Dewas 108 एम्बुलेंस सेवा प्रदाय में लापरवाही पर ईएमटी और पायलट को सेवा से किया निष्कासित

देवास। जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा प्रदाय में लापरवाही पर ईएमटी और पायलट को सेवा से निष्कासित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुलता उईके ने बताया कि शिशु मृत्यु के प्रकरण की जांच एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट प्रणाली अंतर्गत जय अम्बे ईमरजैंसी सर्विसेस भोपाल द्वारा जीपीएस ट्रेकिंग से करवायी गयी, जांच प्रक्रिया में दोषी पाये गये ईएमटी श्री सचिन वर्मा और पायलट श्री नंदकिशोर बागड़ी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हे कार्य से निष्कासित किया है।

उल्‍लेखनीय है कि कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा विगत दिवस मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत जिले में हुई मातृ मृत्य एवं शिशु-मृत्यु के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान पाया कि शिशु मृत्यु के प्रकरण में एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट प्रणाली अंतर्गत संचालित 108 जननी एम्बुलेंस से मॉ और बच्चे को जिला अस्पताल देवास पहुचानें में देरी हुई। जिसकी जांच करने एवं कार्यवाही के आदेश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुलता उईके को दिये थे।

69 th National Film Award : नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर Best Actor का अल्लू अर्जुन (allu arjun) तो बेस्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (alia bhatt) और कृति सेनॉन (kriti sanon)

भारत की सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड्स यानी नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स National Film Award के अनाउंसमेंट का स्टार्स और उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है।

साल 2023 में ये मौका आ गया है। 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (69th National Film Awards) की 24 अगस्त यानी गुरुवार की शाम की घोषणा कर दी गई है। 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर Best Actor का अवॉर्ड अल्लू अर्जुन allu arjun को मिला है।

बेस्ट एक्ट्रेस Best Actress का अवॉर्ड संयुक्त रूप से आलिया भट्ट alia bhatt और कृति सेनॉन kriti sanon को मिला है। बेस्ट फिल्म Best Film का अवॉर्ड सरदार उधम Sardar udham Singh सिंह को मिला है।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की पूरी लिस्ट-

  • बेस्ट फीचर फिल्म : सरदार उधम, रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स
  • बेस्ट एक्टर : अल्लू अर्जुन (पुष्पा- द राइज)
  • बेस्ट एक्ट्रेस : आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
  • बेस्ट डायरेक्शन: निखिल महाजन मराठी फिल्म गोदावरी
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : पंकज त्रिपाठी (मिमी)
  • स्पेशल जूरी अवॉर्ड : शेरशाह
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन : डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर)
  • नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म : द कश्मीर फाइल्स
  • बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर : सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन : सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट एडिटिंग : गंगूबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट कोरियोग्राफी : आर आर आर
  • बेस्ट सिनेमामोटोग्राफी : सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट मेल सिंगर : काल भैरव
  • बेस्ट फिल्म क्रिटिक : पुरुषोत्तम
  • बेस्ट बुक ऑन सिनेमा म्यूजिक बाय लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
  • इनक्रेडेबल मैलोडियस जर्नी : राजीव विजयकर
  • बेस्ट प्रोडक्शन साउंड : मीन राग, सुरुचि शर्मा
  • बेस्ट ऑडियोग्राफी : एक था गांव
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफर : बिट्टू रावत, पाताल टी
  • बेस्ट फिल्म ऑन फैमली वेल्यूज : चांद सानसे
  • प्रोड्यूसर : चंद्रकांत कुलकर्णी
  • डायरेक्टर : प्रतिमा जोशी
  • बेस्ट डायरेक्टर :बाकुल मातयानी, स्माइल प्लीज
  • बेस्ट मिशिंग फिल्म : मुंबा राइड
  • बेस्ट असमी फिल्म : अनुर
  • बेस्ट बंगाली फिल्म : कालकोखो
  • बेस्ट हिंदी फिल्म : सरदार उद्धम सिंह
  • बेस्ट गुजराती फिल्म : छैलो शो
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म : 777 चार्ली
  • बेस्ट मैथली फिल्म : समानांतर
  • बेस्ट मराठी फिल्म : एकदा काय जाला
  • बेस्ट मलयालम फिल्म : होम
  • बेस्ट तमिल फिल्म : केडासी
  • बेस्ट तेलुगु फिल्म : उप्पना

Dewas स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023: तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में देवास ने प्राप्त किया देश में 6वां स्थान…

• गत वर्ष देवास ने प्राप्त किया था पहला स्थान

देवास। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 के परिणाम घोषित हो चुके है देवास शहर पांच स्थानों के नुकसान के साथ छठे स्थान पर आया है।

केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन व जलवायु मंत्रालय द्वारा 2025-26 तक वायु प्रदूषण 40 प्रतिशत तक कम करने के लिए नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम शुरू किया है। जिसके तहत स्वच्छ वायु सर्वेक्षण कराया जा रहा है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 में भी आबादी के आधार पर अलग अलग श्रेणी थी। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर, 3 से 10 लाख आबादी वाले शहर, 3 लाख से कम आबादी वाले शहर।
देवास 3 लाख से कम आबादी वाले शहर में शामिल था।
प्रमुख सचिव पर्यावरण श्री गुलशन बामरा ने बताया कि तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में देवास ने 180 अंकों के साथ देश में 6वां स्थान प्राप्त किया है।

गत वर्ष 2022 में देवास ने 200 में से 175.05 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया था। देवास के प्रथम आने पर नगर निगम देवास के उस समय के आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने उड़ीसा में हुए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2022 के पुरस्कार वितरण में अवार्ड व 37 लाख 50 हजार की पुरस्कार राशि का चेक प्राप्त किया था।👇👇
https://dewasexpress.com/dewas-स्वच्छ-वायु-सर्वेक्षण-2022-म/

10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर ने 200 में से 187 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, भोपाल ने 181 प्राप्त कर 5वां, जबलपुर ने 172 अंक प्राप्त कर 13वां स्थान और ग्वालियर ने 114 अंक प्राप्त कर 41वां स्थान प्राप्त किया है।
3 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में प्रदेश के सागर को 188.02 अंकों के साथ देश में 10वां स्थान मिला है।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 में दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में प्रथम पाँच में से दो पुरस्कार मध्यप्रदेश के खाते में गये हैं। इंदौर को पहला, आगरा को दूसरा, ठाणे को तीसरा, श्रीनगर को चौथा और भोपाल को 5वां स्थान मिला है।

प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में “प्राण” ऑनलाइन पोर्टल पर शहरों द्वारा भी स्व-मूल्यांकन किया जाता है। शहरों को ठोस अपशिष्ट, सड़क धूल, निर्माण और विध्वंस कचरे का प्रबंधन, वाहनों के उत्सर्जन पर नियंत्रण और औद्योगिक प्रदूषण के संबंध में लागू की गई गतिविधियों और उपायों की रिपोर्ट देनी होती है।

Dewas शहर में संचालित अवैध मांस विक्रय की दुकानों को लेकर चल रहा संग्राम..

• विरोध प्रदर्शनों के बाद महापौर ने ली सुध, मांस विक्रेताओ के लिए नये स्थल का होगा चयन

देवास। शहर में संचालित अवैध मांस विक्रय की दुकानों को बंद कर किसी उचित स्थान पर संचालित करने के लिए अनेक संगठनों जैसे शिव सेना, संस्था राम राम के साथ अन्यो द्वारा कलेक्टर, नगर निगम को ज्ञापन देकर, प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की जा रही है।

शिव सेना लंबे समय से शहर में प्रमुख बाजारों, मार्गो एवं धार्मिक स्थलों के आसपास संचालित मांस की दुकानों का मुद्दा वर्षों से उठता आ रहा है। वर्तमान में शिवजी के पवित्र सावन माह के चलते धर्मालु एवं शाकाहारी जनों में बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर खुले रूप से संचालित मांस मटन की दुकान चर्चाओं एवं विरोध के केंद्र में है। वर्तमान में शिवसेना द्वारा शिव भक्तों एवं शाकाहारी जनों की भावनाओं को व्यक्त करते हुए मांस की अवैध दुकानों का विरोध प्रकट करते हुए निगम शासन-प्रशासन के संज्ञान में लाया गया है। शिवसेना जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा के अनुसार नगर निगम अधिनियम 1956 के तहत शहर में कहीं भी खुले में मांस विक्रय की दुकानें को अनुमति दी जाना वर्जित रखा गया है। इसके बावजूद शहर में दर्जनों मांस मटन की दुकान है खुले रूप से संचालित की जा रही है। जिसकी शिकायत शिवसेना द्वारा समय-समय पर संबंधित विभागों यहां तक की कलेक्टर से भी से की जाती रही है। शिवसेना जिला अध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि सेना द्वारा सूचना के अधिकार के तहत जब जानकारी मांगी गई कि शहर में कितनी मांस विक्रय की दुकानों को लाइसेंस निगम द्वारा जारी किए गए हैं तो सच सामने आया, नगर निगम ने अपने पत्र में स्वयं लिख कर दिया है कि विगत 4 वर्षों से एक भी दुकान का लाइसेंस नगर निगम द्वारा जारी नहीं किया गया है। लगभग 68 दुकाने निगम की सूची में दर्ज हैं। जिन्हें पूर्व में किस नियम के तहत किस अधिकारी ने किस साठगांठ से लाइसेंस दिए थे यह भी जांच का विषय है जबकि अधिनियम के अनुसार शहर में कहीं भी खुले में प्रथक से मांस मटन विक्रय की दुकानों को संचालित करना वर्जित कहा गया है। विगत 4 वर्षों से इन दुकानों के लाइसेंस रिनुअल नहीं कराए गए हैं और इन तमाम बिंदुओं को लेकर नगर निगम सभापति से युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सोनार की उपस्थिति में भेंट कर आवेदन सौंपा गया। आवेदन पर गौर करते हुए सभापति रवि जैन ने कहा कि यद्यपि यह मामला संवेदनशील है, इसमें सर्व अनुमति आवश्यक है लेकिन फिर भी क्यों की शिवसेना का विषय शाकाहार एवं धार्मिक भावना से जुड़ा है इसलिए मैं आश्वस्त करता हूं कि निगम द्वारा शहर में खुले रूप से एवं अवैध तरीके से संचालित हो रही मांस की दुकानों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी और उन्हें बंद कराया जाएगा। जिसके बाद हमेशा की तरह निगम द्वारा कुछ दुकानों पर दिखावटी कार्यवाही की गई।

पिछले दिनों संस्था राम राम द्वारा माँ चामुण्डा की धार्मिक नगरी देवास को मांस, मटन और चिकन की दुकानों से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम के बाहर आमरण अनशन कीया गया। संस्था राम राम संस्थापक शैलेंद्र पवार एवं राष्ट्रीय वंदे गौमाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतु रघुवंशी ने बताया कि देवास शहर की समस्त मटन और चिकन की दुकानें बिना लाईसेंस के संचालित हों रही हैं। इन दुकानों द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का पालन न किए जाने के कारण विगत वर्षों में सभी के लाइसेंस समाप्त कर दिए गए थे। तब से लगाकर आज तक इन दुकानों के विरुद्ध नाम मात्र की चालानी कार्यवाही की गई, जबकि नगर पालिका अधिनियम में इन दुकानों को शहर के बाहर निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार संचालित करने का प्रावधान है। नियम अनुसार धार्मिक स्थल के आस पास और खुले रूप से मांस मटन चिकन का विक्रय नही किया जा सकता। शहर में खुले में कहीं मंदिर के पास तो कहीं माताजी की टेकरी के आस पास बिना लाईसेंस के मांस और चिकन विक्रय किया जा रहा ह। संस्था के कार्यकर्ताओं के पास देर शाम नगर निगम आयुक्त पहुंचे और संस्था राम राम के संस्थापक से चर्चा करते हुए अनशन खत्म करवाया। अनशन समाप्त कर निगम आयुक्त ने मंदिरों के आसपास अवैध रूप से संचालित मांस, मटन दुकानों पर कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिया। साथ ही कहा कि परिषद की बैठक में मांस, मटन की दुकानों को शहर से बाहर लगाने के प्रस्ताव भी चर्चा की जाएगी।

प्रति सप्ताह बुधवार को होने वाली जनसुनवाई के अन्तर्गत 9 अगस्त बुधवार को महापौर जनसुनवाई महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा की विभिन्न सामाजिक संगठनो व वरिष्ठ नागरिको द्वारा शहर मे धार्मिक स्थानो के आसकृपास स्थित मांस मटन व चिकन की दुकानो के अवैध संचालन को बंद किया जाकर शहर मे नियत स्थान का चयन कर शहर मे चल रहे अवैध रूप से मांस विक्रय को बंद किये जाने हेतु आवेदन प्राप्त हुआ इस पर स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया को सर्वे कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। महापौर ने बताया की इस संबध मे कलेक्टर द्वारा एक दल गठित किया गया है जो दल सर्वे कर नियमानुसार कार्यवाही करेगें साथ ही यह भी बताया की चिकन मटन विक्रेताओ के लिए शहर मे एक स्थान चयनित कर मांस विक्रेय स्थल व्यवस्था के लिए परिषद मे प्रस्ताव रखा जावेगा। प्रस्ताव पारीत पश्चात मांस विक्रय स्थल का निर्माण किया जावेगा।जिससे मांस विक्रेताओ का रोजगार भी प्रभावित नही होगा।

Dewas कुशभाऊ ठाकरे स्टेडियम में उन्नयन कर खिलाडिय़ों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री को सौंपा प्रस्ताव

देवास। देवास के खिलाडिय़ों के लिए कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम का उन्नयन कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा खिलाडिय़ों को मिले इसके लिए सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी के साथ केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर से दिल्ली में निज निवास पर देविप्रा अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने भेंट कर देवास विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार प्रस्ताव सौंपा।

श्री ठाकुर ने प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने के लिए आश्वत किया। इस अवसर पर विश्वामित्र अवार्डी श्री सुदेश सांगते भी उपस्थित रहे।श्री यादव ने बताया की कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम के लिए विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने भी पूर्व में खेल मंत्री यशोधरा राजे से एथलेटिक्स ट्रेक के लिए निर्माण के लिए आग्रह किया था। जिसकी स्वीकृति भी प्रदान की गई थी। इसी को आगे बढ़ाते हुए प्राधिकरण द्वारा तैयार 30 करोड़ की अनुमानित लागत का प्रस्ताव सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में केंद्रीय खेल व युवा कल्याण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर को सौंपा। श्री यादव ने बताया की प्राधिकरण द्वारा तैयार प्रस्ताव के अंतर्गत स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पुल जिसमें 1 हजार दर्शकों वाली दर्शक दीर्घा, 400 मीटर का एथलेटिक्स ट्रेक, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट ग्राउंड के साथ ही 13 हजार दर्शकों की क्षमता वाली दर्शक दीर्घा, पुराने पॉवेलियन का आधुनिक रिनोवेशन, फ्लड लाईट और वृहद स्तरीय पार्किंग सुविधा सम्मिलित है।

Dewas: किंग जार्ज स्कूल में शिक्षक दे रहे थे धर्म विरोधी ज्ञान, प्रिंसिपल ने स्कूल से निकाला

संस्था राम राम ने हंगामा कर दिया थाना प्रभारी को दिया आवेदन


देवास। कुछ दिनो पहले शहर के स्कूल में तिलक लगाने को लेकर हंगामा हुआ था। शनिवार को पुन: एक स्कूल में धर्म विरोधी टिप्पणी के बाद संस्था राम राम पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्कूल में पहुंच और जमकर हंगामा किया। मिश्रीलाल नगर स्थित किंग जार्ज स्कूल में विद्यार्थियों को एक शिक्षक ने कहा कि राम मंदिर बनाना वेस्ट ऑफ टाइम है। छात्रो ने बतया कि शिक्षक हमें चर्च बनाने का ज्ञान दे रहे है, वे कहते है चर्च में हर धर्म के लोग आते है, वहां पढ़ाई होती है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230805-WA0021-1.mp4

स्कूल के प्रांगण में जब बच्चे एकत्रित हुए और मामला शांत होने के बाद कक्षा में जय श्री राम के जयकारे लगाकर जाने लगे तो स्कूल की शिक्षिका रेखा सोनी ने बच्चों को थप्पड़ मार दिया, जिस पर फिर से हंगामा हो गया। उक्त मामला संज्ञान में आने के बाद संस्था राम राम के प्रमुख शैलेंद्र सिंह पवार अपने संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा करते हुए किंग जॉर्ज की डायरेक्टर चर्चा की। जहां स्कूल की डायरेक्टर ने विद्यालय के शिक्षक की गलती मानते हुए कहा कि मैं मानती हूँ कि यह धर्म विरोध गतिविधि है। मैं स्वयं इस घटना की निंदा करती हूँ। मामले को बड़ता देख स्कूल की प्रिंसिपल ने दोनों शिक्षकों को स्कूल से निकाल दिया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230805-WA0019.mp4

हंगामे की सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंचा। जहां संस्था ने स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर दोनों शिक्षकों विरुद्ध आवेदन देते हुए कार्यवाही की मांग की।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230805-WA0040.mp4

Dewas : गाड़ी रोककर युवक के साथ की मारपीट, ढाई लाख रुपए छीनकर भागे आरोपी

देवास। शहर के एबी रोड पर बावड़ियां चौराहा पर सनसिटी 1 के सामने बीती रात तकरीबन सवा सात बजे तीन बाइक सवार आरोपियों ने कार से मांगलिया से देवास आ रहे युवक को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट करने के बाद उसके साथ मौजूद रुपए लूट लिए।
जानकारी अनुसार शहर के सरदार पटेल निवासी युवक अंशुमन पिता यशवंत चौधरी उम्र 23 वर्षीय मांगलिया में खाद की दुकान संचालित करता है। युवक प्रतिदिन अपनी कार से देवास मांगलिया आना जाना करता है। प्रतिदिन की तरह वह बीती रात भी मांगलिया से देवास आ रहा था जहा सनसिटी 1 के सामने तीन बाइक सवार युवकों ने उसकी कार को रोककर अंशुमन पर हमला कर दिया और उसकी गाड़ी में तोड़ फोड़ करने के बाद उसके साथ मारपीट कर बदमाशो ने युवक के पास से ढाई लाख रुपए से भरा बैग भी लूट लिया।
मारपीट के दौरान सर पर चोट आने के कारण अंशुमन को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा वह आईसीयू में भर्ती है। घायल अंशुमन की फारियाद पर औद्योगिक थाना पुलिस ने अज्ञात तीन आरोपियों पर धारा
341, 323, 294,
506, 427, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज जॉच शुरू कर दी है।

Dewas : देवास रेल्वे स्टेशन का होगा आधुनिकरण,अमृत भारत योजना के तहत हुआ चयन

देवास। केंद्र की सरकार के द्वारा अमृत भारत योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पुरे देश में 508 रेल्वे स्टेशन का चयन किया गया है, जिसमें देवास रेल्वे स्टेशन भी शामिल है।
देवास जिले के लिये यह बडा हर्ष का विषय है कि देवास का रेलवे स्टेशन इन 508 स्टेशन में शामिल है जिनका आधुनिकरण व कायाकल्प किया जायेगा। इसके तहत सबसे पहले मास्टर प्लान बनाया जायेगा फिर चरणबद्ध रूप से विकास कार्य करवाया जायेगा, जिसमें करोडो की लागत से लम्बे प्लेटफार्म का निर्माण, गिट्टी रहित टेक का निर्माण, इन्टरनेट की 5 जी कनेक्टिविटी, स्टेशन रोड को किया जायेगा चोडा, पैदल मार्ग बनाए जाएंगे, पार्किंग की आधुनिक सुविधा, प्रकाश, छाया ओर शुद्ध पेय जल की व्यवस्था होगी पूर्व से बेहतर, आरामदायक कुर्सिया ओर वेटिंग रूम का निर्माण, दिव्यांगो के लिये विशेष सुविधा सहित आदि कार्य शामिल रहेंगे।

Dewas उज्जैन बायपास से पम्प चौराहा तक 1.52 की लागत में बनी सडक़ 3 माह में हुई जर्जर

• जाँच कर कार्यवाही को लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि ने की शिकायत

देवास। उज्जैन रोड बायपास से लेकर पम्प चौराहे तक बने नवनिर्मित डामर सडक़ 3 माह में जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। जिसकी शिकायत नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार ने लोक निर्माण विभाग मंत्री, संभागायुक्त, लोनिवि कार्यपालन यंत्री एवं कलेक्टर को आवेदन देकर की है।

शिकायत में पवार ने बताया कि उज्जैन रोड़ बायपास से लेकर पम्प चौराहा तक 1.52 करोड़ की लागत से नवनिर्मित डामर सडक़ का निर्माण मई 2023 में किया गया था। जिसे बने मात्र 03 माह ही हुए हैं, जो गुणवत्ताहीन हो चुकी है। पूर्व में जो डामरीकरण किया था वह अच्छा था। नये डामरीकरण की आवश्यकता भी नही थी, उक्त मार्ग पर सिर्फ चौड़ीकरण की आवश्यकता थी। तीन माह पूर्व डामरीकरण निर्माण जो आज पूर्ण रूप से उखड़ चुका है, जिससे सडक़ पर गड्डे हो रहे है। आए वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। निर्माण कार्य से ऐसा लगता है कि ठेकेदार द्वारा सडक़ निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग कर शासन के रूपयों का दुरूपयोग किया गया है। नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार ने बताया कि डामरीकरण के गुणवत्ता की जांच कर फर्म के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाकर दोषी फर्म का भुगतान रोका जाये। शीघ्र ही उक्त संबंध में कार्यवाही नही होती है तो कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए विवश होगी।

Dewas माता टेकरी के परिक्रमा मार्ग पर माताजी के दर्शन के लिए शुरू किया जाएगा ई-रिक्शा

• मां चामुंडा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति की बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

देवास। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में मां चामुंडा टेकरी पर आने वाले दर्शनार्थियों की आवश्यक सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के सुचारू रूप क्रियान्वयन के संबंध में मां चामुंडा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति की बैठक माताजी की टेकरी स्थित समिति कार्यालय पर आयोजित की गई।

प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं श्रद्धालुजन : बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि देवास की माताजी की टेकरी पर दर्शन करने के लिए प्रदेश सहित अन्य राज्यों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शनार्थी आते हैं। उन दर्शनार्थियों को माताजी के दर्शन सुगमता से हों उन्हें को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए इसके लिए और अच्छी व्यवस्था करें। माताजी की टेकरी पर बने सुविधा घरों को दुरूस्त किया जाएं तथा आवश्यकतानुसार बनाए जाएं। टेकरी पर उच्च गुणवत्ता की सुविधा हों, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुजन देवास के इस प्रसिद्ध स्थान की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि टेकरी पर स्थित अन्न क्षेत्र को ओर अच्छे से विकसित करें। यहां जो भी कमी पेशी है, उसको दूर कर ली जाएं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि टेकरी स्थिति समस्त मंदिरों एवं सम्पूर्ण टेकरी क्षेत्र की नियमित साफ सफाई की जाये। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक दर्शन की सुविधा की दृष्टि से शेड लगाए। टेकरी पर पानी व छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करें। बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए टेकरी पर टीनशेड की समुचित व्यवस्था की जाए।

टेकरी का क्षरण रोकने के लिए जाली लगाए तथा पौधारोपण करें : कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि टेकरी बारिश के मौसम में अक्सर लैंड स्लाइडिंग होती है। इसके लिए आवश्यक कार्य करने होंगे। टेकरी का क्षरण रोकने के लिए जहां बोल्डर निकल रहे हैं, वहां जाली लगाई जाएं तथा पौधारोपण किया जाए। टेकरी पर क्षरण रोकने के लिए विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, एनजीओ, शासकीय/अशासकीय कार्यालयों के साथ मिलकर पौधारोपण करें तथा उन पौधों को रखरखाव भी करें। बैठक में बताया गया कि आगामी दिनों में टेकरी पर ई-रिक्शा चलाने पर विचार किया जा रहा है। शीघ्र ही प्रयास करेंगे कि यहां पर ई- रिक्शा के माध्यम से दर्शनार्थियों को दर्शन कराएंगे।

रैलिंग को दुरूस्त करे: बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि भैरव बाबा मंदिर पर रैलिंग लगाई जाए। बड़ी माताजी मंदिर पर अलग से रैलिंग लगाएं। टेकरी मार्ग पर लगायी जाने वाली रेलिंग की पुताई, रिपेरिंग संबंधी कार्य कर लें। चामुंडा माताजी मंदिर के पास पेड़ के कारण मंदिर क्षति ग्रस्त हो रहा है, उस पेड़ की जड़ों की छटाई का कार्य वन विभाग करें। नगर निगम को निर्देश दिए कि मां चामुंडा टेकरी पर संपूर्ण साफ सफाई की व्यवस्था की जाए, टेकरी के प्रमुख स्थानों पर फिक्स डस्टबिन लगाए जाए एवं प्रतिदिन कचरे का संग्रहण किया जाए। टेकरी क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट व अन्य लाइनों को दुरुस्त किया जाए। टेकरी पर पेयजल की व्‍यवस्‍था एवं टंकियों की साफ-सफाई की जाए। नगर निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि विद्युत विभाग टेकरी क्षेत्र की विद्युत के पोल, स्‍ट्रीट लाईट, झुलते तार को ठीक कर लें। विद्युत कनेक्शन की जांच करें। मॉ चामुण्‍डा शासकीय देवस्‍थान प्रबंध समिति लड्डू काउंटर एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था करें। मॉ चामुंडा व मॉ तुलजा भवानी मंदिर परिसर में आकर्षक साज-सज्‍जा करें। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिशा-निर्देश के पोस्‍टर लगाएं।

बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि टेकरी के परिक्रमा मार्ग, धूनी मार्ग सहित अन्य मार्गों पर सुविधा घर बनाएं तथा जो बने हैं, उन्हें दुरूस्त करें। उन्होंने कहा कि टेकरी के वन क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारी तैनात किए जाएं तथा वे टेकरी वन क्षेत्र की सतत निगरानी करें। उन्होंने टेकरी क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरे को दुरूस्त करें। टेकरी के शंख द्वार एवं टेकरी पर पुलिस चौकी बनाए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि टेकरी पर लगा देववासिनी बोर्ड को दुरूस्त करें। उन्होंने कहा कि टेकरी पर लगी दुकानों का किराया नवीनीकरण निर्धारण करें। दाल बाफला पाइंट को दुरूस्त करे तथा। परिक्रमा मार्ग पर वाहनों से परिक्रमा करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि प्रतिमाह बैठक आयोजित करें तथा बैठक में शासकीय अधिकारियों एवं संबंधितों के अलावा टेकरी पर नियमित आने वाले श्रद्धालुओं को भी बुलाएं तथा उनके सुझाव भी लें।

बैठक में एसडीएम श्री टी. प्रतीक राव, नगर निगम आयुक्त श्री रजनीश कसेरा, संयुक्त कलेक्टर श्री बिहार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा, तहसीलदार सुश्री सपना श्रीवास्तव, टेकरी प्रबंधक अखिलेश शर्मा, माताजी टेकरी के पुजारी, टेकरी पर नियमित रूप से जाने पर श्रद्धालुगण सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।