गांजे की तस्करी करते हुए आरोपी पकड़ाया

• लगभग 1,54,000 कीमत का 15 किलो 400 ग्राम गांजा जप्त

कांटाफोड़ – वर्तमान में चल रहे अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयाल सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी बागली राकेश व्यास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीएल कटारे के द्वारा गठित टीम ने 11 फरवरी को इंदौर बैतूल हाईवे रोड पर धनतलाव घाट में हनुमान मंदिर के पास आरोपी मेहताब पिता सीताराम चौहान जाति भिलाला उम्र 45 साल निवासी गुड़गांव थाना डही जिला धार के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 15 किलो 400 ग्राम जप्त किया जप्त गांजे कीमत ₹154000 है आरोपी को 12 फरवरी को माननीय विशेष न्यायालय देवास के समक्ष पेश किया जाएगा इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राहुल रावत, सहायक उप निरीक्षक पी एस परमार, प्रधान आरक्षक विजय यादव, बालकृष्ण छापे, अमित नाहर, आशीष वर्मा, भूपेंद्र, महिला आरक्षक कविता वर्मा, विष्णु सोनी, गुलाब पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही

✍️ बालकृष्ण शर्मा , कांटाफोड़

शहीद वनरक्षक श्री मदनलाल वर्मा को श्रद्धांजलि दी

कन्नौद। शहीद स्मारक पर नगर वासियों और शहीद भगत सिंह सामाजिक मंच के द्वारा बागली विकासखंड के वन विभाग के वनरक्षक श्री मदनलाल वर्मा को शहीद मानते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर मोमबत्तियां जलाई गई और मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
संस्था के अध्यक्ष अनिल नागर ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक ब्रजमोहन धूत , शहीद श्री वर्मा के बड़े भाई रतन लाल वर्मा वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी डॉ विजय यादव ,राधेश्याम जाट, कृष्णकांत मीणा ,नितिन सोनी, दामोदर मंडलोई, मीडिया कर्मी सहित बड़ी संख्या में भगत सिंह सामाजिक मंच के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ब्रजमोहन जी धूत ने श्री वर्मा को एक बलिदानी और कर्मवीर निरूपित किया। भगत सिंह सामाजिक मंच के रोशन नागर, संजय शर्मा गुड्डू शर्मा , मनोज साहू , इकबाल भाई सहित सैकड़ों संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे संचालन पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने किया ।

बैकल्या सरकार मंडल द्वारा मनाई गई पंडित उपाध्याय की पुण्यतिथि

काँटाफोड- बैकल्या सरकार मंडल द्वारा जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में भाजपा कार्यालय पर मनाई गई।सर्व प्रथम उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।जिला योजना समिति सांसद प्रतिनिधि पोपेंद्र सिंह बग्गा, मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल,जयप्रकाश शर्मा व सत्यनारायण तिवारी बंधु आदि द्वारा उपाध्याय जी के जीवन के बारे में पार्टी व संघठन के प्रति त्याग समर्पण व अपने जीवन के अंतिम क्षण तक पार्टी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने तक के सफर पर विचार प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम डाबी, रतनलाल गोमळाडू,सन्तोष चौबे,पुरुषोत्तम बियाणी,ओमप्रकाश जायसवाल, शैलेश जायसवाल, सुनील राठौर, बलदाऊ दुबे,जब्बार शाह,कुन्दन मामा, मनीष शर्मा, सचिन जायसवाल, कपिल राठौर,योगेश पटेल,यासीन ठेकेदार,जितु सिंगी,अनिरुद्ध शर्मा आदि उपस्थित थे।

?️ बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़

ट्रैन की चपेट मे आने से युवक का पैर कटा, गंभीर हालत में अस्पताल रैफर किया

देवास। रेलवे स्टेशन पर बीती रात प्लेटफार्म नंबर 1 के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया।

गाड़ी के बकाया पैसे मांगने पर दे रहा है जान से मारने की धमकी पुलिस अधीक्षक को की शिकायत

देवास। उत्तम नगर निवासी राजू प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर शिकायत की है कि मैने अपना वाहन मेक्समो महिन्द्रा एम.पी.09 एल.क्यू.0166 का सौदा 1 लाख 60 हजार में राज खत्री निवासी जवाहर नगर से किया था। जिसके पेटे मुझे अभी तक 70 हजार रूपये ही प्राप्त हुए हैं। राज खत्री द्वारा मुझ पर दबाव बना कर गाडी नाम ट्रांसफर करवा ली गई है। अब बकाया पैसे मांगने पर राज खत्री द्वारा आनाकानी की जा रही है तथा मेरे द्वारा बार बार पैसे मांगने पर राज खत्री व उसके परिवार की महिलाएं मुझ पर झूठा आरोप लगाकर फंसाने की धमकी दे रही हैं। तथा ये लोग मेरे घर आकर मुझसे विवाद करते है तथा मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत मेरे द्वारा पूर्व में भी की गई थी लेकिन आज दिनांक तक मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई है। राज खत्री पर धार जिले में जिलाबदर की कार्यवाही की गई है। यह व्यक्ति ब्याज का धंधा करता है। राजू प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि राज खत्री से मुझे मेरा बकाया पैसा दिलवाया जाए तथा राज खत्री पर उचित कार्यवाही की जाए।

खुले प्लॉटो पर गंदगी पाये जाने पर प्लॉट मालिको पर होगी चालानी कार्यवाही

देवास। नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की तैयारी के लिये स्वच्छता अभियान प्रारंभ हेतु तैयारी की। जिसमे प्रतिदिन चलने वाली दिन एवं रात्रीकालीन सफाई, नाली सफाई, मुत्रालय, शौचालयो की सफाई के साथ आम जनता का फीड बेक भी निगम जानना चाहेगा। खुले प्लॉटो पर गंदगी पाये जाने पर प्लॉट मालिको पर भी चालानी कार्यवाही की जावेगी। इसमे शहर के आम नागरिको से अपेक्षा है खुले प्लॉटो पर कचरा एवं गंदगी न करें, स्वच्छता मे सहभागी बने। आयुक्त द्वारा स्वच्छता के कार्यो का औचक निरीक्षण भी किया जावेगा। सौंपे गये दायित्वो मे लापरवाही पाये जाने संबंधितो पर तत्काल कार्यवाही की जावेगी। अमानक पॉलिथिन का उपयोग बन्द करने एवं ठेले, रेस्टोरेंट, सब्जी, दूध विक्रेताओ की दुकानो को चेक करने के साथ अब पॉलिथीन विक्रेताओ पर भी चालानी कार्यवाही करने के निर्देश आयुक्त ने संबंधित अधिकारी को दिये। आयुक्त ने कहा कि सभी सार्वजनिक शौचालयो, मुत्रालयो के आस-पास आम नागरिको को कोई परेशानी नही होवे यह भी सुनिश्ति करें। आयुक्त ने कहा कि स्वछता सर्वेक्षण 2021 अब दूर नही हम कितने तैयार है, हमने क्या तैयारी की है, रंग रोगन, सफाई, बिजली, नाली आदि व्यवस्थाओ पर चर्चा की गई। उपयंत्री, स्वच्छता निरीक्षक, दरोगा द्वारा अपने कार्य क्षेत्रो की जानकारी से प्रतिदिन प्रभारी सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसोदिया, निगम स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर को अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया।

6 मैरिज गार्डन एवं होटल्स को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किया कारण बताओ नोटिस जारी

देवास। प्रशासकीय अधिकारी मध्‍य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड देवास ने बताया कि म.प्र.प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड देवास द्वारा देवास जिले के अंतर्गत बोर्ड से नियमानुसार सम्मति प्राप्त किये बगैर एवं जल प्रदूषण नियंत्रण की उपयुक्त व्यवस्थाएं किये बगैर संचालित देवास के 06 गार्डन एवं होटल्स को जल अधिनियम 1974 की धारा 33-क के अंतर्गत बंद करने एवं विद्युत विच्छेदन के निर्देश देने के पूर्व कारण बताओ नोटिस जारी किये गये है। एनजीटी के आदेशानुसार उक्त संस्थाओं को बोर्ड से सम्मति प्राप्त करने एवं प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्थायें करने हेतु पत्र लिखे गये थे, परंतु उक्त संस्थाओं द्वारा इन पत्रों का संज्ञान नहीं लिया गया। बोर्ड द्वारा उपरोक्तानुसार कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए देवास की संस्थाओ जीतमल मैरिज गार्डन देवास, गोकुलदास सत्यम रेसीडेंसी देवास, गंगा पैरेडाईज देवास, होटल विश्‍वास बार एवं रेस्टोरेंट देवास, डागा पैलेस देवास, श्याम गार्डन देवास को 15 दिवस का समय उनका पक्ष रखने हेतु प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि एनजीटी प्रिसिंपल बेंच, नई दिल्ली द्वारा निर्देश दिए गए है कि सभी होटल्स/मोटल्स/रेस्टोरेंट/मैरिज गार्डन द्वारा जल अधिनियम 1974 के अंतर्गत नियमानुसार बोर्ड से सम्मति प्राप्त की जावें व जल प्रदूषण नियंत्रण हेतु आवश्‍यक एसटीपी स्थापित कर ही संस्थाओं का संचालन किया जावे।

आज आई 670 जाँच रिपोर्ट में नही मिली एक भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 11 फरवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः- 0

1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण मे टीकाकृत व्यक्तियों की संख्या 8470
2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 454
3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 670
4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 0
5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 670
6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 99447
8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 99183
9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2965
10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 95723
11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3
12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2932
13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 6
14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 264
17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.00
19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.99
20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.89
21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.91

                                                 (डॉ.एस.के.सरल )                                             
                                    मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

सीवरेज कनेक्शन लेना होगा अनिवार्य कनेक्शन नही होने की दशा पर होगी चालानी कार्यवाही

देवास/ घर के सीवरेज का सीवरेज लाईन से कनेक्शन लेना अनिवार्य है। सीवरेज कनेक्शन लेने से घरो की सीवरेज समस्या से निदान पा सकेगें। जिन घरो मे सीवरेज लाईन से अपने घरो का सीवरेज कनेक्शन नही लिया गया है वे अपने घरो के सीवरेज का कनेक्शन तत्काल करावें।

कनेक्शन नही होने की दशा मे या नही लिया जाता है तो होगी चालानी कार्यवाही सभी बेक लेन का कार्य पूर्ण हो गया है। इस संबंध मे नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा सीवरेज प्रोजेक्ट सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, शाहीद अली एवं सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी से आयुक्त ने चर्चा के दौरान बेक लेन की सम्पूर्ण जानकारी चाही गई। ऐसे स्थान जहॉ बेक लेन का कुछ कार्य शेष होने या घरो का सीवरेज पानी से भराव हो रहा हो ऐसे स्थानो का निरीक्षण कर रिर्पोर्ट तत्काल प्रस्तुत करे, जिसकी मानिटरिंग कर रिर्पोर्ट अधिक्षण यंत्री अरूण मेहता को देगें।

आयुक्त ने बताया कि विधिवत पी.ओ.एस. मशीन से निगम कर्मचारी द्वारा सीवरेज कनेक्शन लिये जाने हेतु मौके पर ही आवेदन के साथ निर्धारित राशि रूपये 250 जमा करने के पश्चात कनेक्शन देगें। सीवरेज कनेक्शन नही लेने की स्थिती मे भवन मालिको पर चालानी कार्यवाही की जावेगी। कनेक्शन करवाने एवं चालानी कार्यवाही के लिये तीनो प्रभारी झोनल अधिकारीयो एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा स्वच्छता निरीक्षको एवं वार्ड दरोगाओ को जिम्मेदारी सौंपी गई।

विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अभाविप ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव

-दो घंटे तक सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर सौंपा प्रभारी कलेक्टर को ज्ञापन 

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को छात्रवृत्ति, छात्रावास योजना की राशि एवं कोरोना काल के कारण बंद पड़े छात्रावास शीघ्र खोले जाने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव व नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। नगरमंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कि अभाविप के कार्यकर्ता दोपहर 12.45 पर कलेक्टर कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन कलेक्टर की अनुपस्थिति में प्रभारी कलेक्टर शीतला पटले को ज्ञापन देने के लिए अड़े रहे। प्रदर्शन के दौरान प्रभारी कलेक्टर ज्ञापन लिए बगैर बैठक में चली गई। जिससे छात्रशक्ति ने नाराज होकर रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम भजन, नारेबाजी एवं पुंगी बजाकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शन के दो से ढाई घंटे पश्चात प्रभारी कलेक्टर ज्ञापन लेने पहुंची। यादव ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि शहर में ग्रामीण क्षेत्र व दूर दराज से आकर विद्यार्थी छात्रावास में रहकर अपनी पढ़ाई करते हैं। हजारों की संख्या में विद्यार्थी है जो कोरोना के कारण सभी प्रकार की शैक्षणिक संस्थान बंद होने के कारण अपने घर लोट गए थे। लेकिन वर्तमान समय में मध्यप्रदेश शासन द्वारा सभी प्रकार की शैक्षणिक संस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने हेतु गतिविधियां प्रारंभ की गई है। परंतु अभी तक छात्रावास संचालित नहीं किए जाने से छात्रों को अपनी पढ़ाई करने हेतु काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आगामी समय में भौतिक रूप से परीक्षाएं आयोजित करने के निर्देश सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों को दिए गए ऐसी स्थिति में यदि छात्रावास संचालित नहीं होते व नहीं खोले जाते है तो हजारों की संख्या में विद्यार्थी परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। छात्रों के भविष्य को देखते हुए छात्र हित में अति शीघ्र देवास शहर के सभी छात्रावास खोले जाए। शहर में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई करने हेतु एवं कमरा किराए से रहने के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा सहायता के लिए छात्रवृत्ति एवं छात्र आवास योजना की राशि का भुगतान किया जाता है, किन्तु वर्ष 2019-20 की छात्रवृत्ति आज दिनांक तक विद्यार्थियों को प्राप्त नहीं हुई है। साथ ही प्रदेश में अभी तक छात्र आवास योजना की राशि का भुगतान भी नहीं किया गया, जिसके कारण प्रदेश में निजी शिक्षण संस्थाओं द्वारा शिक्षण शुल्क भरने हेतु लगातार छात्रों के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही छात्रों को कमरा किराया चुकाने हेतू मकान मालिक द्वारा भी दबाव बनाया जा रहा जिसके कारण विद्यार्थी मानसिक रूप से प्रताडि़त होने के साथ ही वह अपनी पढ़ाई करने में भी काफी कठिनाई महसूस कर रहा है। अभाविप ने मांग की है कि विद्यार्थियों की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए गत वर्ष 2019-20 की छात्रवृति व छात्र आवास योजना की राशि का तत्काल प्रभाव से भुगतान किया जाय अन्यथा छात्र शक्ति के हित में अभाविप उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।