हाईटेक कोविड कमाण्ड,कन्ट्रोल सेन्टर से जिले के कोरोना सक्रमित मरीजो की होगी अब निगरानी

कलेक्टर श्री चंन्द्रमौली शुक्ला ने हाईटेक कोविड कमाण्ड, सेन्टर के चिकित्सको की ली बैठक

सेन्टर से चिकित्सको ने वीडियो काल पर की मरीजो से बात कर स्वास्थ्य की ली जानकारी

देवास। जिला मुख्यालय पर कोरोना के प्रभावी नियंत्रण के लिए कोविड कमाण्ड, कन्ट्रोल सेन्टर स्थापित किया गया है। कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला और नगर निगम आयुक्त श्री विशालसिंह चौहान ने निरीक्षण कर बैठक ली। कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन मे मरीजों से स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी ली गई एवं वर्तमान मे कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा, सिविल सर्जन डाॅ.अतुुलकुमार बिडवई, कोविड19 जिला नोडल अधिकारी डाॅ. एस.एस.मालवीय, कोविड कमाण्ड, कन्ट्रोल सेन्टर नोडल अधिकारी डाॅ.एच.एस.राणा, जिला इपीडिमियोलाजिस्ट डाॅ. कर्तव्य कुमार तिवारी, सेन्टर मे ड्यूटीरत चिकित्सक व स्टाॅफ उपस्थित थे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर कोविड कमाण्ड,कन्ट्रोल सेन्टर 24× 7 संचालित रहेगा । इसके लिये आवश्यक चिकित्सक व स्टाॅफ की पृथक – पृथक शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। कोविड कमाण्ड, कन्ट्रोल सेन्टर हेतु राज्य स्तर पर एकल ( कॉमन ) नंबर 1075 होगा । नागरिक द्वारा जिले के स्टेडी कोड (07272) तथा नंबर 1075 डायल करने पर कॉल सीधे जिला स्तरीय कोविड कमाण्ड,कन्ट्रोल सेन्टर पर कनेक्ट होगी । सेन्टर से होम आईसोलेटेड कोविड पॉजिटिव मरीज के पर्यवेक्षण हेतु , वीडियो कॉलिंग का प्रबंधन होगा, ऐसे कोविड पॉजिटिव मरीज जिन्हें होम आईसोलेशन में रखा गया है , को कोविड कमाण्ड,कन्ट्रोल सेन्टर में तैनात किये गये चिकित्सक के द्वारा एक दिन में दो बार वीडियो कॉल किया जायेगा । इसके लिये उपलब्ध कराये गये नंबर पर व्हाट्सअप इन्स्टाल कर ,वीडियो कॉलिंग सेवा उपयोग की जा सकेगी कोविड 19 मरीज से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात कर कोविड कमाण्ड, कन्ट्रोल सेन्टर पर नियुक्त चिकित्सक उनकी चिकित्सकीय स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे । उक्त मॉनिटरिंग हेतु सार्थक पोर्टल पर कोविड कमाण्ड, कन्ट्रोल सेन्टर जिले के समस्त होम आईसोलेटेड मरीजों की लाईन लिस्ट देखी जा सकेगी तथा प्रत्येक दिवस में 2 बार होम आईसोलेटेड मरीजों की चिकित्सकीय स्थिति संबंधित सूचकांकों की प्रविष्टिी पोर्टल पर की जा सकेगी । सेन्टर पर एक एम्बुलेंस रहेगी आवश्यता अनुसार तत्काल मरीज को अस्पताल मे भेजा जायेगा।
डाॅ.शर्मा ने बताया कि जिले मे संचालित फीवर क्लीनिक मे सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार ,सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं से पीडित मरीजों की आर.ए.टी और आर.टी.पी.सी.आर. से जाॅच कि सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। जिससे अब 10 से 20 मिनिट मे पाॅजिटिव या नेगेटिव का परीणाम मिल जायेगा। किसी भी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार होने पर तत्काल फीवर क्लीनिक पर स्वास्थ्य जांच कराए। सभी व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु प्रत्येक व्यक्ति मास्क का उपयोग करें। सोशल डिस्टेन्सींग का पालन करते हुए थोडे-थोडे समय में साबुन और सेनेटाइजर या साबून से हाथ साफ करें।

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के लिये आयोग के निर्देश,आपराधिक प्रकरणों का विवरण तीन बार प्रकाशित-प्रसारित कराना होगा

देवास 13 सितम्बर 2020/ भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के साथ ही उन्हें नामांकित करने वाले राजनीतिक दलों को आपराधिक प्रकरण यदि हैं, तो उसके संबंध में संबंधित प्रत्याशी और राजनीतिक दल को निर्वाचित प्रक्रिया के दौरान तीन बार समाचार-पत्र और टेलीविजन पर प्रकाशित-प्रसारित कराना होगा।

भारत निर्वाचन आयोग के उप सचिव श्री पवन दीवान ने बताया कि आयोग ने आपराधिक प्रकरणों के प्रचार के संबंध में संबंधित प्रत्याशी और रानजीतिक दल जो उन्हें चुनाव के लिये नामांकित करते हैं, उनके लिये अपने निर्देशों को और कारगर एवं सरल करने का निर्णय लिया है। आयोग सदैव इस नैतिक मापदण्ड पर जोर देते हुए चुनावी प्रजातंत्र की बेहतरी के लिये प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा उक्त संदर्भ में दिये गये निर्देशानुसार अभ्यर्थी और नामांकित करने वाले राजनैतिक दलों को आपराधिक प्रकरणों से संबंधित जानकारी का प्रथम प्रचार नाम वापसी की अंतिम तिथि के 4 दिन के अंदर, द्वितीय प्रचार नाम वापसी की अंतिम तिथि के 5 से 8 दिन के बीच और तृतीय प्रचार चुनाव प्रचार के 9वें दिन से अंतिम दिन के मध्य मतलब कि मतदान के 2 दिन पहले तक करवाना अनिवार्य होगा। इस टाइम लाइन से वोटरों को अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनने के लिए सुविज्ञ तरीका प्राप्त होगा। आयोग के उप सचिव ने बताया कि ऐसे प्रत्याशी जो चुनाव लड़े बिना विजयी हुए हैं और इन्हें नामांकित करने वाले राजनीतिक दलों के प्रचार के संबंध में भी यह स्पष्ट किया जाता है कि उन्हें भी आपराधिक प्रकरणों यदि कोई है तो उसके संबंध में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी और उनके राजनीतिक दलों के लिए लागू प्रचार के निर्देशों के पालन करना पड़ेगा। आयोग द्वारा लिए हुए निर्णय अनुसार अभी तक इस विषय में जारी सभी फॉरमेट और निर्देश का सार संग्रह सभी हितग्राहियों की सुविधा के लिये प्रकाशित किया जा रहा है। इसके माध्यम से इस विषय पर वोटरों और अन्य हितग्राहियों में अधिक जागरूकता निर्माण में मदद मिलेगी। पूर्ववर्ती आपराधिक प्रकरण वाले चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी और उनको नामांकित करने वाले राजनीतिक दलों को इस संबंध में जारी समस्त निर्देशों का अनुपालन करना अनिवार्य है। यह संशोधित दिशा-निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जायेंगा प्रधानमंत्री का जन्म दिवस,17 सितम्बर मोदी जी के जन्मदिवस कार्यक्रम को लेकर जिला कार्यालय पर बैठक सम्पन्न

देवास। भाजपा कार्यालय पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के जन्मदिवस को लेकर आज एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस को 14 सितम्बर से 20 सितम्बर के मध्य सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के कार्यक्रम तय किये गये तथा इन कार्यक्रमों को बुथ स्तर तक करने की योजना भी बनाई गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक बुथ पर हमें दिव्यांगों को उपकरण उपलब्ध कराना, सभी बस्तियों में फल वितरण करना, ब्लड डोनेट करना, वृक्षारोपण करना, स्वच्छता अभियान चलाना वाले कार्यक्रमों को लेकर दिशा निर्देश कार्यकर्ताओं को दिये गये। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिला महामंत्री राजेश यादव ने मोदी जी के जन्मदिवस पर जिला मुख्यालय पर होने वाले 70 स्थानों पर स्वच्छता अभियान के कार्यक्रमों को सफल बनाने एवं शहर को स्वच्छ बनाये रखने के लिए जनता के बीच स्वच्छता का संदेश देने की बात कही।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, विशाल रघुवंशी, विजेन्द्रसिंह जनोईखेड़ी, अशोक जाट, जूबेर लाला, संतोष पंचौली, जुगनू गोस्वामी, कमल अहिरवार, श्रीमती विनित व्यास, श्रीमती राखी झालानी, कु. चेतना राठौर, राजेश यादव पार्षद, रामप्रसाद सूर्यवंशी, मनीष पनवार, इरफान अली, बाबु यादव, रूपेश वर्मा, राहुल दायमा, जितेन्द्र जायसवाल, विमल शर्मा, अजय पहाड़िया, राकेश ठक्कर, सावन राठौर, भरत व्यास, रोहित शर्मा, निलेश वर्मा, मनोज गर्ग, प्रभात कल्याणे, सोहन ठाकुर, प्रतीक सोलंकी, महेन्द्र ठाकुर, संजय राखे, जितेन्द्र जायसवाल, राजेश बारोड़, संतोष वर्मा, तनय चौधरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पूर्व नेता सत्तापक्ष मनीष सेन ने किया व आभार धर्मेन्द्रसिंह बैंस ने माना।
उक्त जानकारी भाजपा आईटी सेल प्रभारी प्रतीक जोशी ने दी।

बागली विधायक श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे द्वारा सामाजिक न्याय व निःशक्त कल्याण विभाग के सौजन्य से दिव्यांग जनो को ट्राय साईकल व श्रवण यन्त्र,आदि आवश्यक मशीन वस्तु दी गई।

बागली विधायक श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे द्वारा जनपद पंचायत बागली के सभागृह में सामाजिक न्याय व निःशक्त कल्याण विभाग के सौजन्य से दिव्यांग जनो को ट्राय साईकल व श्रवण यन्त्र,आदि आवश्यक मशीन वस्तु दी गई। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एस डी एम अरविंद चौहान, पदाधिकारी जन भाजपा नेता सूर्य प्रकाश गुप्ता अभय बड़ौला व्यापारी संघ अध्यक्ष कमल जी यादव युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष ईशान उपाध्याय नगर परिषद सीएमओ मुकेश चौबे बीएमओ मैडम विष्णु लता जी शरीफ पठान पत्रकार नाथू सिंह जी सेंधव विनय बोथरा मुकेश पाटीदार लखन दांगी आदि मौजूद थे

?उत्तम आचार्य बागली

देवास – आज आई 293 लोगों की रिपोर्ट मे 26 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 13 सितम्बर 2020,देवास

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-बडीबरछा ,देवास ,महिला ,उम्र 17 वर्ष
2 पताः-बडीबरछा ,देवास ,महिला ,उम्र 58 वर्ष
3 पताः-गाॅधी चैक,बागली, देवास ,पुरूष ,उम्र 80 वर्ष
4 पताः-सोनकच्छ ,देवास ,महिला ,उम्र 42 वर्ष
5 पताः-हनुमान मंदिर सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 56 वर्ष
6 पताः-भौरासा,देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
7 पताः-बरोठा ,देवास ,महिला ,उम्र 55 वर्ष
8 पताः-बरोठा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 57 वर्ष
9 पताः-बरखेडा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
10 पताः-जयश्री नगर ,देवास ,,महिला ,उम्र 28 वर्ष
11 पताः-जयश्री नगर ,देवास ,,महिला ,उम्र 56 वर्ष
12 पताः-पाल्या ,देवास ,,महिला ,उम्र 65 वर्ष
13 पताः-पाल्या ,देवास ,,महिला ,उम्र 35 वर्ष
14 पताः-आवास नगर,देवास पुरूष ,उम्र 56 वर्ष
15 पताः-मुखर्जी नगर,देवास पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
16 पताः-मिश्रीलाल नगर,देवास पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
17 पताः-भैरूगढ ,देवास पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
18 पताः-देवास ,,महिला ,उम्र 55 वर्ष
19 पताः-आवास नगर,देवास पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
20 पताः-कालानी बाग,देवास पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
21 पताः-जंगीपुरे,देवास पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
22 पताः-मोती बंगला,देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
23 पताः-अमौना ,देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
24 पताः-गोतम नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 44 वर्ष
25 पताः-स्टेशन रोड गायत्री मंदिर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 80 वर्ष
26 पताः-चामुण्डापुरी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 31 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 181
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 293
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 26
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 266
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 34053
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 33816
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 950
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 32635
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 776
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 157
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 237
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 17
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.81
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 81.68
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.79

(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास

BY EXPENSIVE MIND…..?

https://www.expensiveminds.com/chanakya-and-the-border-2/hindi/

गरीबों की पुकार, सुनो जरा सरकार लाईट एण्ड साऊड एवं टेंट एण्ड गार्डन एसोसिएशन ने दिया विधायक कन्नौजे को ज्ञापन

देवास। हाटपीपल्या लाईट एण्ड साऊड तथा टेंट एण्ड गार्डन एसोसिएशन ने गरीबों की पुुकार, सुनो जरा सरकार का नारा लगाते हुए विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि हाटपीपल्या एवं बागली तहसील लाईट एण्ड साउंड, टेण्ट एण्ड गार्डन एसोसिएशन के सदस्य मार्च माह से कोविड 19 कोरोना महामारी की वजह से अपना जीवन यापन करने में असमर्थ हो गए है एवं आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। इस व्यवसाय के अलावा हमारे पास आय का कोई दूसरा स्त्रोत नहीं है। शादी विवाह, सामाजिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रम बंद होने की वजह से लाईट एवं साउंड, टेण्ट एण्ड गार्डन का कार्य करने वाले सभी लोगों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो गई है। कई लोगों पर कर्ज हो गया है तथा कई सदस्यो की हालत इतनी खराब हो गई है कि उन्हें दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। एसोसिएशनों ने मांग की है कि हमारे सदस्यों को 50 हजार रू अनुदान प्रदान किया जाए तथा धार्मिक, सामाजिक, प्रशासनिक आयोजनों में लाईट साउंड एवं टेंट लगवाने की अनुमति प्रदान की जाए। श्री जादौन ने बताया कि इससे पूर्व 25 अगस्त को मुख्यमंत्री के नाम भी ज्ञापन दिया गया था लेकिन अभी तक इस ओर कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस अवसर पर लाईट एसोसिएशन अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह जादौन , उपाध्यक्ष लोकेन्द्र काग, केदार पाटीदार, टेण्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम पाटीदार, उपाध्यक्ष ईरेस उपाध्याय, बाबूलाल प्रजापत,महेन्द्र गोस्वामी, ओमप्रकाश पाटीदार, योगेश भारती, ललित हम्मड़, पवन बछानिया आदि सदस्य उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ कन्नौद ने पत्रकारों का किया सम्मान

कन्नौद :- अम्बेडकर भवन मे अजाक्स संघ देवास जिलाध्यक्ष कैलाश मालवीय,मीडियाकर्मी चंचल भारतीय के द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। म.प्र.अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ कन्नौद के पदाधिकारियों ने पत्रकार मीडियाकर्मी का पुष्प मालाओ से स्वागत कर उपहार स्वरूप डायरी व कलम भेट कर देश के चौथे स्तंभ आवाम की आवाज को न्याय दिलाने में पत्रकारिता जगत की सराहनीय भूमिका रहती है। अजाक्स संघ के रेवाराम हरियाले, रामनारायण गोयल , हेमराज गोखले ,मोहन भास्कर , सन्तोष हरियाले , बिगलाल चौहान, तहसील अध्यक्ष नन्दलाल हरियाले ने स्वागत भाषण दिया।श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ पत्रकार महेश साहू ने समाज एव जनहित के कार्यो मे पत्रकार संगठन की ओर से सहयोग देने की बात कही सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार रमेशचंद्र डाबी, कमल गर्ग, श्रीकांत पुरोहित, विनोद भूतड़ा, चंचल भारतीय, संजय नरेड़ी, संजय शर्मा, आशिक माचिया, शैलेंद्र पांचाल, भारत शर्मा, अतुल गुप्ता, महबूब खान,आशीष वर्मा, सम्मान समारोह में उपस्थित थे।

चंचल भारतीय✍️

बागली जेल से 2 कैदी हुए फरार

बागली जेल से 2 कैदी हुए फरार1 मुकेश पिता लो बरिया भिलाला उम्र 32 वर्ष2 छोटेलाल पिता केलाश भिलालायह आरोपी कहीं भी दिखे तो तुरंत एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा को सूचना देवे या फिर संबंधित थाने में सूचना देने का कष्ट करें

? चंचल भारतीय

राष्ट्रीय केसरिया हिंदू संगठन ने मातृशक्ति के सम्मान में राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन एसडीएम कन्नौद को सौंपा ज्ञापन

कन्नौद राष्ट्रीय केसरिया हिंदू वाहिनी म प्र संगठन मातृशक्ति के सम्मान में मैदान में उतरी क्योंकि संगठन का उद्देश्य है की वह मातृशक्ति के सम्मान के लिए कुछ भी कर सकते है संगठन के प्रदेश प्रभारी पं अजय दुबे, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद साऊ का यह कहना है कि अगर इस प्रकार हमारे हिंदू राष्ट्र में मातृशक्ति का अपमान होगा तो हम चुप नहीं बैठेंगे क्योंकि हमे जन्म देने वाले भी एक नारी ही है और उनके स्वाभिमान के लिए हम हमारा सर्वस्व लूटा सकते हैं। प्रदेश प्रभारी पं अजय दुबे के नेतृत्व मैं ज्ञापन राज्यपाल के नाम कन्नौद एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे को दिया ज्ञापन में लिखते हैं कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा फिल्मी अभिनेत्री कंगना रनौत को अशुद्धवाक्य कहने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो अन्यथा संगठन इस पर विरोध प्रदर्शन करेगा इस प्रदर्शन कार्य मैं संगठन के बहुत से वरिष्ठ पदाधिकारी व सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे हैं। चंचल भारतीय✍️

देवास जिले में 2013 नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास गृहों में हुआ गृह प्रवेश डिजीटल “गृह प्रवेशम्” कार्यक्रम अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम का दिखाया गया प्रसारण

देवास। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में देवास जिले में कोविड-19 की महामारी में लॉकडाउन से लेकर अब तक की अवधि में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में कुल 2013 आवास पूर्ण किये गये हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत 1 लाख 75 हजार हितग्राहियों के बन चुके आवासों में डिजिटल गृह प्रवेश कराया। गृह प्रवेश कार्यक्रम का सीधा प्रसारण फेसबुक, ट्विटर, क्षेत्रीय चेनल्स एवं रेडियो पर किया गया। साथ ही वर्चुअल आधार पर हितग्राही वेबकास्ट के माध्यम से जुड़े। जिले में कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर जिला पंचायत द्वारा सभी विकासखंडों में जनप्रतिनिधियों से गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि प्रधामंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए जिले से करीब 1 लाख 96 हजार लोगों ने अपना पंजीयन वेब कास्टिंग पर कराया। पंजीयन के बाद जिलेवासियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना व देखा।
इन जनप्रतिनिधियों ने कराया गृह प्रवेश
प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश दीक्षत ने बताया कि देवास जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम खटाम्बा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह राजपूत ने श्री दिलीप करण सिंह को गृह प्रवेश कराया। वहीं देवास विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम दत्तोतर में श्रीमती कलाबाई को गृह प्रवेश कराया, वहां विधायक श्रीमती पवार के प्रतिनिधि के तौर श्री नंद्रकिशोर पाटीदार उपस्थित थे। जनपद पंचायत खातेगांव में विधायक श्री आशीष शर्मा ने मचवास में बलराम प्रहलाद व प्रेमबाई नानूलाल को गृह प्रवेश कराया गया। इसके साथ ही जनपद पंचायत कन्नौद में विधायक श्री शर्मा ने ग्राम पंचायत सुरानी में कलम श्रीराम को गृह प्रवेश कराया। जनपद पंचायत बागली में विधायक श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे ने ग्राम पंचायत रामपुरा पटपड़ी में रेमला ननला व श्रीमती हीरूबाई गजराज को गृह प्रवेश कराया। सोनकच्छ एवं टोंकखुर्द जनपद पंचायत के बैराखेड़ी एवं जिरवाय व अन्य ग्रामों में भी जनप्रतिनिधियों द्वारा गृह प्रवेश कराया गया।
गृह प्रवेशम कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत नवनिर्मित एक लाख 75 हजार से अधिक आवासों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रिमोट से पट्टिका का अनावरण कर हितग्राहियों को एक साथ डिजिटल गृह प्रवेश कराया। इस मौके पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने धार, ग्वालियर और सिंगरौली जिले की ग्राम पंचायतों से एक-एक हितग्राही परिवारों से सीधी बातचीत की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना महामारी के संकट काल में पूरे देश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास और अकेले मध्यप्रदेश में 1 लाख 75 हजार आवासों के निर्माण का कार्य पूरा हुआ है। आपदा को अवसरमें बदलने का यह श्रेष्ठ और सकारात्मक उदाहरण है। उन्होने कहा कि अमूमन आवास को पूर्ण करने में 125 दिन का समय लगता है। लेकिन शहरों से ग्रामीण क्षेत्रों में लौटे प्रवासी श्रमिकों के योगदान से 45 से 60 दिनों में ही आवास निर्माण के कार्य पूर्ण हुये हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि गांवों में आत्म विश्वास बढ़ने से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी मजबूत होता है। गरीब कल्याण रोजगार अभियान में 23 हजार करोड़ रुपये के काम अब तक हुये हैं। जिनसे मुश्किल की घड़ी में ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान मिला है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सरकार की अन्य 27 योजनाओं से जोड़कर लाभ प्रदान करने की मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल की सराहना भी की।
जब तक दवाई नहीं – तब तक ढि़लाई नहीं
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना महामारी के संकट काल में सभी देशवासियों से संक्रमण से बचाव की सभी सावधानियां दृढ़ता से अपनाने की अपील भी अपने संबोधन में की। उन्होने कहा कि ’’कोरोना की जब तक दवाई नहीं – तब तक ढि़लाई नहीं’’ और ’’दो गज की दूरी-मास्क है जरुरी’’ का सख्ती से पालन करें।
सभी जनपद पंचायतस्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर गृह प्रवेशम कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्लेटफॉर्म पर देखा गया और समारोह पूर्वक हितग्राही परिवारों को उनके नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश कराया गया।