उज्जैन स्मार्ट सिटी योजना के तहत मंदिर के विकास और विस्तार का काम शुरू हो चुका है। महाकालेश्वर मंदिर परिसर का क्षेत्रफल वर्तमान से करीब आठ गुना बड़ा हो जाएगा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल विकास परियोजना का निरीक्षण कर अधिकारियों की बैठक ली थी। उन्होंने योजना के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया था।
परियोजना के पहले चरण में महाकाल प्लाजा, महाकाल कॉरिडोर, मिडवे जोन, महाकाल थीम पार्क, घाट एवं डेक एरिया, नूतन स्कूल कॉम्प्लेक्स, गणेश स्कूल कॉम्प्लेक्स, पार्किंग, धर्मशाला, प्रवचन हॉल व अन्नक्षेत्र का निर्माण होगा। दूसरे चरण में महाराजवाड़ा, रुद्रसागर जीर्णोद्धार, छोटा रुद्रसागर लेक फ्रंट, रामघाट का सौन्दर्यीकरण, पार्किंग, पर्यटन सूचना केंद्र, हरिफाटक ब्रिज का चौड़ीकरण, रेलवे अंडरपास, रुद्रसागर पर पैदल पुल, महाकाल द्वार, बेगमबाग मार्ग का विकास, रुद्रसागर पश्चिमी मार्ग और महाकाल पहुंच मार्ग का विकास किया जाएगा।
मल्टी लेवल पार्किंग में 350 वाहन हो सकेंगे पार्क
योजना के तहत त्रिवेणी संग्रहालय के पास ही मल्टी लेवल पार्किंग होगी, जहां एक साथ 350 से अधिक वाहन पार्क किए जा सकेंगे। यहां से पूरे क्षेत्र पर निगरानी के लिए वॉच टॉवर और कंट्रोल रूम भी होगा। पास ही 25 फीट ऊंची मूर्तियों के साथ बैठने का स्थान भी होगा। यहीं श्रद्धालुओं को बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
16 स्कूल और 1 संस्कृत कॉलेज होगा शिफ्ट
महाकाल मंदिर क्षेत्र स्थित घनी आबादी में 16 स्कूल और संस्कृत कॉलेज हैं। इन्हें यहां से शिफ्ट कर नए बन रहे नूतन स्कूल और गणेश स्कूल परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। उसके बाद यहां की भूमि को मंदिर प्रबंधन में उपयोग की जाएगी। इसके अलावा मंदिर के पास बेगमबाग इलाके के 200 अव्यवस्थित मकानों को धतरावदा में विस्थापित कर बहुमंजिला मकानों में शिफ्ट किए जाने की योजना है।
महाराजवाड़ा परिसर में बनेगा कुंभ संग्रहालय
योजना के दूसरे चरण में रुद्र सागर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। महाराजवाड़ा परिसर को कुंभ संग्रहालय के रूप में उपयोग किया जाएगा। यहां नक्षत्र वाटिका भी बनेगी। महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक 24 मीटर चौड़ा मार्ग बनाया जाएगा। बड़ा गणेश मंदिर से 24 खंबा माता मंदिर तक 12 मीटर चौड़ा मार्ग होगा। वहीं महाकाल मंदिर परिसर स्थित अन्नक्षेत्र, प्रवचन हॉल व धर्मशाला को त्रिवेणी संग्रहालय के पास स्थानांतरित किया जाएगा।
सोमनाथ मंदिर जैसी होगी महांकाल की दर्शन व्यवस्था
दर्शनार्थियों को जल्द ही मंदिर के सामने शिखर दर्शन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रशासन ने मंदिर के सामने के सभी निर्माण हटा दिए हैं। यहां ऊपर के हिस्से में शिखर दर्शन लॉन और उसके नीचे नया वेटिंग एरिया बनाया जारहा है। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए किए जा रहे उपायों में क्राउड मैनेजमेंट भी शामिल है। पर्व-त्योहारों पर यहां दर्शनार्थियों की संख्या एक लाख के पार होती है। ऐसे में दर्शनार्थियों को कतारबद्ध कर सुगम दर्शन व्यवस्था चुनौती होती है। इसके लिए स्मार्ट सिटी कंपनी गुजरात के सोमनाथ और अन्य प्रमुख मंदिरों की तर्ज पर बेरिकेडिंग करने जा रही है। इस पर 6 करोड़ – रुपए खर्च होंगे निर्माण के लिए ठेकेदार तय हो गया है। महाकालेश्वर मंदिर में तेजी से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। स्मार्ट सिटी कंपनी यहां दर्शनार्थी सुविधाओं का विकास कर रही है । कंपनी ने पहले चरण में 96 करोड़ रुपए की महाकाल- रुद्रसागर प्रोजेक्ट लागू किया है। इसमें पब्लिक प्लाजा, महाकाल कॉरिडोर, लोटस पोंड, शिव स्तंभ, रुद्रसागर फंट कॉरिडोर तथा अन्य सुविधाओं के काम कराए जा रहे हैं ।
• त्रिवेणी संग्रालय से महांकाल मंदिर तक 700 मीटर का कॉरिडोर बनेगा , दीवारों पर शिव की आकृतियां उखारी जावेगी
• त्रिवेणी संग्रालय के पास महांकाल का विशाल मुख्य द्वार बनाया जा रहा है
• त्रिवेणी संग्रालय के पास महांकाल कॉरिडोर , महांकाल प्लाजा , कमल तालाब , शिव स्तंभ बनने का काम तेजी से जारी है
• रूद्र सागर पर 210 मीटर का पैदल पुल का निर्माण होगा जो चार धाम मंदिर को महांकाल मंदिर से जोड़ेगा