वन विभाग की लापरवाही के चलते लकड़ी माफिया सक्रिय हैं

बेशकीमती सागवान के पेड़ काटने का सिलसिला बहुत लंबे समय से चल रहा है सागवान के बेशकीमती जंगल अंदर से खोखले होते जा रहे हैं ।

वन विभाग वनों की सुरक्षा के लिए करोड़ों रुपया हर महीने खर्च कर रहा है। लेकिन वन विभाग के जिले से लेकर बीट प्रभारी तक के वन कर्मियों की कार्यप्रणाली पर जंगल काटने को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं लेकिन इन पर विभागीय कार्रवाई नहीं होती।

इसी कड़ी में विगत दिनों कुसमानिया सब रेंज के अंतर्गत सागवान की अवैध कटाई को लेकर समाचार प्रकाशित होने पर जिले के वन मंडल के अधिकारियों की कुर्सियां हलने लगी थी.. ताबड़तोड़ वन विभाग की इज्जत बचाने के लिए जांच दल के द्वारा आसपास के क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई के लिए मुखबिर माहुर किए गए थे .. 26 जनवरी की सुबह मुखबिर की सूचना पर वन विभाग एसडीओ कैलाश वर्मा एवं कन्नौद वन परिक्षेत्र अधिकारी नाहर सिंह भूरिया के द्वारा दल बल के साथ छापामार कार्यवाही के दौरान कुसमानिया के महेंद्र पिता बाबूलाल परमार के खेत पर बने टप्पर बड़ी मात्रा में अवैध सागवान की लकड़ी का जखीरा बरामद किया गया है ।

महेंद्र परमार वन विभाग की छापामार कार्रवाई से तिलमिला उठे और एसडीओ कैलाश वर्मा को विधायक जी का नाम लेकर धमकाने लगा कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं ..

वन विभाग के अमले ने सागवान के विशालकाय पेड़ों की लकड़ी को ट्रैक्टर की सहायता से भरकर कन्नौद जंजाल खेड़ी वन डिपो को लाया गया यहां पर लकड़ियों का मूल्यांकन किया जाकर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

?️चंचल भारतीय

देवास भाजपा की नींव की ईंट भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक काका का देहावसान

देवास । भाजपा के महान नेता, पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक वर्मा काका साहब का गणतंत्र दिवस की रात्रि दुखद निधन हो गया । 26 जनवरी को ही उनका जन्मदिन भी था । सयोंग से उसी रात्रि उनका देवलोकगमन हुआ ।
सरल, सहज, मृदभाषी, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी अशोक काका महान इसलिये थे कि वे छोटे से छोटे कार्यकर्ता से भी स्नेह रखते थे । सभी से प्रेम से मिलते थे । देवास में भाजपा की जड़ो को उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में सींचा । भाजपा में उन्हें नींव का पत्थर कहा जा सकता है । अनेक प्रादेशिक एवम राष्ट्रीय आंदोलनों में उन्होंने नेतृत्व करते हुए हिस्सा लिया । श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में भी संगठन के साथ उनकी सक्रिय एवम संघर्षशील भूमिका रही । काका साहब स्वर्गीय तुकोजीराव पवार, आनन्द भवन पैलेस के अति विश्वसनीय नेता थे । हिन्दूत्व एवम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से वे गहराई से जुड़े थे और इसके लिये वे संघर्ष से भी पीछे नही हटते थे । जीवन पर्यन्त उनकी छवि एक निच्छल, ईमानदार, संघर्षशील कर्मयोगी की रही । शहर में वे जिधर भी पैदल निकल जाते थे । लोग श्रद्धा से खड़े हो जाते थे । अनेक सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक संगठनों को उनका सवरक्षणं प्राप्त था । काका साहब अपने पीछे पुत्र सुनील वर्मा, निलेष वर्मा, नितेष वर्मा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये । भाजपा में उनके अविस्मरणीय योगदान को भुलाया नही जा सकता । काका साहब के निधन से शहर में शोक की लहर है ।

देवास – आज आई 239 लोगों की रिपोर्ट मे 5 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-डेहरिया ,हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 38 वर्ष
2 पताः-डेहरिया ,हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 38 वर्ष
3 पताः-डेहरिया ,हाटपिपल्या देवास ,महिला,उम्र 62 वर्ष
4 पताः-डेहरिया ,हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 22 वर्ष
5 पताः-डेहरिया ,हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 83 वर्ष

विवरण संख्या
1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण मे टीकाकृत व्यक्तियों की संख्या 1125
2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 480
3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 239
*4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 5*
5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 234
6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 93999
8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 93560
9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2935
10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 89770
*11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 9*
12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2881
*13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 27*
14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 439
17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.09
19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.14
20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.16
21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.92

देवास जिले में उल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

 • जिला मुख्यालय पर परेड ग्राउण्‍ड में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने ध्वजारोहण कर सलामी ली

देवास। जिले में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने ध्वजारोहण कर सलामी ली।  कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने सुसज्जित सफेद जिप्सी पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। जिप्सी में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह उनके साथ थे। परेड निरीक्षण उपरांत कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इसके बाद सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्ष फायर किए गए। हर्ष फायर उपरांत परेड कमांडर निलेश्वरी डावर के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। परेड उपरांत कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला द्वारा परेड कमाउंडरों से परिचय प्राप्त किया गया। मार्च पास्ट के उपरांत कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने रंग बिरंगे गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़ा। कार्यक्रम में न्यायाधीशगण, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव दयाल सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, अपर कलेक्टर प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, एएसपी श्री जगदीश डावर, संयुक्‍त कलेक्‍टर शोभाराम सोलंकी, ट्रेफिक डीएसपी किरण शर्मा, सीएसपी श्री विवेक सिंह चौहान, एसएडीएम श्री प्रदीप सोनी, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री प्रिया वर्मा, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री त्रिलाचन गौड़, जिला अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पत्रकारगणों के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविंद त्रिवेदी तथा प्रिती पवार ने किया।
परेड में जिला पुलिस बल को मिला प्रथम पुरस्‍कार
परेड में जिला पुलिस बल को प्रथम, 32वीं वाहिनी विसबल को द्वितीय, जिला होम गार्ड को तृतीय तथा जिला पुलिस बल महिला प्लाटून को सांत्वना पुरस्कार मिला।
झांकियों में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को मिला प्रथम स्थान
मुख्य समारोह में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा झांकियां बनाई गई। झांकियों में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की झांकी को प्रथम, महिला बाल विकास विभाग की झांकी को द्वितीय, कृषि विकास विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार मिला।स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के नियंत्रण एवं टीकाकरण पर अधारित, वन विभाग द्वारा आत्‍म निर्भर भारत – बॉस मिशन, कृषि‍ विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पांच वर्ष, उद्यानिकी विभाग विभाग द्वारा ‘’एक जिला एक उत्‍पाद’’ अंतर्गत आलू चिप्‍स बनाने की खाद्य प्रसंस्‍करण इकाई का प्रदर्शन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्‍यमंत्री पथ विक्रेता ऋण योजना एवं स्‍व सहायता समूह  के सशक्तिकरण से महिलाओं के बढते कदम, पशु पालन विभाग द्वारा उन्‍नत पशुपालन एवं पशुधन उत्‍पाद, शिक्षा विभाग द्वारा हमार-हमारा विद्यालय आधारित, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘’सम्‍मान’’-‘’बेटी बचाओं’’ अभियान पर अधारित, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन पर आधारित तथा आदिम जाति कल्‍याण विभाग द्वारा समाजिक समरसता एवं वनवासियों को भूअधिकार आधारित झांकी शामिल हैं ।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

उल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

 जिला मुख्यालय पर परेड ग्राउण्‍ड में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने ध्वजारोहण कर सलामी ली

     मुख्य समारोह में प्रतिभावन छात्र-छात्राओं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। 
गणतंत्र दिवस पर जिले में विकासखण्‍ड, तहसील, नगर परिषद तथा ग्राम पंचायत स्‍तर पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

बागली नगर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, विधायक कन्नौजे द्वारा बागली नगर परिषद में किया गया झंड़ा वदन

बागली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पहाड़ सिंह कनोजे ने नगर परिषद बागली में झंडा वंदन किया बागली के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि नगर परिषद बागली में किसी विधायक ने झंडा वंदन किया इसके बाद विधायक द्वारा पूरे नगर में सभी झंड़ा वंदन के कार्यक्रम में हिस्सा ले कर झंड़ा वंदन किया सर्व प्रथम विधायक द्वारा मुख्य बाजार में बोहरा समाज के झंडा वंदन कार्यक्रम में गए विधायक द्वारा बताया गया कि कल माननीय मुख्यमंत्री जी देवास आएंगे जिसमे वो बगली के लिए iti पर चर्चा करेंगे साथ ही बागली में नूरी अंजुमन इस्लामिया कमेटी बागली के तत्वाधान मे झंडा वंदन किया गया

?️उत्तम आचार्य

राजमाता विजयराजे सिंधिया जी की पुण्यतिथि आज बागली के राठौर समाज की धर्मशाला में मनाई गई,

देवास- कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जी राठौर ने दीप प्रज्वलित करके किया, इस अवसर पर प्रमुख वक्ताओं ने राजमाता के जीवन पर प्रकाश डाला, सूर्य प्रकाश जी गुप्ता प्रवीण जी चौधरी, लक्ष्मी हरजीत ग्रेवाल, पुरुषोत्तम जी सिसोदिया, कमल जायसवाल ,कमल जी यादव, देवेंद्र जी गोस्वामी, ईशान उपाध्याय, अमित जी धूलिया, आदि ने संबोधित किया इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवकरण जी राठौर, जहूर शाह, चंदन नटेरिया, गोविंद जी यादव, विशाल गोस्वामी साथी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी उपस्थित थी , संचालन पूर्व महामंत्री मंडल ,पूर्व पार्षद जस्सू राठौर जी ने किया, आभार पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ रामचंद्र राठौर, ने माना

?️ उत्तम आचार्य

मध्यप्रदेश रोलर बास्केटबॉल की टीम चंडीगढ़ रवाना

देवास। चंडीगढ़ में 26 से 29 जनवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रोलर बास्केटबॉल चैंपियनशिप मध्यप्रदेश टीम रवाना हुई। टीम में देवास सैंडी स्केटिंग अकैडमी के अंडर 17 टीम बालक वर्ग में आयुष बेहरे ( कप्तान ) , यश पटेल ( उपकप्तान ) , रुद्राक्ष सिंह तोमर , अंशुल पटेल , सय्यम शीरवी, और अंडर 17 बालिका में स्नेहा सोनी , काव्या कुशवाह , संजना यादव , संजना तंवर आदि मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। मध्यप्रदेश दल के मुख्य कोच तन्मय मेहता , मैनेजर देवराज सांगते गर्ल्स कोच खुशबू पाटिल होंगे। खिलाडिय़ों को देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला , निगम नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह , विश्वमित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने खिलाडिय़ों को किट प्रदान की। अनवर खान (प्रेसिडेंट), हेमेंद्र निगम (वाइस प्रेसिडेंट), प्रतीक शास्त्री ( प्रेसिडेंट रोलर स्पोर्ट्स उज्जैन डिविजन ), संदीप जाधव (रोलर बास्केटबॉल इंडिया कॉर्डिनेटर) , पवन यादव (रोलर बास्केटबॉल इंडिया टेक्निकल मेंबर) , पवन पाटिल (मध्य प्रदेश टेक्निकल मेंबर) , गौरव कदम (सॉफ्ट टेनिस इंटरनेशनल कोच) , योगेश चौधरी , अभिषेक पडियार, किरण, युवराज सेंधव, धर्मेंद्र सोलंकी, सूरज बामनिया, गौरव शर्मा, अर्जुन कुशवाहा, राजवीर ठाकुर,शुभम कामले ने मध्यप्रदेश टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं ने दी। उक्त जानकारी संदीप जाधव एवं तन्मय मेहता ने दी।

भाजपा ने मनाई राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि

 देवास। भारतीय जनता पार्टी के तीनों मण्डल जूनियर, सीनियरर एवं महाराजा मण्डल द्वारा संयुक्त रूप से राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 20वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जूनियर मण्डल मीडिया प्रभारी संकेत राय ने बताया कि मोतीबंगला स्थित श्रीमंत राजमाता उद्यान में उनकी प्रतिमा पर विधायक गायत्रीराजे पवार, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। विधायक पवार ने राजमाता के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें सेवा, स्नेह व समर्पण की मूरत बताया। उन्होंने कहा कि राजमाता ने भारतीय संस्कृति की मर्यादा बनाए रखते हुए राजपथ से निकलकर लोकपथ का दामन थामा। उनके सिद्धांत हमेशा हमारा पथ प्रदर्शन करते रहेंगे। जिलाध्यक्ष खण्डेलवाल ने कहा कि भारतीय राजनीति में महिलाओं को आगे लाने में राजमाता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने आजीवन आम लोगों विशेषकर समाज के पिछड़े वर्ग, महिलाओं व बच्चों के कल्याण के लिए समर्पित होकर काम किया।

इस अवसर पर ओम जोशी, रामेश्वर दायमा, धर्मेन्द्र सिंह बैस, गणेश पटेल, डॉ. सचिन जोशी, विशाल रघुवंशी, अजय पंडित, विशाल दायमा, संजय राखे, श्रद्धा बोथरा, विनिता व्यास, शोभा नायक, मनीषा बापना, नमिता मजूमदार, वीणा महाजन, मीना भवालकर, माया तिवारी, चेतना राठौर, मनोरमा सोलंकी, अनिता राजपूत, गुणपाल सिंह पवार, जितेन्द्र जायसवाल, बाबू यादव, देवेन्द्र नवगोत्री, प्रतिक सोलंकी, आयुष भूतड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

क्षेत्र के विद्यार्थियों द्वारा ज्ञापन प्रेषित किया गया

शासकीय महाविद्यालय बागली में सैकड़ों विद्यार्थियों द्वारा एमए एमकॉम की कक्षाएं प्रारंभ करने के विषय में विधायक प्रतिनिधि कमल जी यादव को ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें प्राचार्य उमा महेश्वरी, विजय शंकर त्रिपाठी,
गोपाल कृष्ण वाजपेई, सुरेंद्र गिरी गोस्वामी रमाकांत दांगी दीपक शर्मा अवध गुप्ता, पत्रकार गण, एवं स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद थे..

?️उत्तम आचार्य