देवास – आज आई 250 लोगों की रिपोर्ट मे 30 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 18 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-विक्रम नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
2 पताः-नौसराबाद,देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
3 पताः-वार्ड-11 खातेगांव,देवास, पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
4 पताः-वार्ड-11 खातेगांव,देवास, पुरूष ,उम्र 20 वर्ष
5 पताः-वार्ड-02 खातेगांव,देवास, पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
6 पताः-वार्ड-01 खातेगांव,देवास, पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
7 पताः-ग्राम सिरसोदिया,कन्नौद ,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
8 पताः-वार्ड-06 सोनकच्छ,देवास, पुरूष ,उम्र 57 वर्ष
9 पताः-वार्ड-07 सोनकच्छ,देवास, पुरूष ,उम्र 59 वर्ष
10 पताः-वार्ड-14 सोनकच्छ,देवास, पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
11 पताः-वार्ड-02 टौंकखुर्द,देवास,,महिला ,उम्र 46 वर्ष
12 पताः-संजय नगर,देवास ,महिला ,उम्र 42 वर्ष
13 पताः-उदय नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
14 पताः-मांगीलाल मुर्ति नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
15 पताः-राधागंज ,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
16 पताः-रविदास मोहल्ला वार्ड-01सोनकच्छ,देवास, पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
17 पताः-शिव शक्ति नगर ,देवास पुरूष ,उम्र 63 वर्ष
18 पताः-गोपाल नगर ,देवास पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
19 पताः-सीआईएसएफ बैरक बीएनपी,देवास,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
20 पताः-पुलिस लाईन देवास ,,पुरूष ,उम्र 27 वर्ष
21 पताः-अनुकुल नगर देवास ,,पुरूष ,उम्र 34 वर्ष
22 पताः-अरनिया ठिकाना सोनकच्छ,देवास, पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
23 पताः-रतनखेडी देवास ,,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
24 पताः-पदम मोहन कालोनी ,देवास,,महिला ,उम्र 48 वर्ष
25 पताः-मनासा देवास ,,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
26 पताः-मुखर्जी नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
27 पताः-लक्ष्मीपुरा ,देवास,,महिला ,उम्र 75 वर्ष
28 पताः-पुलिस लाईन ,देवास ,,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
29 पताः-जिला जेल, देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
30 पताः-सनसिटी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 170
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 250
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 30
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 219
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 34883
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 34766
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1079
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 33457
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 38
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 902
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 158
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 117
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 19
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.10
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 83.60
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.76

(डॉ एम.पी.शर्मा )

मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी

जिला-देवास

देवास – वार्ड 43 शासकीय मॉडल स्कूल बालगढ़ पर वृहद स्तर पौधरोपण कर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस

देवास। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वार्ड 43 शासकीय मॉडल स्कूल बालगढ़ पर वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। उक्त जानकारी देते हुए वीरेंद्र सोंगरा (अवी) ने बताया कि अभियान के अंतर्गत कोरोना के नियमों का पालन करते हुए विद्यालय परिसर में फलदार व छायादार पौधे रौंपे। इस अवसर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता इंदरसिंह ठाकुर, बहादुर मुकाती, दुर्गेश अग्रवाल, वार्ड 42 के पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी, संतोष पंचोली, धर्मेंद्रसिंह बैस, दिलीप सगरवंशी, भूपेंद्र सोनगरा, दीपक अकोदिया(राजा), चिंतामन पटेल, बाली पटेल, अरुण कांटे, चिंतामन मोदी, विजेंद्र राणा, अमित सोनगरा, जुबेर लाला, संतोष कुमावत, भगवान पटेल, मनोहर पटेल, धर्मेंद्र मोदी, दीपक बैरागी, सुरेंद्र गायकवाड़, दुर्गेश चिल्लोरिया, लखन अकोदिया, लाला दरबार, सुरेश जैन, संदीप अकोदिया आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देवास – नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख मार्ग एबीरोड पर स्थित पार्किंग स्थानो पर किये गये अतिक्रमणो को हटाये जाने की कार्यवाही की गई

देवास। शहर के प्रमुख मार्ग एबीरोड पर नगर निगम द्वारा आवागमन को व्यवस्थित किये जाने हेतु जिन मॉल एवं बिल्डींग, प्रतिष्ठान संचालको द्वारा प्रतिष्ठानो के सामने वाहनो के र्पािकंग स्थानो पर अवैध रूप से स्वंय के द्वारा पार्किंग स्थान को रेलिंग अथवा ब्लॉक आदि लगाकर निजी उपयोग हेतु अक्रिमण किया गया तथा जिन मे अवरोध है, रेम्प सही नही है, जिन्होने ओटले आदि से अतिक्रमण किया गया है। जिससे सर्विस रोड पर वाहनो की पार्किंग होने से अवागमन अवरूद्ध हो रहा है सर्विस रोड के आवागमन को व्यवस्थित किये जाने हेतु नगर निगम की टीम द्वारा ऐसे अतिक्रमणो को निगम के संसाधनो से हटाये जाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत रोशनी आयकेयर काम्पलेक्स, एक्सिस बैंक, विशाल मेगामार्ट आदि प्रतिष्ठानो के सामने का पार्किग स्थल का अतिक्रमण हटाया गया तथा ऐसे सभी अवरोधो, अवैध पार्किंग को हटाये जाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने शहर के मॉल, बिल्डींग, व्यवसाईक, प्रतिष्ठान के संचालाको से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठनो के सामने रेम्प, ओटले तथा पार्किग स्थल पर किये गये अतिक्रमणो को स्वंय के द्वारा ही हटा लिया जावे ताकि आवागमन मे अवरोध उत्पन्न न हो। कार्यवाही मे निगम प्रभारी कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, प्रभारी सहायक यंत्री मुशाहीद हन्फी, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, उपयंत्री श्याम सुन्दर रघुवंशी, वाहन सुपर वाईजर शिरिश इन्दुलकर आदि उपस्थित रहे।

देवास जिले के बागली नगर में हुआ रोजगार मेले का आयोजन

देवास। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जिला पंचायत देवास द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा विकासखंड स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया जा रहा है। आज 17 सितंबर को बागली के जनपद पंचायत में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले हेतु पात्र युवक-युवतियों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं से बारहवीं तक एवं आईटीआई पास को पात्रता रही । रोजगार मेलों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए विकासखंड स्तर पर विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित कर रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोज़गार मेले में विधायक प्रतिनिधि कमल यादव ,जनपद अध्यक्ष निर्मला कंठाली, जनपद पंचायत के सीईओ अमित व्यास, कार्यक्रम के प्रभारी केवलराम तंवर एवं विभिन्न कंपनियों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

?️उत्तम आचार्य बागली

देवास में मल्‍हार स्‍मृति मंदिर में हुआ जिला स्‍तरीय पोषण माह समारोह ,बालिकाओं को लाडली लक्ष्‍मी योजना तथा छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किये गए

देवास, 16 सितंबर 2020/ देवास जिले में मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में पोषण माह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्‍भ जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने सरस्वती पूजन करके किया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेलम बघेल ने पोषण महत्व के विषय में बताया। इस दौरान श्री राजीव खण्‍डेलवाल, विधायक प्रतिनिधि श्री रवि जैन तथा जिला अधिकारीगण सहित आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, लाड़ली लक्ष्‍मी योजना के हितग्राही तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राही उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन सुना और देखा गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान देवास में नवनिर्मित 07 आँगनवाड़ी भवनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सभी ने पोषण की शपथ भी ली। जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतीक स्‍वरूप 10 बालिकाओं को लाडली लक्ष्‍मी योजना के प्रमाण-पत्र तथा बालिकाओं को छात्रवृत्ति प्रमाण- पत्र प्रदान किये गए। कार्यक्रम के अंत मे अतिथियों द्वारा देवास जिले की पोषण प्रबंधन रणनीति कार्ययोजना का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक श्रीमति रुकैया काजी द्वारा किया गया तथा आभार सहायक संचालक श्री जगदीश वर्मा ने प्रकट किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास देवास ने बताया‍ कि पूरे जिले में लगभग 5 हजार 500 ई-लाडली लक्ष्‍मी प्रमाण-पत्र एवं 712 बालिकाओं को छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र वितरीत किये गये। देवास जिले में आंगनवाड़ी केन्द्रों में कुपोषित बच्चों को दूध बांटा गया। उन्मुखीकरण और लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र का वितरण भी किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम की वेब कास्टिंग जिला स्तर, जनपद स्तर, ग्राम पंचायत स्तर तथा नगरीय निकाय स्तर तक की गई। जनपद स्‍तर पर संबंधित ग्राम पंचायतों के पंच/सरपंच, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, लाड़ली लक्ष्‍मी योजना के हितग्राही तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राही उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान उज्‍जैन से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 22 लाख किसानों को लगभग 4 हजार 688 करोड़ रूपये की बीमा दावा राशि करेंगे हस्तांतरित,

देवास 17 सितम्बर 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 18 सितम्‍बर को उज्‍जैन जिले से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ 2019 फसल बीमा राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण करेंगे। इस संबंध में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्‍ट, जिलास्‍तर एवं विकासखण्‍डस्‍तर पर व्‍यवस्‍था करने, प्रचार-प्रसार, पेम्‍प्‍लेट वितरण, स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने एवं बीमा कम्‍पनी से हितग्राहियों की सूची प्राप्‍त करने के लिए जिलास्‍तर पर उप संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास श्रीमती नीलम सिंह चौहान को जिलास्‍तर पर नोडल अधिकारी बनाया है तथा अनुभागस्‍तर पर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी तथा सदस्‍य नियुक्‍त किये है। आदेशानुसार विकासखण्‍ड देवास के लिए अनुविभागीय अधिकारी देवास श्री प्रदीप सोनी को नोडल अधिकारी, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवास श्री राजेन्‍द्र यादव को सहायक नोडल अधिकारी, वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्‍ड देवास श्री जयसिंह तोमर को सदस्‍य बनाया है। विकासखण्‍ड सोनकच्‍छ/टोंकखुर्द के लिए अनुविभागीय अधिकारी सोनकच्‍छ सुश्री शिवानी तरेटिया नोडल अधिकारी, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोनकच्‍छ श्री अफसर खान को सहायक नोडल अधिकारी, वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्‍ड सोनकच्‍छ श्री बीएल ठाकुर, वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्‍ड टोंकखुर्द श्री पदमसिंह यादव को सदस्‍य बनाया है। विकासखण्‍ड बागली के लिए अनुविभागीय अधिकारी बागली श्री अरविन्‍द चौहान को नोडल अधिकारी, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बागली श्री अमित व्‍यास को सहायक नोडल अधिकारी, प्रभारी वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्‍ड बागली श्री आर.के. विश्‍वकर्मा को सदस्‍य बनाया है। विकासखण्‍ड कन्‍नौद के लिए अनुविभागीय अधिकारी कन्‍नौद श्री नरेन्‍द्र धुर्वे को नोडल अधिकारी, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कन्‍नौद श्री के.एस. प्रभांशु को सहायक नोडल अधिकारी, वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्‍ड कन्‍नौद को सदस्‍य बनाया है।विकासखण्‍ड खातेगांव के लिए अनुविभागीय अधिकारी खातेगांव श्री संतोष तिवारी, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खातेगांव श्रीमती टीना पंवार को सहायक नोडल अधिकारी, वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्‍ड खातेगांव श्री निरंजनसिंह गुर्जर को सदस्‍य बनाया है।

देवास में 187 दिव्‍यांगजनों को किया सहायक उपकरणों का नि:शुक्‍ल वितरण,कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला और जनप्रतिनिधियों ने दिव्‍यांगजनों को सहायक उपकरणों का किया नि:शुक्‍ल वितरण

देवास। जिला प्रशासन देवास और भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निमार्ण निगम लिमिटेड नई दिल्‍ली नोडल कार्यालय बीएनपी देवास के संयुक्‍त कार्यक्रम में निगमित सामाजिक दायित्‍व (सी.एस.आर.) के अंतर्गत दिव्‍यांगजनों को कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला और जनप्रतिनिधियों ने दिव्‍यांगजनों को शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय देवास के सभागार में सहायक उपकरणों का नि:शुक्‍ल वितरण किया। सहायक उपकरण उपलब्‍ध कराने में केन्‍द्र सरकार और राज्‍य सरकार का सामाजिक न्‍याय विभाग सहयोग है।

कार्यक्रम में 187 दिव्‍यांगजनों को सहायक उपकरणों का नि:शुक्‍ल वितरण किया गया। जिसमें जिला प्रशासन देवास द्वारा 16 तथा भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निमार्ण निगम लिमिटेड नई दिल्‍ली नोडल कार्यालय बीएनपी देवास द्वारा 151 दिव्‍यांगजनों को विभिन्‍न उपकरण आवश्‍यकतानुसार वितरीत किये गये। कार्यक्रम में इलेक्‍ट्रीक ट्रायसिकल, कान की मशीन, बैसाखी दिव्‍यांगजनों वितरीत किये।


कार्यक्रम में दिव्‍यांगजनो को सहायक उपकरण और इलेक्‍ट्रीक ट्रायसिकल नि:शुक्‍ल प्रदान की गई। इस दौरान कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, अपर कलेक्‍टर श्री प्रकाश चौहान, श्री राजीव खण्‍डेलवाल, श्री सुभाष शर्मा, विधायक प्रतिनिधि श्री रवि जैन, श्री ओम जोशी, बीएनपी के नोडल अधिकारी श्री संजय भावसार उपस्थित थे।

स्वच्छता अभियान, सफाईकर्मियों का सम्मान एवं मास्क वितरीत कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

देवास। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस वार्ड क्रमांक 39 में पूर्व पार्षद बाली घोसी के नेतृत्व में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। वार्ड में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश देते हुए नि:शुल्क मास्क का वितरण किया। तत्पश्चात वार्ड दरोगा विकास सांगते एवं झोन अधिकारी अनिल खरे सहित समस्त सफाई कर्मचारियों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्गेेश अग्रवाल, धर्मेन्द्रसिंह बैस, मनीष सेन, संतोष पंचोली, निर्माण सोलंकी, सुरेश परिहार, काके पंजाबी, टिल्लू शर्मा, सोहनसिंह ठाकुर, इकबाल सानी, हेमंत चावला, खुजेमा किराने वाला सहित वार्ड के गणमान्यजन उपस्थित थे। 

आनंद ऋषि नगर में एमजी रोड के कॉस्मेटिक विक्रेता के यहाँ हुई चोरी, चोर 7 लाख रुपए का माल ले गए, फ्रिज में रखे काजू-बादाम भी खाए।

आनंद ऋषि नगर में एमजी रोड के कॉस्मेटिक विक्रेता राजेश मनवानी के घर मंगलवार रात चोरी हो गई। बदमाश ताला तोड़ कर घुसे। 7 लाख रुपए का माल ले गए। फ्रिज में रखे काजू-बादाम भी खाए।

मवमानी भोपाल अपनी पत्नी का इलाज कराने गए। 5 कमरों में रखी अलमारी, किचन, बैडरूम से 3 लाख नकद और 4 लाख की सोने की ज्वेलरी ले गए। मनवानी ने बताया मैं 14 सितंबर की शाम को अपनी पत्नी के इलाज के लिए परिवार के साथ भोपाल गया था। 16 सितंबर सुबह 9.30 बजे घर पर आया तो देखा मेन दरवाजे के तीनों लॉक टूटे हुए थे। अंदर का सारा सामान बिखरा था।

अलमारी में 3 लाख केश रखा था। फ्रिज से खाने का सामान ले जाकर ऊपर बेडरूम में पलंग पर रखकर काजू-बादाम किसमिस भी खाए। सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने बताया अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

देवास – आज आई 207 लोगों की रिपोर्ट मे 20 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 17 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-शांतिपुरा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
2 पताः-तरानी कालोनी ,देवास ,महिला ,उम्र 44 वर्ष
3 पताः-बावडिया ,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
4 पताः-सीआईएसएफ बैरक बीएनपी,देवास,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
5 पताः-उत्तम नगर,देवास,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
6 पताः-वार्ड-12 कन्नौद,देवास, महिला ,उम्र 55 वर्ष
7 पताः-नेवरी फाटा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 17 वर्ष
8 पताः-विजय नगर ,देवास पुरूष ,उम्र 58 वर्ष
9 पताः-सोनकच्छ ,देवास पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
10 पताः-पुष्पदीप हाॅस्पितटल खातेगांव,देवास ,,महिला ,उम्र 62 वर्ष
11 पताः-सिरोल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
12 पताः-बरोठा,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
13 पताः-देहरिया,देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
14 पताः-सतवास ,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
15 पताः-घुदिया,देवास ,महिला ,उम्र 23 वर्ष
16 पताः-शिवराज नगर न्यू देवास, ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
17 पताः-कालानी बाग ,देवास ,महिला ,उम्र 57 वर्ष
18 पताः-गणेशपुरी (बालगढ),देवास पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
19 पताः-महावीर नगर देवास ,,महिला ,उम्र 25 वर्ष
20 पताः-महावीर नगर देवास ,,पुरूष ,उम्र 29 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 244
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 207
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 20
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 186
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 34713
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 34516
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1049
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 33232
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 23
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 864
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 166
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 197
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 19
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.04
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 82.36
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.81


(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास