कन्नौद – सबके आवास का सपना हो रहा साकार,डिजिटल ग्रह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न

कन्नौद – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज मध्यप्रदेश के 1.75 लाख परिवारों को एक साथ डिजिटल”गृह प्रवेश”का कार्यक्रम किया गया जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत कन्नौद के समस्त ग्राम पंचायतों मैं किया गया। ग्राम पंचायत सुरानी के ग्राम सिरसोदिया में गृह प्रवेश का कार्यक्रम विधायक आशीष शर्मा के कर कमलों से संपन्न कराया गया साथ ही अध्यक्ष जनपद पंचायत कन्नौद डॉ ओम पटेल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बिछ कुआ में गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न कराया गया। गृह प्रवेश कार्यक्रम में जनपद सदस्य, सरपंच ,सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, क्लस्टर प्रभारी, जनपद स्तरीय समस्त अमला द्वारा जनपद पंचायत अनुभाग क्षेत्र आने वाली ग्राम पंचायतों में गृह प्रवेश का कार्यक्रम संपादित कराया गया जिसमें ग्राम वासियों में खुशी की लहर है उक्त कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत आभार डॉ प्रभांशु कुमार सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कन्नौद ने व्यक्त किया।

चंचल भारतीय✍️

देवास – आयशर वाहन की टक्कर से युवक की मौत, प्रकरण दर्ज

देवास। भौंरासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 11 सितंबर 2020, शुक्रवार को आयशर वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। जिसकी शिकायत ग्राम जामगोद निवासी महेन्द्रसिंह ने भौंरासा थाने में की। शिकायत में बताया कि मैं व कमलसिंह तंवर भौंरासा से जामगोद एक्टिवा से जा रहे थे। तभी करीबन 04.30 बजे सिखेड़ी नाका के सामने पहुंचे। हमारे आगे जामगोद निवास राजेन्द्रसिंह पिता उकारसिंह सायकल से जा रहा था, जिसे भोपाल से देवास की ओर जाने वाली आयसर क्रमांक एमएच 04 जेके 9109 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। आयसर का अगला पहिया राजेन्द्रसिंह के पेट पर चढ़ गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। राजेन्द्रसिंह का शव गांव वाले मैजिक से महात्मा गांधी जिला चिकित्साल पहुंचे। आयसर वाहन का लोगों ने पीछा किया, लेकिन चालक तेज गति से गाड़ी भगा ले गया। महेन्द्रसिंह की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है एवं मामले की जाँच कर रही है।

देवास – नगर निगम द्वारा अवैध पार्किंग अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही


देवास/अवैध रूप से किये गये पार्किंग निर्माण कार्य को हटाये जाने की कार्यवाही नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे की गई  जिसके अन्तर्गत शहर के मुख्य मार्ग इन्दौर रोड के सर्विस रोड पर विशाल मेगामार्ट के परिसर मे किये गये पार्किंग स्थान पर रोड से 2 फीट उंचा भराव कर ब्लॉक लगाये गये। जिससे मॉल मे आने वाले वाहन सर्विस रोड पर लगाये जाने लगे। जिससे सर्विस रोड पर आवागमन मे बाधा उत्पन्न होने से अवैध पार्किंग अतिक्रमण को निगम की टीम द्वारा अपने संसाधनो से हटाया जाने की कार्यवाही की जाने पर विशाल मेगामार्ट संबंधित सुपर वाईजर द्वारा मौके पर उपस्थित निगम कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती से अनूरोध कर स्वंय 24 घंटे मे ब्लॉक आदि पार्किगं अतिक्रमण हटवाये जाने हेतु कहा गया। जिस पर निगम द्वारा 24 घंटे के अन्दर किये गये अवैध पार्कंग निर्माण, लगाये गये ब्लॉको को हटाकर अतिक्रमण से मुक्त करने तथा सर्विस रोड पर पार्किंग नही करने की सख्त हिदायत दी गई। निगम की कार्यवाही मे वार्ड उपयंत्री श्याम सुन्दर रघुवंशी, प्रभारी अधिकारी आरएस केलकर निगम की टीम के साथ उपस्थित रहे।

देवास – संस्था श्री नीम करौली धाम ने वृद्धो को भोजन एवं पौधोरोपण कर बाबा नीमकरोली महाराज की पुण्यतिथि मनाई

देवास। संस्था श्री नीम करौली धाम ने बाबा नीमकरोली महाराज की 47 वी पुण्यतिथी मनाई। संस्था अध्यक्ष संतोष पंचोली ने बताया कि पुण्यतिथी के उपलक्ष्य में वृद्धजनों को को भोजनप्रसादी एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। कर बाबा जी पुण्यतीथी सादगी पूर्ण तरीके से मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्गेश अग्रवाल, अतुल कुमार पंड्या, धर्मेंद्रसिंह बैस, गणेश पटेल, अर्जुन यादव, मदन धाकड़, अजय अग्रवाल, नितिन आहूजा, विशाल शिंदे, जुगनू गोस्वामी, विसाल रघुवंशी, सचिन जोशी, अभिषेक गोस्वामी राम यादव सहित संस्था सदस्य महेश नरनिया, संदीप चौधरी, राजेन्द्र पाल, दिनेश यादव, अखिलेश धुरिया, महेंद्र अस्तरे, राजेश बरोड़, राहुल प्रजापत, रोशन यादव, जितेंद्र डिडवानी, राजेन्द्र दादा, राजत माली आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे। अतिथियों ने बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। 

देवास | बेहरी मे उफनती नदी को पारकरते समय बाइक सहित दो युवक बहे,किनारे खड़े लोगों ने बचाया

पुलिया पर पानी होने के बावजूदरास्ता पार करने के दौरान ग्राम खेड़ा के जितेंद्र ओसारीव शेखर पलासिया बाइक सहित नदी में बह गए।

नदी किनारे खड़े युवकों ने दौड़कर उन्हें बाहर खींच लिया।दोनों युवक इंदौर में मिस्त्री का काम करते हैं।बेहरी के पास के ग्राम कामठ, खेड़ा, रामपुरा, गुवाड़ीआदि पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजेसे तेज बारिश शुरू हो गई थी। इससे बेहरी से निकलीगुनेरा नदी में उफान पर आ गयी। जिसमे वह बह गए,दोनों तैरना आता था, इसलिए किनारे की तरफ आनेलगे, जिन्हें नदी किनारे खड़े युवक धर्मेंद्र दांगी, शिवराज पाटीदार ने दौड़ लगाकर उन्हें हाथों सेखींचकर बाहर किया। दोनों युवक इंदौर में रहकर मिस्त्रीका काम करते हैं। घटना के बाद पुलिस पहुंची औरपुलिया पर बैरिकेट्स लगा दिए।

लगभग 20 घंटे के रेस्कयू के बाद मिला 6 वर्षीय बालक का शव,कल दोपहर 1:00 बजे के लगभग खेलते वक़्त कुए मे गिर गया था 6 वर्षीय नाज़िम

कल पठानकुआ क्षेत्र के हारून कॉलोनी में रहने वाला 6 वर्षीय बालक जिसका नाम नाजिम पिता गफ्फार है वह लगभग दोपहर 1 बजे खेलते वक्त करीब 70 फीट पानी से भरे कुएं में गिर गया था

जैसे ही घटना की जानकारी प्रशासन को मिली तो तत्काल ही रेस्क्यू टीम, प्रशासनिक अमला वह नगर निगम टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन मैं जुट गई थी लगभग 20 घंटे से ज्यादा समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आज सुबह तकरीबन 8:45 बजे नाज़िम का शव कुँए में से निकाला गया। जिसके बाद शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया

21 सितंबर से खुलेंगे प्रदेश के सभी निजी व सरकारी स्कूल,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

गाइडलाइन के मुताबिक 9वीं-12वीं के बच्चों को स्कूल आने के लिए अभिभावकों से लिखित अनुमति लाना जरूरी, स्कूल छोड़ते समय और खाली समय में विद्यार्थी इकट्ठे न हों, यह तय करने के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा उन्हें जागरुक किया जाएगा

प्रदेश के सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 21 सितंबर से लगने लगेंगी। जिलाशिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए। उन्होंने बताया कि केंद्र की स्कूलरी-ओपनिंग गाइडलाइन के अनुरूप एसओपी का पालन किया जाएगा।

देवास – आज आई 184 लोगों की रिपोर्ट मे 26 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 12 सितम्बर 2020

आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-विकास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 26 वर्ष
2 पताः-विकास नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
3 पताः-विकास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 19 वर्ष
4 पताः-विकास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
5 पताः-कालानी नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 61 वर्ष
6 पताः-सुकल्या,देवास ,,महिला ,उम्र 45 वर्ष
7 पताः-सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
8 पताः-सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
9 पताः-सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 85 वर्ष
10 पताः-धर्मशाला के पास सुकल्या,देवास,पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
11 पताः-सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
12 पताः-सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 58 वर्ष
13 पताः-सुकल्या,देवास ,,महिला ,उम्र 24 वर्ष
14 पताः-सुकल्या,देवास ,,महिला ,उम्र 38 वर्ष
15 पताः-शिखरजी धाम ,देवास ,,महिला ,उम्र 21 वर्ष
16 पताः-पिपलोदा,देवास पुरूष ,उम्र 54 वर्ष
17 पताः-मिश्री नगर ,देवास पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
18 पताः-द्रोपती नगर बीएनपी0 ,देवास ,,महिला ,उम्र 15 वर्ष
19 पताः-विश्राम बाग,देवास ,,महिला ,उम्र 67 वर्ष
20 पताः-देवली ,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
21 पताः-अमोना ,देवास ,महिला ,उम्र 81 वर्ष
22 पताः-गायत्री नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 23 वर्ष
23 पताः-मौहसीनपुरा,देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
24 पताः-महावीर नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
25 पताः-महावीर नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 54 वर्ष
26 पताः-महावीर नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 302
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 184
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 26
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 157
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 33872
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 33523
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 924
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 32369
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 39
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 776
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 131
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 349
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 17
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.76
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 83.98
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 1.84
                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )  
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
                                                  जिला-देवास

कर्ज में डूबे किसान ने बर्बाद फसल को देख कीटनाशक पीकर आत्महत्या की थी,खातेगांव विधानसभा क्षेत्र कांग्रेसियों ने परिजनों की सहायता के लिए जुटाई जा रही है धनराशि

कन्नौद:- खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के किसान ग्राम पिपलिया नानकर के 56 वर्षीय किसान लक्ष्मण पिता गजराज सिंह चौहान ने रविवार सुबह 9:30 बजे अपने खेत में कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी। पीड़ित किसान परिवार को आर्थिक सहायता पहुचाने हेतु मध्यप्रदेश कांग्रेस के महामंत्री पूर्व विधायक कैलाश कुंडल के आव्हान पर युवक कांग्रेस के साथियों द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर कंन्नौद में बस स्टैंड एवं मुख्य बाजार से होते हुए नगर पंचायत चौराहा तक सभी दुकानदारों से आर्थिक मदद मांगी गई जिसमें लोगो ने सहयोग देकर युवक कांग्रेस के साथियों का उत्साहवर्धन किया 15 सितंबर तक नगर में एवं ग्रामीण क्षेत्रो में सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैलाश जी कुंडल,फ़ारूक़ भाई केलेवाले,आशीष अग्रवाल,राजेश टुवानी,राजाराम चोखार,धर्मेंद्र सोलंकी,संतोष पंडा,देवेंद्र बाथरे,अशोक वर्मा,आमीन ताज,अंतिम हरु श्रोत्रिय,उस्मान मंसूरी,आशीष वर्मा,दीपक सांवले,नईम मंसूरी,रफीक खिलोरिया,श्रेयस भारतीय,मुकेश मीणा, आधिकारिक जन उपस्थित थे।

चंचल भारतीय✍️

महेश कटारा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के मीडिया प्रभारी नियुक्त

कांटा फोड़।अखिल भारतीय महासभा के अध्यक्ष पंडित राधेश्याम जी शर्मा द्वारा एवं पंडित राजेश जी तिवारी की सहमति से पंडित महेश कटारा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।इनकी नियुक्ति पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, उद्योगपति शैलेश होलानी, श्रीनिवास तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, बृज मोहन तिवारी, मुकेश राठौर, संतोष तिवारी, हरीश जोशी , हरिओम तिवारी, द्वारका शर्मा ,पवन उपाध्यक्ष,बालकृष्ण शर्मा, सोहन राठौर,शंकर गोमलाडू आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़