श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर पर 25 फरवरी को होगा ध्वजारोहण

• टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर मंदिर पर ध्वजारोहण 26 फरवरी को

देवास। श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ जैन मंदिर तुकोगंज रोड पर 25 फरवरी गुरुवार को वार्षिक ध्वजारोहण एवं प्रभु प्रतिष्ठा की 57 वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। ध्वजारोहण के पूर्व प्रात: 8.30 बजे ध्वज पूजन एवं गीत संगीतमय सामूहिक भव्य स्नात्र महोत्सव मनाया जाएगा। टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेेश्वर मंदिर पर 26 फरवरी शुक्रवार को वार्षिक ध्वजारोहण एवं प्रभु प्रतिष्ठा की 32 वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।
उक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि 25 फरवरी प्रात: 10.44 बजे चिमनभाई कुमुद भाई नितिन कडिय़ा परिवार द्वारा मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण होगा। गुरू मंदिर शिखर पर पुखराज देवी रमणलाल राजमल चौधरी परिवार द्वारा एवं अधिष्ठायक देव मंदिर शिखर पर चांदमल सूरजमल जैन परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। तत्पश्चात प्रभावना वितरण, साधार्मिक भक्ति एवं विशिष्ट संघ पूजन का आयोजन होगा। 26 फरवरी को प्रात: 10.09 बजे टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर रमणलाल इंदरमल महाजन परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। श्रीसंघ द्वारा भाता वितरण होगा।
ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष विलास चौधरी एवं ट्रस्टी अशोक जैन मामा, शैलेन्द्र चौधरी, अजय मूणत, भरत चौधरी, अतुल जैन, दीपक जैन, राकेश तरवेचा, वीरेन्द्र जैन,अशोक जैन, राजेन्द्र जैन, चंद्रशेखर जैन, गौरव जैन, सुधीर जैन, अनूप शेखावत, संतोष सेठिया, सुशील कुमार बम, मनोज कटारिया, आदि ने समाजजनों से कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

सहायक सेकेट्री द्वारा जाली हस्ताक्षर कर करोड़ों रूपए निकालने की शिकायत जनसुनवाई में की

किसानों के आवेदन पर नही हो रही सुनवाई, फिर मिला आश्वासन

देवास। सेवा सहकारी साख मर्यादित राजोदा के सहायक सेकेट्री द्वारा जाली हस्ताक्षर कर करोड़ों रूपए राशि निकालने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण किसानों ने मंगलवार को जनसुनवाई में एसडीएम को कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा। गांव के हुकमसिंह पाटीदार, गोवर्धन, कैलाश पाटीदार, मांगीलाल पाटीदार, महेन्द्र पाटीदार, रामप्रसाद, दिनेश परमार, विक्रम सिंह परमार, सुखराम पाटीदार, धीरज सिंह, राधेश्याम पाटीदार, तेजराम पाटीदार, राजाराम पाटीदार सहित अन्य किसानो ने शिकायत में बताया कि ग्राम राजोदा के सेवा सहकारी साख मर्यादित सेकेट्री महेश जैन ने जाली हस्ताक्षर कर गांव के लगभग 250 से 300 किसानों के करोड़ों रूपए निकाल लिए है। किसानों द्वारा पूर्व में आरोपी के खिलाफ अलग-अलग आवेदन देकर शिकायत की गई थी, जिसका निराकरण आज तक नही हुआ। शिकायत सुनने के पश्चात एसडीएम ने गांव के किसानो को बुलाकर उपायुक्त कार्यालय में अधिकारी के पास भेजा। जहां से किसानों को आश्वासन मिला है कि शीघ्र समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा। किसान जब अपनी समस्या को लेकर बैंक में जाते है तो बैंक प्रबंधक द्वारा संतोषजनक जवाब नही दिया जाता है। गांव के किसानों ने कलेक्टर से मांग की है कि पूर्व आवेदन को ध्यान में रखते हुए आरोपी सेकेट्री महेश जैन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाया जाए एवं बैंक में संस्था द्वारा राशि जमाकर नोड्यूज दिलाया जाए। 

विज्ञान भवन दिल्ली में विश्व रविदास महापीठ का चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी ने विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित किया, राष्ट्रीय अधिवेशन में विश्व महापीठ से बाईस राज्यों के पदाधिकारियों ने भाग लिया

शाजापुर । संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ भारत ईकाई मध्यप्रदेश शाजापुर जिलाध्यक्ष मुकेश परमार ने बताया कि संत परंपरा के महान योगी विश्व वंदनीय परम पारस सत गुरु रविदास जी महाराज के जन्मोत्सव का शुभारंभ देश का दिल दिल्ली से एक अतिविशिष्ट एवं गरिमामयी कार्यक्रम में देश के प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति महोदय श्री रामनाथ कोविंद साहब के मुख्य आतिथ्य में विज्ञान भवन दिल्ली आज 21 फरवरी 2021 को समय 11 बजे संपन्न हुआ जिसमें संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महावीठ भारत के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री दुष्यंत कुमार गौतम, महामहिम राज्यपाल हरियाणा श्री सत्यदेव नारायण आर्य जी एवं उतराखंड के महामहिम राज्यपाल महोदया श्रीमती बेबी रानी मौर्या जी, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विजय सांपला जी, महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविदासा आचार्य श्री सुरेश राठौर जी, पुर्व केंद्रीय मंत्री डा. सत्यनारायण जटिया जी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जी, महापीठ अंतर्राष्ट्रीय आत्माराम परमार जी, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश केरो जी , सहित बाईस राज्यों के सांसद व विधायक तथा महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष सहित अलग अलग जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लिया इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति महोदय ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि हमें संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के सतमार्ग पर चल कर देश को दुनिया में श्रेष्ठ बनाने का संकल्प लेना है एवं जन जन तक विश्व के कोने कोने में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.बी.आर. अम्बेडकर के समता मुलक समाज के सपनों को साकार कर देश में समता स्वतंत्रता बंधुत्व व न्याय का वातावरण निर्मित करना है राष्ट्रीय अधिवेशन में मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्री बारेलाल अहिरवार जी के नेतृत्व में डॉ. मदनलाल चौहान, महापीठ प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश मोहने, ओम राजोरिया, शाजापुर जिले से जिलाध्यक्ष मुकेश परमार, गौकुल सिंह चौहान, अम्बाराम राजोरिया , गोर्धनलाल परमार ।

महांकाल भक्त मंडल के द्वारा बस स्टैंड कांटाफोड़ पर नर्मदा परिक्रमा यात्रियों को चाय नाश्ता करवाया जा रहा है।


नर्मदा जयंती के पावन अवसर से प्रारंभ सेवा निरंतर जारी है नर्मदा परिक्रमा मार्ग से निकलने वाले वाहनों के यात्रियों को चाय नाश्ता करवा कर प्रतिदिन उनकी सेवा की जा रही है साथ है महांकाल भक्त मंडल द्वारा प्रतिदिन भक्ति के साथ ही आयोजन स्थल पर अनेक कार्यक्रम किया जा रही जिसमें शनिवार को सुदामा पूरी मंडल द्वारा सुंदर कांड किया गया वहीं रविवार को भजन मंडल द्वारा भजन का आयोजन भी किया गया।

?️ बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़

पुलिस कप्तान की पत्रकारों से कानून व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा

कन्नौद: नगर के यातायात दबाव को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह का कन्नौद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में आगमन के समय में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए श्री सिंह ने कहा कि आप लोगों के द्वारा बताए गए सभी प्रमुख बिंदुओं पर निश्चित रूप से समय सीमा के अंतर्गत कार्य की निश्चित तक की जाएगी पत्रकारों के द्वारा इंदौर बैतूल हाईवे मार्ग पर बातें प्राथमिक एवं दुर्घटना को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक से प्रमुख रूप से नगर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस ट्राफिक की व्यवस्था की जाए नगर के प्रमुख चौराहों पर सीसी कैमरे लगाए जाएं तथा नगर के मध्य से गुजरने वाले मार्ग पर एकांकी मार्ग घोषित किया जाए जिससे नगर के अंदर लग रहे जाम से निजात मिले इन सब बातों को ध्यान से सुनते हुए श्री सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की शीघ्र क्या आदेश जारी किए जा रहे हैं कन्नौद में ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जाएगी इसी के साथ कैमरे के माध्यम से निगाह रखने के लिए प्रमुख चौराहों पर कैमरे की व्यवस्था का प्रस्ताव बुलाकर कैमरे लगा दिए जाएंगे इसी के साथ तेज रफ्तार से चल रहे हैं वाहनों में स्पीड गवर्नर नहीं होने पर सख्ती के साथ कार्यवाही की जाएगी इसके लिए स्थानी पुलिस अधिकारियों को तत्काल आदेश दे दिए गए हैं श्री दयाल एक निजी कार्यक्रम में कन्नौद आए हुए थे इसके बाद पुलिस उप अधीक्षक के कार्यालय में सभी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारियों की बैठक ली गई तथा उनको आवश्यक निर्देश दिए गए हैं क्षेत्र में गुंडागर्दी भूमाफिया मादक पदार्थों के विक्रेताओं के साथ अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सख्ती के साथ कार्यवाही की जाए प्रतिदिन शाम से देर रात तक थाना प्रभारी स्टाफ के साथ नगर में भ्रमण करें।
चंचल भारतीय✒️

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत थ्रीआर जागरूकता शिविर लगाकर पैम्पलेट बांटी

देवास। शिखर सामाजिक कल्याण समिति द्वारा वार्ड क्रमांक 25, 26, 27 में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत थ्रीआर जागरुकता शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। समिति अध्यक्ष समर्थ विजयवर्गीय ने बताया कि जगारूकता शिविर के अंतर्गत रहवासियों को (थ्री आर सिद्धांत अर्थात रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल, रिफ्यूज) आदि के बारे में विस्तार से समझाते हुए बताया कि किस तरह हम थ्री आर सिद्धांत को अपनाकर जैसे होम कंपोस्टिंग से खाद बनाकर, कम्युनिटी कंपोस्टिंग कर, बचे हुए खाने को दान करके, प्रयोग ना होने वाले कपड़ों को दान करके जरूरतमंदों तक पहुंचाकर, पुराने फटे टायर प्लास्टिक,  पेपर, कांच की बोतल इत्यादि का पुन: प्रयोग कर उनका सौंदर्यीकरण कर प्रयोग में ला सकते हैं। साथ ही रहवासियों को स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबैक 7 सवालों के बारे बताया गया व पैेम्पलेट घरों में लगाए गए। इस दौरान एसबीएम टीम लीडर अरूण तोमर, सुपरवाइजर शाहनवाज शेख, समिति के सूर्यप्रताप तोमर, हर्षित, ऋषभ, विनोद, शुभम, ऋषि, हिमांशु आदि उपस्थित थे। 

डांस का दंगल बिगेस्ट डांस टीवी रियलटी शो में देवास के 10 बच्चों का हुआ चयन

देवास। मानस (आर.एस.डी.ए.)डांस क्लास के कोरियोग्राफर एण्ड डायरेक्टर मानस चौहान ने बताया कि डांस का दंगल बिगेस्ट डांस टीवी रियेलटी शो में मानस डांस क्लास के 10 बच्चों का चयन किया गया है। जिसमें ऐंजल, करिश्मा, फलक, हर्षिता, प्रियांशी, डिम्पल, गौरांगी, आराध्य, अथर्व, रितिक का चयन हुआ है। जिनका डांस शूट पूरा हो चुका हैै। डांस का दंगल बिगेस्ट टीवी रियलटी शो का प्रसारण जी टीवी एचडी पर मई माह के बाद से होगा। श्री चौहान ने बताया कि इन बच्चों ने कोरोना काल में भी अपने डांस की प्रेक्टिस नहीं छोड़ी। कुछ बच्चे अपने घर की छत पर तो कुछ अपने कमरे में प्रेक्टिस करते थे। ये प्रतिभाशाली बच्चे देवास शहर का नाम रोशन कर रहे हैं, कुछ बच्चे मुम्बई में आयोजित टीवी शो में भी अपना स्थान बना चुके हैं। चयनित बच्चों को इष्ट मित्रों एवं परिजनों ने शुभकामनाएं दी।

पुण्यतिथि के अवसर पर मरीजो को फल वितरण कार्यक्रम संपन्न

कन्नौद:स्वर्गीय श्रीमती कौशल्यादेवी बाबूलाल जी भूतडा की पुण्यतिथि पर सीवील हास्पीटल कन्नौद मे उनके पुत्र
विनोद भूतडा वरिष्ठ पत्रकार व ब्लांक मेडिकल आफिसर डॉं. लोकेश मीणा,प्रेमनारायण भूतडा रमेश डाबी, सुभाष मानधन्या, अतुल गुप्ता,ओमप्रकाशपरमार,राकेश अजमेरा, कृष्णा भूतडा,मेहबूब खान,मांगीलाल मालवीय,तथा हास्पीटल स्टाफ की मौजूदगी मे मरीजो को फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वस्थ्य होनेकी कामना की।
चंचल भारतीय✒️

इंदौर-भोपाल में तत्काल मास्क हुआ अनिवार्य

महाराष्ट्र से आने वालों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

प्रदेश के इंदौर और भोपाल शहर में फिर से कोरोना मरीज़ों की संख्या बढ़ने लगी है जिसको देखते हुए दोनों शहरों में तत्काल रूप से मास्क को अनिवार्यता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।


इंदौर और भोपाल में तत्काल मास्क को अनिवार्यता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री कहा कि शिवरात्रि पर्व पर होने वाले मेलों के संबंध में सतर्कता और जागरूकता आवश्यक है। विशेषकर महाराष्ट्र से लगे जिलों में आयोजित होने वाले मेलों में सहभागिता के संबंध में आरटी पीसीआर के परीक्षण की अनिवार्यता किए जाने की बात कही। बैठक में इंदौर और भोपाल से राज्य के अन्य भागों में होने वाले आवागमन पर सतर्कता के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ। साथ ही सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक तत्काल आयोजित करें तथा जिला स्तर पर विद्यमान परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक सावधानी के संबंध में तत्काल निर्णय लें।

बागली महाविद्यालय में एबीवीपी की बैठक हुई

प्रांती कार्यकारिणी सदस्य आयुष जी कानूनगो व पूर्व जिला संयोजक संदीप जी गुर्जर वह एड. गोविंद जी यादव ने बैठक ली तथा एबीविपी के कही सदस्य मौजूद थे इस अवसर पर राहुल राठौर (nsui अध्यक्ष) अरविंद पाटीदार आदर्श पाटीदार आकाश बरेठा नितेश माली सतीश मंडला आशीष यादव आनंद सोलंकी बंटी धनगर अर्पित अमडावदिया तेजकरण चौहान ज्योति राठौर हलीमा पठान साक्षी तंवर यशस्वी गुप्ता संगीता मुवेल वर्षा चौहान सिमरन खान आदि पदाधिकारियों ने एनएसयूआई छोड़ एबीवीपी ज्वाइन की.बैठक में विशेष तौर पर बागली महाविद्यालय में पी जी एम. ए ,एम .कॉम की कक्षाएं प्रारंभ कराने के विषय में चर्चा हुई

?️उत्तम आचार्य