श्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर में छप्पन भोग लगाकर हुआ अन्नकूट

देवास। श्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर में प्रतिवर्ष होने वाला अन्नकूट इस वर्ष भी रविवार 22 नवम्बर को भट्ट बावड़ी स्थित श्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर पर किया गया। रविवार को यहां छप्पन भोग लगाकर अन्नकूट का आयोजन किया गया जिसमे दर्शनार्थियों ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।प्रतिवर्षश्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर पर अन्नकुट का कार्यक्रम बड़ी ही धुमधाम से मनाया जाता था परंतु इस वर्ष कोरोना के चलते इस कार्यक्रम को सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना के नियमोें का पालान करते हुए छोटे रूप मे मनाया गया

देवास – आज आई 657 लोगों की रिपोर्ट मे 28 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 23 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- अगरोहा नगर देवास ,पुरूष,उम्र 54 वर्ष
2 पताः- ताराणी कालोनी देवास ,पुरूष,उम्र 24 वर्ष
3 पताः- नगर निगम कालोनी देवास ,पुरूष,उम्र 30 वर्ष
4 पताः- अगरोहा नगर देवास ,पुरूष,उम्र 82 वर्ष
5 पताः- रानीबाग देवास ,महिला,उम्र 52 वर्ष
6 पताः- राधागंज ,देवास ,पुरूष,उम्र 85 वर्ष
7 पताः- लक्ष्मीबाई मार्ग , देवास ,पुरूष,उम्र 40 वर्ष
8 पताः- शिवाजी नगर देवास ,पुरूष,उम्र 72 वर्ष
9 पताः- शिवाजी नगर देवास ,पुरूष,उम्र 36 वर्ष
10 पताः- राधागंज ,देवास ,महिला,उम्र 31 वर्ष
11 पताः- बडी चुरलाई ,देवास ,महिला,उम्र 65 वर्ष
12 पताः- चापडा बागली ,देवास ,महिला,उम्र 33 वर्ष
13 पताः- कवि कालीदास मार्ग देवास ,पुरूष,उम्र 44 वर्ष
14 पताः- हाउसिंग बोर्ड राधागंज ,देवास ,महिला,उम्र 50 वर्ष
15 पताः- प्रताप नगर देवास ,पुरूष,उम्र 29 वर्ष
16 पताः- सनसिटी-2 देवास ,पुरूष,उम्र 43 वर्ष
17 पताः- जयश्री नगर देवास ,पुरूष,उम्र 19 वर्ष
18 पताः- विकास नगर देवास ,पुरूष,उम्र 21 वर्ष
19 पताः- ताराणी कालोनी देवास ,महिला,उम्र 58 वर्ष
20 पताः- मिश्रीलाल नगर एक्सटेंशन देवास ,पुरूष, 55 वर्ष
21 पताः- सुदर्शन होटल एबी रोड देवास ,पुरूष,उम्र 40 वर्ष
22 पताः-संजना पार्क राउ,इन्दौर ,पुरूष,उम्र 31 वर्ष
23 पताः- मिश्रीलाल नगर देवास ,पुरूष,उम्र 54 वर्ष
24 पताः- शनि मंदिर देवास ,महिला,उम्र 30 वर्ष
25 पताः- एमआईजी सिविल लाईन देवास ,पुरूष, 50 वर्ष
26 पताः- हीरापुर देवास ,पुरूष,उम्र 28 वर्ष
27 पताः- पटाडी देवास ,महिला,उम्र 50 वर्ष
28 पताः- सिरोंज देवास ,पुरूष,उम्र 06 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 326
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 657
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 28
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 629
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 64103
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 63950
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2156
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 60904
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 9
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2031
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 101
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 153
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 24
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.37
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 94.20
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.11

कोविड 19 कोरोना के नियम अंतर्गत मास्क न लगाने पर पुन: चालानी कार्यवाही शुरू

देवास। नगर निगम द्वारा आयुक्त विशालसिंह चौहान के निर्देशन में शहर में मास्क नहीं लगाने वाले राहगिरों पर जगह जगह चालानी कार्यवाही पुन: प्रारंभ कर दी गई है। आम नागरिकों, रहवासियों, राहगिरों द्वारा घर से बाहर निकलने पर मास्क नहीं लगाया जा रहा है बिना मास्क के घर से निकलने पर पूर्व में भी निरंतर चालानी कार्यवाही की गई थी। मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने हेतु शहर में  आम नागरिकों को निगम के संसाधनों तथा मीडिया के माध्यम से निरंतर अवगत कराया जा रहा है। किंतु आम जनता द्वारा बाहर निकलने पर मास्क नहीं लगाया जा रहा है। इस हेतु आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा पुन: चालानी कार्यवाही प्रारंभ करने के लिए निर्देश दिये। कार्र्यवाही के अंतर्गत निगम की टीम द्वारा शहर के प्रमुख चौराहो, मुख्य मार्गो पर चालानी कार्यवाही शुरू की गई। आयुक्त श्री चौहान ने कहा कि निगम टीम, पुलिस प्रशासन  पिं्रट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया से करोना नियम के पालन के प्रचार प्रसार में सहयोग मिल रहा है लेकिन आम नागरिक मास्क नहीं लगा रहे हैं। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर भी बिना मास्क पहने व्यवसाय करने तथा बिना मास्क पहने ग्राहक के मिलने पर आगामी दिनों में प्रतिष्ठानों पर भी चालानी कार्यवाही की जाएगी।

इसी प्रकार कोरोना के बढ़ते संक्रमण  तथा मौसमी बिमारियों को देखते हुए शहर में नालियों में एंटी लार्वा का तुरंत छिड़काव किया गया तथा यह छिड़काव निरंतर जारी रहेगा। निगम की टीम द्वारा वार्डो एवं कालोनियों के रहवासियों को अपने घरों में जमा गंदे पानी को साफ करने जैसे कूलर, टायर आदि में पानी एकत्रित नहीं होने देने की सलाह दी। साथ ही आयुक्त ने अपील की है कि नागरिकगण कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा मास्क अनिवार्य रूप से पहने, प्रतिष्ठानों के संचालक भी मास्क का उपयोग करें, ग्राहकों को भी मास्क का उपयोग करने की सलाह दे एवं चालानी कार्यवाही से बचें। 

नवनिर्वाचित विधायक चौधरी का जगह-जगह हो रहा जनसंपर्क

भौरासा निप्र – हाटपिपलिया क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक मनोज चौधरी द्वारा क्षेत्र में आभार प्रदर्शन के अंतर्गत जगह-जगह जनसंपर्क किया जा रहा है इसी कड़ी में आज हाटपिपलिया छेत्र के सिक्सखेड़ी मैं मनोहर सिंह कराड़ा के निवास पर पहुंचे जहां पर सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया इस अवसर पर मनोहर सिंह कराड़ा द्वारा विधायक चौधरी का साफा बांधकर स्वागत किया गया इसके पश्चात पिप्लियाराव, आंवलापिपलिया, जामगोद, आनंदपुरडोंगरिया, खटांबा सहित आदि गांव में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन किया इस अवसर पर जुगनू गोस्वामी, नवीन यादव, अरुण चौहान, बाबू पटेल, मुन्नालाल पंडा, बनेसिंह गुर्जर, विजय सिंह ठाकुर, फूल सिंह सेंगर, शेरू गुज्जर, लाखन पटेल, बाबूलाल गुर्जर, करण सिंह गुज्जर, कमलेश पटेल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

✍️अभय नगर , भौरासा

देवास – नवनिर्वाचित विधायक चौधरी का जगह-जगह हो रहा जनसंपर्क

भौरासा – हाटपिपलिया क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक मनोज चौधरी द्वारा क्षेत्र में आभार प्रदर्शन के अंतर्गत जगह-जगह जनसंपर्क किया जा रहा है इसी कड़ी में आज हाटपिपलिया छेत्र के सिक्सखेड़ी मैं मनोहर सिंह कराड़ा के निवास पर पहुंचे जहां पर सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया इस अवसर पर मनोहर सिंह कराड़ा द्वारा विधायक चौधरी का साफा बांधकर स्वागत किया गया इसके पश्चात पिप्लियाराव, आंवलापिपलिया, जामगोद, आनंदपुरडोंगरिया, खटांबा सहित आदि गांव में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन किया इस अवसर पर जुगनू गोस्वामी, नवीन यादव, अरुण चौहान, बाबू पटेल, मुन्नालाल पंडा, बनेसिंह गुर्जर, विजय सिंह ठाकुर, फूल सिंह सेंगर, शेरू गुज्जर, लाखन पटेल, बाबूलाल गुर्जर, करण सिंह गुज्जर, कमलेश पटेल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

देवास – सक्षम जीवजन संस्था ने गौशाला में गायों को गुड़-लापसी खिलाकर मनाई गोपाष्टमी

देवास। सक्षम जीवजन संस्था देवास जीवदया के क्षेत्र में हमेशा कार्यरत रहती है। संस्था द्वारा आज गौअष्टमी के दिन भीषण ठंड को देखते हुए प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विभीन्न गोशालाओं में जा कर गायों को लापसी और गुड खिलाया गया । संस्था द्वारा सदेव जीवदया के लिए अपने आप को आगे रखते हुए जीवदया के लिए अनेक काम किये जाते है। संस्था द्वारा गोशाला में मौजूद गायों के लिए रिक्शा भी चालू किया गया जिसमें जो शहरभर में जा कर घरों से रोटी इकठ्ठा करके गोशाला में मौजूद गायो को पहुँचाती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहनदास मंदिर के संत श्री स्वामी संतोष दास जी के शिष्य महरदास जी के साथ संस्था के अध्यक्ष रिंकेश जैन , रितेश जैन, नीलेश जैन, नितिन जैन , विकास जैन ,कीर्तिराज जैन , दिनेश जैन ,अशोक जैन आदि उपस्थित थे।

दयोदय गौशाला में गोपाष्टमी पर्व मनाया गया

कन्नौद: समीपस्थ ग्राम बहिरावद में आचार्य श्री मधुसूदन जी शर्मा के सानिध्य में गोपाअष्टमी यज्ञ का भव्य आयोजन के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में गो भक्तों द्वारा यज्ञ में आहुति दी गई। आचार्य श्री मधुसूदन जी शर्मा ने बताया कि भारतीय संस्कृति एक प्रमुख पर्व है गोपियों ग्वालो व गायों की रक्षा करने के कारण श्री कृष्ण का नाम गोविंद पड़ा उसी समय से कार्तिक शुक्ल अष्टमी को गोपाष्टमी का उत्सव मनाया जाने लगा इस अवसर पर दयोदय गौशाला में गोपाष्टमी पर्व पर गौ माता पर निबंध, गौ माता के सुंदर चित्र पोस्टर, गौ माता का सुंदर श्रंगार के लिए पुरस्कृत किया गया।दयोदय गौशाला के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गोरानी, रंजीत हनुमान मंडल के सदस्य देव कृष्णा शर्मा, ललित बेस, संतोष साहू, राजेंद्र शर्मा, रमेश कहार, विनोद जोशी, एडवोकेट सुनील वर्मा, राजेश धूत, हरिओम शर्मा नरसिंह गोरानी व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन महेश्वरी समाज अग्रवाल समाज ब्राह्मण समाज महिला पुरुष पहुंचकर गाय को गुड दलिया खिलाकर पूजा अर्चना की गई।

चंचल भारतीय✒️

शहर में लगातार बढ़ रहा आपराधिक ग्राफ – घटनाओ पर नही लग पा रहा अंकुश

शहर में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं और अंकुश नही लग पा रहा है। शहर में बीते दिनों से लगातार ऐसे बड़े आपराधिक मामले सामने आ रहे जिससे शहर छवि खराब हो रही है ।

• शहर में हुए बड़े आपराधिक मामले

हाल ही में घटित हुई घटना में सामने आया कि विजय नगर क्षेत्र में रहने वाली पोलियो ग्रसित महिला के साथ सगे भाई व भतीजे ने दुराचार किया मामला भाईदूज के दिन का बताया जा रहा है। जिसमें सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।वही बीते दिनों सामने आए मामले में सिविल लाइन थाना अंतर्गत आने वाला शहर के गंगा निकेतन मे 42 वर्ष के आरोपी ने पड़ोस की 4 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार करने का प्रयास करना वही सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ही मिश्रीलाल नगर में 20 वर्षीय आरोपी ने 8 वर्षिय बालिका के साथ घर मे घुसकर दुराचार कर छेड़-छाड़ कि गयी। दोनों मामलों में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वही शहर के मुख्य बाजार के एम.जी रोड पर सरेआम गोलीकांड हो गया जिसमें 40 वर्षीय युवक ने युवती को गोली मार दी जिसमे आरोपी ने धार के एक होटल में जा कर आत्महत्या कर ली ।बीते दिनों से शहर में लगातार चैन स्नेचिंग की घटना भी हो रही हे। चैन स्नेचिंग के मामले ने जब तूल पकड़ा था जब एडीजे की पत्नी की चैन स्नेचिंग का मामला सामने आया जिसमे पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

देवास – आज आई 525 लोगों की रिपोर्ट मे 25 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 22 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- चोबाराधीरा देवास ,महिला,उम्र 21 वर्ष
2 पताः- चोबाराधीरा देवास ,महिला,उम्र 50 वर्ष
3 पताः- पोलाखाल देवास ,महिला,उम्र 23 वर्ष
4 पताः- भुतियाखुर्द देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष
5 पताः- भुतियाखुर्द देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष
6 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष,उम्र 32 वर्ष
7 पताः- वार्ड-10 खातेगांव देवास ,महिला,उम्र 43 वर्ष
8 पताः- अस्पताल कैम्पस खातेगांव देवास ,महिला,(54)
9 पताः- वार्ड-15 बागली देवास ,महिला,उम्र 28 वर्ष
10 पताः- चापडा बागली देवास ,महिला,उम्र 33 वर्ष
11 पताः- बी.एन.पी. कालोनी देवास ,पुरूष,उम्र 34 वर्ष
12 पताः- अर्जुन नगर देवास ,पुरूष,उम्र 56 वर्ष
13 पताः- मोति बंगला देवास ,महिला,उम्र 48 वर्ष
14 पताः- बी.एन.पी. कालोनी देवास ,पुरूष,उम्र 25 वर्ष
15 पताः- एमजी रोड देवास ,महिला,उम्र 50 वर्ष
16 पताः- ब्रजवासी कालोनी देवास ,पुरूष,उम्र 26 वर्ष
17 पताः- एमआईजी मुखर्जी नगर देवास ,महिला,उम्र 52 वर्ष
18 पताः- ताराणी कालोनी देवास ,महिला,उम्र 45 वर्ष
19 पताः- मृदुल विहार देवास ,महिला,उम्र 36 वर्ष
20 पताः- बावडिया देवास ,पुरूष,उम्र 24 वर्ष
21 पताः- सरदार पटेल मार्ग देवास ,महिला,उम्र 55 वर्ष
22 पताः- गोतम नगर देवास ,महिला,उम्र 54 वर्ष
23 पताः- मिश्रीलाल नगर देवास ,पुरूष,उम्र 35 वर्ष
24 पताः- रेवाबाग देवास ,पुरूष,उम्र 72 वर्ष
25 पताः- जयश्री नगर देवास ,पुरूष,उम्र 51 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 664
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 525
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 25
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 500
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 63777
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 63293
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2128
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 60275
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 5
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2022
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 82
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 484
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 24
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.36
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.02
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.13
  • (डॉ एम.पी.शर्मा )
  • मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

देवास जिला प्रशासन ने कोविड-19 को लेकर जारी किए दिशा निर्देश

जिले में कोविड -19 वायरस बढ़ते संकमण कोnदृष्टिगत रखते हुए मैं चन्द्रमौली शुक्ला, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला देवास दण्डnप्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत् निम्नानुसार प्रतिबन्धात्मक आदेश प्रसारित करता हूँ

  • 1- यह कि सभी नागरिक फेस मास्क का उपयोग करेंगे ऐसा नहीं किए जाने की स्थिति में निर्धारित जुर्माना लगाया जावेगा एवं वैधानिक कार्यवाही की जावे ।
  • 2- यह कि कक्षा 1 से 8 तक जिले के समस्त स्कूल 31 दिसम्बर 2020 तक बंद रखे जावे एवं कक्षा 9 से 12 तक के स्कूली छात्र – छात्राएँ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में स्कूल जा सकेंगे ।
  • 3- शादी पार्टियों एवं अन्य आयोजनों में फेस-मॉस्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्यतः किया जावे।
  • 4- जिले में सभी प्रकार के जुलूस । रैली पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
  • 5- कंटेनमेंट जोन में समस्त प्रकार की गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रखी जावे।
  • 6- कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में समय-समय जारी आदेश । निर्देशो का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें।