किसान रैली में शामिल होकर घर लौटते समय कांग्रेस जिला अध्यक्ष की कार खाई में पलटी

देवास। किसान रैली में देवास शामिल होने आए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल गुरुवार रात में वापस अपने गांव हाटपिपलिया लौट रहे थे, रास्ते में ग्राम सिरोलिया के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। यह देख ग्रामीण दौड़े और कार को सीधा किया। उसमें सवार जिला कांग्रेस अध्यक्ष पटेल निवासी हाटपिपल्या और उनके दोस्त मुकेश निवासी हथनोली को बाहर निकाला गया। इतनी ही देर में तेज रफ्तार से आ रहा डंपर ने टक्कर मारते हुए कार को 20 फीट तक खींच कर ले गया। हादसे में 5 लोग घायल हो गए व 1 की मृत्यु हो गई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर गंभीर रूप से घायल संतोष 50 पिता गंगाराम चौधरी की मृत्यु हो गई। बाकी सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया गया। मामले में बरोठा पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देवास – आज आई 417 लोगों की रिपोर्ट मे 6 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 8 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- एलआईजी विजय नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
2 पताः- एलआईजी विजय नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 27 वर्ष
3 पताः- चैबाराधीरा टांेक देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
4 पताः- अम्बेडकर नगर सिया देवास ,पुरूष ,उम्र 56 वर्ष
5 पताः- चैबाराधीरा देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
6 पताः- मिश्रीलाल नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष

1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 298
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 417
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 6
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 411
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 84675
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 84502
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2812
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 80841
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 17
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2751
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 35
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 173
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 1.44
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.33
19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.83
20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.92

नाबालिग से बलात्कार करने वाले को 12 वर्ष की सजा|

शाजापुर | न्यायालय द्वतीय अपर सत्र न्यायाधीश शुजालपुर द्वारा आरोपी विष्णु मालवीय पिता गंगाराम मालवीय निवासी चुना भट्टी शिव मंदिर के पास शाहपुरा भोपाल को धारा 5 एन/6 पॉक्सो एक्ट में दोषी पाते हुए 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹3000 के अर्थदंड से दंडित किया गया|
सहायक जिला मीडिया प्रभारी संजय मोरे अतिरिक्त डीपीओ शुजालपुर ने बताया कि, पीड़िता अपने माता पिता के साथ थी। दिनांक 8-7-2019 को पीड़िता का परिचित आरोपी उसके घर पर रुका और रात में उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि तुम अच्छी लगती हो मैंने जो तुम्हारे साथ किया वहां किसी को मत बताना। सुबह परिचित भोपाल चला गया। उक्त घटना की रिपोर्ट पीड़िता द्वारा थाना शुजालपुर मंडी पर की जिस पर से थाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया|
माननीय न्यायालय द्वारा पीड़िता को अर्थदंड की राशि ₹3000 अपील अवधि पश्चात क्षतिपूर्ति के रूप में दिलाए जाने का आदेश भी दिया गया|
अभियोजन की ओर से उक्त प्रकरण में पैरवी अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी शुजालपुर श्री संजय मोरे द्वारा की गई|

खेल के द्वारा दिया सड़क सांकेतिक की शिक्षा दुर्घटना रोकने के लिए नियम पालन की दिलवाई शपथ

देवास भोपाल कॉरिडोर फोर लेन प्रबंधन, मध्यप्रदेश सड़क विकाश निगम व् कंपनी प्रबंधन के निर्देशन में सी. एस.आर.मैनेजर उमा शंकर पांडेय द्वारा रिटायर्ड ब्रिग्रेडियर रोहित कपूर के मार्गदर्शन एवं खेल प्रशिक्षक शैलेन्द्र चौहान के साथ मिलकर हमारी सड़कें हमारे जीवन रक्षा उद्देश्य के साथ सड़क सुरक्षा के लिए युवाओ को जागरूक कर खेल के द्वारा सड़क सांकेतिक की शिक्षा दे रहे है।आज लसूड़िया पंचायत में देवास भोपाल फोर लेन प्रबंधन आशिष थिटे व् किरण बाबू के निर्देश पर पांडेय द्वारा मैजिक बस फाउंडेशन संस्था के साथ मिल कर युवा , ग्रामीण व् पढ़ने वाले छात्र छात्रावो को यातायात नियम की जानकारी , नियम पालन हेतु सपथ के साथ सामाजिक जबाबदारी व् सुरक्षा के महत्त्व का सन्देश प्रसारित किया गया ताकि ग्रामीणों को दुर्घटना से बचाया जा सके। उपस्थितों से नियम पालन के प्रतिबद्धता के साथ समाज को दुर्घटनाओं से बचाने , परिवार को बिखरने से बचाने के उद्देश्य के साथ सड़क पर बरती जाने वाली सावधानी के लिए हेल्मेट, सीटवेल्ट,गतिसीमा , ओवर टेक , मोबाइल पर बात न करने, वाईक पर तीन सवारी न विठाने, रात्रि मे डीपर का प्रयोग करने, वाहन का परिचालन गायों के छेत्र में धीमी गति से करने आदी यातायात नियमों के पालन का महत्त्व समझा रहे है , साथ ही दुर्घटना के प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा के साथ बचाव के उपाय सुझाए जा रहे है। कम्पनी का उद्देश्य सी. एस. आर. के माध्यम से सुरक्षा व स्वास्थ्य के प्रति लोंगो को सचेत कर जागरूकता लाना है ताकि देश मे प्रतिभावो की रक्षा किया जा सके। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक ,शैलेन्द्र चौहान , हेमराज पटेल, मनीष पटेल , मधुसूदन बड़ोलिया , कैलाश राठौड़ आरती जी ,राजू कैथवास सरकारी स्कूल शिक्षक शिक्षिका व सभी सम्माननीय उपस्थिति थे।

कांटाफोड़ पुलिस द्वारा चोरी की घटना के आरोपीयो और लोहारदा मे डकैती की योजना बनाते संगीन हथियारों सहित 6 बदमाशों को धर दबोचा

कांटाफोड़ – पुलिस अधीक्षक डाक्टर शिवदयाल सिंह के निर्देशन मे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा व एसडीओपी बागली राकेश व्यास के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कांटाफोड़ सी एल कटारे द्वारा गठित टीम ने 7 जनवरी 2021 को रात्रि 1 बजे लोहारदा रोड इंडियन आइल व्यास पेट्रोल पंप के पास खेत मे 6 लोगो को व्यास पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते हुए पकडा गया।

आरोपी बबलू पिता शैतान सिंह वसुनिया जाति भील उम्र 27 वर्ष निवासी भटकुंड सोनकच्छ से एक 315 बोर का देशी कट्टा व दो राउंड कारतूस तथा बाला पिता सजनसिंह मंडलोई जाति भील उम्र 20 वर्ष निवासी भटकुंड सोनकच्छ से एक लोहे का धारदार खटके वाला चाकू व संजय पिता कैलाश डाबर जाति भील उम्र 19 निवासी भील आमला बागली से एक लोहे की राड जबरसिंह पिता हरसिंह मावडा जाति भील उम्र 25 वर्ष निवासी भटकुंड सोनकच्छ से एक लोहे की टामी विजय उर्फ बिज्जू पिता पारसिंह मेवडा जाति भील उम्र 20 निवासी भटकुंड सोनकच्छ से एक बांस का लट्ठ लोकेश पिता शैतान सिंह वसुनिया जाति भील उम्र 23 वर्ष भटकुंड सोनकच्छ से एक बांस का लट्ठ जप्त किया है तथा मौके पर से 6 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन खाली डिस्पोजल चखना टार्च सिगरेट माचिस तथा होंडा होरनेट मोटरसाइकिल एमपी 09 क्यू आई 3186 व होंडा शाइन मोटरसाइकिल एमपी 41 एम एम 4383 जप्त की गई है। जप्त मोटरसाइकिल को आरोपी बबलू भील बाला भील संजय भील व इनके साथी आरोपी सुरेश पिता गलजी भील निवासी आमला कमलापुर द्वारा सतवास थाना क्षेत्र से चुराई तथा आरोपीगणो द्वारा 25 दिसंबर 2020 को कांटाफोड़ कस्बे मे पांच दुकानों तथा कस्बा लोहारदा की एक दुकान की शटर उचकाकर चोरी करना व लोहारदा से चोरी गई बजाज मोटरसाइकिल एमपी 41 एम ए 6981 चोरी करना बताया है। साथ ही इनके द्वारा पूर्व मे अपने अलग अलग साथियों के साथ देवास जिले के चापडा बागली बरोठा नेवरी मे दुकानों के शटर उचकाकर चोरी की वारदात करना कबूल किया है। मुख्य आरोपी बबलू व जबरसिंह के विरुद्ध थाना जावर जिला सीहोर थाना सोनकच्छ थाना हाटपीपल्या मे नकबजनी चोरी के कई मामले दर्ज है। आरोपीगणो को 7 जनवरी 21 माननीय न्यायालय कन्नौद से पुलिस रिमांड प्राप्त कर चोरी के मामले मे पूछताछ कर चोरी गया मश्रुका जप्त किया जाएगा। आरोपीगण शटर उचकाकर चोरी की घटना करते है। संपूर्ण कार्यावाही मे समस्त पुलिस स्टाफ कांटाफोड़ व पुलिस सहायता केंद्र बिजवाड की सराहनीय भूमिका रही। यह जानकारी कांटाफोड़ थाने पर पत्रकार वार्ता के दौरान बिजवाड चौकी प्रभारी राहुल रावत उपनिरीक्षक सुरभि सिंह एवं सहायक उपनिरीक्षक पीएस परमार द्वारा दी गई।

गुटखा माफिया है सरकार का अगला टारगेट – गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर पुलिस प्रशासन की ड्रग माफियाओं के विरुद्ध की गई कार्यवाही की सराहना की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि हर प्रकार के माफिया को सरकार नेस्तनाबूद कर देगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि सरकार का अगला टारगेट गुटखा माफिया है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा है कि शीघ्र ही सरकार गुटखा माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करेगी। उन्होंने कहा कि हमने अब तक जो कहा, वो करके दिखाया है। हमारी सरकार बनने के बाद भू-माफियाओं के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही जारी है। ड्रग माफियाओं के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जा रही है। अगला नम्बर गुटखा माफियाओं का है। सरकार कार्यवाही करने में कतई भी पीछे नहीं हटेगी। हरेक माफिया को ढूंढ-ढूंढ कर खत्म किया जायेगा। प्रदेश में कायम शांति का राज बनाये रखने के साथ ही सुखी और समृद्ध आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनाने के मार्ग में आने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जायेगा।

जिले में 2 दिन में 29 से ज्यादा कौऔ की हुई मौत , देवास में बर्डफ्लू नियंत्रण कक्ष स्‍थापित

देवास। पिछले कई दिनों से जिले में लगातार काैओं की माैत की घटना सामने आ रही है। जानकारी अनुसार बुधवार काे भी शहर के बालगढ़ में एक मन्दिर परिसर में 7 काैओं की माैत की सूचना मिली थी और एक तड़पता रहा था। क्षेत्र के लाेगाें ने काैओं के मरने की जानकारी अधिकारियाें काे दी ताे पशु चिकित्सालय विभाग से टीम माैके पर पहुंची। टीम ने पांच मरे काैओं काे एकत्रित कर पूरी सुरक्षा के साथ डिस्पोज़ किया और तड़प रहे एक काैए का उपचार कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया लेकिन कुछ देर बाद कौए की भी मौत हो गयी । वही प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले 2 दिनों में जिले के बागली में 7, चापड़ा में 1, मानकुंड में 2, कमलापुर में 2, देवली में 3, गंधर्वपुरी में 6, कांटाफाेड़ में 1 काैआ इस तरह जिले में दाे दिन में लगभग कुल 29 से ज्यादा काैओं की माैत हाे चुकी है।

देवास में बर्डफ्लू नियंत्रण कक्ष स्‍थापित

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. ओपी त्रिपाठी ने बताया कि जिले में विगत दिवस कौओं की अप्राकृतिक मृत्यु एवं सीमावर्ती इंदौर में एच 5 एच 8 बर्ड फ्लू रोग उद्भेद की पुष्टि की सूचना पर जिले के पशुपालन विभाग उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा जिला देवास द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बर्ड फ्लू नियंत्रण कक्ष की स्थापना जिला कार्यालय में की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07272-222055 है, जो प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। उन्होंने बताया कि इसको दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय आरआरटी तथा प्रत्येक विकास खंड स्तर पर विकासखंड स्तरीय आरआरटी दल का गठन किया गया। जो कि पक्षियों अप्राकृतिक मृत्यु की सूचना पर स्थान पर निरीक्षण करेंगे तथा नमूने एकत्रित कर प्रयोगशाला सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू के परिपेक्ष्य में रोग की रोकथाम, नियंत्रण, सतर्कता तथा सावधानी के संबंध में कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
ये रहेंगे दल के प्रभारी
जिला स्तरीय आरआरटी दल के प्रभारी डॉ राजेंद्र सिंह ठाकुर सिविल सर्जन जिला पशु चिकित्सा सेवा रहेंगे, जिनका मोबाइल नंबर 9425051434 हैं। इसी प्रकार देवास विकासखंड के डॉ. आरके जैन मोबाइल नंबर 9826018283 रहेंगे। सोनकच्छ विकासखंड के प्रभारी डॉ. विक्रम सिंह मोबाइल नंबर 8516018500 रहेंगे। विकासखंड टोंकखुर्द के प्रभारी डॉ. आलोक जैन रहेंगे, जिनका मोबाइल नंबर 8839675170 हैं। विकासखंड बागली के लिए डॉ. विजय शर्मा रहेंगे जिनका मोबाइल नंबर 9826032319 हैं। विकासखंड कन्नौद के लिए डॉ. सीएस चौहान रहेंगे, जिनका मोबाइल नंबर 9425148417 हैं।  विकासखंड खातेगांव के लिए डॉ. ज्योति पटेल को प्रभारी बनाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 9406673329 हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रभारियों की अध्यक्षता में 3-4 सदस्यों के दल गठित किए गए हैं। जिले के वन विभाग एवं पीओ जिला शहरी विकास अभिकरण को भी वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया। किसी भी तरह की स्थितियों में पक्षियों में अप्राकृतिक मृत्यु होने की सूचना नियंत्रण कक्ष को देंगे। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है।

ट्रैन से कटकर युवक की मौत

देवास। 6 जनवरी बुधवार की शाम मेंढकी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के आस-पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा जिस ट्रैन से कटकर युवक की मौत हुई है वह इंदौर रीवा ट्रेन थी। घटना की जानकारी देवास रेलवे स्टेशन पर मिलने के बाद जीआरपी पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुँचे।प्राप्त जानकारी अनुसार शव के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान अरुण पिता मदनलाल राठौर उम्र 30 साल निवासी नगर निगम कॉलोनी देवास की गई। घटना की जांच अभी पुलिस द्वारा की जायेगी। शव का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जावेगा।

देवास – आज आई 457 लोगों की रिपोर्ट मे 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 7 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- सदाशिव नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
2 पताः- वार्ड -3 खातेगांव देवास ,पुरूष ,उम्र 80 वर्ष
3 पताः- एलआईजी मुखर्जी नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
4 पताः- सदाशिव नगर सिविल लाईन देवास ,महिला ,उम्र 63 वर्ष
5 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
6 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 19 वर्ष
7 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष

1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 477
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 457
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 7
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 450
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 84377
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 84085
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2806
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 80430
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 17
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2746
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 34
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 292
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 1.53
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.34
19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.86
20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.93

                                                         (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                    मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

पाश्र्वनाथ भगवान जन्म कल्याणक के अवसर पर श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर पर सजेगा फूल बंगला

देवास । जैन जगत के 23वें तीर्थंकर श्री पाश्र्वनाथ भगवान के जन्म कल्याणक दिवस पौष दशमी के उपलक्ष में श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर 8 जनवरी शुक्रवार को महा महोत्सव मनाया जाएगा । जिसके अंतर्गत फूल बंगला सजेगा, भक्ति गीत संगीत की अनुपम प्रस्तुति होगी एवं दिन भर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। उक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि प्रभु के जन्म कल्याणक अवसर पर प्राकृतिक फूलों की सजावट महापूजा होगी तथा रंग बिरंगा विशाल फूल बंगला सजाया जावेगा । सायं 7 बजे से एक शाम पाश्र्व के नाम संगीत संध्या का आयोजन होगा। जिसमें नृत्य एवं गीतों से सजी प्रभु भक्ति की मनोहारी प्रस्तुति होगी । प्रात काल से ही प्रारंभ होने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत प्रात: 7.30 बजे प्रभु का जन्माभिषेक होगा , 8 बजे सामूहिक स्नात्र महोत्सव होगा,10 बजे श्री पाश्र्वनाथ पंचकल्याणक पूजन अनुष्ठान होगा । प्रात: 10.30 बजे देवभोग के माध्यम से प्रभु प्रसादी वितरण होगा व दोपहर तक प्रभावना वितरण होगा। प्रभु के जन्मोत्सव को लेकर समाजजनों में अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण बना हुआ है। श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर श्री संघ एवं ट्रस्ट मंडल ने प्रभु भक्ति के इस आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया है।