आबकारी विभाग द्वारा 09 प्रकरण दर्ज कर, 76 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 3 हजार 600 लीटर महुआ लाहन बरामद की गई

जप्त समस्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 95 हजार 200 रुपये

देवास, आबकारी विभाग देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 09 फरवरी को सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में देवास शहर, वृत्त टोंक खुर्द एवं सोनकच्छ में कार्यवाही की गई।
देवास शहर के रेल्वे स्टेशन के आस पास एवं प्रताप नगर अम्बेडकर नगर एवं हाईवे के ढाबे, होटलों को चेक किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जिसमें 19 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 200 लीटर महुआ लाहान बरामद किया गया। महुआ लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक सुश्री राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया आबकारी आरक्षक बाल कृष्ण जायसवाल, नितन सोनी तथा नगर सैनिकों का विशेष योगदान रहा।
इसी प्रकार आबकारी एवं चौबारा पुलिस चौकी स्टाफ द्वारा चोबारा कंजर डेरा, ग्राम नांदेल एवं टोंकखुर्द में कार्यवाही की गई जिसमें मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जिसमें कुल 22 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा और लगभग 3 हजार 400 लीटर महुआ लहान जप्त किया गया महुआ लाहन को विधिवत नष्ट किया गया।वृत्त टोंक खुर्द की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री संदीप सिंह चौहान एवं चौबारा चोकी प्रभारी श्री राकेश चौहान एवं संबंधित स्टाफ एवं आबकारी आरक्षक गोविंद बड़ावदीया एवं सनद कुमार ओझा सम्मिलित थे।
वृत्त सोनकच्छ क्षेत्र में 02 प्रकरण बनाए गए जिसमें 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। उक्त कार्यवाही में सोनकच्छ वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक डी पी सिंह आबकारी आरक्षक दीपक टटवाडे का योगदान रहा। आबकारी विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।

आज आई 313 लोगो की रिपोर्ट में 3 लोगो की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 10 फरवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-मयुर नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
2 पताः-धुलवा नेमावर ,खातेगांव देवास ,महिला ,उम्र 30 वर्ष
3 पताः-बरवाई ,खातेगांव देवास ,महिला ,उम्र 65 वर्ष

1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण मे टीकाकृत व्यक्तियों की संख्या 7339
2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 565
3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 313
4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 3
5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 310
6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 98993
8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 98513
9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2965
10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 95053
11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2929
13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 9
14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 480
17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.96
19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.01
20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.79
21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.91

रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

देवास। जिले के विजयागंज मंडी के समीप स्थित ग्राम सुनवानी गोपाल में दो पक्षों में विवाद हो गया था। प्राप्त जानकारी अनुसार खेत पर जाने वाले रास्ते के विवाद में मंगलवार दोपहर दो पक्षो में विवाद हो गया। देखते देखते विवाद इतना बड़ गया कि दोनो ही पक्ष एक दुसरे को मरने मारने पर उतारू हो गये। मारपीट में अनोखीलाल यादव, उम्र 48 वर्ष नामक व्यक्ति की मौत हो गयी वही कमलसिंह पाटीदार, उम्र 53 वर्ष व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बताया जा रहा है श्रवण जाट ट्रेक्टर को कमल पाटीदार नामक व्यक्ति पर चढ़ा रहा था जिससे कमल का पैर भी फ्रैक्चर हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिये उज्जैन रैफर किया गया । वही मृतक अनोखीलाल यादव दोनों के विवाद में बीच बचाव के लिए गया था जिससे ट्रेक्टर उस पर चढ़ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी श्रवण जाट एवं 7 अन्य लोगो के विरूद्ध 302, 307, 294, 323, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

बरोठा में नवीन महाविद्यालय निर्माण के लिए छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री ने नाम सौपा ज्ञापन

देवास- युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में श्रीकृष्णा जी राव पंवार शा. स्नोकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एस.एल.वरे को माननीय उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। जिसका वाचन विनोद राठौर ने किया। जानकारी बताते हुए भूपेश चौधरी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन आपका ध्यान निम्न और आकर्षित करना चाहते हैं यह कि देवास जिले के बरोठा नगर पंचायत क्षेत्र में नवीन महाविद्यालय स्वीकृत कराया जाये, क्योंकि बरोठा से देवास की दूरी करीबन 20 किलोमीटर है यह क्षेत्र नगर पंचायत है ही और वहां दूरदराज ग्रामीण इलाकों का केंद्र बिंदु भी है और साथ ही बरोठा में हाई सेकेंडरी स्कूल भी है ओर छात्र-छात्राएं हजारों की संख्या में उत्तीर्ण होकर निकलते हैं लेकिन बरोठा के आसपास कोई महाविद्यालय नहीं होने के कारण चंद संख्या में छात्र-छात्राएं दूर जाकर प्रवेश लेते हैं दूर महाविद्यालय होने के कारण गरीब तबके के छात्र-छात्राएं देवास आने जाने का किराया वहन नहीं कर सकते न ही प्राइवेट कॉलेज की भारी-भरकम फीस दे सकते हैं।

माननीय शिक्षा मंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन से निवेदन आग्रह है कि गरीब छात्र-छात्राओं के कल्याण एवं ग्रामीण अंचल के छात्र छात्राओं के भविष्य को देखते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर जल्दी नवीन महाविद्यालय के लिए उचित कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर हर्षप्रताप सिंह गौड़, वीरेन्द्र पटेल, राहुल ठाकुर , आशीष धाकड़, धीरज राठौर,पृथ्वीराज चौहान, श्याम दरबार, नरेन्द्र सोलंकी, तेजकरण मालवीय,विनोद क्लेशरिया, सुनील बामनिया, मयंक ठाकुर, नीरज आदिवाल, रजत चंदेल, संदीप खोचनवार आदि उपस्थित थे।

अपनी मांगों को लेकर कोटवारों ने दिया ज्ञापन हमें शासकीय कर्मी का दर्जा दिया जाए

सोनकच्छ। आज मध्यप्रदेश कोटवारों की मांगों के निराकरण करने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम आज सोनकचछ एसडीएम कार्यालय पर ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में मुख्यता कहा गया कि मध्यप्रदेश शासन को बार बार ज्ञापन द्वारा सूचना देने के बाद भी आज तक हमारी मांगों का निराकरण नहीं किया गया इसी कड़ी को लेकर आज फिर हम शासन को अपना ज्ञापन सौंप रहे और शासन से हम यह मांग कर रहे हैं कि अज तक हमे शासकीय कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया वह दिया जाए एवं आज की महंगाई को ध्यान में रखते हुए कम से कम कलेक्ट्रेट रेट के मुताबिक हमें बराबर वेतन दिया जाय ओर जो हमे वेतन मिलता है वह नाम मात्र का है जेसे 400 से ₹600 जो कि कोट वालों को सेवा भूमि का मालिकाना हक दिया जाए एवं और जिसके पास भूमि नही है उस कोटवार को ₹4000 मिलते हैं जो कि बहुत कम है जिससे कोटवार अपना पालन पोषण नहीं कर पाते हैं नहीं हम कोटवार हमारे बच्चों का पेट पालन केसे कर सकते हैं यह भी मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा हमारी ड्यूटी विधानसभा निर्वाचन वर्ष 2000 -17 अट्ठारह लोक सभा निर्वाचन वर्ष 2019 के एवं निर्वाचन वर्ष 2020-21 जून माह मैं हमारी ड्यूटी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास के आदेश के अनुसार लगाई गई थी जिनका हम कोटवारों को आज तक भत्ता प्राप्त नहीं हुआ है अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द निराकरण किया जाए और हमारी सारी मांगे मानी जाए।

https://chat.whatsapp.com/FU9t29qRg188wkXm7vTEHi

देवास श्मशान सेवादार विजय सिंह ठाकुर ने की आत्महत्या

देवास | देवास श्मशान में सेवा देने वाले व आदर्श रामायण मंडल के संचालक विजय सिंह ठाकुर ने आज दोपहर अपने निज निवास पर आत्महत्या कर ली | सुसाइड करने के पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमे उन्होंने कहा की मेने जो कार्य किया है उसका जिम्मेदार मै खुद हु न मेरे परिवार का कसूर है ना मेरे दोस्त यार का और न ही बेटी जमाई का मेरे से देवास श्मशान की व्यवस्था सम्भल नही रही थी तथा घाटा ही घाटा हो रहा था मेरे मरने के बाद नगर निगम अपनी व्यवस्था खुद कर लेवे विजय सिंह देवास शहर के प्रख्यात व्यक्ति थे जो अपने मंडल के साथ रामायण पाठ करने के लिए प्रसिद्ध थे वह श्मशान पर लंबे समय से सेवा दे रहे थे उनके इस कदम से हर कोई आंचम्भित है

विधायक बागली श्री पहाड़ सिंह कन्‍नौजे की अनुशंसा पर 09 निर्माण कार्यो के लिए राशि 10 लाख 88 हजार 700 रुपए स्वीकृत

देवास। विधानसभा क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत बागली विधायक श्री पहाड़सिंह कन्‍नौजे की अनुशंसा पर विकासखण्ड बागली एवं कन्‍नौद में 09 निर्माण कार्यों के लिए 10 लाख 88 हजार 700 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जारी आदेश अनुसार बागली विकासखंड में ग्राम पंचायत लखवाडा के ग्राम लखवाडा में पेवर्स ब्‍लॉकिंग के लिए 97 हजार 500, ग्राम पंचायत पोटला के ग्राम बियादड में प्राथमिक शासकीय शाला भवन की बाउण्‍ड्रीवॉल निर्माण के लिए 2 लाख रूपये, ग्राम पंचायत खेडाखाल में तोरण द्वार निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये, ग्राम पंचायत पोलाय में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 2 लाख 94 हजार रूपये, ग्राम पंचायत नीमनपुर कांकड में टिन शेड निर्माण के लिए 50 हजार रूपये, ग्राम पंचायत पोटला में टिन शेड निर्माण के लिए 50 हजार रूपये, ग्राम पंचायत पीपरी में टिन शेड निर्माण के लिए 50 हजार रूपये तथा विकासखण्‍ड कन्‍नौद में ग्राम पंचायत नामनपुर के ग्राम झिरन्‍या में चौपाल/चबूतरा निमार्ण के लिए 98 हजार 600 रूपये एवं ग्राम पंचायत नामनपुर में चौपाल/चबूतरा निर्माण के लिए 98 हजार 600 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने उच्च शिक्षा मंत्री ने नाम ज्ञापन सोपा

बागली | आज बागली महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मिलकर बागली महाविद्यालय में एम. ए ,एम. कॉम प्रारंभ कराने के विषय में उच्च शिक्षा मंत्री के नाम का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी बागली को सौंपा महाविद्यालय से चलित रैली मुख्य मार्ग बाजार से निकाली गई इस अवसर पर रोहित राजपूत प्रदीप पटेल राहुल पंवार चेतन देवड़ा संजय वैष्णव सुनील पाटीदार सुनील राठौर किशन राठौर अरविंद पाटीदार शाहिद शेख सनी सोलंकी योगेश वर्मा सुनील पाटीदार हलीमा पठान ज्योति राठौर साक्षी तंवर वह सभी सभी छात्र छात्राओं का आभार राहुल राठौर कॉलेज अध्यक्ष ने माना

?️उत्तम आचार्य

बीट गार्ड की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवास। पुंजापूरा वन क्षेत्र के रतनपुर के घने जगल में वनरक्षक मदनलाल वर्मा बीट भ्रमण हेतु गये थे जो अभी तक अपने बीट मुख्यालय वापस नही पहुचे है। उक्त सूचना थाना प्रभारी उदयनगर को प्राप्त उपरांत ही थाना प्रभारी अपनी टीम को लेकर रतनपुर जंगल में पहुचे एव आसपास के जगलो में सर्च किया गया सर्च के दौरान भूरिया तालाब के पास एक शव एवं मोटर साइकिल मिली शव की पहचान के उपरांत पता चला की उक्त शव वनआरक्षक मदनलाल वर्मा जी । सूचना मिलने के कि वनरक्षक के पद पर पुंजापुरा रेज की रतनपुर बीट में पदस्थ है। थाना प्रभारी उदयनगर श्री राजाराम वास्कले द्वारा इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई । अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना उदयनगर में अपराध क्रमांक 32/2021 धारा 302,353,186,333,34 भा.द.वि एवं 2/52 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम का कायम कर विवेचना मे लिया गया तत्काल अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु ” चार विशेष टीम” का गठन किया गया टीम द्वारा मुखबिर सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से दी आरोपियों को गिरफ्तार कर वनरक्षक सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया उक्त दोनो आरोपी छोटी तलाई के पास जगली जानवरो के शिकार के लिए हथियार लेकर आये हुए थे जिन्हे वनरक्षक बीट भ्रमण के दौरान देख लिया और पकड़ने के लिए दौडे तो आरोपी मोहन द्वारा भारमार बंदूक से फायर कर वनरक्षक की हत्या की गई। उपरोक्त अतिरिक्त दो अन्य आरोपी भी इस घटनाक्रम में शामिल थे

तरीका वारदात :- वन्य प्राणियों का शिकार करने की नियत से अक्सर जगलों में हथियार लेकर घुमते रहते है ।

जप्तशुदा सामग्री :- एक भरमार बंदूक,तीन छरें,गोलीनुमा लोहे के 04 बडे छरें, गोलीनुमा लोहे के 05 छोटे, 05 ग्राम बारूद 01 सावर का सिंग, 01 हिरण का सिंग बैटरी की लेड 07 टुकडे,रेतडी लोहे,परक्यूशन केप

आरोपियों के नाम :

  • 1.मोहन पिता रायसिंह वास्केल जाति भिलाला उम्र 40 साल नि.कटुक्या पीपरी थाना उदयनगर जिला देवास ।।
  • 2. गुलाब पिता मल्ला रावत जाति भिलाला उम्र 60 साल नि.कटुक्या पीपरी थाना उदयनगर जिला देवास ।।
  • 3.ध्यानसिंह पिता रामसिह जाति भिलाला नि.कटुक्या पीपरी थाना उदयनगर जिला देवास ।।.
  • 4.दीपसिंग पिता रामसिंह जाति भिलाला नि कटुक्या पीपरी थाना उदयनगर जिला देवास

इनका रहा सराहनीय कार्य :- उक्त सराहनीय कार्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कन्नौद) श्री सूर्यकांत शर्मा के नेतत्व में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री राकेश व्यास एवं थाना प्रभारी उदयनगर राजाराम वास्कले,तथा थाना उदयनगर की टीम द्वारा उक्त अधेकत्ल को अल्प समय अवधि में सुझलाने में सराहनीय योगदान रहा। उक्त टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास द्वारा नगद पुरस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की

नीलगाय के शिकारियों को न्यायालय में पेश करने पर भेजा जेल

कन्नौद | जिले के सतवास वन परिक्षेत्र बगलानी कक्ष क्रमांक:- 347 में शनिवार को रात्रि गश्ती के दौरान नीलगाय का गौ मांस की अफरा तफरी करते हुए रेंजर कौशांबी झा ने दल बल के साथ धर दबोचा था आरोपी राकेश, गुलाब सिंह, साई सिंह, मंसाराम, लहरिया निवासी डंडा जिला खंडवा,एवं बाईजगवाड़ा तहसील सतवास के आरोपियों को गिरफ्तार कर दो मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है। रविवार को ही आरोपियों को न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय के द्वारा जेल आदेश बनाए गए हैं। रेंजर कौसंबी झा, राम सहाय शर्मा, राम लखन पांडे, सत्यनारायण निनामा, संतोष योगी , मोहन लाल सैनी , मनकोल धावरी, आदि वन कर्मी मौजूद थे। गौरतलब रहे कि पुंजापुरा रेंज के रतनपुर जंगल में वनरक्षक की हत्या शिकारियों द्वारा करने के बाद वन विभाग की सक्रियता बढ़ी है।

✍️ चंचल भारतीय