आष्टा:- covid 19 को ध्यान रखते हुए रावण के पुतले का साइज छोटा कर के 10 फिट के रावण के पुतले का निर्माण शासन के नियमानुसार किया जा रहा है!रावण निर्माण समिति के द्वारा आज भूमि पूजन के अवसर पर रूपेश राठौर,राजेंद्र ठाकुर मुरावर वरिष्ठ अनाज व्यपारी कमल ताम्रकार ने साफा बांध कर स्वागत किया भूमि पूजन में लखन पाटीदार ,आनद गोस्वामी,डॉ रतन सिंह उपस्थित हुए
1. दर्शनार्थी माता टेकरी पर दर्शन के लिए केवल शंख द्वार से ही ऊपर जा सकेंगे , दर्शन करने के पश्चात नीचे किसी भी मार्ग ( रपट मार्ग , सीडी मार्ग , धूनी मार्ग) से आ सकते हैं
2.इसी प्रकार इन दिनों में इंदौर से आने वाले सभी बसों को बाईपास से सर्किट हाउस होते हुए भोपाल चौराहे से बस स्टैंड आना होगा वापसी में यह बसें बस स्टैंड से एबी रोड होते हुए सीधा इंदौर की ओर जा सकते हैं
3 अन्य सभी प्रकार के वाहन जो भोपाल चौराहे की ओर जाना चाहते हैं उन्हें स्टेशन चौराहे से आवश्यक रूप से गजरा गियर राधा गंज होते हुए भोपाल चौराहे की ओर जाना होगा अर्थात स्टेशन तिराहे से बस स्टैंड होते हुए भोपाल चौराहे की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा
4 भोपाल चौराहे से बस स्टैंड होते हुए वाहन उज्जैन इंदौर की ओर जा सकते हैं अर्थात उक्त मार्ग वनवे रहेगा
5 बाहर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों की पार्किंग पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में कर सकते हैं
6.आम जनता से अपील है कि दिनांक 22:00 से 24 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात्रि 2:00 बजे तक अपने घरों की ओर जाने हेतु शहर के अंदर के मार्गों का उपयोग करें जिससे एबी रोड श्रद्धालुओं के उचित व्यवस्था हेतु उपयोग की जा सके
कांटाफोड़- पीसीसी सदस्य एवं नगर परिषद कांटाफोड़ के पूर्व उपाध्यक्ष हर दिल अजीज, मृदु भाषी मनोज होलानी का जन्म दिन इस वर्ष कोरोना काल को देखते हुवे सादगी से मनाया गया। जन्म दिवस पर क्षेत्र के सभी राजनीतिक,सामाजिक एवं गणमान्य नागरिकों सहित क्षेत्र वासियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर युवाओं ने महात्मा गांधी चौराह पर पुष्प माला पहनाकर केक काटकर जन्म दिन मनाया इस अवसर पर सुशील पंसारी, विजय तिवारी, ओम प्रकाश परमार, कमल पाराशर,मनीष मालवीया, कपिल व्यास,भूषण तिवारी, अर्पित जायसवाल, ललित सोनी आदि उपस्थित थे।
देवास = प्रतिवर्ष अनुसार शारदीय नवरात्रि के दौरान कांग्रेस परिवार के द्वारा माता टेकरी स्थित पथवे पर बड़ी संख्या में माता बहनों के साथ परिक्रमा की जाती है। इस वर्ष कोरोनावायरस के चलते समिति के द्वारा परंपरा बनी रहे प्रतीक स्वरूप 21 सदस्यों के साथ परिक्रमा की आयोजक आनिल गोस्वामी ने बताया कि सर्वप्रथम सीढ़ी मार्ग पर माता की आरती की गई ।पश्चात शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं समिति के मार्गदर्शक मनोज राजानी के जन्मदिन के अवसर पर उनका पुष्पमाला पहना कर स्वागत गया । पश्चात समिति के सदस्यों ने कांग्रेस अध्यक्ष राजानी के साथ पथवे पर माता टेकरी की परिक्रमा की परिक्रमा की समाप्ति पर भक्तों को प्रसादी का वितरण किया। समिति के सदस्य पण्डित जयप्रकाश शास्त्री सुधीर शर्मा श्रीमती वंदना पांडे विशेष रूप से उपस्थित थे। इसी के साथ नरेंद्र यादव संतोष मोदी चंद्रपाल सिंह सोलंकी उमेश गवली रोहित शर्मा मुकेश शर्मा नीलेश वर्मा प्रतीक शास्त्री पवन शुक्ला प्रवीण श्रीवास्तव आदित्य दुबे राहुल पवार मोहन लाल सोनी राजू दरबार कमलेश गुप्ता राजेश जेसवालओम राठोड जय प्रकाश मालवीय आयुष तिवारी अंकित जैन सहित सदस्यों ने भाग लिया ।
ग्राम जमोड़ी में मारुति वेन कार से देशी मदिरा की 18 पेटियां जप्त
देवास। हाटपीपल्या विधानसभा उप निर्वाचन-2020 की आदर्श आचार सहिंता के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री अभिषेक तिवारी ने अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश जिले के समस्त वृत्त प्रभारी को दिए है। इसी तारतम्य में 19 अक्टूबर की रात्रि में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कण्ट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व में व्रत टोंकखुर्द में ग्राम जमोड़ी के पास एक संदिग्ध मारुती वेन कार का पीछा कर उसे रोका गया। वाहन कि तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर गत्ते कि कुल 18 पेटी, प्रत्येक पेटी में 50-50 पाव, कुल 900 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई जिसे मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजबद्ध किया गया, वाहन तथा मदिरा की कीमत लगभग 2 लाख 70 हजार रूपये है। इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे. पीएम मोदी ने मंगलवार दोपहर को ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी और लोगों से जुड़ने की अपील की. कोरोना वायरस संकट के बीच पीएम मोदी अब से पहले कई बार देश को संबोधित कर चुके हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार दोपहर को ट्वीट किया, ‘आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा, आप जरूर जुड़ें’.
आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।
Will be sharing a message with my fellow citizens at 6 PM this evening.
देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आरोपी जितेन्द्र उर्फ कट्टा पिता रामचन्दर उर्फ चंदर सिसोदिया उम्र 35 साल निवासी नीलकण्ठ मार्ग खेड़ी भौंरासा थाना भौंरासा को छ: माह, राजा पिता गजराज उम्र 27 साल निवासी बिजवाड़ थाना कांटाफोड़ तथा अरूण पिता आजाद उर्फ मेहरबानसिंह राठौर उम्र 31 साल निवासी ग्राम बगाना थाना विजयगंजमण्डी को तीन-तीन माह के लिए जिलाबदर किया है। जिला दंडाधिकारी ने निर्देश दिये कि आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर आरोपी जितेन्द्र उर्फ कट्टा पिता रामचन्दर उर्फ चंदर सिसोदिया उम्र 35 साल निवासी निलकण्ठ मार्ग खेड़ी भौंरासा थाना भौंरासा को छ: माह तथा राजा पिता गजराज उम्र 27 साल निवासी बिजवाड़ थाना कांटाफोड़ तथा अरूण पिता आजाद उर्फ मेहरबानसिंह राठौर उम्र 31 साल निवासी ग्राम बगाना थाना विजयगंजमण्डी को तीन-तीन माह के लिए जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
मुख्य नगरपालिका अधिकारीचुन्नीलाल जी जिनवाल, स्वच्छता प्रभारी प्रमोद जी शर्मा के निर्देशन में सहायक दरोगा लायक अली, नवरात्रि के मद्देनजर रात्रि कालीन विशेष सफाई करवाएं जा रही है! पूरे नगर एवं मुख्य मार्गों की लोगों को लगातार समझाइश भी दी जा रही है! मास्क नहीं पहनने वालों को फूल देकर भी समझाया जा रहा है। अगली बार मास्क नहीं पहनने पर चालानी कार्यवाही भी की जा रही है ज्ञात हो कि नगर परिषद द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।
कन्नौद:- श्रीमती ममता अग्रवाल माध्यमिक विद्यालय शिक्षिका कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद के द्वारा देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, देवास मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शीतला पटलेे, देवास जिला शिक्षा अधिकारी को दिनांक 28 सितंबर 2020 को लिखित पत्र के माध्यम से शिकायत करती है की एस. एम.डी.सी द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की व्यवस्थापक/अधीक्षक के पद पर सन 2018 से कार्यरत है और शिक्षक धर्मेंद्र मेहता छात्रावास के संचालन अध्यक्ष पद पर होकर शासन का अहित कर कई वित्तीय अनियमितताएं की गई है, श्रीमती ममता अग्रवाल आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र में लिखती है की शिक्षक धर्मेंद्र मेहता के द्वारा मुझ से चैक पर पहले ही हस्ताक्षर करवा लिए जाते हैं और किस-किस को भुगतान किया जाता है यह बात मुझे नहीं बताई जाती। अधिकांश मामलों में छात्रावास संचालन के लिए सब्जी लकड़ी के दूध का पैसा मेरे निजी रुपयों क्रय करना पड़ता है उसके बाद मुझे रुपए दिए जाते हैं। धर्मेंद्र मेहता शिक्षक के द्वारा सत्र 2019-20 के साहू किराना को राशि भुगतान हेतु मुझसे एस.एम. डी. सी. बालिका छात्रावास बैंक ऑफ इंडिया शाखा कन्नौद का चेक नंबर- 111289 दिनांक 30 मार्च 2020 राशी ₹306442/- पर हस्ताक्षर कराए गए थे।शिक्षिका श्रीमती ममता अग्रवाल से साहू किराना के व्यवसाई प्रमोद साहू ने रुपए मांगे तब रुपए भुगतान को लेकर पड़ताल की गई तो धर्मेंद्र मेहता शिक्षक के द्वारा एस.एम.डी.सी. बालिका छात्रावास कन्नौद के द्वारा जारी बैंक ऑफ इंडिया शाखा कन्नौद का चेक नंबर-111289 को अपने भाई प्रमोद मेहता के बैंक ऑफ इंडिया शाखा कन्नौद के खाता नंबर-891610110005915 में दिनांक 29 जुन 2020 को ₹306442/- का जमा किया गया। शिक्षक धर्मेंद्र मेहता ने चेक किराना व्यवसाई प्रमोद साहू को भुगतान हेतु देना था लेकिन रुपए हड़पने की नीयत से अपने सगे भाई प्रमोद मेहता के खाते में रुपए जमा कर दिए गए। देवास के वरिष्ठ जिम्मेदार अधिकारियों को शिक्षिका श्रीमती ममता अग्रवाल आशंका व्यक्त करते हुए शिकायत पत्र में लिखती है कि धर्मेंद्र मेहता शिक्षक के द्वारा छात्रावास संचालन संबंध में हिसाब नहीं बताया जाता मुझसे चेक पर हस्ताक्षर करवाकर पता नहीं किन -किन को रुपए चुकाए गए हैं। इस प्रकार की शिक्षक धर्मेंद्र मेहता के द्वारा कई वित्तीय अनियमितताएं छात्रावास संचालन में की गई है शिक्षक धर्मेंद्र मेहता फर्जी पेमेंट भुगतान में साजिश के तहत फसवा सकता है इसका भी श्रीमती ममता अग्रवाल को डर बना हुआ है। श्रीमती ममता अग्रवाल के द्वारा पूर्व में भी शिक्षक धर्मेंद्र मेहता की कार्यप्रणाली को लेकर कई शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शिक्षक धर्मेंद्र मेहता का वर्ष 2016 में कन्नौद तहसील के ग्राम शेरगोना के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में स्थानांतरण हो गया था लेकिन अपने प्रभाव व तानाशाही मनमानी रवैया के चलते शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से रिलीव नहीं हुए? एक बड़ा जांच का विषय है। शिकायत होने पर संबंधित जांच अधिकारी भी जिले के शिक्षा विभाग से आते हैं जिनका आपसी तालमेल व पहले से ही मधुर संबंध होते हैं संबंधों के फायदे होने के कारण संरक्षण व जांच के नाम लीपापोती करके जांच रिपोर्ट को कमजोर बना कर भ्रष्टाचार करने वालों को बचाया जाता है जांच अधिकारी भी संदेह के दायरे में है। शासन के लाखों रुपया भ्रष्टाचार की तथ्यात्मक शिकायत होने के बाद भी संबंधित भ्रष्ट शिक्षक के ऊपर अमानत में खयानत का महीनों बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रकरण दर्ज नहीं होता? विभागीय कार्रवाई नहीं हुई? ऐसे शासन का अहित करने वाले आर्थिक भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद दिखावे के नाम पर नाम मात्र की कार्यवाही कर दी जाती है। अंधेरी नगरी चौपट राजा की कहानी की तर्ज पर भ्रष्टाचार के खेल को प्रशासन के लोग बेशर्मी से मुख दर्शक होकर देखते हैं।इस प्रकार के शासन को चुना लगाने वाले आर्थिक अपराध के मामले आर्थिक प्रकोष्ठ के द्वारा विश्वसनीय जांच कराए जा कर ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर प्रकरण पंजीबद्ध कर सेवाओं से तत्काल निष्कासन किया जाना चाहिए। विभाग के विगत संपूर्ण कार्यकाल की टीम गठित कर विश्वसनीय वित्तीय लेखो की ठोस जांच की जाना चाहिए जिससे लाखों रुपए का भ्रष्टाचार उजागर होने की प्रबल आशंका है। और जिनके द्वारा झूठी जांच की गई है उनको भी इस मामले में संयुक्त आरोपी बनाया जाना चाहिए वह भुगतान किए गए रुपयों के संबंध में निविदा प्रकाशन कोटेशन बिल वाउचर की जांच की जा कर भुगतान के संबंध में संबंधित फर्म के द्वारा शासन को मिलने वाला नियमानुसार राजस्व जीएसटी कर की प्रमाणिक जांच की जाना चाहिए जिससे वास्तविकता का खुलासा हो सके।