उज्जैन – मक्सी रोड पर पंवासा थाने के आगे ट्रक और बस की की हुई भिड़त, 19 से ज्यादा लोग हूए घायल, 1 की हुई मौत

मक्सीरोड -शंकरपुर के पास बुधवार को हुए सड़कहादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एकदर्जन लोग घायल हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक यहां यात्रियों से भरी तेजरफ्तार बस और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर होगई। टक्कर के बाद बस पलट गई। बस कानपुर सेअहमदाबाद जा रही थी। बस में सवार ज्यादातर मजदूरवर्ग के लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी किबस और ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्तहो गया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लगगया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पतालभिजवाया। सुबह पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस कोहटवाया, तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हो सका।

इस दौरान बस में बैठा एक यात्री खिड़की से बाहर आ गिरा जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई। बस खेत में पलटते ही राहगिरों ने पुलिस को सूचना दी और स्वयं भी बस में बैठे यात्रियों को निकालने में मदद की।सूचना मिलते ही सीएसपी पल्लवी शुक्ला, पंवासा टीआई मुनेन्द्र गौतम, चिमनगंज थाना प्रभारी अजित तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल यात्रियों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया।बस यात्री रमेश यादव ने बताया कि सभी लोग सूरत में मजदूरी करते हैं और महिलाओं व बच्चों सहित बस में 55 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें विनय (30), राजू गोविंद (30), जुजारसिंह (24), अनिता पति रामचरण (25), शिव गोविंद (50), कल्पना (32), शिवम (6) कानपुर, विजय (18) सभी निवासी कानपुर सहित 19 लोग से ज्यादा लोग घायल हुए।

राजनीति के संत स्वर्गीय कैलाश जी जोशी की पुण्य तिथि पर किया सुंदर कांड का पाठ

कांटाफोड़- परम् श्राध्य् आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की प्रथम पुण्य तिथी पर सुशील पसारी द्वारा खेड़ापति हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया । यह सुंदरकांड जगदीश चौबे की पूरी टीम के द्वारा किया गया । जिसमे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे संतोष चौबे सत्यनारायण तिवारी प्रकाश तिवारी अनिल शर्मा बाबू दादा अरुण डाबी लोकेश वर्मा उदय जगताप सावन मालवीया विनायक भट्ट नारायण शर्मा सचिन मालवीया विशाल मालवीया मनीष मालवीया धीरज मालवीया भूषण तिवारी मनीष बियाणी अर्जुन राठौर बलराम लोकेश जोशी राठौर मोहित चौबे लखन मालवीया रोहित चौबे योगेश मालवीया शुभम भट्ट आयुष शर्मा सागर मालवीया ऋषभ तलायर शिवम शर्मा आदि उपस्थित थे

? बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड

देवउठनी एकादशी आज-जानिए पूजन विधि, महत्व और क्या करें क्या न करें?

इस एकादशी पर भगवान विष्णु निद्रा के बाद उठते हैं इसलिए इसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है। हिंदू धर्म में सबसे शुभ और पुण्यदायी मानी जाने वाली एकादशी, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष को मनाई जाती है। यह देवउठनी एकादशी 25 नवंबर, बुधवार को है, जिसे हरिप्रबोधिनी और देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी के बीच श्रीविष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं और फिर भादों शुक्ल एकादशी को करवट बदलते हैं। पुण्य की वृद्धि और धर्म-कर्म में प्रवृति कराने वाले श्रीविष्णु कार्तिक शुक्ल एकादशी को निद्रा से जागते हैं। इसी कारण से सभी शास्त्रों इस एकादशी का फल अमोघ पुण्यफलदाई बताया गया है। देवउठनी एकादशी दिवाली के बाद आती है। इस एकादशी पर भगवान विष्णु निद्रा के बाद उठते हैं इसलिए इसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीर सागर में निद्रा करने के कारण चातुर्मास में विवाह और मांगलिक कार्य थम जाते हैं। फिर देवोत्थान एकादशी पर भगवान के जागने के बाद शादी- विवाह जैसे सभी मांगलिक कार्य आरम्भ हो जाते हैं। इसके अलावा इस दिन भगवान शालिग्राम और तुलसी विवाह का धार्मिक अनुष्ठान भी किया जाता है।

देवउठनी एकादशी का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष देवोत्थान एकादशी व्रत 25 नवंबर, बुधवार के दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार 25 नवंबर को एकादशी तिथि दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से लग जाएगी। वहीं एकादशी तिथि का समापन 26 नवंबर को शाम 5 बजकर 10 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।

देवउठनी एकादशी को क्या न करें?

एकादशी पर किसी भी पेड़-पौधों की पत्तियों को नहीं तोड़ना चाहिए।एकादशी वाले दिन पर बाल और नाखून नहीं कटवाने चाहिए।एकादशी वाले दिन पर संयम और सरल जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। इस दिन कम से कम बोलने की किसी कोशिश करनी चाहिए और भूल से भी किसी को कड़वी बातें नहीं बोलनी चाहिए।हिंदू शास्त्रों में एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।एकादशी वाले दिन पर किसी अन्य के द्वारा दिया गया भोजन नहीं करना चाहिए।एकादशी पर मन में किसी के प्रति विकार नहीं उत्पन्न करना चाहिए ।इस तिथि पर गोभी, पालक, शलजम आदि का सेवन न करें।देवउठनी एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति को बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए। देवउठनी एकादशी व्रत में क्या करें?

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने दीपक अवश्य ही प्रज्वलित करना चाहिए। देवउठनी एकादशी के दिन आपको सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए।देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के नाम का कीर्तन भी करना चाहिए। देवउठनी एकादशी के दिन निर्जल व्रत रखना चाहिए। देवउठनी एकादशी के दिन किसी गरीब और गाय को भोजन अवश्य कराना चाहिये

देवास – आज आई 704 लोगों की रिपोर्ट मे 26 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 25 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- अर्जुन नगर देवास ,पुरूष,उम्र 26 वर्ष
2 पताः- भोसले कालोनी देवास ,पुरूष,उम्र 38 वर्ष
3 पताः- खारी बावडी देवास ,महिला,उम्र 28 वर्ष
4 पताः- तिलोक नगर देवास ,पुरूष,उम्र 62 वर्ष
5 पताः- छायन मेना देवास ,महिला,उम्र 13 वर्ष
6 पताः- छायन मेना देवास ,महिला,उम्र 85 वर्ष
7 पताः- छायन मेना देवास ,महिला,उम्र 45 वर्ष
8 पताः- ग्राम तालोद,सोनकच्छ देवास ,पुरूष,उम्र 15 वर्ष
9 पताः- ग्राम तालोद,सोनकच्छ देवास ,महिला,उम्र 07 वर्ष
10 पताः- ग्राम तालोद,सोनकच्छ देवास ,महिला,उम्र 08 वर्ष
11 पताः- ग्राम तालोद,सोनकच्छ देवास ,पुरूष,उम्र 12 वर्ष
12 पताः- ग्राम तालोद,सोनकच्छ देवास ,महिला,उम्र 08 वर्ष
13 पताः- ग्राम तालोद,सोनकच्छ देवास ,पुरूष,उम्र 28 वर्ष
14 पताः- पुलिस चैकी चापडा देवास ,पुरूष,उम्र 60 वर्ष
15 पताः- कालानी बाग देवास ,महिला,उम्र 26 वर्ष
16 पताः- स्टेशन रोड देवास ,महिला,उम्र 37 वर्ष
17 पताः- राधागंज देवास ,पुरूष,उम्र 44 वर्ष
18 पताः- सीआईएसएफ लाईन देवास ,पुरूष,उम्र 57 वर्ष
19 पताः- सम्राटपुरी देवास ,महिला,उम्र 31 वर्ष
20 पताः- मधुबन कालोनी, देवास ,महिला,उम्र 19 वर्ष
21 पताः- मधुबन कालोनी, देवास ,महिला,उम्र 42 वर्ष
22 पताः- मधुबन कालोनी, देवास ,महिला,उम्र 17 वर्ष
23 पताः- एमजी रोड देवास ,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
24 पताः- कालानी बाग देवास ,पुरूष,उम्र 40 वर्ष
25 पताः- शनि मंदिर देवास ,महिला,उम्र 28 वर्ष
26 पताः- मोति बंगला देवास ,महिला उम्र 72 वर्ष

◆ एक कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्युः-निवासी मोति बंगला ,महिला उम्र 72 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 571
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 704
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 26
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 678
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 65356
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 64981
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2214
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 61877
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 16
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2050
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 138
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 375
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.41
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 92.59
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.17

केंद्र सरकार ने फिर 43 और मोबाइल ऐप्स पर लगाया बैन

केंद्र सरकार ने फिर 43 और मोबाइल ऐप्स पर बैन लगा दिया है। इन्हें देश की संप्रभुता, अखंड़ता और सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया है। आईटी ऐक्ट की धारा 69A के तहत यह कार्रवाई की गई है। सरकार की ओर से बताया गया है कि कार्रवाई यह इनपुट मिलने के बाद की गई है कि ये ऐप्स भारत की संप्रभुता, अखंडता, रक्षा, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के खिलाफ गतिविधियों में लिप्त हैं। बैन किए गए ऐप्स में कुछ पुराने ऐप हैं, लेकिन ज़्यादातर ऐप्स ऐसे हैं जो सपोर्टिव ऐप के तौर पर काम करते हैं.

बैन हुए ऐप्स

  • AliSuppliers Mobile App
  • Alibaba Workbench
  • AliExpress – Smarter Shopping, Better Living
  • Alipay Cashier
  • Lalamove India – Delivery App
  • Drive with Lalamove India
  • Snack Video
  • CamCard – Business Card Reader
  • CamCard – BCR (Western)
  • Soul- Follow the soul to find you
  • Chinese Social – Free Online Dating Video App & Chat
  • Date in Asia – Dating & Chat For Asian Singles
  • We Date-Dating App
  • Free dating app- Singol, start your date!
  • Adore App
  • TrulyChinese – Chinese Dating App
  • TrulyAsian – Asian Dating App
  • ChinaLove: dating app for Chinese singles
  • DateMyAge: Chat, Meet, Date Mature Singles Online
  • AsianDate: find Asian singles
  • FlirtWish: chat with singles
  • Guys Only Dating: Gay Chat
  • Tubit: Live Streams
  • We Work China
  • First Love Live- super hot live beauties live online
  • Rela – Lesbian Social Network
  • Cashier Wallet
  • MangoTV
  • MGTV- HunanTV official TV APP
  • WeTV – TV version
  • WeTV – Cdrama, Kdrama&More
  • WeTV Lite
  • Lucky Live- Live Video Streaming App
  • Taobao Live
  • DingTalk
  • Identity V
  • Isoland 2: Ashes of Time
  • BoxStar (Early Access)
  • Heroes Evolved
  • Happy Fish
  • Jellipop Match- Decorate your dream island!
  • Munchkin Match: magic home building
  • Conquista Online

नापतोल विभाग के कार्यालय में अधिकारी व निरीक्षक की मनमर्जी से वर्षो से लटका है ताला

कन्नौद: देवास अंचल के नापतोल विभाग की गतिविधियां शायद ही कभी धरातल पर दिखी हो। दुकानों की नापतोल से लेकर बांट इलेक्ट्रॉनिक कांटे की प्रमाणिकता का सत्यापन महज कागजी रह गए हैं। देवास अंचल में शायद ही नापतोल विभाग की ऐसी कोई कार्यवाही हो जो लोगों के जेहन में हो। नियम कायदों की आड़ में नैतिकता ताक पर रखकर मुख्यालय नापतोल विभाग कन्नौद के अंतर्गत करनावद चापड़ा हाटपिपलिया नेवरी बागली उदयनगर पुंजापुरा कांटाफोड़ पानीगांव कन्नौद सतवास नेमावर हरणगांव की नापतोल विभाग की जिम्मेदारी नियमों के विरुद्ध विभाग के लापरवाही के चलते निरीक्षक और बाबू की मनमर्जी से देवास से निभाई जा रही है यह कहा जा सकता है कि ऊंट पर बैठ कर बकरी चराने जैसी बात का चरितार्थ करती है। कन्नौद नापतोल विभाग के कार्यालय की जिम्मेदार तत्कालिक नापतोल निरीक्षक संगीता भंवर एवं नापतोल विभाग के बाबू महेश मालवीय को नापतोल विभाग कन्नौद में नियुक्त कर जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन इन्होंने विगत वर्षों से नापतोल विभाग कार्यालय मैं ताला लटका दिया गया है। पूरे कार्यालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि कन्नौद नापतोल विभाग के अंतर्गत बीस लाख रुपए के लगभग का राजस्व की आय होती है जिसके लिए शासन ने ऐसे लापरवाह निरीक्षक व बाबू की नियुक्ति की गई थी फिलहाल तत्कालिक निरीक्षक संगीता भंवर व बाबू महेश मालवीय व जिम्मेदार संबंधित अधिकारी पर कन्नौद की भौतिक जांच कर इनके विरुद्ध बड़ी विभागीय कार्यवाही की मांग की जा रही है। मुझे एक महीना भी नहीं हुआ है पदभार ग्रहण किए हुए! मुरैना से स्थानांतरण होकर देवास आया हूं। आज कन्नौद में पहला दिन है । सोमवार दिनांक 23 नवंबर 2020 को एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे के निर्देशन में कन्नौद शिवम रेस्टोरेंट व डीएनएफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड ग्राम कोठड़ा में तहसीलदार नागेश्वर पनिका व खाद्य अधिकारी वैशाली सिंह के साथ संयुक्त कार्यवाही के दौरान दोनों फर्म के विरुद्ध विधिक माप विज्ञान नापतोल विभाग अधिनियम 2009 की धारा 24 /3 3 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की गई है। कन्नौद नापतोल विभाग कार्यालय की दुर्दशा के बारे में तत्कालिक निरीक्षक रेखा भंवर ही जानकारी दे पाएगी। महेश मालवीय नापतोल विभाग के बाबू के पद नियुक्त है उन्हीं की जवाबदारी है कार्यालय खोलने और बंद करने की। कन्नौद कार्यालय खुला ही नहीं तो इनकी उपस्थिति के रजिस्टर कन्नौद में होने का सवाल ही नहीं! “एस ए खान” निरीक्षक नापतोल विभाग कन्नौद

चंचल भारतीय✒️

उज्जैन रोड फोर लेन ( चौड़ीकरण )की मांग को लेकर शहर कांग्रेस का उज्जैन रोड बीमा हॉस्पिटल चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान निरंतर जारी ।

देवास = लगातार उज्जैन रोड पर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में उज्जैन रोड स्थित बीमा हॉस्पिटल चौराहे पर शहर कांग्रेस द्वारा उज्जैन रोड फोर लेन रोड चौड़ीकरण की मांग को लेकर आम लोगों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने महिला और युवा साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कांग्रेस की फोर लेन रोड चौड़ीकरण की मांग का समर्थन करते हुए अपने हस्ताक्षर किए वही अनेक राहगीरों और वाहन चालकों ने भी अपने हस्ताक्षर करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए बहुत आवश्यक है कि उज्जैन रोड का चौड़ीकरण शीघ्र ही किया जाए इस रोड पर स्कूल कॉलेज के साथ अनेक कालोनियों में जाने का रास्ता यहीं से जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग यहां से उनका आना जाना है दुर्घटनाएं भी लगातार इस सड़क पर हो रही है जिसे रोकने के लिए रोड का चौड़ीकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि इस रोड के फोर लेंन रोड़ चौड़ीकरण को लेकर हमने कई बार प्रशासन को अवगत कराया लेकिन उन्होंने आज तक इस संदर्भ में कोई कार्यवाही नहीं कि। भाजपा के सांसद विधायक की अनदेखी के चलते हैं रोड इतना छोटा है कि यहा लगातार दुर्घटनाएं हो रही है । हमारी मांग है कि इस रोड को शीघ्र ही फोर लेन किया जाए नागरिकों के इस हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन को हम कलेक्टर को सौंपेंगे हमारा हस्ताक्षर अभियान 2 दिन का रखा है ।आज हमने यहां किया है कल गर्ल्स कॉलेज के सामने हमारा यह हस्ताक्षर अभियान होगा। हस्ताक्षर अभियान के कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया वह आभार युवा नेता रियाज नागौरी ने माना ।।

इस अभियान के अवसर पर पूर्व महापौर रेखा वर्मा पंडित जयप्रकाश शास्त्री शौकत हुसैन नरेंद्र यादव लल्ला विक्रम मुकाती दीपेश कानूनगो रोहित शर्मा अनिल गोस्वामी राजेश राठौड़ मुजम्मिल मिर्जा बेग रितेश शर्मा कुमारी साधना प्रजापति आदित्य दुबे राहुल पवार अमितेश पांडे सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर कांग्रेस नेता एजाज शेख संतोष मोदी जाकिर उल्ला शेख जितेंद्र सिंह गोड लक्की मक्कड़ प्यारे मियां पठान प्रमोद सुमन रूपेश कल्याणे दुष्यंत पांचाल दीपेश हरोडे राजू दरबार बशर पठान मुद्दसर खान अतुल सिंह मतीन मिलन सोहेल शेख मोनू सहित अनेक नेता उपस्थित थे ।

◼️ मिलावटखोरों के विरुद्ध खाद्य विभाग की छापामार कार्यवाही

कन्नौद: मध्यप्रदेश शासन द्वारा खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट के विरुद्ध मिलावट से मुक्ति अभियान प्रारंभ कर दिया है। इस अभियान के अंतर्गत मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माता वह थोक विक्रेता के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए अनुभाग कन्नौद एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे के निर्देशन में तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका व खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती वैशाली सिंह नापतोल निरीक्षक एस ए खान संयुक्त दल द्वारा दीक्षा प्राकृतिक गुड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी डी एन एफ एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड गुड उद्योग ग्राम कोठडा तहसील कन्नौद में जांच की गई लाइसेंस की कॉपी उद्योग पर नहीं पाई गई, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में गंदगी का अंबार था, खाद्य सामग्री गुड़ खुले में रखकर श्रमिकों के द्वारा स्वच्छता का ध्यान रखे बगैर हाथों में ग्लब्स, सिर पर कैप, शरीर पर कोट, पैरों में फुटवियर पहने बगैर श्रमिक काम कर रहे थे।ऐसी अनेकों अनियमितताएं भौतिक परीक्षण के उपरांत पाई गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्सी एकड़ जमीन में गन्ने का उत्पादन कर प्रतिदिन 4 से 5 कुंटल गुड़ बनाया जाता है। व्यापार करीबन विगत कई वर्षों से से चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग होने पर शासन प्रशासन का भनक नहीं होने के कारण का टैक्स चोरी खेल चल रहा है । विश्वसनीयता स्तर की शासन हित में जांच होती है तो कई मामले उजागर होने की उम्मीद है। इनका कहना है

दीक्षा प्राकृतिक गुड़ उद्योग पर प्रतिदिन 4 से 5 कुंटल गुड़ बनाया जाता है। उद्योग संबंधित रजिस्ट्रेशन लाइसेंस दस्तावेज अभी उपलब्ध नहीं है श्रमिक रजिस्ट्रेशन के बारे में इस फर्म के मालिक राकेश उपाध्याय हैं इंदौर रहते हैं वो ही समस्त जानकारी दें पाएंगे। साफ सफाई व हाथ के ग्लव्स सिर का केप गाउन का उपयोग करना यहां पर बहुत मुश्किल है ग्रामीण क्षेत्र है यहां से कर्मचारी ग्रामीण महिलाएं वह अधिकांश रहते हैं।साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। तेजिंदर कुमार उपाध्याय प्रबंधक दीक्षा प्राकृतिक गुण उद्योग ,खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए अभियान के तहत कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला एवं एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे के संयुक्त निर्देशन में कन्नौद में बस स्टैंड शिवम् होटल, श्री कृष्ण नमकीन, महाकाल रेस्टोरेंट व कन्नौद सतवास रोड ग्राम कोठड़ा में दीक्षा प्राकृतिक गुण उद्योग पर जांच की गई नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए है खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम की धारा के तहत मालिक को नोटिस जारी किए जाएंगे व नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। श्रीमती वैशाली सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्नौद देवास

? चंचल भारतीय

देवास – आज आई 327 लोगों की रिपोर्ट मे 32 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 24 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- लक्षमण नगर देवास ,पुरूष,उम्र 38 वर्ष
2 पताः- मिश्रीलाल नगर एक्सटटेंशन देवास ,पुरूष,उम्र 32 वर्ष
3 पताः- गंगा नगर देवास ,पुरूष,उम्र 30 वर्ष
4 पताः- गोमती नगर देवास ,पुरूष,उम्र 32 वर्ष
5 पताः- कालानी बाग देवास ,महिला,उम्र 65 वर्ष
6 पताः- नारायण नगर ,देवास ,पुरूष,उम्र 27 वर्ष
7 पताः- नागदा ,देवास ,महिला,उम्र 48 वर्ष
8 पताः- सिया देवास ,पुरूष,उम्र 20 वर्ष
9 पताः- सिया देवास ,पुरूष,उम्र 34 वर्ष
10 पताः- सिया देवास ,पुरूष,उम्र 35 वर्ष
11 पताः- बडा मालसापुरा देवास ,पुरूष,उम्र 13 वर्ष
12 पताः- खूबगांव देवास ,पुरूष,उम्र 20 वर्ष
13 पताः- वार्ड-1 लोहारदा ,देवास ,महिला,उम्र 45 वर्ष
14 पताः- लोहारदा देवास ,पुरूष,उम्र 03 वर्ष
15 पताः- सातल देवास ,पुरूष,उम्र 20 वर्ष
16 पताः- रेवाबाग देवास ,पुरूष,उम्र 25 वर्ष
17 पताः- जमोनिया देवास ,पुरूष,उम्र 62 वर्ष
18 पताः- वार्ड-04 खातेगांव देवास ,पुरूष,उम्र 31 वर्ष
19 पताः- ईडब्ल्युएस मुखर्जी नगर देवास ,पुरूष,उम्र 63 वर्ष
20 पताः- रामनगर देवास ,पुरूष,उम्र 44 वर्ष
21 पताः-ग्राम बडनगर तह.नसरूलागंज ,खातेगांव, पुरूष,उम्र 29 वर्ष
22 पताः- नई आबादी बालगढ देवास ,महिला,उम्र 25 वर्ष
23 पताः- एमजी रोड देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष
24 पताः- बीएनपी. देवास ,महिला,उम्र 26 वर्ष
25 पताः- उदयनगर देवास ,महिला,उम्र 51 वर्ष
26 पताः- अगरोहा नगर देवास ,महिला,उम्र 36 वर्ष
27 पताः- अगरोहा नगर देवास ,महिला,उम्र 26 वर्ष
28 पताः- अगरोहा नगर देवास ,पुरूष,उम्र 12 वर्ष
29 पताः- अगरोहा नगर देवास ,पुरूष,उम्र 03 वर्ष
30 पताः- अगरोहा नगर देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष
31 पताः- अगरोहा नगर देवास ,महिला,उम्र 35 वर्ष
32 पताः- मिश्रीलाल नगर एक्सटटेंशन देवास ,पुरूष,उम्र 47 वर्ष

◆ कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्यु निवासी-जवाहर नगर देवास ,पुरूष,उम्र 75 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 682
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 327
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 32
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 295
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 64785
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 64277
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2188
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 61199
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2034
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 129
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 508
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 25
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.40
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 92.96
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.14

शादी के लिए मिलेंगे सिर्फ 12 दिन , 4 माह के इंतज़ार के बाद 25 नवंबर से 13 दिसंबर तक रहेगा विवाह मुहूर्त

देवास। हिन्दू धर्म मे देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक विवाह मुहूर्त नही रहते है।शास्त्रो के अनुसार इस दौरान विवाह करना वर्जित मन गया है।4 माह के इंतज़ार के बाद सबकी नजर देवउठनी ग्यारस पर रहती है जब विवाह मुहुर्त शुरू होते हे लेकिन इस बार ऐसी स्तिथि बनी है कि देवउठनी एकादशी के बाद विवाह के लिए मात्र 12 दिन मिले है इसके बाद खर् मास लग जायेगा और फिर इसके पश्चात गुरु और शुक्र तारा अस्त हो जाएगा ऐसे में विवाह करने वालो को 20 अप्रैल 2021 तक इंतज़ार करना पड़ेगा।

16 दिसंबर से शुरू होगा खर (मल) मास

शास्त्र अनुसार विवाह मुहुर्त निकलते समय खर मास (मल मास) का विशेष ध्यान रखा जाता है। खर मास में विवाह का मुहूर्त नही होता है इस वर्ष 16 दिसंबर से सूर्य के धनु राशि के गौचर के साथ ही मल मास प्रारम्भ हो जाएगा जो 14 जनवरी 2021 तक रहेगा। मल मास की अवधि में विवाह नही होंगे। इस साल विवाह मुहूर्त नवम्बर में 25 ,26,29 व 30 ओर दिसंबर में 1,6,7 ,8,9,11,12 ओर 13 तारिक को रहेगा

• 16 जनवरी को गुरु व 17 फरवरी को शुक्र तारा होगा अस्त

शास्त्रो अनुसार विवाह मुहूर्त के निर्णय में गुरु शुक्र के तारे का उदित स्वरूप में होना आवश्यक माना गया है। गुरु-शुक्र के अस्त स्वरूप में होने से वैवाहिक कार्य नही होते। आगामी 16 जनवरी 2021 से गुरु का तारा अस्त होने जा रहा है। जो 12 फरवरी 2021 को उदित होगा। अतः इस अवधि में विवाह मुहूर्त वर्जित रहेंगे। गुरु के अस्त होने के पश्चात आगामी 17 फरवरी 2021 से शुक्र का अस्त होने जा रहा है । जो 20 अप्रैल 2021 को उदित होगा ओस अवधि में विवाह नही होंगे

इनका कहना है

गुरु और शुक्र का तारा दोनों एक के बाद एक अस्त हो रहे है ऐसे में जनवरी फरवरी ओर मार्च में विवाह मुहुर्त नही है देवउठनी ग्यारस के बाद 12 दिन ही विवाह मुहुर्त है

— पंडित रामेश्वर शर्मा

विवाह जैसे शभ कार्य गुरु और शुक्र तारे के उदय से ही होते है।इस बार दोनों के लगातार अस्त होने से यह स्तिथि बन रही है।दिसंबर के बाद अप्रैल तक विवाह मुहुर्त नही है।

— पंडित संजय शर्मा