जिम्मेदारी 13 जुलाई से सरकार की होगी।

डेढ़ बर्ष तक संबंध के बाद शादी से इंकार करने पर युवती ने की थी आत्महत्या

देवास। शहर के शिमला कॉलोनी देवास में युवती द्वारा दिनांक 1 जून 2021 को रात करीब 9 बजे सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी थी। जाँच में पता चला की आरोपी अतुल पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी मिश्रीलाल नगर ,देवास के पिछले 18 महीनो से मृतिका युवती के साथ सम्बन्ध थे। जब शादी की बात आई तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया जिससे युवती ने आहात होकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में शहर के कोतवाली थाने में शनिवार को रात करीब पौने 10 बजे आरोपी के खिलाफ धारा 306 भा.द.वी के तहत प्रकरण दर्ज हुआ। मामले को कोतवाली थाने के निरक्षक उमराव सिंह ने विवेचना में लिया है।

रूठे इन्द्रदेवता को मानने के लिए की गई आराधना

पीपरी(सुनील योगी)– रूठे इन्द्रदेवता को मानने के लिए देवास जिले के पीपरी क्षेत्र में तरह तरह के जतन किये जा रहे है,जांहा अमावस्या पर रतनपुर के युवाओं के द्वारा गांव के सभी देवताओं को नर्मदा जी का जल लाकर चढ़ाया गया एवं पूजन अर्चन किया गया, तो नर्मदा मैय्या के धाराजी तट के आसपास इंद्रभगवान को मनाने के लिए पुरुष वर्ग अनूठे तरह से लकड़ी से नृत्य कर इन्द्रदेवता से पानी बरसाने का आव्हान कर रहे है। बारिश की खेंच के चलते फसले बुरी तरह से प्रभावित हो रही है,इसी कड़ी में पीपरी में रविवार के दिन बाग रसोइ एवं खेड़ापुजन का आयोजन किया जाएगा।रतनपुर के युवाओं द्वारा मंगल वर्षा प्रार्थना लिए नर्मदा धारा जी तट तक पैदल यात्रा करके कामना की गई

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया स्थापना दिवस

कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा)- संस्कारित एवं राष्ट्रभक्त युवा शक्ति का प्रतीक विश्व का सबसे बड़ा एवं प्रभावशाली छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 73 वें स्थापना दिवस पर नगर के विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया परिषद के सदस्य द्वारा नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया नगर अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने बताया कि विद्यार्थी परिषद देश के विद्यार्थियों का एक सशक्त संगठन है जिसका उद्देश्य छात्र एवं राष्ट्र निर्माण है।इसकी स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी इस अवसर पर परिषद के मयंक बिंजवा, नीरज मालवीय, गौरव पाटीदार,धीरज मालवीय,सिवा सीरम उपस्थित थे।

राष्ट्रीय नेशनल लोक अदालत में राजस्व करों की वसूली में देवास नगर निगम प्रथम स्थान पर

देवास। मध्यप्रदेश में देवास नगर निगम रात्रि 8:00 बजे के कलेक्शन अनुसार प्रथम स्थान पर चल रहा है अभी तक प्राप्त राजस्व वसूली मैं नगर निगम देवास में रात्रि 12:00 बजे तक ऑनलाइन करो की राशि जमा की जा रही है करदाता रात्रि 12:00 बजे तक ई नगर पालिका देवास पर ऑनलाइन करो की राशि जमा कर सकते हैं