भारत को पूरे विश्व में सिरमोर बनाना हमारा लक्ष्य – श्री शर्मा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पं.उपाध्यायजी की मूर्ति का किया अनावरण

देवास। हमारा कार्यालय भारतीय जनता पार्टी के कार्य का केन्द्र है और देवास इस विचार का बड़ा केन्द्र है। पं. दीनदयाल उपाध्यायजी की मूर्ति के अनावरण का अवसर है इस अवसर पर मै सभी कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूॅ कि हमे सभी गर्व है कि पं. दीनदयाल उपाध्यायजी ने पहले जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी को पूरे देश में सम्पर्क कर आज एक बड़े संगठन के रूप में स्थापित किया था और एकात्म मानववाद का विचार दिया और उस विचार के आधार पर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्यायजी ने जनसंघ को खड़ा किया और स्व. अटलबिहारी वाजपेयी और स्व. कुशाभाउ ठाकरे जी ने संगठन को मजबूत किया और वर्तमान गृहमंत्री श्री अमित शाह ने भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना दिया। यह बात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्यायजी की मूर्ति के अनावरण के पश्चात् सभा को सम्बोधित करते हुए कही।
भाजपा जिला प्रवक्त शंभु अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि देवास संगठन की दृष्टि से मेरे लिए नया नही है पूर्व में विद्यार्थी परिषद में कार्य करने के दौरान मेरा अक्सर देवास आना-जाना लगा रहता है। देवास के कार्यकर्ता संगठननिष्ठ एवं संघर्षशील कार्यकर्ता हैं। संगठन में कार्य कैसे किया जाता है यह देवास के कार्यकर्ता से सीखा जा सकता है कि कैसे एक संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है।
श्री शर्मा ने आगे कहा कि हमारा दल पं. दीनदयाल उपाध्यायजी के विचार पर आधारित दल है पं. उपाध्यायजी ने विचार दिया कि सर्वस्पृर्सी एवं सर्वव्यापी एवं समाज के हर वर्ग तक भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पहुंचे। इसलिए हम राजनीति करने के लिए राजनीति नही करते है हम गांव, गरीब, पीड़ित, शौषित समाज के उत्थान एवं राष्ट्र निर्माण के लिए राजनीति करते है। पं. दीनदयाल उपाध्यायजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को एकबार पंडितजी के जन्म स्थली मथुरा के पास नंगलाचंद्रभान जाना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पंडितजी की जन्म स्थली नंगलाचंद्रभान गये वहां जाकर एक चित्र को देखकर उनकी ऑखों में आंसु आ जाते है। मीडिया के पुछने पर वे बताते है कि एक गरीब झोप़डी में रहने वाले व्यक्ति के विचार कितने मजबूत हो सकते है उनको देखकर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संकल्प लिया कि देश में किसी भी गरीब को झोपड़ी नही रहने देंगे। उसी को लेकर भाजपा की सरकार बनने पर श्री मोदी जी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से झोपड़ी में रहने वाले हर व्यक्ति पक्के मकान में रहने का अधिकार दिया। आज हमे गर्व है कि 3 करोड़ से अधिक कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्के मकान में रहने का अधिकार दिया।
साथ ही प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता एक महत्वूपर्ण कार्यकर्ता है। आज हम केन्द्र से लेकर राज्य में सरकार में है और विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में है तो उसका सही मायने में हकदार बुथ पर बैठने वाला हमारा कार्यकर्ता ही है। हमारी पार्टी का सामान्य सदस्य भी संगठन के लिए महत्वपूर्ण है, आज आप सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है आज राष्ट्र विरोधी ताकते देश के माहौल को खराब करना चाहती है हमें ऐसे अराजक तत्वों का डटकर मुकाबला करना है और राष्ट्र को पूरे विश्व में सिरमोर बनाना है। आज देश में सत्ता पाने के लिए जनता को गुमराह कर फुट डालो राज करो की नीति अपना रहे है उनके फैलाये इस भ्रम का हमें डटकर मुकाबला करना है। हर समस्या के लिए लोकतंत्र में आंदोलन का स्थान है परन्तु देश की कींमत पर कोई भी आंदोलन हमें स्वीकार नही है, हम तिरंगे का अपमान कभी सहन नही कर सकते है लेकिन कांग्रेस और तथाकथित वामपंथी दल जो नक्सलवाद का समर्थन करते है इन राजनीति दलों का यह कृत्य देशहित में नही है।
श्री शर्मा ने आगे कहा कि हमारे कार्यकर्ता सेवक है करोनोकाल में आये संकट में प्रधानमंत्रीजी के आव्हान पर हमारे कार्यकर्ता ने किसी भी मजदूर, गरीब को भूखा नही सोने दिया। हम केवल राजनीति करने के लिए नही है देश कैसे बचेगा, देश कैसे बढ़ेगा इसकी जिम्मेदारी हमारे कार्यकर्ताओं पर है जिसको हमें पूर्ण निष्ठा के साथ हर संकट में निभाना है। आज पूरे विश्व में प्रधानमंत्री जी की प्रशंसा हो रही है पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। कोरोना के संकटकाल में भारत ही एक संकट मोचक देश बनकर उभरा है, आज विश्व के कई देशों को हम कोरोना की वैक्सीन दे रहे है।
पं. दीनदयाल उपाध्यायजी के मूर्ति अनावरण के अवसर मैं कहना चाहता हूॅ कि हम टीम भावना से कार्य करते है, हमे मिल जुलकर आगामी निकाय चुनावों में विजयश्री प्राप्त करनी है एवं हमें कांग्रेस को बताना है कि आपने जो देश व गरीबों, किसानों के साथ घात किया है उसका जवाब हम नगर निकाय चुनावों में हम दे देंगे। आगामी निकाय चुनावों के लिए आगाह करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ प्रत्याशी कोई भी हो उसके लिए काम करेंगे और प्रदेश में नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों में भाजपा परचम लहरायेंगे। हम कार्यकर्ताओं के दम पर ही चुनाव भी जीतेगे और देश व समाज के हर वर्ग के लिए काम भी करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि आज हम पं. दीनदयाल उपाध्यायजी के मूर्ति अनावरण के अवसर यह संकल्प ले कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से कार्य करते हुए हर समाज वर्ग में संगठन मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर सभा को सांसद महेन्द्रसिहं सोलंकी, विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार ने भी सम्बोधित किया एवं स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने दिया। सभा का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप जाधव ने किया एवं आभार भाजपा जिला महामंत्री फूलसिंह चावडा ने माना।
प्रदेशाध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह
.भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा के देवास आगमन पर उनका दौलतपुर फाटे से लेकर देवास शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष का भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के नेतृत्व में आतिशबाजी, पुष्पहार पहनाकर कर भव्य स्वागत किया गया। देवास नगर आगमन पर प्रदेशाध्यक्ष ने मीना बाजार स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये एवं रामाश्रय होटल में किसान सम्मान निधि वितरण के कार्यक्रम में शामिल हुए व शंकरनगर में भाजपा के बुथ अध्यक्ष ऋषि सोलंकी के घर भोजन किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश सह-संगठन महामंत्री श्री हितानंदजी शर्मा ने भाजपा मंडलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों , जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक ली। साथ ही भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष श्री अशोक वर्मा काका के दुखद निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं पूर्व सांसद स्व. श्री मनोहर उॅटवाल की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन सह-संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, विधायक आशीष शर्मा, पहाड़सिंह कन्नौजे, मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, बहादुर मुकाती, गोपीकृष्ण व्यास, महेश दुबे, पूर्व पापुनि रायसिंह सेंधव, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, जिला महामंत्री नरेन्द्र चौधरी, शरद पाचुनकर, राजेश यादव सहित वरिष्ठ नेता मांचशीन थे साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाएं 10वीं और12वीं का टाइम टेबल घोषित , हाई स्कूल की 30 अप्रैल, हाई सेकंडरी के 1 मई से होंगे पेपर शुरू

मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाएं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 30 अप्रैल और 12वीं कक्षा के पेपर 1 मई से शुरू होंगे। पेपर सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक रहेगा। एमपी बोर्ड टाइम टेबल मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जारी किया गया है।

परीक्षा के लिए परीक्षार्थी को सुबह 7.30 बजे उपस्थित होना जरूरी है। छात्रों को सुबह 7.45 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, उसके बाद आने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं मिलेगा।

• हाई स्कूल (10वीं)

परीक्षा शुरू होगी : 30 अप्रैल 2021

अंतिम पेपर : 15 मई 2021

समय : सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक

• हायर सेकंडरी स्कूल (12वीं)

परीक्षा शुरू होगी : 1 मई 2021

अंतिम पेपर : 18 मई 2021

समय : सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक

• माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 की परीक्षा के लिए 10वीं-12वीं के सिलेबस में करीब 30% की कटौती की है।

https://liveupdate.network/?p=4635

बुजुर्गों को डंपर में भरकर छोडऩे के आदेश देने वाली कमिश्नर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने को लेकर युवक कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

देवास। शुक्रवार को इंदौर नगर निगम ने अमानवीय कृत्य करते हुए शहर में रह रहे अनाथ बुजुर्गों को इंदौर की खूबसूरती बिगाडऩे के चलते नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने आदेश देकर जिस तरह आवारा पशुओं को इंदौर शहर से बाहर देवास शहर की बाउंड्री में लाकर छोडा जाता हैं । उसी तरह बुजुर्गों को डंपर में भरकर देवास की सीमा में छोड़ देंने के आदेश देने के विरोध में शनिवार को शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह झाला के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं एवं युवक कांग्रेस के साथियो के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां पुलिस अधीक्षक श्री गुर्जर के नाम एक ज्ञापन एडिशनल एसपी जगदीश डाबर को सौंपते हुवे उनसे मांग की गई कि छोटे कर्मचारियों को बर्खास्त करने से कुछ नहीं होगा । बुजुर्गों को छोडऩे का जिन्होंने आदेश जिस कमिश्नर प्रतिभा पाल ने दिया है उनके पर और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या के प्रयास का प्रकरण होना चाहिए क्योंकि जिस भीषण ठण्ड में उन वृद्धजनों को देवास सीमा में छोड़ा गया है एक तरह से यह हत्या के प्रयास का ही मामला है । इस पर एडिशनल एसपी श्री डावर ने आश्वस्त किया कि कानून सम्मत जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी। ज्ञापन का वाचन अतुल सिंह ने किया।

इंदौर नगर निगम की शर्मनाक हरकत पर एक्टर सोनू सूद ने की टिप्पणी

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, जयप्रकाश शास्त्री, शौकत हुसैन, भगवान सिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा, रितेश त्रिपाठी, नरेंद्र यादव, नजर मामू, अजीत भल्ला, शबाना सोहेल, मनीष चौधरी, हिम्मत सिंह चावड़ा, अनिल गोस्वामी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, इम्तियाज शेख, राजेश राठौर, रोशन रायकवार, जितेंद्र सिंह गौड़, रोहित शर्मा, विक्रम पटेल, दीपक चौधरी, इरशाद नागौरी, राहुल पवार, जयराम मालवीय, संजय रैकवार, गोविंद मालवीय, धर्मेंद्र पटेल, रोहित अंधेरिया, अनस शेख, अमितेश पांडे, नईम अहमद, विश्वजीत सिंह चौहान, उमेश गवली, राजेश जयसवाल, ईशान राणा, संतोष लोहाना, गुल्लू मंघानी, सलमान शेख, चेतन टैगोर, दीपक शर्मा, नईम नागौरी, हर्षवीर सूर्यवंशी, अफजल कुरेशी, आदित्य दुबे, आबिद कुरैशी, विकास बारोड, छोटू सिंह गुर्जर, निर्मल डोडिया, शुभम धोटे, रोमित गाडगे, गुड्डू शेख, साधना प्रजापति, संजय गौठानी, जाकिर उल्ला शेख, रश्मि मिश्रा, प्रमोद सुमन, राजू दरबार, दीपेश हरोड़े, नंदकिशोर पांचाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

कुश्ती एरिना मे किये गये नवीन विकास कार्यो का लोकार्पण सांसद विधायक द्वारा

देवास/ रियासतकालीन ऐतिहासिक पुरातत्व धरोहर कुश्ती क्षेत्र एरिना मे नगर निगम द्वारा अमृत योजनान्तर्गत 45 लाख की लागत से विभिन्न किये गये जीर्णोद्धार, सौंदर्यिकरण, बगीचा निर्माण, बाउंड्रीवॉल निर्माण सहित अन्य विकास कार्य किये गये। सुसज्ज्ति किये गये कुश्ती ऐरिना का गत दिनो 26 जनवरी को लोकार्पण देवास सांसद महेन्द्रसिह सोलंकी, देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के मुख्य आतिथ्य मे तथा पूर्व महापौर सुभाष शर्मा की अध्यक्ष्ता एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व निगम सभापति अंसार एहमद के विशेष आतिथ्य किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमंत पवार ने कहा कि शहर के पहलवानो एवं कुश्ती प्रेमीयो को प्रोत्साहित करने हेतु कुश्ती एरिना को नव निर्मित व सुसज्जित किया गया है। जिससे शहर व बाहर से आने वाले पहलवानो के बीच की कुश्ती का आयोजन देखने मे सुविधा होगी। इस अवसर पर समस्त अखाडा उस्ताद एवं खलिफााओ का सम्मान अतिथियो द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व निगम अन्त्योदय समिती अध्यक्ष अर्जुन यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता अभिमन्यु पाटील, धर्मेन्द्रसिह बैस, बाबु यादव, अशोक सांगते, मना पहलवान आदि सहित कई लोग उपस्थित रहे।

पेयजल और सिंचाई के लिए नर्मदा का जल देवास को मिले

देवास। पं. रितेश त्रिपाठी मित्र मंडल द्वारा 29 जनवरी को मधुमिलन चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया गया। हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में श्रमिक वर्ग ने पोस्टकार्ड हस्ताक्षर के माध्यम से मांग का समर्थन किया । यह हस्ताक्षर अभियान देवास शहर व देवास विधानसभा के 72 गांवों को नर्मदा-कालीसिंध सिंचाई परियोजना अथवा देवास-नर्मदा उदवहन सिंचाई योजना के समर्थन में चलाया जाएगा। पं. त्रिपाठी ने बताया कि देवास-नर्मदा उदवहन सिंचाई योजना की डीपीआर तैयार है जबकि नर्मदा-कालीसिंध सिंचाई योजना से भी देवास शहर को पेयजल व देवास विधानसभा के 72 गांवों को सिंचाई के लिए पानी दिलाया जा सकता है जिससे देवास विधानसभा के 72 गांवों में सिंचाई के लिए पर्याप्त जल की व्यवस्था हो पाएगी। जिस प्रकार पंजाब और हरियाणा के किसान तीन तीन फसले लेते हैं उसी प्रकार देवास विधानसभा के किसानों को भी तीन फसलों का लाभ मिल सकेगा। देवास-नर्मदा उदवहन सिचांई योजना नाम दिया गया है लेकिन देवास को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कुछ समय पहले तक उज्जैनी से उज्जैन तक पानी शिप्रा नदी के माध्यम से व्हाया देवास पहुंचाया जाता रहा है। जिसकी वजह से शिप्रा डेम लबालब रहता है। लेकिन जब से पाइप लाइन के माध्यम से सीधे उज्जैन तक नर्मदा का पानी पहुंचाया जाने लगा है देवास को पानी उधार मांगकर डेम भरने की नौबत आ गई है। एक बार तो पाइप लाइन का वाल्व खुलवाकर डेम भरा गया ताकि यह पानी मई-जून तक साथ दे लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। स्थायी समाधान तभी होगा जब देवास-नर्मदा उदवहन सिंचाई परियोजना अथवा नर्मदा-कालीसिंध परियोजना से पेयजल व सिचांई के लिए देवास शहर व विधानसभा के 72 गांवों को पानी देने की व्यवस्था की जाए। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के अनुबंध के मुताबिक मध्यप्रदेश ने नर्मदा के अपने हिस्से के पानी का उपयोग नहीं किया तो मध्यप्रदेश के हिस्से का शेष पानी भी 2023 तक गुजरात को मिल जाएगा। ऐसे में एक तरफ जहां देवास में कई उद्योगों ने पानी के अभाव में दम तोड़ दिया, उसी तरह से आगामी समय में भी पानी की किल्लत उद्योगपतियों को देवास में निवेश से दूर कर देगी। पूर्व में देवास-लोदरी परियोजना स्वीकृत की गई। इसके तहत लाखों रुपए खर्च कर काम शुरू किया गया लेकिन बाद में ऐन-केन-प्रकरेण इसे बंद कर दिया गया जिससे उद्योगों में पानी के अभाव की वजह से उत्पादन प्रभावित हुआ। यदि लोदरी परियोजना भी काम करती तो संभव है कि पीथमपुर और नोएडा जैसे देवास में भी उद्योगों की बहार होती। कार्यक्रम का संचालन हिम्मतसिंह चावड़ा ने किया तथा आभार दिग्विजयसिंह झाला ने माना। इस अवसर पर अनिल पटेल, शिवा चौधरी, अजीत भल्ला, उमेश प्रतापसिंह गौड़, इरशाद नागोरी, राकेश शर्मा, रोशन रायकवार, दीपेश कानूनगो, दीपक चौधरी, मुकेश शर्मा, राजेश दांगी, खलील शेख, श्रीराम, डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर, अक्षय बाली, राजेश वर्मा, शुभम धोते, राजेश कुमावत, सुनील सोलंकी आदि उपस्थित थे।

सुशील पसारी भाजपा नगर अध्यक्ष नियुक्त

कांटाफोड़- क्षेत्रीय सांसद नन्द कुमार सिंह चौहान विधायक पहाड़ सिंह कन्नोजे जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल की सहमति से मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल ने नगर के मृदु भाषी हर दिल अजीज सुशील पसारी को भाजपा नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है साथ ही पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी का अच्छे कार्यकाल के लिए सम्मान किया। इनकी नियुक्ति पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे जिला योजना सांसद प्रतिनिधि पोपेंद्र सिंह बग्गा ने बधाई दी साथ विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम बियानी मंडल महामंत्री संतोष चोबे मदनलाल जायसवाल संतोष तिवारी हीरालाल जोशी दिलीप अग्रवाल शैलेश जायसवाल ने मिठाई खिलाकर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

?️बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़

समाजसेवी यशपाल भाटिया पल्ली मामा का दुखद निधन

कांटाफोड़- शुक्रवार को यशपालसिंह भाटिया पल्ली मामा का आकस्मिक निधन हो गया। पल्ली मामा के नाम से विख्यात यशपाल सिंह भाटिया हर वर्ग सर्व समाज मे अपनी विशेष पहचान रखते थे। बस स्टेंड पर स्थित मा राज राजेश्वरी के सेवक रहे मामा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे साथ ही सामाजिक कार्यो मे भी उनका योगदान रहा है। स्थानीय मुक्तिधाम पर पहुंचकर दलजीतसिंह भाटिया राजेश होलानी नटवर बियाणी श्रीनिवास तिवारी बीरू बग्गा वासुदेव सिंह त्रेहन ओम जायसवाल सजंय गुप्ता सतीष घावरी सुशील पंसारी डॉ आनन्द मालवीया रतनलाल बागडी टेनु भाटिया सुरेश जाट केदार पटेल मनोज तिवारी जितेंद्र शर्मा मुकेश चौबे राजेंद्र मालवीया शेलेष जायसवाल बबलू तिवारी हरिओम तिवारी बालकृष्ण शर्मा सोहन राठौर मनीष शर्मा जब्बार शाह बाबी अरोरा मोहन सोलंकी चेतन जायसवाल आनंद अमोदिया सहित बडी संख्या मे नागरिकों ने श्रृद्धांजलि अर्पित की

?️ बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़

नगर में 800 पेन कापी बच्चों को भेंट की

कांटाफोड़। 72 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न वार्डों में शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भाजपा के युवा नेता कुंदन मामा के नेतृत्व में 800 कापी एवं पेन का वितरण किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे पुरुषोत्तम बियानी संतोष चौबे सत्यनारायण तिवारी सुशील पसारी रुकडीया अलावा अनिरुद्ध शर्मा कान्हा तिवारी जब्बार शाह मंसूर ठेकेदार बलदाऊ दुबे मनीष शर्मा सौरभ तिवारी अंकित जायसवाल आदि उपस्थित थे।

?️ बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़

अभाविप द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में युवा पखवाड़े का आयोजन किया गया था। नगरमंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कि युवा दिवस पर विभिन्न चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया और देवास नगर के विद्यालय महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 184 छात्र-छात्रा ने प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसका पुरस्कार वितरण समारोह विक्रमसभा भवन में सम्पन्न हुआ। घुंघरू नृत्य अकादमी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जिसमे मुख्य रूप से अभाविप मध्य क्षेत्र के क्षेत्रिय संगठन मंत्री चेतस सुखाडिया व मध्यभारत प्रांत अध्यक्ष योगेश रघुवंशी उपस्थित थे।

इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर अंधगति से चल रहा डंपर घर मे घुसा ,6 वर्षीय बालिका की हुई मौके पर मौत

इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे 59A ग्राम ननासा में खड़ीपुरा पर करीब अंधगति से चल रहे डंफर ने घर में घुसकर के छः वर्षीय बालिका को रौंदा बालिका की घटनास्थल पर ही मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर ग्राम ननासा की खयड़ीपुरा पर कन्नौद की तरफ से जा रहे डंपर क्रमांक एमपी 09 एचजे 6496 के चालकने लापरवाही पूर्वक चलाकर घर में घुस गया दुर्घटना में किरण पिता मेहताब उम्र 6 वर्ष को रौंद दिया इससे बालिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गयाग्रामीणों के द्वारा नेशनल हाईवे पर सड़क के दोनों और जाम लग गया लोगो में काफी आक्रोश देखा गया हाईवे पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से आए दिन यह घटना ऐसी घटना होती रहती है गांव वालों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की गई

?️चंचल भारतीय