देवास जिले में नेशनल लोक अदालत में राजीनामा से हुआ प्रकरणों का निराकरण

नेशनल लोक अदालत में 1अरब 08 करोड़ 47 लाख 14 हजार 984 रुपये  राशि के 883 लंबित प्रकरण एवं 2 करोड़ 39 हजार 608 रुपये राशि के 7960 प्री-लीटिगेशन प्रकरण निराकृत
देवास 10 जुलाई 2021/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में  शनिवार को जिले के समस्त न्यायालयों में वृहद स्तर पर ’नेशनल लोक अदालत’ का आयोजन किया गया। 

आयोजित राष्ट्रीय नेशनल लोक अदालत में राजस्व करों की वसूली में देवास नगर निगम रात्रि 8 बजे तक प्रथम नंबर पर है

नगर निगम पीआरओ से प्राप्त जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश में देवास नगर निगम रात्रि 8:00 बजे के कलेक्शन अनुसार प्रथम स्थान पर चल रहा है अभी तक प्राप्त राजस्व वसूली मैं नगर निगम देवास में रात्रि 12:00 बजे तक ऑनलाइन करो की राशि जमा की जा रही है करदाता रात्रि 12:00 बजे तक ई नगर पालिका देवासपर ऑनलाइन करो की राशि जमा कर सकते हैं।

नेशनल लोक अदालत में संपूर्ण जिले में न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में से 7174 प्रकरण एवं 16049 प्रिलिटिगेशन प्रकरण निराकरण हेतु रखे गए। जिनमें से आपसी सुलह समझौते और राजीनामा द्वारा लंबित प्रकरणों में से 1अरब 08 करोड़ 47 लाख 14 हजार 984 रुपये राशि के 883 लंबित प्रकरण एवं 2 करोड़ 39 हजार 608 रुपये राशि के 7960 प्री-लीटिगेशन प्रकरण निराकृत किए गए ।
        प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री योगेश कुमार गुप्ता द्वारा नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। शुभारंभ समारोह में श्री एम.एस.ए. अन्सारी प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, श्री रमेश कुमार श्रीवास्तव विशेष न्यायाधीश, श्रीमती कृष्णा परस्ते तृतीय जिला न्यायाधीश, श्री विष्णु कुमार सोनी पंचम जिला न्यायाधीश, श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री गंगाचरण दुबे द्वितीय जिला न्यायाधीश, श्री नीरज शर्मा प्रथम जिला न्यायाधीश, श्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं न्यायाधीशगण श्रीमती ज्योति डोंगरे शर्मा, श्री मनीष कुमार पाटीदार, श्रीमती विनीता गुप्ता, श्रीमती वर्षा भाटी, सुश्री नेहा परस्ते, श्री विष्णुकांत मिश्रा, सुश्री रेखा पाराशर, सुश्री दिव्या रामटेके, श्री देवांश अग्रवाल, श्री विजिताश्व पुष्कर, श्री राजेश अंशेरिया, श्रीमती शक्ति रावत जिला विधिक सहायता अधिकारी, अध्यक्ष अभिभाषक संघ श्री मनोज हेतावल सहित लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर.के. खांडेगर, अधिवक्तागण एवं पक्षकारगण उपस्थित थे। 
    प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री योगेश कुमार गुप्ता  द्वारा विद्युत कंपनी, नगर निगम, बैंक, बीमा कंपनी के स्टाॅल पर जाकर तथा प्रत्येक खंडपीठ का भ्रमण कर समस्त संबंधित को लोक अदालत में अधिक से अधिक से अधिक संख्या में प्रकरण के निराकरण हेतु प्रेरित किया गया। 
नेशनल लोक अदालत में सिविल, आपराधिक, विद्युत अधिनियम, एनआईएक्ट, चैक बाउन्स, श्रम मामले, मोटर दुर्घटना दावा, बीएसएनएल आदि विषयक प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला मुख्यालय देवास एवं तहसील स्तर पर सोनकच्छ, कन्नौद, खातेगांव, टोंकखुर्द एवं बागली में 31 न्यायिक खंडपीठों का गठन किया गया। 

नेशनल लोक अदालत में निराकृत प्रकरणों की जानकारी

श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा बताया गया कि नेशनल लोक अदालत में संपूर्ण जिले में न्यायिक खंडपीठों में न्यायालयों के लंबित प्रकरणों में से 1 अरब 8 करोड़ 47 लाख 14 हजार 984 रुपये राशि के 883 प्रकरण निराकृत हुए। जिसमें न्यायालयों में लंबित नियमित प्रकरणों में आपराधिक प्रकरण 165, चैक बाउन्स 108, मोटर दुर्घटना दावा के 164, फैमेली मेटर्स 14, सिविल 62, विद्युत 265, विविध 105 प्रकरण निराकृत हुए।
निराकृत 164 क्लेम प्रकरणों में राशि  5 करोड़ 2 लाख 84 हजार 620 रुपये के अवार्ड आपसी समझौते के आधार पर पारित किए गए। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के 108 प्रकरण निराकृत हुए जिनमें 1 करोड़ 66 लाख 71 हजार 645 रूपये के चैकों की राशि में सेटलमेंट किया गया। 1 अरब 87 लाख 85 हजार 383 रूपये की राशि के 62 सिविल प्रकरणों का निराकरण हुआ।
प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में रूपये 2 करोड़  39 हजार 608 रुपये राशि के 7960 प्री-लीटिगेशन जिसमें बैंक रिकवरी के 41 विद्युत के 6329, जलकर के 496 एवं अन्य 1094 प्रकरण निराकृत हुए।

युवा कांग्रेस नेताओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन

• मूल्य मे वृद्धि के विरोध में गैस सिलिंडर का विसर्जन किया उठाए लकड़ी के गठ्ठे

देवास । मध्यप्रदेश के देवास जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मीठा तालाब देवास पर गैस सिलेंडर का तालाब में विसर्जन किया साथ ही कार्यकर्ताओ ने सिर पर लकड़ी के गठ्ठे उठाये।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पूर्व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध जमकर नारे बाजी की और रसोई गैस के दाम में प्रतिदिन बढ़ोतरी के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उक्त जानकारी युवा कांग्रेस सोशल मीडियाजिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि मोदी सरकार में अच्छे दिन तो नही आये पर पुराने दिन जरूर आ जाएंगे । केंद्र सरकार की नीतियां पहले ही लोगों के लिए घातक थी और अब गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि ने लोगों की कमर तोड़ दी है। इस दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कि मोदी तेरे राज में कटोरा आ गया हाथ में, हर हर मोदी अब तो बस कर मोदी , रसोई गैस के बढ़े दाम वापस लो, गृहणियों पर जुल्म बंद करो, पेट्रोलियम मंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। इस तरह की बढ़ोतरी आज से पहले कभी नहीं देखी, और कहा कि इससे आम व्यक्ति के घर का बजट बिगड़ जाएगा। मीठा तालाब पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं गैस सिलेंडर को तालाब मे विसर्जन कर एवं लकड़ी के गठ्ठे सिर पर रख कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का यह फैसला जनविरोधी है। इससे लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। मोदी ने देशवासियों का घरेलू बजट बिगाड़ा ,कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों का घरेलू बजट बिगाड़कर रख दिया है। यूपीए के शासनकाल में कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 150 अमेरिकी डॉलर थी। इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमत को तत्कालीन सरकार ने नियंत्रण में रखा। अब क्रूड ऑयल की कीमतें कम हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल महंगा किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

अभाविप ने विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर मनाया स्थापना दिवस

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 9 जुलाई को अपना स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया। नगर मंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कि कोरोना नियमावली को ध्यान में रखते हुए अभाविप ने नगर के 8 स्थानों पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमे कुल 246 विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को अ.भा.वि.प की कार्य पद्धति एवं विद्यार्थियों का समाज के प्रति दायित्व के बारे में अवगत कराया। वही शाम को अभाविप कार्यकर्ताओं ने सयाजी द्वार स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 73 व अभाविप आकार के दीप प्रज्वलित कर आतिशबाजी की। आतिशबाजी के पश्चात वहां कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया।

अमलतास अस्पताल में होगा मध्यप्रदेश पुलिसकर्मियों का निःशुल्क उपचार

• अस्पताल को निःशुल्क इलाज के लिए मध्यप्रदेश पुलिस विभाग द्वारा मिली मान्यता

देवास। शहर के ग्राम बांगर, उज्जैन रोड पर स्थित अमलतास अस्पताल में अब मध्यप्रदेश पुलिसकर्मियों का निःशुल्क उपचार होगा। इस हेतु अस्पताल को मध्यप्रदेश पुलिस विभाग द्वारा मान्यता मिल चुकी है।
उक्त जानकारी देते हुए अमलतास हॉस्पिटल प्रबन्धक विजय जाट द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश पुलिस विभाग द्वारा पुलिस कर्मियों के निःशुल्क इलाज की मान्यता अमलतास हॉस्पिटल को दी गयी है। अमलतास हॉस्पिटल के चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि देश की सेवा करने वाले पुलिस कर्मियों की सेवा करने का मौका हमे मिला है और उनके लिए विशेष वार्ड तैयार किये गए है । अमलतास हॉस्पिटल में इसके पहले भी कई योजनाए थी जैसे भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना,कर्मचारी राज्य बीमा निगम ,रौशनी क्लीनिक योजना,जिला अंधत्व निवारण समिति,नशा मुक्ति केंद्र योजना,शासकीय विद्युत कर्मी स्वास्थ्य योजना,जननी सहयोगी सुरक्षा योजना,राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना,मध्य प्रदेश राज्य बीमारी सहायता निधी आदि।

कल 10 जुलाई शानिवार को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन

सुन्द्रेल बिजवाड। (दीपक शर्मा) कल 10 जुलाई 2021 शनिवार को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन कनिष्ठ यंत्री नरेंद्र वेले पानीगाँव ने बताया कि शानिवार 10 जूलाई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है कन्नौज न्यायालय में विद्युत बिल चोरी अनियमितता की धारा 126,135, के प्रकरणों पर नेशनल लोक अदालत के तहत सुनवाई होगी एवं अदालत में चल रहे है प्रकरणों पर 20 प्रतिशत एंव अदालत में लगने वाले प्रकरणों पर 30 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है संबंधित उपभोक्ता कन्नौद न्यायालय में शानिवार उपस्थित होकर उक्त योजना का लाभ ले सकते है

10 जुलाई को विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित

10 जुलाई को प्रात: 06 से 09 बजे तक राजाराम नगर, मेंडकीचक, सीताराम नगर, नेहरू नगर, उपाध्‍याय नगर, चाणक्‍यपुरी, नगर निगम मल्‍टी, त्रिलोक नगर, बीराखेडी तथा इन्‍द्रानगर में विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित

देवास। सहायक यंत्री म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.लि. देवास ने विद्युत उपभोक्‍ताओं को सूचित किया है कि मेसर्स पार्थ कंस्‍ट्रक्‍सन द्वारा मेंढकी ओवरब्रिज के कार्य के लिए 33 के.व्‍ही. सिंगावदा पर कार्य किया जाना है। जिससे 33/11 के.व्‍ही. मेंढकी उपकेन्‍द्र से निर्गमित 11 के.व्‍ही. राजाराम नगर, 11 के.व्‍ही. बिराखेडी, 11 के.व्‍ही. चाणक्‍यपुरी एवं 11 के.व्‍ही. त्रिलोक नगर फीडर बंद रहने से 10 जुलाई को प्रात: 06 बजे से 09 बजे तक 11 के.व्‍ही. फीडरों से संयोजित राजाराम नगर, मेंडकीचक, सीताराम नगर, नेहरू नगर, उपाध्‍याय नगर, चाणक्‍यपुरी, नगर निगम मल्‍टी, त्रिलोक नगर, बीराखेडी तथा इन्‍द्रानगर में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। उन्‍होंने बताया कि आवश्‍यकता अनुसार समय बडाया जा सकता है।

सीवरेज लाइन से घरों के सीवेज का कनेक्शन किए जाने हेतु कार्यशाला आयोजित

श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

देवास। शहर में डाली गई सीवरेज लाइन से आम रहवासियों के घरों का सीवरेज का कनेक्शन किए जाने हेतु कार्यशाला आयोजित की गई कार्य शाला में सीवरेज के कनेक्शन किस प्रकार से किया जाना है। नागरिकों को क्या सुविधा दी जाना है उस संबंध में बताया गया जिसमें नागरिकों के घरों पर जाकर कनेक्शन की रसीद जारी कर सभी वार्डों में निर्धारित किए गए प्लंबर से नागरिकों के स्वयं के व्यय से कनेक्शन करवा कर देंगे इस हेतु निगम के राजस्व विभाग के वार्ड प्रभारियों स्वास्थ विभाग के सभी इंस्पेक्टर सभी दरोगाओं को संपूर्ण जानकारी दी गई।

नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के द्वारा आगामी 3 माह में जिन एरियों में सीवरेज लाइन डाली गई है जिसमें रहवासी एवं कमर्शियल एरिया भी हैं उनके सीवरेज के कनेक्शन के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है आयुक्त ने लक्ष्य मैंबताया कि आगामी 3 माह में हम सीवरेज कनेक्शन 90% करना सुनिश्चित करेंगे यह भी बताया नागरिकों को सीवरेज कनेक्शन हेतु निगम में नहीं आना पड़ेगा उनकी सुविधा के लिए वार्ड प्रभारी उनके घरों पर जाकर कनेक्शन किए जाने हेतु प्रेरित कर उनके घरों पर पीओएस मशीन से रसीद जारी करेंगे वार्ड में निर्धारित प्लंबर के द्वारा कनेक्शन करवाएंगे यह भी बताया कनेक्शन के लिए प्रेरित करने के पश्चात भी जो रहवासी सीवरेज कनेक्शन नहीं करवाएंगे उन पर चालानी कार्रवाई भी की जाएगी आयुक्त ने बताया सीवरेज कनेक्शन होने से सीवरेज का गंदा पानी घरों के सामने नहीं आवेगा सीवरेज लाइन के माध्यम से सीधे ट्रीटमेंट प्लांट पर गंदा पानी जावेगा जिससे रहवासी एरिया में नागरिकों के घरों के आसपास सीवरेज का गंदा पानी नहीं रहेगा आयुक्त ने आम रहवासियों से अपील की है की डाली गई सीवरेज लाइन से घरों का सीवरेज का कनेक्शन अवश्य करावे।

दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकी

देवास। शहर के औद्योगिक थाने में बीते दिन गुरुवार को करीब रात 9 बजकर 20 मिनिट पर प्रकरण दर्ज हुआ जिसमें बताया गया की आरोपी सुरेश मेहता निवासी इंदौर ने फरियादी युवती के साथ एबी रोड स्थित रेड फ्लैग होटल में गुरुवार 8 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 15 मिनिट से लगभग 3 घंटे तक बलात्कार किया व उसके बाद जान से मारने की धौस दी। मामले में औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। वही मामले को औद्योगिक थाने में पदस्थ उप निरक्षक पूजा सोलंकी ने विवेचना में ले लिया है।

राशि की कमी का हवाला देकर वास्तविक स्थान पर बनने वाला डैम निजी व्यक्ति को लाभ देने के लिए बनाया दिया गया

बागली /बेहरी(सुनील योगी) – पानी रोको अभियान पर मध्यप्रदेश शासन करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है, उसी की तरह विगत 6 वर्ष पूर्व बेहरी क्षेत्र के प्रसिद्ध इमलीवाला खाल पर गांव के निकट कृषक मुकेश महाराज परमानंद बागवान हीरालाल गोस्वामी एवं अन्य कृषकों के निजी खेत से होकर गुजरने वाले नाले पर स्टॉप डेम की कार्य योजना बनाई गई जिसकी स्वीकृति भी मिल चुकी थी! किंतु अचानक रोजगार सहायक द्वारा गलत जानकारी भेज कर इस नाले पर बनने वाले स्टाप डेम की कास्ट (लागत कीमत) बढ़ा कर बता दी और इस्टीमेट ₹7 लाख रुपए की बजाए ₹18 लाख रुपए का प्राक्कलन तैयार कर जिला मुख्यालय पहुंचा दिया और जरूरी कार्य जिसमें जल रोको अभियान के इस काम को रुकवा दिया! और उसी राशि से अन्य स्थान पर निजी व्यक्ति को लाभ देने के लिए उसकी भूमि सुधारने के लिए रोजगार सहायक द्वारा स्थान का चयन उसके खेत के पास गुणवत्ता विहीन स्टॉप डेम बना भी विगत दिनों बना दिया यह कार्य व्यक्तिगत लाभ देने के लिए किया गया इसी दौरान डेम बनाने के लिए आई शासकीय मशीन से वहां रहने वाले संबंधित रिश्तेदार के खेत पर सुधार दीया और राशि नरेगा से निकालली गई, जिस स्थान पर वर्तमान में स्टाप डैम बनाया गया वहां पानी रोकने का बहुत कम उपाय है! मात्र दो किसानों के खेत का पानी ही पहुंचता है उस डेम मे
ओर थोड़ी ही दूरी से नाले का उद्गम स्थल भी है! इसलिए वहां स्टाप डेम बनना व्यर्थ हो गया
ग्रामीणों का कहना है कि यह बंनाने से रुपए की अनावश्यक बर्बादी हुई है यही स्टाप डेम उचित स्थान पर बनता तो कई किसानों को फायदा होता, और नदी का जलस्तर भी बढ़ता इस बात का विरोध भी बड़े स्तर पर किया गया लेकिन रोजगार सहायक ने किसी की नहीं चलने दी
ग्राम पंचायत ने पास किया विरोध प्रस्ताव

ग्रामीणों ने ठहराव प्रस्ताव बनाकर विरोध भी किया, इस संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मनोहर सोलंकी ने बताया उन्हें रोजगार सहायक द्वारा डैम बनाने की जानकारी नहीं दी गई वह भी नहीं चाहते थे कि गलत स्थान पर ग्राम पंचायत का रुपया बर्बाद हो लेकिन रोजगार सहायक की हट के कारण वहां पर बना दिया गया उसी प्रकार ग्राम पंचायत में सचिव पद पर कार्यरत रायसिंह सेंधव ने स्पष्ट कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं एपीओ धीरज कानूनगो ने भी इस संबंध अनभिज्ञता जाहिर की वर्जन इमली वाले खाल पर बनने वाले स्टाप डैम की लागत राशि 1500000 रुपए से अधिक आ रही है इसलिए जिले से स्वीकृति मिलेगी और अगले सत्र में बनना संभव हो पाएगा वर्तमान में गलत स्थान पर डेम बन गया मैं उसकी उसकी जांच करवाता हूं- धीरज कानूनगो ए पी ओ जनपद बागली
इस संबंध में पूर्व सरपंच रामचंद्र जी का कहना है कि इमली वाले खाल पर बनाना बेहद जरूरी है डैम वहां पानी व्यर्थ बह रहा है अन्य स्थान पर बेवजह राशि खर्च की जा रही है

कार से अवैध शराब परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार

7 पेटी देसी शराब के साथ हौंडा सिटी कार जप्त कर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र पिता रमेश माली पर मोटर व्हीकल एक्ट व आबकारी अधिनियम के तहत की कार्यवाही

कन्नौद: पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश अनुसार डॉ शिव दयाल सिंह पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध गोरखधंधे के विरुद्ध अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार के नेतृत्व में थाना कन्नौद की टीम द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय करने वालों की धरपकड़ के दौरान मुखबिर की सूचना पर हौंडा सिटी कार एमपी 09 एचडी 5695 से अवैध शराब लेकर सतवास तरफ से आ रही है। प्राप्त सूचना को विश्वसनीय मानकर सूचना की तस्दीक के लिए उप निरीक्षक लोकेश कुशवाहा, हिमांशु तोमर, लोकेंद्र, मोहन सिंह चौहान, पालीवाल एग्रो फार्म के सामने सतवास रोड कन्नौद पर पॉइंट लगाकर वाहन चेकिंग की गई मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार होंडा सिटी कार आती दिखाई दी जिसे मौके पर रुकवाया गया एवं चालक से नाम पूछने पर उसने अपना नाम धर्मेंद्र पिता रमेश चंद्र माली उम्र 25 साल निवासी ग्राम टाकलीखेड़ा बताया संदेही धर्मेंद्र की कार की तलाश थी लेने पर कार की डिग्गी लाक थी जिसे चालक धर्मेंद्र से खुलवा कर चेक किया गया जिसके अंदर भूरे रंग की 7 पेटियां रखी थी। पेटियों को चेक करने पर देसी मदिरा प्लेन के क्वार्टर होना पाया गया संदेही धर्मेंद्र से शराब परिवहन करने के संबंध में वैध अनुज्ञा पत्र व उक्त वाहन क्रमांक एमपी 09 एचडी 5695 के दस्तावेज मांगने पर संदेही धर्मेंद्र के द्वारा कागजात नहीं होना बताया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम व 130/177(3) एम. व्ही एक्ट का दंडनीय होने से मौके पर उक्त वाहन जिसकी कीमत करीब ₹200000 सहित वाहन के अंदर रखी 7 पेटी देसी मदिरा शराब की कीमत ₹28000 रुपए के मुताबिक संपत्ति जब्ती कर कब्जा पुलिस लिया तथा आरोपी धर्मेंद्र को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार, उप निरीक्षक चिंतामन चौहान, उप निरीक्षक लोकेश कुशवाहा, प्रधान आरक्षक रवि वर्मा, आरक्षक मोहन सिंह चौहान, आरक्षक राजकुमार हिमांशु तोमर का सराहनीय योगदान रहा।

चंचल भारतीय✍️