कल आधे दिन का देवास बंद , कांग्रेस जन निकले सड़कों पर व्यापारियों से बंद में सहयोग की अपील।

• दूध दवाई सब्जियों को रहेगी बंद से छूट

देवास – पेट्रोल डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 20 शनिवार फरवरी को आधे दिन का बंद रखने का निर्णय लिया है। उसी को लेकर आज शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने जवाहर चौक से जनता बैंक चौराहा शालिनी रोड सुभाष चौक नावेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय तक पैदल निकल कर व्यापारियों से हाथ जोड़ कर अपील की के वे पेट्रोल डीजल एवं गैस की बढ़ती कीमतों से परेशान है । यह हम सब की समस्या है केंद्र की मोदी सरकार लगातार पेट्रोल डीजल गैस के दाम बढ़ाती जा रही है दाम कम करने को लेकर कांग्रेस ने देवास शहर में आधे दिन का बंद करने का का आव्हान किया है आप सब से अनुरोध है कि आप अपना कारोबार आधे दिन तक सुबह से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक बंद रखें एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में अपना समर्थन व्यक्त करें। कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में बंद को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि बंद से आवश्यक सेवा दूध ,दवाई एवं सब्जियों की दुकानों को बंद से छूट दी गई है वे अपना व्यापार कर सकेंगे। 20 फरवरी को सुबह से फिर कांग्रेस जन मोटरसाइकिल से शहर में निकलेंगे एवं व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील करेगे । निर्णय लिया गया कि बंद शांति पूर्वक एवं अनुशासन के साथ हो शहर की शांति एकता भाईचारे की परम्परा बनी रहे इसका ध्यान रखते हुए शहर बंद किया जाएगा । बंद करने की अपील करने निकले प्रमुख कांग्रेस जनों में पण्डित जयप्रकाश शास्त्री शौकत हुसैन दिनेश बैरागी भगवान सिंह चावड़ा नरेंद्र यादव शिवा चौधरी नजर शेख विक्रम पटेल प्रदीप चौधरी संतोष मोदी जाकिर उल्ला शेख महिला नेता श्रीमती शबाना सुहेल रीना ठाकुर अलका शर्मा वर्षा निगम रश्मि शुक्ला वंदना पांडे ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज शेख भल्लू आनिल गोस्वामी दीपेश कानूनगो रोहित शर्मा दिग्विजय सिंह झाला संजय कहार राधाकिशन सोलंकी ईशान राणा अकील हुसैन कालू बॉस प्यारे मियां पठान अजीत भल्ला श्री राम कुमावत हिम्मत सिंह चावड़ा आदित्य दुबे प्रमोद सुमन शकील शेख दिलीप जाधव मोहिनी बैरागी साधना प्रजापति पॉप सिंह परिहार कुद्दुस शेख दीपेस हरोडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेश जन उपस्थित थे

थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान चोरी की मोटर सायकल सहित शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किया गया

देवास। पुलिस अधीक्षक डा. श्री शिवदयाल सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगदीश डाबर तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विवेक सिहं चौहान के मार्गदर्शन एंव थाना प्रभारी सिविल लाईन संजयसिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 19.02.2021 को थाना सिविल लाईन देवास क्षेत्रान्तर्गत अलकापुरी विजय नगर में वाहन चैकिंग के दौरान आरोपी राजेन्द्रसिंह पिता नारायण सिंह सिसोदिया जाति राजपूत उम्र 28 साल निवासी ग्राम सारोला थाना बी एन.पी. देवास के कब्जे से चोरी की सी बी साईन मोटर सायकल

रजि.नंबर MP.41.MQ.9849 ईजन नम्बर JC36E73169757 चेचिस नम्बर ME4JC36JMD7716626 किमती 62,000/हजार रुपये की जप्त की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया उक्त वाहन दिनांक 17.2.2021 को ईलाहाबाद बैक के सामने राम नगर चौराहा ए बी रोड़ से चोरी गया था। जिस पर थाना सिविल लाईन देवास पर अपराध क्रमांक 97/21 धारा 379 भा.द.वि का कायम है। वाहन चोर राजेन्द्रसिंह सिसोदिया से अन्य चोरी की मोटर सायकलो के सबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त कार्यवाही उ.नि एस आर कनारे प्र आर 44 विमल व्यास, प्र आर 39 3 सन्तोष आर 14 विनय आर 460 राजेश,आर 349 नवीन देथलिया ,आर 804 1 धर्मवीरसिंह , आर 352 रवि पटेल की भूमिका एवं योगदान सराहनीय रहा।

जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक स्‍टेशन रोड़ देवास के शाखा प्रबंधक तत्‍काल प्रभाव से निलम्बित

देवास । मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक मर्यादित देवास ने बताया कि जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक स्‍टेशन रोड़ देवास के शाखा प्रबंधक श्री सत्‍यनारायण को जांच दल प्रतिवेदन 18 फरवरी 2021 के आधार पर गबन, धोखाधडी एवं आर्थिक अनियमितताओं के आरोप में प्रथम दृष्‍टया प्रमाणित पाये जाने पर तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उन्‍होंने बताया कि श्री सत्‍येंद्र व्‍यास शाखा प्रबधंक शाखा पिपल्‍या सड़क को शाखा प्रबधंक शाखा स्‍टेशन रोड देवास एवं सहायक लेखापाल सोनकच्‍छ श्री पारसमल भण्‍डारी को शाखा प्रबंधक पिपल्‍या सड़क के पद पर पदस्‍थ किया गया है।

देवास जिले में 2 औषधि विक्रेय लाइसेंस निलंबित

देवास 19 फरवरी 2021/ कलेक्टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी के मार्गदर्शन में देवास शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स कि जांच की जा रही है। औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन देवास श्री योगेन्द्र यादव ने बताया कि औषधि निरीक्षक देवास के द्वारा शहर स्थित थोक औषधि विक्रेताओं के निरीक्षण किये गए है जिसमे नींद में उपयोग होने वाली दवाओं तथा नशे के रूप में दुरूपयोग होने वाली NRx श्रेणी की दवाओं, एवं कोडीन युक्त सिरप के क्रय-विक्रय की जानकारी एकत्रित की गयी, जिसके आधार पर रिटेल औषधि विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है।

जांच के दौरान फर्म पर विशेषज्ञ डॉक्टर के पर्चे तथा बिना बिल के नशे के रूप में दुरूपयोग होने वाली दवाओं का विक्रय करने सहित अन्य अनियमितताओं के चलते चन्द्र शेखर मार्ग स्थित फर्म मेसर्स गौरव मेडिकल स्टोर्स के औषधि विक्रय लाइसेंस को 7 दिवस के लिए निलंबित कर फर्म को सील किया गया साथ ही उक्त फर्म को प्रदत्त लाइसेंस से कोडीन युक्त सिरप के क्रय-विक्रय एवं संधारण सम्बन्धी “प्रोडक्ट परमिशन” को निरस्त किया गया है। इसके अतिरिक्त एक और फर्म मेसर्स सिराज मेडिकल स्टोर्स पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के प्रावधानों के अंतर्गत अनियमितता पाए जाने पर 5 दिवस के लिए फर्म के लाइसेंस को निलंबित किया गया है।

औषधि निरीक्षक देवास ने बताया कि NRx (नारकोटिक्स दवाएं) श्रेणी की दवाइयों का दुरूपयोग नशे के रूप में किये जाने की आशंका रहती है। लिहाजा नियम है कि कोई भी मेडिकल स्टोर्स इन दवाओं का विक्रय विशेषज्ञ डॉक्टर के पर्चे के आधार पर और विक्रय बिल पर ही करेंगे। लेकिन गौरव मेडिकल स्टोर्स पर इन नियमों का उल्लंघन हो रहा था। ऐसे में दुकान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। फर्म के संचालक का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर लाइसेंस को निलंबित किया गया एवं कोडीन युक्त सिरप के क्रय-विक्रय एवं संधारण सम्बन्धी “प्रोडक्ट परमिशन” को निरस्त किया गया है। सिराज मेडिकल स्टोर्स पर अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत अनियमितता पाए जाने पर लाइसेंस को निलंबित किया गया है।

असामाजिक तत्वों ने घरों में खड़ी गाड़ी के काँच फोड़े

देवास। शहर के अलकापुरी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा घरों में खड़ी गाड़ियों के काँच फोड़ दिए गए पूर्व पार्षद राहुल पंवार से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार रात को अलकापुरी क्षेत्र में असमाजिक तत्वों द्वारा घरो में खड़ी 3 गाड़ियों के काँच फोड़ दिए गए जिसकी शिकायत का आवेदन उन्होंने रहवासियो के साथ सिविल लाइन थाने में जा कर दे दिया है पुलिस मौके पर पहुँच कर जाँच कर रही है। क्षेत्र के रहवासी अशोक माहेश्वरी , राधा जोशी व सुरेश पांचाल की चार पहिया वाहनों के काँच फोड़े गए क्षेत्र में हो रही ऐसी घटना से रहवासी मांग है जल्द से जल्द पुलिस द्वारा ऐसे लोगो पर कार्यवाही हो जो यह कार्य मे लिप्त हो जिससे आगे ऐसी घटना ना हो।

स्थानीय निकायों के चुनावों को लेकर कांग्रेस सेवादल के जिला प्रभारी डॉ दिलीप शुक्ला के निर्देशन में रविवार की दोपहर में जिला मुख्यालय पर होगी आवश्यक बैठक..

कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई ,सेवादल प्रदेशाध्यक्ष रजनीश हरबंशसिंह ठाकुर तथा सेवादल के प्रदेश प्रभारी चंद्रप्रकाश वाजपेयी के निर्देशन पर सागर जिले के सेवादल के प्रभारी डॉ दिलीप शुक्ला ने सागर जिला मुख्यालय पर नगरीय निकायों के चुनावो की तैयारियों को लेकर कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे सेवादल के सागर शहराध्यक्ष सिंटू कटारे से दूरभाष पर सम्पर्क कर 21/2/21 रविवार में दोपहर 1बजे बैठक आयोजित करने को कहा गया ।
उक्त बैठक के सम्बंध में कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिला महासचिव मुकेश सिंह राजपूत ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि आगामी समय मे होने वाले नगरीय निकायों के चुनावों को लेकर कांग्रेस सेवादल की चारों बिंग सेवादल यूथ बिग्रेड ,महिला सेवादल,सागर शहर सेवादल एवं ग्रामीण सेवादल के सभी जिला,ब्लॉक, नगर पदाधिकारियों सहित सभी ब्लॉक व नगराध्यक्षों को अपनी पूरी टीम के साथ समय पर सेवादल की यूनीफॉर्म में तीन बत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित होना है ।
विज्ञप्ति में आगे लेख किया गया कि बैठक में ब्लाक अध्यक्ष, नगराध्यक्ष को अनिवार्य रूप से अपनी अपनी सदस्यता पंजी लेकर उपस्थित होना है ।
बैठक जिला कांग्रेस ग्रामीण के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र सुहाने तथा सागर की कांग्रेस शहराध्यक्ष रेखा चौधरी के मुख्यआतिथ्य में तथा प्रदेश कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों के विशिष्ट आतिथ्य में एवं सेवादल के प्रदेश संयोजक विजय साहू,सेवादल प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक, सेवादल प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हेमकुमारी पटेल,सेवादल प्रदेश सचिव राजाराम सरवैया, सेवादल प्रदेश सहसचिव द्वय द्वारका चौधरी,मनोज पवार के विशेष आतिथ्य में तथा महिला सेवादल से प्रदेश सचिव रिचा राजपूत, सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष अंकिता किंग,यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष मनोज सोनवार और उनकी सम्पूर्ण टीम की उपस्थिति में तथा कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे व शहराध्यक्ष सिंटू कटारे की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। विज्ञप्ति के अंत मे कहा गया है कि इस बैठक में आगामी नगरीय निकायों के चुनावो में सेवादल की भूमिका और जिम्मेदारी तय की जावेगी इसलिए सभी सेवादल के साथी बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे ।

आयुक्त ने की निगम कर्मचारी की सेवा समाप्त

देवास। गत 1 दिसम्बर 2020 को निगम एनयुएलएम शाखा मे अस्थाई निगम कर्मचारी देवेन्द्र जाधव के गलत आचरण पाये जाने पर इनके विरूद्ध जॉच संधारित की गई थी। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने जॉच प्रतिवेदन मे कदाचार की दोषसिद्धी होने से दैनिक वेतन भोगी नियम 2013 के नियम 10 के अनुसार सेवा से तत्काल पृथक करने के आदेश जारी किये।

लोहारदा नगर पंचायत के खिलाफ फूटा नागरिकों का गुस्सा, नगर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट नही मिल रहा शुद्ध पेयजल

नागरिक ने नगर पंचायत अधिकारी को ज्ञापन दिया।

लोहारदा नगर पंचायत का शासकीय विद्युत कनेक्शन बिजली बिल बकाया होने की वजह से कई बार काटा जा चुका है, इसी कड़ी में कुछ दिनों पूर्व भी नगर की स्ट्रीट लाइट एवं जल कनेक्शन विद्युत विभाग द्वारा बिल जमा ना किए जाने के कारण काट दिया था जिसे मुख्य नगरपालिका अधिकारी जगदीश शर्मा ने कलेक्टर से निवेदन कर जल के लिए कनेक्शन शुरू करवा दिया था परंतु नगर की स्ट्रीट लाइट अभी भी बंद है। जिससे पूरे नगर में रात्रि में अंधेरा रहता है जिससे नगर में कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अंधेरे के कारण लोग परेशान हो रहे हैं वहीं कई बार छोटे-मोटे दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। इन सब से परेशान होकर नागरिकों ने
नगर पंचायत कार्यालय के सामने भारत माता चौक पर एकत्रित होकर सीएमओ जगदीश शर्मा को आवेदन देते हुए जल्द स्ट्रीट लाइट एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करवाने की मांग की है। नागरिकों ने पिछली परिषदो के नेताओं अधिकारीयों पर भी कई प्रकार के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जिसमें मुख्य रुप से हयडी रोड, शौचालय, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, नल-जल योजना, बिजली उपकरण खरीदी आदि की राशि मे गबन का आरोप लगाया हैं। जगदीश शर्मा द्वारा बताया गया कि अभी नगर पंचायत की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस वजह से परेशानी आ रही है अधिकारियों को इस बात से अवगत कराया जा रहा है जल्द ही नगर पंचायत की व्यवस्थाएं पुनः सुचारु रुप से चलेंगी आवास योजना की राशि पर सीएमओ द्वारा बताया गया कि पूर्व सीएमओ द्वारा आवास योजना की राशि को किसी दूसरे मद में खर्च किया गया था इस वजह से आवास योजना की राशि हितग्राही के खाते में नहीं डल पाई जिसकी जानकारी शासन को दे दी गई है जैसे ही शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि हमें दी जाएगी वैसे ही हितग्राहियों के खाते में राशि डाल दी जाएगी।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी जगदीश शर्मा एवं कांटाफोड़ थाना प्रभारी सीएल कटारे एवं विद्युत विभाग से जेई धनंजय परिहार द्वारा समझाइश देकर नागरिकों का आक्रोश शांत किया गया तथा नगर की स्ट्रीट लाइट शाम तक शुरू करवाने का आश्वासन दिया गया।

?️बालकृष्ण शर्मा

आज से प्रदेश भर में होगी यात्री वाहनो की जाँच

मध्यप्रदेश- प्रदेश में गुरुवार से एक सप्ताह तक यात्री वाहनों की जांच का अभियान शुरु किया है जिसके तहत यात्री वाहनों का फिटनेस, सुरक्षा के लिए लगवाए गए दोनों दरवाजे और स्पीड गवर्नर की जांच की जाएगी। यदि बस में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही पाई जाती है, तो बस संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने बुधवार देर शाम इस संबंध में सभी जिलों के आरटीओ को निर्देश जारी कर दिए है

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन न करने वाले बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जांच अभियान में लापरवाही न बरती जाए। चाहे कोई रसूखदार हो, राजपूत ने अफसरों से कहा कि किसी का फोन आए, तो भी कार्रवाई न रोकी जाए।

कांग्रेस में महापौर पद के लिए 19 नाम आये सामने

देवास। आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टी अपने महापौर पद के प्रत्याशी के नाम को फाइनल करने में लगी हुई है अभी तो फिलहाल दोनों पार्टियों में महापौर पद के लिए अनेक नामो की चर्चाये है वही बुधवार को नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के पर्यवेक्षक इंदौर रोड स्थित दिव्य साईं पैलेस गार्डन, देवास पहुंचे जहाँ महापौर एवं पार्षद पद के संभावित उम्मीदवारों के आवेदन लिए । इस दाैरान महापाैर पद के लिए 19 लाेगाें ने टिकट मांगी है। अब इन लोगो मे से जो नाम योग्य होगा उसे फाइनल किया जावेगा पर्यवेक्षक ने कहा यह प्रारंभिक प्रक्रिया है इसके बाद भी आवेदन के रास्ते खुले है जिसे आवेदन देना है वह दे सकता है।

• इन्होंने दिए आवेदन

पूर्व महापौर रेखा वर्मा ने खुद के लिए , पूर्व पार्षद दीपक चौधरी की पत्नी मनीषा चौधरी ने खुद के लिए, कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह दरबार ने पत्नी कृष्णादेवी के लिए , पार्षद रह चुकी शबाना सुहेल ने खुद के लिए ,महिला मोर्चा की अल्का शर्मा ने खुद के लिए , कांग्रेस नेता वर्षा निगम ने खुद के लिए , ब्लॉक कार्यकारिणी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मोंट ने पत्नी पूजा सिंह के लिए , पूर्व पार्षद रह चुके राजेश राठौर ने पत्नी अनिता सिंह के लिए , परवेज शेख ने देवस की प्रथम महिला महापौर शकील शेख के लिए , उमेश प्रताप गौड़ ने पत्नी रीता सिंह के लिए , पूर्व पार्षद वंदना पांडे ने खुद के लिए , वसीम हुसैन ने वरिष्ठ नेता शौकत हुसैन की बहू अंजुम हुसैबक लिए , साधना प्रजापति ने खुद के लिए , प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव रमेश व्यास के पत्नी विनोदनी रमेश व्यास ने खुद के लिए , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश शास्त्री ने पत्नी रेखा शास्त्री के लिए और पूर्व पार्षद संजय कहार ने पत्नी नीलिमा के लिए वही दो नाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर के परिवार में किसी को महापौर पद का टिकट मिल सकता है।