देवास जिले में रविवार को ग्रामीण क्षेत्र में 8 हजार 533 चालान मास्क नही पहनने पर बनाये गये तथा 97 हजार 169 रुपये की वसूली की गईं

सभी जनपदो में कंट्रोल रूम स्थापित एवं मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक 10 ग्राम पंचायतों पर एक सेक्टर अधिकारी नियुक्त

कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में आज सभी जनपद सीईओ एवं ग्राम पंचायतों की टीम द्वारा बागली की 117, देवास की 96, कन्नौद की 85, खातेगांव की 72, सोनकच्छ की 66 तथा टोंकखुर्द की 59 ग्राम पंचायतों में बगैर मास्क के घूमने वाले ग्रामीणों पर चालानी कार्रवाई की गई। ग्रामीण क्षेत्र में 8 हजार 533 ग्रामीणों के चालान मास्क नही पहनने पर बनाये गये तथा 97 हजार 169 रुपये की वसूली की गईं। मास्क नही पहनने पर इस प्रकार की चालानी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार जिला पंचायत एवं सभी जनपद में इस कार्य के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किये गए एवं मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक 10 ग्राम पंचायतों पर एक सेक्टर अधिकारी को नियुक्त किया गया है । जिनके द्वारा प्रातः 10 बजे, 2 बजे, 4 बजे एवं 6 बजे की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को प्रदाय की जाएगी।

बिना मास्क पहने निकलने, गंदगी करने पर सतत रूप से निगम द्वारा चालानी कार्यवाही

देवास। कोविड-19 के संक्रमण से नागरिको के बचाव हेतु नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे बिना मास्क पहने शहर मे निकलने वाले राहगीरो पर सतत रूप से चालानी कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानो पर गंदगी करने पर भी निगम की टीम द्वारा चालानी कार्यवाही सतत रूप से की जा रही है। जिसके अन्तर्गत विगत 4 दिवस मे निगम की टीम द्वारा शहर के प्रमुख स्थानो पर बिना मास्क पहने निकलने वाले रहगीरो पर रूपये 14100 की चालानी कार्यवाही की गई। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानो पर गंदगी करने, अनुपयोगी सामग्री जलाने पर रू. 5150 की चालानी कार्यवाही निगम की टीम द्वारा की गई। आयुक्त ने नागरिको से अपील की है कि वे बिना मास्क पहने शहर मे न निकले एवं कोविड के संक्रमण व चालानी कार्यवाही से बचें तथा सार्वजनिक स्थानो पर गंदगी न करते हुये स्वच्छ व सुन्दर शहर बनाने मे सहयोग करें।

चैन स्नैचर गिरोह का पर्दाफाश 2 बाईक 1 मोबाइल सहित लगभग 07 लाख मथुका बरामद

देवास शहर में हो रही चैन स्नेथिग की वारदातों को धीरता से लेते हुए चैन स्नेचिंग की वारदात को रोकथाम हेतुदेवास पुलिस द्वारा नगर पुलिस अधीमाया देवास श्री विवेक सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी थाना कोतवाली श्री उमराव सिंहएवं थाना सिविल लाइन थाना प्रभारी श्री संजय सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। उक्त टीम के द्वारा शहर केविभिन्न चैन स्नेथिग के घटनास्थल एवं आसपास के सी.सी.टी.वी फूटेज एव सायबर सेल से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर सदिग्ध केफोटो के माध्यम से ज्ञात हुआ कि अज्ञात 2 बदमाशो द्वारा काले रंग की मोटर साइकिल से सुनसान,भीडभाड एवं अधेरे का फायदाउठाकर महिलाओ के गले से सोने की चैने खीचकर फरार हो जाते है। उक्त फूटेज मे रेड ब्लेक पेशन प्लस का उपयोग किया गया वचैन स्नेचरो के कपडे व हुलिया को भी चिन्हित किया जाकर टीम द्वारा इस तरह के हलिये के बदमाशों के संबंध में जानकारी प्राप्तकर उक्त्त हुलिये के बदमाशो द्वारा खरगौन,इन्दौर,धार,खण्डया,रतलाम,देवास एवं अन्य जिलो मे उसी हुलिये के बदमाशो द्वारा चैनस्नेचिंग की वारदातो को अजाम दिया गया है। जिस पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमाक 776/20 धारा 392 भादवि एवं अपराधक्रमाक 789/20 धारा 392 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया था। इसी प्रकार थाना सिविल लाईन अपराधक्रमांक 492/20 धारा 392 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया था।

तरीका वारदात :- आरोपीगण सुनसान भीडभाड एवं अधेरे वाले इलाको मे रेकी कर अकेली महिलाओ एव पुरूषों को देखकर मौकापाकर चैन स्नेचिंग एव लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

जप्तशुदा सामग्री :- उक्त आरोपीगणो से 02 पेशन मोटर साइकिल,01मोबाईल.05 चैन एवं 01मगलसूत्र बरामद किया गया है।जिनकी कुल कीमत लगभग 07 लाख वरामद किये गयेगिरफ्तार

आरोपियों के नाम :-01.संजय पिता ब्रजमोहन चौकसे उम्र 44 साल निवासी 7/7 परदेशीपुरा इन्दौर हाल मुकाम ग्रामतिल्लीरखुर्द थाना खुडैल जिला इन्दौर 02.रोहित उर्फ बारिक यादव पिता करणसिह यादव उम्र 35 साल निवासी सी-713 पण्डितदीन दयाल उपाध्याय नगर सुखलिया इन्दौर।

अपराधिक रिकार्ड:- 1.आरोपी सजय पिता ब्रजमोहन चौकसे पर लूट एव चैन स्नेचिग के कुल 30 से अधिक अपराध 2.आरोपीरोहित उर्फ बारिक यादव के विरूद्र लूट एवं चैन स्नेचिग के कुल 6 प्रकरण खरगौन,इन्दौर,धार,खण्डवा रतलाम,देवास में पजीबद्र है।

सराहनीय कार्य :- उक्त सराहनीय कार्य में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री विवेक सिंह चौहान एव उप पुलिस अधीक्षक(मुख्यालयासायबर) श्री किरण कुमार शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना कोतवाली श्री उमराव सिंह,थाना प्रभारी सिविल लाईनश्री संजय सिंह,उप निरीक्षक पवन यादव,उप निरीक्षक अजय डोड,उप निरीक्षक हर्ष चौधरी,प्रधान आरक्षक संजय तवर,प्रधानआरक्षक खलील खान,आरक्षक मनोज पटेल,आरक्षक रवि गरोडा, थाना कोतवाली.आरक्षक धर्मवीर सिंह आरक्षक सतोष रावत थानासिविल लाईन एव सायबर सेल आरक्षक शिवप्रताप सिंह सेगर,आरक्षक सचिन चौहान का सराहनीय योगदान रहा। उक्त टीम कोश्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास द्वारा प्रत्येक घटना में 10000/- उदघोषित ईनाम राशि से पुरूस्कृत करने की घोषणा कीहै।।

देवास – आज आई 384 लोगों की रिपोर्ट मे 18 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 29 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- महुखेडा नेवरी देवास ,पुरूष,उम्र 55 वर्ष
2 पताः- सिरोल्या देवास ,पुरूष,उम्र 43 वर्ष
3 पताः- राजाराम नगर देवास ,पुरूष,उम्र 36 वर्ष
4 पताः- नई आबादी देवास ,पुरूष,उम्र 63 वर्ष
5 पताः- खातेगांव वार्ड-4 देवास ,पुरूष,उम्र 44 वर्ष
6 पताः- कोर्ट खातेगांव देवास ,महिला,उम्र 50 वर्ष
7 पताः- लोहारदा वार्ड 12 टोंकखुर्द देवास ,महिला,उम्र 16 वर्ष
8 पताः- चैबाराधीरा देवास ,महिला,उम्र 05 वर्ष
9 पताः- लक्षमण नगर देवास ,पुरूष,उम्र 60 वर्ष
10 पताः- एचआईजी विजय नगर देवास ,महिला,उम्र 55 वर्ष
11 पताः- एचआईजी विजय नगर देवास ,महिला,उम्र 51 वर्ष
12 पताः- कालीदेवी देवास ,महिला,उम्र 55 वर्ष
13 पताः- विजया रोड देवास ,पुरूष,उम्र 51 वर्ष
14 पताः- मंगल मारूति नगर देवास ,पुरूष,उम्र 34 वर्ष
15 पताः- नागदा रोड देवास ,पुरूष,उम्र 37 वर्ष
16 पताः- आर्दश नगर देवास ,महिला,उम्र 24 वर्ष
17 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष,उम्र 21 वर्ष
18 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष,उम्र 42 वर्ष

◆ नोटः- आज की पाॅजिटिव लिस्ट मे 10 केस पूर्व मे अन्य जिलो मे आये लोगो को जोडा गया है,जो स्वस्थ हो गये है।

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 377
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 384
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 18
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 366
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 66968
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 66708
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2321
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 63507
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2125
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 170
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 260
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.48
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 91.56
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.12

देवास उज्जैन रोड पर सिंगावदा के पास आयशर वाहन से टकराने से युवक की हुई मौत

जानकारी के अनुसार आज सुबह बाईक सवार देवास से उज्जैन जा रहा था, देवास उज्जैन रोड पर सिंगावदा के पास युवक की आयशर वाहन से कार को ओवरटेक करने मे टक्कर हो गई और बाइक सवार का बेलेंस बिगड़ने से आयशर वाहन बाईक सवार पर चढ़ गया। बाइक सवार युवक की मौके परही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीऔर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिलाचिकित्सालय भिजवाया। जानकारी के अनुसार विवाह समारोह में वीडियो शूटिंग करने आया युवक विशाल पिताबद्रीलाल 35 वर्ष निवासी बदनावर शनिवार सुबह बाइक सेजा रहा था। तभी उज्जैन-देवास रोड पर सिंगावदा के पासआगे जा रही कार को ओवरटेक किया। तभी सामने सेअचानक आयशर वाहन आ गया। जिससे बाइक औरआईसर की भिडंत हो गई। बाइक सवार विशाल पांचाल कोसिर पर गम्भीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

देवास – डंपर व टेम्पो ट्रेवलर की भिड़ंत होने से दोनों में आग लगी, घटना में तीन लोगों की हुई मौत

देवास। भोपाल-देवास रोड़ पर भौरासा थाना अंतर्गत ग्राम सिंकखेड़ी में रात करीब 12 बजे डंपर व टेम्पो ट्रेवलर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर के कारण दोनों वाहनों में आग लग गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार डंपर क्रमांक MP 09 HH 7698 गलत दिशा से जा रहा था, उसी दौरान भोपाल से इंदौर की और जा रही टेम्पो ट्रेवलर क्रमांक MP 13 तक 4070 की आमने-सामने की भिडंत हो गई। इस घटना में अचानक से दोनों वाहनों में टक्कर के बाद आग लग गई जिसमें ट्रेवलर में सवार तीन लोग (श्यामलाल माली , शिवनारायण ,देवेंद्र गहलोत ) जो उज्जैन जिले के जीवजीगंज थाना अंतर्गत पीपलीनाका क्षेत्र के बताए गए है उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद भौंरासा पुलिस मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया, ट्रेवलर में से तीनों के शव निकाले जिन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया। इस घटना में डंपर चालक मौके से फरार हो या था।

अभय नागर

देवास – आज आई 305 लोगों की रिपोर्ट मे 19 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 28 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- होशियारी देवास ,महिला,उम्र 22 वर्ष
2 पताः- विकास नगर देवास ,महिला,उम्र 23 वर्ष
3 पताः- रतनखेडी देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष
4 पताः- कालानी बाग देवास ,महिला,उम्र 30 वर्ष
5 पताः- सिंगावदा देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष
6 पताः- मालसाखेडा देवास ,महिला,उम्र 28 वर्ष
7 पताः- राम नगर देवास ,पुरूष,उम्र 19 वर्ष
8 पताः- गोपाल नगर देवास ,पुरूष,उम्र 40 वर्ष
9 पताः- मुखर्जी देवास ,पुरूष,उम्र 50 वर्ष
10 पताः- अवनीता नगर देवास ,महिला,उम्र 37 वर्ष
11 पताः- जयनगर सिविल लाईन देवास ,महिला, 48 वर्ष
12 पताः- सनसिटी-2, देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
13 पताः- राधागंज देवास ,पुरूष,उम्र 26 वर्ष
14 पताः- बलिया सतवास देवास ,पुरूष,उम्र 40 वर्ष
15 पताः- कोर्ट खातेगांव वार्ड-2 देवास ,पुरूष,उम्र 25 वर्ष
16 पताः- कालानी बाग देवास ,पुरूष,उम्र 38 वर्ष
17 पताः- सिया देवास ,पुरूष,उम्र 33 वर्ष
18 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष,उम्र 34 वर्ष
19 पताः- खातेगांव देवास ,महिला,उम्र 21 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 454
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 305
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 19
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 286
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 66591
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 66324
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2293
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 63141
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 49
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2112
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 155
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 267
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.46
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 92.11
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.13

महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं के चयन में कन्नौद मैं पदस्थ सहायक जेल अधीक्षक गिरजा शंकर दुबे का चयन

जेल महानिदेशक प्रशस्ति चिन्ह 2020 हेतु चयन किए जाने पर अधीनस्थ जेल कर्मियों ने दी शुभकामनाएं

कन्नौद: मध्यप्रदेश शासन जेल विभाग के आदेश अनुसार जेल कर्मियों को प्रशासनिक सराहनीय कार्य हेतु महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं का प्रशस्ति चिन्ह देने का प्रावधान किया गया है अनुक्रम में जैल मुख्यालय के परिपत्र क्रमांक दिनांक 29 मार्च 2019 द्वारा जेल कर्मियों के लिए प्रशस्ति चिन्ह हेतु प्रस्ताव मांगे गए थे प्रदेश की जेलों, जेल प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान भोपाल तथा जेल मुख्यालय से प्राप्त जेल कर्मियों के साईंटेशन की राज्य स्तरीय छानबीन समिति द्वारा परीक्षण उपरांत महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं के चयन में कन्नौद मैं पदस्थ गिरजा शंकर दुबे सहायक जेल अधीक्षक सब जेल कन्नौद का जेल महानिदेशक प्रशस्ति चिन्ह 2020 हेतु नामांकित किए जाने पर जेल विभाग के अशोक जैन प्र.आ., आरक्षक शंकर सिंह, सत्येंद्र तोमर, अमर पांडे, सुश्री वर्षा ठाकुर, सुश्री रानू निवारे, सुश्री प्रमिला धार्वे, सुरेश डाबी राकेश नंदाने, ने शुभकामनाएं दी।

चंचल भारतीय✒️

देवास आबकारी विभाग ने 81 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त और लगभग 9 हजार 500 लीटर महुआ लहान जप्त कर किया नष्ट

देवास, कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर के मार्गदर्शन आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज में कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व में ग्राम बरोठा सांसी मोहल्ला तथा तालाब के पास स्थित नाले किनारे कार्रवाई की गई। कार्रवाई में कुल 81 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त और लगभग 9 हजार 500 लीटर महुआ लहान जप्त कर विधिवत नष्ट किया गया।
जप्त समस्त सामग्री की कीमत 4 लाख 91 हजार 200 रूपये है। कार्यवाही में कुल 09 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये। आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक महेश पटेल, सुश्री राजकुमारी मण्डलोई, श्रीमती निधि शर्मा, आबकारी मुख्य आरक्षक विष्णु प्रसाद कलोसिया, दीपक धुरिया आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, नितिन सोनी, दीपक टटवाड़े, विकास गौतम, सनत ओझा आदि सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

संदेहियों , आरोपियो और गिरफ्तार किए गए लोगो का जुलूस नही निकाला जाएगा,पूरी तरह लगी रोक

मध्यप्रदेश। प्रदेश में अब न तो किसी बदमाश का जुलूस निकाला जाएगा और न ही उसे सार्वजनिक किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश ने इस संबंध में प्रदेश के सभी एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि अब जुलूस निकालने पर रोक लगा दी गई है। आरोपी, संदेही और गिरफ्तार लोगों को पुलिस सार्वजनिक नहीं करेगी। सभी पुलिस अधीक्षकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा। इतना ही नहीं किसी आरोपी या संदेही के फोटो भी सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे।