Dewas मतदान के बाद ऊंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाओ फ्री नाश्ता पाओ…

• कुछ दुकानों पर सुबह फ्री नाश्ता, कुछ दुकानों पर मिलेगा 10 प्रतिशत का डिस्काउंट

देवास। जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 में शतप्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही है। देवास और खण्डवा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 मई को होने वाले मतदान के दिन मतदान करने के बाद ऊंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर हर्ष मिष्‍ठान भण्‍डार राधागंज, आर.के. होटल उज्‍जैन रोड और वर्षा बोक्‍स में सुबह 7 से 10 बजे तक नाश्‍ता फ्री मिलेगा।

इन दुकानों पर मिलेगा 10 प्रतिशत का डिस्काउंट देवास में चाट चौपाटी स्थित जय अंबे फरियाली खिचड़ी सेंटर, मोमोस पाइंट चाट चौपाटी सेंटर, राधाकृष्ण नाश्ता पाइंट उज्जैन रोड, अजय रेस्टोरेंट बावड़िया, गीताश्री स्वीट नावेल्टी चौराहा, बलराम स्वीट तहसील चौराहा, जोधपुर स्वीट भोपाल चौराहा, जोधपुर स्वीट एण्ड नमकीन कैलादेवी चौराहा, राजस्थान स्वीट लाल गेट स्टेशन रोड, जोधपुर बीमा चौराहा उज्जैन रोड, जोधपुर स्वीट मेंढकी रोड देवास पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जायेगा।

Dewas आज आयोजित होगी “नेशनल लोक अदालत”

देवास। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 11 मई को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जायेगी।

लोक अदालत जिला न्यायालय और नगर निगम में आयोजित होगी।
नेशनल लोक अदालत के माध्यम से आमजन अपने राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण कर लाभांवित हो सकेंगे।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्रीमती अभिलाषा एन. मवार द्वारा 11 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में क्लेम, आपराधिक, सिविल, पारिवारिक, चैक बाउंस, विद्युत, आदि से संबंधित राजीनामा योग्य प्रकरणों का अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए आमजन से अपील की गई। उन्‍होंने कहा कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से प्रकरण कम समय में निराकृत होते हैं जिसका लाभ दोनों पक्षकार को मिलता है।

नेशनल लोक अदालत मे नगर निगम द्वारा करदाताओं को संपत्तिकर व जलकर चालु वित्तीय वर्ष 2024-25 की राशि जमा कराने पर नियमानुसार छूट दी जा रही है। नेशनल लोक अदालत के दिवस करदाताओं को अपने चालु वित्तीय वर्ष 2024-25 की राशि जमा कराने की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम कार्यालय व जिला न्यायालय मे शिविर लागाये जा रहे है। निगम कार्यालय मे कर जमा कराने का समय सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक तथा न्यायालय परिसर मे सुबह 10.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक रहेगा। निगम सीमा क्षेत्र के करदाताओं से अपील है कि वे चालु वित्तीय वर्ष 2024-25 का कर जमा कराकर नियमानुसार मिल रही छूट का लाभ उठावें।

Dewas जहां यज्ञ हवन होता है वह भूमि पवित्र हो जाती है : श्रीकृष्णगोपाल दास महाराज

मां चामुंडा सेवा समिति ने संत महात्माओं व आयोजक मंडल का किया अभिनंदन

देवास। जहां यज्ञ हवन होता है, वह भूमि पवित्र हो जाती है। वह भूमि प्रेत आत्माओं से मुक्त हो जाती है। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का दिव्य आयोजन जिस भव्यता के साथ संपन्न हुआ है और देवास वासियों ने  यज्ञ मंडप की परिक्रमा, यज्ञ नारायण की सेवा करके यज्ञ में यजमान बनकर जो पुण्य लाभ कमाया है वह अतुलनीय है।

वास्तव में यज्ञ बहुत ही कठिन परिश्रम से संपन्न होते हैं। आयोजक मंडल के वासुदेव  परमार, राहुल हारोडे एवं आयोजन समिति ने समर्पण भाव से इस पुण्यमय कार्य को संपन्न किया वह साधुवाद के पात्र हैं। सच्चा आशीर्वाद सिर पर हाथ रखवाने से नहीं मिलता। किसी का भला करने पर हृदय से जो आशीर्वाद प्राप्त होता है। वही सच्चा आशीर्वाद होता है। यह विचार साकेतवासी गरुड़दास जी महाराज ध्यान योग साधना एवं सेवा न्यास पंचमुखी धाम आगरोद की प्रेरणा मे मालीपुरा मैं श्री कृष्ण गोपालदास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति के दौरान मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा संत महात्माओ के सम्मान अवसर पर व्यक्त किए। मां चामुंडा सेवा समिति के रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में श्री कृष्ण गोपाल दास जी महाराज, काशी से पधारे रघुनाथ दास जी, विजय दास जी, चित्रकूट के रवी लोचन दास जी, भुवनेश्वर दास जी, पंचमुखी धाम से स्वामी दामोदरानंदजी, सुखराम दास जी सहित यज्ञमण्डप में उपस्थित संत महात्माओं एवं आयोजक मंडल के वासुदेव परमार, राहुल हरोडे का मां की चुनरी ओढ़ाकर व पगड़ी पहनाकर पुष्पमालाओं से आत्मीय अभिनंदन किया गया।

प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट : भारत में 1950 से 2015 के बीच 7.82% घटी हिंदू आबादी…

65 वर्षो में मुस्लिम आबादी में 43.15% की वृद्धि, जाने ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी की जनसंख्या में क्या आया बदलाव

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने 167 देशों में 1950-2015 में हुए धार्मिक अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी एक क्रॉस-कंट्री विश्लेषण को रिपोर्ट जारी की है।

  • रिपोर्ट के अनुसार भारत में बहुसंख्यक हिंदू आबादी का हिस्सा 1950 और 2015 के बीच 7.82 प्रतिशत कम हो गया (84.68 प्रतिशत से 78.06 प्रतिशत)।
  • 1950 में मुस्लिम आबादी की हिस्सेदारी 9.84 प्रतिशत थी और 2015 में बढ़कर 14.09 प्रतिशत हो गई – उनकी हिस्सेदारी में 43.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
  • ईसाई आबादी का हिस्सा 2.24 प्रतिशत से बढ़कर 2.36 प्रतिशत हो गया – 1950 और 2015 के बीच 5.38 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
  • सिख आबादी का हिस्सा 1950 में 1.24 प्रतिशत से बढ़कर 2015 में 1.85 प्रतिशत हो गया – उनके हिस्से में 6.58 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
  • बौद्ध आबादी की हिस्सेदारी में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो 1950 में 0.05 प्रतिशत से बढ़कर 0.81 प्रतिशत हो गई।
  • जैनियों की हिस्सेदारी 1950 में 0.45 प्रतिशत से घटकर 2015 में 0.36 प्रतिशत हो गई।
  • पारसी आबादी की हिस्सेदारी में 85 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई, जो 1950 में 0.03 प्रतिशत से घटकर 0.004 हो गई।

प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद द्वारा जारी की गई पूरी रिपोर्ट देखने के लिए नीचे दी गई लिंक को दबाए और प्राप्त करे पूरी रिपोर्ट

Dewas उत्कृष्ट विद्यालय में आज से आयोजित हो रहा तीन दिवसीय पुस्‍तक मेला…

  • नवीन शैक्षणिक सत्र की पुस्तकें, यूनिफार्म, कॉपी, स्टेशनरी उचित मूल्य पर रहेगी उपलब्ध
  • मेले में करियर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन और प्रशिक्षित काउंसलर देंगे परामर्श

देवास। नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिये क्रय की जाने वाली पुस्तके, यूनिफार्म, कॉपी, स्टेशनरी आदि उचित मूल्य पर एक जगह उपलब्ध कराये जाने के लिए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-2 में आज 8 मई से 10 मई तक तीन दिवसीय सायं 04 से 07 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। देवास जिले के समस्त पुस्तक विक्रेता एवं यूनिफार्म विक्रेता प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-2 से सम्पर्क कर अपना स्थान बुक कराये।

देवास जिले के समस्त अभिभावक एवं स्कूल में अध्ययनरत छात्र/ छात्राएं उचित मूल्य पर आवयश्कता अनुसार सामग्री क्रय करें एवं नई परम्परा का हिस्सा बने, ताकि आगामी सत्र में विद्यालयों की मनमानी और बाध्यता को खत्म किया जा सके। विद्यालय की बुक लिस्ट अनुसार पुस्तके एवं अन्य सामग्री किसी भी विक्रेता से क्रय की जा सकती है, जिस पर विक्रेता से छूट का लाभ भी प्राप्त होगा, क्योकि मेले में प्रतिस्पर्धा होगी।

मेले मे केरियर एवं प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन और प्रशिक्षित काउंसलर से परामर्श भी दिया जायेगा। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत प्रतियोगिता भी आयोजित होंगी, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जायेगा।

Pandit Pradeep Mishra : पंडित प्रदीप मिश्रा की जिम्मेदारी संभाल रहे बेटे राघव, सुना रहे शिवमहापुराण की कथा…

Pandit Pradeep Mishra : विश्व विख्यात कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा के पुत्र राघव मिश्रा भी अब शिवमहापुराण कथा का वाचन कर रहे हैं। राघव मिश्रा अपनी पहली कथा अपने पिता के कुबेश्वर धाम पर कर रहे है। कुबेरेश्वरधाम पर नियमित रूप से हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु भव्य निर्माणाधीन शिवलिंग के दर्शन करने जाते हैं। पांच दिवसीय कथा का श्रीगणेश मंगलवार (30 अप्रैल) से हुआ। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी अपने पुत्र राघव की यह पहली कथा का श्रवण कर रहे है।
प्रथम दिन की कथा के बाद कथा वाचक राघव मिश्रा जी ने कहा की बच्चो को प्रतिदिन अपने घर के नजदीकी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर एक लौटा जल अवश्य चढ़ाना चाहिए और श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का जाप करना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा विश्व में प्रसिद्ध हैं। पंडित मिश्रा बहुत ही अद्भुत तरीके से शिव महापुराण कथा सुनाते हैं। उनकी शिव महापुराण कथा सुनने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ता और उस स्थान पर महाकुंभ सा नजारा नजर आता है। शिव महापुराण कथा करने वाले पंडित मिश्रा अपने पुत्र को भी कई बार कथा में साथ ले जाते थे। इसलिए उनके पुत्र भजन गायक के साथ पवित्र ग्रन्थों का अध्ययन कर आध्यात्मिक ज्ञान को प्रखर हो गए हैं।

पंडित प्रदीप मिश्रा के पुत्र राघव मिश्रा की पहले दिन की शिवमहापुराण कथा
पंडित प्रदीप मिश्रा के पुत्र राघव मिश्रा की दूसरे दिन की शिवमहापुराण कथा

पंडित प्रदीप मिश्रा नारियल लगने से हो गए थे चोटिल

बीते दिनों आष्टा में पंडित प्रदीप मिश्रा महादेव की होली में शामिल होने गए थे। चल समारोह के दौरान किसी श्रद्धालु ने पंडित जी को नारियल अर्पित करने हेतु उनकी तरफ नारियल फेंक दिया जिससे नारियल उनके सिर पर लगा। नारियल लगने से लंबे समय से उनका इलाज चल रहा है और विशेषज्ञ डॉक्टरों ने रेस्ट करने को किया था, जिससे वह रेस्ट कर रहे हैं। धाम पर कथा और धार्मिक गतिविधियों में उनके बेटे राघव मिश्रा के सानिध्य में मंगलवार से दोपहर 3.00 बजे से दो घंटे संगीतमय श्रीमहापुराण का आयोजन किया जा रहा है।

Dewas वर्मा क्लासेस पर हुआ एमपी मेरिट बच्चों का सम्मान, मेरिट लिस्ट में तीन छात्राए वर्मा क्लासेस की

देवास। विगत दिनों एमपी का 10वीं, 12 वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम आया। जिसमे एमपी मेरिट लिस्ट में देवास से तीन छात्राएं वर्मा क्लासेस की हैं। इस बार 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में मध्य प्रदेश टॉपर लिस्ट में वर्मा क्लासेस से दो बच्चियों  तनीम मंसूरी ने 96.2 प्रतिशत के साथ मध्य प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है और एक्सीलेंस की अक्सा खान 96 प्रतिशत के साथ मध्य प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया हैं। वही 10वीं की मध्य प्रदेश मेरिट लिस्ट में देवास से वर्मा क्लासेस की छात्रा एक्सीलेंस की जोबीया शेख ने 97 प्रतिशत के साथ मध्य प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। विदित हो की परिणाम वाले दिन वर्मा क्लासेस के संचालक हेमंत वर्मा के साइकिल से अयोध्या गए हुए थे। जिस कारण  बच्चों का सेलिब्रेशन नहीं हो पाया था। आज सभी टॉपर बच्चे एक साथ एकत्रित हुए और वर्मा क्लासेस के आने वाले अच्छे रिजल्ट्स को सेलिब्रेट किया स साथ ही वर्मा क्लासेस के तीनों एमपी मेरिट बच्चों का सम्मान  किया गया।

Dewas कल से शुरू होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन, बनारस-अयोध्या, के संत संपन्न कराएंगे यज्ञ..

देवास। यज्ञ से संपूर्ण वातावरण की शुद्धि होती है एवं इसके मंत्रों से आत्मशुद्धि भी होती है। प्राचीनकाल से यज्ञ का महत्व रहा है तथा यज्ञ ही वह कार्य हे जिससे आध्यात्मिक प्राकृतिक एवं मानसिक शुुद्धता मिलती है। यह बात परमपूज्य श्री श्री 108 महंत श्री कृष्ण गोेपालदास जी महाराज ने मालीपुरा में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

महंत ने बताया कि 2 से 8 मई तक मालीपुरा चौराहा स्थित प्रांगण में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जो कि सभी भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं के लिए अति महत्वपूर्ण है। यज्ञ संपन्न कराने हेतु बनारस, अयोध्या, आदि जगहों से संत गण पधार रहे हैं। यज्ञ में करीब 33 जोड़े भाग लेंगे। यज्ञ पांडाल में भक्तजनों की पर्याप्त बैठक व्यवस्था की गई है। इस यज्ञ में परिक्रमा हेतुु भी विशेष व्यवस्था की गई है। यज्ञ की परिक्रमा कर जीवन में समृद्धि एवं सुख लाया जा सकता है। इस यज्ञ की परिक्रमा का विशेष महत्व है। साथ ही इस आयोजन में नानीबाई का मायरा 4 से 6 मई तक आयोजित किया जाएगा। पूर्णाहूति एवं महाआरती 8 मई शाम 5 बजे होगी। संयोजक वासुुदेव परमार ने उपस्थित पत्रकारों को संपूूर्ण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर यज्ञ का लाभ लेने का आग्रह किया। संचालन अमित पंवार ने किया तथा पत्रकारों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आमंत्रित करतेे हुए आयोजक राहुल हरोड़े एवं रोहित चौहान ने इस अध्यात्मिक एवं धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

10th 12th Result : आज 4 बजे जारी होगा एम पी बोर्ड का परीक्षा परिणाम

https://mpbse.nic.in/

https://mpresults.nic.in

https://mpbse.mponline.gov.in

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजों की घोषणा के लिए प्रेस-कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज शाम 4 बजे MPBSE के भोपाल स्थित मुख्यालय के सभागृह में किया जाएगा।विद्यार्थी नीचे दी गई विभिन्न वेबसाइट के द्वारा अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे व मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

SMS से भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट
एमपी बोर्ड रिजल्ट SMS
अपने मोबाइल फोन पर मैसेज बॉक्स में टाइप करें- MPBSE12 Roll Number
इसे भेज दें 56263 पर।
मान लीजिए आपका रोल नंबर 12345678 है, तो मैसेज इस तरह टाइप करना होगा- MPBSE12 12345678

10 वी का रिजल्ट SMS से चेक करे
अपने मोबाइल फोन पर मैसेज बॉक्स में टाइप करें- MPBSE10 Roll Number
इसे भेज दें 56263 पर।
मान लीजिए आपका रोल नंबर 12345678 है, तो मैसेज इस तरह टाइप करना होगा- MPBSE10 12345678

Dewas सायबर सेल ने खोजे लगभग 32 लाख रुपये कीमत के 160 मोबाईल…

देवास। सायबर सेल ने जिले में गुम हुए मोबाईलों में बड़ी संख्या में मोबाइल खोजकर उन्हें उनके मालिकों तक पहुंचाया है।
जिले में गुम हुए मोबाइल की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमे सायबर सेल प्रभारी व टीम को गुम हुए मोबाईल की खोज करने हेतु लगाया गया। सायबर सेल द्वारा जिले में से गुमें हुए मोबाईलों की तकनीकी उपकरणों से ट्रेसिंग कर 160 मोबाईल फोन खोजे जिनकी कुल कीमत लगभग 32 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा कन्ट्रोल रूम पर मोबाईल धारकों को उनके गुमें हुए मोबाईल देकर मायूस चहरों पर फिर से मुस्कान लायी गई है। l