देवास – आज आई 360 लोगों की रिपोर्ट मे 11 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 14 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- CISF बैरक बीएनपी देवास ,पुरूष,उम्र 59 वर्ष
2 पताः- थाना काटाफोड देवास ,पुरूष,उम्र 16 वर्ष
3 पताः- जामोदी सोनकच्छ देवास ,पुरूष,उम्र 60 वर्ष
4 पताः- अल्कापुरी देवास ,पुरूष,उम्र 77 वर्ष
5 पताः- बरखेडा कोतापाई देवास ,पुरूष,उम्र 75 वर्ष
6 पताः- जीवाजीगढ,चैबाराधीरा देवास ,पुरूष,उम्र 28 वर्ष
7 पताः- विजयगढ मुरमिया,चैबाराधीरा देवास,महिला 20 वर्ष
8 पताः- जयश्री कालोनी देवास ,पुरूष,उम्र 21 वर्ष
9 पताः- तिलक नगर देवास ,पुरूष,उम्र 41 वर्ष
10 पताः- ग्राम नेवरी देवास ,महिला,उम्र 55 वर्ष
11 पताः- ग्राम नेवरी देवास ,महिला,उम्र 30 वर्ष

  • नोट – आज की पाॅजिटिव लिस्ट मे 4 केस पूर्व मे अन्य जिलो मे आये लोगो को जोडा गया है,जो स्वस्थ हो गये है।
  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 337
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 360
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 11
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 349
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 74043
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 73791
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2560
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 70377
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 9
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2423
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 111
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 252
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.47
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 94.65
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.02

जिले का पहला स्पोर्ट्स पार्क लेने लगा आकार चार माह में होगा तैयार, पहले फेज में वॉकिंग जोन और बाउंड्रीवाॅल बन रही

देवास। जिले का पहला स्पोर्ट्स पार्क एक प्रकार का कम्युनिटी पार्क हाेगा। इसमें सभी उम्र के लोगो के लिए उम्र के हिसाब से खेल की व्यवस्था होगी। उम्रदाज लोगो के लिए वॉकिंग ट्रैक तो बच्चों के लिए अगल-अलग खेल जैसे फुटबाॅल, बाॅस्केटबाॅल, लाॅन टेनिस, वाॅलीबाॅल, कबड्डी, कराते, कुश्ती के लिए काेर्ट बनेंगे।यहाँ क्रिकेट खिलाड़ियाें के लिए इसमें 6 पिच भी बनेगी, जहां नेट पर खिलाड़ी प्रेक्टिस करेंगे। 100 मीटर दाैड़ के लिए रैसिंग ट्रैक भी बनेगा। पार्क में ही फूड जोन भी बनेगा, जिसमें खाने-पीने की चीजें खरीद सकेंगे। यहाँ पाथवे की बाउंड्रीवाॅल के साथ ही पाैधाराेपण व पास में पौधे के लिए पास में पाैने दाे किमी की क्यारी तैयार की जा रही है। जमकारी अनुसार स्पाेर्ट्स पार्क बनने के बाद दूसरी ओर भी बगीचा बनाया जाएगा और अलग-अलग स्पाेर्ट्स के लिए एंट्री फीस भी वसूली जाएगी। पार्क में अंदर जाने के लिए दो रास्ते रहेंगे जो मधुमिलन चाैराहा और टाटा चाैराहा से होंगे।

आदेश्वर जैन श्वेतांबर प्राचीन मंदिर में होगा महा-मांगलिक का आयोजन

देवास। मालव भूषण पूज्य आचार्य श्री नवरत्नसागरसूरीश्वरजी म.सा. के सुशिष्य पूज्य आचार्य श्री मृदुरत्नसागरसूरी जी म.सा. का 20 वर्ष के लम्बे अन्तराल के बाद देवास नगर में आगमन हुआ। पूज्य श्री के मंगल नगर प्रवेश का भव्य सामैया मण्डी धर्मशाला से प्रारंभ होकर शंखेश्रर पार्श्वनाथ मन्दिर होते हुए आदेश्वर जैन श्वेतांबर प्राचीन मन्दिर पर समाप्त हुआ। सामैये के पश्चात आराधना भवन में पुज्यश्री के मंगल प्रवचन हुए। प्रवचन में आचार्यश्री नें कहा -साधूनां दर्शनं पुण्यं तीर्थभूता हि साधव:।कालेन फ़लते तीर्थं सद्य: साधुसमागम:।।साधू भगवंत का दर्शन मात्र भी महा पुण्य के उदय से होता है। मुनिराज के दर्शन वन्दन से कई आत्माओ ने केवल ज्ञान, सम्यग दर्शन और मोक्ष सुख को प्राप्त किया है। आचार्य भगवंत ने अति प्राचीन महिमावंत दादा अदिनाथ के दर्शन कर तथा पुण्य भूमि देवास के तीर्थक्षेत्र की स्पर्षना कर अपने आप को धन्य माना। त्रि-दिवसीय प्रवचन शृंखला का आयोजन आदेश्वर मंदिर आराधना भवन में प्रात: 9.30 बजे होगा।आगामी कार्यक्रम-दिनांक 15 दिसंबर 2020 को प्रात: 9.30 बजे से नूतन माह की सर्व संकट चुरक, मनवांछित पूरक, विध्न विनाशक, आधी-व्याधी-उपाधि नाशक, महाप्रभावी, चमत्कारी महा मांगलिक का आयोजन आराधना भवन में होगा। तत्पश्चात विशिष्ट संघ पूजन तथा सहभोज होगा। आदेश्वर मंदिर ट्रस्ट मंडल ने सकल श्री संघ से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सभी कार्यक्रम में पधारने की विनंती है।

मध्यप्रदेश_विधानसभा चुनाव के दो साल बाद की उलटबांसी

हम पत्रकारों को जितना आने वाले वक्त से प्यार होता है उतना ही गुजरे वक्त से भी स्नेह होता है. जैसे कल जब लिखने बैठा तो सामने के कैलेंडर पर 12 दिसंबर 2020 का पन्ना फड़फड़ा रहा है मगर मुझे दो साल पहले का 12 दिसंबर 2018 याद आ रहा है. उस दिन भोपाल में तब सत्ता परिवर्तन की आहट थी. सुबह के ग्यारह बजे थे और हम टीवी पत्रकार राजभवन के सामने खड़े होकर एक अदभुत दृश्य देख रहे थे, कि गवर्नर हाउस के प्रवेश द्वार से कमलनाथ का काफिला अंदर जा रहा था तो निकासी वाले द्वार से शिवराज सिंह चौहान का काफिला बाहर आ रहा था. कमलनाथ सरकार बनाने का दावा करने जा रहे थे तो शिवराज इस्तीफा देकर निकल रहे थे. हमेशा की तरह शिवराज जी के चेहरे पर मुस्कुराहट थी उन्होंने हमारे कैमरों के सामने उंगलियों से वी यानि कि विक्ट्री का निशान बनाया, जब हम उनके पास पहुँचे तो कहा, “नाउ आई एम फ्री, इस्तीफा देकर आ गया हूं.” 11 दिसंबर की देर रात तक चली मतों की गिनती के बाद जो परिणाम आये थे, उनमें बीजेपी 109 तो कांग्रेस 114 सीटें पा गयी थीं. बीजेपी चुनाव हारी नहीं थी तो कांग्रेस भी चुनाव जीती नहीं थी. कांग्रेस बहुमत पा नहीं सकी थी तो बीजेपी संख्या में पिछड़ी हुयी थी. मगर बीजेपी सत्ता से पंद्रह साल बाद हट रही थी तो कांग्रेस पंद्रह सालों में सत्ता पर काबिज होने जा रही थी. राजनीति के लिहाज से ये बड़ा बदलाव था. दो साल बाद अब देख रहा हूं तो आज की तारीख में दो साल पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भले ही कार्यकारी हों शिवराज सिंह चौहान ही थे तो वो आज भी मुख्यमंत्री हैं. वो जिस मुख्यमंत्री निवास में रह रहे थे, आज भी वहीं रह रहे हैं. कमलनाथ दो साल पहले जिस पद पर थे, आज भी वहीं हैं. यानि कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निवास आज भी उनका वही है जो पहले था यानि कि सिविल लाइंस का बड़ा बंगला. अब सवाल यही है कि इन दो साल में क्या कुछ बदला है. बदला भी है या नहीं. शायद जरा भी नहीं! प्रदेश की राजनीतिक इतिहास में पंद्रह महीने का वक्त नगण्य ही होता है. इतिहास के पन्ने पलटते हुये जब देखा जायेगा तो 2018 में मध्य प्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा के लिये हुये चुनावों में बहुमत के करीब आकर कांग्रेस ने सरकार बनायी थी और बीजेपी को पंद्रह साल के शासन के बाद सत्ता छोड़नी पड़ी थी. शिवराज सिंह चौहान की मुख्यमंत्री पद से विदाई हुयी थी और कमलनाथ प्रदेश के नये मुख्यमंत्री बने थे. मगर पंद्रह महीने में ही फिर सब बदल गया और फिर वैसा ही हो गया जैसा पंद्रह महीने पहले था. यानि कि शिवराज सिंह फिर मुख्यमंत्री बने और कमलनाथ फिर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ही रह गये. कांग्रेस के ‘अच्छे दिन’ पंद्रह महीने ही चल पाये और कांग्रेस विधायक मध्य प्रदेश में विधानसभा की सीटों पर अध्यक्ष की बाईं तरफ से फिर दाहिने तरफ की सीट पर आ गये. कांग्रेस का सत्ता सुख इतने कम दिन क्यों चला और इसके लिये कौन जिम्मेदार था, किस नेता ने क्या गलती की, शायद इसकी चर्चा आने वाले दिनों में कम ही की जायेगी. क्योंकि सफलता के सौ बाप होते हैं, हारने वाला अकेला ही होता है और हारने वाले के साथ कोई खड़ा नहीं होता, यहां तक कि इतिहास भी नहीं. मगर हमारे लिये ज्यादा वक्त नहीं गुजरा है, सिर्फ दो साल ही हुये हैं. इसलिये कुछ नये सिरे से सोचा जा सकता है कि कांग्रेस ने 2018 में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बेहतर तरीके से चुनाव प्रचार कर चुनावी रणनीति तैयार कर और किसान कर्जमाफी का पंजाब विधानसभा चुनावों में आजमाया हुआ नुस्खा सामने रखकर चुनाव लड़ा और बीजेपी को संख्या में पीछे छोड़ दिया था. तब के कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीनों चुनावी प्रदेशों में दो-दो नेताओं को आगे कर चुनाव लड़ा था. छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव तो राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट और मध्यप्रदेश में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया. युवा और अनुभवी नेता का ये ब्लेंड काम आया और जनता ने बीजेपी को छोड़ कांग्रेस पर भरोसा किया मगर मुख्यमंत्री पद पर किसे चुनें इसमें राहुल गांधी ने अनुभव को आगे किया ओर युवा नेता से इंतजार करने को कहा. राहुल ने सिंधिया और कमलनाथ के हाथों में हाथ डाल जो फोटो ट्वीट की उसमें रूसी महान लेखक लियो टॉलस्टॉय का चर्चित कोट लिखा, “द टू मोस्ट पावरफुल वॉरियर्स आर पेसेंस एंड टाइम”, मतलब समय और धीरज से ज्यादा ताकतवर कोई नहीं. इशारा साफ था कि सिंधिया को धीरज तो कमलनाथ को वक्त के साथ चलने की नसीहत थी इस ट्वीट में. मगर गलती दोनों नेताओं से हो गयी. कमलनाथ वक्त के साथ कदमताल कर चल नहीं पाये अपने को वक्त के मुताबिक बदल नहीं पाये और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी धीरज की सीख भुला दी. दल बदला और सरकार पलट दी. धीरज तो राजस्थान में सचिन पायलट ने भी छोड़ दिया था. वो तो कांग्रेस की किस्मत अच्छी थी वरना वहां भी आज राज वसुंधरा राजे सिंधिया का आ गया होता. कल्पना करिये यदि राहुल ने धीरज का पाठ कमलनाथ को और समय का पाठ सिंधिया को पढ़ाकर यहां मध्य प्रदेश की कमान सौंपी होती तो फिर क्या बीजेपी की सत्ता में पंद्रह महीनों में वापसी होती? कमलनाथ की वफादारी और अनुभव का फायदा कांग्रेस संगठन को आज दिल्ली में मिल रहा होता और पार्टी अहमद पटेल के इस तरह असमय जाने से सदमे में न होती. और इधर सिंधिया ऊर्जा ओर जोश से पंद्रह महीने बाद भी सरकार चला रहे होते. सोचिये, सोचने में भला क्या जाता है? #ब्रजेश_राजपूत की वॉल से

चंचल भारतीय✒️

जिला अस्पताल के कर्मचारी अशोक वर्मा पर बावडिया के समीप बदमाशो ने किया हमला

देवास। शासकीय जिला अस्पताल में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारी अशाेक वर्मा के साथ शनिवार रात में एबी राेड पर बावड़िया के सामने अज्ञात कार में सवार बदमाश ने लाेहे की राॅड से हमला कर दिया पीड़ित वर्मा ने बताया, एबी राेड पर मधुमिलन चाैराहे से आगे बढ़ा ताे कार में सवार अज्ञात युवक बाेला, तुझे प्रसूता वार्ड की बहुत चिंता हाेती है और गाली देने लगा। आगे जाकर रांग साइड में कार लेकर आया और चलती बाइक पर लाेहे की राॅड से हमला कर दिया, जिससे मैं सड़क पर गिर गया। गिरने से चेहरे, हाथ और पैर में चोट आई है।वर्मा काे उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। वर्मा का एक हाथ व साेल्डर फ्रेक्चर हाे गया है। मामले में औद्याेगिक पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वर्मा ने आराेप लगाया कि शुक्रवार काे प्रसूता वार्ड की एक महिला कर्मचारी और एक डाॅक्टर ने मुझे बिना वजह से धमकी दी कि हम देख लेंगे। महिला डाॅक्टर ने ताे शनिवार काे माेबाइल पर कहा, मैं तेरी इतनी बेइज्जती करूंगी की तू किसी के सामने खड़ा नहीं हाे सकेगा। मुझे शंका है मेरे ऊपर इन लाेगाें ने हमला करवाया है।

देवास – आज आई 309 लोगों की रिपोर्ट मे 1 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 13 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- ईडब्ल्युएस मुखर्जी नगर देवास ,महिला,उम्र 32 वर्ष
2 पताः- ईडब्ल्युएस जवाहर नगर देवास ,पुरूष,उम्र 49 वर्ष
3 पताः- शिवाजी नगर देवास ,महिला,उम्र 63 वर्ष
4 पताः- एमआईजी तुलजा विहार देवास ,पुरूष,उम्र 35 वर्ष
5 पताः- ग्राम करोंदम्फी देवास ,महिला,उम्र 40 वर्ष
6 पताः- खातेगांव वार्ड-12 देवास ,पुरूष,उम्र 51 वर्ष
7 पताः- बागली वार्ड-04 देवास ,पुरूष,उम्र 35 वर्ष
8 पताः- संजय नगर देवास ,पुरूष,उम्र 50 वर्ष
9 पताः- आनंद नगर देवास ,पुरूष,उम्र 30 वर्ष
10 पताः- पंचशील नगर देवास ,महिला,उम्र 29 वर्ष
11 पताः- चामुण्डापुरी देवास ,पुरूष,उम्र 59 वर्ष

◆ नोटः- आज की पाॅजिटिव लिस्ट मे 04 केस पूर्व मे अन्य जिलो मे आये लोगो को जोडा गया है,जो स्वस्थ हो गये है।

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 396
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 309
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 11
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 298
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 73706
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 73431
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2545
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 70028
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 9
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2414
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 105
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 275
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.47
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 94.85
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.02

नेशनल लोक अदालत से निगम को 1 करोड 5 लाख 59 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ

देवास/ आयोजित नेशनल लोक अदालत मे शहर के बकाया संपत्तिकर, जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराया, लायसेंस शुल्क वसुली के बकायादारो द्वारा अपने करो की राशि निगम मे जमा कराई गई। नगर निगम संपत्तिकर शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार बकाया संपत्तिकर दाताओ द्वारा 82 लाख, बकाया जलकर दाताओ द्वारा 20 लाख तथा निगम स्वामित्व की दुकान किराया की राशि 3 लाख, लायसेंस शुल्क की 59 हजार की राशि निगम मे जा कराई गई। नेशनल लोक अदालत से निगम को कुल 1 करोड 5 लाख 59 हजार की राशि का राजस्व प्राप्त हुआ। आयुक्त विशालसिह चौहान ने शहर के उन बकाया संपत्तिकर, जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराया, लायसेंस शुल्क जमा कराने वाले करदाताओ से अपील की है जिन्होने नेशनल लोक अदालत मे अपने करो का भुगतान नही किया है वे 31 दिसम्बर 2020 तक अपने करो का भुगतान कर दी जा रही अधिभार (सरचार्ज) की छूट का लाभ लेते हुये लॉटरी के माध्यम से चयनित होने पर निर्धारित ईनाम पायें तथा कुर्की वारंट वसुली जैसी अप्रिय कार्यवाही से बचें।

देवास – बांगर में इस वर्ष नही होगा प्रतिवार्षिक भण्डारा

देवास। श्री दत्त पादुका मंदिर श्री क्षेत्र बांगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री दत्त जयंती सात दिवसीय महोत्सव 23 दिसंबर 2020 को प्रारंभ होगा। 29 दिसंबर, मंगलवार को दत्त जन्मोत्सव शाम 5.30 पर दत्त मंदिर परिसर में मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के निमित्त होने वाला प्रतिवार्षिक भण्डारा इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण आयोजित नही होगा। दिनांक 30, दिसंबर बुधवार से नुक्ती की प्रसाद का वितरण 15 जनवरी तक नियमित मंदिर परिसर से किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अपनी सुविधा से आकर प्रसादी का लाभ लेवे। उक्त जानकारी मंदिर व्यवस्थापक पुजारी दत्तप्रसाद कुलकर्णी ने दी। 

150 वर्ष पुंराने कलेक्टर कार्यालय को नहीं तोड़ा जाए शहर की अन्य विरासतों को भी मिले संरक्षण

देवास। क्षत्रिय मराठा समाज देवास तथा शहर के सभी समाज के वरिष्ठजनों द्वारा देवास शहर की प्राचीन धरोहरों को बचाने हेतु नगर निगम तथा प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन कर अगस्त 2018 को ज्ञापन दिया गया था। तभी से देवास धरोहर बचाव अभियान द्वारा प्रमुख सचिव, सांस्कृतिक सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, पुरातत्व विभाग तथ संचालक शहर एवं ग्राम निवेश भोपाल व प्रधानमंत्री कार्यालय आदि को शिकायत पत्र भेजे गए थे। परंतु राजनैतिक दबाव के कारण इस विषय को नजर अंदाज कर विनाश लीला जारी है। देवास शहर का वास्तविक विकास देवास जूनियर रियासत के महाराजा स्व. सदाशिवराव पवार द्वारा अपने 9 वर्ष के अल्पकाल में किया गया था। जो आज तक देवास की प्राचीन धरोहर है। मल्हार स्मृति मंदिर का परिसर जो सदाशिव उद्यान के नाम से प्रसिद्ध था। जहां श्रीमंत सदाशिवराव पवार की प्रतिमा स्थापित है। आज किसी भी क्षण छत्री जीर्ण अवस्था के कारण गिर सकती है। इस प्रतिमा का अनावरण तथा उद्यान का नामकरण भारत के प्रथम राष्ट्रपति स्व. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा सन् 1955 में किया गया था। मल्हार स्मृति मंदिर टॉउनहॉल (निर्माण 1939)का मूल स्वरूप बदलकर ऐतिहासिक भित्ती चित्रों पर प्लायवुड लगा दी गई है। गार्डन में आपन जिम का चतुबतरा तथा निर्माण कार्य करके उसके स्वरूप को बिगाड दिया गया है जबकि यह शहर का एक मात्र उद्यान होने से ग्रीन झोन में है। आबादी 3.50 लाख जनता के हिसाब से 4 हेक्टर भूमि मास्टर प्लान के अनुसार होना चाहिये। अत: इस उद्यान का विस्तार इसकेे समीप स्वास्थ्य विभाग की खाली पड़ी भूमि को जोड़कर किया जाना चाहिये। लक्ष्मीनारायण भुवन क्लब, सदाशिव उद्यान श्रीमंत सयाजी द्वार श्रीमंत माधवराव सिंधिया द्वार यह सब देवास की सब देवास की विरासत है तथा मुख्य जिलाधीश कार्यालय (निर्माण 1879 से 1892 के बीच) करीब 150 वर्ष पुरानी वास्तु है तथ अभी भी अच्छी हालत में है जिसे तोड़ा न जावे। यह भी देवास की विरासत है तथा प्रचीन काल की साक्षी हे। जो आज कलेक्टर कार्यालय के नवनिर्माण की योजना में नष्ट करने का प्रस्ताव है तथा फ्लायओवर (ब्रिज) बनाने की योजना में अन्य विरासतों का स्वरूप नष्ट होगा जिसे रोका जाना अत्यंत आवश्यक है। सच तो यह है कि देवास की जनता को सही नेतृत्व के अभाव में विकास की जगह विनाश ही प्राप्त हुआ है। जहां कही भी खुली जमीन मिली वहां निर्माण कर दिया गया। परिणाम में खेल मैदान, मेला क्षेत्र, शुक्रवारिया हाट का मैदान, मंडुक पुष्कर तालाब, पुलिस ग्राउंड, टेकरी के पीछे का हरियाली क्षेत्र सब मनमानी योजनाओं के तहत नष्ट हो गए फिर भी देवास के नागरिक मूक दर्शक बने हुए है। कई वर्षो बाद देवास की जनता के लिए एक आनंददायक घटना घटित हुई कि शंकरगढ पहाड़ी पर कई वर्षो के विनाश के बाद अब पर्यावरण की दृष्टि से विकास किया जा रहा है। जिसका वास्तविक श्रेय वर्तमान जिलाधीश तथा क्षेत्रीय वनमंडल अधिकारी को मिलना चाहिये जिनकी जागरूकता से यह संभव हो पाया है। उन्हें धन्यवाद देना चाहिये। देवास मास्टर प्लान 2031 के अनुसार योजना प्रस्तावित होना चाहिये परंतु राजनीति में सत्ता पक्ष तथा विपक्ष दोनों ही अवसरवाद व स्वार्थ को सर्वोपरी मानते हुए अपनी विवेक शक्ति खो चुके हैं।

देवास – आज आई 637 लोगो की रिपोर्ट में 17 लोगो की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 12 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- उपस्वास्थ्य केन्द्र क्षिप्रा देवास ,महिला,उम्र 29 वर्ष
2 पताः- नेवरी देवास ,महिला,उम्र 40 वर्ष
3 पताः- राजोदा देवास ,पुरूष,उम्र 11 वर्ष
4 पताः- पुष्पगिरी सोनकच्छ देवास ,पुरूष,उम्र 28 वर्ष
5 पताः- सिरोल्या देवास ,महिला,उम्र 38 वर्ष
6 पताः- कलमा टोंकखुर्द देवास ,महिला,उम्र 05 वर्ष
7 पताः- गलांखेडी टोंकखुुर्द देवास ,पुरूष,उम्र 38 वर्ष
8 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष,उम्र 31 वर्ष
9 पताः- सिया देवास ,पुरूष,उम्र 38 वर्ष
10 पताः- कलेक्टर आॅफिस देवास ,पुरूष,उम्र 52 वर्ष
11 पताः- कार्तिक नगर देवास ,महिला,उम्र 25 वर्ष
12 पताः- जवाहर नगर देवास ,पुरूष,उम्र 35 वर्ष
13 पताः- पोलाई जागीर देवास ,पुरूष,उम्र 35 वर्ष
14 पताः- कन्नोद वार्ड-9 देवास ,पुरूष,उम्र 38 वर्ष
15 पताः- पर्वतपुरा देवास ,पुरूष,उम्र 30 वर्ष
16 पताः- मेरखेडी देवास ,पुरूष,उम्र 43 वर्ष
17 पताः- हाटपिपल्या वार्ड-13 देवास ,महिला,उम्र 62 वर्ष


1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 326
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 637
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 17
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 620
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 73310
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 73122
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2530
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 69730
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 22
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2405
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 99
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 188
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.46
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.06
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.03