देवास – आज आई 342 लोगों की रिपोर्ट मे 9 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 20 अक्टूबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-आनंद ऋषि नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 39 वर्ष
2 पताः-आनंद ऋषि नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 09 वर्ष
3 पताः-आनंद ऋषि नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 14 वर्ष
4 पताः-तुलजा विहार,देवास ,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
5 पताः-कालानी बाग ,देवास ,पुरूष ,उम्र 69 वर्ष
6 पताः-वार्ड-12 सतवास ,देवास ,महिला ,उम्र 23 वर्ष
7 पताः-मोति बंगला ,देवास ,महिला ,उम्र 29 वर्ष
8 पताः-लोहारदा युनियन बैंक ,देवास ,पुरूष ,उम्र 31 वर्ष
9 पताः-बरखेडा सोमा ,देवास ,महिला ,उम्र 17 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 477
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 342
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 9
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 333
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 48942
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 48666
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1816
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 46607
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 21
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1705
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 88
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 276
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.73
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 93.89
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.27
                                                         (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                    मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

संभागायुक्त श्री शर्मा और आईजी श्री गुप्ता किया टेकरी का निरीक्षण

देवास । संभागायुक्त श्री आनंद कुमार शर्मा और आईजी श्री राकेश कुमार गुप्ता ने आज माताजी की टेकरी पर माताजी के दर्शन किये और माताजी टेकरी पर व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नवरात्रि पर्व के दौरान माताजी की टेकरी पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशान न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। श्रद्धालुओं को माताजी के दर्शन सुगमता से इस बात का ध्यान रखा जाएं। श्रद्धालुओं की भीड़ एक साथ न हो इस पर भी ध्यान दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए चलायमान तरीके से दर्शन कराये। दर्शनार्थियों को एक जगह ज्‍यादा देर खडे न रहने दे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं से कोविड-19 के तहत जारी गाइडलाइन का भी पालन करवाया जाए। यदि किसी श्रद्धालु ने मास्‍क नहीं लगाया है तो उन्‍हें मास्‍क लगाने का कहे। टेकरी पर हाथ धोने की तथा सेनेटाईजर की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था रखे। उज्‍जैन कमिश्‍नर श्री शर्मा और आईजी श्री गुप्‍ता ने हाटपीपल्‍या विधानसभा उप निर्वाचन के लिए उत्‍कृष्‍ट विद्यालय देवास में बनाये गये स्‍ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन-2020 के लिए जारी आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। अधिकारी-कर्मचारी भी आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करे। निर्वाचन हेतु नियुक्त सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाए। मतदान केन्द्रों पर समय रहते ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि एफएसटी, एसएसटी दलों को क्रियाशील करें। दलों द्वारा की जा रही कार्रवाई की सतत मॉनीटरिंग भी की जाए। मतदाता जागरूकता हेतु अधिक से अधिक स्वीप गतिविधियां की जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव सभाओं की अनुमति आयोग के निर्देशानुसार ही दी जाए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, डीआईजी श्री मनीष कपूरिया, एसपी डॉ शिवदयाल सिंह, सीईओं जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

निर्धन बच्चों को शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कॉपी, पुस्तके एवं वस्त्र वितरीत किए

देवास। संस्था तन्जीम दावत ए हक के अध्यक्ष अकरम शेख तृप्ति के नेतृत्व में स्टेशन रोड़ स्थित सागर होटल पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के जन्मदिवस के एक दिन पूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत आल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर एवं हाटपीपल्या ओब्जर्वर (प्रभारी) प्रमोद दुबे के मुख्य आतिथ्य में श्री राजानी ने पढ़ाई करने वाले निर्धन बच्चों को कॉपी, पुस्तक, पेन, पेंसिल सहित वस्त्रों का वितरण किया। तत्पश्चात बच्चों के साथ केक काटकर बच्चों को खिलाया गया। इस अवसर पर एडव्होकेट सुरेश चौधरी, असलम सागर, गुरूचरण सलूजा, दीपक चौधरी, दीपेश कानूनगो, जैनेन्द्रसिंह पवार, डॉ. अकबर खान, सैय्यद अब्दुल बारी, एआर शेख, इंटक नेता जगदीश चौहान, असलम फेज सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश चौधरी ने किया एवं आभार बशीर बड़ोदिया ने माना।

कमलनाथ ने किया नारी शक्ति का अपमान, विरोध स्वरूप भाजपा ने दिया मौन धरना

देवास। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मप्र सरकार की मंत्री श्रीमती इमरती देवी पर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने सोमवार को मंडूक पुष्कर स्थित धरना स्थल पर मौन धरना दिया। धरने में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने एक सभा में प्रदेश सरकार में मंत्री इमरती देवी को लेकर अशोभनीय भाषा का उपयोग किया था। इसके विरोध स्वरूप भाजपा ने सभी जिला मुख्यालयों पर मौन धरना दिया। धरने में भाजपा नेता कमलनाथ के कृत्य के विरोध में अलग-अलग नारे लिखी तख्तियां लेकर मौन बैठे थे। देवास जिला मुख्यालय पर आयोजित धरने में पूर्व मंत्री दीपक जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, बहादुर मुकाती, नारायण सिंह चौधरी, ओम जोशी, विनीता व्यास, राजेश यादव, संजय दायमा, इरफान अली, जयवर्धन जोशी, चंद्रशेखर मालवीय, सुमेर सिंह ठाकुर, मनीष डांगी, प्रिया शर्मा, मीना भवालकर, पुष्पलता सोनगरा, सुदर्शन दुबे, राजेश बारोड, ईश्वर सिंह सोलंकी, दिनेश जाट, भोजराज सिंह जादौन, संजय आचार्य, देवेंद्र नवगोत्री, कमल अहिरवार राजू पहाड़िया, ओम प्रकाश यादव, नितिन शेल्के, दुर्गेश चिल्लोरिया, दीपक बैरागी, प्रतीक सोलंकी, आलोक साहू, अशोक जाट, राजू बाई चौधरी, तनय चौधरी, मनोहर जाधव, प्रभात कल्याणे, नयन कानूनगो, अर्जुन चौधरी, विपिन रघुवंशी, सुरेंद्र गायकवाड़, भरत व्यास, राजा अकोदिया, अशोक लखमानी, राजू पाल, बजरंग बैरवा, सुमेर सिंह परिहार सहित पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

पार्किंग व्यवस्था के बावजूद अस्पताल परिसर में अस्तव्यस्त रूप से खड़े रहते है वाहन

देवास। महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में पर्याप्त रूप से वाहन पार्किंग व्यवस्था होने के बावजूद कई वाहन अस्पताल परिसर में अस्त व्यस्त रूप से खड़े रहते है, जिससे मरीज के परिजनों एव अन्य लोगों को आने जाने व निकलने में काफी परेशानी के साथ एम्बूलेंस निकलने में भी दिक्कते आती है। सामाजिक कार्यकर्ता प्यारेलाल बंजारे ने बताया कि जिला चिकित्सालय में प्रवेश करते ही वाहन पार्किंग की व्यवस्था है, लेकिन अस्पताल में ऐसे कई लोग आते है जो नियमों की धज्जियां उड़ाकर वाहन को पार्किंग में न खड़े करते हुए अस्पताल परिसर में जिधर जगह दिखे वहां खड़ा कर देते है। वाहन की भरमार के कारण एम्बूलेंस, मरीजों को लेकर आने वाले वाहन, अस्पताल परिसर में स्थित दुकान में जाने के लिए काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में पार्किंग स्थल पर कार्य करने वाले लडक़ों द्वारा समझाईश दी जाने पर लडऩे के लिए उतारू तक हो जाते है। श्री बंजारे में जिला कलेक्टर एवं सीएमएचओं से मांग की है कि अस्पताल परिसर में निर्धारित पार्किंग स्थल बना हुआ है। वहीं पर ही वाहन खड़े करवाया जाए। सिर्फ एम्बूलेंस एवं अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर व कर्मचारी को ही परिसर में वाहन ले जाने की अनुमति दी जाए।

देवास – सीवरेज में कनेक्शन को लेकर रहवासि क्यो पैसे दे? नगर निगम स्वयं निशुल्क कनेक्शन करें – कांग्रेस

        
देवास । देवास नगर निगम द्वारा यू आई डी एस एस एम टी सीवरेज योजना के तहत विभिन्न वार्ड में सीवरेज लाइन डाली जाने का कार्य पूर्ण हो चुका है इसके अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 2 3 4 6 7 8 9 10 11 12 13 30 31 32 33 क्षेत्र में सीवरेज योजना के तहत डाली लाइन का कार्य पूर्ण होकर रहवासी अपने घरों के सीवरेज कनेक्शन के लिए ऑनलाइन या नगर निगम में आवेदन देकर अपने घरों की नालियों के कनेक्शन सीवरेज से कर सकेंगे इसके लिए नगर निगम के द्वारा निर्धारित शुल्क रखा गया है । शुल्क जमा कर रहवासी  सीवरेज की लाइन से अपने घर की नाली को जोड़ सकेंगे ।। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि सीवरेज प्रोजेक्ट में कनेक्शन लेने को लेकर ना तो पिछली चुनी हुई परिषद में कोई निर्णय हुआ है ना सीवरेज प्रोजेक्ट बनने के दौरान इस तरह का कि कोई बात हुई है। बावजूद नगर निगम के अधिकारी एकतरफा निर्णय लेते हुए शहर के लोगों पर यह शुल्क का बोझ लगा रहे है । एक ओर  कोरोनावायरस महामारी व विधुतमण्डल द्वारा दिए जा रहे अत्याधिक बिल के चलते शहर के लोग पहले ही परेशान हैं दूसरा नगर निगम के द्वारा इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान से लोगों में रोष है। आम नागरिकों को क्या लेना देना उनके घर से निकली लाइन पुरानी नालियों में जुड़ी हुई है। वह पैसे देकर क्यों  सीवरेज कनेक्शन लेगा यह तो नगर निगम को चाहिए कि वह हर घर की निशुल्क रूप से नालियों को सीवरेज की नालियों से जोड़ें। कांग्रेस नगर निगम के द्वारा लिए जाने वाले शुल्क का विरोध करती है वही मांग करती है कि नगर निगम कमिश्नर तत्काल जनहित में निर्णय लेते हुए शुल्क जमा करने वाला निर्णय वापसले 

देवास – बीच मोड़ पर कई दिनों से खुला पड़ा चेम्बर, दे रहा हादसे को न्यौता

देवास। प्रेमनगर पार्ट 2 में परमार स्टूडिया के समीप मोड़ पर काफी लंबे समय से सीवरेज लाईन का चेंबर खुला एवं क्षतिग्रस्त है। सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल अग्रवाल ने बताया कि उक्त चेम्बर से रहवासियों में हादसे एवं जानमाल की हानि का भय बना हुआ है। कई बार इसके बारे में नगर निगम में शिकायत कर ध्यान आकर्षित किया गया। सडक़ के बीचोबीच एवं मोड़ पर होने से वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती है। कई वाहन तो इस चेम्बर के शिकार हो चुके है। शिकायत के बावजूद निगम के पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा चेम्बर को ढका नही गया। क्या प्रशासन एवं नगर निगम किसी दुर्घटना का इंतजार है। श्री अग्रवाल ने स्थानीय प्रशासन से शीघ्र चेम्बर को ढकने एवं मरम्मतिकरण करने की अपील की है। 

देवास – आज आई 306 लोगों की रिपोर्ट मे 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव


कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 19 अक्टूबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-मैन रोड सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
2 पताः-मैन रोड सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 04 वर्ष
3 पताः-नई आबादी बालगढ,देवास ,पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
4 पताः-मेहंदीखेडा,देवास ,पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
5 पताः-पटाडिया नजदीक ,देवास ,पुरूष,उम्र 53 वर्ष
6 पताः-संजय नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 60 वर्ष
7 पताः-रानी बाग,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष

1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 268
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 306
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 7
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 299
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 48465
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 48324
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1807
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 46274
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 23
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1684
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 100
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 141
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.74
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 93.19
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.27


                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

जनता के लिए जमीन पर काम करते रहेंगे – श्री सिंधिया

हाटपिपलिया/देवास जनता के लिए हम हमेशा जमीन पर काम करते रहेंगे और मध्य प्रदेश की जनता के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। शिवराज सिंह चौहान और मेरा जन्म इसी माटी में हुआ हम यहीं के हैं। कमलनाथ जी का जन्म कहां हुआ, भगवान जाने? यह बात राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेवरी में रोड शो के बाद आयोजित जनसभा में कही। श्री सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के साथ इन्होंने धोखा किया। कमलनाथ की सरकार ने किसान, युवा और महिलाओं के हितों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास होगा।

इस बार 3 नवंबर को मनाना है दशहरा – श्री पांडे

नेवरी में सभा को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने कहा कि इस बार प्रत्येक कार्यकर्ता को मेहनत करना है और दशहरा 3 नवंबर को मनाना है। उन्होंने कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ ने युवाओं के स्वाभिमान से खिलवाड़ किया। किसानों का शोषण किया, कर्ज माफी का झूठा वादा किया और महिलाओं को मिलने वाली शिवराज सरकार की सुविधाओं को भी बंद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान पर दिए गए कांग्रेसी नेताओं के बयान को लेकर कविता की लाइनें ‘बरगद की बात करते हैं गमले में टिके लोग’ बोलते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान वह बरगद है, जो सब को छाया देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतत मेहनत करने का आह्वान किया।

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

सभा के पूर्व श्री सिंधिया नेवरी पहुंचे, जहां बरोठा फाटा से रोड शो के माध्यम से जनता से भाजपा का समर्थन करने की अपील की। रोड शो में भारी संख्या में लोग उमड़े और श्री सिंधिया का घरों की छत पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्री सिंधिया के साथ भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल एवं देवास महाराज विक्रम सिंह पवार भी खुली जीप में सवार थे। रोड शो खत्म होने के तुरंत बाद श्री सिंधिया ने सभा को संबोधित किया। *युवा स्वाभिमान यात्रा में उमड़े युवा कार्यकर्ता* रविवार को नेवरी में ही भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवा स्वाभिमान यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडे कार्यकर्ताओं के साथ रैली के रूप में नेवरी पहुंचे और सभा को संबोधित किया। युवा स्वाभिमान यात्रा के समापन अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजावत रैली में शामिल थे। रैली के बाद श्री पांडे ने सभा को संबोधित किया।

कई वरिष्ठ नेता रहे मंच पर उपस्थित

नेवरी में आयोजित सभा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी श्री जीतू जिराती, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, नंदकिशोर पाटीदार, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, तेजसिंह सेंधव आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री फूलसिंह चावड़ा ने किया। आभार सेक्टर प्रभारी रायसिंह सेंधव ने माना

देवास – आज आई 478 लोगों की रिपोर्ट मे 13 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 18 अक्टूबर 2020 (यूनिट.आई.डी.एस.पी.)

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-इंडियन बैंक मोति बंगला,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
  • 2 पताः-मैनाश्री कालोनी ,देवास ,महिला ,उम्र 18 वर्ष
  • 3 पताः-न्यू एमआईजी मुखर्जी नगर,देवास ,महिला ,उम्र 49 वर्ष
  • 4 पताः-वार्ड-07 बागली,देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
  • 5 पताः-सरदार पटेल मार्ग ,देवास ,पुरूष,उम्र 66 वर्ष
  • 6 पताः-बिजवाड फोरेस्ट रेंज आफिस कैम्पस ,देवास ,पुरूष,उम्र 58 वर्ष
  • 7 पताः-मुक्तिमार्ग ,देवास ,पुरूष,उम्र 22 वर्ष
  • 8 पताः-कुमारिया,देवास ,पुरूष ,उम्र 19 वर्ष
  • 9 पताः-सेखली,टोंकखुर्द ,देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
  • 10 पताः-सेखली,टोंकखुर्द ,देवास ,पुरूष ,उम्र 20 वर्ष
  • 11 पताः-सेखली,टोंकखुर्द ,देवास ,महिला ,उम्र 26 वर्ष
  • 12 पताः-निमाड नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
  • 13 पताः-निमाड नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष

1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 352
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 478
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 13
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 465
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 48197
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 48018
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1800
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 45975
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1661
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 116
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 179
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.75
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 92.28
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.28

                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास