सरस्वती शिशु मंदिर बालगढ़ ने तहसीलदार को तिलक नारियल से स्वागत कर डायवर्शन शुल्क का चेक प्रदान किया

देवास- देवास प्रशासन द्वारा बकाया शासकीय डायवर्सन शुल्क की वसूली की जा रही है ईसी कड़ी में बालगढ़ रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा डायवर्शन का शुल्क स्कूल संचालकों द्वारा खुद तहसीलदार पूनम तोमर को परिसर में बुलवाया गया और नारियल और तिलक लगाकर तहसीलदार मैडम का स्वागत कर बकाया शुल्क 2 लाख 68 हज़ार का चेक सम्मान पूर्वक तहसीलदार पूनम तोमर को सौपा गया बताया जा रहा है कि यह शुल्क स्कूल संचालकों द्वारा अपनी स्वेच्छा से तहसीलदार को बुला कर जमा कराया है

बागली में टीकाकरण सेंटर का हुआ शुभारंभ

कोविड-19 टीकाकरण का शुभारंभ गवर्नमेंट हॉस्पिटल बागली में किया गया जिसमें तहसीलदार राधा महंत, नायब तहसीलदार प्रतिभा भमर, विधायक प्रतिनिधि कमल यादव, बीएमओ मैडम मुकेश जी गुप्ता, B.a. राधेश्याम चौहान, सुपरवाइजर नंदकिशोर मोहाल, संदीप सिसोदिया, संतोष भगोले, पुष्पेंद्र पटेल, डॉक्टर उदावत मैडम, डॉक्टर सोलंकी जी पटेल साहब, डॉक्टर नागर साहब, डॉक्टर राजेश गुर्जर, आदि उपस्थित थे

?️उत्तम आचार्य

कन्नौद तहसील के कुसमानिया क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के अवैध व्यापार पर कन्नौद स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बना कर कार्यवाही की

कन्नौद- कन्नौद तहसील के कुसमानिया क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध व्यापार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। ये डॉक्टर नियमो को ताक पर रखकर खुले आम धड़ल्ले से क्लीनिक संचालित कर प्रशासन की आंख में धूल तो झोंक ही रहे है साथ ही भोले भाले ग्रामीणों के जीवन से भी खिलवाड़ कर लूट रहे है।
कन्नौद बीएमओ डॉ लोकेश मीणा ने रविवार को कुसमानिया में औचक निरीक्षण किया जिसमें कुसमानिया के झोलाछाप डॉक्टरो के क्लिनिक का पंचनामा आगामी कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन भेजा गया है।
गौरतलब रहे कि डॉ लोकेश मीणा बीएमओ के निरीक्षण की सूचना मिलते ही झोलाछाप डॉक्टर दुकानों की शटर बंद करके भाग गए।

डॉ लोकेश मीणा ने बताया कि कुसमानिया के झोलाछाप डॉक्टरों के क्लिनिक संचालित होने की सूचना बार बार मिल रही थी। कुछ शिकायतें भी आई थी। जिसके चलते कुसमानिया में डॉ वीएन बाला के क्लिनिक का निरीक्षण किया तो वहां बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां, बॉटल बरामद कर पंचनामा बनाया और जब तक कोई वैध दस्तावेज कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रस्तुत नही किए है।

बंगाली डॉक्टर अनूप बिश्वास के यहां भी क्लीनिक का निरीक्षण कर सील किया गया है। ये डॉक्टर फर्जी तरीके से क्लिनिक संचालित करते हुए पाए गए है। निरीक्षण के दौरान बाकी डॉक्टरो की दुकाने बंद होने से कार्रवाई नही हो सकी। आगामी समय मे इनके भी दस्तावेज जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
?️ चंचल भारतीय

कोरोना वैक्सीन टीकाकरण सेंटर बढ़कर 9 हुए

देवास। शनिवार काे जिले के अलग-अलग क्षेत्राें से स्वास्थ्य विभाग के आए स्टाफ काे जिला टीकाकरण सेंटर से काेविशिल्ड वैक्सीन दे दिए हैं। सभी अपने-अपने वैक्सीन लेकर सेंटर के लिए रवाना हाे गए हैं। आज से जिले के कन्नौद, बरोठा, हाटपिपल्या, बागली, साेनकच्छ, टोंकखुर्द व खातेगांव के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में बनाए सेंटर में सफाई मित्र व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी- अधिकारियाें काे लगाए जाएंगे। इनसे पहले देवास के जिला अस्पताल व अमलतास अस्पताल में 16 जनवरी से सप्ताह में 4 दिन वैक्सीन लगाई जा रही है। जानकारी अनुसार जिले के सभी ब्लाॅक स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्राें पर शनिवार काे वैक्सीन पहुंचा दी गई है। पहले फेज में 9530 वैक्सीन जिले काे मिली थी अब दूसरी फेज में 7500 वैक्सीन मिली है। जिला अस्पताल परिसर में स्थित टीकाकरण सेंटर से प्रतिदिन वैक्सीन का वितरण किया जा रहा है। अभी तक जिला अस्पताल में स्थित वैक्सीन सेंटर पर कुल 274 लोगों ने वैक्सीन लगी, वहीं अमलतास अस्पताल में 328 लोगों ने वैक्सीन लग चुकी है। जिले में शासकीय, अशासकीय डाॅ., पैरामेडीकल स्टाफ और सफाई मित्राें की संख्या 7799 हैे।

देवास – आज आई 478 लोगों की रिपोर्ट मे 2 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-


1 पताः-धानीघाटी,हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 12 वर्ष
2 पताः-धानीघाटी,हाटपिपल्या देवास ,महिला,उम्र 10 वर्ष


1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण मे टीकाकृत व्यक्तियों की संख्या 604
2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 456
3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 478
4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 2
5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 476
6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 93220
8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 92807
9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2923
10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 89029
11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 9
12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2866
13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 30
14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 413
17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.42
19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.15
20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.05
21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.92

एक लाखों रुपए की अवैध सागौन की लकड़ी सहित चार पहिया वाहन जप्त

कन्नौद: प्रेम नारायण मिश्रा वन मंडल अधिकारी देवास द्वारा चलाए जा रहे सघन गश्ती अभियान अंतर्गत पी.के. पाराशर अधीक्षक खिवनी अभ्यारण के निर्देशन मेंअमीचंद अस्के वन परीक्षेत्र अधिकारी खिवनी अभ्यारण एवं दल बल के साथ गश्ती के दौरान बीती रात भंवरा चैनपुरा मार्ग पर लगभग एक लाख रुपए की अवैध सागौन की लकड़ी परिवहन करते हुए एक टाटा मैजिक वाहन नंबर एमपी 04 एल डी 2522 मैं 37 नग सहित टाटा मैजिक चार पहिया वाहन जप्त किया है। अमीचंद अस्के वन परिक्षेत्र अधिकारी खिवनी अभ्यारण ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर खिवनी अभ्यारण अधीक्षक पी के पाराशर के मार्गदर्शन में 3 गश्ती दल बनाए गए एवं अवैध लकड़ी निकासी से संबंधित मार्गों पर नाकेबंदी की गई भंवरा चैनपुरा मार्ग पर एक चार पहिया वाहन आते दिखाई दिया जिसके आगे एक मोटरसाइकिल पर दो आदमी आगे आगे चल रहे थे शंका होने पर वन कर्मियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया टाटा मैजिक लोडिंग चार पहिया वाहन को ड्राइवर छोड़कर भाग गया। उसके आगे चल रहे मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति भी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए ।दूर जाकर मोबाइल से अन्य लोगों को इकट्ठा कर वन कर्मियों पर पथराव करने लगे उस दौरान दो वन कर्मियों को चोटें भी आई है। अवैध सागवान की लकड़ी मय परिवहन कर रहे वाहन को जप्त कर नियमानुसार राज सात कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी खिवनी अभ्यारण आमिचंद अस्के , मार्टिन कटारा ,प्रशांत नारायण सिंह, नीरज परते, शशिकांत जाटव, अनिल शर्मा, सतीश नरवरिया, मोहन ,मनोहर, प्रेम राज, भुरा,अधीनस्थ डिप्टी रेंजर, वनकर्मी, श्रमिकों का सराहनीय योगदान रहा।

चंचल भारतीय✒️

तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किये गए जंगी प्रदर्शन में जिला कांग्रेस, नगर, ग्रामीण सेवादल सागर के पदाधिकारिगण की भी प्रभावी हिस्सेदारी रही

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के निर्देश पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल द्वारा आयोजित जंगी प्रदर्शन में कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशन पर मध्यप्रदेश सेवादल के प्रदेश एवं सहित सम्पूर्ण जिलों से आये जिला पदाधिकारियों ने बढ़कर हिस्सा लिया भोपाल में 23.01.21 शनिवार में किये गए इस प्रदर्शन का प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ,दिग्विजयसिंह, सुरेश पचौरी,कांतिलाल भूरिया, अरूण यादव द्वारा नेतृत्व कर केन्द्र सरकार द्वारा कृषि को लेकर जो तीन काले कानून जो किसानों पर जबरन थोपे गए है जिनका प्रतिकूल प्रभाव समाज के सभी वर्गों पर पडेगा को रद्द करने तथा किसान आंदोलन के समर्थन में भोपाल के मालवीय चौक में हजारों किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विशाल आमसभा की गई तदोपरांत,उपस्थित सभी कांग्रेसिजन, किसान व नेता पूर्व से घोषित राजभवन के घेराव करने हजारों कि संख्या में जलूस के रूप में राजभवन की ओर बढ़े तो जवाहर चौक के पूर्व जलूस को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेट्स लगाए थे जहाँ जलूस को रोका गया तो जलूस में उपस्थित किसानों, कांग्रेसिजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर “कृषि कानून रद्द करो”,”पहले लड़े थे गोंरों से,और अब लड़ेंगे चोरों से” जैसे बहुत से गगनभेदी नारे जोश के साथ लगाने लगे इसी बीच बिना किसी चेतावनी के पुलिस ने वॉटर कैनिन, अश्रु गैस,छोड़ने के साथ लाठी चार्ज भी शुरू कर दिया, साथ साथ वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया जिनकी शाम को रिहाई की गई नेताओं ने गिरफ्तारी के पूर्व जिला प्रशासन को महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम काले कानूनों को रद्द करने को लेकर ज्ञापन भी सौपा गया ।
उक्त ऐतिहासिक प्रदर्शन में सागर जिले से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द चौधरी, ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सुहाने कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ,सागर सेवादल नगराध्यक्ष सिंटू कटारे,सेवादल ग्रामीण जिलाउपाध्यक्ष उमेश तिवारी, सेवादल ग्रामीण मिडिया प्रभारी नदीम हाशमी, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रभु सिंह,अमित दुबे,वीरेंद्र गौर,मुकुल पुरोहित,रामकुमार पचौरी,राकेश राय, मुकेश खटीक,राजकुमार पचौरी,गिरीश पटेरया, जितेन्द्र रोहण,सहित सैकड़ो किसानों ने हिस्सा लिया ।

देवास – आज आई 701 लोगो की जांच रिपोर्ट में मात्र 3 लोगो की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 24 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-चैबाराधीरा देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष
2 पताः-धानीघाटी हाटपिपल्या देवास ,महिला,उम्र 33 वर्ष
3 पताः-कारोली नगर देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष

  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण मे टीकाकृत व्यक्तियों की संख्या 604
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 561
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 701
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 3
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 698
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 92764
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 92329
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2921
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 88553
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 10
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2857
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 37
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 435
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.43
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.16
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.81
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.92

अपने स्वार्थ के लिए राष्ट्रीय नेताओं का उपयोग कर रही है भारतीय जनता पार्टी । कांग्रेस ने मनाई नेताजी की 125 वीं जयंती

देवास = यह पहला मौका नहीं है जब भारतीय जनता पार्टी ने अपने फायदे के लिए हमारे राष्ट्रीय नेताओं के नाम का उपयोग किया है। 2014 के पहले तक भारतीय जनता पार्टी ने इन्हीं नेताओं की कई बार आलोचना की है जब गुजरात में चुनाव थे तो सरदार वल्लभभाई पटेल का और अब बंगाल में चुनाव है तो सुभाष चंद्र बोस के नाम का उपयोग कर रहे हैं । नेताजी सुभाष चंद्र बोस काग्रेस के दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके वही स्वतंत्रता के आंदोलन में उन्होंने महात्मा गांधी ,पंडित जवाहरलाल नेहरू और अन्य नेताओं के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह सर्वविदित है कि नेताजी गरम दल के सदस्य थे और वह अंग्रेजों से आजादी मांग कर नहीं छीन कर चाहते थे। आज हम उनकी 125 वीं जयंती मना रहे हैं हम कांग्रेजनों के लिए यह गौरव की बात है कि हमारी पार्टी में ऐसे राजनेता रहे हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने आपको बलिदान किया है । उक्त विचार शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहे, इसी के साथ कहा कि आज नेताजी के बताएं मार्ग पर चल कर हमें देश को मजबूत संगठित और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा होगी।

कार्यक्रम का संचालन काग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया व आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी ने माना। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शौकत हुसैन नजर शेख़ पंडित जयप्रकाश शास्त्री रमेश व्यास नरेंद्र यादव संतोष मोदी चंद्रपाल सिंह सोलंकी दीपक चौधरी ओम राठौड़ प्रवीण श्रीवास्तव हिम्मत सिंह चावड़ा राहुल पवार प्रमोद सुमन आदित्य दुबे सुनील शुक्ला शाहिद भाई राजू दरबार रितेश त्रिपाठी साधना प्रजापति मीणा फ़ानी मनोज सांगते जय प्रकाश मालवीय संजय रेकवाल बाबूलाल मालवीय मुजफ्फर अली वीरेंद्र परदेसी विजय चौहान सलमान बैग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

करवाई करने गयी तहसीलदार से बोले शहर काजी क्या माहौल खराब करना चाहती हो देवास का !

देवास। शहर के नुसरत नगर स्थित एक मदरसे में तहसीलदार मैडम पूनम तोमर भूमि डायवर्सन की बकाया राशि की वसूली करने के लिए पहुंची थी तभी शहर काजी अबुल कलाम और उनके साथ आए लोगों ने उनसे बहस बाजी की। तहसीलदार मैडम ने उन्हें कहा की में मेरे वरिष्ठ अधिकारी के कहने पर यहाँ आई हुँ। मुझे ए डी एम साहब ने यहाँ भेजा है आप चाहे तो उनसे मेरी शिकायत करे। वही करवाई करते वक्त तहसीलदार मैडम ने यह तक भी कहा कि आप कलेक्टर साहब से बात कर लीजिए और मुझे फ़ोन लगवा दीजिये। लेकिन शहर काजी शहर का माहौल खराब होने का हवाला देते रहे। जिससे तहसीलदार मैडम द्वारा करवाई भी पूरी नही की जा सकी वीडियो में शहर काजी यह कहते दिखते है कि क्या माहौल खराब करना चाहती हो देवास का। क्या शासकीय करवाई से भी अब शहर का माहौल ख़राब होगा ?