चापड़ा का कुख्यात बदमाश_ देसी _कट्टे_ जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार

देवास/ चापड़ा :- अतिरिक्त _पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत_ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उप _निरीक्षक जेपी अनुरागी एवं आरक्षक नरेंद्र पटेल द्वारा चापड़ा के कुख्यात बदमाश रवि_ यादव को एक देसी कट्टे एवं जिंदा कारतूस_ सहित चापड़ा से गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरूद्ध धारा 25_27 आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीकृत किया गया!

चंचल भारतीय

ग्राम सिया के युवा सूफी गायक मनीष देव का टकाटक डांडिया हुआ वायरल

देवास। ग्राम सिया के युवा सूफी गायक मनीष देव द्वारा गाया गया गरबा टकाटक डांडिया का ऑनलाइन विमोचन यूट्यूब चैनल राज क्रिएशन फोटोग्राफी पर किया गया। राम जन्मभूमि पर्व के वायरल गीत राम धुनकी से लाइम लाइट में आये मनीष देव, कंपोजऱ आलोक गंधर्व, लेखक मनोज पाटीदार की टीम (2 एम सूर सरिता) ने गरबा इसलिए तैयार किया क्योंकि इसका भारतीय नृत्य शैलियों में विशेष स्थान है। इस तरह के गीत सदाबहार होते हैं। रिलीज़ के पहले 2 ही दिन में 10के लोगों ने टकाटक डांडिया का आनंद लिया। एक देशी टीम और छोटे से यूट्यूब चैनल पर यह वाकई काबिले तारीफ़ है। गौरतलब है कि गीत आशीर्वाद स्टूडियो इंदौर में रिकॉर्ड हुआ और इसकी शूटींग दाहोद गुजरात में की गई। इसके प्रोड्यूसर अंकित पाटोदी, पाश्र्वनाथ प्रोडक्शन, बडऩगर और डायरेक्टर नितिन राज चौहान बडऩगर, सिनेमाटोग्राफी और एडिट का श्रेय राज क्रिएशन फोटोग्राफी बडऩगर को जाता है। इस गीत की मनीष मिस्टर मेक्स गुजरात ने की। 

रविवार 18.10.20 में कांग्रेस कि बैठक लेगे कांग्रेस सेवादल के मध्यप्रदेश के प्रभारी चंद्रप्रकाश वाजपेयी

सुरखी उपचुनाव में कांग्रेस एवं सेवादल की तैयारियों का जायजा लेने आदरणीय राहुल गांधी तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई जी की ओर से मध्यप्रदेश के लिए नियुक्त प्रभारी श्री चंद्रप्रकाश वाजपेयी जी दोपहर 3बजे राहतगढ पधार रहे उक्ताशय की जानकारी कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला सागर के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने प्रेस को जारी की हैं । डॉ चौबे ने आगे बताया है कि श्री वाजपेयी जी सड़क मार्ग से भोपाल से सुबह राहतगढ को रवाना होंगे तथा दोपहर 2 बजे वह राहतगढ पहुचेंगे तथा 3 बजे कांग्रेस के वरिष्ठजनों तथा सेवादल मेल मुलाकात के साथ साथ उप चुनाव से संबंधित तैयारियों का जायजा लेंगे तथा हाई कमान से प्राप्त जानकारी से भी कांग्रेसिजनो को अवगत करावेंगे अतः सभी कांग्रेसिजन निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल राहतगढ पहुँचे..

नगर परिषद द्वारा चलाया जा रहा जन जागरूक अभियान

नगर परिषद बागली में मुख्य नगर पालिका अधिकारी चुन्नीलाल जूनवाल के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए संस्था स्वास्तिक शिक्षण एवं सामाजिक विकास समिति के द्वारा रहवासियों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान को जन जागरूक किया जा‌ रहा है ।नगर स्वच्छता प्रभारी प्रमोद शर्मा के निर्देशन पर सहा.दरोगा लायक अली के द्वारा हर वार्ड में जन जागरूकता अभियान,नालीयो की साफ सफाई,कराई जा रही है।स्वच्छता प्रभारी के द्वारा ODF ++ हेतु सार्वजनिक शौचालय एवं सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया।संस्था स्वास्तिक के टीम लीडर सुजित परिहार, आशीष कारपेंटर,रवि जोधा,के द्वारा व्यवसायिक क्षेत्र में जा कर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

?उत्तम आचार्य

देवास के रहने वाले युवक की इंदौर में बदमाशों ने विवाद के बाद चाकू से गाेदकर हत्या कर दी

युवक इंदौर में रहकर जीयाजी का ऑटो चलाता था

देवास के रहने वाले युवक की बदमाशों ने विवाद के बाद चाकू से गाेदकर हत्या कर दी। युवक इंदौर में रहकर जीजा का ऑटो चलाता था। सड़क किनारे खून से सने युवक को एक ऑटो चालक ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। भंवरकुआ पुलिस ने केस में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, युवक का नाम राहुल उर्फ गोलू पिता दिलीप पांडे (25) मूल निवासी देवास काॅलोनी, देवास है। शुक्रवार शाम ऋषि विहार कॉलोनी में बहन के यहां आया था। कुछ देर रुकने के बाद वहाँ से निकला था। रात करीब साढ़े 11 बजे बहन के पास सूचना आई कि वह खंडवा रोड स्थित भावना नगर में खून से लथपथ घायल हालत में पड़ा था। यहां से गुजर रहे एक रिक्शा चालक ने परिजन को सूचना देकर उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ उसे एमवाय लेकर जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या विवाद को लेकर की गई है। आरोपी के भाई का युवक के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद में आरोपी ने चाकू से वार कर गंभीर घायल कर दिया। जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

अब बिना OTP दिए नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; तेल कंपनियां 1 नवंबर से लागू करने जा रही है नया डिलीवरी सिस्टम

नईदिल्ली.अगर आपके घर भी एलपीजी सिलेंडर आता है तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। अब एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी की प्रक्रिया में बदलाव होने जा रहा है। अगले माह यानी नवंबर से बिना ओटीपी के एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा। दरअसल, चोरी रोकने और सही ग्राहक की पहचान के लिए तेल कंपनियां एक नवंबर से नया डिलीवरी सिस्टम लागू कर रही हैं। इस नए सिस्टम को डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) नाम दिया गया है।
तो अब कैसे मिलेगा सिलेंडर ?
नए सिस्टम के तहत अब अब बिना ओटीपी के एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा। इसके लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक कोड भेजा जाएगा। इस रियल टाइम कोड के लिए एक ऐप डेवलप किया गया है। ये कोड डिलीवरी ब्वॉय को देना होगा। अगर कोड नहीं दिया, तो सिलेंडर नहीं मिल पाएगा। ओटीपी कोड बताने के बाद ही सिलेंडर मिलेगा। बता दें कि ये सिस्टम सिर्फ डोमेस्टिक सिलेंडर पर ही लागू होगा, कमर्शियल सिलेंडर पर नहीं।
अगर नंबर अपडेट नहीं है तब क्या करें?
बता दें कि अगर सिस्टम में कोई पुराना मोबाइल नंबर दर्ज है तो रियल टाइम अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते है। डिलीवरी ब्वॉय के पास ऐप होगा, उस ऐप के जरिए रियल टाइम अपना नंबर अपडेट करवा सकते है। इसके बाद तुरंत कोड जनरेट हो जाएगा। बता दें कि इस नए सिस्टम से उन ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी, जिनका पता और मोबाइल नंबर गलत हैं तो इस वजह से उन लोगों की सिलेंडर की डिलीवरी रोकी जा सकती है।
क्या हमारे शहर में ये नियम लागू होगा ?
ये नया नियम पहले चरण में सिर्फ बड़े शहरों में ही लागू होगा। तेल कंपनियां इस सिस्टम को पहले 100 स्मार्ट सिटी में लागू करने वाली हैं। उसके बाद ये सिस्टम पूरे देश में लागू करने की तैयारी है। इसके लिए जयपुर और कोयंबटूर में पायलट प्रोजेक्ट भी चलाया गया है। पायलट प्रोजेक्ट में 95 फीसदी से ज्यादा सफलता मिली है।

चंचल भारतीय✒️

कोरोना_योद्धाओं ने नियमित एवम् संविलियन की मांग को लेकर विधायक_शर्मा को ज्ञापन सौंपा

कन्नौद :- सिविल अस्पताल में कार्यरत कोरोना योद्धा -अस्थाई आयुष चिकित्सक_ नर्सिंग स्टाफ _लेब टेकनिशियन_फार्मासिस्ट ने सयुक्त रुप से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम भाजपा विधायक आशीष शर्मा को ज्ञापन सौंप कर नोकरी नियमितीकरण की मांग की है। इस अवसर पर खातेगांव _कन्नोद विधायक आशीष शर्मा के द्वारा देश में वैश्विक आपदा कोरोना संक्रमण कारी महामारी में जनमानस को स्वास्थ सेवाए देकर अपनी जान की बाजी लगाकर परिवार की परवाह न करते हुए देश सेवा में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। विधायक_ शर्मा ने कोवीड_19 प्रत्येक योद्धाओं का सम्मान _धन्यवाद देते हुए कोविड_19 अस्थाई कर्मचारियों स्वास्थकर्मियों को नियमित संविदा नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। इस अवसर पर डॉ राजकुमार बारवाल कोरोना नोडल अधिकारी, डॉ श्याम राय आयुष चिकित्सा अधिकारी, फिरोज पठान, श्रीमती प्रियंका मालवीय नर्सिंग स्टाफ भी उपस्थित रहा।

चंचल भारतीय✒️

देवास- आज आई 309 लोगों की रिपोर्ट में 17 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोरोना से बचने के लिये जरूरी है, मास्क पहने, धोते रहे हाथ, रखे 2 गज की दूरी
विवरण संख्या

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-शंकरगढ़ ,देवास ,महिला,उम्र 27 वर्ष
  • 2 पताः-कलमनखेडी,खतेडिया ,देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
  • 3 पताः-वार्ड-03 बागली,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
  • 4 पताः-वार्ड-03 सतवास,देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
  • 5 पताः-खजुरिया जागीर,नौसराबाद,देवास ,महिला ,उम्र 32 वर्ष
  • 6 पताः-आवलिया पिपल्या ,देवास ,पुरूष,उम्र 50 वर्ष
  • 7 पताः-बालगढ चैराह,देवास ,पुरूष,उम्र 27 वर्ष
  • 8 पताः-वार्ड-08 बागली,देवास ,महिला ,उम्र 35 वर्ष
  • 9 पताः-वार्ड-08 बागली,देवास ,पुरूष ,उम्र 15 वर्ष
  • 10 पताः-नई आबादी बालगढ,देवास ,पुरूष ,उम्र 42 वर्ष
  • 11 पताः-ढाचा भवन , देवास ,महिला,उम्र 55 वर्ष
  • 12 पताः-अग्रवाल नगर ,देवास ,महिला,उम्र 27 वर्ष
  • 13 पताः-ईडब्ल्युएस विजयनगर ,देवास ,महिला,उम्र 16 वर्ष
  • 14 पताः-राधागंज ,देवास ,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष
  • 15 पताः-वसंत विहार सोनकच्छ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 56 वर्ष
  • 16 पताः-वार्ड-5 सतवास,देवास ,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
  • 17 पताः-बस स्टेण्ड कन्नोद ,देवास ,महिला,उम्र 23 वर्ष

◆ कल की प्राप्‍त रिपोर्ट मे 01 कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) रिपिट थे ,इसलिये उनको पाॅजिटिव टोटल से हटाया दिया गया है।

1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 373
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 309
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 17
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 292
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 47845
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 47540
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1787
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 45218
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 28
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1654
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 110
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 305
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.76
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 92.56
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.29


(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

आबकारी उड़नदस्ता द्वारा 600 पाव देशी मदिरा प्लेन, 145 लीटर हाथभट्टी मदिरा तथा 18 हजार 200 लीटर महुआ लहान बरामद

देवास/ हाटपिपलिया विधानसभा उपचुनाव की आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश अनुसार और सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर कठोर कार्यवाही करने के लिए गठित जिला आबकारी उड़नदस्ता द्वारा कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन तथा नायब तहसीलदार श्री प्रवीण पाटीदार के नेतृत्व में आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम भडा पिपलिया में तथा ग्राम के आसपास खेतों मे नाले किनारे अचानक दबिश दी गई इसमें अवैध मदिरा का अवैध निर्माण और विक्रय करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की गई जिसमे 600 पाव देशी मदिरा प्लेन के, 145 लीटर हाथभट्टी मदिरा तथा लगभग 18 हजार 200 लीटर महुआ लहान बरामद किया गया। लहान को मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया। 06 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत तथा 02 प्रकरण धारा 34(2) के तहत सहित इस प्रकार कुल 08 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य रुपए 9 लाख 84 हजार रूपये है। टीम को देखकर आरोपी फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है। ग्राम के आसपास नाले किनारे दल द्वारा खेतों में पैदल चलकर सर्चिंग की गई जिसमे अलग-अलग स्थानों पर झाड़ियों में छुपाकर रखी हुई हाथभट्टी मदिरा तथा महुआ लहान बरामद किया गया। लहान को बड़े-बड़े प्लास्टिक के ड्रमों तथा छोटी केनो में रखा गया था। ग्राम के दक्षिण पूर्वी भाग में नाले किनारे झाड़ियों में 12 पेटी देशी मदिरा प्लेन की छुपाकर रखी गयी थी जिसे दल द्वारा बरामद किया गया। देसी मदिरा के लेबल पर जिला बड़वानी लिए विक्रय अंकित है। इसकी भी जाँच की जाएगी। आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, निधि शर्मा, महेश पटेल, विजय कुचेरिया, उमेश स्वर्णकार, दिनेश कुमार भार्गव, संदीप सिंह चौहान, प्रेम यादव तथा कैलाश जामोद आबकारी मुख्य आरक्षक विष्णु प्रसाद कलोसिया, राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, अशोक सेन, नितिन सोनी, अरविंद जिनवाल, विकास गौतम, दीपक टटवाडे, सनत कुमार ओझा सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

संयुक्त जांच दल द्वारा मेडिकल स्टोर एवं नर्सिंग होमों का किया निरीक्षण

शहर के गगरानी हास्पिटल से मिली एक्सपायरी डेट की स्पिरिट

क्लिनिक एस्टाब्लिश्मेंट के तहत की जाएगी कार्यवाही

देवास। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश एडीएम श्री प्रकाश सिंह चौहान ने मेडिकल स्टोर, अस्पताल एवं नर्सिंग होमों के निरीक्षण के लिए दल गठित किया। गठित जांच दल में सम्मिलित सदस्य तहसीलदार श्रीमती पूनम तोमर, तहसीलदार श्रीमती राजश्री चौहान, औषधि निरीक्षक श्री योगेंद्र यादव, उपनिरीक्षक कोतवाली श्री दीपक काम्बले ने आज शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर, अस्पतालों एवं नर्सिंग होमों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गगरानी अस्पताल से एक्सपायरी डेट की स्पिरिट पाई जाने पर दल द्वारा कार्यवाही की गई।
औषधि निरीक्षक श्री योगेंद्र यादव ने बताया कि एडीएम श्री चौहान द्वारा गठित जांच दल ने आज शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोरों, अस्पतालों एवं नर्सिंग होमों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गगरानी हास्पिटल से एस्पायरी डेट की  टिन्‍चर बैंजोलिन की 400 एमएल की 3 बोतलें, रेगुलर स्पिरिट की 400 एमएल की 01 बोतल, आईसो प्रोफाइल स्पिरिट की 400 एमएल की 01 बोतल तथ सेलवॉन 01 लीटर की 02 बोतल जप्त की गई। उन्होंने बताया कि जांच दल द्वारा जप्त की गई स्पिरिट पर क्लिनिकल एस्टाब्लिश्मेंट एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।