बूथ प्रबंधन पर हाटपीपल्या ग्रामीण मण्डल के ग्राम पोनासा में बैठक आयोजित

प्रत्येक कार्यकर्ताओं से रायसिंह सेंधव ने की चर्चा , बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल

देवास/हाटपीपल्या। भाजपा प्रत्याशी मनोज चोधरी को मतदाताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिताने का पक्का मन बना लिया है। मनोज चौधरी को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने के लिए म.प्र. पाठ्य पुस्तक निगम पूर्व अध्यक्ष एवं हाटपीपल्या ग्रामीण प्रभारी रायसिंह सेंधव अपनी कार्यकर्ताओं की टीम के साथ रातदिन चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। हाटपीपल्या ग्रामीण मंडल मे ग्राम पोनासा में बूथ प्रबंध पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को रायसिंह सेंधव ने अपना मार्गदर्शन दिया। प्रत्येक कार्यकर्ताओं से श्री सेंधव ने बूथ प्रबंधन पर चर्चा की। इस दौरान रायसिंह सेंधव ने मेरा बूथ सबसे मजबूत। बूथ जीता, चुनाव जीता के नारे के साथ भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उक्त जानकारी दिनेश सांखला ने दी।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल के गोगी का किरदार निभाने वाले समय शाह को मिली जान से मारने की धमकी

‘कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘गोगी’ का किरदार निभाने वाले समय शाह को जान से मारने की धमकी मिली हैउनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है, शूटिंग तेल लौटते वक्त समय को उनकी सोसाइटी के बाहर कुछ लड़कों ने रोककर जान से मारने की धमकी दी थी।समय शाह के परिजन को भी इस बात से चिंता हो रही है, वे चाहते हैं कि इस मामले में जल्द कार्रवाई हो।

समय का आरोप है कि इस घटना के बाद से लगातार अलग-अलग लोग उनकी सोसाइटी के बाहर आकर उनके बारे में पूछताछ कर रहे हैं। किसी अनहोनी से बचने के लिए ही समय ने यह केस दर्ज करवाया है। समय के मुताबिक, उन्हें धमकाने वालों को वे पहचानते नहीं है, लेकिन उनकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। पुलिस इसी वीडियो फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।समय के मुताबिक, उनका घर फर्स्ट फ्लोर पर है और नीचे से गुजरने वाले लोगों की तेज आवाज आसानी से सुनी जा सकती है। पिछले 15 दिनों के दौरान उन्होंने तीन बार कुछ लड़कों को उनके घर के नीचे खड़े होकर उन्हें गालियां देते हुए सुना है।

देवास – आज आई 682 लोगों की रिपोर्ट मे 4 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव


कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 30 अक्टूबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-रेवाबाग,देवास ,पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
2 पताः-राधागंज,देवास ,महिला,उम्र 70 वर्ष
3 पताः-बजरंगबली नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 39 वर्ष
4 पताः-सरदार पटेल मार्ग,देवास ,पुरूष ,उम्र 34 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 645
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 682
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 4
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 678
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 53355
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 52936
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1870
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 50823
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1820
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 27
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 419
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.53
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.33
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.23
                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

श्री विजयवर्गीय ने ग्राम सिया में जनसभा के दौरान किया भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन

देवास। हाटपिपल्या विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरूवार को अपने संकल्प पत्र का विमोचन किया। संकल्प पत्र का विमोचन ग्राम सिया में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी, शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, सुरेश आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विक्रमसिंह पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, बहादुर मुकाती, मंडल अध्यक्ष पवनसिंह चंदाना, ईश्वरसिंह सरपंच सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा जीतेगी प्रदेश की 28 सीटें- श्री विजयवर्गीय

भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि ग्राम सिया में संकल्प पत्र का विमोचन राष्ट्रीय महासचिव के मैराथन रोड शो के पूर्व किया गया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्री विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा प्रदेश में 28 की 28 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल करेगी। प्रदेश में शिवराज की लहर है, भ्रष्टाचारियों को हटाने की लहर है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने कर्ज माफी पर झूठ बोला, बेरोजगारी भत्ते पर झूठ बोला, जिससे प्रदेश की जनता परेशान थी। उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजयसिंह की जोड़ी पर तंज करते हुए कहा कि इन दोनों जादूगरों की बात में श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आ गए।

कपटनाथ ने कुर्सी पर बैठने के बाद सबको भूला दिया। दिग्विजयसिंह ने एक सरकारी बंगला लेकर ट्रांसफर उद्योग शुरू कर दिया और प्रदेशभर के बेरोजगार कांग्रेसियों को रोजगार दे दिया। प्रदेश के विकास और अपने वादों की चिंता नहीं की, जिसके चलते सिंधिया जी को अपने वचन की लाज रखने के लिए मोदी जी की विकास की ट्रेन में चढ़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस की वादाखिलाफी के कारण हो रहे हैं और इस चुनाव में हमें कांग्रेस को उसके झूठ के लिए सबक सिखाना है। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा नेता, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।

देवास – आज आई 295 लोगों की रिपोर्ट मे 0 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 29 अक्टूबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-शुन्य

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 621
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 295
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 0
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 295
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 52710
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 52254
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1866
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 50145
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 14
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1820
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 23
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 456
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.57
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.53
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.23
                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तंभ का निधन

भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष एवं पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष और नगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कैलाश जी जोशी के चुनाव संचालक एवं राठौर समाज के वरिष्ठ आदरणीय उपकार लाल जी पडियार आज आकस्मिक निधन हो गया उनके निधन पर राठौर समाज द्वारा शोक व्यक्त किया गया एवं नगर के पत्रकार नई दुनिया के प्रतिनिधि विनय जी बोथरा, युवा भाजपा नेता अमित धो लिए, युवा पत्रकार उत्तम आचार्य, के द्वारा मुक्तिधाम पर श्रद्धांजलि दी गई। फोन के माध्यम से माननीय विधायक पहाड़ सिंह जी कन्नौज, सांसद नंदकुमार सिंह जी चौहान, युवा समाजसेवी जयदीप सिंह जी उदावत द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

? उत्तम आचार्य

देवास – कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत दो आरोपी को किया जिलाबदर

देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आरो‍पी राहुल बामनिया पिता लालजीराम बामनिया उम्र 25 साल निवासी गणेशपुरी देवास थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास को छ: माह तथा जे.पी. उर्फ जयप्रकाश पिता शम्‍भु गुर्जर उम्र 35 वर्ष निवासी जवाहर मार्ग बागली थाना बागली को तीन माह के लिए जिलाबदर किया है। जिला दंडाधिकारी ने निर्देश दिये कि आदेश प्राप्ति से 24 घण्‍टे के भीतर आरो‍पी जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

रावण के चेहरे को एडिट कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं संघ संचालक के चेहरे लगाकर किए वायरल -पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी पर प्रकरण दर्ज

देवास। प्रधानमंत्री, आरएसएस संचालक, उप्र मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के चेहरे रावण पर लगाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आहत करने की शिकायत ग्राम जलोदिया निवासी कुंदनसिंह गौतम ने बरोठा थाना में आवेदन देकर की। तत्पश्चात पुलिस ने आरोपी पर प्रकरण दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता गौतम ने बताया राजवीर पिता बनेसिह निवासी ग्राम खोकरिया ने सोशल मिडिया पर रावण के चेहरो को एडिट कर रावण के फोटो पर भारत शासन के प्रधानमंत्री नरेन्दिसह मोदी, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस स्वंय सेवक संचालक मोहन भागवत, गृहमंत्री अमीत शाह व जेपी नडडा, मुकेश अम्बानी के चेहरो को सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओ की भावनाओ को आहत करने के आशय से आपत्ति जनक रूप में अपलोड किए। जिसकी शिकायत पश्चात आरोपी राजवीर के विरुद्ध धारा 505 भादवि के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया। कुंदन गौतम ने बताया कि आरोपी राजवीर के द्वारा इस प्रकार का कृत्य कर हम कार्यक्रताओ की भावनाओ को आहत किया है। आरोपी के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए, जिससे आगे से कोई इस प्रकार का कृत्य नही कर सके।

देवास – आज आई 259 लोगों की रिपोर्ट मे 2 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 28 अक्टूबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-रेलवेे कालोनी,देवास ,पुरूष ,उम्र 27 वर्ष
2 पताः-पुलिस लाईन,देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 282
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 259
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 2
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 257
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 52089
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 51959
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1866
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 49850
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 12
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1806
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 37
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 130
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.59
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.78
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.23
                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

सिंगावदा में श्री सिंधिया ने किया सभा को संबोधित

अब जनता को कमलनाथ और दिग्गी राजा का दरवाजा बंद करना है- श्री सिंधिया

देवास। 15 महीने में नोट की सरकार नोट बनाकर खिसक गई। अब वोट के लिए हाटपिपलिया याद आ रहा है। इन 15 महीनों में विकास का एक भी काम नहीं हुआ। जब मनोज चौधरी काम के लिए जाते थे तो कमलनाथ ने दरवाजा बंद कर दिया। अब जनता को कमलनाथ और दिग्गी राजा का दरवाजा बंद करना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सिंगावदा में विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा की अब जनता को विकास और विनाश में से एक को चुनना है। श्री सिंधिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में जयकार श्रीराम की होती है, जबकि कांग्रेस के अहंकारी नेता अपनी जय जयकार करवाते हैं। सिंधिया ने आगे कहा कि जो 10 दिन में सीएम बदलने की बात करते थे, उन लोगों ने किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ नहीं कर प्रदेश के किसानों के साथ विश्वासघात किया है। शिवराज सिंह चौहान ने आते ही किसानों का फसल बीमा करवाया। पीएम किसान सम्मान निधि में 4 हजार रुपए और जोड़कर पूरे 10 हजार रुपए किसानों को दिया।
पहले दिग्गी और कमलनाथ की गद्दार सरकार थी और अब शिवराज की कमाल की सरकार है। इससे पूर्व उन्होंने सिंगावदा गांव के साथ अपना पुराना संबंध बताते हुए कहा कि 1968 में राजमाता विजयाराजे सिंधिया का इस गांव में आगमन हुआ था। तभी से इस गांव से उनका संबंध है। उन्होंने कहा मेरी कोई जाति नहीं, मेरा धर्म है सिर्फ प्रदेश की जनता की सेवा करना। 2018 में प्रतिस्पर्धा शिवराज सिंह चौहान और मेरे बीच में थी। हमारा दल अलग था, लेकिन सोच एक ही थी, प्रदेश की जनता का कल्याण और विकास करना। अब हम दोनों एक साथ हैं तो उस तरफ कुछ नहीं बचा। अब उस तरफ एक जोड़ी है, जिसने 40 साल से जनता को चौपट किया। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही यह जोड़ी परदे के पीछे छुप जाती है और चुनाव खत्म होते ही एक सीएम तो दूसरे सुपर सीएम बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी भी अभिलाषा थी कि प्रदेश में चौमुखी विकास हो, लेकिन 15 महीने में कमलनाथ और दिग्विजयसिंह ने वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना डाला। कमलनाथ 15 महीने में एक बार भी जनता के बीच नहीं गए। उन्होंने कहा जो सरकार जनता से गद्दारी करेगी उसे धूल चटाने का काम ज्योतिरादित्य सिंधिया करेगा। श्री सिंधिया ने क्षेत्र की जनता से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज चौधरी को वोट देकर प्रदेश की सरकार को मजबूत बनाने का अनुरोध किया।

डूब गया जो जहाज अब उसको नहीं तैराना है- मनोज चौधरी

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो जहाज डूब चुका है अब उसको नहीं तैराना है। उन्होंने कहा सिर्फ सिंधिया जी के कारण 2003 से लेकर 2018 तक चली सरकार बदली थी। सिंधिया जी के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया था। वचन नहीं निभाने के कारण सिंधिया जी को सड़क पर आना पड़ा। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार ने शिवराज सरकार की तमाम जनहितैषी योजनाओं को बंद कर दिया था। यहां तक कि छात्रों को लैपटॉप देना, संबल योजना और बुजुर्गों के लिए तीर्थ दर्शन योजना भी बंद कर दी गई थी। कमलनाथ सरकार ने गरीबों के साथ अन्याय किया, जिसका फल उन्होंने भुगता। श्री चौधरी ने क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र का संपूर्ण विकास होगा।

कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित

सभा में हाटपिपल्या विधानसभा उपचुनाव प्रभारी जीतू जिराती, सह प्रभारी गायत्री राजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विक्रमसिंह पवार, चुनाव संचालक सुरेश आर्य, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, नंदकिशोर पाटीदार, बहादुर मुकाती, सुभाष शर्मा, पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र भारती, नारायण सिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष देवकरण पाटीदार, दुर्गेश अग्रवाल, ऋषि वर्मा आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन मनोहरसिंह पवार ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष पवनसिंह चंदाना ने माना। सभा में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग, वरिष्ठ जन और महिलाएं उपस्थित थीं।