देवास – आज आई 175 लोगों की रिपोर्ट मे 24 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव


कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 19 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-सीआईएसएफ बैरक बीएनपी,देवास,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
2 पताः-नागदा,देवास ,महिला ,उम्र 35 वर्ष
3 पताः-चिडावद, टोंकखुर्द, देवास, पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
4 पताः-बरोठा,देवास ,महिला ,उम्र 55 वर्ष
5 पताः-मिश्रीलाल नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
6 पताः-पे्रमनगर पार्ट-2 ,देवास,,महिला ,उम्र 37 वर्ष
7 पताः-कोतवाली,देवास, पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
8 पताः-गोमती नगर ,देवास,,महिला ,उम्र 32 वर्ष
9 पताः-अनुकुल नगर देवास ,,महिला ,उम्र 60 वर्ष
10 पताः-अनुकुल नगर देवास ,,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
11 पताः-सिविल लाईन ,देवास,,महिला ,उम्र 78 वर्ष
12 पताः-जिला जेल, देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
13 पताः-लक्षमण नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
14 पताः-चैरगवाडी,बागली,देवास,,महिला ,उम्र 65 वर्ष
15 पताः-पलासी ,बागली,देवास,,महिला ,उम्र 26 वर्ष
16 पताः-लोहारदा,कन्नोद, देवास, पुरूष ,उम्र 59 वर्ष
17 पताः-लोहारदा,कन्नोद, देवास, महिला ,उम्र 56 वर्ष
18 पताः-लोहारदा,कन्नोद, देवास, महिला ,उम्र 11 वर्ष
19 पताः-लोहारदा,कन्नोद, देवास, महिला ,उम्र 8 वर्ष
20 पताः-लोहारदा,कन्नोद, देवास, महिला ,उम्र 6 वर्ष
21 पताः-लोहारदा,कन्नोद, देवास, महिला ,उम्र 60 वर्ष
22 पताः-लोहारदा,कन्नोद, देवास, महिला ,उम्र 62 वर्ष
23 पताः-घिचलय,सोनकच्छ, देवास, महिला ,उम्र 40 वर्ष

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) एक 65 वर्षिय महिला निवासी-आष्टा,जिला-सिहोर निवासी होने से सिहोर में जोड़ा जायेगा।

1   - आज लिये गये सैम्‍पल-  222 
2   -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या-    175 
3   -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या-  24  
4   -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 151 
5   -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या-    0   
6   -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या-    35105   
7   -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या-  34941   
8   -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या-   1102    
9   -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’-  33608   
10  -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या-    0   
11  -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या-   902 
12  -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 181 
13  -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0   
14  -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या-   219 
15  -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’-    164 
16  -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या-   19  
17  -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)-   3.15    
18  -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)-    81.85   
19  -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.72    

(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास

जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है इसे रोकने के प्रशासकीय इंतजाम बन्द होते जा रहे हैं ।।

देवास = लगातार कोरोनावायरस संक्रमण बढ़ने के संकेत हर ओर से मिल रहे हैं। दूसरी ओर जिला प्रशासन और नगर निगम दोनों ने ही कोरोना संक्रमण रोकने के जो उपाय कुछ माह पूर्व शुरू किए गए थे वे आज वह पूरी तरह से बन्द हो चुके हैं ।फिर बात देवास शहर की हो या माता टेकरी की शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि जिस समय लॉक डाउन चल रहा था सारे व्यापार-व्यवसाय बंद से लोग अपने घरों में कैद थे उस समय नगर निगम के वाहनों से शहर भर में स्वेग मशीन के द्वारा दवाई का छिड़काव हो रहा था। इसी के साथ माता टेकरी पर भी 8 जून को लॉक डाउन खुला और वहां दर्शन करने की अनुमति दी गई तब कुछ दिन तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग के साथ दर्शनार्थियों के आने जाने वालों के नाम के साथ सैनिटाइजिंग की व्यवस्था भी की थी लेकिन उक्त व्यवस्था कुछ दिनों तक चलने के बाद पूरी तरह से बन्द हो चुकी है । कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि क्या शहर के लोग यह मान ले कि प्रशासन की ओर से कोरोनावायरस संक्रमण  रोकने के जो उपाय किए गए थे वह इसलिए बंद कर दिए गए हैं कि अब इनकी आवश्यकता नहीं है या कोरोना संक्रमण अब फेल नहीं रहा है ।जब कि शासन स्वयं मान रहा है कि यह कोरोना का पिक अवर है  कांग्रेस ने मांग की है कि शीघ्र ही प्रशासन पूरे शहर में दवाई का छिड़काव करवाएं वही माता टेकरी पर जो थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजिंग की व्यवस्था की थी वह भी फिर से शुरू कराएं  या प्रशासन  यह घोषणा करदे कि  कोरोना संक्रमण रोकने के उपायों  की  अब आवश्यकता नहीं है। जिसेसे शहर के लोग जागरूक हो जाएं और अपने बचाव करने के उपाय वे स्वयं कर ले ।   

देवास कलेक्टर ने नवरात्रि पर्व के लिए जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

देवास कलेक्टर ने नवरात्रि पर्व के लिए जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

• विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित की जाने वाली प्रतिमा की ऊँचाई अधिकतम 06 फिट होगी तथा पंडाल का साईज 10×10 फीट अधिकतम रखा जा सकेगा | सभी मूर्तिकारों को तत्काल आवश्यक रूप से अवगत करा दिया जाए कि प्रतिमा की ऊँचाई 06 फिट या उससे कम रखा जाना बंधनकारी है।

• सामाजिक/सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के सम्बन्ध में गृह मंत्रालय,भारत सरकार के दिनांक 29.08.2020 तथा गृह विभाग, म0प्र0 शासन के दिनांक 01.09.2020 के परिपत्रों अनुसार 100 से कम व्यक्तियों के आयोजन किए जा सकेंगें तथा इसके लिए आयोजक को जिला प्रशासन से पूर्वानुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा ।

• कोविड संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी धार्मिक/सामाजिक आयोजन के लिए चल समारोह निकालने की अनुमति नहीं होगी । साथ ही गरबा के आयोजन नहीं हो सकेंगे। लाउड स्पीकर बजाने के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी की गई गाईड लाईन का पालन किया जाना अनिवार्य होगा |

• मूर्ति विसर्जन के लिए 10 से अधिक व्यक्तियों के समूह को अनुमति प्रदान नहीं की जावे। इसके लिए सम्बन्धित आयोजकों को पृथक से जिला प्रशासन से लिखित अनुमति पूर्व से प्राप्त किया जाना आवश्यक होगा ।

विसर्जन के लिए अधिक से अधिक उपयुक्त स्थानों का चयन किया जाए ताकि विसर्जन स्थल पर कम भीड़ हो ।

• सार्वजनिक स्थानों पर कोविड संक्रमण से बचाव के तारतम्य में झांकिया, पाण्डालों, गरबा विसर्जन के आयोजनों में श्रद्धालू फेस कवर, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनेटाईजर का प्रयोग के साथ ही तथा राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी किया गये निर्देशों को कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जावे।

• समस्त दुकानें रात्रि 8.00 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। केमिस्ट, रेस्तरां, भोजनालाय, राशन एवं खान पान से संबंधित दुकाने 8.00 बजे के बाद भी अपने निर्धारित समय तक खुली रह सकती है। रात्रि 10.30 बजे से सुबह 06.00 बजे तक अकारण आवागमन न हो इसक लिए नियमित रूप से पेट्रोलिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।

• दुकानों का निरन्तर निरीक्षण कराया जाए । दुकान संचालकों से अपेक्षा है कि वह स्वयं मास्क पहने तथा ग्राहकों के उपयोग लिए सेनेटाईजर तथा सोशल डिस्टेंसिंग के लिए 1-1 गज की दूरी पर घेरे बनाए ।

उक्तादेश की व्यक्तिगत तामिली संभव नहीं है । अतः उक्तादेश एकपक्षीय रूप से जारी किया जाकर आमजन की सूचना हेतु दैनिक समाचार पत्रों/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित/प्रसारित कराया जा रहा है।
अपने अनुभाग क्षेत्र में संबंधित एसडीएम/एसडीओ (पी) आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगे, उल्लंघन की स्थिति में भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 187,188, 269, 270, 271 एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 तथा द एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1897 के अंतर्गत कार्यवाही कर उल्लंघनकर्ता के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाएगा।
शेष आदेश यथावत् रहेंगे।

कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला द्वारा फीवर क्लीनिक की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर की सख्‍त कार्रवाई l, फीवर क्लीनिक मे लापरवाही पर डॉ. संधु आर्य को किया निलंबित

देवास 18 सितम्बर 2020/ कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने जिला चिकित्‍साल में 17 फीवर क्लीनिक में सैम्पल कलेक्शन और सार्थक पोर्टल पर एन्ट्री के कार्यो की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में पाया गया कि फीवर क्लीनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयागंज मण्डी मे पिछले एक सप्ताह से नियमित ओ.पी.डी और कोरोना जांच, सैम्पलिंग का कार्य अपेक्षानुसार बहुत कम होने व सार्थक पोर्टल पर एन्ट्री नही करने के कारण एवं समीक्षा बैठक मे समय पर उपस्थिति नही होने पर फीवर क्लीनिक संस्था विजयागंज प्रभारी डॉ. संधु आर्य को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया तथा ब्‍लाक मेडिकल ऑफिसर सोनकच्छ डॉ. आर्दश ननेरिया, फीवर क्लीनिक पानीगांव संस्था प्रभारी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मजरूदीन कुरेशी द्वारा अपेक्षा अनुसार कार्य ना होने, सार्थक पोर्टल पर एन्ट्री ना होने नियमित, मॉनिटरिेंग ना करने के लिये शोकाज नौटिस जारी करने के निर्देश सीएमएचओ को दियें। समीक्षा बैठक मे अनुपस्थित फीवर क्लीनिक संस्था पिपलरावा प्रभारी मेडिकल ऑफिसर डॉ. राघवेन्द्र कर्णावत, फीवर क्लीनिक संस्था नेमावर प्रभारी मेडिकल ऑफिसर डॉ विपेन्द्रसिंह सोलंकी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस मे जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश सीएमएचओ को दिये। बैठक में कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने सख्‍त निर्देश दिये है कि अगर अधिकारी/कर्मचारियो कार्य मे लापरवाही करेंगे तो बक्‍शा नही जायेगा। शोकाज नोटिस के बाद भी कार्य में सुधार नही करने पर निलंबित एवं सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जावेगी। जिले मे समस्त फीवर क्लीनिक की ओ.पीडी प्रातः 8 बजे से शाम 8 बजे तक संचालित होगा। कोरोना संदिग्ध व्यक्ति जिसको सर्दी, खांसी, बुखार ,गले मे खराश हो स्वास्थ्य जांच कर सैम्पल लिया जावे आर.ए.टी. किट से तुरन्त जांच की जावे। नियमित आर.टी.पी.सी.आर सैम्पल लिये जायेगे और सार्थक पोर्टल पर नियमित एन्ट्री करने के निर्देश दियें गयें। कलेक्टर ने सभी बीएमओ को सख्त हिदायत दी है कि वह अपने अधीनस्थ समस्त फीवर क्लीनिक की समीक्षा करेंगे पोर्टल पर एंट्री को देखेंगे अपने क्षेत्र में फीवर क्लीनिक संचालन से संबंधित प्रचार-प्रसार की कार्यवाही निरंतर करेंगे, संस्था मे ओपीडी को अधिक से अधिक बढ़ाएंगे स्वास्थ्य संस्था मे कोरोना संक्रमित मरीजों के लिये अतिरिक्त बैड की व्यवस्था करे, कोरोना संक्रमित व्यक्ति जो होम आइसोलेशन में कोविड केयर सेंटर में है उनकी नियमित मॉनिटरिंग कर मैनेजमेंट की संपूर्ण जवाबदारी नियमित देखेंगे। शासन की गाइडलाइंस का पालन किया जावे किसी भी फीवर मैं ओपीडी और कोरोनावायरस टेस्ट कम पाया जाता है तो निश्चित ही संबंधित संस्था प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार जिले मे 17 फीवर क्लीनिक को संचालित कर सक्रिय किया गया है साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में कान्टेक्ट ट्रेसिंग तथा होम आईसोलेशन, संस्थागत क्वारेंटाइन को प्रोत्ससाहित किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार निरंतर कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिये जिले मे कार्यवाही की जा रही है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 लाकडाउन के हटने के बाद लगातार कोरोना संक्रमण के मरीज बढ रहे है जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिये लगातार कार्यवाही कर रहा है। बैठक मे सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निरंतर सार्थक पोर्टल की समीक्षा कि जा रही है। जिन फीवर क्लीनिक मे ओ.पी.डी संख्या कम है वहा पर लोगो को जागरूक करने की आवश्यकता है उन्हे कोरोन वायरस की जांच के लिये बताये अगर समय रहते जांच होगी तो सर्दी, खांसी, बुखार,गले मे खराश के कारणों का पता लगेगा और चिकित्सक उपचार करेगा। बी.एमओ, एसडीएम के साथ अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करे, प्रतिदिन जिला स्तर से इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है विकासखण्ड स्तर सभी विभागों के अधिकारियों के द्वारा एस.डी.एम की अध्यक्षता मे कोरोना की समीक्षा कर उचित कार्यवाही करे।

गूगल ने प्ले-स्टोर से पे.टी.एम एप को हटाया

गूगल ने प्ले-स्टोर से पे.टी.एम एप को हटा दिया है। अब पेटीएम एप को एंड्रॉयड मोबाइल के यूजर्स कुछ समय तक डाउनलोड नहीं कर पाएंगे, हालांकि पेटीएम के दूसरे ऐप्प पेटीएम मॉल, पेटीएम फॉर बिजनेस, पेटीएम मनी एप अभी भी प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं। वहीं एपल मोबाइल के उपभोक्ता भी एप्पल एप स्टोर से पेटीएम को डाउनलोड कर सकते है।

गूगल द्वारा प्ले-स्टोर से एप हटाए जाने के बाद Paytm ने कहा है कि एप को अस्थायी तौर पर प्ले-स्टोर से हटाया गया है। पेटीएम ने ट्वीट करके कहा है कि पेटीएम फिलहाल गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन हम जल्द ही वापसी करेंगे। आपके पैसे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और आप जल्द ही पहले की तरह पेटीएम एप का इस्तेमाल कर पाएंगे।

गूगल ने शुक्रवार को कहा कि वह खेलों में सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले एप को इजाजत नहीं देता है और ऐसे एप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया जाएगा।

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘हम ऑनलाइन कैसिनो की अनुमति नहीं देते हैं या खेलों में सट्टेबाजी की सुविधा देने वाले किसी भी अनियमित जुआ एप का समर्थन नहीं करते हैं। इसमें वे एप शामिल हैं जो ग्राहकों को किसी ऐसी बाहरी वेबसाइट पर जाने के लिए प्रेरित करते हैं, जो धनराशि लेकर खेलों में पैसा या नकद पुरस्कार जीतने का मौका देती है। यह हमारी नीतियों का उल्लंघन है।’’

देवास – नर्मदा उद्वहन सिंचाई योजना में 72 गांवों को सिंचाई एवं देवास शहर को पेयजल की येाजना में शामिल किया जाए- हिम्मत सिंह चावड़ा

देवास। देवास विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष हिम्मतसिंह चावड़ा ने बताया कि पिछली सरकार के समय नर्मदा उद्वहन सिंचाई योजना में देवास विधानसभा के 72 गांवों को और देवास शहर को पीने के पानी के लिए शामिल करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह से मुलाकात की थी। जिस पर पूर्वमुख्यमंत्री श्री सिंह ने तत्कालिक मुख्य सचिव जल संसाधन नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण गोपाल रेड्डी को निर्देश दिए थे कि नर्मदा उद्वहन योजना में देवास शहर की पेयजल और 72 गांवों को सिंचाई योजना में शामिल किया जाए। उस समय इस कार्य की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी बनकर तैयार हो चुकी थी। लेकिन सरकार बदलने के कारण उक्त योजना लंबित पड़ी है। श्री चावड़ा ने बताया कि नर्मदा जल बंटवारे के कारण जो टेंडर 2021 के पूर्व लग चुके होंगे उन्हें ही नर्मदा जल का लाभ मिल पाएगा। अगर यह योजना स्वीकृत होती है तो आगामी कई वर्षो तक देवास शहर का पेयजल संकट समाप्त हो जाएगा एवं किसानों को भी सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी मिल सकेगा जिससे कि किसान भी तीन फसल ले सकेंगे। देवास युवा कांग्रेस ने सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी एवं विधायक गायत्री राजे पवार से मांग की है कि इस योजना को अविलम्ब स्वीकृत करवाकर कार्य प्रारंभ किया जाए अन्यथा युवा कांगे्रस चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

मध्य प्रदेश सरकार ने दुर्गा उत्सव के लिए गाइडलाइन जारी की

• आगामी माहों में दुर्गा पूजा आदि पर्व प्रदेश में मनाए जाएंगे तथा इस हेतु सार्वजनिक स्थानों
पर प्रतिमा एवं झांकियों की विभिन्न सावर्जनिक स्थानों पर स्थापना की जाएगी।

• अतः उपरोक्त के परिप्रेक्ष्य में कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु जारी किये
गये निर्देशों के साथ ही भारत सरकार, गृह मंत्रालय का पत्र क्रमांक 40-3/2020/DM-1 दिनांक
29.08.2020 एवं गृह विभाग, म.प्र.शासन का समसंख्यक पत्र दिनांक 01.09.2020, कम में विभिन्न
धार्मिक त्यौहारों के संबंध में निम्न अतिरिक्त दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना सुनिश्चित किया
जावेविभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित की जाने वाली प्रतिमा की ऊँचाई अधिकतम 06 फिट
होगी तथा पंडाल का साईज 10×10 फीट अधिकतम रखा जा सकेगा। सभी मूर्तिकारों को
तत्काल आवश्यक रूप से अवगत करा दिया जाए कि प्रतिमा की ऊँचाई 06 फिट या उससे
कम रखा जाना बंधनकारी है।

• सामाजिक/सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के सम्बन्ध में गृह मंत्रालय, भारत
सरकार के दिनांक 29.08.2020 तथा गृह विभाग, म0प्र0 शासन के दिनांक 01.09.2020 के
परिपत्रों अनुसार 100 से कम व्यक्तियों के आयोजन किए जा सकेंगें तथा इसके लिए
आयोजक को जिला प्रशासन से पूर्वानुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा।

• कोविड संकमण को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी धार्मिक/सामाजिक आयोजन के लिए
चल समारोह निकालने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही गरबा के आयोजन नहीं हो सकेंगे।
लाउड स्पीकर बजाने के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी की गई गाईड
लाईन का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।

• मूर्ति विसर्जन के लिए 10 से अधिक व्यक्तियों के समूह को अनुमति प्रदान नहीं की जाये।
इसके लिए सम्बन्धित आयोजकों को पृथक से जिला प्रशासन से लिखित अनुमति पूर्व से
प्राप्त किया जाना आवश्यक होगा।

• जिला प्रशासन द्वारा विसर्जन के लिए अधिक से अधिक उपयुक्त स्थानों का चयन किया
जाए ताकि विसर्जन स्थल पर कम भीड हो। विसर्जन की विकेन्दीकृत व्यवस्था पर भी जिला
शांति समिति तथा जिला काईसेस मेनेजमेंट कमेटी में भी विचार किया जा सकता है।

• सार्वजनिक स्थानों पर कोविड संक्रमण से बचाव के तारतम्य में झाकियों, पंडालों, गरवा,
विसर्जन के आयोजनों में श्रद्धालू फेस कवर, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनेटाईजर का प्रयोग के
साथ ही तथा राज्य शासन द्वारा समय समय पर जारी किये गये निर्देशों का कड़ाई से
पालन सुनिश्चित किया जाये।

• समस्त दुकानें रात्रि 8.00 बजे तक खुलने की अनुमति होगी। केमिस्ट, रेस्तरां, भोजनालय,
राशन एवं खान पान से संबंधित दुकाने 8 बजे के बाद भी अपने निर्धारित समय तक खुली
रह सकती है। रात्रि 10.30 बजे से सुबह 06.00 बजे तक अकारण आवागमन न हो इसके
लिए नियमित रूप से पेट्रोलिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

• दुकानों का निरन्तर निरीक्षण कराया जाए। दुकान संचालकों से अपेक्षा है कि वह स्वयं
मास्क पहने तथा ग्राहकों के उपयोग लिए सेनेटाईजर तथा सोशल डिस्टेंसिंग के लिए 1-1
गज की दूरी पर घेरे बनाए । ऐसा नहीं करने वाले संचालकों के विरूद्ध नियमानुसार जुर्माना
एवं अन्य दाण्डिक कार्यवाही की जाये ।

उपरोक्त निर्देशों के कड़ाई से पालन किये जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला
दंडाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्राधिकार में विधि अनुरूप धारा-144 दण्ड प्रकिया संहिता
तथा अन्य विधान अनुरूप नियमानुकूल कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

देवास जिले के 01 लाख 41 हजार से अधिक किसानों के खातें में 133 करोड़ 75 लाख से अधिक की बीमा दावा राशि हुई हस्तांतरित

देवास मुख्यमंत्री श्री चौहान सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 22 लाख किसानों को लगभग 4 हजार 688 करोड़ रूपये की बीमा दावा राशि उज्‍जैन से हस्तांतरित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम देवास जिले के 01 लाख 41 हजार 695 किसानों के खातें में 133 करोड़ 75 लाख 9 हजार 609 रूपये की सोयाबीन फसल बीमा दावा राशि हस्तांतरित किया। देवास मे जिलास्‍तरीय कार्यक्रम मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में हुआ। जिलास्‍तरीय कार्यक्रम में श्री रा‍जीव खण्‍डेलवाल, श्री रवि जैन, श्री सुभाष शर्मा ने किसानों को संबोधित किया। इस दौरान श्री सिद्धनाथ कैलोदिया, श्री महेश पाटीदार, कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, अपर कलेक्‍टर श्री प्रकाश सिंह चौहान सहित अन्‍य अधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधिगण तथा किसान उपस्थित थे। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में किसानों ने मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन देखा और सुना।


देवास जिले में खरीफ सोयाबीन फसल 2019 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्‍तर्गत देवास तहसील के 33 हजार 186 किसानों के खातों में 33 करोड़ 56 लाख 14 हजार 986 रूपये, देवास नगर के 3 हजार 749 किसानों के खातों में 2 करोड़ 93 लाख 1 हजार 959, टोंकखुर्द तहसील के 22 हजार 535 किसानों के खातों में 35 करोड़ 77 लाख 50 हजार 825 रूपये, सोनकच्‍छ तहसील के 11 हजार 329 किसानों के खातों में 12 करोड़ 15 लाख 55 हजार 098 रूपये, बागली तहसील के 10910 किसानों के खातों में 5 करोड 38 लाख 91 हजार 165 रूपये, हाटपिपल्‍या तहसील के 11 हजार 757 किसानों के खातों में 7 करोड़ 82 लाख 65 हजार 094 रूपये, उदयनगर तहसील के 1 हजार 103 किसानों के खातों में 80 लाख 50 हजार 433 रूपये, कन्‍नौद तहसील के 12 हजार 948 किसानों के खातों में 2 करोड़ 42 लाख 46 हजार 729 रूपये, सतवास तहसील के 19 हजार 007 किसानों के खातों में 3 करोड़ 67 लाख 30 हजार 679 रूपये तथा खातेगावं तहसील के 15 हजार 171 किसानों के खातों में 29 करोड़ 21 लाख 2 हजार 641 रूपये की सोयाबीन फसल बीमा दावा राशि की हस्तांतरित की।

युवाओं ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 70 वे जन्मदिवस पर भाजयूमो महामंत्री शेखर मराठा व उनकी सहयोगी टीम द्वारा मोदीजी के जन्मदिन को कोरोना महामारी के तहत बड़ी सादगी पूर्ण से सेवा दिवस के रूप मनाया गया जिसके अंतर्गत नगर की सेवा बस्ती में मास्क , बिस्किट , कपड़े व सेनेटाइजर आदि बाटे गए व सभी ने मिलकर कामना की मोदी जी का स्वास्थ्य युही अच्छा बना रहे व वह ऐसे ही देश की उन्नति के लिए वे ओर भी अहम फैसले लेते रहे। इस मौके पर आशीष भंवर , योगेश अजमेरा , अजय राठौर , दीपक हरनिया , सार्थक दाधीच व मनीष माली उपस्थित थे

? उत्तम आचार्य बागली

इंदौर की तरह अब देवास मे भी लगेंगे समार्ट मीटर ,सर्वे शुरू

अब देवास मे भी इंदौर की तरह बिजली केस्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे। इसके लिए नियुक्त की गईकोलकाता की कंपनी ने शहर में सर्वे शुरू कर दिया है।कंपनी को दो साल में अपना काम पूरा करने का समयदिया गया है। स्मार्ट मीटर लग जाने के बाद घर पररीडिंग लेने के लिए कर्मचारी नहीं आएंगे। ऑटोमेटिकरीडिंग दर्ज हो जाएगी। बिल का भुगतान नहीं होने परकंट्रोल रुम से ही घर की बिजली बंद कर दी जाएगी।शहर में 62 हजार बिजली उपभोक्ता है, जिनका सर्वेहोगा। किस ट्रांसफार्मर से कितने उपभोक्ता कनेक्ट है,इसकी भी सूची बन रही है। इसके आधार पर कंपनीतय करेगी कि कितने संसाधन कहां जुटाई जानी है।

मोबाइल एप उर्जस से कनेक्टेड रहेगा मीटर

स्मार्ट मीटर लगने से बिजली कंपनी का कोई कर्मचारीकिसी के घर मीटर रीडिंग लेने नहीं जाएगा। ऑटोमेटिकरीडिंग कार्यालय से हो जाएगी । कंट्रोल रूम में इसकीभी जानकारी रहेगी कि किसके मीटर में बिजली प्रतिदिन कितनी खपत हो रही है। अगर किसी दिन बिजलीखपत नहीं होती है या मीटर बंद है तो यह भी बिजलीकंपनी के कंट्रोल रूम में मशीन बता देगी कि मीटरक्रमांक इतना बंद है। इसके बाद उस घर पर बिजलीकंपनी के कर्मचारी उसी मकान में मीटर को चेक करेंगे।गड़बड़ पाया गया तो कार्रवाई करेंगे। मीटर बिजलीकंपनी की मोबाइल एप उर्जस से भी कनेक्टेड रहेगा।लाइव जानकारी उपभोक्ता कभी भी अपने मोबाइल सेही देख सकेगा।

2 महीने शहर का सर्वे चलेगा

बिजली कंपनी शहर के कार्यपालन अधिकारी सतीशकुमरावत ने बताया शहरी क्षेत्र का स्मार्ट मीटर केलिए सर्वे कराना चालू कर दिया है। करीब 2 महीनेशहर का सर्वे चलेगा। इसके बाद अगली प्रक्रियाहोगी। स्मार्ट मीटर से लोगों की यह समस्या खत्महो जाएगी कि हमारा मीटर खराब है। रीडिंग कमआ रही है, ज्यादा आ रही है। सारा सिस्टम हाईटेकहोगा। बिजली चोरी रुकेगी। कोई बिजली मीटर सेछेड़खानी नहीं कर पाएगा। लोगों को ऑफिस नहींआना पड़ेगा।

बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री अमित सक्सेना नेबताया-कोलकाता की कंपनी को नियुक्त किया गयाहै। उन्होंने काम चालू किया है। दो साल में काम पूराकरना है। यह योजना केवल देवास शहर के लिए है।जिले में बाकी जगह पूर्व की तरह ही व्यवस्था रहेगी।