चल समारोह की परम्परा को कायम रखते हुए कुछ समितियों ने जुलूस मार्ग से निकाली झांकी-49 वर्षों से चली आ रही परम्परा को रखा कायम

देवास। सन 1971 से नवरात्रि समापन पर ग्यारहवें दिन माता दुर्गा का ऐतिहासिक विर्सजन चल समारोह शहर में बढ़ी धूमधाम के साथ निकलता आ रहा है। इस वर्ष 2020 को चल समारोह का 49 वां वर्ष था। लेकिन कोविड 19 के कारण इस बार ऐतिहासिक चल समारोह नही निकल पाया। जो कि दुर्भाग्यपूर्ण होकर सनातनधर्म में आस्था रखने वाले भक्तों के लिए दुखद निर्णय था। लेकिन माँ के भक्तों ने चल समारोह निकाला और परम्परा को कायम रखा। प्रशासन द्वारा कोरोना के कारण चल समारोह निकालने की अनुमति नही दी गई। जहां एक ओर नेताओं की सभा में जमकर लोग एकत्रित हो रहे है व कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। वहीं दूसरी और माँ की भक्ति के लिए निकलने वाले चल समारोह की अनुमति प्रशासन द्वारा नही दी जाना आश्चर्य का विषय है। प्रशासन चाहता तो चल समारोह को सूक्ष्म रूप से निकालने की अनुमति दे सकता था। ऐसे में जिम्मेदार जनप्रतिनिधीयों का मौन होना भी कहीं ना कही संशय पैदा करता है।  शहर की कुछ समितियों ने वर्षों की परम्परा को कायम रखते हुए कोरोना के नियमों का पालन कर माताजी की प्रतिमाएं सूक्ष्म जुलूस के रूप सयाजीद्वार से शहर के मुख्य मार्गों से निकाली। समितियों के प्रमुखों का श्री खेड़ापति मारुति मंदिर पर दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। ढोल ढमाके व गुलाल में झुमते नाचते हुए युवाओं ने माता रानी को विदा किया। छोटे रूप में निकले चल समारोह में कुल 12 से 15 माता की प्रतिमाएं शहर के प्रमुख मार्गो से निकली। 

✍️✍️ धीरज सेन

देवास – दुर्घटना में सडक़ पर मृत मिली गाय का किया अंतिम संस्कार

 देवास। हमारे हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार गौवंश अत्यंत पूज्यनीय मानी जाती है। गायों में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है, फिर भी मध्यप्रदेश व देश में गायें आज भी सुरक्षित नही है। हर चुनाव में सरकारें गौ माता के नाम पर रोटीया सेकती है और वोट लेती है। हजारों गाये प्रतिदिन दुर्घटना का शिकार हो रही है। हजारों की संख्या में गौ माताएं सडक़ पर घुमती फिरती देखी जा सकती है। चुनाव के पहले राजनैतिक पार्टीयां गायों की सुरक्षा के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती है। लेकिन असल में गौ माता सुरक्षित न होते हुए प्रतिदिन दुर्घटना में घायल व तड़प कर मर रही है। गौशालाओं में भी अव्यवस्था के कारण मौत का शिकार हो रही है। ऐसा ही एक मामला कालूखेड़ी बायपास का सामने आया है। जहां सडक़ दुर्घटना में मृत पड़ी गाय का अंतिम संस्कार हाटपीपल्या विधानसभा प्रभारी सुनील यादव ने विधि विधान पूर्वक करवाया। यादव ने बताया कि नगर निगम सीमा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 में हाईवे पर एक गाय मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उज्जैन से हाटपीपल्या जाते समय गाय सडक़ पर दिखी तो मृत गाय को जेसीबी व अन्य साथियों की मदद से गड्डा खोदकर अंतिम संस्कार किया। यादव ने स्थानीय निगम प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा गायों को खुला छोड़ दिया गया है, जिससे गाये पूरे शहरभर में घूमती देखी जा सकती है, जिस कारण आए दिन दुर्घटना भी होती है। प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही शहर की सडक़ों पर घूम रही गायों को एकत्रित कर गौ शाला भिजवाया जाए व उनकी सुरक्षित रूप से देखभाल की जाए।   

लेखिका संघ के मालवी-निमाड़ी साहित्य एवं शोध केन्द्र की स्थापना,स्वाति तिवारी अध्यक्ष एवं हेमलता शर्मा सचिव बनी

देवास। मालवी -निमाडी बोली के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ ही मालवी लोक साहित्य को सहेजने और लोक परम्पराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने का कार्य इंदौर लेखिका संघ का नवस्थापित शोध केन्द्र करेगा। यह बात संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. स्वाति तिवारी ने आयोजन में कही। इंदौर लेखिका संघ ने अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करते हुए हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ ही प्रांतीय बोलियों के सरंक्षण एवं संवर्धन के विचार को मूर्त रूप प्रदान करते हुए एक नवीन कड़ी के रूप में मालवी-निमाड़ी बोली हेतु नवीन संस्था मध्यप्रदेश मालवी-निमाड़ी साहित्य एवं शोध केन्द्र की स्थापना लेखिका संघ की सह संस्था के रूप में की है। यह प्रादेशिक बोली को साहित्य में सशक्त रूप से संरक्षित करने की दिशा में प्रयासरत रहेगी। जिसमें डॉ. तिवारी संस्थापक अध्यक्ष रहेगी। इनकी अध्यक्षता में कार्यकारिणी की सुचारू गतिविधियां संचालित की जायेगी। संस्था सचिव अपणो मालवों पुस्तक की लेखिका एवं मालवी कवियित्री हेमलता शर्मा भोली बेन को बनाया गया है। इसकी कार्यकारिणी का भी जल्द ही गठन किया जायेगा। इसका कार्यक्षेत्र मालवा-निमाड सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश रहेगा। संस्था अध्यक्ष चेतना भाटी एवं सचिव विनीता तिवारी सहित संस्था सदस्यो ने सुश्री शर्मा को बधाइयां प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

माता रानी की प्रतिमाओं को नम आंखों से दी विदाई

देवास। नवरात्रि पर्व समाप्त होने पर कई समितियाें के सदस्याें ने माता रानी की प्रतिमाओं काे नम आंखाें से विदाई दी। छोटी-बड़ी प्रतिमाएं समिति के सदस्य ठाेल-ताशे के साथ विसर्जन करने कालूखेड़ी तालाब ले गए। जहां तैनात नगर निगम की टीम और पुलिसकर्मियाें ने क्रेन की मदद से प्रतिमाओं काे बारी-बारी से विसर्जित करवाया गया।

मीठा तालाब पर नगर-निगम ने दो अस्थाई कुंड बनाए हैं, जहां समिति सदस्यों ने माता प्रतिमाओं का पूजन कर विसर्जन किया गया। जिसके बाद प्रतिमाओं को निगम की टीम वाहनों से कालूखेडी तालाब प्रतिमाओं काे ले जाया गया।
जानकारी अनुसार आज भी यही व्यवस्था लागू रहेगी । सोमवार को लगभग 50 से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। वही आज मंगलवार को भी प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर जारी है।

देवास – आज आई 568 लोगों की रिपोर्ट मे 8 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 27 अक्टूबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-संजय नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
2 पताः-भवानी सागर ,देवास ,महिला ,उम्र 29 वर्ष
3 पताः-राधागंज,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
4 पताः-राधागंज,देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
5 पताः-सिंगावदा,देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
6 पताः-बालगढ,देवास ,महिला ,उम्र 65 वर्ष
7 पताः-राजोदा,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
8 पताः-पाल्ड्या,देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 243
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 568
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 8
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 560
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 51807
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 51700
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1864
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 49593
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1794
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 47
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 107
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.61
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.24
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.23
                                                         (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                    मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

माताजी का चल समारोह जो निकलता था वह इस बार ना निकल पाना दुर्भाग्यपूर्ण..

सभी राजनैतिक दलो को चुनाव प्रचार हेतु हजारो की संख्या में लोगो की उपस्थिती की छूट दी जा रही है, तो फिर देवास की वर्षो पुरानी परम्परा माताजी का चल समारोह को प्रशासन द्वारा अनुमति ना देना समझ से परे है – मनोज राजानी

देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष एवं देवास जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मनोज राजानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रतिवर्षानुसार देवास में माताजी का चल समारोह जो निकलता था वह इस बार ना निकल पाना दुर्भाग्यपूर्ण होकर सनातनधर्म में आस्था रखने वाले माता जी के भक्तों के लिए दुखद निर्णय है।
श्री राजानी ने बताया कि कोरोना का बहाना बनाकर परम्पराओं का निर्वाह ना हो पाना दुखदायी है। जब उज्जैन में प्रत्येक सावन सोमवार को परम्परानुसार सांकेतिक रूप से राजा महांकाल की सवारी निकाली जा सकती है, दशहरे पर महांकाल की सवारी भी निकली है। यहाॅं तक कि सभी राजनैतिक दलो को चुनाव प्रचार हेतु हजारो की संख्या में लोगो की उपस्थिती की छूट दी जा रही है, तो फिर देवास की वर्षो पुरानी परम्परा माताजी का चल समारोह जो कि देवास की आन बान शान है को प्रशासन द्वारा अनुमति ना देना समझ से परे है।
पिछले दिनो शांति समिती की सम्पन्न हुई बैठक में भी चर्चा की गई थी कि देवास की परम्परानुसार रूट को छोटा कर चल समारोह में समितियों के सदस्यों की संख्या सीमित कर अनुमति दी जाना चाहिए थी, जिससे अधिकांश सदस्य सहमत थे। ऐसी परिस्थितियों में जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधीयों का मौन होना भी कहीं ना कही संशय पैदा करता है।
श्री राजानी ने प्रशासन से आग्रह किया है कि कोरोना की सावाधानियों को ध्यान में रखते हुए आगामी त्यौहार मनाने की छूट दी जानी चाहिये।

देवास- नाैसराबाद में 132 केवी लाइन के नीचे खेल रहे तीन बच्चे झुलसे

देवास – शहर के नाैसराबाद क्षेत्र में शासकीय शाैचालय के सामने खाली पड़ी जगह पर रविवार काे तीन बच्चे खेल रहे थे कि ऊपर से गुजरने वाली 132 केवी लाइन से जाेरदार आवाज आई और तीनाें बच्चे झुलस गए। बच्चाें काे झुलसता देख पड़ाेसियाें ने कंबल ओढ़ाया और जिसके बाद बच्चो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।

जानकारी अनुसार जिला अस्पताल में दस मिनट तक रखने के बाद बच्चो को इंदौर रैफर कर दिया गया। बच्चो के नाम फैजान (12), सुफियान (8) व सुमैय्या (4) बताया जा रहा है।

बच्चाें के साथ हुए हादसे की जानकारी मिलते ही वार्ड के पूर्व पार्षद प्यारेमियां पठान तीनाें के उपचार के लिए इंदाैर पहुंचे और टी चाैइथराम अस्पताल में भर्ती करवाया।
लाइन के संपर्क में काेई भी आता है ताे यह मिली सेकंंड में बंद हाे जाती है ताकि बड़ा नुकसान या हादसा नहीं हाे सके। जमीन पर खेल रहे बच्चे कैसे चपेट में आया यह समझना मुश्किल है।

श्रीमती चंद्रकांता जोशी के निधन पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा सादर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कन्नौद:- श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप जोशी, राजा जोशी, डॉ संजय व रूपेश जोशी की माता जी
श्रीमती चन्द्रकांता जोशी का निधन हो गया उनके निधन से क्षैत्र मे शोक का वातावरण है
उनके निधन पर सामाजिक राजनैतिक धार्मिक एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा शोक व्यक्त कर श्रद्धांजली अर्पित की।

चंचल भारतीय✒️

देवास – आज आई 348 लोगों की रिपोर्ट मे 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 26 अक्टूबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-सिविल लाईन,देवास ,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
2 पताः-राजाराम नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
3 पताः-श्री नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
4 पताः-हीरापुर ,देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
5 पताः-सोमगांव,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
6 पताः-धामंदा,देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
7 पताः-आवास नगर,देवास ,महिला ,उम्र 24 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 514
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 348
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 7
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 341
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 51564
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 51132
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1856
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 49033
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 4
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1787
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 46
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 432
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.63
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.28
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.24
                                                         (डॉ एम.पी.शर्मा )                                          
                                    मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी के समर्थन में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया रोड शो

कोई किसान ना करे ब्याज की चिंता, मामा कम करेगा ब्याज का बोझ- श्री शिवराज सिंह चौहान

देवास। कोई भी किसान ब्याज की चिंता मत करना। तुम्हारा मामा सारे ब्याज का बोझ कम कर देगा। 15 महीने पहले झूठे वचनों की जो सरकार आई थी, उसके झूठे वादों का महल ढह गया है। किसानों का 55 हजार करोड़ का कर्ज था, जिसके बदले लाल-पीले फार्म भरवाकर किसानों को डिफाल्टर बना दिया। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मानकुंड में आमसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री चौहान ने भाजपा प्रत्याशी श्री मनोज चौधरी के समर्थन में मानकुण्ड से एक दर्जन से अधिक गांव में रोड शो कर जनता से समर्थन और आशीर्वाद मांगा।

भाजपा जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल ने बताया कि श्री चौहान ने मानकुण्ड में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 55 हजार करोड़ में से मात्र 6 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया गया। कर्ज माफी के चक्कर में किसान डिफॉल्टर हुए और उनके ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ गया। युवाओं के लिए उन्होंने कहा कि भर्तियों से प्रतिबंध हट गया है। पुलिस भर्ती भी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा युवाओं को कई रोजगार के अवसर मिलेंगे। किसानों के लिए उन्होंने कहा कि भावन्तर योजना का लाभ भी फिर से हर किसान को मिलेगा। उन्होंने संबल योजना के माध्यम से प्रत्येक ऐसे परिवार जो 8 लाख से कम वार्षिक आय वाले हैं, उन्हें लाभ दिलाने की बात कही। श्री चौहान ने कहा कि कमलनाथ ने सारी जनहितैषी योजनाओं को बंद कर दिया था। अब इन सारी योजनाओं को फिर से शुरू किया जाएगा।रोड शो में जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, नंदकिशोर पाटीदार, रायसिंह सेंधव, देवास महाराज विक्रमसिंह पवार, नारायण सिंह चौधरी, पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा, तेजसिंह सेंधव, हाटपीपल्या मंडल अध्यक्ष बलवानसिंह उदावत, देवकरण पाटीदार, जगदीश चौधरी सहित हजारों कार्यकर्ता एवं कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।