देवास। शहर के इटावा क्षेत्र के स्कूल की वहाँ पर अध्धयनरित बच्चों के पालको ने वहाँ के प्राचार्य ओर स्कूल में शैक्षणिक कार्य ठीक ना होने पर स्कूल की शिकायत शिक्षा मंत्री से की है।
शिकायत में पालको ने लिखा
निवेदन है की हमारे बच्चे प्रथम कक्षा से ही उपरोक्त विद्यालय में अध्यनरत है तथा प्रति वर्ष हमारे द्वारा समस्त स्कूल फीस समय पर चुकाया जा रहा है हमारे इतने वर्षों से उसी स्कूल में अध्यनरत होने के बावजूद शिक्छणिक स्तर संतोषजनक नहीं है हमारे द्वारा प्रतिवर्ष लाखो रूपए की फीस अदा की जा रही है स्कूल प्रबंधन से इस बात में चर्चा भी की गई लेकिन हल कुछ नहीं निकला समस्त अध्यन करने वाले 50% से अधिक छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है बच्चा आठवीं कक्षा का है और उसे किताब पड़ना भी नहीं आता अतः श्री मान जी पालको से लाखो की फीस लेने के बावजूद गुणवता शिक्षा नहीं प्राप्त हो रही है अतः श्री मान जी से निवेदन है की इस विषय हेतु उचित कार्य वाही की जाय तथा उपरोक्त विषय पर उच्चत्तम जाँच की जाए ताकि लाखो बच्चो का भविष्य चौपट न हो महोदय शासन द्वारा निर्देश है की योग्य शिक्षक तथा गुणवत्ता शिक्षा स्कूलों में प्रदान हो इसके बावजूद दसवीं बारहवीं पास शिक्षक कम सेलरी में रख कर बच्चो के भविष्य से स्कूल प्रबंधन खिलवाड़ कर रहा है अतः श्री मान जी से उपरोक्त विषय पर उचित कार्यवाही करने की कृपया करे
शिकायतकर्ता (पालकगण)
रफीक पटेल , नासिर पटेल , मुकेश राणा , रईस पटेल , आमिर पटेल , सईद शेख , सुरेश शर्मा , शब्बीर शाह , इलियास शेख , इमरान शेख
पलको ने शिकायत की प्रतिलिपि
(1) श्री मान सम्भागायुक्त महोदय संभाग उज्जैन म.प्र.
(2) श्री मान कलेक्टर महोदय देवास म.प्र.
(3) श्री मान जिला शिक्षा अधिकारी महोदय देवास म.प्र (4) श्री मान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय देवास म.प्र
(5) श्री मान संकुल प्राचार्य नूतन स्कूल महोदय देवास म.प्र
को भी भेजी है।
