वैश्य महा सम्मेलन में कैलेंडर का विमोचन किया

कन्नौद :महेश्वरी भवन में रविवार को वैश्य महा सम्मेलन कर कैलेंडर का विमोचन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वैश्य महासभा के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण लाठी, प्रदेश मंत्री अशोक सोमानी कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल ने की प्रदेश महामंत्री एवं वैश्य महा सम्मेलन के वरिष्ठ कार्यकर्ता लाठी ने बताया कि आज के परिवेश में एवं विकट परिस्थिति को देखते हुए वैश्य संगठन की एकता बहुत जरूरी है एवं बताया कि किस तरह वैश्य महा सम्मेलन वैश्य एकता के लिए कार्य कर रही है अशोक सोमानी ने वैश्य महा सम्मेलन के अगले कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला जिले की एवं ब्लॉक की कार्यकारिणी को किस तरह कार्य करना चाहिए इस बात को इस तरीके से जिलाध्यक्ष गौरव खंडेलवाल ने बताया।
तत्पश्चात वैश्य महा सम्मेलन की महिला इकाई ललिता मेहता एवं संतोष गुप्ता ने महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के बीच में ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ कि पूर्व विधायक श्याम होलनी का निधन हो गया है कार्यक्रम को स्थगित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री भानु अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम का आभार ब्लॉक अध्यक्ष नंदकिशोर तापड़िया ने माना एवं संचालन प्रकाश जैन ने किया| कन्नौद से मुख्य रूप से पंकज चांडक, विनोद भूतड़ा वरिष्ठ पत्रकार, गोविंद गर्ग, रवि गोयल, संतोष गोरानी, नंदकिशोर काबरा, संजय तापड़िया, दीपक बजाज, मुकेश जैन,कन्नौद माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष गोपाल धूत आदि उपस्थित थे।

चंचल भारतीय✒️

खनिज विभाग दल ने ग्राम भिलाखेड़ा में खदान का किया निरीक्षण, खदान पर स्थापित क्रेशर को किया सील

मुरम खनिज का बिना रॉयलटी परिवहन करने पर तीन डंपर जप्त

देवास । खनिज अधिकारी देवास श्री आरिफ खान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने मार्गदर्शन में देवास जिले में खनिज विभाग द्वारा दल बनाकर खदानो का निरीक्षण कर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में देवास तहसील के ग्राम भिलाखेड़ा में सर्वे क्रं. 82 के रकबा 4.900 हे. में मेसर्स के. एन. डेवलपर्स एवं बिल्डकॉन प्रा. लि. की खदान पर खनिज निरीक्षक श्री रमेश सोलंकी एवं खनि सर्वेयर तनवी आप्टे द्वारा जाँच कि गई। उक्त खदान वर्ष 2017 से 2027 तक की अवधि के लिये स्वीकृत है। जाँच मे पाया गया की कंपनी द्वारा खदान का वर्ष 2020 का डेड रेन्ट जमा नहीं किया गया है तथा सी. टी. ओ. की अवधि भी समाप्त हो चुकी है। खदान क्षेत्र में क्षेत्रफल सीमा चिन्ह एवं बोर्ड भी नहीं पाए गये। खनिज विभाग के दल द्वारा खदान पर स्थापित क्रेशर को सील किया गया। इसी प्रकार मेसर्स के. एन. डेवलपर्स एण्ड बिल्डकॉन प्रा. लि. का स्वीकृत एक अन्य उत्खनिपट्टे में अनुबंध निष्पादन नहीं कराए जाने से उस पट्टे को लेप्स किये जाने कि कार्यवाही की जा रही हैं। इसी प्रकार अवैध परिवहन की जाँच के दौरान इंदौर-भोपाल बायपास रोड पर मुरम खनिज का बिना रॉयलटी परिवहन करते हुए तीन डंपर जप्त किये गए। खनिज अधिकारी देवास ने बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी

26 जनवरी को होगा राष्ट्रीय दंगल का आयोजन

देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 26 जनवरी को राष्ट्रीय दंगल का आयोजन किया जाएगा। जिला कुश्ती एम्युचर संघ के अध्यक्ष मना पहलवान ने बताया कि राष्ट्रीय दंगल का आयोजन नवश्रृंगारित छत्रपति साहू कुश्ती एरिना पर किया जाएगा। जिसमें भारत वर्ष के चुनिंदा पहलवान भाग लेगे। दंगल की संरक्षक विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार हैं। आयोजन में नगर निगम का सहयोग रहेगा। 13 जनवरी को नगर निगम प्रांगण में कुश्तियां तय की जाएगी। दंगल सायंकाल 4 बजे प्रारंभ होगा। उक्त दंगल भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। पहलवानों को नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। दंगल को सफल बनाने की अपील अशोक उस्ताद, मुकेश सांगते पहलवान, भेरू पहलवान, नंदू पहलवान, शंकर पहलवान, हनीफ मौलाना, रमजान उस्ताद, राधेश्याम पंवार, शाकिर पहलवान, लियाकत भार्ई मिलन, अर्जुन दादा कलंदरी, मदनदादा वैष्णव, साबिर उस्ताद नईम पहलवान, शैलेन्द्रसिंह ठाकुर, राजेन्द्र उस्ताद आदि ने की है। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता एस.पी.एस. ठाकुर ने दी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक श्याम होलानी का निधन

मध्यप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व बागली विधायक श्याम होलानी का आज दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। होलानी जी कांग्रेस के बड़े नेता थे। लंबे समय तक वह जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे है। होलानी जी की अंतिम यात्रा 4 बजे ले जायी जाएगी। होलानी के निधन की खबर मिलते ही कई लोग गृह नगर की ओट पहुंच रहे हैं! श्याम होलानी प्रदेश में अपनी बड़ी पहचान बना चुके हैं उन्होंने बागली क्षेत्र के भाजपा के अवैध गढ़ को तोड़कर विधानसभा सीट जीती थी! तभी से कांग्रेस हाईकमान दिल्ली से लेकर भोपाल तक उनका सम्मान होता आ रहा है! कांग्रेस निगरानी समिति के सदस्य होने के साथ-साथ देवास जिला अध्यक्ष पद पर भी दायित्व संभाला कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने के साथ निगम मंडल पद पट भी 5 वर्ष प्रदेश को सेवा दी उनके कार्यकाल में बंद पड़ी मंडी शुरू हो गई 68 वर्ष के श्याम होलानी कांग्रेस के सफेद कोट के रूप में पहचाने जाते थे! कपास व्यवसाई होने के नाते क्षेत्र के कई किसानों से उनका जीवित संपर्क था बागली विधानसभा में आरक्षण के पूर्व उनकी दावेदाटी सदैव बनी रहती थी! उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश कुंडल राजेन्द्र इनानी, प्रवीण चौधटी , राजेश बजाज ,टामेश्वर गुर्जट श्यामा तोमट ,महेंद्र तवट, कमल सोनी, दिलीप गुर्जट, टाजपाल भाटिया, अजीज मंसूटी, विपिन शिवहरे, सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।

उज्जैन रोड ब्रिज पर हुआ हादसा ,बाइक चालक की हुई मौत

देवास। उज्जैन रोड ब्रिज पर सुबह लगभग करीब 6 बजे राजेश यादव (45) निवासी गवली मोहल्ला खेत से प्रतिदिन की तरह सब्जी लेकर मण्डी की और जा रहे थे उसी दौरान जानकारी अनुसार किसान को उज्जैन रोड़ ब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी जिसमें उन्हें गंभीर चोटे आई जिस पर तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव को मृतक के परिजन को सौप दिया गया।

शिव पुराण में किया व्यास पीठ का पूजन

कांटाफोड़ – समीपस्थ ग्राम गोदना पठार पर संत सिंगाजी धाम में आयोजित शिव पुराण में राजेश होलानी मुकेश राठौर ब्रजमोहन तिवारी निर्मल पुरोहित कैलाश अमोदिया ने व्यासपीठ का पूजन कर पुराण प्रवक्ता आचार्य भरत बिल्लोरे का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।कथा में आचार्य जी ने शिव पुराण का वर्णन कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव सहित बडी संख्या मे गणमान्य नागरिक तथा श्रोता उपस्थित उपस्थित थे।

?️ बालकृष्ण शर्मा

महिला से मंदिर में की शादी, पहले से शादीशुदा हाेने पर छाेड़ा, दुष्कर्म का केस दर्ज

देवास। शहर के युवक का शिप्रा क्षेत्र में रहने वाली महिला से पिछले 5 साल से संपर्क था, प्राप्त जानकारी अनुसार युवक ने तीन माह पहले महिला से एक मंदिर में जाकर शादी भी कर ली थी। दाेनाें पति-पत्नी के रूप में रहने भी लगे थे, इसी बीच युवक को पता चला कि महिला की पहले शादी हाे चुकी है। इस पर पति ने नाराज हाेकर पत्नी काे साथ रखना बंद कर दिया, ताे महिला ने युवक के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार काे बीते 8 तारीख को एक महिला औद्योगिक थाने में पहुंची थी, जिसने देवास के युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज करवाया। महिला की युवक से तीन माह पहले मंदिर में साधारण तरीके से शादी हुई थी। हालांकि यह शादी विधिवत नहीं हाेने से युवक ने महिला काे दूर कर दिया। महिला ने दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज करवाया है।

देवास – आज आई 436 लोगों की रिपोर्ट मे 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 10 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- इलियासखेडी चैबाराधीरा देवास ,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
2 पताः- भुतियाखुर्द चैबाराधीरा देवास ,पुरूष ,उम्र 20 वर्ष
3 पताः- जिरवे टोंकखुर्द देवास ,महिला ,उम्र 27 वर्ष
4 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
5 पताः- जीवाजीगढ टौंकखुर्द देवास ,पुरूष ,उम्र 15 वर्ष
6 पताः- जीवाजीगढ टौंकखुर्द देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
7 पताः- आर्दश नगर देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 410
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 436
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 7
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 429
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 85440
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 85246
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2826
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 81571
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2765
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 35
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 194
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 1.61
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.32
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.84
  • 20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.92

भारत – 16 जनवरी 2021 से शुरू होगा covid-19 वैक्सीनेशन

केंद्रीय सरकार द्वारा बताया गया कि देश में 16 जनवरी 2021 से COVID – 19 टीकाकरण शुरू हो जाएगा। वैक्सीनेशन के दौरान हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्राथमिकता दी जाएगी। देश में लगभग 3 करोड़ हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के होने के अनुमान लगाया गया है। इसके बाद 50 साल से उपर के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। भारत में दो वैक्सीन कोवीशिल्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है।

खनिज विभाग द्वारा खदानो का निरीक्षण कर की जा रही है कार्यवाही

देवास। खनिज अधिकारी देवास ने बताया कि देवास जिले में खनिज विभाग द्वारा दल बनाकर खदानो का निरीक्षण कर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 08 जनवरी को खनिज विभाग के दल द्वारा तहसील टोंकखुर्द के ग्राम कन्हेरिया स्थित क्रेशर उत्खनिपट्टे की जाँच की गई। खनिज विभाग के दल ने श्री आशीष पटवाला निवासी इंदौर की सर्वे नं 779 के रकबा 4 हे. पर 2015 से 2025 तक स्वीकृत खदान की जाँच की। खदान की जांच में पाया गया कि खदान का प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड से सी.टी.ओ. प्राप्त नही था। सीमा चिन्ह एवं बोर्ड भी स्थापित नहीं थे तथा वर्ष 2020 का डेड रेन्ट भी जमा नहीं किया गया था। जाँच में पाया गया की पट्टाधारी के द्वारा पत्थर का कुल 15,500 घ. मी. उत्खनन किया जाकर गिट्टी डिस्पेच की गई किन्तु मौके पर खनिज निरीक्षक श्री सोलंकी एवं खनिज सर्वेयर तनवी आप्टे द्वारा की गई माप में पाया गया कि पट्टाधारी द्वारा 35,100 घ. मी. पत्थर उत्खनन किया गया। इस प्रकार कुल 19,600 घ. मी. का अधिक उत्खनन किया जाना पाया गया। जिसकी रॉयलटी 19,60,000 रुपये होती हैं। जिसको जमा कराने के लिए पट्टाधारी को नोटिस जारी किया जा रहा है। मौके पर खनिज निरीक्षक एवं सर्वेयर द्वारा क्रेशर को सील किया गया ।