आज घर घर पर होगी लक्ष्मी जी की पूजा जाने क्या है लक्ष्मी पूजन का शुभ समय

दिवाली का त्योहार जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आता है। कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाते हैं। इस वर्ष 14 नवंबर यानी आज दिवाली मनेगी और घरों-घर लक्ष्मी पूजन होगा। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पधारती हैं, इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी और बुद्धि के देवता गणपति एवं ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है।

दिवाली की रात सर्वार्थ सिद्धि की रात मानी जाती है। इस दिन की गई पूजा और अनुष्ठान बहुत शुभता प्रदान करते हैं। दिवाली के दिन पूजा शुभ मुहूर्त और विधिवत रूप से ही करनी चाहिए।

दिवाली पूजा के शुभ मुहूर्त

लाभ – 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनिट तक

शुभ – 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनिट तक

अमृत मुहूर्त – 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक, इसमें कनक धारा स्तोत्र का पाठ,श्री सूक्त का पाठ आदि कर सकते हैं।

देवास – माँ चामुण्डा देवी को भक्तगण व पुजारी परिवार द्वारा सवा 10 तोले के स्वर्ण पहनाए गए

देवास । माता टेकरी पर श्रद्धालुओं और पुजारी परिवार ने मिलकर छोटी माता चामुंडा माँ के लिए करीब सवा दस तौले के सोने के कंगन बनवाए और शुक्रवार को रूप चौदस के पावन पर्व पर माता को स्वर्ण कंगन पहनाये गए। रूप चौदस के दिन मां चामुंडा का सुबह से आकर्षक शृंगार किया, उसके बाद हाथ में सोने के कंगन पहनाए गए। पिछले साल रूप चौदस पर मां चामुंडा को सोने की नथ श्रद्धालुओं ने भेंट की थी। उससे पहले हार, पायजेब सहित अन्य सामग्री भी भेंट की जा चुकी हैं ।रोजाना माता टेकरी पर दर्शन के लिए आने वाले भक्तों ने चर्चा कर माता रानी के कंगन की व्यवस्था करने का इंतजाम शुरू किया जिसमे पुजारी परिवार ने भी अपनी तरफ से कंगन लाने में काफी मदद की। सभी की मदद से सोने के कंगन बनवाकर माता रानी को पहनाये गए ओर माता रानी से आराधना की गई कि देश से कोरोना महामारी को खत्म कर सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी करें।

देवास – आज आई 219 लोगों की रिपोर्ट मे 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 14 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- जवाहर नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
2 पताः- जवाहर नगर देवास ,महिला ,उम्र 28 वर्ष
3 पताः- लसूडिया ब्रहामण देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
4 पताः- सादीखेडा देवास ,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
5 पताः- बरोठा देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
6 पताः- शीलाखेडी देवास ,महिला ,उम्र 68 वर्ष
7 पताः- जामगोद देवास ,महिला ,उम्र 65 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 293
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 219
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 7
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 212
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 59795
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 59587
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2035
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 56462
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1968
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 44
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 208
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.42
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.71
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.13

देवास – दीपावली की पूर्व संध्या पर गरीब बस्तियों में बांटी पूजन सामग्री व वस्त्र

देवास। गरीब बस्तियों में दीपावली की पूर्व संध्या पर धर्मेंद्रसिंह बैस एवं दीपक बैरागी मित्र मंडल द्वारा विधायक गायत्री पवार के नेतृत्व में कोराना महामारी को देखते हुए लोगों के घर जाकर साड़ी, दीपक, धानी, पताशे, माँ लक्ष्मी माता का कैलेंडर, पूजा सामग्री वितरण की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता विजय पंडित थे। इस अवसर दीपक बैरागी, नितिन जलोदिया, विश्वराजसिंह बैस, प्रिंस सिरोनीय, राम जाने आदि ने गरीब बस्तियों में दीपावली सामग्री का वितरण किया। उक्त जानकारी सौदानसिंह परिहार ने दी।

PUBG Mobile की भारत में वापसी, कंपनी ने किया ऐलान

PUBG मोबाइल एक नए अवतार में भारत में अपनी वापसी करेगा। साउथ कोरियन कंपनी PUBG कॉर्पोरेशन ने गुरुवार को ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि वह भारतीय मार्केट के लिए नया गेम लेकर आ रही है जिसे सिर्फ भारत के लिए ही बनाया गया है। इस बार चीनी कंपनी के साथ कंपनी कोई पार्टनरशिप नहीं करेगी।

PUBG कॉर्पोरेशन की पेरेंट कंपनी Krafton Inc ने भारत में 100 मिलियन डॉलर निवेश करने का ऐलान किया है। कंपनी ने यह दावा किया है कि ये निवेश भारत में किसी भी कोरियन कंपनी द्वारा किया जाने वाला सबसे बड़ा निवेश होगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने साइबर सिक्योरिटी और देश संप्रभुता पर खतरे के चलते इस गेम पर बैन लगा दिया था। तभी पबजी कार्प ने पहले घोषणा की थी कि वह भारत में वापसी करेगा।

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि पबजी भारत में PUBG Mobile India लॉन्च करेगा। हालाकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि नया गेम कब तक लॉन्च किया जाएगा। लेकिन कंपनी के आधिकारिक स्टेटमेंट में ये जरूर कहा है कि इससे जुड़ी जानकारी जल्द ही शेयर की जाएगी। साथ ही कंपनी ने भारतीय यूजर्स को सिक्योर और हेल्दी गेम प्ले का ऑप्शन देने का दावा भी किया है।

PUBG कॉर्पोरेशन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पबजी कॉर्प यह निवेश लोकल वीडियो गेम्स, ई स्पोर्ट्स मनोरंजन और IT इंडस्ट्रीज में करेगी। साथ ही कंपनी यहां 100 से ज्यादा कर्मचारियों की हायरिंग भी करेगी, इसके लिए लोकल ऑफिस तैयार किए जाएंगे।

30 नवम्बर तक बंद रहेंगी आठवीं तक की कक्षाएँ

देवास 13 नवम्‍बर 2020/ कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि कक्षा 1 से 8वीं तक की कक्षाओं के लिए प्रदेश के समस्त शासकीय/अशासकीय स्कूल 30 नवम्बर, 2020 तक बन्द रहेंगे। पूर्व में जारी निर्देशों के अनुरूप डिजीटल मोड से लर्निंग कक्षाएं जारी रहेंगी।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय समसंख्यक आदेश 12 अक्टूबर के अनुसार कक्षा 1 से 8वीं तक की कक्षाएँ 15 नवम्बर 2020 तक बंद रखे जाने एवं कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिये माता-पिता/अभिभावकों की अनुमति से विद्यालय आने की अनुमति दी गई थी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं विभागीय समसंख्यक आदेश 12 अक्टूबर के अनुसार यथावत संचालित रहेंगी।

देवास – आज आई 478 लोगों की रिपोर्ट मे 10 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 13 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- न्यू आदर्श कॉलोनी देवास ,पुरूष ,उम्र 59 वर्ष
2 पताः- न्यू आदर्श कॉलोनी देवास ,महिला ,उम्र 79 वर्ष
3 पताः- न्यू आदर्श कॉलोनी देवास ,महिला ,उम्र 55 वर्ष
4 पताः- न्यू आदर्श कॉलोनी देवास ,महिला ,उम्र 51 वर्ष
5 पताः- बीएनपी गेस्ट हाउस देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
6 पताः- पुलिस लाईन देवास ,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
7 पताः- सिविल लाईन देवास ,महिला ,उम्र 43 वर्ष
8 पताः-ग्राम नेमावर खातेगांव,देवास ,पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
7 पताः- आवास नगर देवास ,महिला ,उम्र 37 वर्ष
8 पताः-पिपल्या कायथा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 274
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 478
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 10
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 468
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 59502
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 59368
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2028
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 56250
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 56
  • { नोट- आज के बुलेटिन मे आज 40 पाॅजिटिव व्यक्तियों को जोडे गयें है, जो देवास जिले के निवासी है लेकिन पाॅजिटिव अन्य जिले मे आयें एवं अन्य जिलो मे उपचार एवं स्वस्थ (कोरोना मुक्त) हुए।}
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1968
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 37
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 134
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.42
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.04
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.13

                                                         (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                    मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान

देवास / कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 12 नवम्बर 2020 को आबकारी विभाग द्वारा अलसुबह ग्राम बरोठा सांसी मोहल्ला तथा तालाब किनारे कार्यवाही की गई। कार्यवाही में कुल 84 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त और लगभग 7 हजार लीटर महुआ लहान जप्त कर विधिवत नष्ट किया गया। जप्त समस्त सामग्री की कीमत 3 लाख 66 हजार 800 रुपये है । कार्यवाही में कुल 07 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये। आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक महेश पटेल, विजय कुचेरिया, प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक विष्णु प्रसाद कलोसिया, राजाराम रैकवार ,दीपक धुरिया आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल , अशोक सेन,नितिन सोनी , संगीता यादव आदि सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी

धनतेरस त्यव्हार पर जीवन रक्षा का दिया सन्देश ,यातायात नियम पालन शपथ के साथ बाटे नियम के पर्चे

देवास| भोपाल कॉरिडोर फोर लेन प्रबंधन, मध्यप्रदेश सड़क विकाश निगम व् कंपनी प्रबंधन के निर्देशन में सी. एस.आर.मैनेजर उमा शंकर पांडेय द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रशांत सिंह भदौरिया , प्रभारी निलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में हमारी सड़कें हमारे जीवन रक्षा उद्देश्य के साथ धनतेरस त्यव्हार के ट्रैफिक को ध्यान में रखकर दुर्घटना बचाव व सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कंपनी प्रबंधन के आशिष थिटे व् किरण बाबू के निवेदन पर आज टोल प्लाजा भौंरासा से गुजर रहे वाहन चालकों को यातायात नियम की जानकारी , नियम पालन हेतु सपथ के साथ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रशांत सिंह भदौरिया , प्रभारी निलेश्वरी डाबर द्वारा सड़क सुरक्षा व् दुर्घटना बचाव हेतु यातायात नियम के पर्चे बितरित करने के साथ सामाजिक दुरी का पालन करते हुवे , उपस्थितों से नियम पालन के साथ मैनेजर नरेश साह ,उमा शंकर पांडेय व् अरुण शर्मा ने बताया की समाज को दुर्घटनाओं से बचाने , परिवार को बिखरने से बचाने के उद्देश्य के साथ हमने धनतेरस त्यव्हार पर सड़क पर बरती जाने वाली सावधानी के लिए हेल्मेट, सीटवेल्ट,गतिसीमा , ओवर टेक , मोबाइल पर बात न करने, वाईक पर तीन सवारी न विठाने, रात्रि मे डीपर का प्रयोग करने, वाहन का परिचालन गायों के छेत्र में धीमी गति से करने आदी यातायात नियमों के पालन का महत्त्व समझा रहे है लोगो को शपथ के साथ ही दुर्घटना के प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा के साथ बचाव के उपाय सुझाए जा रहे है। कम्पनी का उद्देश्य सी. एस. आर. के माध्यम से त्यावहार पर सुरक्षा के प्रति लोंगो को सचेत कर जागरूकता लाना है ताकि समाज दुर्घनारहित खुशी से त्यौहार मनाये। इस मौके पर निशांत श्रीवास्तव, प्लाजा कंट्रोलर राजकुमारी जी, डॉक्टर अबुजर प्रधान आरक्षक जोजन सिंह, दीवान सिंह,सब इंस्पेक्टर चेत सिंह जी,भद्रपाल सिंह, जयपाल जी, जाकिर खान, व सभी सम्माननीय उपस्थिति थे।

बाजार में लौटी रौनक , धनतेरस पर सजे बाज़ार

आज आज से दीपावली तक बाजार में जमकर होगी खरीदी , बाजारों में भीड़ देखकर व्यापारी हुए उत्साहित

देवास। दीपों के पर्व दीपावली का आगाज आज धनतेरस के साथ शुरू हो गया है दीपावली पर्व को देखते हुए शहर भर में पूरा बाजार कारोबार के लिए तैयार है पुष्प नक्षत्र के बाद से ही लगातार बाजार में रौनक देखने को मिल रही है आज धनतेरस पर ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स सर्राफा बाजार में ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। सर्राफा बाजार में आभूषणों की बिक्री मैं काफी तेजी देखने को मिली है ग्राहकों द्वारा विभिन्न प्रकार के आभूषण खरीदे जा रहे हैं । शहर के मॉल के साथ-साथ फुटकर विक्रेताओं के यहां पर भी ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है । वहीं ऑटोमोबाइल मैं भी काफी कारोबार हो रहा है ग्राहक दोपहिया वाहनों की खरीदारी जमकर कर रहे हैं आज धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स सर्राफा ऑटोमोबाइल में और अच्छी ग्राहकी की उम्मीद कारोबारियों को है आज धनतेरस पर बर्तन खरीदने का भी विशेष महत्व रहता है इसीलिए शहर के सभी व्यापारियों ने अपनी बर्तनों की दुकान को सजा कर तैयार किया है आज व्यापारियों को अच्छे कारोबार का पूरा विश्वास है कोरोना काल के बाद देवउठनी ग्यारस से विवाह समारोह भी शुरू हो जायेगे हैं इसी का फायदा भी कारोबारियों को मिलेगा