ठेकेदार को भुगतान नही होने से एक वर्ष से अधूरा पड़ा सडक़ निर्माण कार्य

देवास। करीबन दो वर्ष पूर्व भोपाल चौराहा से लेकर मुक्तिधाम तक का सडक़ निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ था। लेकिन अभी तक उक्त मार्ग पर आधी अधूरी सडक़ का निर्माण हो पाया हे। वार्ड क्रमांक 37 निवासी भविष्य जैन (बिट्टू) ने बताया कि अब तक सिर्फ केपी कॉलेज से पठान कुंआ और राजबाड़े से मुक्तिधाम तक ही सडक़ निर्माण कार्य हो पाया है। पठान कुआं से राजबाड़े तक का सडक़ निर्माण कार्य अब भी 1 वर्ष से अधूरा पड़ा हुआ है। जिससे कई समस्याएं उत्पन्न हो रही है। जिसकी शिकायत सीएम हैल्पलाईन पर भी की गई थी। शिकायत में बताया था कि पीडब्ल्यूडी के द्वारा सडक़ का निर्माण किया गया था। उस सडक़ को अधुरा निर्माण कर छोड़ दिया है। जिससे काफी धुल आती है एवं बारीश के दिनों में भी कीचड़ हो जाता है पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। शिकायत पश्चात सीएम हैल्पलाईन से जवाब आया कि ठेकेदार के किये गये कार्य का लगभग 30 लाख रूपए का भुगतान आवंटन के अभाव में लंबित है। इसलिय कार्य बंद है। शीघ्र ही ठेकेदार को भुगतान कर कार्य पूर्ण किया जाएगा और शिकायत को बंद कर दिया गया। उक्त अधूरा पड़ा मार्ग बड़ा बाजार से होकर जाता है। आसपास लाईन से घर एवं यातायात का दबाव होने से धूल की गुबार उड़ती है, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है। वहीं बारीश में भी कीचड़ के छिटे आसपास उड़ते है। उक्त समस्या को ध्यान में रखते हुए स्थानीय रहवासियों ने पीडब्ल्यूडी विभाग शीघ्र ही सडक़ निर्माण कार्य पूर्ण करने की अपील की है। 

डाटा इंट्री के नाम पर युवाओं से 20 लाख ठगे, मोतीबंगला क्षेत्र से कोचिंग संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार , प्रकरण हुआ दर्ज

देवास। डाटा एंट्री के नाम पर काम दिलाने के नाम पर मोतीबंगला क्षेत्र में एलेक्स बायो साइंस इंस्टीटूट नाम से कोचिंग चलाने वाले एक व्यक्ति ने युवाओं को डाटा एंट्री के काम कर के हर माह हजारों रुपए कमाने का झांसा देकर डाटा इंट्री का प्रशिक्षण देता था। प्रशिक्षण के पहले वह प्रत्येक युवाओ से आई डी के नाम पर डेढ़ लाख रुपए फीस के रूप में जमा करवाता था। पैसा जमा करवाने के बाद कुछ दिनों तक डाटा इंट्री का काम करवाता था, फिर उसे मना कर देता था कि तुम इस काम को नहीं कर पा रहे हो।
कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार फरियादी प्रदीप पुत्र बाबूलाल राठौर उम्र 30 वर्ष निवासी विजया गंज मंडी देवास ने आरोपी नरेंद्र मधुर कर बाहर गांव निवासी देवास पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है आरोपी ने फरियादी को डाटा एंट्री का काम दिलवाने का वादा करके फरियादी से रुपए जमा करवा कर उसके काम में जानबूझकर खामियां में गलती बता कर धोखाधड़ी की पर यदि ने आरोपी पर अन्य लोगों के साथ भी ऐसा ही धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है आरोपी ने लगभग 1 दर्जन से अधिक लोगों को डाटा एंट्री के नाम पर ठगा है जिससे वह लगभग 20 लाख की ठगी कर चुका है पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

देवास – आज आई 918 लोगों की रिपोर्ट मे 15 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 11 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- पदम मोहन कालोनी देवास ,पुरूष,उम्र 40 वर्ष
2 पताः- सिया देवास ,पुरूष,उम्र 36 वर्ष
3 पताः- सोनकच्छ वार्ड-6 देवास ,महिला,उम्र 32 वर्ष
4 पताः- बरखेडा कोतापाई देवास ,पुरूष,उम्र 58 वर्ष
5 पताः- हाॅस्पिटल कैम्पस देवास ,पुरूष,उम्र 33 वर्ष
6 पताः- अल्कापुरी देवास ,पुरूष,उम्र 65 वर्ष
7 पताः- राजाराम नगर देवास ,पुरूष,उम्र 32 वर्ष
8 पताः- हाटपिपल्या वार्ड-5 देवास ,महिला,उम्र 60 वर्ष
9 पताः- भीलामला बागली देवास ,महिला,उम्र 21 वर्ष
10 पताः- इदुखाॅ कालोनी देवास ,महिला,उम्र 28 वर्ष
11 पताः- सारोला देवास ,महिला,उम्र 25 वर्ष
12 पताः- सतवास देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष
13 पताः- थाना इंडस्ट्रीयल एरीया देवास ,पुरूष,उम्र 32 वर्ष
14 पताः- खातेगांव वार्ड-1 देवास ,महिला,उम्र 27 वर्ष
15 पताः- मोरूखेडी देवास ,महिला,उम्र 30 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 689
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 918
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 15
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 903
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 72984
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 72485
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2513
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 69110
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2383
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 104
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 499
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.47
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 94.83
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.03

कैलाश विजयवर्गीय व जे पी नड्डा की कार पर TMC समर्थकों ने किया पथराव

भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर पश्चिम बंगाल में पत्थर फेंका गया।

एक बड़ा पत्थर उनकी कार के शीशे को तोड़ते हुए अंदर जा लगा। विजयवर्गीय ने कहा कि इस हमले में वे घायल हुए हैं, पुलिस की मौजूदगी में गुंडों ने उन पर हमला किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की गाड़ी पर भी पत्थर फेंके गए है।

https://twitter.com/Dev_Fadnavis/status/1336960053211844609?s=08

वार्ड 21 में अधूरे पड़े निर्माण कार्य निगम द्वारा तेजगति से किए जा रहे पूर्ण

देवास। वार्ड क्रमांक 21 की मुख्य जन समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ओम राठौर 8 सितंबर 2020 को भूख हड़ताल पर बैठे थे। निगम के पदाधिकारियों के आश्वास पश्चात श्री राठौर ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त की थी। लेकिन उसके बावजूद निगम द्वारा धीमी गति के विकास कार्य किए जा रहे थे। ओम राठौर ने पुन: निगम को शीघ्र समस्या हल नही होने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए निगम द्वारा अब तेज गति से वार्ड में विकास कार्य प्रारंभ किए गए। निगम द्वारा वार्ड में अधूरी पड़ी सडक़ों का निर्माण भी किया जा रहा है जो कुछ ही दिनों में पूर्ण हो जाएगा। वार्ड की बंद स्ट्रीट लाईटों को भी शुरू कर दिया गया। ओम राठौर ने निगम आयुक्त सहित समस्त पदाधिकारियों का वार्ड में विकास करने के लिए आभार माना। उक्त जानकारी अक्षय बाली ने दी।

देवास – आज आई 630 लोगों की रिपोर्ट मे 13 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 10 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- अर्जुन नगर चुना खदान देवास ,महिला,उम्र 21 वर्ष
2 पताः- रानी लक्ष्मीबाई नगर देवास ,पुरूष,उम्र 22 वर्ष
3 पताः- ईडब्ल्युएस मुखर्जी नगर देवास ,पुरूष,उम्र 32 वर्ष
4 पताः- शांतिपुरा नगर देवास ,पुरूष,उम्र 70 वर्ष
5 पताः- मारूति मंदिर माली मोहल्ला देवास ,पुरूष,उम्र 39 वर्ष
6 पताः- जमुनिया देवास ,महिला,उम्र 24 वर्ष
7 पताः- जेतपुरा देवास ,महिला,उम्र 21 वर्ष
8 पताः- एमआईजी जवाहर नगर देवास ,पुरूष,उम्र 78 वर्ष
9 पताः- तुमडावदा देवास देवास ,महिला,उम्र 30 वर्ष
10 पताः- देवगढ हाटपिपल्या देवास देवास ,महिला,उम्र 32 वर्ष
11 पताः- पिपलरावा वार्ड-8 देवास ,महिला,उम्र 03 वर्ष
12 पताः- पिपलरावा देवास ,महिला,उम्र 07 वर्ष
13 पताः- पिपलरावा देवास ,महिला,उम्र 12 वर्ष

  • 81 -आज लिये गये सैम्‍पल- 933
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 630
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 13
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 617
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 72295
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 71567
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2498
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 68207
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2376
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 96
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 728
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.49
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.12
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.04

न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 दिसंबर को ना कोई जिता – ना कोई हारा की तर्ज पर होगा आपसी सुलह ,सहमति, समझोते से प्रकरणों का निराकरण

कन्नौद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 12 दिसंबर शनिवार को कन्नौद न्यायालय में नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसके लिए तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण की पदेन अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार सहलाम ,प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पुंजिया बारिया,प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मीता पंवार, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष संजीव कुंडल विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे । एडवोकेट शैलेंद्र पांचाल ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में तीन खंडपीठ का गठन किया गया। इसके पूर्व कोविड-19 के दिशा-निर्देशों एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पक्षकार 9 10 11 दिसंबर को भी प्ली सिटिंग माध्यम से भी पक्षकार लोक अदालत के पूर्व न्यायालय में आकर अपने प्रकरणों का निराकरण करा सकते है । इनमें प्रकरणों का आपसी समझौते से निराकरण होगा। नेशनल लोक अदालत में बिजली बिल व जलकर में छूट का प्रावधान सिर्फ 12 दिसंबर तक के लिए रहेगी। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में कन्नौद एवं तहसील के समस्त न्यायालयों में दिनांक 12 दिसंबर 2020 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा, जिसमें आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा, निगोशिएबल इंस्टूमेंट एक्ट के अन्तर्गत चेक बाउन्स प्रकरण, कुटुम्ब न्यायालय, ग्राम न्यायालय तथा प्रीलिटिगेशन के अंतर्गत बैंक, विद्युत, नगरपालिका के वसूली प्रकरणों का राजीनामा के आधार पर निराकरण किया जावेगा। इस लोक अदालत में ऑनलाईन माध्यम जैसे- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं ई-मेल आदि का प्रयोग करके भी समझौते द्वारा प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। म.प्र. शासन ऊर्जा विभाग, भोपाल एवं म.प्र. शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग, भोपाल द्वारा जारी निर्देशानुसार 12 दिसंबर 2020 की नेशनल लोक अदालत में विद्युत तथा नगरपालिका के जलकर, सम्पत्तिकर के प्रकरणों में प्रावधानित छूट प्रदान की जावेगी, जिसका लाभ भी बडी संख्या में नागरिकों द्वारा उठाया जा सकता है। संपूर्ण कन्नौद न्यायालय के लिये कुल 03 खण्डपीठों का गठन किया गया है, जिनके पीठासीन अधिकारी न्यायाधीशगण होगें। अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौद की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों जैसे – नगरपालिका, विद्युत विभाग, बीमा कंपनियां, सभी बैंक संस्थान, प्रशासकीय विभाग, वन विभाग, अभिभाषक संघ, आदि के साथ प्री-सिटिंग बैठकें की गई है एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह एक सुअवसर है जब पक्षकारगण अपने सभी आपराधिक व सिविल शमनीय प्रकरणों का आपसी समझौते से स्थाई व अंतिम निराकरण करवाते हैं। इस अवसर का लाभ अधिक से अधिक संख्या में पक्षकारगण उठा सकते हैं नेशनल लोक अदालत में बिजली बिल व जलकर में छूट का प्रावधान सिर्फ 12 दिसंबर तक के लिए है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश में शनिवार 12 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बिजली बिल व जलकर में छूट का प्रावधान लागू किया गया है। जो पक्षकार परस्पर सहमति से विवाद का समाधान करेंगे, वे लाभांवित होंगे। ये मामले सुने जाएंगे: नेशनल लोक अदालत में न्यायालयीन लंबित दीवानी व आपराधिक शमनीय मामले, बैंक, बिजली, श्रम, जलकर, संपत्तिकर आदि के अलावा प्रीलिटिगेशन मामलों सहित अन्य तरह के प्रकरण निराकरण के लिए रखे जाएंगे। दोनों पक्षों को समाधान के जरिये बीच का रास्ता निकालने प्रेरित किया जाएगा। इस तरह समाधान होने पर विवाद का पटाक्षेप हो जाएगा। इस तरह मिलेगी छूट: विद्युत अधिनियम के लंबित प्रकरणों में निम्नदाब श्रेणी के समस्त घरेलू, समस्त कृषि, पांच किलोवॉट भार तक के गैर घरेलू, 10 अश्वशक्ति भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 25 फीसद व आंकलित राशि के भुगतान में चूक किए जाने पर निर्धारित आदेश तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्ति पश्चात 16 फीसद प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 फीसद छूट दी जाएगी। प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 40 फीसद व आंकलित राशि के भुगतान में चूक किए जाने पर निर्धारित आदेश तिथि के 30 दिनों की अवधि समाप्ति पश्चात 16 फीसद प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 फीसद की छूट दी जाएगी। मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम के अंतर्गत अधिरोपित संपित्त कर व जलकर के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में बकाया राशि अनुसार अधिभार में 25 से 100 फीसद तक की छूट शर्तों के अधीन घोषित की गई है। नगर पालिका व बैंक आदि द्वारा लोक अदालत के लिए घोषित छूट का प्रावधान 12 दिसंबर, 2020 के बाद समाप्‍त हो जाएगा।जानकारी एडवोकेट शैलेंद्र पांचाल ने दी।

चंचल भारतीय ✒️

देवास – आज आई 374 लोगों की रिपोर्ट मे 14 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 09 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- लिम्बोदा देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष
2 पताः- इस्माईल खेडी बागली देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष
3 पताः- फंगती हाटपिपल्या देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष
4 पताः- घुडिया सतवास देवास ,महिला,उम्र 25 वर्ष
5 पताः- मुरादपुरा हाटपिपल्या देवास ,महिला,उम्र 27 वर्ष
6 पताः- घुडिया सतवास देवास ,महिला,उम्र 26 वर्ष
7 पताः- मनापिपल्या हाटपिपल्या देवास ,महिला,उम्र 22 वर्ष
8 पताः- देवगढ हाटपिपल्या देवास ,महिला,उम्र 28 वर्ष
9 पताः- लक्ष्मीपुरा देवास ,पुरूष,उम्र 65 वर्ष
10 पताः- लक्ष्मीपुरा देवास देवास ,महिला,उम्र 60 वर्ष
11 पताः- हाटपिपल्या वार्ड-13 देवास ,महिला,उम्र 50 वर्ष
12 पताः- हाटपिपल्या वार्ड-13 देवास ,पुरूष,उम्र 55 वर्ष
13 पताः- पुलिस लाईन देवास ,महिला,उम्र 38 वर्ष
14 पताः- हाटपिपल्या वार्ड-13 देवास ,पुरूष,उम्र 21 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 575
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 374
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 14
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 360
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 71362
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 70937
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2485
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 67590
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 20
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2370
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 89
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 425
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.50
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.37
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.05

देवास – आज आई 733 लोगों की रिपोर्ट मे 15 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 08 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- बांगरदा देवास ,महिला,उम्र 30 वर्ष
2 पताः- कामना नगर देवास ,महिला,उम्र 35 वर्ष
3 पताः- ग्राम बदनावर खातेगांव देवास ,महिला,उम्र 39 वर्ष
4 पताः- मिश्रीलाल नगर देवास ,पुरूष,उम्र 55 वर्ष
5 पताः- इन्द्रा नगर देवास ,पुरूष,उम्र 55 वर्ष
6 पताः- मोहसीनपुरा देवास ,महिला,उम्र 62 वर्ष
7 पताः- मोहसीनपुरा देवास ,पुरूष,उम्र 08 वर्ष
8 पताः- मोहसीनपुरा देवास ,पुरूष,उम्र 35 वर्ष
9 पताः- मोहसीनपुरा देवास ,पुरूष,उम्र 26 वर्ष
10 पताः- लोहारदा वार्ड-7 देवास ,महिला,उम्र 40 वर्ष
11 पताः- लोहारदा वार्ड-11 देवास ,पुरूष,उम्र 35 वर्ष
12 पताः- जामोदी देवास ,महिला,उम्र 75 वर्ष
13 पताः- जामोदी देवास ,पुरूष,उम्र 24 वर्ष
14 पताः- तिलक नगर देवास ,पुरूष,उम्र 10 वर्ष
15 पताः- एलआईजी न्यू देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 329
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 733
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 15
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 718
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 70787
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 70563
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2471
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 67230
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 19
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2350
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 95
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 224
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.50
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.10
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.05

मॉडल स्कूल बनेगा रोल मॉडल, मप्र प्रभारी एवं अपर संचालक ने किया निरीक्षण

देवास। मॉडल स्कूल म.प्र. प्रभारी एवं अपर संचालक डी.पी.आई. भोपाल पी.के.सिंह ने बालगढ़ स्थित मॉडल स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मॉडल स्कूल में संचालित समस्त गतिविधियों की प्राचार्य अनिल सोलंकी ने जानकारी प्रदान की। साथ में जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंषी भी उपस्थित रहे। अपर संचालक द्वारा विद्यालय में सर्वप्रथम शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थित के लिए लगाई फेस डिटेक्षन मशीन का अवलोकन किया एवं उन्होंने स्वयं अपनी उपस्थिति मशीन द्वारा दर्ज करवाकर प्रक्रिया को समझा। विद्यालय में निर्मित टीन-शेड एवं प्रार्थना स्थल का अवलोकन कर प्रयासों की सराहना की गई। विद्यार्थियों के लिए बनाए गए मेडिकल कक्ष, पुस्तकालय, योगा-कक्ष, कम्प्यूटर प्रयोगशाला, रसायन-शास्त्र प्रयोगशाला, जीवन-कौशल कक्ष, गतिविधि कक्ष में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित सामग्री आदि को देखकर विद्यालय के परिवार के प्रयासों की उन्होंने अत्यधिक प्रशंसा की। विद्यार्थियों के द्वारा उनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भेंट किए गए ’’एक गमला, एक पौधा’’ अभियान की विशेष रूप से सराहना की गई। विगत वर्षो में संस्था के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए संस्था के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी। श्री सिंह द्वारा संस्था को एक अतिरिक्त कम्प्यूटर प्रयोगशाला की स्वीकृति प्रदान की गई, साथ ही संस्था में किए गए कार्यो की एक विडियो डाक्यूमेंट्री बनाने के लिए कहते हुए उन्होंने इस स्कूल को पूरे म.प्र. के मॉडल स्कूलों में रोल मॉडल बनाने की बात कही। औचक निरीक्षण के दौरान संस्था के विकास महाजन, प्रांजल रंजन अवस्थी, बनेसिंह राठौर, दिलीप कुमार शर्मा एवं आई.टी.सेल प्रभारी डॉ. गंगेश कलमोदिया उपस्थित थे।