औद्योगिक थाना पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

देवास औद्योगिक थाना पुलिस ने शहर के बदमाश जो आए दिन आम लोगों से विवाद व लोगों को डराते थे उनको पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर औद्योगिक थाने से लेकर सड़क पर बदमाशों का आज सोमवार को सामूहिक जुलूस निकाला

जानकारी अनुसार बदमाशों के नाम

• सागर गोयल
• जीतेंद्र नरवरिया
• अशोक
• दिनेश
• कैलाश
• शिवनारायण
• अशोक सिंह
• रमेश

यह सभी संजय नगर व विकास नगर के निवासी है।

रंगोली बनाकर मुख्यमंत्री को बागली को जिला बनाए जाने की दिला रहे याद।

बाग़ली | इन दिनों बागली में बागली को जिला बनाने को लेकर नगर की बालिकाओं एवं बहनों द्वारा आंगन में रंगोली के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को संदेश दिया जा रहा है | पिछले दिनों माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हाटपिपलिया में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जी जोशी की प्रतिमा का अनावरण के कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे जिसमें उन्होंने बागली निवासियों को बागली को जिला बनाने का तोहफा दिया था इसी संदर्भ में नगर की बालिकाओं एवं बहनों द्वारा आंगन में रंगोली के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को संदेश दिया जा रहा है | पिछले दिनों आपने वादा किया था की भाजपा की सरकार आएगी तो बागली जिला जरूर बनेगा इस तरह की रंगोली नगर मैं आसपास के क्षेत्रों में काफी चर्चित हो रही है बालिकाओं द्वारा रंगोली को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा रहा है जिससे रंगोली काफी चर्चा मे बनी हुई है।

? उत्तम आचार्य

देवास (भौरासा) – सुबह भोर में टोकली जलाकर किया गया बुरी शक्तियों को नष्ट

भौरासा- दीपावली के एक दिन बाद महिलाओं के द्वारा मनाया जाने वाला पर्व भारतीय संस्कृति में अनूठी परंपरा अंतर्गत मनाया जाता है इस दिन महिलाएं सुबह सुबह अंधेरे उठकर स्नान करके एकत्रित होकर पुरानी टोकरी एवं आतिशबाजी का कचरा एकत्रित कर आग लगाकर उसमें तापती हैं मान्यता है कि एक दिन पूर्व दीपावली पर लक्ष्मी माता के साथ कई आसुरी शक्तियां भी आती है उन्हें घर की लक्ष्मी ही सुबह सम्मान अग्नि प्रज्वलित कर विदा कर देती है ताकि घर पर आई लक्ष्मी शुद्ध रूप से मनमस्तिक को संचालित करें ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का पर्व अब भी मनाया जाता है भोरासा के चौधरी मोहल्ले की वरिष्ठ तेजकुंवर बाई बजाज का कहना है कि इस दिन नववधू बड़े बुजुर्गों के पैर पढ़ कर आशीर्वाद लेती है इसलिए इस दिन बड़े बुजुर्गों के धोक (पैर पड़ना ) लगने से इस पर्व को धोक पड़ना भी कहते हैं सदा सुहागन का आशीर्वाद मिलते ही महिलाओं के चेहरे खिल जाते हैं पति की लंबी उम्र के लिए यह पर्व दिवाली के एक दिन बाद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और बुरी शक्तियों को जलाकर नष्ट कर दिया गया आज भी यह परंपरा कई मान्यता लिए पूरे जोर-शोर से मनाई जा रही है नववधू ने बताया कि इस पर्व में सभी बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता है भारतीय संस्कृति में ऐसी परंपरा रहने से एक दूसरे का सम्मान करने का अवसर भी मिल जाता है महिला शक्ति में शामिल महिलाओं ने बताया कि यह परंपरा वर्षों वर्ष पुरानी है जो विरासत में बुजुर्गों द्वारा हमें दी गई है इस पर्व से सास बहू नंनद भाभी देवरानी जेठानी में आपसी प्रेम बनता है ।

✍️ अभय नागर , भौरासा

छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ आए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दि जानकारी

सांसद नकुलनाथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सांसद नाथ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 4 दिन पहले 11 नवंबर को नकुल नाथ पिता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ सीएम हाउस जाकर सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिले थे।

https://twitter.com/NakulKNath/status/1327907885133619200?s=19

उन्होंने कहा है कि मेरे संपर्क में आने वाले प्राथमिकता के आधार पर कोरोना जांच करा लें। अगर वह संक्रमित पाए गए हैं, तो तत्काल इलाज कराएं और स्वास्थ्य लाभ लें। प्रत्येक व्यक्ति नियमित तौर पर मास्क पहनने के साथ ही समय-समय पर अपने हाथों को धोएं और सैनिटाइज करें।

देवास – आज आई 342 लोगों की रिपोर्ट मे 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 16 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- कुमारिया देवास ,पुरूष ,उम्र 43 वर्ष
2 पताः- स्टेशन रोड देवास ,पुरूष ,उम्र 69 वर्ष
3 पताः- स्टेशन रोड देवास ,महिला ,उम्र 65 वर्ष
4 पताः-कर्मचारी कालोनी देवास ,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष
5 पताः-कर्मचारी कालोनी देवास ,महिला ,उम्र 42 वर्ष
6 पताः-कर्मचारी कालोनी देवास ,पुरूष ,उम्र 18 वर्ष
7 पताः-कर्मचारी कालोनी देवास ,पुरूष ,उम्र 14 वर्ष


1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 354
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 342
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 7
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 335
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 60478
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 60261
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2050
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 57121
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1983
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 44
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 217
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.40
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.73
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.12

जन नायक बिरसा मुण्‍डा जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवास। सम्पूर्ण प्रदेश के साथ आज जिले में भी जन नायक बिरसा मुण्डा की जयंती मनाई गई।
कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में स्व बिरसा मुण्डा के चित्र पर जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग की सुप्रिया बिसेन द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही सभी ने जन नायक बिरसा मुण्डा द्वारा आज़ादी के लिए किए गए साहसिक संघर्ष को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण विभाग के सभी अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग श्रीमती बिसेन ने कहा कि हम सबको स्वर्गीय श्री बिरसा मुंडा जी से प्रेरणा लेनी चाहिए सामाजिक संगठनों को एक सूत्र में ढा़ल कर आजादी के लिए बिरसा मुंडा जी के योगदान को हम भुला नहीं सकते हैं ।उन्होंने विकास के लिए एकजुटता पर बल दिया है।
कार्यक्रम में जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक ने जन नायक बिरसा मुण्डा की जीवनी पर प्रकाश डाला।

जननायक बिरसा मुण्डा
(जन्म 15 नवम्बर, 1875- देहावसान 9 जून 1900)


सिंहभूम प्राचीन बिहार का वह भूभाग है जो वर्तमान में झारखंड के नाम से जाना जाता है, यहां की प्रमुख नगरी रांची 19 वी शताब्दी के अंतिम दशक में बिरसा विद्रोह की साक्षी रही है। बिरसा उच महानायक का नाम है जिसने मुण्डा जनजाति के विद्रोह का नेतृत्व किया था।
एक इष्ट के रूप में पूजित बिरसा मुण्डा पूरे मुण्डा समाज के साथ-साथ देश के जनजातीय समाज की अस्मिता बन गये। बिरसा ने पूरे जंगलो की प्राणवायु को संघर्ष की उर्जा से भर, सबके जीवन का आधार बना दिया था। दी दिनाँक 15 नवम्बर 1875 को जन्मे बिरसा मुण्डा के पिता सुघना मुण्डा तथा माता करनी मुण्डा खेतिहर मजदूर थे।
बिरसा बचपन से ही बडे़ प्रतिभाशाली थे। कुशाग्र बुद्धि के बिरसा का आरंभिक जीवन जंगलो में व्यतीत हुआ। उनकी योग्यता देख उनके शिक्षक ने बिरसा को जर्मन मिशनरी स्कूल में भर्ती करवा दिया। इसकी कीमत उन्हे धर्म परिवर्तन कर चुकानी पड़ी। यहां से मोहभंग होने के बाद बिरसा पढ़ाई छोड़ चाईबासा आ गये। देश में स्वाधीनता की आवाज तेज होने लगी थी। बिरसा मुण्डा पुनः अपनी मूल जनजातीय धार्मिक परंपरा में लौट आये।

अंग्रेजो ने अपनी कुटिल नीतियों के द्वारा पहले जंगलो का स्वामित्व जनजातियों से छीना फिर बडे जमीनदारों ने जनजातियो की जमीन हड़पना शुरू की। इस अन्याय के विरूद्ध बिरसा मुण्डा ने ब्रिटिशों, क्रिष्चियन मिशनरियो, भूपतियों एवं महाजनोे के शोषण व अत्याचारो के खिलाफ छोटा नागपुर क्षेत्र में मुण्डा जनजाति के विद्रोह (1899-1900) का नेतृत्व किया।

3 मार्च, 1900 को अंग्रेजो ने बिरसा को गिरफ्तार कर रांची जेल में बंद कर दिया। जेल में शारीरिक प्रताड़ना झेलते हुए 9 जून, 1900 को बिरसा बीरगति को प्राप्त हो गये। बिरसा मरकर भी अमर है। छोटा नागपुर के जंगलो में आज भी बिरसा मुण्डा लोक गीतो में जीवित है।

करदाताओ की सुविधा हेतु निगम द्वारा दी जा रही छूट अब 31 दिसम्बर तक बढाई गई

देवास/ शहर के भूमि, भवन के संपत्तिकर, जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराया की बकाया राशि दिनांक 15 नवम्बर तक जमा कराये जाने पर छूट का प्रावधान था। करदाताओ की सुविधा को देखते हुये नगर निगम द्वारा बकाया करो पर दी जा रही छूट अब आगामी 31 दिसम्बर 2020 तक रहेगी। साथ ही लकी ड्रा की दिनांक भी अब 31 दिसम्बर 2020 तक बढाई गई है। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा आयोजित लकी ड्रा मे दिये जाने वाले उपहार (अयटमो) की संख्या भी पहले से अधिक की गई है। करदाताओ द्वारा जमा की जाने वाली करो की सम्पूर्ण चालु वर्ष तक की राशि दिनांक 31 दिसम्बर 2020 तक एक मुश्त जमा करने पर आयोजित लकी ड्रा मे भाग लेकर सुनहरे अवसर का लाभ लें।

वृद्धाश्रम में बुजुर्गो के संग मनाया प्रकाश का पर्व दीपावली

देवास। रोशनी का पर्व दीपावली यानि खुशियों का त्यौहार, इस त्यौहार पर हर किसी की हसरत होती है कि वो अपनों के बीच इस त्यौहार को मनाए। लेकिन कुछ ऐसे भी है, जिनके अपने इस दुनिया में होते हुए भी रोशनी के इस त्यौहार में उनकी जिंदगी में अंधेरा है। ऐसे ही बेसहारा बुजुर्गो की अंधकारमय जिंदगी में रोशनी डालने की कोशिश की है समाजसेवी संस्था कमलानी ने, जिसने मीठा तालाब के पास स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गो के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। संस्था के बसंत वर्मा ने बताया कि बुजुर्गो के बीच जाकर भजन गायक आशीष विश्वकर्मा, ममता राव, गोपाल विश्वकर्मा, साक्षी शर्मा आदि ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। जिससे सभी का मन प्रफुल्लित हो उठा और बुजुर्ग नृत्य करने लगे। तत्पश्चात पटाखे फोडक़र मिठाई वितरीत की गई। इस कार्यक्रम से वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को अपने पन का अहसास हुआ। संस्था सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी की सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर ममताराव, विशाल शर्मा, जगदीश गोयल, संतोष वर्मा, मनीष मकवाना, संदीप जाटवा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

देवास – आज आई 332 लोगों की रिपोर्ट मे 8 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 15 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- सीआईएसएफ बैरिक देवास ,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
2 पताः- संजय नगर देवास ,महिला ,उम्र 26 वर्ष
3 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 63 वर्ष
4 पताः- मिश्रीलाल नगर कैलादेवी देवास ,पुरूष ,उम्र 61 वर्ष
5 पताः- वार्ड-3 खातेगांव देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
6 पताः- कुलाला देवास ,पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
7 पताः- कुलाला देवास ,महिला ,उम्र 75 वर्ष
8 पताः- कुलाला देवास ,पुरूष ,उम्र 12 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 329
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 332
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 8
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 324
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 60124
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 59919
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2043
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 56786
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 15
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1983
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 37
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 205
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.41
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.06
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.13

जैन समाज के प्रवक्ता विजय जैन को पितृ शोक

देवास। जैन समाज के प्रवक्ता विजय जैन के पिताश्री बसंतीलाल जैन का लम्बी बीमारी के पश्चात 88 वर्ष की आयु में 13 नवम्बर को निधन हो गया। श्री जैन ने श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर ट्रस्ट मंडल के सचिव पद पर 20 वर्षो तक रहते हुए सरल स्वभाव के साथ समाज सेवा में एक मिसाल कायम की। जन सेवा एवं समाज सेवा आपके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा था। धर्म एवं आध्यात्मिक क्षेत्र के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी आपने महत्वपूर्ण शिक्षक के पद पर रहते हुए अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन किया। शिक्षा जगत में आप वैश्य सर के नाम से जाने जाते थेे। आपके निधन पर हुई शोक सभा में धार्मिक, राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के कई गणमान्यजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।